City Media - Page 44 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 44

सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट श्री कामता प्रसाद शरण जी का “श्रीराम कथा एवं भजन संध्या” का भक्तिमय आयोजन दिनांक 23 नवम्बर 2025,रविवार को कुसुमकसा में होगा

0

ग्राम कुसुमकसा की अग्रणी सामाजिक संस्था “रामजानकी सेवा समिति” के द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट “श्री कामता प्रसाद शरण जी” के जय गुरुदेव संकीर्तन मानस परिवार,कूड़े दादर का कार्यक्रम “श्री राम कथा एवं भजन संध्या” का भक्तिमय आयोजन रविवार रात्रि 8:00 बजे से कोठारी मैदान, कुसुमकसा,जिला बालोद में आयोजित है। ज्ञात हो कि श्री कामता प्रसाद शरण जी हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक है,जिनके सोशल मीडिया चैनल में लाखों की संख्या में प्रशंसक है जो इनके कथा का आनंद लेते हैं ।

श्री राम जानकी सेवा समिति नगर व आस पास के क्षेत्रों में धर्म के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती है।चाहे किसी गरीब की बेटी की शादी हो या जरूरत मंद लोगों का इलाज हो समिति सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते है । समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जैन ने आस पास के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर आनंद लेने की अपील की है। हमारे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी कुसुमकसा नगर में प्रथम आयोजन है।आयोजन श्री यज्ञदत्त शर्मा(राज्यमंत्री,छ.ग शासन),श्रीमति अनिला भेड़िया(विधायक,डौंडीलोहारा),श्री देवलाल ठाकुर(प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा) के मुख्य आतिथ्य तथा श्री मुकेश कौड़ो(अध्यक्ष,ज पं डौंडी),श्री मिथिलेश नुरेटि(सदस्य,जि पं बालोद),श्री अमित कुकरेजा(अध्यक्ष,चैम्बर ऑफ कामर्स,दल्ली राजहरा) के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीअनिल सुथार(अध्यक्ष,व्यापारी संघ),श्री आत्माराम चूरेंद्र(अध्यक्ष,ग्राम विकास समिति) भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजक समिति के श्री संतोष जैन(अध्यक्ष,आयोजन समिति),श्रीमति मंजू बैस(जनपद सदस्य),श्रीमति वेद बाई पिस्दा(ग्राम- सरपंच) ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस भक्तिमय आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर आनंद लेने की अपील की है|समिति के सदस्यगण संजय बैस,दीपक यादव,गौरीशंकर साहू,मुरली जेठवानी,कमलकांत साहू,महेंद्र परिहार,देवराज जैन,कमलेश्वर सिन्हा,दिनेश जैन,आशीष जैन,हितेश गुप्ता,जसराज जैन,मोतीलाल जैन,मनीष जैन,विनोद सोनी,अनिल जेठवानी,वीरेन्द्र सिन्हा,मनीष जेठवानी,नितिन जैन,विजय जेठवानी,पंकज जेठवानी,मनीष जैन,गजेंद्र सिन्हा,योगेंद्र सिन्हा,मयंक जैन ने सभी धर्मप्रेमियों को इस पुनीत अवसर का आनंद लेने का आग्रह किया है।

गुरूर: ग्राम फागुन्दाह में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

0

बालोद/गुरूर। ग्राम फागुन्दाह मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तेजराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में तेजराम साहू के पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं।

उनके साथ बाइक पर सवार प्रेमलता साहू को मामूली चोट आई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरूर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तेजराम साहू को धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

बालोद में दो हादसे: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक के सिर को कुचला, दूसरी घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर, राजनांदगांव रेफर

0

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं में तेज रफ्तार हाइवा और चालक की लापरवाही प्रमुख कारण बताई जा रही है।

पहला हादसा: बाजार से लौट रहे युवक की मौत

पहली दुर्घटना अर्जुन्दा नगर के बस स्टैंड के पास हुई। परसतराई निवासी 31 वर्षीय दिनेश गजेंद्र अपने साथी लोकेश ठाकुर के साथ अर्जुन्दा मार्केट आए थे। लौटते समय नए बनाए गए स्पीड ब्रेकर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गुंडरदेही से राजनांदगांव की ओर जा रही रेत से भरी हाइवा की चपेट में आ गए।

हाइवा युवक के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दिनेश का शव परिजनों को सौंपा गया। जहां गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घटना पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने शोक व्यक्त किया है। मृतक परसतराई निवासी राजेश गजेंद्र का बेटा था।

दूसरा हादसा: साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर

पहली घटना के लगभग एक घंटे बाद अर्जुन्दा में ही दूसरी दुर्घटना हुई। कांदुल से मार्केट करने आए 65 वर्षीय डोमार सिंह दीवान को पिनकापार के एक मटेरियल सप्लायर की हाइवा ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को आसपास के लोगों ने तुरंत स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। अर्जुन्दा पुलिस ने दोनों हाइवा को जब्त कर लिया है।

नगर में तेज रफ्तार वाहन और अमानक ब्रेकर बना खतरा

स्थानीय नागरिक आर.के. देवांगन ने बताया कि नगर के अंदर तेज रफ्तार से दौड़ रहे बड़े वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। दाऊ चौक से टिकरी तक का मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है, फिर भी भारी वाहन बेधड़क निकलते हैं और कार्रवाई नहीं होती।

इसके अलावा पीडब्ल्यूडी द्वारा अर्जुन्दा में अमानक तरीके से बनाए गए ब्रेकरों के कारण लगातार बाइक सवार गिर रहे हैं। ब्रेकर के पास कोई संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी एसडीओ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री साय व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव ने नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय व नितिन नवीन को शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

0

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन द्वारा गुरुवार को शपथ लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई देकर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की है।

विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए बिहार उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा : साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार में जनता जनार्दन ने लोकतंत्र और सुशासन के पक्ष में जो जनादेश दिया है, उसका पूरी विनम्रता से हम सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओजस्वी नेतृत्व में बिहार, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए सरकार दोगुनी ऊर्जा और समर्पण के साथ बिहार में जनसेवा और विकास कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। श्री साय ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी कर्मठ जनसेवक नितिन नवीन को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री नवीन के जनसेवा के प्रति समर्पण और अनुभव से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।*नई सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करके बिहार की जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी : देव*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर जो महती जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करके बिहार की जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी। श्री देव ने भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को पुन: कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार का जनादेश श्री नवीन के जनसेवा, विकास और जनता के विश्वास का परिणाम है। श्री नवीन के संगठन कौशल और लोकप्रियता का यह आदर्श उदाहरण है। सुशासन, विकास और सौहार्द्रता के साथ ही डबल इंजन की सरकार पर जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, बिहार की नवगठित सरकार उस विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा तथा कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन को बधाई प्रेषित की है…

दिव्यांग छात्रों के लिए शिविर आयोजित 82 छात्रों को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र और व्हील चेयर…

0

विकासखंड बस्तर में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों का आकलन शिविर आयोजित किया गया, जो वास्तव में दिव्यांग छात्रों के लिए एक वरदान साबित हुआ। इस शिविर में कक्षा 1 से 12वीं तक के अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें 82 दिव्यांग छात्रों का आकलन/परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया।शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा श्रवण बाधित, बौद्धिक मंदता, अस्थि बाधित, सेरेब्रल पाल्सी, दृष्टि बाधित, UDID पंजीयन, शल्य चिकित्सा, मोतियाबिंद, फिजियोथेरेपी और कृत्रिम हाथ परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार के परीक्षण किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रा कु. कविता को व्हील चेयर प्रदान किया गया, जिससे उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ।शिविर में दिव्यांग छात्रों एवं अभिभावकों के लिए भोजन, चाय और नाश्ता की व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग छात्रों और उनके अभिभावकों ने शिविर के आयोजन के लिए राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला परियोजना कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला परियोजना कार्यालय के मार्गदर्शन में किया गया था, जिसमें खंड स्त्रोत समन्वयक अजम्बर कोर्राम, समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी और कार्यालय की अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांग छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिली। शिविर में मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ जी.सेतु , डॉ आर के एस राज , डॉ सरिता निर्मल, डॉ रूखसार खान, डॉ नवदीप सिंह, डॉ मोनिका साहू, डॉ रूपेश खेंडुलकर, डॉ उदित साहू, अर्जुन सिंह कश्यप,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर के नेत्र सहायक, सिकलसेल जांच टीम के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

एसआईआर को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज…

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत परपा में एसआईआर को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों को जरूरी मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, सहदेव नाग, हेमू उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह, नीतीश शर्मा, आदर्श दलाई सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांग छात्रों के लिए शिविर आयोजित 82 छात्रों को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र और व्हील चेयर…

0

विकासखंड बस्तर में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों का आकलन शिविर आयोजित किया गया, जो वास्तव में दिव्यांग छात्रों के लिए एक वरदान साबित हुआ। इस शिविर में कक्षा 1 से 12वीं तक के अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें 82 दिव्यांग छात्रों का आकलन/परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया।शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा श्रवण बाधित, बौद्धिक मंदता, अस्थि बाधित, सेरेब्रल पाल्सी, दृष्टि बाधित, UDID पंजीयन, शल्य चिकित्सा, मोतियाबिंद, फिजियोथेरेपी और कृत्रिम हाथ परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार के परीक्षण किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रा कु. कविता को व्हील चेयर प्रदान किया गया, जिससे उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ।शिविर में दिव्यांग छात्रों एवं अभिभावकों के लिए भोजन, चाय और नाश्ता की व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग छात्रों और उनके अभिभावकों ने शिविर के आयोजन के लिए राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला परियोजना कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला परियोजना कार्यालय के मार्गदर्शन में किया गया था, जिसमें खंड स्त्रोत समन्वयक अजम्बर कोर्राम, समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी और कार्यालय की अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांग छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिली। शिविर में मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ जी.सेतु , डॉ आर के एस राज , डॉ सरिता निर्मल, डॉ रूखसार खान, डॉ नवदीप सिंह, डॉ मोनिका साहू, डॉ रूपेश खेंडुलकर, डॉ उदित साहू, अर्जुन सिंह कश्यप,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर के नेत्र सहायक, सिकलसेल जांच टीम के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

दिव्यांग छात्रों के लिए शिविर आयोजित 82 छात्रों को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र और व्हील चेयर…

0

विकासखंड बस्तर में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों का आकलन शिविर आयोजित किया गया, जो वास्तव में दिव्यांग छात्रों के लिए एक वरदान साबित हुआ। इस शिविर में कक्षा 1 से 12वीं तक के अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें 82 दिव्यांग छात्रों का आकलन/परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया।शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा श्रवण बाधित, बौद्धिक मंदता, अस्थि बाधित, सेरेब्रल पाल्सी, दृष्टि बाधित, UDID पंजीयन, शल्य चिकित्सा, मोतियाबिंद, फिजियोथेरेपी और कृत्रिम हाथ परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार के परीक्षण किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रा कु. कविता को व्हील चेयर प्रदान किया गया, जिससे उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ।शिविर में दिव्यांग छात्रों एवं अभिभावकों के लिए भोजन, चाय और नाश्ता की व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग छात्रों और उनके अभिभावकों ने शिविर के आयोजन के लिए राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला परियोजना कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला परियोजना कार्यालय के मार्गदर्शन में किया गया था, जिसमें खंड स्त्रोत समन्वयक अजम्बर कोर्राम, समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी और कार्यालय की अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांग छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिली। शिविर में मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ जी.सेतु , डॉ आर के एस राज , डॉ सरिता निर्मल, डॉ रूखसार खान, डॉ नवदीप सिंह, डॉ मोनिका साहू, डॉ रूपेश खेंडुलकर, डॉ उदित साहू, अर्जुन सिंह कश्यप,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर के नेत्र सहायक, सिकलसेल जांच टीम के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव ने नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय व नितिन नवीन को शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

0

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन द्वारा गुरुवार को शपथ लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई देकर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की है।*विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए बिहार उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा : साय*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार में जनता जनार्दन ने लोकतंत्र और सुशासन के पक्ष में जो जनादेश दिया है, उसका पूरी विनम्रता से हम सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओजस्वी नेतृत्व में बिहार, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए सरकार दोगुनी ऊर्जा और समर्पण के साथ बिहार में जनसेवा और विकास कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। श्री साय ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी कर्मठ जनसेवक नितिन नवीन को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री नवीन के जनसेवा के प्रति समर्पण और अनुभव से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।*नई सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करके बिहार की जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी : देव*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर जो महती जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करके बिहार की जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी। श्री देव ने भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को पुन: कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार का जनादेश श्री नवीन के जनसेवा, विकास और जनता के विश्वास का परिणाम है। श्री नवीन के संगठन कौशल और लोकप्रियता का यह आदर्श उदाहरण है। सुशासन, विकास और सौहार्द्रता के साथ ही डबल इंजन की सरकार पर जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, बिहार की नवगठित सरकार उस विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा तथा कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन को बधाई प्रेषित की है।—————-

सरकार बदली और ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना पर लग गया ग्रहण…करोड़ों की लागत से तैयार स्ट्रक्चर हो रहे हैं कबाड़…महिला सशक्तिकरण की मंशा पर फिर गया पानी-अर्जुन झा…

0

बकावंड। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ग्रामीणों और महिलाओं के आर्थिक उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना भाजपा की सरकार आने के बाद धराशायी हो गई है। योजना के नाम पर खर्च किए गए करोड़ों रुपए व्यर्थ चले गए हैं। औद्योगिक पार्को के लिए तैयार किए गए स्ट्रक्चर्स झाड़ियों तले दबकर जर्जर होते जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की मंशा पर पानी फिर गया है।

पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क योजना का अब क्या हश्र हो रहा है, तो इसकी बानगी देखने आपको बकावंड विकासखंड आना पड़ेगा। बकावंड के कोसमी में औद्योगिक पार्क की बदहाल स्थिति इस तस्वीर में साफ देखी जा सकती है। सरकार बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का क्या हश्र होता है उसकी दशा को देखा जा सकता है। भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान ग्राम कोसमी के विशाल भूभाग पर महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क की स्थापना की गई थी।

स पार्क में निर्माण एवं प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक बकरी पालन शेड, भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट, शौचालय एवं विश्राम स्थल जैसे कई स्ट्रक्चर करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार किए गए हैं। यह पार्क चल नहीं पाया और आज पूरे औद्योगिक पार्क में घास फूस, झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। सभी यूनिटों में ताले लटक रहे हैं। कैंपस में मरघट जैसी वीरानी छाई हुई है।करोड़ो की लागत से ग्रामीणों को स्वरोजगार देकर स्वालंबन करने वाली योजना की बड़ी दुर्गति यहां हो रही है। सरकार भले ही बदले किंतु ग्रामीण विकास को लेकर हर सरकार को हमेशा सजग रहना ही चाहिए। कोसमी के ग्रामीण पूछ रहे हैं कि इस औद्योगिक पार्क में कभी रौनक लौट पाएगी भी या नहीं?

MOST POPULAR

HOT NEWS