दल्लीराजहरा – आज नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गोधन न्याय योजना का शुभारम्भ किया गया जिसमे कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहे वह भी सारे नियम कानून को ताक पे रख सोशल डीस्टेंसिंग की अवहेलना की गई व धारा 144 का उल्लंघन साफ दिख रहा है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आंदोलनों एवं दूसरे दलों के कार्यक्रम करने पर कार्यकर्ताओं के ऊपर एफ आई आर कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेश के लोगों द्वारा नियमों को ताक पर रख लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है इसके बावजूद प्रशासन आंख में पट्टी बांध मौन स्वीकृति दे रही है छत्तीसगढ़ की सरकार के लोग जनता को क्या सन्देश देंगे एक तरफ तो लोगों को सोशल डीस्टेंसिंग की सिख देते है वही दूसरी ओर खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे है |
गुरुर में हरियाली पर्व के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया
गुरुर – जगन्नाथ साहू | तहसील अंतर्गत ग्राम कोचेरा में हरियाली पर्व के उपलक्ष्य पर वृक्ष रोपन का कार्य किया गया जिसमें हमारे गांव के युवा वर्ग ने एक वृक्ष सौ पुत्र समान का आत्मा सम्मान करते हुए। सभी दोस्त एकत्रित होकर दोस्तो की टोली द्वारा यह कार्य किया गया।
सुनील कुमार साहु, दहेद कुमार साहू, संतोष साहू, गौकरण साहू, योगेन्द्र साहू के द्वारा वृक्ष लगाया गया।
Breaking दल्लीराजहरा टैक्सी ड्राईवर द्वारा दिल्ली जाने के नाम पर गुमराह करने के प्रयास में नगर के लोगों की जान से खिलवाड़ करना कहाँ तक उचित
दल्लीराजहरा – वार्ड न 04 में गाड़ी मालिक इम्तियाज़ खान ने ड्राईवर लखन लाल द्वारा अंतागढ़ से कमांडेंट को दिल्ली छोड़ने गया हुआ था और कल जब ड्राईवर वापस आया तो बिना पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को सूचित किये इधर उधर घूमता रहा और जब मोहल्ले वालों द्वारा पूछताछ की गई तो बताया कि वह तो रायपुर गया था इस बात की सुचना पुलिस को दी गई और जब तलाशी ली गई तब उसके पास से दिल्ली का परमिट टोकन मिलने के बाद उसने स्वीकार किया कि वह दिल्ली गया हुआ था | जानकारी छिपाने के आरोप में शासन को गाड़ी मालिक एवं ड्राइवर के ऊपर कार्यवाही की मांग वार्ड वासियों द्वारा की जा रही है | ड्राईवर लखन लाल कितने लोग से मिला और उसके कारण कितने लोग कोरोना के चपेट में आ सकते है और तो और यह कितना बड़ा कोरोना कम्युनिटी संचार का माध्यम बन सकता है यह तो आने वाला समय ही बता सकता है और अभी दिल्ली जैसे महानगर में कोरोना संक्रमण कि स्थिति कितनी भयानक है इस बात का अंदेशा लगा सकते है |

अभी हाल ही में नगर में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था ऑटो पार्ट्स वाले के यहाँ वे भी दिल्ली से ही आये थे लापरवाही के काऱण या सुरक्षा के अभाव में करीब 40 लोगों का सैंपल लिया गया है और कुछ लोगों को होम क्वारंटाइन होना पड़ा है अब नगर की स्थिति क्या होगी उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा | इस प्रकार जानकारी छिपाना कितना खतरनाक हो सकता है जिसका खामियाजा वो तो भुगतेंगे ही उनके साथ पुरे नगर के लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है |
दिल्ली जाने का वाहन परमिट –

गुरुर नगरपालिका मुलभुत सुविधा देने के लिए लापरवाही बरत रहें है।
गुरुर – जगन्नाथ साहू | गुरुर नगरपालिका मुलभुत सुविधा देने के लिए लापरवाही बरत रहें है। गुरुर बाजार का हालात पहले ही बारिश मे दिखने लगा है। लोगो को बाजार मे खरीदी करने के लिए सोशियल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। पर इस गुरुर के बाजार मे संभल कर चलना जरूरी है।

गुरुर नगरपालिका के लिए दाग अच्छे है? यह कहना अब आम जनता की लफ्जों पर है..
नगरपालिका को जिस बाजार से आवक उपलब्ध होता वही पर गड्ढा होना ये आम जनता के लिए नुकसान दायक है। यह जो कीचड़ है उससे लोग दूर तो होकर जा रहें है। लेकिन इस तरह के गन्दे पानी भरे गड्ढों से मच्छर पनपते है जो स्वास्थ के लिए हानिकारक है। यदि यही लापरवाही चलता रहा तो लोगो को किसी संक्रमित बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इस बाजार मे लोगो के लिए अपनी निजी वाहनों को व्यवस्थित तरिके से रखने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। जिससे बाजार आने वाले बाहरी व्यक्तियों को बहुत ही ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।
Breaking News प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आधार पर इन जिलों के कलेक्टरों ने लॉक डाउन का फैसला लिया है
रायपुर – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भूपेश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। क्योंकि प्रदेश सरकार के अनुसार रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर जैसे शहरों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान कोरोना संकट को देखते हुए रायपुर और दुर्ग के जिला कलेक्टरों ने लॉक डाउन का फैसला लिया है –
रायपुर
कलेक्टर ने राजधानी में 22 से 28 जुलाई तक लाकडाउन करने का निर्णय कर लिया। लॉकडाउन के दौरान रायपुर में किराना, फल, सब्जी और दूध खरीदारी सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक की जा सकेगी। पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दवा दुकान व अस्पताल खुले रहेंगे।
दुर्ग
जिले की सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में 23 जुलाई को रात 12 बजें से लेकर 29 जुलाई रात 12 बजें तक दुकानें बंद रखना प्रस्तावित किया गया हैं। अत्यावश्यक सेवाओं के अन्तर्गत मेडिकल ,राशन, दूध, फल एवं सब्जी एवं कृषि किटनाशक दुकानों को प्रतिबंध से छूट रहेगा। यह दुकानें एक निर्धारित समयावधि में ही खुला रख सकेंगे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये इसके बचाव के लिए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है कलेक्टर ने पुलिस और कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के प्रावधानों का सभी को कड़ाई से पालन करना होगा।
कोरोना महामारी से बचाव हेतु नपा अध्यक्ष द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव तथा लोगों से मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की
दल्लीराजहरा – एक ओर जहां जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस बढ़ते संक्रमण के बावजूद शहर के लोग बेखौफ और बेपरवाह होते जा रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने वार्ड 26, 24, 25, 21, 4, 3 मुख्य मार्ग गुरुद्वारा में सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया तथा व्यापारियों एवं नागरिकों से मास्क की अनिवार्यता इस्तेमाल करने सोशल डिस्टेंस पालन करने की अपील की इस दौरान पार्षद टी ज्योति, पार्षद राजेश काम्बले, संतोष पाण्डेय, प्रदीप कुमार, राम कुमार शर्मा, विलियम भावरा, काकू रंधावा, अनिल कोम्बे एवं जावेद खान आदि उपस्थित थे |
देश में कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल शुरू
नई दिल्ली देश में बने पहले कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के मानवीय परीक्षण आरंभ हो गए हैं। टीके बनाने वाली कंपनी भारत बायोटैक ने कहा कि कुल 375 लोगों पर टीके का पहले चरण का परीक्षण शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 12 अस्पतालों में यह परीक्षण हो रहा है। भारत बायोटैक ने कहा कि 15 जुलाई से मानवीय परीक्षण शरू हो गए हैं। यह रेंडमाइज डबल ब्लाइंड क्लिनिकल ट्रायल हैं। इस प्रकार के परीक्षण में जिन लोगों पर ट्रायल किया जाता है, उनमें से कुछ को टीका लगाया जाएगा तथा कुछ को नहीं। लेकिन किसे टीका दिया गया है और किसे नहीं दिया गया है, यह न तो लोगों को पता होता है और न ही शोधकर्ता को। जब परीक्षण की अवधि पूरी हो जाती है, उसके बाद ही पता चलता है कि किस व्यक्त को टीका दिया गया था और किसे नहीं ।
प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने सभी जिलों में होंगे रोजगार कैंप
रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार के उद्योग एवं श्रम विभाग तथा व्यावसायिक संगठनों से समन्वय कर विभिन्न उद्योगों और संस्थानों से मिली जानकारी के आधार पर जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इससे श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। लॉक डॉउन से उत्पन्न परिस्थितियों से जिलों में स्थित विभिन्न उद्योगों, फर्मों और संस्थानों में काम करने वाले कुशल और अकुशल श्रमिकों की संख्या में कमी की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार कैम्पों के आयोजन और प्रक्रिया के संबंध में सभी जिलों के कौशल विकास नोडल अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि रोजगार कैम्प आयोजन के दौरान कोविड महामारी के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में शासन द्वारा समयसमय पर जारी की गई गाईड लाईन्स का अनिवार्यतः पालन किया जाए। जिलों के नोडल अधिकारियों को आयोजित किए जाने वाले रोजगार कैम्प के लिए स्थान का चयन और कैम्प में शामिल होने वाले प्रवासी श्रमिकों की संख्या का निर्धारण करने के निर्देश दिए गए हैं। कैम्प के दौरान सभी लोगों द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने और एक समय में कैम्प में अधिकतम 20 व्यक्तियों की उपस्थिति रखने के निर्देश दिए गए हैं।
रोजगार कैम्प स्थल पर कोविड महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे मास्क, सेनेटाईजर, थर्मल स्केनर आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई प्रवासी श्रमिक स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर हेतु चिन्हांकित नियोक्ताओं एवं रोजगार की प्रकृति जानने का इच्छुक हो तो उसे नियोक्ताओं की जानकारी उपलब्ध करायी जाए।
जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य का अवलोकन नपा अध्यक्ष द्वारा किया गया
दल्लीराजहरा – नगर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है उक्त कार्य का अवलोकन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने किया तथा उपस्थित अधिकारी को कार्य मे तेजी लाने हेतु निर्देशित किया | इस योजना के आने से गर्मी के दिनों में पानी कि समस्या नहीं रहेगी और शहर वासियों को शुद्ध पेयजल मिल पाएगा |
छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री हुई होम क्वारंटाइन
रायपुर – अब छत्तीसगढ़ के मंत्रियों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर दौरे के दौरान कोरोना पॉजेटिव पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी, जिसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। दरअसल कल ही मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर और मरवाही पहुंची थी, इस दौरान वो एक कोरोना पॉजेटिव महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है इस कारण मंत्रिमंडलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुई | आज उनका कोरोना टेस्ट किया जायेगा |


