City Media - Page 1151 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1151

बस्तर विधायक ने दिया मधोता 02 को 43.2 लाख रूपये का सौगात दिया

0

विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कर बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधोता 2 को कई काम को अब आसान कर दिया है वही मधोता 2 के दो पारा में होंगे प्राथमिक शाला बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य खैरगुडा मधोता 2 DMFT से जिसकी लागत राशि 12.84 लाख रूपये का है

माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य मुंडकटिया मधोता 2 में DMFT से जिसकी लागत राशि 13.76 लाख रूपये का है

आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य उपजन कुंड जलाशय पहुंच मार्ग पर 1.50 मीटर विधायक निधि से मधोता 2 में जिसकी लागत राशि 3.20 लाख रूपये का है |

खैरगुड़ा आंगनबाड़ी से मदन घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 300 मीटर मधोता 2 में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से जिसकी लागत राशि 7.80 लाख रूपये का है |

सुकलाल घर से आंगनवाड़ी मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 200 मीटर मधोता 2 बस्तर विकास प्राधिकरण मद से जिसकी लागत राशि 5.60 लाख रूपये है |

♦️सर्व प्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा किया गया

♦️बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल मधोता में 18 छात्राओं को निशुल्क सायकल वितरण किया |

♦️बस्तर विधायक ने कहा की छत्तीसगढ़ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है यह योजना एक महत्वकांक्षी योजना योजना सिर्फ बेटियों के स्कूल आने-जाने मदद कर दिया बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान होती है |

♦️शासकीय महाविद्यालय बकावंड वार्षिकोत्सव विदाई समारोह रखा गया था |

♦️बस्तर विधायक ने कहा की कॉलेज की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हमेशा उपस्थित रहता था लेकिन कोरोना महामारी होने की वजह से उपस्थित नहीं हो पाया लेकिन हमेशा छात्र-छात्राएं के हितों में हमारी सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों ठीक रहे इसलिए हमनें ऑनलाइन क्लास अटेंड करावाया ताकि घर में रहे सुरक्षित रहे और कोरोना महामरी की बढ़ती हुई को देखते हुए इस बार भी ऑनलाइन करवाया है निश्चित तौर पर महामारी में बच्चों की काफ़ी नुकसान भी हुआ है बहुत से बच्चे पढ़ाई में भी कमजोर हो गए है |

♦️जिसमें मौजूद रहे वरिष्ठ जानकी राम सेठिया, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, गनपत राव, रामानुज आचार्य, कुंतला भंडारी, नीलेदरी, लखेश्वर कश्यप.सुखदेव कश्यप, राजेश कुमार,मोना पाड़ी,विमल बिसाई, नित्या चंद्राकर, पीलू राम, प्राचार्यगण, शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राएं ग्रामीण वासी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेला एवं मंडई के लिए धनपूंजी पंचायत को सौंपा एक लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई के आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में धनपूंजी सरपंच नीलांबर बघेल को सौंपा |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नगरनार को मेला मंडई के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच धनपूंजी नीलांबर बघेल नगर निगम की सभापति कविता साहू विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, राधेश्याम सेठिया, महादेव सेठिया,विजय बिसाई, नरेन्द्र सामेयल,बुधराम बघेल,मोतीराम कश्यप,सुधर कश्यप, लक्ष्मी नाथ नाग,मनोहर बेसरा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र की कोयला आयात नीति से बिजली होगी महंगी

0

जिनती जरूरत उतना नहीं हो रहा उत्पादन, इसलिए केंद्र डाल रही दबाव

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आशंका जताई है कि केंद्र सरकार की कोयला आयात नीति से बिजली महंगी हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा, देश को जितने कोयले की जरूरत है उतना उत्पादन हो नहीं रहा है। इसकी वजह से केंद्र सरकार दबाव डाल रही है कि विदेश से आए कोयले का 10-20 प्रतिशत अनिवार्य रूप से देसी कोयले में मिलाना होगा। यह स्थानीय कोयले की तुलना में यह महंगा होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा, भाजपा सरकार की कोयला नीति विफल रही है। इन लोगों ने राज्य सरकारों को आवंटित कैप्टिव माइंस को निरस्त किया। उसके बाद उसकी नीलामी की। नीलामी में किसी ने भाग नहीं लिया। उसके बाद स्थिति ये है कि इन लोगों ने न राज्य सरकारों को ठीक से खदान आवंटित की और न ही कैप्टिव कोल यूजर को। आज पावर प्लांट के अलावा दूसरे प्लांट को जो कोयले की आवश्यकता है उसकी पूर्ति सभी जगह कटौती कर दी गई है अथवा बंद हो गई है। औद्योगिक गतिविधियों में निश्चित रूप से इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, विदेश से जो कोयला आने वाला है वह 15 हजार से 20 हजार रुपए प्रति टन है। इतना भार राज्य सरकारों के बिजली बोर्ड पर आएगा। इसका सीधा सा मतलब है कि उत्पादन महंगा होगा। फिर बिजली भी महंगी होगी। अभी विदेशी कोयले के आयात और खपाने के लिए राज्यों पर दबाव बनाया जा रहा है।

राज्यों के पास कोयले की कमी

मुख्यमंत्री ने कहा, कोयले को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। पिछली बार तो जैसे-तैसे हालात संभल गए। अब जो स्थिति है वह भयावह हाेने वाली है। बहुत सारे राज्यों में तीन-चार दिन का कोयला है। किसी-किसी राज्य में तो डेढ़ दिन का कोयला ही बचा है।

सिंधिया जैसे लोगों की बाताें का जवाब नहीं देता

केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान के संबंध में पूछे एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसे लोगों के सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझता। जो किसी भी तरह से प्रेरणा स्रोत नहीं है, वो क्या सवाल पूछेंगे। दल बदल करने वाले के सवालों का जवाब नहीं देता। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले का अपना भाषण सुन लें और अभी जो बोल रहे उनको सुन लें, उनको जवाब मिल जाएगा।

ट्रक और टिपर में जोरदार टक्कर

0

भानपुरी । बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत घोटिया में चित्रकोट -लौंहडीगुड़ा – घोटिया मार्ग पर ट्रक और टिपर में जोरदार टक्कर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी अनुसार भानपुरी से ट्रक लौंहडीगुड़ा की ओर से जा रहा था और सामने से टिपर आ रहा था ग्राम घोटिया के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार से था अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मारी। घटना की खबर मिलते ही तत्काल घोटिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ट्रक चालक को गंभीर चोट आने के कारण उसे लौंहडीगुड़ा अस्पताल उपचार के लिए तत्काल पहुंचाया गया।

विधायक चंदन कश्यप ने सरस्वती योजना के तहत 165 बालिकाओं को बांटी साईकिल

0

भानपुरी । ब्लॉक में पढ़ाई में दूरी की बाधा दूर करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना अन्तर्गत बुधवार को शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटिया,बडे आमबाल,राजपुर, मुंडागांव व कचोरा में  निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप 165 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित किया। स्कूल में अध्ययनरत बालिकाएं विधायक के हाथों साइकिल पाकर काफी खुश नजर आए।

छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि पहले ग्रामीण अंचल की बहुत सी लड़कियां स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाती थी, परंतु शासन की योजना से अब बालिकाओं को दूरी की समस्या नहीं रह गई है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समुचित शिक्षा के साथ साथ अन्य जरूरी कदम उठाने एवं कोई भी समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा,साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन,सत्यकांत कश्यप,मोसुराम बघेल, दया दीवान, शंकर चौहान, मानकु,दुकारू कश्यप हेमकुमार,जइत पटेल, दयालु  मौर्य,डमरू मौर्य,पूरन बघेल, सुखमन मौर्य, वनमाली चौहान,परमानंद, सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि  विक्की कश्यप कार्यकर्ता  शिक्षक व शिक्षिकाएं ,बच्चे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद गुण्डाधुर के मूर्ति पर पुष्प अर्पित व श्रद्धांजलि

0

आज दिनांक २०/०४/२०२२ को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद गुण्डाधुर के मूर्ति पर पुष्प अर्पित व श्रद्धांजलि कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती रेणुका सिंह जी (केन्द्रीय राज्य मंत्री ) एवम जनजाति कार्य मंत्री जगदलपुर में इस कार्यक्रम में उपस्थित हुई। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा महिलाओ द्वारा जगदलपुर दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आदरणीया श्रीमती रेणुका सिंह जी का स्वागत किया गया। एवम सफलतापूर्वक कार्यक्रम की पुष्टि की गई।

क्लिन चिट नहीं मिली न्यायालय ने सिर्फ और सिर्फ दी जमानत आरटीओ कार्यालय में गुंडागर्दी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण:पानीग्राही

0

जगदलपुर। भाजपा नेता व नगर निगम नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के बयान पर कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि भाजपाई खुद गुंडागर्दी कर रहें हैं और खुद सर्टिफिकेट बांटते घुम रहें हैं जोकि न्यायालय ने साबित कर दिया है कि भाजपाई गुनाहगार है। कांग्रेसी नेता पानीग्राही ने भाजपा नेता पांडे पर बड़ा आरोप लगाया कि यह नेता नैतिकता का पाठ पढ़ा रहें और खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की कहावत को चरितार्थ कर रहें हैं तथा कांग्रेस पर उलुल जुलूल आरोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहें हैं। हमने देखा है कि भाजपा शासनकाल में एक मंत्री का रिश्तेदार की जगह दूसरा परीक्षा देता है कोई कार्रवाई नहीं होती है जबकि केंद्राध्यक्ष खार्पडे कार्यवाही होती है जबकि कांग्रेस सरकार में जांच के बाद पार्षद कोमल सेना को जेल हो जाती है।

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण अभियान के तहत आशा (मितानिन) एवम आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला मोर्चा सदस्यों द्वारा किया गया अभिनंदन

0

आज दिनांक २०/०५/२०२२ को ग्राम पंचायत नगरनार एवम माडपाल में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण अभियान के तहत आशा (मितानिन) एवम आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला मोर्चा सदस्यों द्वारा किया गया अभिनंदन । इस कार्यक्रम में नगरनार मंडल से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गीता मिश्रा , सुनीता बेसरा ( उपाध्यक्ष) , सविता सैनी ( कोसाध्यक्ष) , लक्ष्मी घरत माडपाल( महामंत्री ) , संगीता महाराणा ( मंत्री) , गीता पाढ़ी एवम नमिता प्रसाद ( सदस्य) इन सभी महिलाओं ने मिलकर ग्राम पंचायत नगरनार एवम माडपाल में आंगनबाड़ी में गर्भति महिलाओं को समानितपूर्वक नारियल , बिस्किट्स, हॉरलिक्स एवम सभी बच्चों को कॉपी , पेंसिल , रबर , स्लेट , कटर, बिस्किट वितरण किया।

सामाजिक न्याय पखवाड़ा समापन दिवस पर युवा मोर्चा जगदलपुर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर:-भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर में सामाजिक न्याय पखवाड़ा दिवस का आयोजन कर रही है। जो दिनांक 7 अप्रैल से प्रारंभ हो कर 20 अप्रैल तक किया जाना सुनिश्चित किया गया था।

इसी तारतम्य में आज सामाजिक न्याय पखवाड़ा दिवस के समापन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जगदलपुर मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा जवाहर नगर वार्ड के डोंगरी में स्थित शंकर मन्दिर के प्रांगण की साफ- सफाई की।

इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज पटेल, सह कोषाध्यक्ष आनंद झा, सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक तिवारी, भाजपा नगर मण्डल मीडिया प्रभारी रौशन झा, युवा मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष श्रीश मिश्रा,योगेश मिश्रा,अनिमेष चौहान, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, राज पांडे, लोचन सोनी, सूरज मिश्रा, जय पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे……

तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है…चंदन के साथ दीपक फैला रहे विकास का प्रकाश

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधायकों के साथ मिलकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास में जुटे हैं ताकि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के किसी भी हिस्से के विकास में कोई कमी न रहने पाये। आम तौर पर सांसद और विधायक के बीच बेहतर तालमेल न होने से विकास बाधित होता है। सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में विधायक के भरोसे छोड़ देते हैं लेकिन दीपक बैज वह सांसद हैं जो बखूबी जानते हैं कि विधायक के साथ जब तक सांसद बराबरी से क्षेत्र के विकास में भागीदारी न निभाये तब तक विकास को वह गति नहीं मिल सकती, जिस पर जनता का हक है। पूर्व में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सांसद और विधायकों के बीच कभी ऐसा सामंजस्य स्थापित नहीं हो सका, जो अब देखा जा रहा है। यही कारण है कि बस्तर काफी कुछ बदल गया है और तेजी से बदल रहा है।

बस्तर सांसद दीपक बैज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की जनता के हित में अपने हिस्से की जिम्मेदारी संसद से लेकर सड़क तक निभा रहे हैं। वे सतत संघर्षशील हैं। उनके प्रयासों से बस्तर की वायुसेवा का विस्तार हुआ। रेल सेवा विकसित रूप में बहाल हुई। इसके विस्तार की संभावनाओं में तेजी आई तो रायपुर से जगदलपुर तक फोरलेन को मंजूरी मिलने के साथ ही अन्य सड़क परियोजनाओं के द्वार भी खुल रहे हैं। सांसद दीपक बैज बस्तर की वह आवाज हैं, जो दिल्ली में गरजती है। वे अच्छी तरह परिचित हैं कि जब तक राज्य सरकार की योजनाओं का तेज गति से जनता तक लाभ नहीं पहुंचेगा तब तक बस्तर के चप्पे चप्पे की तकदीर और तस्वीर नहीं बदल सकती। इसलिए वे बस्तर के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील मंशा के मुताबिक विकास की योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए विधानसभा स्तर पर विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ मिलकर विकास की झड़ी लगा देने प्रयासरत हैं। बस्तर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर क्षेत्र विकास दीपक बैज की प्राथमिकता है। इन दिनों वे नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के साथ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में जुटे हुए हैं।

ग्राम बावड़ी में सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप जात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी देवी देवता से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। नारायणपुर में सांसद दीपक बैज और विधायक चंदन कश्यप ने फीता काटकर नवीन रेस्ट हाऊस का शुभारंभ किया। नारायणपुर के साकड़ीबेड़ा में सी.सी रोड गार्ड वाल पुल पुलिया निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 2 लाख के भूमिपूजन में सांसद दीपक बैज और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने शामिल होकर भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी एवंअन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी तरह सांसद दीपक बैज स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर क्षेत्रीय विकास की यात्रा तय कर रहे हैं। बस्तर संसदीय क्षेत्र में विधायकों और सांसद की एकरूपता से प्रभावित जनता कह रही है कि तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS