City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

गोबरा नवापारा में पीएम आवास योजना के 56 हितग्राहियों को मिला स्वीकृति पत्र

0

नए आशियाने पाकर खिल उठे सभी के चेहरे

अभनपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आज नगर पालिका गोबरा नवापारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। विधायक साहू के हाथों 56 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली और सुरक्षा का नया सवेरा लेकर आई है।

डबल इंजन की सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनका पक्का मकान का सपना साकार करना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को उनके नए और सुरक्षित आशियाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए परिषद पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने भी विचार रखे और योजना की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद, एल्डरमैन गुलाब राव, मुकुंद मेश्राम, कन्हैया साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, तथा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकार लीलाराम साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

साय सरकार ने ठेकेदारों को दी बड़ी राहत, मिलेगी डामर की अंतर राशि

0

ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री साय का आभार

दल्ली राजहरा राज्य की सुशासन सरकार ने छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्यों में कार्यरत ठेकेदारों को बिटुमीन डामर की क्षतिपूर्ति राशि देने की घोषणा कर बड़ी राहत पहुंचाई है। केबिनेट के इस फैसले पर ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

बिटुमीन डामर की लगातार बढ़ती कीमत से परेशान होकर ठेकेदार अपना अनुबंधित कार्य नहीं कर पा रहे थे। डामर की कीमत बढ़ने से लागत भी बढ़ गई थी। इससे ज्यादातर सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे।इस मसले को लेकर माथुर कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर आशुतोष माथुर के नेतृत्व में आरसी जैन कंस्ट्रक्शन के रिखब जैन, उपाध्याय कंस्ट्रक्शन के मयंक उपाध्याय, एसएस इंफ्रा के सपन जैन, मेसर्स एसआर सरकार कंस्ट्रक्शन के सुबीर सरकार, भारद्वाज कंस्ट्रक्शन के राजेंद्र भारद्वाज आदि ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से कुछ दिनों पहले मुलाकात की थी। ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री डामर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से निर्माण कार्यों में आ रही परेशानी से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा इन ठेकेदारों को दिलाया था। इसके बाद विष्णु देव साय सरकार केबिनेट की हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अंतर्गत संचालित तथा लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं संधारण के लिए अनुबंधित ठेकेदारों को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि में ठेकेदारों को क्रय एवं उपयोग किए गए डामर की राहत राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा 1 अप्रैल 2026 से पूर्व के अनुबंधित ठेकेदारों को भी 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक क्रय एवं उपयोग किए गए डामर की अंतर राशि प्रदान करने का भी फैसला लिया गया है। इससे सरकार को 70 करोड़ से 100 करोड़ रु. तक अतिरिक्त राशि वहन करनी पड़ेगी। सरकार के इस अहम फैसले पर खुशी जताते हुए आशुतोष माथुर, रिखब जैन, मयंक उपाध्याय, सपन जैन, सुबीर सरकार, राजेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार माना है।

दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया

0

बीएसपी अस्पताल से दवाई लेकर लौट रही थी 65 वर्षीय महिला, नगर पालिका के पास दिया घटना को अंजाम, FIR दर्ज

दल्ली राजहरा दल्ली राजहरा में पुलिस बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। नगर पालिका के पास वार्ड क्रमांक 04 जाने वाले रास्ते में दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर एक बुजुर्ग महिला से लगभग 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट, ठग कर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थिया द्रौपती बाई तिवारी पति स्व. चंपालाल तिवारी उम्र 65 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 04 टेबलर सेट राजहरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिनांक 27/10/2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से बीएसपी अस्पताल दवाई लेने गई थी। करीब 11 बजे अस्पताल से दवाई लेकर वापस घर टेबलर सेट वार्ड क्रमांक 04 जा रही थी।जैसे ही वह नगर पालिका के पास वार्ड क्रमांक 04 रोड के पास पहुंची, वहां रोड के किनारे एक लड़का मोटर साइकिल पर बैठा था और दूसरा लड़का मोटर साइकिल के पास खड़ा था। दोनों ने नमस्ते किया और कहा – “रुको आंटी, कहां रहती हो?”महिला ने बताया कि वह आगे रहती है। इस पर ठगों ने कहा – “आगे शीला टीचर को जानते हो? उनके घर चोरी हुई है, मर्डर हुआ है, सोना-चांदी चोरी हो गया है। हम पुलिस वाले हैं, सोना-चांदी की चेकिंग चल रही है।”इसी दौरान तीसरा लड़का वहां आया जो पहले से चैन पहना हुआ था। ठगों ने उसे चैन निकालने को कहा तो उसने अपनी चैन निकालकर पेपर में लपेट दी। फिर बुजुर्ग महिला को भी चैन निकालने के लिए दबाव बनाया। महिला ने कहा “घर जाकर निकालूंगी” तो ठगों ने कहा – “चेकिंग चल रही है, हम पुलिस वाले हैं, बिना निकाले हम जाने नहीं देंगे।”डर के कारण महिला ने अपनी पुरानी इस्तेमाल की हुई सोने की चैन और लॉकेट वजनी करीब 2.5 तोला ठगों ने उसे भी पेपर में लपेटा और महिला को दूसरा पेपर थमाते हुए बोले – “जल्दी से बैग में रखो और घर जाओ।”जैसे ही महिला आगे जाकर चैन देखी तो पेपर में उसकी चैन नहीं थी। वापस लौटी तो दोनों आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने किया मामला दर्ज*प्रार्थिया की शिकायत पर थाना दल्लीराजहरा में धारा 204, 319(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बालोद पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम की नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अंतर्राज्यीय गिरोह के ऊपर सख्त कार्यवाही

0

बालोद दिनांक: 28 अक्टूबर 2026 तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास नशीली दवाइयों की बिक्री की सूचना पर बालोद पुलिस की दबिश।

तीन आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10 (Nitrazepam) की 1,500 टैबलेट, नगदी, दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त।

प्रकरण में कुल ₹7,15,000 की सामग्री जब्त, एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध।पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी बालोद विनय साहू के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में

दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को थाना बालोद में पदस्थ निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर, बालोद के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहनों में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां रखकर बिक्री करने की तैयारी में हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बालोद और ANTF बालोद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों नवीन चावला, आशीष निर्मलकर एवं किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP), नगदी रकम, दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए।आरोपियों द्वारा नशीली गोलियां भुबनेश्वर ओडिशा से लाई जा रही थी।

प्रतिबंधित नशीली दवाई सहित ₹7.15 लाख की सामग्री जब्तपुलिस द्वारा की गई जब्ती का विवरण निम्नानुसार है:-🔸 प्रतिबंधित नशीली दवाई: Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) की कुल 1,500 टैबलेट, वजन लगभग 870 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹6,00,000।🔸 नगदी रकम: ₹15,000🔸 मोटरसाइकिल: हीरो स्प्लेंडर प्लस, पंजीयन क्रमांक CG05AU3540, अनुमानित कीमत ₹30,000।🔸 स्कूटी: एक्टिवा, पंजीयन क्रमांक CG24W3471, अनुमानित कीमत ₹50,000।🔸 मोबाइल फोन: मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनका विवरण एफआईआर में दर्ज है।

कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹7,15,000। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्धउक्त मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0574/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपियों की भूमिका एवं जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक श्री धरम भूआर्य (प्रभारी, साइबर सेल) तथा आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, चुलेंद्र कुर्रे, विपिन गुप्ता, भोप सिंग साहू, राहुल, पूरन, मिथलेश , योगेश एवं ANTF टीम की सराहनीय भूमिका रही। बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहें और युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें।

कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मानलक्ष्मी मानिकपुरी और खुशी विश्वकर्मा होंगी सम्मानित, वंशिका सिंह लोकसभा में रखेंगी अपने विचार

0

कुसुमकसा। बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुसुमकसा की तीन होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सेजेस स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, कुसुमकसा की छात्राएं लक्ष्मी मानिकपुरी एवं खुशी विश्वकर्मा राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर लोकसभा भवन में सम्मानित होंगी। वहीं, कुसुम पब्लिक स्कूल कुसुमकसा की छात्रा वंशिका सिंह का चयन देशभर से चुने गए 12 बच्चों में हुआ है, जिन्हें लोकसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। तीनों बेटियों की इस उपलब्धि से कुसुमकसा सहित पूरे बालोद जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा का प्रदर्शनसेजेस स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा लक्ष्मी मानिकपुरी एवं खुशी विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। खुशी विश्वकर्मा इससे पहले कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान ने उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।लोकसभा में विचार रखेंगी वंशिका सिंहकुसुमकसा की एक अन्य होनहार बेटी वंशिका सिंह भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने जा रही हैं। कुसुम पब्लिक स्कूल, कुसुमकसा के प्राचार्य श्री आर.के. सिंह की पुत्री वंशिका का चयन लोकसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए देशभर से चयनित 12 बच्चों में हुआ है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रिपरिषद एवं सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर विचार रखने का अवसर मिलना वंशिका के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।शिक्षकों के मार्गदर्शन ने निखारी प्रतिभाइन उपलब्धियों के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण है। सेजेस स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका सुश्री सोनल गुप्ता के परिश्रम, समर्पण एवं कुशल मार्गदर्शन की सराहना की जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों से विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।संजय बैस एवं मंजू बैस ने दी बधाईपूर्व जनपद सदस्य संजय बैस एवं जनपद पंचायत डौंडी की सभापति मंजू बैस ने लक्ष्मी मानिकपुरी, खुशी विश्वकर्मा और वंशिका सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने तीनों बेटियों के माता-पिता, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को भी बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि इन बेटियों की सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बेटियों को उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।कुसुमकसा की इन तीनों बेटियों की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। गांव की मिट्टी में पली-बढ़ी बेटियां भी अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर देश के प्रतिष्ठित मंचों तक पहुंच सकती हैं। आज कुसुमकसा की बेटियां लोकसभा भवन में सम्मान और विचारों के माध्यम से क्षेत्र का मान बढ़ाने जा रही हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

20 किमी के दायरे के लोगों को ₹1500 में सालाना टोल पास, जमही टोल प्लाजा की सड़क गुणवत्ता पर सवाल

0

1 नवंबर से लागू होगा केंद्र का नया नियम, गड्ढों और ब्लाइंड स्पॉट के साथ दानीटोला घाट में भारी वाहनों की परेशानी बनी चिंता का विषय

बालोद। बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर ग्राम जमही स्थित टोल प्लाजा में 25 अक्टूबर से टोल वसूली शुरू हो चुकी है। इसी बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र निजी वाहन मालिकों के लिए रियायती वार्षिक पास की घोषणा की है। यह नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होगा। जहां एक ओर नए नियम से स्थानीय वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर जगह-जगह गड्ढे, कई स्थानों पर ब्लाइंड स्पॉट और दानीटोला घाट में भारी वाहनों को चढ़ाई के दौरान होने वाली परेशानी को लेकर सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को मिलेगा सालाना पासकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियम के अनुसार, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों को सालाना रियायती लोकल पास मिलेगा। टोल प्लाजा नगरपालिका अथवा स्थानीय नगर क्षेत्र की सीमा से बाहर होने पर पास की कीमत 1,500 रुपये सालाना और इन सीमाओं के भीतर होने पर 3,000 रुपये सालाना निर्धारित की गई है। इसके लिए वाहन पर वैध और चालू FASTag होना जरूरी है। पास केवल उसी टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जिसके लिए इसे जारी किया जाएगा। वाहन मालिक मौजूदा मासिक पास अथवा नए वार्षिक पास में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं।हालांकि, यह सुविधा सभी टोल प्लाजा पर स्वतः लागू नहीं होगी। बंद टोल संग्रह प्रणाली वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर तथा जहां वाहन चालकों के उपयोग के लिए सर्विस रोड या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है, वहां निर्धारित नियमों के अनुसार यह रियायत नहीं मिलेगी। इसलिए जमही टोल प्लाजा के लिए स्थानीय वाहन मालिकों की पात्रता और पास की लागू दर की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।सड़क पर गड्ढे और ब्लाइंड स्पॉट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालटोल वसूली शुरू होने के बाद एनएच-930 की सड़क की स्थिति को लेकर भी चर्चा हो रही है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे होने और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर ब्लाइंड स्पॉट होने से वाहन चालकों के लिए सामने से आने वाले वाहनों को समय रहते देख पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे स्थानों पर उचित संकेतक, दृश्यता और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय जरूरी हैं।गुजरा के पास दानीटोला घाट में भारी वाहनों को चढ़ाई के दौरान परेशानी होने की बात भी सामने आई है। भारी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सड़क की ढाल, मोड़ और सतह का निर्धारित मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। ऐसे मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की कमी दुर्घटना का जोखिम बढ़ा सकती है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।636 करोड़ की सड़क परियोजना, छह इंजीनियरों को नोटिसराष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर झलमला से महाराष्ट्र सीमा के कोहका तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे हैं। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 636 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत बनी सड़क के कुछ हिस्सों में सतह उखड़ने और धंसने की शिकायतों के बाद दो ठेकेदारों और छह इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है। हालांकि, नोटिस जारी होना दोष सिद्ध होने के समान नहीं है और अंतिम जिम्मेदारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही तय होगी।टोल वसूली के साथ सड़क सुरक्षा भी जरूरीकेंद्र सरकार के नए वार्षिक पास नियम से जमही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र निजी वाहन मालिकों को राहत मिल सकती है। दूसरी ओर, सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत, ब्लाइंड स्पॉट पर सुरक्षा उपाय, दानीटोला घाट में भारी वाहनों की आवाजाही की समस्या और टोल प्लाजा पर आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर आवश्यक सुधार करे और स्थानीय वाहन मालिकों के लिए नए पास की पात्रता तथा प्रक्रिया स्पष्ट करे।

पानी से भरे टब में गिरने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, घर में पसरा मातम

0

डौंडीलोहारा के राजापारा की घटना, खेलते समय हुआ हादसा; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नगर पंचायत डौंडीलोहारा के राजापारा में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में गिरने से मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते समय बच्ची टब में गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तब वह टब में छटपटा रही थी। परिजन आनन-फानन में उसे डौंडीलोहारा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है और माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता लक्की ठाकुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में बच्ची की मां, दादी, बड़ी मम्मी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान बच्ची आंगन में खेल रही थी। परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसी बीच खेलते-खेलते बच्ची पानी से भरे टब में गिर गई। कुछ समय बाद जब परिजनों का ध्यान बच्ची की ओर गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस घर का आंगन कुछ देर पहले तक मासूम की किलकारियों से गूंज रहा था, वहां अब सन्नाटा और शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर डौंडीलोहारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से राजापारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

जमही टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को निःशुल्क आवागमन की सुविधा देने की मांग : रतिराम कोसमा

0

दल्ली राजहरा। जमही टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा वाहनों से टोल वसूली प्रारंभ किए जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय वाहन मालिकों के सामने आवागमन को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोल प्लाजा को पत्र जारी कर टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के मद्देनजर दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण पहल की है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मुलाकात कर जमही टोल प्लाजा से संबंधित समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए तथा उन्हें अपने निजी वाहनों से निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि दल्ली राजहरा, कुसुमकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक नागरिकों को दैनिक कार्यों, रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए नियमित रूप से इस मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों से बार-बार टोल शुल्क वसूला जाना उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासियों को राहत देना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में आवागमन के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने तत्काल अपने निजी सहायक को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को बुलाकर इस विषय पर चर्चा करने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का उचित समाधान निकालकर आम नागरिकों को आवागमन में राहत प्रदान की जा सके।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा के त्वरित संज्ञान एवं सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कमेटी ने आशा जताई कि जिला प्रशासन के प्रयासों से शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकलेगा तथा दल्ली राजहरा, कुसुमकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन मालिकों को जमही टोल प्लाजा पर नियमानुसार निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाना उसकी प्राथमिकता है। कांग्रेस कमेटी इस विषय पर आगे भी आवश्यक पहल करती रहेगी। प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि जायसवाल जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बॉम्बेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा कुलदीप नोन्हारे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अनूप बाम्बेश्वर संजय सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्णा यादव विशेष रूप से उपस्थित थेरतिराम कोसमाअध्यक्षब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहराजिला बालोद, छत्तीसगढ़

गौ सम्मान आह्वान अभियान की संभाग स्तरीय बैठक

0

गौहत्या पर प्रतिबंध, गौ मंत्रालय के गठन एवं गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने मुहिम

जगदलपुर गौसेवा, गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की तैयारी के लिए बस्तर संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित श्री माहेश्वरी भवन में किया गया। गोपालनंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों से 300 से अधिक गौसेवक एवं अभियान के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठक में गौमाता की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ मंत्रालय का गठन करने तथा गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, अभियान के आगामी चरण की रूपरेखा तैयार करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने और हस्ताक्षर अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर चर्चा की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष से लगभग 5.25 करोड़ हस्ताक्षर सौंपे गए। इसके पश्चात दूसरे चरण में देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर सौंपे जाने की जानकारी दी गई। अब अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष से लगभग 31 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से गौमाता की सुरक्षा, सम्मान एवं संवर्धन से संबंधित मांगों को व्यापक जनसमर्थन के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

हर पंचायत में 2,100 हस्ताक्षर का लक्ष्य

अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत देशभर की प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 2,100 हस्ताक्षर एकत्रित करने का आह्वान किया गया है। इसके लिए गांव-गांव में जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक नागरिकों को गौमाता की सुरक्षा एवं सम्मान के इस अभियान से जोड़ने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

रायपुर में बड़ा आयोजन

आगामी 17 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक गौसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। अभियान के अंतर्गत एकत्रित हस्ताक्षरों एवं मांगपत्र को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य सचिवालय के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों के समक्ष प्रस्तुत करने की योजना है। बैठक में उपस्थित साधु-संतों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गौसेवकों ने गौमाता की सेवा, सुरक्षा और संवर्धन के लिए समाज में जनजागरण बढ़ाने तथा प्रत्येक गांव, पंचायत और समाज तक अभियान का संदेश पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बस्तर संभाग के साधु-संतों के साथ जिला प्रभारी मुन्ना बजरंगी, शैलेंद्र साहू एवं दीपक पनपालिया सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन तथा संभाग के सातों जिलों से आए गौसेवक उपस्थित रहे।

बीजापुर नर्सिंग सिस्टर सुश्री गौरी खम्हेले को जन्मदिन की शुभकामनाएं के साथ 30 वर्ष की सेवा पर विदाई का आयोजन

0

जिला अस्पताल बीजापुर में पदस्थ नर्सिंग सिस्टर सुश्री गौरी खम्हेले को 30 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद जिला स्वास्थ्य परिवार द्वारा भव्य विदाई पार्टी का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

24 अक्टूबर को जन्म दिवस होने तथा 30 अक्टूबर के सेवानिवृत्ति होने पर आयोजन किया गया। सुश्री खम्हेले ने वर्ष 1996 में जिला अस्पताल बीजापुर में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इस लंबे कार्यकाल में उन्होंने सेवा, समर्पण और सद्भाव की मिसाल पेश की। मरीजों की सेवा को उन्होंने हमेशा अपना धर्म माना और रात-दिन अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहीं। विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डा. रत्ना ठाकुर, डा. विजय सहित जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुश्री खम्हेले का मिलनसार स्वभाव, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका योगदान जिला अस्पताल बीजापुर के लिए सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके दीर्घायु, मंगलमय जीवन की शुभकामनाए दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS