जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा जनपद के हायर सेकंडरी स्कूल के कार्यक्रम में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि अतिसंवेदनशील क्षेत्र मुंड़ागढ़ में चार नग बोरिंग खनन प्रारंभ करवाया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस दौरान जल मिशन योजना अंतर्गत घर-घर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जाएगी जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार कटिबद्ध है। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 20.14 लाख रुपए से निर्माण होगा ।इस दौरान सरस्वती सायकिल वितरण समारोह में 36 बच्चों को सायकिल वितरित किया गया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा सहित कोरोना पर कल महारानी अस्पताल में मंथन, संसदीय सचिव सहित पार्षदों की रहेगी मौजूदगी
जगदलपुर। नगरीय निकाय क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार कार्य कर रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा हेतु जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।इस हेतु मंगलवार को 24-11- 2020 को महारानी अस्पताल के गुंडाधुर भवन में विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित पार्षदों की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं व कोरोना जांच को लेकर रणनीति तय हो सकती है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के जांच कराने का निर्देश दिया जा सकता है।
नगरनार स्टील विनिवेशीकरण रोकने बस्तरवासी हुए लामबंद, सांसद दीपक बैज को दी गई कमान, विधायक रेखचंद जैन श्रमिक व किसानों को करेंगे एकजुट
जगदलपुर। बस्तर जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम द्वारा खड़े किते जा रहे नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर के खिलाफ बस्तरवासी लामबंद हो रहें हैं जिसके लिए सांसद दीपक बैज को कमान दिया गया है जोकि सभी लोगों को एकजुट करने में जुटेंगे। वहीं दूसरी तरफ संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन श्रमिक व किसानों के समन्वय बनकर आंदोलन की दशा व दिशा तय करेंगे। कुल मिलाकर अब आंदोलन बड़े स्वरुप में होगा और सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर व विनिवेशीकरण के खिलाफ अब पूरा बस्तर उद्वेलित हो कर आर-पार की लड़ाई का मुंड़ बना लिया है। रविवार 22नवंबर 2020 को आल इंडिया एनएमडीसी एम्प्लाईज युनियन के बैनर तले सर्वदलीय मंच की बैठक में सांसद दीपक बैज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है और संसदीय सचिव रेखचंद जैन उपाध्याय मनोनीत किये गये हैं। इसके पूर्व सर्वदलीय मंच ने लगभग 5घंटें तक डी-मर्जर के विरोध की रुपरेखा तैयार करने बैठक की जिसमें नगरनार बचाओ-बस्तर बचाओ नारे के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोलकर इस आंदोलन को एक नया रूप दिया गया जिसमें सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, विधायक चंदन कश्यप,अनुप नाग, आल इंडिया एनएमडीसी एम्प्लाईज युनियन अध्यक्ष केडीसीपी राव, महापौर श्रीमती सफीरा साहू,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित कई संघ- संगठन के पदाधिकारियों ने अलग-अलग विचार रखते हुए निर्णायक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया जिसके लिए 30नवंबर 2020 को फिर आगामी रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाये जाने पर रणनीति बनी।
Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 21 से 02 और वार्ड क्र 26 से 02 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 04, ट्रू नॉट से 04 और एंटीजन से 01 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 09 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |






बड़ी खबर – गुंडरदेही के धमतरी चौक पर एक दुकान पर लगी आग
गुंडरदेही – गुंडरदेही के धमतरी चौक पर एक दुकान पर लगी आग जिस समय दुकान में आग लगी उस समय दुकान पर कोई नहीं था दुकान मालिक बंद कर घर जा चूका था बताया जा रहा है कि दुकान फोटो फ्रेमिंग व्यवसायी की है और जिसके मालिक का नाम कमलेश साहू है |

जैसे ही आग लगने की सुचना नगर पंचायत व पुलिस विभाग को मिली तुरंत मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया आग इतनी जल्दी फैला कि उसकी लपटें आसपास के दुकानों में फ़ैल गई थी जिस दुकान में आग लगी पूरा सामान जलकर ख़ाक हो गया जिस प्रकार से आग लगी उससे दुकानदार को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है अंदेशा है कि शोर्ट सर्किट मुख्य कारण हो सकता है क्युकि फोटो फ्रेमिंग की दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ का काम ही नहीं पड़ता







धनकर समाज के सामुदायिक भवन का विधायक जी ने किया भूमिपूजन
बालोद–संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के विशेष प्रयास और अनुसंशा से मुख्यमंत्री जी द्वारा धनकर समाज के लिये स्वीकृत 20 लाख की राशि से गुरूर मुख्यालय में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन आज विधायक जी के करकमलों से समपन्न हुआ
भूमिपूजन के इस अवसर पर विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, युवा नेता सुमीत राजा राजपूत, नगर पंचायत गुरूर के एल्डरमैन ओंकार महमल्ला, धनकर समाज के प्रमुख लक्ष्मीचंद धनकर, बहुर सिंह धनकर, सुखीत राम नायक, हीरालाल धनकर सहित धनकर गड़रिया समाज के सम्मानित जन उपस्थित रहे
अर्जुन्दा में जिला स्तरीय विश्व मछुआ दिवस मनाया गया
अर्जुन्दा में जिला स्तरीय विश्व मछुआ दिवस मनाया गया इस अवसर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु मत्स्य किसानो को 24नाव जाल,13मछुआरों को आइस बॉक्स,20 मोटरसाइकिल और 5पंजी मछुआ सह समिति को अनुदान सहायता वितरण किया गया
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद जी ,अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा जी विशेष अतिथि जिला पंचायत कृषि विभाग सभापति ललिता पीमन साहू जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू जी,नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन जी,कांग्रेस महामंत्री राजेश बाफना जी ,पोषण दादा जी सहायक उपसंचालक बंजारे जी सभी विकास खंड के मछुआ समिति के अध्यक्ष गण, सदस्य गण और अधिकारी और कर्मचारि गण उपस्थित रहे
दल्लीराजहरा में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को दल्लीराजहरा में ही खुले इस हेतु भाजपा मण्डल महामंत्री द्वारा कांकेर लोकसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा गया
दल्लीराजहरा – बालोद जिले में केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने वाले व जिले के प्रतिभावान बच्चो को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने पूरे प्रयास के साथ स्वीकृति दिलाई है और केन्द्रीय विद्यालय के लिए झरण दल्ली में ही 2016 में 8 एकड़ भूमि का चयन हो चूका था और यहाँ तक जानकारी मिली है कि किन्तु कुछ अधिकारियों भ्रम की स्थिति निर्मित कर की मिलीभगत से केन्द्रीय विद्यालय बालोद में ही खुले ऐसी कोशिश की जा रही है | इससे दल्लीराजहरा की जनता में रोष व्याप्त है |

जगह के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को अन्यत्र स्थापित किया जाना समझ से परे है अधिकारियों द्वारा चयनित भूमि पर ही आगे की प्रक्रिया क्यों नहीं की जा रही है इसके पीछे कोई बड़ी साजिश नजर आ रही है दल्ली राजहरा क्षेत्र को विकास से दूर करने के प्रयास में जुटे अधिकारी कर्मचारी अपने स्वार्थ के लिए केंद्रीय विद्यालय को बालोद में स्थापित करने में जुटे

हुए हैं जिसका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समस्त नगरवासी पुरजोर विरोध करते हैं
दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय खुलने से दल्ली में ड्यूटी कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को लाभ मिलेगा | दल्लीराजहरा हर तरह से उपयुक्त होने के बावजूद प्रशासन द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है इससे पहले भी सौ बिस्तर अस्पताल के नाम पर ठगा गया है |

दल्लीराजहरा की जनता में ख़ुशी का माहौल था कि यहाँ केंद्रीय विद्यालय खुलेगा लेकिन जिस प्रकार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बालोद में जोर दिया जा रहा है इससे नगर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है और कहा जा रहा है जब तक केंद्रीय विद्यालय का कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे इस बार भी यदि ठगा गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे और आन्दोलन करने की चेतावनी दी है |






Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट 20 और 21 नवम्बर 2020 ! जाने
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
20-November-2020


जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 07 से 02, वार्ड क्र 22 से 05 और वार्ड क्र 24 से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 09 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर 20 नवम्बर को कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

21-November-2020
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 17 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 21 से 04, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 24 से 05, वार्ड क्र 25 से 02, वार्ड क्र 27 से 01 और थाना वार्ड से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 05 RTPCR से 16 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर 21 नवम्बर को कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |


राज्य के जेलों में हुई 88 अशासकीय संदर्शकों की नियुक्ति, जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा जेलों के संचालन में मिलेगा सहयोग
रायपुर 21 नवंबर 2020
राज्य के जेलों में 88 अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति की गई है। राज्य में 5 केन्द्रीय जेल, 13 जिला जेल एवं 15 उपजेलों में अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि इस नियुक्ति से जेलों के संचालन में सहयोग मिलेगा।
अधिसूचना के तहत केन्द्रीय जेल रायपुर में तीरथ यादव, वेदप्रकाश सिंह, तुलेश साहू, अश्वनी राजपूत एवं राजू दुबे को नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में अंकित सिंह, शेख निजामुद्दीज, सैय्यद मोहम्मद शाह, लक्ष्मीनाथ साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं संदीप बाजपेयी को, केन्द्रीय जेल जगदलपुर दिनेश यदु, होरी प्रसाद मण्डल, धरमूराम कश्यप, सरला तिवारी, विजेन्द्र ठाकुर एवं उगेश चन्द्र मरकाम को, केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सी.डी. कुमार, अजय अरूण मिंज, ज्योति सिंह, सुनील मिश्रा, संदीप गुप्ता एवं निखिल गुप्ताको, केन्द्रीय जेल दुर्ग ओमप्रकाश यादव, ईश्वर सोनवान, भरत साहू, नीतू सिंह, गुरलिन सिंह एवं जय डहरिया को नियुक्त किया गया है।
जिला जेल महासमुन्द में तौकीर खान, शिवानन्द महन्ती को, जिला जेल धमतरी में लखनलाल साहू, जिला जेल में रायगढ़ दीपक पाण्डेय, राजीव कालिया एवं यतीश कुमार गांधी, जिला जेल कोरबा में अरूण शर्मा, जिला जेल जांजगीर-चाम्पा में राधेश्याम थवाईत, ठण्डाराम साण्डे एवं संदीप थवाईत, जिला जेल दन्तेवाड़ा में तुलिका वर्मा, राधा नाग एवं प्रदीप गौतम, जिला जेल कांकेर में विश्राम गावड़े, देवेन्द्र सोनी एवं सुनील गोस्वामी, जिला जेल बैकुण्ठपुर में हर्षवर्धन शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी एवं कमल कान्त साहू, जिला जेल जशपुर में रूद्रदाम पाठक एवं सुरेश अग्रवाल, जिला जेल बेमेतरा में जय सोनी, शेषनारायण मिश्रा एवं नवीन ताम्रकार, जिला जेल राजनांदगांव में रमेश डाकलिया, लालचन्द साहू एवं शमीम तिगाला और जिला जेल कबीरधाम में बिलाल खान, पिताम्बर वर्मा एवं सच्चिदानंद केशरवानी को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उप जेल बलौदाबाजार में सुनील साहू एवं राकेश वैष्णव, उप जेल गरियाबंद में नरेन्द्र देवांगन एवं शीला ठाकुर, उप जेल सारंगढ़ में राकेश पटेल, उप जेल कटघोरा में चन्द्रहास राठौर एवं हसन अली, उप जेल सक्ती में राजीव जायसवाल, उप जेल मुंगेली में संजय जायसवाल, अरविन्द वैष्णव एवं लोकराम साहू, उप जेल पेण्ड्रारोड में लक्ष्मण राजपूत, उप जेल सुकमा में मनोज चैरसिया, मोहन सिंह एवं राजेन्द्र वर्मा, उप जेल नारायणपुर में राजेश दीवान एवं काण्डेराम मंडावी, उप जेल बीजापुर में अजय सिंह, उप जेल मनेन्द्रगढ़ में अभिषेक वर्मा, उप जेल सूरजपुर में मनोज अग्रवाल, सतीश चैबे एवं दुर्गा शंकर दीक्षित, उप जेल संजारी बालोद में धीरज उपाध्याय, अनिल सेनानी एवं ढालसिंह देवांगन, उप जेल डोंगरगढ़ में भारत भूषण मेश्राम एवं राजकुमार सेन, उप जेल खैरागढ़ में चन्द्रचुड़मणि सिंह एवं भुनेश्वर साहू की नियुक्ति अशासकीय संदर्शक के रूप में हुई है।


