City Media - Page 1395 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1395

अवैध शराब बिक्री सम्बंधित समाचार के प्रकाशन से बौखलाया आबकारी सिपाही, चहेतों के माध्यम से पत्रकार के निवास पर करवाया हमला, जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

0

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक फरमान जारी किया गया था, जिसके अनुसार किसी भी जिले के थाने से सम्बंधित इलाकों में अगर अवैध शराब की बिक्री होती है और उस पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाई नहीं की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जावेगी. इसी आदेश में यह भी स्पष्ट था कि अगर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोई भी जन-संगठन अथवा उस क्षेत्र के महिला संगठन द्वारा सीधे शासन को सुचना देती है, तो उस पर तत्काल कार्यवाई करते हुए उस जिले के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी कार्यवाई की जा सकती है. महानिरीक्षक के इस फरमान के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाई करनी शुरू कर दी गयी. बस्तर जिले जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आदिवासियों के बीच अवैध शराब बिक्री पर पुलिस द्वारा कार्यवाई करने हेतु आबकारी विभाग से भी मदद की अपेक्षा की गयी थी लेकिन, समूचे जिले में पुलिस को तब आश्चर्य हुआ जब मालूम पड़ा कि आबकारी विभाग के ही कुछ कर्मचारी अवैध शराब बिक्री कराने हेतु स्थानीय कोचियों को उनकी सुविधा के अनुसार उन्हें पुलिस की आंख से बचाकर शराब उपलब्ध कराने में लगे हैं.

यहाँ विदित हो कि आबकारी विभाग के ऐसे कर्मचारियों के कृत्य पर जब इसी विभाग के उच्चाधिकारियों से भी चर्चा कि गयी तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामले में अपने विभाग के किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता से साफ़ इंकार कर दिया. लेकिन, शहर के जन-मानस में हो रही चर्चा के अनुसार, आबकारी विभाग के ही एक सिपाही द्वारा दर्जनों कोचियों को अवैध रूप से उनके ठिकानों तक शराब सुलभ कराया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से जन-मानस की आकाँक्षाओं के अनुसार, अवैध रूप से ऐसे शराब विक्रेता एवं उन्हें शराब उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी के खिलाफ लगातार समाचार का प्रकाशन किया जा रहा है. ऐसे समाचारों के प्रकाशन से बौखला कर आबकारी विभाग के उक्त सिपाही द्वारा अपने कुछ चहेते कोचियों के माध्यम से समाचार प्रकाशन करने वाले पत्रकार के धरमपुरा स्थित निवास पर मध्य रात्रि हमला कराया गया. करीब तीन की संख्या में आये कुछ स्थानीय शराबियों ने समाचार प्रकाशन को लेकर उनके घर के सामने काफी गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

हमलावर, समाचार प्रकाशन को लेकर इतने उत्तेजित थे कि उन लोगों ने लात, डंडे और पत्थरों से मकान के मुख्य द्वार पर हमला किया. हालाँकि, स्थानीय एडिटर उस वक़्त घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन उसी मकान पर निवासरत उनके मित्र ने इस सारी घटनाक्रम की जानकारी अपने संपादक मित्र को दी. समाचार प्रकाशन से उपजे विवाद और सरेआम रात्रि-पहर घर पर हमले से क्षुब्ध उक्त पत्रकार द्वारा इस सारे मामले की जानकारी बस्तर जिला पत्रकार संघ के सभी साथियों को दी. जानकारी मिलते ही एक आपात बैठक स्थानीय पत्रकार भवन में ली गयी जिसमें ऐसे हमलावर लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई करने हेतु निर्णय लिया गया. पत्रकार संघ के ही कुछ साथियों ने रात्रि-पहर हमला करने वाले दो लोग जिसकी पहचान रात्रि-पहर घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति द्वारा की गयी थी, उससे चर्चा करने की कोशिश की गयी. लेकिन, उक्त पहचान किये गए हमलावरों द्वारा इस मामले में कोई भी जानकारी देने में आनाकानी करने के बाद निर्णय लिया गया कि इस मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट स्थानीय थाने में की जाए. इसी निर्णय के आधार पर 26 सितम्बर 2021 को पत्रकार द्वारा दो हमलावर आरोपियों के खिलाफ थाना बोधघाट में शिकायत कर सारे मामले की जांच की मांग की गयी है.

यहाँ गौरतलब हो कि, जिला पत्रकार संघ के सभी साथियों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऐसे हमलावर जो कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए. हालाँकि, इस मामले में जिला कलेक्टर रजत बंसल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त आबकारी सिपाही जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है उनके उच्चाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक से तत्काल चर्चा करने की बात कही है.

तालाब में मिला महिला का शव, मृतिका के परिजनों ने पति व ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

0

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कुथरेल के तालाब में आज एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम पूजा साहू पति कवि शंकर साहू उम्र 24 वर्ष है। मृतिका की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी उनकी 1 वर्ष की बेटी भी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला ने बीएड की पढ़ाई की थी एवं उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। मायके पक्ष वालों भेल कुमार चंद्राकर व साथ में आये परिजनों ने मृतिका के पति व ससुर पर हत्या का आरोप लगा कार्यवाही की मांग की है अन्यथा समस्त ग्रामवासी के साथ विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है |

घटना की जानकारी मिलते ही रनचिराई पुलिस, गुंडरदेही पुलिस और अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची ।

घटना संदिग्ध होने के कारण बालोद एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते, बालोद जिले में बड़े से बड़े क्राइम सूलझाने वाले अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू एवं साइबर निरीक्षक रोहित कुमार मालेकर , गुंडरदेही थाना प्रभारी भानु प्रताप साव रनचिरई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर इस घटना की जांच कर रहे हैं।

राजहरा पालिका के सुपरवाइजर द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य

0

नगरपालिका दल्लीराजहरा क्षेत्रांतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। अब तक 788 लोगो का सर्वेक्षण हो चुका है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है।नगरपालिका शहर के नागरिकों से अपील करता है कि इस कार्य में सर्वेक्षण दल के कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करे, ताकि सर्वेक्षण कार्य करने में कर्मचारियों को आसानी हो एवं समयसीमा में कार्य को सम्पूर्ण किया जा सके । 6 अगस्त को शासन स्तर से सर्वेक्षण के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण अधिकारियों कर्मचारियों को दिया गया था। इसके बाद से राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिये ड्यूटी लगाई है जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम कर रहे है। वार्ड प्रभारियों को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। ओबीसी वर्ग का तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सर्वेक्षण के लिये शामिल किया गया है। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके कार्यालय में भी प्रविष्टि करवाई जा सकती है! हितग्राही स्वयं की CGQDC एप्लीकेशन के माध्यम से आधार नंबर एवं राशनकार्ड नंबर दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन प्रविष्टी के लिये यह दस्तावेज है आवश्यक, स्वयं भी कर सकते हैं प्रविष्टि नगरपालिका सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी होना आवश्यक है, कृषि भूमि अगर है तो 5 एकड़ से कम होना चाहिए। आवेदक यदि स्वयं ऑनलाइन करना चाहे तो मुखिया का आधार नंबर दर्ज कर सकते है। आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर राशनकार्ड नंबर से ऑनलाइन एंट्री कर सकते है। राशनकार्ड नहीं होने की स्थिति में वह मोबाइल नंबर जो राशनकार्ड से लिंक हो ऑनलाइन कर अपना आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त यह तीनो नहीं होने पर नया पंजीयन कर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में यातायात व्यवस्था से सम्बंधित बैठक हुई जिसके निराकरण हेतु अहम् निर्णय लिए गए

0

दिनांक 25.09.2021 को विभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा प्रेमलता चंदेल की अध्यक्षता में बी०एस०पी0 गेस्ट हाउस मे यातायात व्यवस्था से सम्बंधित मीटिंग संपन्न हुई जिसके निराकरण हेतु अहम् निर्णय लिए गए, बैठक मे निम्न एजेण्डा पर चर्चा की गई

मानपुर चौंक से झरन मंदिर के बीच रोड किनारे खड़े वाहनों की पार्किंग कार्यवाही :-

मानपुर चौंक से झरन मंदिर के बीच रोड पर खड़े वाहन मुख्य मार्ग को छोड़कर पार्किंग किया जाये इस बीच शहर के मध्य में भारी वाहनें भी खडी रहते है जिसके संबंध में निर्णय लिया गया है कि प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मानपुर चौंक से झरन मंदिर के बीच भारी वाहन नो-एंट्री के समय को छोड़कर गुजर सकते हैं। किन्तु शहर मे रूकना/पार्किंग करना मना है। (पुलिस विभाग/परिवहन संघ)

फौव्वारा चौंक से शहीद वीरनारायण चौंक रोड तक बाहर निकले दुकानों, कार्यवाही :-

दुकान संचालक दुकान से डेढ़ फीट बाहर तक दुकान का सामान लगा सकते हैं, मुख्य मार्ग व नाली को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाये। नगर पालिका के द्वारा सड़क किनारे पेवर ब्लाक लगाने की योजना है जिसे यथाशीघ्र पारंग किया जाये। (नगर पालिका राजहरा )

गुप्ता चौंक के आसपास सब्जी/ फल/ठेला दुकानों, कार्यवाही :-

गुप्ता चौंक के आसपास सब्जी/ फल/ठेला दुकान लगाया जाता है जिसरो यातायात प्रभावित होता है। तत्संबंध में निर्णय लिया गया कि इन्हें दुसरे स्थान पर स्थापित करने हेतु नगर पालिका राजहरा द्वारा पृथक से योजना बनाई जाये। तत्कालिक कदम के रूप में सब्जी, फल, ठेला दुकान मुख्य मार्ग एवं नाली को छोड़कर अपना दुकान लगायें। जिससे यातायात सुचारू रूप से चले। (नगर पालिका राजहरा/पुलिस विभाग)

आम रोड पर बोर खनन, कार्यवाही :-

आम रोड पर बोर खनन नहीं किया जाये ऐसा करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। (नगर पालिका राजहरा)

माल वाहनों के लोडिंग/अनलोडिंग का समय, कार्यवाही :-

माल वाहक वाहनों द्वारा लोडिंग/अनलोडिंग दुकान से सफेद पट्टी के मध्य किया जाये किसी भी परिस्थिति में मुख्य मार्ग बाधित न हों। (व्यापारी संघ/पुलिस विभाग)

भारी वाहनों का सेक्टर एरिया में प्रवेश व रात्रि मे रूकना कार्यवाही :-

सेक्टर एरिया में भारी वाहनों के प्रवेश व रात्रि मे रूकने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। (बी.एस.पी. राजहरा)

मुख्य बाजार में गोटर सायकल पार्किंग की व्यवस्था, कार्यवाही :-

नगर पालिका परिषद पार्किंग हेतु स्थल चयन कर आवश्यक कार्यवाही करें। मोटर साकयल पार्किंग गाली से दुकान के मध्य किया जाये। (व्यापारी संघ/पुलिस विभाग)

नो-एंट्री का समय, कार्यवाही :-

भारी गाल वाहक वाहनों हेतु नो एंट्री का समय प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक शाम 05.00 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक होगी। बाद झर मंदिर एवं मानपुर चौंक पर खड़ी ट्रकों को बारी-बारी से छोड़ा जाये। (परिवहन संघ/पुलिस विभाग)

रोड किनारे पुराने व कंडग वाहनों का खड़े रहना, कार्यवाही :-

रोड किनारे पुराने व कंडम वाहनों को नगर पालिका के द्वारा बी.एस.पी. प्रबंधन व पुलिस के सहयोग से हटाया जाये। (नगर पालिका/बी.एस.पी. राजहरा/पुलिस विभाग)

रोड किनारे वाहन मरम्मत की दुकान, कार्यवाही :-

रोड किनारे संचालित गैरेज के संचालक वाहनों की मरम्मत, दुकान के अंदर करें व विशेष परिस्थिति में दुकान से बाहर मरम्मत किया जा सकता है किन्तु मरम्मत कार्य सफेद पट्टी के अंदर हो। किसी भी परिस्थिति में यातायात बाधित न हो। (व्यापारी संध/परिवहन संध/पुलिस विभाग)

गुप्ता चौंक मे बिजली खम्भा हटाने की योजना कार्यवाही :-

बिजली विभाग (सी.एस.पी.डी.सी.एल.) से बात कर बिजली खम्भों को सड़क से किनारे करने की आवश्यक कार्यवाही की जाये। शहर में कई स्थानों पर मुख्य मार्ग में खम्भे लगे हुए हैं जिन्हे हटाने हेतु बिजली विभाग (सी.एस.पी.डी.सी.एल.) से बात कर आवश्यक कार्यवाही किया जाये। (बिजली विभाग/गर पालिका/बी.एस.पी. राजहरा)

ज्ञानु पेट्रोल पंप से माइंस आफिस जाने वाले मार्ग पर गति अवरोध, कार्यवाही :-

ज्ञान पेट्रोल पंप से माइंस आफिस जाने वाले मार्ग पर बी.एस.पी. के द्वारा गति अवरोध बनाया जाये।

(बी.एस.पी./ नगर पालिका/पुलिस विभाग)

फौव्हारा चौंक से रेल्वे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गति अवरोध, कार्यवाही :-

फौव्हारा चौंक से रेल्वे स्टेशन जाने वाले मार्ग रेल्वे के आधिपत्य में है रेल्वे प्रबंधन द्वारा उक्त मार्ग में गति अवरोध बनाया जाना उचित होगा। नगर पालिका तत्संबंध मे पहल करें। (रेल विभाग/नगर पालिका/पुलिस विभाग)

शहीद वीर नारायण चौक से शहीद अस्पताल जाने वाले मार्ग पर गति अवरोध, कार्यवाही :-

शहीद वीर नारायण चौक रो शहीद अस्पताल जाने वाले मार्ग पर संबंधित विभाग द्वारा गति अवरोध बनाया जाये।

(पी.डब्ल्यू.डी./नगर पालिका/पुलिस विभाग)

बी.एस.पी. प्रबंधन/परिवहन संघ को हिदायत दिया गया कि वाहनों का परमिट, फिटनेस/अन्य दस्तावेज अद्यतन रखें। परिवहन संघ से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक समझाईश देवें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बैठक में मनोज तिर्की नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, शीबू नायर मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष राजहरा, नारायण साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजहरा, भिखी मसिया नगर पालिका अध्यक्ष चिखलाकसा, गोपालचंद वर्मा एम.एन.सी अधिकारी बी.एस.पी. (जी.एम), तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी राजहरा, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्ट संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय नव साक्षर महापरीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शिक्षकों ने घर घर जाकर किया प्रेरित

0

केंद्र की परिवर्तित योजना पढ़ना लिखना अभियान कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरो की शिक्षा का आकलन हेतु एक महापरीक्षा का आयोजन 30 सितंबर दिन गुरुवार को सभी ग्राम पंचायत के शासकीय शालाओं में रखा गया है । परीक्षा केंद्र का प्रभारी वहां के प्रधान पाठक को बनाया गया है। नवसाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक रखा गया है । इसमें वे सुविधानुसार भाग ले सकते हैं । शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभारी प्रधान पाठक सोहन लाल जैन, वार्ड प्रभारी सहायक शिक्षक भीखम सिंह यादव, शिक्षिका श्रीमती सुमित ठाकुर, शिक्षक श्री ओम प्रकाश सोयाम, सहायक शिक्षक श्री टुमन लाल सिन्हा और स्वयंसेवी शिक्षिकाएं टोमेश्वर साहू, जागेश्वरी राणा, उर्वशी, नमेश्वरी यामले द्वारा सभी वार्डों में घर-घर जाकर नवसाक्षर शिक्षार्थियों को 30 सितंबर को होने वाले महापरीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जागरूकता अभियान चला गया। जिसमें उन्हें जागरूक करते हुए इस महापरीक्षा मे सम्मिलित होने की अपील की गयी ।साथ ही ग्राम कोटवार से ग्राम मे मुनादी कर इस महापरीक्षा को उत्सव की तरह मानते हुए नवसाक्षर शिक्षार्थियों एव उनके परिवार के सदस्यों को उन्हें परीक्षा केन्द्र तक लाने की अपील की गई |

यह योजना जुलाई 2021 से बालोद जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में संचालित की जा रही है ।जिसका उद्देश्य प्रथम चरण मे 250000 असाक्षरो को स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा साक्षर करने के लक्ष्य को प्राप्त करने 120 घंटे की कक्षा का आयोजन कर “आखर झाॅपी” प्रवेशिका के द्वारा अध्यापन कराते हुए स्वयंसेवी शिक्षक नवसाक्षरों को पढ़ना लिखना एवं अंको का ज्ञान करा रहे हैं | जो नवसाक्षर किसी तरह शिक्षा की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए थे । ऐसे नवसाक्षर को इस कार्यक्रम के माध्यम से पढ़ना, लिखना एवं अंक ज्ञान कराते हुए शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया गया | इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह को साक्षर करना है | इस में परीक्षा केंद्र, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक मूल्यांकन कर्ता आदि का चयन करते हुए इस महापरीक्षा को सफल बनाते हुए नवसाक्षरों का मुल्यांकन करते हुए शिक्षा के मुख्य धारा से उन्हे जोड़ने के इस पुनित कार्य को किया जा रहा है| संकुल केंद्र पथरा टोला के अंतर्गत ग्राम ककरेल रजही पथराटोला ,अरमुरकसा खमारटोला के स्कूल के शिक्षकों से नव साक्षारो को महापरीक्षा अभियान में शामिल होने के लिए शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम ,जय नारायण यादव, सिंधु देशमुख, प्रभा सूरी आदि शिक्षकों ने संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी श्रीमती अनीता गुप्ता एवं संकुल समन्वयक श्री शैलेंद्र रामटेके ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों की टीम को शुभकामनाएं दी ।

दल्ली राजहरा नगर से विगत 10 दिनों से लापता व्यक्ति मिला

0

दल्ली राजहरा नगर से विगत 10 दिनों से लापता वार्ड क्रमांक 02 निवासी संतराम यादव को आज राजहरा थाना पदस्थ धरम भुआर्य जी के निशानदेही पर एवम डौंडी थाना ए.एस.आई अरविंद साहू जी की मदद से सकुशल डौंडी में परिजनों से मिलवाया गया | इस कार्य में भाजपा युवा नेता तथा अन्य पिछड़ा वर्ग राजहरा अध्यक्ष सोमेश जायसवाल व वार्डवासियों का विशेष सहयोग रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg

शिक्षण सेवक संघ ने अपने नियुक्ति सेवा बहाली को लेकर जिला कलेक्टर बस्तर रजत बंसल व जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात कर जल्द से जल्द आदेश जारी करने की मांग की।

0

जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले कोरोना महामारी में स्कूल बंद होने के कारण शिक्षण सेवकों की सेवा समाप्त कर दी गई थी तब से आज तक इनकी सेवा बहाली नहीं हो सकी है अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर क‌ई बार जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन का चक्कर काट रहे हैं सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।अगर शिक्षण सेवकों की सेवा बहाली जल्द से जल्द नहीं की जाती है तो आगामी दिनों में शिक्षण सेवक संघ धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य होगी।इस दौरान मनोज कुमार ठाकुर तुलसी मौर्य कुलदीप कश्यप हेमलाल दिवान सोमन कश्यप विरेन्द्र नीलू बघेल व शिक्षण सेवक साथी उपस्थित थे।

स्वस्थ शरीर जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी , बुजुर्ग अपने सेहत का रखें विशेष ध्यान – रेखचंद जैन

0

इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस एसोसिएशन के बुजुर्गो के सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन

इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह होटल आकांक्षा में आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल और माला पहनाकर स्वागत किया गया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारा स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है इसका अहसास हमें तब होता है जब हम इसको खो देते है बिना स्वास्थ के जीवन जीवन नहीं होता है बल्कि यह दुखों और आलस्य की खान होती है अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ताजी हवा में सैर करना आवश्यक है उन्होंने कहा की-

अपने शरीर को एक पवित्र मंदिर बनने दो
जिंदगी जीने और स्वस्थ जीवन जीने में फर्क होता है
करो रोज सैर ताजी हवा के संग
देगी जिंदगी आपको सेहत के सुंदर रंग

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार झा डॉ रुकसार नबी उपस्थित रहे जहां वरिष्ठ नागरिकों पद्म श्री धर्मपाल सैनी,भी एवं झा, बंशीलाल विश्वकर्मा, डॉ एम एच रिजवी, जयचंद जैन,आर एन दास,आर के दास,नवी मोहम्मद, अशोक नायडू, रमेश श्रीवास्तव,वाय एन पाण्डेय,जी पी शर्मा,ए आर खान,एम ए रहीम, नरसिंग रथ, डॉ सतीश जैन,वेसली फिलिप, कमला दुबे, विद्यमान पाल,आर के शर्मा,समिउल्ला खान,पोला राम लछ्छानी,अयूब खान,सफिउल्ला खान, अब्दुल अजीज खां, मोहनी मूलचंदानी, अब्दुल समीर खान, श्रीमती इश्वरी नागरानी,सूश्री अनिता राज, श्रीमती अरुणा देवी जोवनपुत्रा, किशोरी सिंह ठाकुर का सम्मान किया गया |

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने किया बच्चों को चरण पादुका का वितरण

0

जगदलपुर:- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण का कार्यक्रम किया जा रहा है । जिसमें बस्तर जिला में सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के द्वारा भी कार्यक्रम किया जा रहा है। आज एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर बस्तर जिला आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा नगरनार मंडल के आड़ावाल क्षेत्र के ओरना कैम्प में लगभग 50 जरूरमंद बच्चों को चरणपादुका का वितरण किया गया। इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग प्रभारी विपिन मालवीय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंत्योदय प्रणेता है, उन्हीं के प्रेरणा से आज हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और समर्पण का कार्य करने हमे अवसर प्राप्त हुआ है। आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि

भाजपा हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। हम हमेशा उनकी सेवा और मदद के तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन आर्थिक प्रकोष्ठ के महामंत्री विनित शुक्ला ने किया इस अवसर पर व्यवसायी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी नरेंद्र पाणीग्राही, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश शर्मा, सह संयोजक रीतेश सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक कौशल पांडे, व्यवसायी प्रकोष्ठ के सह संयोजक किशोर महावर, मीडिया प्रभारी रीतेश सोनी, मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा रमन चौहान के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पारिवारिक विवाद पर चचेरे भाईयों पर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

0

▶️03 भाईयों पर 02 चचेरे भाईयों ने चाकू से किया हमला।

▶️घटना पथरागुडा माता मंदिर के पास का मामला ।

▶️पारिवारिक विवाद के चलते दिया गया घटना को अंजाम।

पथरागुड़ा में 02 भाईयों द्वारा अपने 03 चचेरे भाईयों पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.09.2021 की रात करीबन 09ः30 बजे पथरागुड़ा में अर्जून बघेल और शब्बीर बघेल नामक 02 भाईयों ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने चचेरे भाई गोपी बघेल, संजू बघेल एवं खगेश्वर बघेल के साथ मारपीट लड़ाई-झगड़ा कर चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हो गये। जिससें आहत गोपी बघेल, संजू बघेल और खगेश्वर बघेल के शरीर में गंभीर चोटे आई है। कि मामलें में प्रार्थी खगेश्वर बघेल के रिपोर्ट पर आरोपी अर्जून और शब्बीर बघेल के विरूद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धारा 307, 294, 324, 506, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। मामलें में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा लालबाग में 02 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अर्जून बघेल एवं शब्बीर बघेल होना बताये। जिनसें पूछताछ करने पर पारिवारिक विवाद पर अपने चचेरें भाईयों पर मारपीट कर चाकू से हमला करना बताये। मामलें में आरोपी अर्जून बघेल के कब्जें से घटना कारित चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। मामलें में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरी0 – एमन साहू
उप निरी0 – होरीलाल नाविक, अमित सिदार
सउनि0 – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – चोवादास गेंदले
आर0 – प्रकाश नायक, शिव यादव

MOST POPULAR

HOT NEWS