City Media - Page 1745 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1745

रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री का घेराव

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़

रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री का घेराव-दीपक आरदे कांकेर लोकसभा पूर्व सगठन मंत्री आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़

रोजगार आंदोलन समिति बालोद विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश बघेल व सचिव कुशल कलिहारी को नियुक्त किया गया और गुंडरदेही अध्यक्ष विनय गुप्ता व सचिव शंकर बंजारे साथ ही डोंडी लोहारा विधानसभा का अध्यक्ष बिशेसर सिंहा व सचिव चन्द्ररप्रकाश शर्मा – घनश्याम चन्द्राकर जिला सगठन मंत्री

आम आदमी पार्टी युवा रोजगार यात्रा व ऑक्सिमित्र बनाने की योजना के तहत आज जिला बालोद की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर जोन के प्रभारी कोमल हुपेंडी जी आंदोलन प्रभारी डोंडी लोहारा दीपक आरदे बालोद के प्रभारी सन्तोष देवांगन गुंडरदेही के हरेश चक्रधारी बालोद सगठन मंत्री घनश्याम चन्द्राकर जी उपस्थित हुए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार कोरोना महामारी को रोकने में सक्षम नही है प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे है जिसे भूपेश सरकार रोकथाम करने में पूरी तरह विफल है लेकिन वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व की सरकार में कोरोना का ग्राफ लगातार कम हुआ हैं।
इस कोरोना कॉल में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब देश भर में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी व कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगो की ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी जिसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर ऑक्सिमिटर को सभी राज्यो को भेजेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम को 1000 ऑक्सिमिटर भेजे हैं।

बालोद जिला दीपक आरदे ने बताया कि पूरे बालोद जिला के लिये 150 ऑक्सी मीटर भेजे हैं जिसे आज कार्यकर्ताओं को वितरण किया गया जो गांव गांव में रोजगार आंदोलन हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ ऑक्सी मीटर के माध्यम से ऑक्सीजन लेवल चेक किया जायेगा इसी ऑक्सी मीटर के माध्यम से हमारी पार्टी दिल्ली में कोरोना को कंट्रोल किया जा रहा इस मीटिंग में मुख्यरूप से बालक साहू गुमान साहू बिशेसर सिन्हा नारायण राव चन्द्रर प्रकाश शंकर बंजारे अमर नाथ रावटे कामता प्रसाद पुरषोत्तम निर्मलकर हीरा लाल चिन्ताराम देवेंद्र श्रीवास्तव उपसिह निषाद मूलचंद साहू श्रीराम निषाद कली राम गावड़े भीष्मपितामह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जिला अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक की कोरोना काल में बड़ी लापरवाही:

0

नारायणपुर – जिला मुख्यालय नारायणपुर हमेशा की तरह विवाद में रहा जिला अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजमेंट व्यसस्था में कमी के साथ साथ कोरोना जैसे महामारी में छत्तीसगढ़ सरकार शासन प्रशासन द्वारा जहाँ साफ सफाई में नियंत्रण करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है वहीं जिला अस्पताल द्वारा वेस्ट एक्सपायरी इंजेक्शन दवाओं को मार्ग के किनारे अधिक तादात में फेक कर कूड़ा बना दिया गया है,जिससे इस कोरोना महामारी को देखते हुए आसपास के वातारण जीव जंतु मवेशियों जो की उस क्षेत्र में चरते हैं आमजनों का आवागमन मार्ग है जहां लोगो को व जानवरों को नुकसान होना संभव है। मार्ग के किनारे एक्सपायरी दवा इंजेक्शन एवं बिना एक्सपायरी की दवा,उपयोग किया गया ग्लूकोस बोतल इकठ्ठा कर आवागमन मार्ग के में फेका गया है, जिला अस्पताल की घोर लापरवाही एक तरफ जिला अस्पताल में मरीजों को दावा मुहैय्या नही हो पा रहा है मरीजों को पीड़ा व अन्य बीमारी हेतु दवा के लिए जिला अस्पताल प्रांगड़ से बाहर खरीदने को कहाँ जाता है वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ कल्याण द्वारा दवाओं को खरीदी कर इस तरह दवाओं का दूरउपयोग कर

सार्वजनिक स्थान पर फेका जा रहा है वहीं जिला अस्पताल द्वारा शासकीय पैसों डीएमएफ फण्ड एवं दवाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है,जबकि जिला अस्पताल प्रांगण के पीछे डीपपीट होने के बावजूद इस तरह दवाओं को बाहर सार्वजनिक खुले स्थल में फेंक कर इस कोरोना काल में वातावरण को और भी ज्यादा दूषित किया जा रहा है।जहां एक तरफ जिला अस्पताल को साफ सफाई एवं व्यवस्था को लेकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा रहा है वही दूसरी तरफ इस प्रकार कोरोना महामारी में जनोवरों एवं मानव प्रजाति के लिए यह जोखिम भरा निंदनीय कार्य किया जा रहा है।वहीं जिला अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ कार्यरत हैं उसके बावजूद भी मरीजों को बाहर उपचार के लिए भेजा जाता है, कारण विशेषज्ञ के इलाज के अभाव में उपकरणों के नही होने के कारण मरीजों को बाहर बेहतर उपचार के लिए भेजा जाता है,अबूझमाड़ क्षेत्र होने के नाते जिला अस्पताल 100 बिस्तर जहां आसपास के ग्रामीण इलाज के लिए आस लेकर स्वास्थ्य लाभ एवं बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल आते हैं उन्हें

उन्हें छोटे छोटे ऑपरेशन के लिए बाहर इलाज के लिए भेज दिया जाता है।जिला अस्पताल में ब्लड बैंक लाइसेंस प्राप्त होने के बाद भी ब्लड स्टोरेज की सुविधा नही हो पाई है जिससे डोनरों और मरीज के अटेंडरों को काफी ज्यादा मसक्कत करना पड़ता है,जिला अस्पताल में पोताई से लेकर पार्टिसन अन्य कार्य कार्य बिना विज्ञापन या टेंडर के प्रारम्भ किया जाता है।जिला अस्पताल के वेस्ट दवाओं के लिये डीपपीड का उपयोग न करके लापरवाही पूर्वक सार्वजनिक स्थल में फेकना एक जांच के विषय के साथ ही साथ जीव जंतु मवेशियों के लिए जोखिम साबित होने का संकेत है।

जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था

0

सैय्यद वली आज़ाद नारायणपुर, 30 अगस्त 2020

परिवहन व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

वाहन में यात्रा के लिए एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी अनुमति

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा जैसे आईआईटी जेईई तथा नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्र तक लाने एवं ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के आधार पर बस की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नःम्बर 07781-252214 तथा नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. आर. मंडावी को बनाया गया है, श्री मंडावी का मोबाइल नंबर 7999454585 है तथा सहायक नोडल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर श्री पाणिग्राही को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नःम्बर 7647006493 है। अनुभाग अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग मोबाइल नःम्बर
94792 63731 में भी जानकारी दी जा सकती है।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने और आने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था बालक क्रीड़ा परिसर मैदान, नारायणपुर में उपलब्ध रहेगी। वे अपने परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रातः 11 बजे मैदान में अनिवार्यता उपस्थित हो जायेगे। संबंधित परीक्षार्थी, जो वाहन से जाना चाहते हैं, वह कृपया अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। आई.आई.टी जेईई की परीक्षा 01 सितम्बर 2020 से 06 सितम्बर तक आयोजित होगी। परीक्षाथि को उसके परीक्षा के एक दिवस पूर्व निर्धारित स्थल पर बसें मिलेगी। इसप्रकार जेईई की परीक्षा हेतु बसें 31 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी। आई.आई.टी, जेईई परीक्षा एक सितम्बर को आयोजित की जा रही है इसके लिए परीक्षार्थियों के लिए बसे 31 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए बसें रवाना होगी। प्रदेश में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली 3 बजे से 06 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Breaking कोरोना को मात देने जनपद सदस्य ने नागिन डांस कर पर प्रदेशवासियो को दिया नही डरने का संदेश । देखिए जनपद सदस्य का आइसोलेशन में रहते बनाया वायरल वीडियो

0

डौंडी :- कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ फैलता जा रहा है, जिसे छत्तीसगढ़ के नासमझ के अलावा कई बड़े बुद्धजीवी लोग भी इसे हल्के में लेते आ रहे है। जिसका परिणाम भी देखने व सुनने को मिलता आ रहा है। परंतु कोरोना बुलाती है पर उसके पास जाने का नही

,इसी का ताजा उदाहरण डौंडी जनपद पंचायत है जहां सामान्य सभा की बैठक में बिना बताए वनविभाग का रेंजर आफत की गले पड़कर जिले व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए मुसीबत का जड़ बन उन्हें कोरेण्टाईन में लाकर खड़ा कर दिया। किंतु इस विषम परिस्थिति में डौंडी क्षेत्र के महिला जनपद सदस्य जो कि स्वयं आइसोलेशन में कैद रहकर आमजनों को यह संदेश दे रही है कि कोरोना से डटकर मुकाबला कीजिये यही नही वह नागिन नागिन गाने पर जमके ठुमके लगागर यह बता रही है कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना के चलते कोरेण्टाईन सेंटर में चले जाएं तो उन्हें किस तरह समय व्यतीत कर कोरोना को मात देते हुए हसते गाते नाचते हुए दिनचर्या गुजारना चाहिए। कोटागांव कि नई नवेली जनपद सदस्य पुष्पा ने कोरण्टाईन में रहकर जिले सहित क्षेत्रवासियों को यह आईना दिखाया है कि कोरोना से डरने का नही इससे खूब तरह से लड़ना है और हसते खेलते इसे विदा करना है।

Big Breaking दल्लीराजहरा में मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल 11 पॉजिटिव मिले, जाने दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा के वार्ड न 1 से 1 पुरुष, वार्ड न 21 से 2 महिला, वार्ड न 22 से 1 महिला, वार्ड न 24 से 3 पुरुष एवं डोंडी लोहारा ब्लाक से ग्राम आसरा एवं सिरपुर से 1 महिला एवं 1 पुरुष, बालोद ब्लाक के करहीभदर से 1 पुरुष एवं गुरुर ब्लाक के देवकोट से 1 पुरुष की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | सभी संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है |

Breaking गुरूर अस्पताल की रेडियोग्राफर निकली कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन से तबीयत थी खराब

0

बालोद–बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक रेडियोग्राफर महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण भी हैं बीएमओ ने बताया कि महिला 30 वर्ष की है जिनका एक छोटा सा बच्चा भी है। दो-तीन दिन से उनकी तबीयत खराब थी जिन्हें हमने छुट्टी भी दे दी थी। वह धमतरी में रहती है। उन्हें हमने कहा था कि जांच करवा लेना लेकिन छुट्टी के दौरान वह जांच नहीं कराई थी और जब वह आज अस्पताल आई तो हमने उनका आते ही एंटीजन जांच करवाया। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। छोटा सा बच्चा होने के कारण रेडियोग्राफर को अब बालोद जिले के बजाय धमतरी के अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है तो वही धमतरी में सालहेवार पारा अंजुमन स्कूल के पास रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट करवाया जा रहा है।

झीरम घाटी के शहीदों एव मेजर ध्यान चंद जी की जयंती की याद में दिए गए खिलाड़ियों को पुरस्कार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झीरमघाटी के शहीदों की याद में लगातार तीसरे वर्ष खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेलसंघों, खेल पत्रकारों इत्यादि का हौशला अफजाई करने के उद्देश्य से प्रदेश में “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में जिला बालोद के ओपन एयर थियेटर दल्ली राजहरा में 280 खिलाड़ियों एवं खिलाड़ियों के कोच का सम्मान किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री शीबू नायर जी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद)
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता नायर जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एव विशिष्ट अतिथि श्री कमल जीत सिंह मान अध्यक्ष एस के एम एस श्री अभय सिंह प्रदेश सचिव इंटुक श्री ज्ञानेंद्र सिंह सीटू श्री प्रमोद तिवारी सन्तोष पाण्डेय रुखसाना बेगम रवि जायसवाल रोशन पटेल ममंता पाण्डेय श्रुति यादव स्वप्निल तिवारी प्रशांत बोकडे चंद्र प्रकाश सिन्हा बृजमोहन नेताम राजू वर्गीस जगदीश श्रीवास मनीष सेन जीवन साहू यादव जी जी ईश्वर राव राजू तोप शर्मा शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत व मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण दीप प्रज्वलित कर किया गया |
स्वागत संबोधन जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अजमेल सिंह रंधावा ने किया
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राम कुमार शर्मा अनिल कोम्बे रमेश भगत ,पी एम सुहैल नगर अध्यक्ष खेल विभाग ,गजेंद्र ठाकुर मोंटी चौधरी अजय नॉनहारे जावेद खानआदिल संतोष मेश्राम सी चंद्रहास भारत देवांगन दिनेश यादव आदित्य रामटेके आर्यन भारद्वाज चंदन कृष्णा नायडू का सहयोग था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 3500 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया खेल कांग्रेस सम्मान से

0

सैय्यद वली आज़ाद, नारायणपुर

कांग्रेस खेल सम्मान समारोह 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों को किया सम्मानित :

रायपुर:- 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सम्पूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश भर के सभी जिला कांग्रेस मुख्यालयों में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन एवं आकाश सिंह राठौर प्रभारी नारायण पुर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि कांग्रेस के शहीद नेताओं की स्मृति में इस वर्ष 3500 से ज्यादा मैडलिस्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पत्रकारों व खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। नारायणपुर में यह आयोजन आडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में रजनु नेताम (महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी),देवनाथ उसेंडी (जिलाध्यक्ष कॉग्रेस कमेटी),अजय देशमुख (सांसद प्रतिनिधि), प्रमोद नेलवाड़ उपाध्यक्ष (न.प.) आकाश राठौर (जिलाध्यक्ष छ.ग. खेल प्रकोष्ठ), अमित भद्र (जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस),ममता राठौर (पार्षद वार्ड.10) गुड्डू राव के द्वारा सभी खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमे महात्मा गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ए.के.फारूकी (कोच) को समान्नित किया गया,शहीद राजीव गांधी अवार्ड सुरेश कुमार ध्रुव (फुटबॉल) जो की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भारत से प्रतिनिधित्व करेंगे, मेजर ध्यान चंद अवार्ड डी.एफ.ए.नारायणपुर, एवं मलखम फ़ेडरेशन नारायणपुर को दिया गया,शहीद महेंद्र कर्मा अवार्ड राम कृष्ण मिशन आश्रम एथेलेटिक,सुनील सिंग राठौर (क्रिकेट) अशोक उसेंडी,गुड्डू राव (फुटबॉल) सम्मानित किया गया,शहीद नंदकुमार पटेल अवार्ड डूंगाराम गोटा (नेशनल खो खो कोच),शहीद विद्याचरण शुक्ल अवार्ड लोचन बघेल हनुमंत राव जुगल वड्डे (फुटबाल)पुष्पेंद्र शर्मा (क्रिकेट)शिव बघेल शेषनारायण(क्रिकेट) सम्मानित किया गया।जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के खास इंतजाम किए गए है तथा शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन कर सीमित खिलाड़ियों को ही आमंत्रित किया गया है। कई खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी भेजा जायेगा,वही खेल जगत को खबरों में प्रकाशित कर युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने प्रिंट मीडिया से सैय्यद वली आज़ाद,संतनाथ उसेंडी,नरेंद्र मेश्राम व अन्य पत्रकारों को समान्नित किया गया, मंच संचालन अनुराग नाग द्वारा किया गया छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा जिले में एक अच्छी पहल के साथ काँग्रेस स्पोर्ट्स सेल खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजन किया गया,अंत में आयोजन का समापन कर आकाश सिंह राठौर जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल, ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया ।

बालोद जिला अनुसूचित जाति कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद –27 अगस्त दिन गुरुवार स्थान कांग्रेस भवन बालोद समय दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग की आवश्यक बैठक छत्तीसगढ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया जी एवं माननीय धनेश पाटिला जी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के निर्देशानुसार रखा गया था. जिसमे संगठन को मजबूत व विस्तार पर विस्तृत चर्चा किया गया. और उत्तरप्रदेश के योगी भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगो पर अत्याचार करना संविधान से छेड़छाड़ कर महिलाओ पर अत्याचार हत्या करना आम बात हो गई है. हाल ही मे श्री पप्पू राम उर्फ सत्यमेव जो आजमगढ जिले के ग्राम बास गांव के प्रधान (सरपंच ) की हत्या कर दी गई है माननीय नीतीन राऊत जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग एवं उर्जा मंत्री महाराष्ट्र सरकार के द्वारा उनके परिवार को शोक संतावना देने के लिए गये थे उत्तरप्रदेश सरकार के पुलिस रोककर नजरबंद कर दिया गया. योगी सरकार की ऐसे कृत्यो की कड़ी निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर महोदय बालोद को ज्ञापन सौंपा गया. और योगी सरकार को बर्खास्त कर उत्तरप्रदेश के समुचे अनुसूचित जाति के लोगो को सुरक्षा प्रदान करे। निम्न नेतागण उपस्थित हुए माननीया श्रीमति सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद. दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद. शंकर पीपरे महासचिव प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस. कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस. नीलकंठ टंडन ब्लाक अध्यक्ष. निर्मला बंजारे खिलेश जागडे संतोष कोसरे कली राम शोहद्र देशलहरे उपाध्याय. हरिश खस मानसिंह देशलहरा. लक्ष्मण देशलहरे सरपंच लखनऊ लाल त्रिभुवन मानिकपुरी सेवा दल आदि उपस्थित हुए ।उक्त जानकारी
दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद– गुरुर माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरुर जिला – बालोद (छ.ग.) में हेमचंद यादव विश्वविधालय दुर्ग के द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 31/08/2020 तक बढ़ाया गया है । सभी छात्र/छात्राओं को अवगत की जा रही है, कि समय को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें सीट संख्या सीमित है। ऑनलाइन हार्ड कापी महाविद्यालय में आकर अंकसूची, टी.सी. ,चरित्र प्रमाण -पत्र, माइग्रेशन, जाति व निवास प्रमाण पत्र स्वयं का पासपोर्ट फोटो व अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करें।उक्त जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ . नाजमा बेगम जी के द्वारा दी गयी। और अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS