रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोविड-19 के दौरान लॉक डाउन की अवधि में प्रदेश के बाहर से आए मजदूरों पर क्वारेंटाइन सेंटर और उनके परिवहन पर हुए व्यय के लिए प्रदेश को आवंटित की गई है। इसमें पीएम केयर फंड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 13 करोड़ 31 लाख 40 हजार 940 रूपए की राशि आवंटित की गई है।
Breaking कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की वजह से 80 लोग खतरे में, अस्पताल में हडकंप
रायपुर – रायपुर के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में सर्जरी विभाग के एक पीजी डॉक्टर कल से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अपने वार्ड्स का निरिक्षण करता रहा और साथ में यह भी बता रहा था कि वह कोरोना पॉजिटिव है और जैसे ही इस बारे में अस्पताल प्रशासन को खबर लगी पुरे अस्पताल में हडकंप मच गया और प्रशासन ने इस संबंध में संबंधित डॉक्टर और एचओडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
डाक्टर ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल में मरीजों का निरिक्षण किया बल्कि कई मरीज और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ संपर्क में भी आया। नियम के मुताबिक कोरोना टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेट किया जाना चाहिये था, लेकिन डाक्टर ने ना तो खुद को क्वारंटीन किया और ना ही किसी को टेस्ट की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक डाक्टर के परिवार में 29 जून को शादी थी। जिस होटल में शादी हुई, वहां का स्टाफ पिछले दिनों कोरोना पॉजेटिव पाया गया था। वो स्टाफ शादी के कार्यक्रम में मौजूद था। नियम के मुताबिक डाक्टर को संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से खुद को आइसोलेट करना था, लेकिन डाक्टर ने ऐसा नहीं किया। इधर रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद सीएमएचओ आफिस की तरफ से डाक्टर को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती होने को कहा गया, लेकिन वो एम्स में जाकर भर्ती हो गये।
Big Breaking News डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग में काली मंदिर में चोरी की घटना के बाद आज उसी मंदिर में युवक फांसी पर लटका मिला
बालोद- डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग में पुराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर में एक युवक का शव फाँसी लटका मिला बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की है,युवक मंदिर में ही सफाई कर्मचारी था कुछ समय पूर्व मंदिर में स्थित मां काली की प्रतिमा के श्रृंगार के सामान एवं गहने चोरी हो गई थी तथा पुलिस भी लगातार मामले कि जांच में जुटी थी इस युवक का नाम भी संदिग्ध की सूची में था इस संबंध में मृतक युवक से भी पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही थी मंदिर में चोरी के बाद पुलिस 3 युवकों से पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने एवं युवकों से मारपीट की बात शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है इन्ही संदेही युवकों में से एक युवक मंदिर परिसर के भीतर ही फांसी लगाने के के बाद शहर का वातावरण गर्म हो गया पुलिस मौके पर नही पहुंच पाई थी पूरे मामले पर पुलिस के जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी |

DAV इस्पात Sr.Sec. स्कूल राजहरा के प्रायमरी एवं हायर सेकेण्ड्री विंग के भवनों में बढ़ती जा रही लापरवाही के संबंध में एसकेएमएस द्वारा मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा को ज्ञापन
दल्लीराजहरा – भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा राजहरा माइंस के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था हेतु डी.ए.व्ही. इस्पात सीनि. सेके. स्कूल को सन् 2010 में राजहरा माइंस में लाया गया था। जिन्हें शिक्षा व्यवस्था संचालित करने के लिए दो स्कूलों को दिया गया है। इन दो भवनों में एक प्रायमरी विंग एवं दूसरा हायर सेकेण्ड्री विंग संचालित हो रही है। कुछ वर्षों तक स्कूल का रखरखाव मेन्टेनेंस एवं अनुशासन बहुत अच्छे ढंग से चल रहा था। जिससे बच्चों का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ठ रहा। लेकिन विगत दो वर्षों में स्कूल की भवनों का देखरेख नहीं होने की वजह से आज भवन जर्जर अवस्था में पहुँच चुका

है। बच्चों के क्लास रूम से लेकर टायलेट, गार्डन खेल मैदन जर्जर हो चुके हैं। विगत कुछ समय से स्कूलों में अध्यापन कार्य कोरोना संक्रमण के कारण बंद है। इसके बावजूद प्रबंधन शिक्षकों का वेतन एवं वहाँ का समस्त स्टाफ का वेतन चाहे व सफाई। कमी हो या सुरक्षा गार्ड, समस्त कर्मचारियों का वेतन प्रबंधन नियमित रूप से देते आ रही है। आज निरीक्षण में यह पाया गया कि प्रबंधन द्वारा स्कूल को सभी तरह की राशि दी जा रही है परन्तु स्कूल प्रबंधन की लापरवाही एवं अनदेखी से स्कूल के दोनों भवन जर्जर हालत में जा चुके हैं। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखती है। ऐसे में यदि आज स्कूल चालू करने का यदि विचार प्रबंधन करता भी है तो स्कूल की बदत्तर स्थिति को देखते हुए पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डरेंगे, क्योंकि एक तरफ लोगों को कोरोना का डर है, तो दुसरी तरफ गन्दगी से. पालकगण वैसे भी घबराये हुए हैं। बी.एस.पी. प्रबंधन से दोनों स्कूलों के अंदर के फोटोग्राफ भेजे गये है, जिस पर प्रबंधन तुरन्त उचित कार्यवाही करे।

संयुक्त खदान मजदूर संघ, प्रबंधन से यह अपील करता है कि प्रबंधन स्कूल के शिक्षकों के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर रही है, परन्तु स्कूल प्रबंधन के कुछ लापरवाह लोगों की वजह से स्कूल अनुशासन की व्यवस्था बहुत ही खराब होती जा रही है। जिसका खामियाजा यहाँ के कर्मचारी एवं आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। स्कूल की जर्जर हो गई स्थिति एवं अनुशासनहीनता यहाँ के कर्मचारी एवं पालकों में काफी आक्रोश है।

अतः संयुक्त खदान मजदूर संघ प्रबंधन से यह माँग करती है कि स्कूल खोलने से पहले स्कल के सभी क्लास रूप, बाथ रूम, वासिंग रूम, गार्डन एवं पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त कर क्लास संचालित करें।
INTUC द्वारा खदान श्रमिकों को हो रही समस्याओं को लेकर मुख्य महाप्रबंधक(खदान) आई.ओ.सी. राजहरा को ज्ञापन सौंपा गया
INTUC अध्यक्ष तिलकराम मान के द्वारा खदान श्रमिकों को हो रही समस्याओं को लेकर मुख्य महाप्रबंधक(खदान) आई.ओ.सी.राजहरा को विज्ञप्ति जारी कर ज्ञापन सौंपा गया और साथ ही श्रमिकों के हित में जायज फैसले जल्द से जल्द लेकर श्रमिकों को प्रोत्साहित किया जाए।
- राजहरा माइंस का अस्पताल मात्र फस्ट एड सेंटर की तरह कार्य कर रहा है, माइस के कर्मियों को संतोषजनक व व्यवस्थित इलाज के लिए मुख्य अस्पताल सेक्टर-09 जाना पड़ता है। हमारी यूनियन पहले भी यह मांग करती रही है कि माइंस के कमिया को स्पेशल लीव प्रदान किया जाये
- हाऊस रिटेन्सन स्कीम जो कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बहुत बड़ा सहयोग हा रहा था, जिसके रेट में चार गुना तक वृद्धि कर दिया गया है। इसका हमारी यूनियन विरोध करती है तथा तक संगत किया जाय यह मांग भी करती है।
- अभी माह जून 2020 से सभी कर्मचारियों का छुट्टी ऑनलाईन कर दिया गया है। जो कि बी.एस.पी. के खदानों में व्यावहारिक प्रतीत नहीं हो रहा है। हर कर्मचारी ऑन लाईन अप्लाई नहीं कर पा रहा है तथा कम्प्युटर की कमी भी एक बहुत बड़ा कारण है। इसका परिणाम अच्छा नहीं रहेगा। इसे खारिज किया जाए।
- आई.ओ.सी. राजहरा के द्वारा स्थानीय वार्डवासियों को पेयजल मुहैया कराया जा रहा है, जो कि बहुत ही अच्छी बात है लेकिन कर्मचारियों से इस मद में चार्ज लिया जाना समझ से परे है. कर्मियों को भी पेयजल Free of Cost में दिया जाना चाहिए।
- राजहरा माइंस का अस्पताल मात्र रेफर सेंटर, फर्स्ट एड सेंटर की तरह ही काम कर रहा है। पहले Special Doctor’s का Visit हर माह होता था, इसे भी बंद कर दिया गया हमारी यूनियन इसका विरोध करती है तथा पूर्ववत व्यवस्था को बहाल करने की मांग करती है। राजहरा खदान चिकित्सालय में सर्दी, खासी का दवा भी नहीं है, बहुत ही खेद की बात है।
Big Breaking News दल्लीराजहरा में एक कोरोना पॉजिटिव के साथ जिले में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव
बालोद – जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने कि पुष्टि हुई है जिसमे से 2 मरीज बालोद जिला ब्लाक के बघमरा गाँव से पिता एवं पुत्र है और तीसरा पॉजिटिव दल्ली राजहरा के वार्ड क्र 26 हनुमान मंदिर के पास से है जो कि आर पी एफ बैरक में क्वारंटाइन में था || तीनो मरीज प्रवासी थे एवं क्वारंटाइन में थे और तीनो मरीजो को बालोद के कोविद हॉस्पिटल ले जाया गया है | लम्बे समय बाद दल्ली राजहरा में प्रवासी के आने से कोरोना पॉजिटिव मिला है | मरीजों कि ट्रेवल हिस्ट्री निकली जा रही है | बालोद जिले में अब तक कुल 9 कोरोना एक्टिव मरीज हो चुके है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बघमरा निवासी में पाए गए कोरोना पॉजिटिव कल बुधवारी बाज़ार में भी घुमे है |
Big Breaking CISCE दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित
रायपुर – दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org व results.cisce.org के जरिए अपना 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 99.34 फीसदी रहा है। जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 96.84 फीसदी रहा है। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 95.52 फीसदी रहा था। जिसमें से 97.83 फीसदी छात्राएं और 95.39 फीसदी छात्र पास हुए थे।
दल्लीराजहरा के भाजपा नेताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए FIR के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर एवं एएसपी को सौंपा ज्ञापन
बालोद – भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्भावनावश एफ.आई.आर कराने वाले काग्रेस पाटी के कार्यकर्ताओं पर शासन के नियमों का पालन न करने पर उचित कार्यवाही किये जाने कलेक्टर महोदय जन्मेजय महोबे एवं एडिशनल एस पी पोर्ते जी को ज्ञापन सौंपा गया |
विदित हो कि 03 जुलाई 2020 को भाजपा मण्डल दल्ली राजहरा द्वारा काग्रेस सरकार की नीतियों के विरूद्ध पुतला दहन का कार्यकम रखा गया था। जिसमें उपस्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शासन के नियमों का पालन करते हुए सोसल डिस्टेन्सिंग बनाते हुए एवं मास्क लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल 15 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दल्ली राजहरा काग्रेस कमेटी द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है। जबकि भाजपा के ये सभी 15 कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था। इस कार्यक्रम में रमेश गुज्जर का भी नाम दर्ज कराया गया है, जबकि वह इसदिन दल्ली राजहरा में नहीं था, वह अपने माता के उपचार के लिए दल्ली राजहरा से बाहर था।

जबकि विगत दिनों 21 जून 2020 को महाराष्ट्र मंडल भवन में दल्लीराजहरा नगर काग्रेस कमेटी के सदस्यों की एक बैठक हुई थी, जिसमें लगभग 200-300 काग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उस दौरान पूरे शहर में धारा 144 लागू था और इनके द्वारा लॉकडासन, एवं सोसल डिस्टेन्सिग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया एवं ये लोग मास्क भी नहीं लगाये थे। इसी प्रकार 25 जून 2020 को जैन भवन चौक में केन्द्र सरकार के विरोध में शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अपशब्दों को प्रयोग इनके द्वारा किया गया था, और इनके द्वारा लॉकबालन, एवं सोसल डिस्टेन्सिंग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। एवं ये लोग मारक भी नहीं लगाये थे। इन लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। जबकि इन लोगों में ही नियम कानून का खुला उल्लंघन किये थे।
अतः आपसे अनुरोध है कि दल्ली राजहरा नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं जो उक्त प्रदर्शन लॉक डाउन के दौरान बिना Social Distancing के धारा 144 IPC के तहत उल्लंघन किये है उन पर सख्त कार्यवाही की जाये, जो उक्त मीटिंग व विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित थे। साथ ही जिन 15 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध जो रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. उसी इसी स्तर पर खात्मा कराने का कष्ट करें।
ज्ञापन देते समय कृष्णकांत पवार जिला अध्यक्ष सुदेश सिंह गोविंद वाधवानी राकेश द्विवेदी बॉबी छतवाल नागेंद्र चौधरी रमेश गुर्जर आदि उपस्थित थे
Breaking मोस्टवांटेड विकास दुबे का एनकाउंटर राजनीति और पुलिस से जुड़े उसके राज़ दफ़न, जिंदा रहता तो कितने होते बेनकाब
कानपुर – मोस्टवांटेड विकास दुबे के एनकाउंटर ने एक ओर जहां कई सारे सवालों को जन्म दिया है, तो कई सवालों को हमेशा-हमेशा के लिए दफ़न भी कर दिया है। उसकी मौत के बाद राजनीति और पुलिस से जुड़े उसके राज़ भी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गए। सियासत में उसके आका कौन थे, किसने उसे अपने हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया, किसने विकास को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बनाया, ऐसे कई और सवाल थे, जो विकास के जिंदा रहते सामने आ सकते थे, लेकिन एनकाउंटर ने सभी सवाल को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
मोस्टवांटेड विकास दुबे उसे सियासत में लाने का श्रेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन श्रीवास्तव का है और वही मेरे राजनीतिक गुरु हैं. ‘मैं अपराधी नहीं हूं, मेरी जंग राजनीतिक वर्चस्व की जंग है और ये मरते दम तक जारी रहेगी.’
बसपा सरकार के दौरान ही विकास दुबे ने बिल्हौर, शिवराजपुर, रनियां, चौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में अपना रसूख कायम किया था. इस दौरान शातिर अपराधी विकास दुबे ने कई जमीनों पर अवैध कब्जे भी किए. जेल में बंद रहते हुए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने शिवराजपुर से नगर पंचयात चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी.
विकास दुबे 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ रहा था. 15 साल बसपा के, 5 साल बीजेपी के साथ और 5 साल सपा के साथ रहा था. पंचायत चुनाव के दौरान उसे बसपा से समर्थन मिला, जबकि उसकी पत्नी को सपा का समर्थन मिला था.
बस एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी बालोद जिला के सदस्यो ने अपनी मांगो को सांसद माननीय मोहन मंडावी जी के समक्ष रखा
बालोद – आज दिनांक 10.7.2020 को माननीय मोहन मंडावी जी सांसद कांकेर लोकसभा जी से मुलाकात कर हमारे बस चालक परिचालक की समस्याओं के बारे में बस एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी बालोद जिला के सदस्यो ने अपनी मांगो को महोदय जी के समक्ष रखा उन्होंने हमारी मागो को सज्ञान में लेते हुए बालोद कलेक्टर महोदय से फोंन पर चर्चा कर लिखित में मुख्यमंत्री जी व् परिवहन मंत्री जी व् कलेक्टर को पत्र से निराकरण करने के लिए की बात कही है मुलाकात के लिए । सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जिला अध्यक्ष, शेख इमरान अहमद उपाध्यक्ष, सौरभ सिह, सचिव डोमेंद्र साहू, सहसचिव टूलेश साहू हिरेंद्र गायकवाड़ ,घनश्याम बोकड़े मुलाकात की |



