City Media - Page 1672 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1672

काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए 57 सिख किसानो के लिए दल्ली राजहरा में युवा कांग्रेसी निकालेंगे केंडल मार्च- प्रशांत बोकड़े

0

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 8/01/2020 को सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शाम 6 बजे जैन भवन चौक में केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 काले कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप/मोमबत्ती/मशाल जलाना है ।

EkDiyaShaheedonKeNaam हैशटैग के द्वारा इस आयोजन को सोशल मीडिया में साझा किया जाना है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवा कांग्रेस ने आमजनों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि समय से पूर्व जैन भवन चौक पहुंच कर किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी के दल्ली राजहरा आगमन पर अजाविप्रा द्वारा ज्ञापन दिया।

0

दल्लीराजहरा – दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जीएम के आगमन पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य अनिल खोब्रागढ़े द्वारा दल्लीराजहरा नगर की निम्न सुविधा एवं निस्तारिकरण को देखते हुए ज्ञापन सौंपा गया |

1.    दल्लीराजहरा से बिलासपुर एवं दल्लीराजहरा से नागपुर सीधी रेल सेवा (मेल/एक्सप्रेस) प्रारंभ करने |

2.    दल्लीराजहरा में एक प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण |

3.    दल्लीराजहरा में वाशिंग लाइन सुविधा प्रारंभ करने |

4.    केवटी से रायपुर (तीन फेरा) बंद यात्री रेल को शीघ्र प्रारंभ करने |

5.    दल्लीराजहरा में सर्व सुविधा युक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने |

6.    रेल्वे क्षेत्र में व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण |

7.    रेल्वे स्टेशन में पृथक पृथक दो टिकट काउंटर एवं दो रिजर्वेशन काउंटर बनाया जाये |

रेल्वे क्रासिंग हेतु अंडर ब्रिज बनाने के संबंध में नपं चिखलाकसा द्वारा जीएम दपूमरे बिलासपुर को पत्र दिया गया

0

दल्लीराजहरा – नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत कारूटोला, भोयरटोला एवं समीपस्थ ग्राम कुंजामटोला, धोबेदण्ड, कोण्डे, दर्राटोला, बिटाल, हितकसा, झीकाटोला, जाबुडवाही, शेरपार, मुर्चर, मुकादाह एवं अन्य ग्राम की लगभग 30000 हजार ग्रामीणो को रेल्वे लाईन पटरी बिछे होने के कारण लभगभ 4 से 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दुरी तय कर आवश्यक कार्य हेतु शहर एवं ग्राम से आवागमन करना पडता है। जिससे ग्रामीणो को बहुत परेशानियां का सामना करना पडता है। कई ग्रामीण के पास साधन नही होने के कारण इतनी लम्बी दुरी पैदल चलने पर मजबुर है। नगर पंचायत चिखलाकसा में कारूटोला , भोयरटोला के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने से सभी ग्रामों के ग्रामीणो को आने जाने में सुविधा होगी।

लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत चिखलाकसा से कारूटोला , भोयरटोला पहुंच मार्ग के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया | पत्र प्रेषित करते समय भिखी मसिया (अध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा), विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि) अब्दुल इब्राहिम सैय्यद (उपाध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा) कुंती देवांगन पार्षद आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बकावण्ड ब्लॉक प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के आहवान पर एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर काम बंद कलम बन्द धरना प्रदर्शन जारी

0

जगदलपुर:-
बकावण्ड ब्लॉक के जनपद पंचायत मुख्यालय के समीफ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की आहवान पर एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर दिनांक26/12/2020 से काम बंद कलम बन्द धरना प्रदर्शन जारी है।किंतु शासन प्रशासन के द्वारा जायज मांगों के संबंध में विचार नहीं करने के कारण धरना प्रदर्शन को उग्र करते हुए पंचायत सचिव संघ एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ ने एक ही बेनर तले उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन एवं हवन पूजा पाठ किया ।जिससे राज्य सरकार को सत बुद्धि दे और निर्णय लेकर

हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। समिति अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा ब्लॉक मुख्यालय पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा हड़ताल स्थल पर पूजा पाठ किया गया। कार्यक्रम दिनांक 08/01/2021 को पंचायत सचिव रोजगार सहायक दोनों मिलकर थाली नगाड़ा ढोल टीना बजाकर रैली निकालकर भीख मांग कर राज्य शासन को भीख की पैसा को सचिवो की वेतन के लिये भेंट किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद चंद्राकर व सुंदर नाथ चन्द्राकर ने आक्रोश जताते हुये सीधा राज्य सरकार को तंज कसते हुए निशाना साधा और कहा चुनाव से पूर्व जो सत्ताधारी सरकार ने घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया था हमारी सरकार आने से अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाएगा परंतु 2 साल से ऊपर होने के बावजूद भी हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।हम लोग जान को जोखिम में रखकर गांव से बाहर गए मजदूरों को गांव में स्कूल के भवन में रखकर क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाकर उनका देख भाल किया गया और उसी बीच हमारी शिक्षा कर्मियों भाइयों को सरकार के द्वारा कोरोना काल मे महामारी के बीच शासकीय करण किया गया किंतु हम सचिवों के लिये राशि का अभाव बताते हुये मांग पूरा करने की बगैर गुमराह किया जा रहा है।जबकि हम लोग जबसे कोरोना महामारी चल रहा है तब से हम लोग राज्य की सीमा पर नाका लगाकर पहारा देकर केंद्र और राज्य सरकार का आदेश का पालन कर रहे हैं और हम लोग केंद्र सरकार और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का ईमानदार पूर्वक कार्य कर रहे हैं और हमारी मांगों को अनदेखा कर काम न कर बजट का अभाव बताया जा रहा है।

हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा करें नही तो हम सचिव मजबूरन उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन, कलम बंद,काम बंद जब तक हमारी मांगे पूरा नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में उपस्थित समस्त सचिव आदि रोजगार सहायक सचिव बड़ी संख्याओं मौजूद रहे।

मां और मौसी बनकर जगदलपुर की महिला ने किया युवतियों का सौदा, फरसगांव की पुलिस टीम ने किया पर्दाफाश

0

जगदलपुर। कोंडागांव जिले के फरसगांव की दो नाबालिग लड़की की मानव तस्करी के तार जगदलपुर के जगदम्बा होटल से जुड़े हैं जिसकी संचालिका को रायपूर की सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। संचालिका गायत्री राव ने दोनों नाबालिग की मां व मौसी बनकर उनको बेच डाला। जगदलपुर में जगदम्बा होटल की संचालिका गायत्री राव उन्हें अपने घर ले गई और घर का कामकाज कराई। दोनों नाबालिग लड़कियों को गायत्री राव शादी का झांसा देकर रायपुर में मैरिज ब्यूरों की संचालिका ममता अग्रवाल और मैरिज ब्यूरो के पार्टनर शिवपाल सिंह राजपूत के पास ले गई।रायपुर में ममता अग्रवाल, गायत्री राव और शिवपाल इन तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़कियों का उम्र को बढ़ाकर बालिक बनाने आधार कार्ड में कूटरचना की. फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ दोनों नाबालिग लड़कियों का शादी कराने का सौदा गुना निवासी राकेश कुमार जैन से डेढ़ लाख रुपए में और थाना बामोरी, जिला गुना गोविन्द शर्मा पराट से एक लाख चालीस हजार रुपए में सौदा किया।

नाबालिग लड़कियों का शादी कराने के लिए मैरिज ब्यूरो के संचालिका ने आधार कार्ड में बदलाव कर बालिग बनाया। शादी के दौरान गायत्री राव इनमें ले एक नाबालिग लड़की की मां तो दूसरे नाबालिग लड़की की मौसी बनी। गुना के गोविन्द शर्मा और राकेश जैन ने स्वयं की शादी के लिए मैरिज ब्यूरो के संचालिका से लगभग 4 माह पूर्व से संपर्क में थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग लड़की को गुना कोतवाली थाना तो दूसरी नाबालिग लड़की को ग्राम पराट, थाना बामोरी से बरामद किया गया।मेरिज ब्यूरो ने जालसाजी कर जिन दो लड़कियों की शादी कराई थी, उन्हें फरसगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से बरामद करने में सफलता पाई है। अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो महिलाएं हैं।

सचिव व रोजगार सहायकों ने धरना स्थल पर किया हवन, सरकार की ओर अपना ध्यान आकर्षित करने का प्रयास

0

जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंचायत सचिव व मनरेगा योजना का ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन करने वाले रोजगार सहायकों का हड़ताल जारी है और इनके द्वारा धरना स्थल पर अलग अलग अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहें हैं। इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने राज्य सरकार की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए हवन किया जिसे सद्बुद्धि यज्ञ के नाम दिया गया था ‌। पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी मूरारी शर्मा वरोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी भोला ठाकुर ने बताया कि सरकार अपने वादों के मुताबिक पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को नियमित करें और अपने वादों को पूरा कर हमारे साथ न्याय करें।

बकावंड ब्लाक के अंतर्गत स्वर्गीय बुदसन बघेल स्मृति में यश क्लब मोगरापाल के तत्वधान में ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

0

जगदलपुर:-
बकावंड ब्लाक के अंतर्गत स्वर्गीय बुदसन बघेल स्मृति में यश क्लब मोगरापाल के तत्वधान में ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 /12 /2020 को प्रारंभ किया गया था । 06/01/2021 को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया जिसमें बकावंड व एवरग्रीन जगदलपुर के मध्य खेला गया एवरग्रीन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 123 रन बनाकर जीत के लिए बकावण्ड को 124 बनाने का लक्ष्य दिया जो काफी रोमांचक मैच में अंतिम ओवर में छ गेंदों 10 रन बनाने थे और अंतिम 1 गेंद में 5 रनों की जरूरत थी खिलाड़ी जिगीश साहू ने 6जढ़कर जीत दिला कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बना।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पानीग्राही, धनुर्जय कश्यप मोहन मौर्य सुरेश गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता रोहित त्रिवेदी जीवन मंजू मदार कमलेश कश्यप प्रेम झा दुलब सूर्यवंशी मेघनाथ सेठिया रघु सेठिया बंशीधर कश्यप समस्त एश क्रिकेट क्लब एवं क्रिकेट प्रेमियों व ग्रामीण मौजूद रहे।

दल्लीराजहरा BSP के CGM कांफ्रेस हाल में नगर विकास व रोजगार मुआवजा राशि के सम्बंध में बैठक हुआ

0

दल्लीराजहरा – आज BSP के CGM कांफ्रेस हाल में हमारे नगर विकास, रोजगार मुआवजा राशि के सम्बंध में 12 बजे बैठक हुआ जिसमे SDM सर तहसीलदार मेडम CSP सर CGM, व BSP के अधिकारियों नगर पालिका से CMO व राजस्व प्रभारी  के बीच बैठक हुआ निसमे हमारे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी ,वार्ड नम्बर 12 पार्षद यंगेश देवांगन व पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल उपस्थित थे बैठक में नगर विकास के विभीन्न मुद्दों पर बात हुआ जिसमें BSP के हॉस्पिटल में जैसे BSP के वर्करो का इलाज मुफ्त में होता है उसी तरह से दल्ली राजहरा नगर के सभी नागरिकों का इलाज भी मुफ्त में BSP के हॉस्पिटल में होगा , चार प्रमुख चौक में CCTV कैमरा व ट्राफिक सिंग्नल की व्यवस्था BSP के द्वारा किया जाएगा जिसमे पुलिस विभाग द्वारा हर चौक में एक ट्राफिक  सिपाही की मौजूदगी रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बाईपास सड़क के लिए 10 करोड़ 50 लाख का राशि स्वीकृत हो चुका है बाकी का कार्य बहुत तेजी से कराने पर सहमति हुआ |

मुख्य मार्ग डड़सेना पुलिया से राजहरा बंकर जाने वाली BSP के कच्ची मार्ग को डामरीकरण पक्का सड़क बनाने का कार्य जनवरी माह 2020 से हई चालू किये जाने पर BSP के CGM के द्वारा सहमति हुआ |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रावघाट रेलवे लाइन से प्रभावित 36  दुकानदारो की मांग पर सहमति नही बन पाई उसी तरह दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग पर भी सहमति नही बन पाई मात्र 14 लोगो को ही BSP के नाला सफाई के ठेका कार्य मे व 14 लोगो को नगर पालिका में रोजगार दिलाने की बात हुई जिससे संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका के द्वारा विरोध किया गया उनके द्वारा कहा गया कि दल्ली राजहरा नगर में हजारों लोग बेरोजगार है उन सब को रोजगार चाहिए जैसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गरेंटी योजना के द्वारा रोजगार दिया जा रहा है उसी प्रकार दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगार सभी लोगो को रोजगार दिलाया जाए BSP के CGM ने सहमति नही दिया जिससे नराज होकर संतोष देवांगन व उनके सभी साथी बैठक का बाहिष्कार कर कांफ्रेंस हाल से बाहर चले गए व बाहर जाने के बाद आधा घण्टे तक माइंस आफिस गेट को जाम कर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ जमकर BSP के खिलाफ नाराबाजी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

किया व तुरन्त ही वार्ड नम्बर 10 व 19 के बीच रेलवे अंदर ब्रिज ( गाडर पुल) के ऊपर चढ़कर रेल ट्रैक पर बैठ गए 2 बजे से लेकर 5,30 बजे तक रेल ट्रैक पर बैठे थे उस दरमियान BSP के ओर से वे रेलवे के ओर से कोई भी रेल गाड़ी (मालगाड़ी)आयरन ओर भर का नही आया BSP के क्रेसिंग प्लांट पर ही लोड बैगन खडा रहा समय 5,40 को SDM सर के साथ साथ तहसीलदार, CSP सर TI सर आये व रेलवे ट्रेक पर बैठे हम सभी लोगो से बात हुआ कि कलेक्टर सर से मिल कर अपना बात रखे इस तरह का रेल ट्रैक में बैठना गलत है अगर मालगाड़ी आ गई होती व आप लोग उसे रोक दिए होते तो आप सभी के ऊपर कार्यवाही करने पड़ता इस लिए कल कलेक्टर सर से मिलकर अपना बात रखे कलेक्टर सर आदेश करे तो कुछ और रोजगार दिलाने सम्भव हो सकता है SDM सर के इस बात को मानते हुए  सभी ने रेल ट्रैक पर से   नीचे सड़क पर आ गए व संतोष देवांगन के द्वारा सभी से कहा गया कि कल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कलेक्टर सर से मिलने जाना है मिल कर बात करेंगे हमारा मांग पूरा हुआ तो ठीक नही तो दिनांक 09/01/2021 को मेरे द्वारा विरनरायन सिंग चौक में फिर से आमरण अनशन किया जाने की घोषणा किया गया अब देखना ये है कि दल्ली राजहरा नगर जो पूर्व में लगभग 10 मजदूरों को रोजगार दिलाने वाला नगर दल्ली राजहरा आज वर्तमान के समय मे मात्र एक हजार लोगों को रोजगार दिला पाता है कि नही संतोष देवांगन ने आगे कहा कि पूर्व में BSP के खदानों में चलने वाली गाड़ियों में परिचालक का होना अनिवार्य होता था लेकिन जब से BSP खुद का टिप्पर खरीद कर खदानों के परिवहन कार्य किया गया तब से परिचालक की वयवस्था बन्द कर दिया जिससे लगभग 400 लोग बेरोजगार हो गए उसी तरह से पहले टिप्पर से परिवहन कार्य खदान से बंकर तक किया जाता था जिसमे 10 टन तक माल भरा जाता था लेकिन अब हाइवा वाहन का उपयोग किया जा रहा है जिसे 15 टन भर कर एक वाहन में परिवहन कार्य किया जा रहा है जिससे 50 प्रतिशत अधिक कार्य लिया जा रहा है जिससे भी लोगों का रोजगार छीना जा रहा है।

चाहे जो भी हो दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिलाने हेतु संघर्स जारी रहेगा चाहे जिस स्तर से आंदोलन करना पड़े करते रहेंगे जब तक मांग पूरा न हो तब तक मांग करते रहेंगे।

नगरपंचायत चिखलाकसा में द्वितीय वर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न कराया गया

0

नगरपंचायत टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विलेज इलेवन किक्रेट कमेटी के तत्वावधान मे द्वितीय वर्ष 4/01/2021 को नगरपंचायत चिखलाकसा के खेल मैदान में संपन्न कराया गया | प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें भोयरटोला के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान एवं कोंडेपावर हाऊस के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान ,धुरवाटोला के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- मान.श्रीमती भिखी मसिया (अध्यक्ष न.पं. चिखलाकसा)
कार्यक्रम के अध्यक्ष-मान.श्री खेमसिंह भंडारी (ग्राम पटेल), विशिष्ट अतिथि-मान.श्री विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि) एवं श्री अब्दुल इब्राहिम सय्यद (उपाध्यक्ष न.पं. चिखलाकसा)
पार्षद गण-श्रीमती विमला जैन, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती शांति रावटे, श्रीमती सुनीता गुप्ता श्री ताराचंद पाथोड़े, न.पं. चिखलाकसा के वरिष्ठ नागरिक श्री डॉ.ए.के.ठाकुर, श्री जगनु राम धनकर,श्री सीताराम मंडावी, श्री आरती नागवंशी, श्री विष्णु उर्वशा, श्री राजु रावटे की उपस्थिति में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया | इस प्रतियोगिता को संपन्न करने

में विशेष सहयोग श्रीमती भिखी मसिया( अध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा),श्री विक्रम धुर्वे( सांसद प्रतिनिधि )श्री अब्दुल इब्राहिम सय्यद( उपाध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा), श्री रामराज कड़पती ,श्री दीपेश प्रसाद, श्रीमती रुखमणी भंडारी, श्री मदन ख़रांशु, श्री किशोर नागवंशी श्री जागेश्वर भंडारी,श्री महेश कड़पती, श्री ऋषभ जैन,श्री आलोक जैन,श्री रविन्द्र उर्वशा,श्री प्रीतम सार्वा, श्री

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कमलेश यादव, श्री पी.एच.राव,श्री सहदेव रावटे श्री मेहर कोसमा, श्री बसंत जैन, श्री ताराचंद पाथोड़े, श्रीमती शांति रावटे, श्री तिहारू राम आर्य, श्रीमती कुंती देवांगन, श्रीमती विमला जैन, श्री शंकर साहू , श्री चोपचंद जैन , श्री विजय साहू , श्री सुखेन्द्र मंडावी, श्री मनोहर पटेल, श्री

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

गणेश कड़पती , श्री सत्यनारायण भंसारे, श्री परमेश्वर सोयाम , श्री रतन यादव, श्री शैलेश विश्वकर्मा , श्री संदीप यादव, श्री सुनील तारम, श्री विनय जैन, श्री मनीष जैन, श्री घनश्याम कोठारी, श्री प्रवीण पटेल , श्री शिवम आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के नगरवासी अपनी मांगो को पूरा कराने BSP के रेलवे ट्रेक पर बैठ किये प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा बी.एस.पी. से संबंधित मांगो/समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक दिनांक 17.12.2020 बालोद जिले के दल्लीराजहरा मे विभिन्न समस्याओ/मांगो को लेकर भिन्न-भिन्न श्रमिक/राजनैतिक संगठनों द्वारा आन्दोलन/धरना प्रदर्शन किया जाता है। जिसके कारण कई बार कानून-व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। दल्लीराजहरा शहर की उन्हीं बहुप्रतिक्षित मांगो/ समस्याओं के निराकरण के लिए दिनांक 17.12.2020 दिन गुरूवार को संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के सभा-कक्ष में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बी.एस.पी. प्रबंधन एवं नगरीय प्रशासन दल्लीजहरा का संयुक्त बैठक आयोजित हुआ। जिसमें विशेष रूप से जनमेजय महोबे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालोद,जितेन्द्र मीणा पुलिस अधीक्षक बालोद, ए.के. वाजपेयी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बालोद, डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, ऋषिकेश तिवारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा, तपन सुत्रधार महाप्रबंधक बी.एस.पी.,अब्दुल अलीम खान उप पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा, बुद्धीमान सिंग सहायक राजस्व निरीक्षक न.पा.प. दल्लीराजहरा एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे, किन्तु बैठक बेनतीजा होने के बाद और नगरवासी अपनी मांगों को पूरा कराने को लेकर BSP के रेलवे ट्रेक पर बैठ प्रदर्शन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा उपरांत कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिये गये :

1. रावघाट रेल लाईन से प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा राशि दिये जाने के संबंध में :

अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि रावघाट रेल लाईन से प्रभावित दुकानदारों द्वारा मुआवजा के मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता है। इस पर कलेक्टर महोदय द्वारा विस्तृत जानकारी पुछे जाने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौ.लो. द्वारा बताया गया कि रावघाट परियोजना में कुल 36 दुकानदार प्रभावित हुए है, जिन्हें अन्य स्थान पर दुकान उपलब्ध करा दिया गया है लेकिन उनके द्वारा मुआवजा मांगा जा रहा है। इस पर नगरीय प्रशासन दल्लीराजहरा के प्रतिनिधि श्री बुद्धिमान सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा बताया गया कि तत्कालीन कलेक्टर द्वारा पूर्व बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार सभी 36 दुकानदारों को दल्लीराजहरा में दुकान उपलब्ध करा दिया गया है, जो संबंधित दुकानदार के कब्जे में है। दुकान जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है जिसे संधारित करने की आवश्यकता है। महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा बताया गया कि चूंकि दुकानदारों को दुकान उपलब्ध करा दिया गया है अतएव उनको पुनः मुआवजा का लाभ दिया जाना संभव नहीं है। मुआवजा के लाभ देने हेतु निर्णय लेने का अधिकार बोर्ड के पास है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उपरोक्त चर्चा उपरांत कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि रावघाट रेल लाईन से प्रभावित 36 दुकानदारों को उपलब्ध कराये गये दुकान का संधारण बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा कराया जाए। सभी 36 दुकानदारों को वर्तमान में उपलब्ध कराये गये दुकानों को नगर पालिका परिषद दल्लीराजरा द्वारा नियमत: प्रभावित दुकानदारों को आबंटित किया जाए। दुकानों की मरम्मत में होने वाले समस्त व्यय का भुगतान बी.एस.पी. द्वारा किया जावे। इस पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा सहमति प्रदान की गई।

2. दल्लीराजहरा के खदान के आयरन ओर को भिलाई स्टील प्लांट तक सड़क मार्ग से पहुंचाने के लिए स्थानीय परिवहन संघ को कार्य दिये जाने के संबंध में :

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

इस विषय पर चर्चा के दौरान बी.एस.पी. महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि गाईडलाईन के अनुसार दल्लीराजहरा के खदान के आयरन ओर को भिलाई स्टील प्लांट तक पहुंचाने हेतु रेल मार्ग का ही उपयोग किया जाना है। बी.एस.पी. दल्लीराजहरा में निविदा प्रक्रिया से जितने भी कार्य हो रहे है उसमें ठेकेदारों को स्थानीय लोगों के वाहन उपयोग हेतु निर्देशित किया जाता है। निकट भविष्य में स्लाईन के संबंध में लगभग एक-दो माह में बी.एस. पी. की पॉलिसी स्टोरेज लाइसेंस मिलने पर स्थानीय परिवहन संघ को कार्य दे सकेंगे।

कलेक्टर महोदय द्वारा इस संबंध में महाप्रबंधक बी.एस.पी. को निर्देशित किया गया कि स्थानीय परिवहनकर्ताओं को किसी तरह का कार्य दिया जा सकता है, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा सहमति प्रदान की गई।

3. दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण कर चिकित्सा सुविधा दिये जाने के संबंध में

इस विषय पर चर्चा के दौरान श्री ऋषिकेश तिवारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण का मांग है जिस पर कलेक्टर महोदय द्वारा बताया गया यह मांग राज्य शासन स्तर से संबंधित है। दल्लीराजहरा निवासियों को बी.एस.पी. द्वारा संचालित हॉस्पिटल से चिकित्सा लाभ दिलाया जा सकता है। महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा में 50 बिस्तर हॉस्पिटल संचालित है जहां बी.एस.पी. कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सकीय लाभ दिया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कलेक्टर महोदय द्वारा महाप्रबंधक बी.एस.पी. को निर्देशित किया गया कि बी.एस.पी. हॉस्पिटल में डॉक्टर के जितने भी रिक्त पद है उन्हें तत्काल भरने की कार्यवाही की जावे साथ ही बी.एस.पी. हॉस्पिटल में बी.एस.पी. कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों को भी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जावे।

4. दल्लीराजहरा नगर में बायपास सड़क का निर्माण किये जाने के संबंध में :

इस विषय पर चर्चा के दौरान श्री एफ.टोप्पो, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बालोद द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा नगर में बायपास पथराटोला से चोरहापड़ाव तक कुल दुरी 15.5 कि.मी. बजट सत्र 2020-21 में सम्मिलित है। उक्त सडक के लिए सीमांकन एवं भूमिअधिग्रहण प्रक्रिया लंबित होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

कलेक्टर महोदय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डौण्डीलोहारा को तत्काल सीमांकन कर भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये।

5. डेम साइड वाली मुख्य नाला व डेम सफाई किये जाने के संबंध में :

इस विषय पर चर्चा के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी द्वारा बताया गया कि मूलतः दल्लीराजहरा शहर के मजदूर वर्ग के लोगों का मांग है कि डेम साइड वाली मुख्य नाला व डेम का सफाई कार्य मशीन से न कराकर उस कार्य हेतु मानव संसाधन का उपयोग किया जाए ताकि दल्लीराजहरा के शहरी बेरोजगार लोगो के लिए रोजगार उपलब्ध हो सके। इस पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा कहा गया कि उपरोक्त कार्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से मानव संसाधन से कराया जाना उचित नहीं है, दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहेगी।

कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि दल्लीराजहरा शहर में निवास करने वाले श्रमिकों को जिन्हें रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाया है उन्हें तत्काल रोजगार मुहैया कराये जाने के संबंध में आवश्यक पहल करें। इस हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डौण्डीलोहारा, बी.एस.पी. प्रबंधन, मजदूर संघ एवं नगरीय प्रशासन दल्लीराजहरा आपस में समन्वय कर आवश्यक प्लानिंग तैयार किया जावे।

6. राजहरा बंकर जाने वाली मार्ग को मुख्य मार्ग से बंकर व माईंस तक आरसीसी रोड का निर्माण किये जाने के संबंध में :

इस विषय पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य हेतु टेण्डर जारी हो चुका है कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।

7. शहीद वीर नारायण चौक से राजहरा बंकर रोड में बैरियर के पास ठेला एवं अन्य गाड़ियों के जाम के संबंध में :

इस विषय पर चर्चा के दौरान नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि पार्किंग व्यवस्था के अभाव के कारण दल्लीराजहरा टाउनशीप के अंदर भारी वाहन ट्रक/डंफर को खड़ा कर दिया जाता है जिसके कारण बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है।

कलेक्टर महोदय द्वारा महाप्रबंधक बी.एस.पी. को दल्लीराजहरा शहर या आस पास में पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित कर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही टाउनशीप के अंदर भारी वाहन प्रवेश न करे इसके लिए आवश्यक बेरिकेटिंग/नाका पुलिस के साथ समन्वय करते हुये लगवाने के निर्देश भी दिये गये। जिस पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा सहमति दी गई।

8. दल्लीराजहरा में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के संबंध में :

पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा बताया गया कि डौण्डी एवं दल्लीराजहरा क्षेत्र में बी.एस.पी. माईंस की गाड़ियों से वाहन दुर्घटनाएं अधिक बढ़ गई है, जिसके कारण बार-बार कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है। उक्त वाहन दुर्घटनों को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जाना आवश्यक हो गया है। इसके लिए डौण्डी से दल्लीराजहरा सड़क में बनाये गये स्पीडब्रेकर को संधारित करने, दुर्घटनाजन्य स्थानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं दल्लीराजहरा के प्रमुख 04 चौक में सिग्नल लगाया जाना है। कलेक्टर महोदय द्वारा डौण्डी एवं दल्लीराजहरा के दुर्घटनाजन्य स्थानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं दल्लीराजहरा के प्रमुख 04 चौक में सिग्नल लगाने हेतु महाप्रबंधक बी.एस.पी. को निर्देशित किया गया, जिस पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा सहमति दी गई एवं तत्संबंध में प्राक्कलन प्रदान किये जाने का कथन किया। सड़क में लगाये गये क्षतिग्रस्त रबर स्पीडब्रेकरों को संधारित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया गया।

9. दल्लीराजहरा के बीएसपी क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के संबंध में :

इस विषय पर महाप्रबंधक बी.एस.पी. द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही चल रही है। इस हेतु बीएसपी द्वारा टीम गठित किया गया है। पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा कहा गया कि नया अतिक्रमण किसी भी परिस्थिति में न होने दिया जाए। पूर्व से आतक्रमित भूमि को भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से ही अतिक्रमण मुक्त किया जावे।

10. लाल पानी से प्रभावित व्यक्तियों को बीएसपी में रोजगार दिये जाने के संबंध में :

इस विषय पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री तिवारी द्वारा बताया गया कि लाल पाना से प्रभावित कुल 42 किसानों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेत आवश्वासन बीएसपी प्रबंधन द्वारा दिया गया था। जिन्हें पार्ट पार्ट में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि 23 व्यक्तियों को रोजगार दिया जा चुका है तथा 11 व्यक्तियों हेतु नाम मांगे गये है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पर्व में दिये गये रोजगार प्राप्त 23 व्यक्ति पिछले 05 महिने से कार्य बंद होने से बेरोजगार है।

कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया कि प्रभावित व्यक्तियों को बीएसपी प्रबंधन द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस पर महाप्रबंधक बी.एसपी. द्वारा सहमति प्रदान की गई।

11. सिंचाई सुविधा एवं मूलभूत सुविधा देने के संबंध में :

अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि बोईरडीह जलाशय से सिंचाई हेतु पानी प्रदाय किये जाने की पुरानी मांग है। जलाशय की संग्रहण क्षमता में से बीएसपी द्वारा आवश्यक पानी को छोड़ते हुये शेष पानी सिंचाई हेतु प्रदाय किया जा सकता है। मुख्य महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि लगातार गाद जमने के कारण जलाशय की क्षमता 40 प्रतिशत कम हो गई है तथा 02 वर्ष हेतु आवश्यक पानी संग्रहित कर रखा जाना है।

गाद निकाले जाने की कार्यवाही करें तथा जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि होने पर बी.एस.पी. के उपयोग हेतु सुरक्षित किये जाने के उपरांत बचे शेष अतिरिक्त जल को नियमानुसार सिंचाई हेतु उपलब्ध कराया जा सकता है।

अंत में कलेक्टर महोदय द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी को बीएसपी, पुलिस प्रशासन, नगर प्रशासक तथा स्टेक होल्डर्स एवं मांगकर्ताओं को एक सप्ताह के भीतर संयुक्त बैठक लेकर बैठक की कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS