City Media - Page 347 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 347

दीन दयाल वार्ड में मितानिन बहनों का किया गया सम्मान 

0
  • मितानिनों के योगदान से ही बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी- श्रीनिवास मद्दी
  • मितानिन बहनों का प्रयास समाज के लिए प्रेरणा- संजय पांडे प्रदेश प्रवक्ता
  • मितानिन नाम के अनुरूप ही काम मितानिन बहनों का– सुरेश गुप्ता

जगदलपुर– मितानिन दिवस के अवसर पर जगदलपुर नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में वार्ड पार्षद श्रीमती सुविधा गुप्ता ने मितानिनों का सम्मान समारोह रखा! सम्मान समारोह में शहर के मितानिन बहने को आमंत्रित कर मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य का उल्लेख किया गया और वार्डवासियों के बीच में मितानिन बहने के कार्यों को उल्लेखनीय कर उपस्थित वार्ड वासियों को जानकारी दी गई!

मितानिन अपने नाम के अनुरूप शहरी क्षेत्र में 2011 से अब तक कार्य कर रही हैं मितानिन बहनों के द्वारा किए जा रहे उल्लेखित कार्यों को स्मरण करते हुए मितानिन बहनों को शाल श्रीफल से तिलक लगाकर सम्मानित किया गया!

इस अवसर पर पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा मितानिन नाम के अनुरूप मित्रता के साथ समाज के बीच शासन के द्वारा दी गई जिम्मेदारियां को निर्वहन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं मितानिन बहन चाहे प्राथमिक स्वास्थ्य की बात हो प्रसव के पूर्व और प्रसव के पश्चात जच्चा बच्चा की संपूर्ण देखरेख और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा

रही है आज शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आई है एक मित्रता के भाव से काम करने वाली मितानिन बहनों का भी बड़ा योगदान है मितानिन बहनों की जितनी प्रशंसा वह कम है ।

 

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा कि मितानिन मतलब एक सच्चा मित्र, एक साथी, और एक मार्गदर्शक। आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन, और निस्वार्थ सेवा से यह साबित कर दिया है कि समाज में बदलाव की असली ताकत जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों में निहित होती है।आपने हर घर संपर्क कर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, बल्कि जागरूकता फैलाकर यह भी सुनिश्चित किया है कि हर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके।आपने यह दिखाया है कि अपने सीमित संसाधनों के बावजूद, अगर संकल्प मजबूत हो तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

संजय पांडे ने कहा ,मैं आप सभी से यह अनुरोध करता हूं कि आगे भी इसी तरह जोश और उत्साह के साथ समाज सेवा करते रहें। आप सबके अनुभव और प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे।

 

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा मितानिन बहने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है लेकिन समस्त विभागों का जमीनी कार्य का संपादन बखूबी करती हैं डेंगू, मलेरिया का सर्वे का कार्य हो, या डेंगू मलेरिया से प्राथमिक उपचार और इससे बचाव समाज में जागरूकता का लाने की भूमिका भी निभाते हुए कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर जब लोग अपने परिवार की चिंता कर रहे थे तब मितानिन बहने समाज की चिंता कर रही थी मितानिन बहने अपने जिम्मेदारी के साथ-साथ शासन के समस्त कार्यों में चाहे वह महतारी वंदन का फॉर्म में सहयोग हो या श्रम विभाग की योजना का क्रियान्वयन कार्य में अपने महत्ती भूमिका निभाई है शासन के संपूर्ण जनहित के कार्यों का क्रियान्वयन मितानिन बहने बखूबी करती है उनके समर्पण से आज समाज में मितानिन बहनों का विशेष स्थान है।

मितानीन बहनों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्यासरण तिवारी ने भी संबोधन कर उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी!

कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकुर ने किया और कार्यक्रम का समापन आभार योगेश शुक्ला ने किया! इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर स्वास्थ्य विभाग मोहम्मद नईम कुरैशी वार्डवासी नर्सिंग सेठिया, नारायण चांडक, विवेक झा, रोशन झा, गोकुल साव, विनय झा, वीरू शर्मा, अमर झा, संध्या गुप्ता, आरती तिवारी, मनीष निषाद, प्रेम आचार्य, मनीष खंडेलवाल, कल्लू मामा, शरद भविष्यकर, किशोर ठाकुर के साथ वार्ड वासी उपस्थित रहे।

सांसद आदर्श ग्राम कलचा में विहिप के तत्वावधान में शुरू हुआ सांसद कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

0
  • सांसद महेश कश्यप ने किया मैच का उद्घाटन

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप के गृहग्राम कलचा में सांसद कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सांसद महेश कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

 

कलचा गांव में जन्मे और पले बढ़े सांसद महेश कश्यप ने राजनीति की शुरुआत इसी धरती से की थी। विश्व हिंदू परिषद ने सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट् का आयोजन कलचा ग्राम में किया है। 32 टीम इस टूर्नामेंट क्रिकेट में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में प्रथम ईनाम 51 हजार व द्वितीय ईनाम 31 हजार राशि के साथ ट्रॉफी दी जानी है। हरि साहू ने बताया कि आज प्रथम दिवस बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की और खिलाडियों उत्साह वर्धन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप,विशिष्ट अतिथि श्री हरि साहू जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, कमल नाग कलचा सरपंच, देवदास बघेल उप सरपंच कलचा, महादेव बघेल गरावंड खुर्द सरपंच, कैलाश ठाकुर नगरनार प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुखमन नाग नगरनार प्रखंड प्रचार प्रसार, दयाराम बघेल, नगरनार मंडल महामंत्री, जयराम बघेल समिति अध्यक्ष, धनीराम बघेल पंच, मनधर कश्यप पंच, शेखर देवांगन नगर प्रखंड सेवा प्रमुख, सुनील सेठिया, अशोक नाग, पुरनो बघेल, गंगाधर सेठिया, भगवान बघेल, जगदास, उमा बेसरा, परशु बघेल,पिंटू बघेल, विक्सन नेताम, गजलाल बघेल, गोलूदास उपस्थित रहे।

कांग्रेस की धान खरीदी निगरानी समितियां गठित

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बस्तर जिले में धान खरीदी केंद्रों एवं लैंपस में धान खरीदी पर निगरानी के लिए समितियों का गठन किया है।

25 नवम्बर सोमवार को दल्ली, व राजहरा तथा महामाया के समस्त उत्पादन चक्काजाम

0

दल्लीराजहरा__राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन तक बी एस पी प्रबंधन के अनदेखी के चलते उनकी मांगों का सार्थक हल ना होने पर पूर्व में घोषित 25 नवम्बर सोमवार को दल्ली, व राजहरा तथा महामाया के समस्त उत्पादन चक्काजाम कर ठप्प किए जाने को लेकर राजहरा परिवहन संघ ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है संघ के सैकड़ों सदस्य उक्त चक्काजाम में उपस्थित होंगे साथ ही व्यापारी संघ ,अनाज किराना व्यापारी संघ ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दल्लीराजहरा इकाई ,सहित अन्य राजनैतिक दलों ने भी समर्थन किया है ।

इस दरम्यान होने वाली किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर पूर्ण जवाबदारी बी एस पी प्रबंधन की होने की लिखित आवेदन पूर्व में देने की बात कही

,राजहरा परिवहन संघ के पदाधिकारियों ब सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन राजहरा माइंस कार्यालय के समीप 20 नवंबर से कर रहे है किंतु शासन प्रशासन व बी एस पी प्रबंधन धरना प्रदर्शन के पांच दिनों में धरना स्थल पर कोई सुधि लेने नही पहुंचा जिससे लगता है की शासन प्रशासन ब बी एस पी प्रबंधन शांतिपूर्ण आंदोलन को नजर अंदाज कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन होने पर ही हमारी बातो को सुनेंगे

इसके पूर्व कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग के शनिवार 23 नवंबर को दल्लीराजहरा प्रवास के दरम्यान बी एस पी गेस्ट हाउस में राजहरा परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की जिसमे सांसद भोजराज नाग ने उनकी मांगों को इस्पात मंत्री ,पर्यावरण मंत्री एवं खान मंत्री से मिलकर अवगत कराते हुए समस्या का निदान हेतु प्रयास करने की बात कही थी ,इस दरम्यान पवन साहू अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद ,राकेश दिवेदी अध्यक्ष भाजपा दल्लीराजहरा मंडल उपस्थित थे,

सांसद भोजराज नाग का बालोद दौरा कार्यक्रम

0
  • सांसद भोजराज नाग कलेक्टर सभागृह में दिशा समिति की बैठक में सम्मिलित हुए।
  • भोजराज नाग गोधरा ट्रेन अग्निकांड 2002 पर आधारित हिंदी फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट “को देखने कार्यकर्ताओं के साथ पांची सिनेमा पहुंचे।
  • कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दक्षिण रायपुर उप चुनाव व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया व आतिशबाज़ी की।

 

दिनांक 23 11 2024 दिन शनिवार को संसद भोजराज नाग का दौरा कार्यक्रम बालोद नगर में हुआ ,10:30 बजे सांसद रेस्ट हाउस पहुंचे, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पवन साहू पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत पवार महामंत्री राकेश छोटू यादव चेमन देशमुख व भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ सांसद का स्वागत किया,, सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, रेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे राइस मिल एसोसिएशन के ताराचंद सांखला व सदस्यों ने मुलाकात की राइस मिल में मिलिंग को आ रही दिक्कत के समाधान हेतु आवेदन दिया। जिला परिवहन संघ के अध्यक्ष मनोज चांडक व सदस्यों ने भी कुछ मांगों को लेकर आवेदन सौंपा ,जाटा दाह पंचायत की सरपंच तेजस्वी दुग्गा,कोटवार विष्णु राम, शिवकुमार ने स्कूल में बाउंड्री वाल व गोंडवाना भवन के विषय में मुलाकात कर आवेदन दिया, सिन्हा समाज बोरी कला मंडल गुरुर के सामाजिक लोगों ने भी सहस्त्रबाहु जयंती के विषय को लेकर मुलाकात की ।सतनामी समाज के प्रमुख लोगों ने भी मुलाकात की , प्लेसमेंट जिला कर्मचारी संघ के लोगों ने भी मुलाकात कर आवेदन दिया, राजहरा परिवहन संघ ने स्थानीय सुविधा हेतु मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के साथ मिलकर आवेदन दिया। व अन्य सामाजिक संगठन व स्थानीय एवं जिले से आये कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

12 बजे सांसद भोजराज नाग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक में सम्मिलित हुए ,साथ में दिशा समिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार भी शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मितानिनों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।

तत्पश्चात शाम 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा, गोधरा ट्रेन अग्निकांड 2002 पर आधारित हिंदी फिल्म को दिखाने का आयोजन बालोद स्थित पांची सिनेमा सिटी माल मल्टीप्लेक्स में किया।

पांची सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष पवन साहू वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,यज्ञ दत्त शर्मा ,राकेश यादव, महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,चेमन देशमुख,छगन देशमुख व कार्यकर्ताओं ने आज 23.11.2024 को महाराष्ट्र विधान सभा व रायपुर दक्षिण उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी,आतिशबाजी करके व सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी।

इस सभी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के, त्रिलोकी साहू, अनिता कुमेटी,दिलीप शर्मा,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर,डोमेशवरी साहू लोकेश श्रीवास्तव, कमलेश सोनी,शुरेस निर्मलकर, प्रेम साहू, राकेश द्विवेदी, जसराज शर्मा,कमल पनपालिया, नरेंद्र सोनवानी, संतोष कौशिक, विनोद कौशिक, सुरेंद्र देशमुख, चित्र सेन साहू, मेहतर नेताम, संजय साहू मनोज चांडक, नितेश वर्मा, अजय बाफना,मोरध्वज साहू, रमेश गुर्जर, कमलेश गौतम,टुमन लाल साहू, अरुण साहू, संतोष शर्मा, मनोज चांडक, प्रफुल्ल पटेल, भवानी शर्मा, दिनेश तापड़िया, कमल बजाज, कल्याण साहू, कमलेश निषाद, मनीष गांधी, राकेश बाफना, कैलाश बिसाई,शशिकांत साहू, लोकेश साहू,पिंटू जात्रे, टिक्कू यादव,दिनेश,रेवा, सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
  • 05 घण्टे में ही सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी।

आज दिनांक 23.11.2024 के प्रात: 09/30 बजे लगभग थाना अर्जुन्दा को सूचना मिली कि थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है कि सूचना पर मौके पर अर्जुन्दा पुलिस रवाना होकर घटना स्थल पहॅुचकर तस्दीक किया गया। जो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ जिसकी पहचान ग्राम बासिन निवासी देवार दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम का रहने वाला के रूप में हुई। उसके पास एक सायकल जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुयी गिरी पड़ी है कि जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय  एस.आर.भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर, सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र सिंह एंव स्टाफ, क्राईम ऑफ सीन भिलाई दुर्ग के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल पहुचकर, SDOP गुण्डरदेही के नेतृत्व में अर्जुन्दा पुलिस, सायबर सेल बालोद, ट्रेकर डॉग राजनादगांव को घटना स्थल के आसपास के जगहो का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपस्थित लोगो से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन रहने वाला था। जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था, कि दिनांक 22.11.2024 को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इक्ठा्ल करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था, कि सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगो से पुछताछ किया गया। संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पुछताछ किया गया। जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरे सायकल को चोरी किये हो कहने पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुये थे, इसी बात से आरोपीगण काफी आक्रोशित थे। मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था कि आरोपीगण अक्रोशित होकर मृतक की हत्या करने की नियत से पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसके गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस.का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी –

1. राजाबाबू मरकाम पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष साकिन भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।

2. रोहित मरकाम पिता हेमसिंह मरकाम उम्र 21 वर्ष तहसील कार्यालय के पास थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।

नाम मृतक –

दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष साकिन बासिन थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार के विद्यार्थियों ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
  • जोन स्तरीय कबड्डी में हासिल किया पहला स्थान

बकावंड विद्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व होता है इससे खेल भावना, परस्पर सहयोग और सद्भावना को बल मिलता है। खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है खेलों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। सपनों को नहीं हौसलों को उड़ान मिलती है। इसी उक्ति को चरितार्थ करते हुए डीएवी स्कूल जोन बस्तर के सातों डीएवी स्कूलों के मध्य मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल करमरी में अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शैलेष कुमार (सहायक क्षेत्रीय अधिकारी) एवं सातों डीएवी स्कूलों के प्राचार्य, खेल शिक्षक एवं उनके टीम के स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात खेल भावना को दर्शाते हुए खिलाड़ियों ने पूरे जोश, लगन और एकाग्रता के साथ मार्चपास्ट किया और शपथ ग्रहण की। खेल स्पर्धा डीएवी के 7 स्कूलों के मध्य हुआ। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालिकाओं की फाइनल कबड्डी लालगुड़ा और उलनार स्कूलों की टीमों के बीच हुआ। उलनार की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर डीएवी लालागुड़ा रहा। अंत में सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शैलेष कुमार द्वारा विजेता टीम को सम्मानित करते हुए शील्ड प्रदान की गई। समापन उद्बोधन देते हुए उन्होंने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें किसी न किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएवी उलनार के प्राचार्य मनोज शंकर ने भी सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके शारीरिक शिक्षक के कुशल प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आगे भी यह खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर खंड और स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को इसी तरह मेहनत करने को कहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

किरण देव ने सुनी मोदी के मन की बात

0

जगदलपुर क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने देवेंद्र नगर रायपुर स्थित आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण का श्रवण किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू व भाजपा नेता श्याम जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ टाउनशिप के कार्यलय में जमा होकर वहाँ से मोटरसाइकिल रैली निकालकर राजहरा थाना के सामने रोड पर हुवे बड़े गड्डो के सामने नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया। इसी प्रकार रैली पूरे दल्लीराजहरा का भ्रमण कर दल्लीराजहरा के सड़को के समस्त गड्डो के सामने जाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर मुर्दाबाद, अध्यक्ष निधि में हुवे भ्रष्टाचार की जांच, मरम्मत कार्यो व भावपत्र में निकाले करोड़ो रूपये की जाँच के गगनभेदी नारे लगातार लगते रहे।

 

 

 इस दौरान भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि लगातार दल्लीराजहरा विकास में पिछड़ रहा है। विकास कार्यो के लिए आये करोड़ों रुपये नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के गलत नीतियों के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। दल्लीराजहरा की जनता मूलभूत सुविधाओं तक को तरस चुकी हैं। ऐसे भ्रष्ट नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुश्ताक अहमद ने कहा कि वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर स्वयं छुपा हुवा ठेकेदार है। जिसने 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया है। इसके कार्यकाल की सम्पूर्ण जाँच कराने भाजपा लगातार मांग करते आ रही हैं। चुकी पूर्व में राज्य में कॉंग्रेस की सरकार के कारण इसको खुला लूट का लाइसेंस मिला हुवा था। इसलिए इसने जमकर भ्रष्टाचार किया है। अब हमारे भाजपा की सरकार बन चुकी हैं। शिघ्र इसके भ्रष्टाचार जनता के बीच उजागर होंगे।

 

भाजपा जिला मंत्री राजेश दशोडे ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बन चुकी हैं। परंतु कॉंग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर अब भी अपने भ्रष्टाचार करने वाले प्रवित्ति से बाज नही आ रहा आगे और उग्र प्रदर्शन नगरपालिका में हुवे भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जायेगा।

 

भाजपा दल्लीराजहरा मण्डल उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि विगत 5 वर्षों में नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने दल्लीराजहरा वासियो को नरकीय जीवन जीने पर मजबूर किया हैं। इससे नगर की जनता के साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों में भी भारी रोष हैं। उन पर दबाव डालकर कई गलत कार्य करवाया गया हैं। अब जल्द ही इस पर व्यापक जाँच होगा।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा मण्डल मंत्री जनार्दन सिंगरोल,भाजपा वरिष्ठ नेता मेवा लाल पटेल, जीतू साहू पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार , युवा मोर्चा पूर्व मंत्री सागर ग़नीर , कोमल बाघ, नदीम बड़गुज़र ,अमन,पप्पू यादव , बूथ अध्यक्ष आशीष ठाकुर , जीवन साहू ,अखिलेश मिश्रा,सागर लौत्रे,अंकित जायसवाल,सोहन जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सड़क किनारे पड़े शव देख इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0

दल्लीराजहरा बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के परसवानी-बोरगाहन के बीच सड़क के किनारे पड़े एक युवक की शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दुःखु राम मरकाम निवासी बासीन उम्र 40- 45 वर्ष का माना जा रहा हैं । एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

इसके साथ ही शव की तलाशी में,  शव के पास एक साईकिल में बंधे बड़ा सा डंडा बोरी रखा मिला हैं । ग्रामीणों ने शव पड़ा मिलने की जानकारी पुलिस को दी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS