बालोद जिले के नव पदस्थ कलेक्टर जनमजेय महोबे से नगरपालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर जी प्रतिनिधि मंडल के साथ सौजन्य भेट कर नगर की समस्याओ से अवगत कराया |
शीबू नायर जी ने नगर के कन्टेनमेंट जोन मे जनता की परेसानीयो को देखते हुए लॉक डाऊन को शिथिल करने की माँग की | दल्ली राजहरा से शासन को करोडो की रायल्टी प्राप्ति होती है परंतु दल्ली राजहरा नगर को उसका लाभ नही मिलता दल्ली राजहरा नगर विकास हेतू डी एम एफ फंड से राशि की माँग की नगर मे पेयजल की गम्भीर समस्या को देखते हुए15 नग बोर खनन हेतू 20 लाख की माँग रखी नगर मे अपराधिक गतिविधियों मे अंकुश लगने हेतू नगर के 5 प्रमुख चौक मे सी सी कैमरा लगाने हेतू 5 लाख की माँग की |
उक्त मांगो पर जिलाधीश महोदय ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल मे श्री मती संगीता नायर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सन्तोष पांडेय जिलाध्यक्ष सेवादल श्रीमति रुखसाना बेगम पार्षद श्रीमति विजय लक्ष्मी पार्षद स्वपनिल तिवारी पार्षद श्रीमति ममता पांडेय एल्डर मेन थी |
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे जिले के विभिन्न जनहित समस्याओं के समाधान एवं वर्तमान परिस्थिति कोरोना संक्रमण काल उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया गया |
(1) अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में भोजन, पानी, बिजली, स्वारण्य, शौचालय एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जावे। (2) जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में स्टाफ के लिए पर्याप्त पी.पी.ई. किट व मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तत्काल मुहैया कराया जाये। (3) किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल (धान/सब्जी) की ओलावृष्टि व आंधी तूफान के कारण हुई नुकसान का अतिशीघ्र मुआवजा दिया जाये। (4) रबी फसल के धान/सब्जी को वाजिम दाम पर खरीदी की जाये। (5) शहर/ग्रामीण में लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद। किया जावे। (6) शहरवासियों के लिए जल आवर्धन (फिल्टर प्लांट) योजना अतिशीघ्र प्रारंभ कर शहर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाये।
ज्ञापन देते समय भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता
(7) जिले के अंदर संचालित रेत खदानों में निर्धारित दर से अधिक रायल्टी पर तत्काल प्रतिबंध लगाई जावे। (8) संक्रमण काल में जिले के किसानों को न्याय योजनांतर्गत मिलने वाली शेष 3 किस्तों की राशि किसानों को एकमुश्त प्रदान की जाये।
अत: उक्त आवश्यक मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें इन पर तथा कलेक्टर द्वारा उक्त समस्याओं के आधार पर आश्वासन दिया गया कि त्वरित कार्यवाही की जाएगी | ज्ञापन देते समय भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, तोमन साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू एवं लोकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे |
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक में ग्राम माहूद की एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई | उक्त महिला बालोद के क्वारेंटाइन सेंटर में थी | कोरोना रिपोर्ट के आधार पर पॉजिटिव मिली | आगे की कार्यवाही शासन द्वारा की जा रही है |
दल्ली राजहरा के पास ग्राम पत्थराटोला का प्रीत हतगिया पिता भीष्म नाम का युवक मृत पाया गया है युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है जोकि राजमिस्त्री का कार्य करता था और वर्तमान समय में स्वयं का भी घर का निर्माण कार्य चल रहा था | पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है घर में माँ के अलावा पत्नी व दो बच्चो के साथ रहता था |
सुबह गांव वाले शौच के लिए खेत की ओर गए तब उससे देखा गया शव पर चींटियां रेंग रही थी शव को नुकसान पहुंचा रही थी घटना मेन रोड से 200 मीटर की दुरी पर खेत में हुई है गले में रस्सी बंधी देख लोगों द्वारा आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है
स्वयं का भी घर का निर्माण कार्य चल रहा था
किंतु सही स्थिति की जानकारी पुलिस के जांच के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा हुई गांव वालों द्वारा कोतवाल को सूचित कर दिया गया और कोतवाल ने पुलिस को सूचना दे दी गई थी पर सुबह 8 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी
रायपुर – उद्यानिकी और नवा रायपुर में पौधरोपण का करोडों का टेंडर हासिल करने वाली कंपनी नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड ने फर्जी दस्तावेज जमा कर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए का दो टेंडर हासिल किया था | जब कंपनी को वर्कआर्डर जारी हुआ तो अन्य कंपनियों ने आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए कंपनी के खिलाफ टेंडर को निरस्त कर धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की थी |
नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा मंत्रालय में उद्यानिकी और नया रायपुर में पौधरोपण का करोडों का टेंडर हासिल करने वाली कंपनी के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद टेंडर को निरस्त कर दिया गया है |
दस्तावेज में नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पंजीयन 22|01|2020 को समाप्त हो चुका है, लेकिन कंपनी ने डाक्यूमेंट्स में छेड़छाड़ कर 23|01|2015 से 22|01 |2020 को समाप्त मूल पंजीयन की जगह 23|10|2015 से 22|10|2020 को समाप्त होने वाला फर्जी दस्तावेज शपथ पत्र में भरा |
धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज के पश्चात् उच्च अधिकारी द्वारा कंपनी नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस्तावेज को प्रमाणित करने के लिये कहा गया है |
डौंडीलोहारा – जगन्नाथ साहू | मामला डौंडीलोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी कला के विगत 6-7 सालों से चल रहे बहुचर्चित जमीन विवाद पर सिविल न्यायालय डौंडीलोहारा द्वारा दिए गए फैसले भूमि स्वामी के पक्ष में निर्णय दिया गया। शुरुआत गांव के कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा भूमि स्वामी के पैतृक संपत्ति को विवादित बताकर भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध तरीके से दबाव पूर्वक लाखों रुपयों की वसूली किया गया जिसका आज तक कोई हिसाब नहीं दिया गया,गांव के स्वार्थी तत्व सियाराम, टोपसिंह, होरीलाल,अजीत सोनी जैसे लोगों के द्वारा ग्राम के वातावरण को अशांत कर अपना स्वार्थ सिद्ध करते रहे, विकास एवं भाईचारा के नाम से चर्चित ग्राम चिल्हाटीकला को विवाद में घसीट
कर चंदे के रूप में वसूली कर राशि को दुरुपयोग करते रहे,मिसल रिकॉर्ड 1929-30 में निर्भयनाथ के नाम से दर्ज था जिसे मे भूमि स्वामी की दादा बिसेसर प्रसाद शर्मा ने 01.08.1932 को निर्भयनाथ के पास से खरीदा था जिसका खसरा नंबर 509 एवं 510 रखबा 2.75 एकड़ जमीन है जिसे को घास बताकर एसडीएम एवं तहसीलदार के पास शिकायत दर्ज कराया था इसके बाद एसडीएम द्वारा 2.75 एकड़ जमीन को घास घोषित कर दिया इसके बाद भूमि स्वामी द्वारा सिविल न्यायालय में अपील की सिविल प्रकरण में आपत्तिकर्ता अधिवक्ता के माध्यम से इस प्रकरण में 96 लाख रुपये खर्च होने का बयान न्यायालय के समक्ष खर्च होना बतलाया गया है इस खर्च की गई राशि का किसी तरह का हिसाब नहीं दिया गया इससे सिद्ध होता है कि कैसे भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर गांव के माहौल को खराब किया जाने की कोशिश की गई।
सिविल न्यायालय द्वारा भूमि स्वामी दिलीप शर्मा के पक्ष में निर्णय दिया गया जिसमें इस ऐतिहासिक निर्णय को असत्य पर सत्य की विजय बताते हुए ग्रामीण रुपराम साहु,चंद्रहास पटेल,सरजू राम ठाकुर,प्यारे लाल सोनी,ईश्वर लाल साहू,घनश्याम पटेल,फिरतू राम ठाकुर,खिलावन सोनी,परसराम साहू,रुद्रेश्वर साहू,सतीश साहू,दिनेश पटेल,धर्मराज पटेल,कार्तिक राम पटेल,श्रवण सोनी,दुष्यंत ठाकुर,खिलानंद,डोमेंद्र भूआर्य,भुवन साहू,देवलाल पटेल,नेतराम पटेल, डोमार पटेल तोमिन बाई साहू,लेस कुमारी साहू,गीताबाई ठाकुर,पवन विश्वकर्मा,कमलेश्वरी पटेल,जानकीबाई सोनी,नरबदिया पटेल,हेमा भाई ठाकुर,सुभद्रा बाई,कौशल्या,ज्योति बाई साहू,चंद्रहास पटेल,मया राम साहू आदि सभी चिल्हाटीकला वासियों द्वारा दिलीप शर्मा एवं परिवार को बधाई दी।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आज दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। करीब 15 दिन पहले कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
अलग छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री बने जोगी अपने अंतिम समय में छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने खुद ही इस पार्टी का गठन किया था। हालांकि, इससे पहले उसने कांग्रेस में लंबी पारी खेली। आईएएस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए जोगी राज्य विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य रहे।
राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
बेमेतरा। दुष्कर्म के आरोप में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया | पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उससे पिछले 5 साल से दैहिक शोषण कर रहा था | पीड़िता 2015 के पूर्व बेमेतरा में पढ़ाई कर रही थी. साल 2015 के पूर्व युवराज साहू शिक्षाकर्मी के पद पर जिला बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद और सिंघौरी में पदस्थ था. इसके बाद 2019 में युवराज साहू का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हो गया. उसकी पोस्टिंग सिमगा जिला बलौदा-बाजार में हुई. इसी बीच उसने सगाई कर ली.
पीड़िता अनुसूचित जाति से है | सगाई होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने आरोपी युवराज साहू के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 ST/SC एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा सिटी कोतवाली राजेश मिश्रा व स्टाफ द्वारा आरोपी युवराज साहू पिता नारायण साहू 32 साल निवासी सुपेला थाना भखारा जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया |
बालोद – जिले के अर्जुन्दा के समीप टटेंगा भरदा क्वारेंटाइन सेंटर में परिजनों के साथ रह रहे 4 माह के बच्चे की अचानक तबियत बिड़गने के बाद जिला कोविड19 अस्पताल लाया गया पर वहां बच्चे को लेने में अस्पताल स्टाफ आनाकानी कर रहे थे बाद में एडमिट करने के उपरांत इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम .
परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा किया और परिजनों द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से इंकार करते रहे | बाद में प्रशासन परिजन के हाथों से बच्चे का शव लेकर अस्पताल से निकले मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस स्टाफ जिला अस्पताल पहुचा बच्चे के परिजनों ने क्वारेंटाइन सेंटर में समुचित सुविधा नही मिलने का आरोप लगाया |
जिला अस्पताल में ऐसी क्या मज़बूरी आ गई थी कि प्राथमिक उपचार को टालने का प्रयास किया जा रहा है यदि समय पर इलाज किया होता तो मासूम की जान बच सकती थी ऐसी ही एक घटना कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ घटित हुआ उसकी भी जान इन्ही सब कारणों की वजह से हुआ |
दल्लीराजहरा – भाजपा राजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा पत्र में बिजली के बिल आधे करने की बात कही थी वही दूसरी तरफ जहां बिजली बिल दो सौ तीन सौ आता था वहाँ 1500-2000 आ रहा है । जबकि लोगो की दुकान लगभग दो ढाई महीने से बंद पड़ी है। एक साथ इतना बिल देखकर लोगों को परेशानी हो रही । ऐसे में बिजली ऑफिस मे लोगों की भीड़ होगी लोग परेशान होंगे, और बिल जमा नही करने पर पेनाल्टी लगाकर लाइन काटा जाएगा । ऐसे समय मे जो बिल आ रहा था वही आता तो परेशानी नही होती पर एक साथ इतना बिल पटाना लोगों को भारी पड़ रहा है ।