City Media - Page 1783 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1783

Breaking मोस्टवांटेड विकास दुबे का एनकाउंटर राजनीति और पुलिस से जुड़े उसके राज़ दफ़न, जिंदा रहता तो कितने होते बेनकाब

0

कानपुर – मोस्टवांटेड विकास दुबे के एनकाउंटर ने एक ओर जहां कई सारे सवालों को जन्म दिया है, तो कई सवालों को हमेशा-हमेशा के लिए दफ़न भी कर दिया है। उसकी मौत के बाद राजनीति और पुलिस से जुड़े उसके राज़ भी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गए। सियासत में उसके आका कौन थे, किसने उसे अपने हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया, किसने विकास को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बनाया, ऐसे कई और सवाल थे, जो विकास के जिंदा रहते सामने आ सकते थे, लेकिन एनकाउंटर ने सभी सवाल को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

मोस्टवांटेड विकास दुबे  उसे सियासत में लाने का श्रेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन श्रीवास्तव का है और वही मेरे राजनीतिक गुरु हैं. ‘मैं अपराधी नहीं हूं, मेरी जंग राजनीतिक वर्चस्व की जंग है और ये मरते दम तक जारी रहेगी.’

बसपा सरकार के दौरान ही विकास दुबे ने बिल्हौर, शिवराजपुर, रनियां, चौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में अपना रसूख कायम किया था. इस दौरान शातिर अपराधी विकास दुबे ने कई जमीनों पर अवैध कब्जे भी किए. जेल में बंद रहते हुए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने शिवराजपुर से नगर पंचयात चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी.

विकास दुबे 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ रहा था. 15 साल बसपा के, 5 साल बीजेपी के साथ और 5 साल सपा के साथ रहा था. पंचायत चुनाव के दौरान उसे बसपा से समर्थन मिला, जबकि उसकी पत्नी को सपा का समर्थन मिला था.

बस एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी बालोद जिला के सदस्यो ने अपनी मांगो को सांसद माननीय मोहन मंडावी जी के समक्ष रखा

0

बालोद – आज दिनांक 10.7.2020 को माननीय मोहन मंडावी जी सांसद कांकेर लोकसभा जी से मुलाकात कर हमारे बस चालक परिचालक की समस्याओं के बारे में बस एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी बालोद जिला के सदस्यो ने अपनी मांगो को महोदय जी के समक्ष रखा उन्होंने हमारी मागो को सज्ञान में लेते हुए बालोद कलेक्टर महोदय से फोंन पर चर्चा कर लिखित में मुख्यमंत्री जी व् परिवहन मंत्री जी व् कलेक्टर को पत्र से निराकरण करने के लिए  की बात कही है मुलाकात के लिए । सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जिला अध्यक्ष, शेख इमरान अहमद उपाध्यक्ष, सौरभ सिह, सचिव डोमेंद्र साहू, सहसचिव टूलेश साहू हिरेंद्र गायकवाड़ ,घनश्याम बोकड़े मुलाकात की |

दल्लीराजहरा में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया

0

दल्लीराजहरा – वार्ड 9 व 2 के मध्य बारहमासी नाले में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने किया वार्ड भर्मण के दौरान उक्त क्षेत्र के वासियों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर से पुलिया निर्माण की मांग की गई थी ज्ञात हो उक्त स्थल पर वर्षो से पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है पुलिया निर्माण से वार्ड 2 9 5 के लोगो को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी |


इस अवसर पर एल्डरमेन प्रमोद तिवारी संतोष पाण्डेय राजकुमार साहू अनिल कोम्बे उपस्थित थे

टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा एम्बुलेंस से जबरन वसूली और दुर्व्यवहार किया गया

0

दल्लीराजहरा – दिनांक 8 जुलाई को प्रातः इको एम्बुलेंस क्र CG04 NB 0533 से एक प्रेग्नेंट महिला को दल्ली राजहरा से रायपुर पह्लाजनी माता लक्ष्मी नर्सिंग होम उपचार हेतु ले जाया रहा था कि ठाकुरटोला टोल प्लाजा में कांट्रेक्टर अशोका हाइवेज दुर्ग द्वारा एम्बुलेंस को रोका

गया और जबरन वसूली कि गई और जब ड्राईवर द्वारा कहा गया कि एम्बुलेंस से चार्ज नहीं लिया जाता तो टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया और यह भी कहा कि जिसे बताना हो बता देना कोई हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते |

ट्विटर के माध्यम से उक्त घटना कि जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, NHAI, CMO छत्तीसगढ़ एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दी गई |

प्रशासन इस पर ध्यान दे कि प्रदेश में इस तरह कि अमानवीय घटना घट रही है इस पर तुरंत करवाई करे |

छत्तीसगढ़ कांग्रेस मे जल्दी हो सकती है 12 संसदीय सचिवों की घोषणा, जिले में इनकी है प्रबल सम्भावना

0

बालोद – छत्तीसगढ़ कांग्रेस मैं जल्दी हो सकती है 12 संसदीय सचिवों की घोषणा बालोद जिले में संगठन की सक्रियता को देखते हुए भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बालोद जिले की विधायक संगीता सिन्हा को भी संसदीय सचिव का पद मिलने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है भाजपा शासन में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेश द्वारा उनकी निष्क्रियता का मुद्दा उठाया गया था कांग्रेस किंतु आज के समय में स्वयं कांग्रेश निगम मंडल अध्यक्षों की घोषणा के पूर्व अपने विधायकों को संतुष्ट करने के लिए संसदीय सचिव बनाने जा रही है इसी कड़ी में बालोद जिले से संगीता सिन्हा का प्रमुखता से आ रहा है

अधिकारी मुख्यालय में रहकर करें ड्यूटी, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई – मिथलेश नरेटी ।

0

डौंडी :- आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी में शासकीय कार्यालयों पर अधिकारी कर्मचारी अपनी उपस्तिथि नियत समय पर नही दे रहे है तथा ब्लाक मुख्याल में भी नही रहने की शिकायत पर जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष मिथलेश नरेटी स्वयं डौंडी के शासकीय कार्यलयों में निरीक्षण करने पहुँचे। जहां वास्तव में उन्होंने कर्मचारियों की मनमर्जी ड्यूटी किये जाने का आँखों देखा हाल अपने सामने पाया । जिस पर जमकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सख्त लहजो में चेतावनी दी है कि यदि दोबारा निरीक्षण करते वक्त यही हाल पाया जाता है तो सम्बंधित
अधिकारी कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई किये जाने की अनुसंशा उच्च स्तर पर उनके द्वारा स्वयं किया जावेगा।

बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेटी आज आकस्मिक दौरे पर डौंडी पहुँचे और जलसंसाधन विभाग में दस्तक देकर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्तिथि की जानकारी लिए जहां दस स्टॉप में से केवल तीन कर्मचारी ही उपस्थित व शेष नदारद मिले। इसी तरह ट्राईबल क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम आमडुला उप स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी को डौंडी स्वास्थ्य केंद्र में अटैच करने व लोगो को वास्तविक स्वास्थ्य लाभ नही मिलने को लेकर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र ठाकुर को जरूरी दिशा निर्देश दिया साथ ही ग्राम में नेटवर्क परेशानी मामले में व्यवस्था दुरुस्त किये जाने की बात कही। शिक्षा विभाग में भी ब्लाक मुख्यालय छोड़कर अन्यत्र स्थल से आना जाना कर रहे संबंधितों पर भी उचित कार्रवाई का संकेत दिया गया। कहा कि कोई भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी, शासन के नियम के तहत अपनी सेवा कार्यलयों में देवे, अन्यथा ठोस कार्यवाही के लिए वे उच्च स्तर पर अनुसंशा करेंगे।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा दल्ली मांईस में चल रहे प्लांट मेंटेनेंस के कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने एवं पूर्व में मिल रही सुविधाओं में कटौती की जाने की शिकायत दल्ली महाप्रबंधक से की

0

दल्ली – भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती साथ मिलकर दल्ली मांईस में चल रहे प्लांट मेंटेनेंस के कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने एवं पूर्व में मिल रही सुविधाओं में कटौती की जाने की शिकायत दल्ली महाप्रबंधक खदान एवं महाप्रबंधक कार्मिक से लिखित में की और उसका तत्काल निराकरण करने की मांग की है।जिस पर प्रबंधन ने तत्काल निराकरण करने की बात कही है।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती साथ मिलकर दल्ली मांईस में चल रहे प्लांट मेंटेनेंस के कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने एवं पूर्व में मिल रही सुविधाओं में कटौती की जाने की शिकायत की है।
श्रीलेखा कंस्ट्रक्शन द्वारा दल्ली यांत्रिकृत खदान में किए जा रहे प्लांट मेंटेनेंस कार्य में कार्यरत कर्मियों का पेमेंट ठेकेदार द्वारा नहीं करने पर विभाग द्वारा जो पेमेंट किया गया है उसमें कम पेमेंट दिया गया है। ईस शिकायत पत्र के माध्यम से हम
सब अधोहस्ताक्षरकर्ता मांग करते हैं कि अतिशीघ्र हमें हमारा मिलने वाले मूल वेतन के बकाया राशि का भुगतान किया जावे, पेमेंट प्राप्त होने पर हमें पता चला कि कुछ भत्ते जैसे नाइट अलाउंस ,साइकिल अलाउंस, ओवरटाइम आदि का भुगतान नहीं किया गया है ।महोदय आज तक हमें इन सभी भत्तों का भुगतान होते आया है ।ऐसे में इस माह विभागीय तौर पर दिए गए पेमेंट में इसे क्यों काटा गया यह समझ से परे है । इस कटौती से हम कर्मियों को 1000 से 3000 तक कम पेमेंट मिला है । अतः हम सब कर्मी आपसे आग्रह करते हैं कि इस कटौती की गई विभिन्न भत्तों की राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने की कृपा करें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया

0

गुरूर – जगन्नाथ साहू | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावते द्वारा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया उक्त अवसर पर विकास खंड के मितानिन, ब्लॉक समन्वयक मेडिकल ऑफिसर व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष के बच्चे में डायरिया से होने वाली मृत्यु को रोकना जिनके लिए समुदाय के लोगो में जन जागरूकता लाना व बच्चो में डायरिया के लक्षण चिन्हों को पहचान कर उचित प्रबंधन करना जिनके लिए मितानिनों द्वारा गृह भ्रमण के दौरान 6 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों के घर भेंट कर आे आर एस, व जिंक की गोली वितरित कर घोल बनाने की आवश्यक विधियों, मात्रा एवम् व्यक्तिगत स्वच्छता जिनके अन्तर्गत हाथ धुलाई , स्तन पान करना , आे आर बनाने की विधि के संबंध व शिक्षा देना मुख्य है साथ ही covid 19 के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग आवश्यक सावधानी बरतने दिशा निर्देश जन समुदाय को अपील की जाती है कि वर्षा ऋतु में होने वाले जलजनित बीमारियों के रोक थाम हेतु जल स्रोतों का शुद्धिकरण, पाइपलाइन का संधारण, गली मोहल्लों में अनायास रुके हुए गंदे पानी का निस्तारण, खान पान संबंधी विषयों पर सावधानी बरते जिससे की डायरिया से बच सके
भोजन के पहले व शोच के बाद साबुन से हाथ धोना, खुले में शौच न करे फल व सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाए बासी भोजन न करे
खाने की चीजों को ढककर रखें दस्त होने पर तत्काल मितानिन व क्षेत्र के ए न एम को सूचित करें व उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र जाए एवम् आस पास समुदाय के लोगो को जागरूक करे उक्त अवसर पर डॉक्टर लाकेश ,साहू डॉक्टर के बांबेश्वर, योगेश साहू बीपीएम, के आर उरवाशा, पर्वेक्षेक ए कुमारा उपस्थित थे

Breaking News श्रीराम फाइनेंस में धोखाधड़ी के आरोप में दल्ली के दो युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्ली के दो युवक लोकेश कुमार पिता कोमल कुमार निवासी वार्ड क्रमांक 9 राजहरा व दूसरा आकाश सोनी पिता सतीश सोनी निवासी भंडारी स्कूल के पास राजहरा के रहने वाले हैं।श्रीराम फाइनेंस में मेनेजर के पद पर रहते हुए ग्राहक का पैसा गबन कर रहे थे अर्थात जब ग्राहक पैसा इनके पास जमा करते थे तो ये कंपनी को न देकर अपने पास रख लेते थे और फर्जी रसीद काटकर ग्राहक को दे देते थे कि आपका पैसा कंपनी में जमा हो गया इस तरह से इन्होने लगभग 6 लाख रुपये का गबन किया और जब कंपनी कि ओर से ऑडिट किया गया तब पूरा मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कि गई किन्तु पुलिस के पहुँचने के पहले ही फरार हो गए थे और जहाँ थे लॉक डाउन के कारण फंसे हुए थे और जब लॉक डाउन ख़त्म हुआ घर वापस आने पर मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर उनके घर पहुँच कर गिरफ्तार किया गया दल्ली के थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ 138 / 2020 धारा 406, 408, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज था  |

Big Breaking News CBSE बोर्ड का काफी बड़ा निर्णय 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में की कटौती

0

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाया है, COVID-19 की वजह से शैक्षणिक नुकसान के लिए 30% तक की पाठ्यक्रम में की कटौती केंद्रीय केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

“देश और दुनिया में प्रचलित असाधारण स्थिति को देखते हुए, CBSE को पाठ्यक्रम को संशोधित करने और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करने की सलाह दी गई थी। निर्णय की सहायता के लिए, कुछ सप्ताह पहले सुझाव आमंत्रित किए थे।

 “देश और दुनिया में प्रचलित असाधारण स्थिति को देखते हुए, सीबीएसई को सलाह दी गई कि वह पाठ्यक्रम को संशोधित करे और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करे।

“निर्णय की सहायता के लिए, कुछ सप्ताह पहले मैंने सभी शिक्षाविदों से छात्रों के लिए पाठ्यक्रम की कमी पर सुझाव आमंत्रित किए थे और मुझे यह साझा करने में खुशी हो रही है कि हमें 1.5K से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। आप सभी को, शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।” निशंक ने ट्वीट किया।

इस सत्र 2020-21 के लिए क्लास 9 से 12 के पाठ्यक्रम में 30% की कटौती..

कारण – लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगभग 4 माह से बंद हैं स्कूल्स..

आज केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने यह बड़ी घोषणा की.

उन्होंने कहा, “सीखने की उपलब्धि के महत्व को देखते हुए, मुख्य अवधारणाओं को बरकरार रखते हुए सिलेबस को 30 प्रतिशत तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया है।”

देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च से बंद कर दिया गया है जब केंद्र सरकार ने COVID-19 के प्रकोप को रोकने के उपायों में से एक के रूप में देशव्यापी कक्षा बंद की घोषणा की।

24 मार्च को देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा की गई, जो अगले दिन लागू हुई। जबकि सरकार ने कई प्रतिबंधों को कम कर दिया है, स्कूल और कॉलेज बंद रहना जारी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS