City Media - Page 16 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 16

11वीं की छात्रा कुमारी धनलक्ष्मी ने साक्षरता मिशन में निभाई सक्रिय भूमिका

0

छत्तीसगढ़ शासन के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदा, जिला बालोद की 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कुमारी धनलक्ष्मी ने सक्रिय भूमिका अदा की है। छात्रा के प्रयास से गांव की पांच महिलाओं , बिसरी बाई,ललतो बाई,चंद्रिका बाई, दुपदा बाई, सुकारो बाई, ने साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने मे सफलता प्राप्त की है। छात्रा ने बताया कि अपनी पढाई व घरेलू कार्यों से समय निकालकर उसने इन महिलाओं को पूरी लगन से पढाने का काम किया, जिससे ये महिलाएं साक्षर होने में सफल रही हैं।छात्रा के अनुसार उसकी हमेशा से ये इच्छा रही है कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति साक्षर व पढा लिखा हो। साक्षरता के इस कार्यक्रम मे जुडने व कार्य करने हेतु उसे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलोदा के प्रधानपाठक प्रमोद मानिकपुरी से प्रोत्साहन तथा सीएसी सेमनलाल नेताम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। और वह अपनी प्रेरणा अनुसार साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ी तथा महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। छात्रा ने कहा कि अवसर मिलने पर वो सामाजिक सरोकार के ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी।कुमारी धनलक्ष्मी बेलोदा निवासी कुंजबिहारी की सुपुत्री हैं। धनलक्ष्मी के उक्त कार्य व सफलता के लिए शिक्षकों, सहपाठियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

गुरामी के जंगल में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने मे पुलिस को मिली सफलता

0

अज्ञात मृतिका की हुई थी हत्या , कमला राजपूत के नाम से हूई पहचान।*

शव मिलने के 24 घंटा के भीतर अंधे कत्ल के प्रकरण कोे सुलझा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना डौण्डीलोहारा टीम की रही विशेष भूमिका।

सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी साक्ष्य से मिला आरोपी का सुराग।

साइबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से हुई मृतिका की पहचान।

दिनांक 24.01.2026 को एलएमसूचना प्राप्त हुआ कि गुरामी के जंगल थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली लाहत में लाश देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व फोरंसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग एवं अपराध क्रमांक 19/2025 धारा 103(1) ,238 बीएनएसएस कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल(भा.पु.से.) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना डौण्डीलोहारा से विशेष टीम गठित किया गया।

जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया। विवेचना के दौरान टीम न पता किया कि अज्ञात महिला की पहचान हेतु सभी थाना क्षेत्र के साइबर प्रहरी ग्रुप में मृतिका का फोटो वायरल किया गया था थाना क्षेत्र के गुम इंसान को तस्दीक करने पर थाना बालोद में गुम इंसान क्रमांक 08/2026 में गुमशुदा महिला श्रीमति कमला राजपूत का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर संसूचनाओं के माध्यम से संदेही को चिन्हाकिंत किया गया। संदेही चिन्हाकिंत होने पर साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदेंही के उपर पूर्ण शंका होने पर संदेही का पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया। संदेही आरोपी नेमींचद साहू पिता जंगलू राम साहू उम्र 30 साल पता पाररास बालोद ने अपने कथन में बताया कि वह मृतिका से 05-07 साल से प्यार करता था। मृतिका का परित्यक्ता थी आरोपी मृतिका को शादी कर अपने घर रहने के लिए बार बार बोलता था। घटना दिनांक 16.01.2026 को दोनो मुलाकात कर घूमने के लिए अपने मोटरसायकल से ग्राम गुरामी के जंगल थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र गये । जंहा पर शाम को आपसी संबंध बनायें उसके बाद मृतिका ने घर जाने बोलने पर आरोपी नेमीचंद ने उसे घर जाने से मना करते हुए मृतिका को तुम फोन से कई लोगो से बात करती हो कहकर वाद विवाद करने लगा । वाद विवाद से गुस्सा होकर आरोपी ने मृतिका को मारपीट कर गला दबाया। मृतिका बेहोस होने पर उसे घसिटते हुए 50 मीटर अंदर जंगल की ओर ले गया । मृतिका के सिर व चेहरा पर बड़े बड़े बोल्डर (पत्थर) से मार कर उसकी हत्या कर दिया एवं शव को छिपाने के लिए जंगल में ही शव के उपर छोटे बड़े पत्थर डाल कर ढ़ग दिया। और आरोपी अपने घर आ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है। आरोपी के नाम व पता –

आरोपी नेमींचद साहू पिता जंगलू राम साहू उम्र 30 साल पता पाररास बालोद थाना बालोद जिला बालोद छ0ग0)* जप्त सामाग्री-1. 01 नग मोटरसायकल2. मृतिका का मोबाईल हैण्डसेट।उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहरा निरीक्षक मुकेश सिंह ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक भोपसिंह साहू ,राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, आकाश सोनी, योगेश पटेल, गुलझारी साहू मिथलेश यादव, रवि गंधर्व, मनीष ठाकुर, सायबर सेल एवं थाना डौण्डीलोहरा से सउनि अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन ,बिरेन्द्र साहू, अरविंद यादव, आरक्षक पूनम खरे , अजय विनोद, धर्मेंद्र सेन,भीष कुमार पीस्दा, भूपेंद्र ठाकुर ,बेनी साहू का विशेष योगदान रहा।

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, पुलिस ने जारी किए फुटेज

0

अब तक पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया सामने

जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस द्वारा आज एक वीडियो और कुछ जानकारियां विज्ञप्ति के जरिए मीडिया से साझा की गईं हैं, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आया है। आज जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन को देखते हुए और अपनी किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने विज्ञप्ति जारी की है।

जगदलपुर के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र दंतेश्वरी मंदिर में बसंत पंचमी की रात चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण और 9 टीमें गठित कर बस्तर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब तक पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। पुलिस ने तीन सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ा सा बैग लेकर मंदिर में घुसता दिखाई दे रहा है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। उक्त चोर के संबंध में सटीक जानकारी देने पर बस्तर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस की 4-5 टीमें उड़ीसा एवं पड़ोसी जिलों में भी सघनता से जांच कर रही हैं।

मुख्यमंत्री से मिले स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि

0

मुख्यमंत्री ने 12 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक पहल का दिया आश्वासन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 24 जनवरी m को कोतबा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी 12 सूत्रीय मांगों, ज्वलंत समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को उनके समक्ष रखा।

इस अवसर पर पीएम सेजेश कोतबा दल की उपस्थिति में संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष शर्मा, शिक्षक राममोहन नाथ, मनीष मित्रा एवं धनेश्वर पैकरा उपस्थित रहे।संघ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्वामी आत्मानंद योजना के अंतर्गत कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी वर्षों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बनकर पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद आज भी वे सेवा की सुरक्षा, वेतन विसंगति, भविष्य निधि, स्थायित्व, पदोन्नति, कार्य परिस्थितियों एवं अन्य मूलभूत अधिकारों से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न केवल उनके मनोबल को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इससे प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक स्थिरता एवं विद्यार्थियों के हितों की भी प्रभावी रूप से रक्षा होगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ एवं पीएम सेजेश कोतबा दल द्वारा प्रस्तुत मुद्दों और मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों में आशा, विश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ है।छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ को पूर्ण विश्वास है कि शासन स्तर पर शीघ्र ही संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में ठोस, न्यायसंगत एवं व्यावहारिक निर्णय लिए जाएंगे। संघ अपने सदस्यों के अधिकारों, सम्मान एवं भविष्य की सुरक्षा हेतु सदैव संगठित, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा। संघ एवं पीएम सेजेश कोतबा दल की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की गई है कि संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।

दलपत दीपोत्सव आज

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज 6 बजे से ‘एक दीया स्वच्छता के नाम, एक दीया वंदे मातरम के नाम दलपत दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि यह भव्य आयोजन दलपत सागर के रानी घाट पर आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर संजय पाण्डेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप एवं नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन होंगे दलपत दीपोत्सव के दौरान नागरिक, स्वयंसेवी, समाजसेवी और व्यापारी संगठनों के लोग दो लाख से भी ज्यादा दीपक दलपत सागर में जलाएंगे। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने जगदलपुर एवं आसपास के नागरिकों से उपस्थित रहकर इस अद्भुत पल का साक्षी बनने की अपील की है।

दल्ली राजहरा–राजनांदगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0

दल्ली राजहरा- दल्ली राजहरा से राजनांदगांव मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के गिधाली गांव के पास मुख्य मार्ग का है, जहां राजनांदगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गयाl

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे और वे राजनांदगांव की ओर से बालोद की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

मृतक की पहचान, घायल की स्थितिहादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पप्पू खान के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दूसरा युवक जिसका नाम नंद कुमार यादव बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

गुरामी जंगल में महिला की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी

0

लोहारा:लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरामी जंगल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक लाश देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव लगभग 6 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शव को पत्थरों से ढकने की कोशिश की गई थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ साइबर टीम भी जांच में जुटी हुई है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सकल जैन समाज के तत्वाधान में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, हुए 525 लाभान्वित

0

समाज सेवी क्रांति मेडिकल के संचालक क्रांति जैन. मनोज जैन एवं परिवार के द्वारा 68 वॉ निःशुल्क शिविर सकल जैन समाज

दल्ली राजहरा के सानिध्य में दल्ली राजहरा के जैन दादाबाड़ी में कल मंगलवार 20 जनवरी को आयोजित की गई थी। क्रांति मेडिकल के संचालक क्रांति जैन ने अपने जन्मदिन पर नि :शुल्क शिविर के अंतर्गत अपने पूज्य पिता जी स्व. कमलचंद जैन के पावन स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस नेत्र शिविर के आयोजन में डॉ. आनंद सक्सेना (अरविंदो नेत्रालय, रायपुर)के नेत्र रोग विशेषज्ञों और उनकी टीम द्वारा के सहयोग से दिनांक 20 जनवरी – सुबह 9:00 बजे से रात 9 बजे तक स्थान – जैन दादाबाड़ी, जैन भवन चौक, दल्ली राजहरा मे संपन्न हुआ । जिसके अंतर्गत लगभग 525 महिला एवं पुरुषों का नेत्र परीक्षण हुआ । इस परीक्षण शिविर में 160 व्यक्तियों को मोतियाबिंद की समस्या डॉक्टर के द्वारा बताई गई है । जिसमे सभी 160 व्यक्तियों को रायपुर ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा । इस नेत्र शिविर के अंतर्गत कल 260 लोगों को निःशुल्क चश्मा का भी वितरण किया गया और निःशुल्क दवाई भी दी गई । बहुचर्चित इस नेत्र शिविर का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी । सकल जैन समाज के सदस्यों के द्वारा बेहतरीन तरीके से व्यवस्था कि जिसके परिणाम स्वरूप लोग कतारबद्ध होकर डॉक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और जांच में सहयोग किया आये हुए सभी व्यक्तियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी । जिसका सभी ने लाभ लिया । शिविर के मांध्यम से 13 व्यक्तियों ने ने मृत्यु पश्चात् नेत्र दान करने का संकल्प लेकर फार्म भरा जिनका जैन समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मान किया गया । नेतृदान करने वालों मे अजय बिहारी, विनोद गुणधर, सूरजदास, चन्द्रिका उइके, संतोष साहू, सुवर्ना डेविड, पार्वती साहनी, कुशाल चंद पारख, पदमा पारख, खेम लाल साहू, छगन लाल, बिसाहिंन बाई नेताम, आदि लोगों ने नेत्र दान का संकल्प लिया इस नेत्र शिविर मे सकल जैन समाज के सदस्यों एवं श्री महावीर सेवा समिति तथा जे एस जी ग्रुप के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान मिला तथा इस शिविर मे नगर पालिका के अध्यक्ष तोरण साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे, बालोद जिला एस. पी. योगेश पटेल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,प्रदेश भाजपा महिला महामंत्री शीतल नायक, बालोद जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया पूर्व जनपद सदस्य एवं समाजसेवी संजय बैस तथा दल्ली राजहरा के लगभग सभी वार्डो के पार्षदों एवं जैन समाज से सुशीला बम्ब श्रद्धा बम्ब मनोज बम्ब संजय बाठिया मोहनलाल छाजेड़ पदम लोढ़ा प्रदीप लोढ़ा सतीश लोढ़ा गौतम बाफना दिनेश श्री श्री माल महावीर चौरडिया संजय छाजेड़ भूपेंद्र डहरवल मनीष गोलचा अजय जैन विवेक जैन आकाश जैन मुकेश जैन सुमित श्री श्रीमाल विनय छाजेड़ प्रवीण छाजेड़ किशोर कराड़े पंकज छाजेड़ जसराज बुरड़ चंद्रेश चोपड़ा अमित ढेलड़िया अक्षय छाजेड़ आयुष लोढ़ा आशीष संचेती विजय संचेती विनय संचेती आदि ने अपनी उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।क्रांति जैन द्वारा समय समय पर ऐसे सेवा सहयोग कार्य एवं जरूरतमंद लोगों कि सेवा करते रहते है अंत में आभार व्यक्त करते हुए क्रांति जैन ने कहा कि इस नेत्र शिविर का आयोजन मैंने सकल जैन समाज के सानिध्य में पूज्य पिताजी जो हमेशा समाज कार्य में अग्रणी रहे उनकी स्मृति में आयोजन किया है। मेरा अहो भाग्य है कि इस शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करने का मुझे मौका मिला। मेरा प्रयास रहेगा की इस तरह की और बेहतरीन शिविर का आयोजन मै भविष्य में कर सकूं । और आपसे भी यही उम्मीद करूंगा कि आज जिस तरह से आप सभी का इस शिविर को संपन्न कराने में सहयोग रहा इसी तरह का सहयोग भविष्य में भी मुझे मिलता रहेगा ।

बालोद पुलिस की बड़ी सफलता: ग्राम झलमला में चोरी के दो मामलों के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन मेे बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्राम झलमला में चोरी हुए दो प्रकरण के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम 4,000 रू सहित घटना प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलडब्लू 3989 एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे की हथौडी, जुमला कीमती 8,52,450 रू को किया गया जप्त।

साइबर सेल बालोद व थाना बालोद टीम की रही विशेष भूमिका

मामला क्रमांक- 01 प्रार्थी राकेश कुमार ठाकुर पिता हरिराम ठाकुर उम्र 42 वर्ष पता शांतिनगर घोटिया चौक झलमला थाना व जिला बालोद से पुछताछ कर कथन लिया जो अपने कथन मे बताया कि घटना स्थल मकान मे अपने पत्नि व दो बच्चों के साथ रहते है दोनो पति पत्नि शिक्षा विभाग मे नौकरी करते है प्रातः 09.30 बजे दोनो बच्चे स्कूल जाने के पश्चात घर मे ताला लगाकर दोनो पति पत्नि अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर चले जाते है शाम 04.30 बजे वापस आते है यह स्कूल से वापस आ रहा था उसी समय इसकी पत्नि इसे फोन कर बतायी कि घर का दरवाजा खुला है, कमरा अंदर आलमारी एवं दीवान पलंग खुला है सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है बताने पर घर पहुंचकर देखा तो इसके घर का ताला टुटा हुआ था घर में चोरी होने की अंदेशा पर घटना की सूचना पुलिस को दिया गया, पुलिस स्टॉप व डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट इसके घर पहुंचकर सर्च किया गया सर्च के पश्चात यह अपने घर के दीवान पलंग व आलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवरात को देखा तो रखे स्थान पर नही था, सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था अज्ञात चोर द्वारा इसके घर अंदर प्रवेश कर दरवाजा का लॉक तोड़कर दीवान पलंग एवं आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती 7,91,000/-रूपये की संम्पति को चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 331(3), 305, बीएनएस अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामला क्रमांक- 02 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बालोद के अपराध क्रमांक 32/26 धारा 331(3),305 बीएनएस में प्रार्थिया श्रीमती नम्रता देवी पति स्व.निर्भय लाल तारम उम्र 55 वर्ष पता शांतिनगर घोटिया चौक झलमला थाना व जिला बालोद (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.01.2026 के 09.30 बजे से 16.30 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा मकान के सामने की दिवाल को फांदकर सामने चैनल गेट एवं दरवाजा मे लगे ताला को तोड़करअंदर घुसकर कमरे के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर कमरा अंदर रखे लकड़ी की दराज से नकदी 4000/-रूपये चोरी करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व साइबर सेल से एक विषेष टीम गठित किया गया था। गठित टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने पर संदेही लक्ष्मण सिंग ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर दिनांक 19.01.2026 को चोरी करने के नियत से अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलडब्लू 3989 में एक लोहे की हथौड़ी लेकर ग्राम झलमला में पहुंचकर राईस मिल के पास अपनी मोटर सायकल खड़ी कर सुनसान मकान की तलाश करते झलमला के धमतरी रोड किनारे दो मकान जिसमें ताला लगा हुआ होने से पहले मकान की दिवाल को फंाद कर मकान के चैनल गेट एवं दरवाजा में लगे ताला को हथौडी को तोड़कर अंदर कमरे के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर लकड़ी के दराज में रखे नगदी 4,000 रू को चोरी करने के बाद उसी मकान से लगे दूसरे मकान के दिवाल को फांद कर दरवाजे के ताला को तोड़कर अंदर घुसकर दिवान पलंग एवं आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर अपने किराये के घर डौण्डी लोहारा में ले जाकर रखना बताने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर डौण्डी लोहारा आरोपी के किराये के मकान में पहुंचने पर आरोपी द्वारा अपने मकान के अंदर से चोरी गई मशरूका सोने चांदी की जेवरात एवं नगदी 4000 रू, घटना करने गये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलडब्लू 3989 एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे की हथौडी को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर चोरी गई मशरूका कीमती 8,52,450 रू का बजाप्ता शुमार किया गया। व आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 21.01.2026 के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि सूरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन सिंह, आर. 514 मनीष राजपुत, आर. 18 धनेश्वर साहू, एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी सउनि धरम भूआर्य , आरक्षक, भोप सिंह साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे ,पूरन देंवागन , आकाश सोनी, योगेश गेडाम, गुलझारी साहू का विषेष सराहनीय योगदान रहा। नामः- आरोपी लक्ष्मण सिंग ठाकुर पिता गंगुराम ठाकुर उम्र 30 वर्ष सा. खैरतराई बीचपारा थाना व जिला बालोद (छ.ग.) हाल डौण्डीलोहारा वार्ड नं. 11 नरबदिया साहू के मकान थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोदआरोपी का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड1. अपराध क्रमांक 136/2010 धारा 457 , भादवि।2. अपराध क्रमांक 530/2023 धारा 454,380 भादवि।

बालोद में वन अधिकारियों पर सागौन की अवैध कटाई का गंभीर आरोप, सरकारी लकड़ी से बनवाया गया फर्नीचर

0

बालोद जिले में वन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों पर ही सागौन की अवैध कटाई और सरकारी लकड़ी के निजी उपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि संरक्षित वन क्षेत्र से काटी गई सागौन लकड़ी से महंगे फर्नीचर तैयार कराए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से काटी गई सागौन लकड़ी को पहले वन विभाग के काष्ठागार में रखा गया। इसके बाद उसी लकड़ी को आरा-मिल भेजकर चिरान कराया गया और कारपेंटर के माध्यम से टी-टेबल, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य फर्नीचर तैयार किए गए।सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में तत्कालीन वनमंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है।

लकड़ी के परिवहन की जिम्मेदारी डिप्टी रेंजर जीवनलाल भांडेकर को दी गई थी। इसके बाद डोंडी परिक्षेत्र के बीट गार्ड ईश्वर साहू के माध्यम से वाहन द्वारा लकड़ी को संबंधित स्थानों तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया कथित तौर पर अधिकारियों को खुश करने और उनके निजी उपयोग के उद्देश्य से की गई।मामले की शिकायत मिलने के बाद रायपुर से पहुंची विशेष जांच टीम ने काष्ठागार और संबंधित कारपेंटर के ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान लकड़ी की चिराई से जुड़े अवशेष और तैयार फर्नीचर जब्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ स्तरों पर अधिकारियों द्वारा जानकारी देने से बचने की कोशिश की गई, जिससे संदेह और गहरा गया है।प्रकरण में एसडीओ जीवनलाल सिन्हा द्वारा भी जांच टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी बालोद पहुंचकर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।*डिप्टी रेंजर जीवनलाल भांडेकर से इस संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसे में उनका पक्ष इस मामले में समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।*

MOST POPULAR

HOT NEWS