City Media - Page 1327 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1327

बस दुर्घटना में गुम हुए समान को बस्तर पुलिस के द्वारा वापस दिलाया गया

0

1 माह पूर्व हुए दुर्घटना में महिला का चैन व मोबाइल गुम हुआ था इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए थे
100000 का सामान बस्तर पुलिस ने वापस किया

बस्तर पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ फरियादियों गुम हुए सामान को भी उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 08.11.2021 रात्रि 02ः30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेटावाड़ा के समीप बस दुर्घटना हो गई थी जिसमें बस में सवार महिला माधुरी साहू का पर्स गुम हो गया था। जिसमें 01 सोने का चेन किमत 75,000/-, विवो का मोबाईल फोन किमत 12,000/-, नगद

5,000/-रूपये का सामान मौजुद था। जिसकी सूचना महिला के द्वारा थाना में आकर दर्ज कराया गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में हमराह स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक सतीश श्रीवास्तव के साथ टीम तैयार किया गया था है उक्त टीम के द्वारा पर्स का पता लगाया गया । जिसे पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण तथा उप पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा ,थाना प्रभारी परपा बुधराम नाग के समक्ष कोतवाली थाना परिसर में माधुरी साहू को पर्स में मौजुद समस्त समानों को वापस उप पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के द्वारा दिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

अपना सामान वापस पाकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व कोतवाली पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग ने कांग्रेस प्रवेश किया

0

कांग्रेसी गमछा एवं फूलमाला पहनाकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रवेश कराया

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

विदित हो की बैधनाथ नाग भाजपा के सक्रिय सदस्य थे पर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आज जब नल-जल योजना के भूमिपूजन के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन चोकावाडा पहुंचे तो सरपंच बैधनाथ नाग ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनोपयोगी एवं लोकहितार्थ कार्य से प्रभावित होकर लगातार पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं भाई बैधनाथ जो की भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं पर केंद्र सरकार की नीतियों एवं बढ़ती मंहगाई के कारण एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों के कारण कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं इस अवसर पर मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर सरपंच चोकावाडा बैधनाथ नाग ने कहा की कांग्रेस सरकार लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है इस क्षेत्र में भगवान झाडेश्वर के मंदिर का जो जिर्नोधार विधायक जी ने करवाया है एवं पहुंच मार्ग का जो निर्माण कराया है उससे प्रभावित होकर मैं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी जो जनहितकारी कार्य कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर वे आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास , वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, नितिश शर्मा,जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, विजय बिसाई उप सरपंच धनपूंजी उपस्थित रहे |

राम से हमारा रिश्ता मामा-भाँजा का-भूपेश बघेल, किसान समिट में बोले सीएम बघेल, छत्तीसगढ़ में तीन साल में रकबा बढ़ा और किसानों की संख्या भी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान सम्मेलन में राज्य भर से आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन साल में रक़बा भी बढ़ा और किसानों की संख्या भी बढ़ी। हमारा राम से रिश्ता मामा भांजा का है।

सीएम बघेल ने कहा कि हमारी परंपरा को हमने अर्थ से जोड़ा। आज छत्तीसगढ़ में चरवाहा की आय किसी नौकरी पेशा से अधिक हो गई है। यह इसलिए हो पाया क्योंकि अब किसानों को विश्वास हो गया कि किसानी भी लाभदायक है। हमने कचरा इकट्ठा करने को भी अर्थ से जोड़ा। अब यहाँ कचरा इकट्ठा करने वालों को रोज़गार मिला है तो साथ ही कचरा प्रबंधन में मदद मिल रही है। इसीलिए छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरी बार स्वच्छतम प्रदेश का अवार्ड लिया। बघेल ने कहा कि हमारी प्राचीन परम्परा को लेकर हम संकोच न करें उन्हें हम आगे बढ़ाएं। हमने छत्तीसगढ़ में लोगों को अपनी परम्परा और संस्कृति से फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अब लोग यहाँ गौरवान्वित महसूस करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राम से हमारा रिश्ता मामा-भाँजा का है। हमारे यहाँ धान की नपाई के दौरान काठा में गिनती की शुरुआत राम से होती है। हमारी दिनचर्या के हिस्से में भी राम बसे हैं।

किसान समिट में इस सवाल कि संस्कृति से जोड़कर किए जा रहे काम से क्या आप अपना एक अलग व्यक्तित्व बनना चाहते हैं? सीएम बघेल ने कहा कि हम सिर्फ़ अपनी परम्परा से जुड़े रहने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अलग से कुछ करने जैसा कुछ नहीं है। चाहे वो छेरछेरा हो, पुन्नी हो या तीजा-पोरा, इन सभी त्योहारों से भावना जुड़ी है और यहाँ इन त्योहारों में गौरव का भाव है। कोरोना काल में भी उद्योग चलते रहें यह प्रयास हमने किया।

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इस सरकार ने, हमने जितना काम किया किसी और सरकार ने नहीं किया।

बघेल ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ सबको साथ में लेकर चलने का नारा है। सभी को लगना चाहिए कि छत्तीसगढ़ हमारा है। समावेशी विकास को लेकर हम चल रहे हैं यही है हमारा “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़”. बात है स्वाभिमान के-छत्तीसगढ़ के अभिमान के।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज जितनी भी महंगाई बढ़ी है उसके पीछे बड़ा कारण ट्रांसपोर्टेशन है। फ़ैक्ट्री में जो माल का उत्पादन होता है उसका दाम फ़ैक्ट्री मालिक तय करता है। उसकी पैकिंग में लिखा होता है एमआरपी लेकिन किसान ही ऐसा शख़्स है जो अपने उत्पादन का रेट तय नहीं कर पाता। बघेल ने कहा कि गाँधी जी स्वावलंबन की बात किया करते थे। आत्मनिर्भर सिर्फ़ एक व्यक्ति हो सकता है लेकिन स्वावलंबन पूरे समूह के लिए होता है। हमने सुराजी ग्राम योजना के जरिए गाँव, गरीब और किसानों के लिए स्वावलंबन का काम किया है।

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, जनप्रतिनिधियों की सह पर, गैर जरूरी संलग्निकारण, अतिशेष शिक्षको पर शिक्षा विभाग मेहरबान नवनीत चांद (जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस)

0

बस्तर जिले के सभी ब्लॉको में एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन स्कूलों की गंभीर समस्या बनी हुई है, लगातार बस्तर की शिक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जहा पूरे बस्तर में 2700 से अधिक शिक्षको के रिक्त पद भर्ती बाकी, वही जगदलपुर जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा व्यवस्था हेतु 1400 गेस्ट शिक्षक मांग की गई थी पर शिक्षा विभाग द्वारा मात्र 206 पद जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत किया गया था,वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा ,जिमेदारो के सह पर , गैर जरूरी संलग्निकारण ,अतिशेष शिक्षको पर, शिक्षा विभाग की मेहरबानी बनी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

वही मुक्ति मोर्चा मुख्य सयोजक/जनता कांग्रेस के अध्यक्ष नवीत चांद ने बताया कि अगर बस्तर के प्रत्येक स्कूलों में निर्धारित शिक्षक की व्यवस्था, गैर जरूरी संलग्निकरण, अतिशेष शिक्षक को संरक्षण बंद न होने पर ,बस्तर जिला शिक्षा विभाग कार्यलय घेराव करेगी।

वार्ड सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति, पार्षद कहते हैं चार दिन पूर्व ही हुई है सफाई

0

ठले-खोमचे से गन्दगी करने के नाम पर निगम ने वसूले पांच-पांच सौ, पार्षद ने कहा ये ही करते हैं गन्दगी

जगदलपुर

स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को जहाँ अव्वल अंक दिलाने में निगम आयुक्त सहित अमला लगा हुआ है, अधिकारियों की देखरेख में समूचे शहर को स्वच्छ रखने नित नये-नये कयास लगाये जा रहे हैं. मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक निगम के कर्मचारी दिन रात शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. लेकिन, शहर का एक इलाका ऐसा है जहाँ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नया बस स्टैंड मार्ग पर कब्रिस्तान से लेकर नया बस स्टैंड के मुख्य द्वार तक की नाली की सफाई वर्षों से नहीं की गयी है, जिससे राहगीर सहित यहाँ के दुकानों में आने वाले ग्राहक भी ख़ासा परेशान हो रहे हैं. दुकानदारों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वार्ड पार्षद इक्का दुक्का ही इस मार्ग पर निरिक्षण करने पहुँचते हैं, कई दफा इस बाबत उन्हें बताया गया है लेकिन वर्षों से सफाई नहीं होने के चलते अब नाली से बदबू आने लगी है और कई बीमारियाँ होने का खतरा भी बढ़ गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

सूत्र बताते हैं कि शांति नगर वार्ड के इस इलाके के अलावा इसी वार्ड में कई अन्य मार्ग भी हैं जहाँ वर्षों से सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी जाती है. जहाँ एक ओर कई वार्डवासी सफाई नहीं होने की वजह से परेशान हैं वहीँ उन्हें अब गंभीर बीमारियों का डर सताने लगा है. इधर दिनोदिन वार्ड में सफाई की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इसके अलावा गन्दगी करने के लिए निगम के कर्मचारियों ने रविवार को ठेले-खोमचे संचालकों से पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला है.

वार्ड पार्षद उदय नाथ जेम्स ने अपना ठीकरा ठेले-खोमचे वालों पर फोड़ते हुए बताया कि कब्रिस्तान वाली मार्ग पर रोजाना यहाँ के ठेले-खोमचे वाले कचरा करते हैं. इस मार्ग पर नाली की सफाई 4 दिन पूर्व ही की गयी है.

सीएमएचओ द्वारा बीएमओ बस्तानार को हटाने के बाद अब नेत्र विभाग के नोडल अधिकारी को हटाने का तुगलकी फरमान

0

नेत्र विभाग के नोडल अधिकारी डॉ० सरिता थॉमस को बिना कारण बताएं उन्हें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ० राजन ने जिला अंधत्व नियंत्रण समिति जिला बस्तर के पद से हटाने का तुगलकी फरमान जारी किया है। जिसके बाद नेत्र विभाग के कर्मचारी एकत्रित होकर उपायुक्त बी.एस. सीदार के समक्ष डॉ० सरिता थॉमस को यथावत करने के लिए आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

बता दे की इससे पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी बास्तानार डॉ० प्रदीप बघेल को एकाएक पद से हटाए जाने पर हड़कंप मच गया था, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने बीएमओ को यथावत बनाए रखने के लिए चित्रकूट विधायक राजमन बैज्जाम के समक्ष गुहार लगाने पहुंचे थे।

नेत्र विभाग के कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मीडिया के समक्ष कहा कि डॉ० सरिता थामस विगत 03 वर्षो से नोडल अधिकारी (डी.बी.सी.एस) के रूप में अपनी सेवाये देते हुए नेत्र विभाग महारानी अस्पताल जगदलपुर को सबसे ज्यादा मोतियाबिंद आपरेशन करने सत्र 2018-19 में छग राज्य मे दुसरा स्थान, सत्र 2019-20 में छग राज्य में दूसरा स्थान एवं सत्र 2020-21 मे पुरे छग राज्य में महारानी अस्पताल जगदलपुर को पहला स्थान हासिल कर जिला बस्तर को गौरान्वित किया था। डॉक्टर थॉमस के कुशल नेतृत्व में यह उपलब्धियां हासिल हुई है।

आज दिनांक तक डॉ सरिता थामस के विरूद्ध किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही है एवं कर्मचारियों के साथ इनका व्यवहार स्वादपूर्ण आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य कराना इनकी कुशल क्षमता को दर्शाता है।

नेत्र विभाग के कर्मचारियों ने यह भी कहा कि नेत्र विभाग में विगत 07 महिने से टेण्डर न होने के बाद भी, दवाईया, चश्मा की कमी को ध्यान में रखते हुए मोतियाबिंद आपरेशन का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालन करने में डॉक्टर सरिता की अहम भूमिका रही हैं। डॉ सरिता थामस के उपर किसी भी तरह का आरोप ना होने के बावजूद भी इनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित न कर हतोत्साहित करते हुए डॉ सरिता थामस को नोडल अधिकारी के गरिमामय पद से बिना सूचना के हटाया जाना न्याय उचित नही है। जिसका नेत्र विभाग के समस्त कर्मचारी एक सुर में विरोध करते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

नेत्र विभाग के कर्मचारियों ने ज्ञापन में बस्तर कमिश्नर को आग्रह करते हुए कहा कि डॉ. सरिता थॉमस को पुनः नोडल अधिकारी (डी.बी.सी.एस.) के पद पर यथावत रखने हेतु निवेदन किया ताकि समस्त नेत्र भाग के कर्मचारी आपके आभारी रहेंगें।

ज्ञापन में हस्ताक्षर किये कर्मचारी वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी फिरोज खान, लक्ष्मण बघेल, सुदीप प्रमाणिक, नीरज मामाड़ीकर, दयानंद पटेल, हनुमंत राव, कविता पांडे, सोनिया यादव, नितिक्षा सिंह, लोकेश चक्रवर्ती, तारकेश्वर राव, हेमधर नाग, नमिता मौर्य, गीता मौर्य, सुप्रिया मांझी, गोपाल कुरील, अन्नपूर्णा साहू, मल्लिका नायक, आदि शामिल हुए।

जगदलपुर के शहर के दलपत सागर वार्ड में नुक्कड़ो में कचरा फेकने वालो पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर

0

विधित हो नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से नुक्कड मुक्त शहर बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है दलपत सागर वार्ड के पार्षद नरसिंग राव रचनात्मक एवं तकनीकी का उपयोग करते हुए जन सहयोग से सार्वजनिक नुक्कड़ो के इर्दगिर्द सी सी टी वी कैमरा लगवाई जा रही हैं सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेकने वाले लोगों को समझाइस दी जा रही है कि सुखा एवं गिला कचरा अलग अलग कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वालो को कचरा दे वार्ड के लगभग नब्बे प्रतिशत लोग ऐसा कर भी रहे हैं किन्तु लगभग दस प्रतिशत लोग ऐसे भी है जो स्वच्छता सम्बन्धी कार्यो में विध्न डालते हुए रात के अंधेरे में और जब कोई देखता है उस समय सार्वजनिक स्थानो पर कचरा फेक देते हैं जिसके वजह से सभी को अनावश्यक परेशानिया होती हैं जिससे बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है जिससे निजात पाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए सी सी टी वी कैमरे लगाये जा रहे हैं नुक्कड स्थल की साफ सफाई कर रंगोली से सजाई जा रही हैं इसके बाद भी जो व्यक्ति कचरा डालते पाया जाता है नगर निगम द्वारा उस पर दंण्डात्मक कार्यवाही कि जायेगी चित्रकुट रोड़ में सी सी टी वी कैमरा लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया दलपत सागर वार्ड पार्षद नरसिंग राव स्वच्छता एंम्बेस्डर अमर उमर वैश्य स्वच्छ वार्ड अभियान के सदस्य सचिन उपाध्यक्ष सेनेटरी इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास वार्ड प्रभारी सचिन आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

राष्ट्रीय मृदा दिवस पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम कलचा में कृषकों को बीज वितरित किया

0

15 ग्राम पंचायत के 123 कृषक होंगे लाभान्वित 81 हेक्टेयर भूमि पर होगी रवि की उन्नत कृषि

ग्राम पंचायत कलचा ,भाटागुडा,तुरेनार,गरावण्ड खुर्द,गरावंडकला, मंगरूकचोरा,हलबाकचोरा , आड़ावाल,कुसुमपाल,नकटी, सेमरा, हाटकचोरा, पखनागुडा,बाबू सेमरा,बुरुन्दवाडा,खम्हारगांव,कोपागुडा के उन्नत कृषकों को मिला गेंहू,चना,मटर एवं मसूर के उन्नत संस्करण में बीज वितरित किए |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत कलचा में इस क्षेत्र में 15 पंचायतों को रवि के फसल की उन्नत बीज वितरित किए उन्होंने ग्राम पंचायत कलचा भाटागुडा तुरेनार गरावण्ड खुर्द गरावंडकला के 81 कृषकों को 32 क्विटंल गेहूं चना मटर एवं मसूर के उन्नत संस्करण के बीज वितरित किए जिससे 41 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी इसी तरह मंगरूकचोरा हलबाकचोरा आड़ावाल कुसुमपाल नकटी सेमरा हाटकचोरा पखनागुडा के 42 कृषकों को 14.95 क्विंटल बीज वितरित किए जिससे 18 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी ग्राम पंचायत बाबू सेमरा बुरुन्दवाडा खम्हारगांव कोपागुडा के 39 कृषकों को 14.95 क्विंटल बीज वितरित किए जिससे 18 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे जी की मंशा अनुरूप उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार कृषकों की सरकार है आज पूरे देश में सबसे ज्यादा कृषि उत्पादों का मूल्य हमारी सरकार दे रही है आज हमारी सरकार कृषकों को समर्थन मूल्य से भी ज्यादा दाम दे रही है आज राष्ट्रीय मृदा दिवस भी है आप सभी उन्नत कृषकों से अनुरोध करता हूं की अच्छी फसल के लिए आप सभी अपने खेतों के मृदा का परिक्षण करवा कर उस अनूरूप ही फसल बोयें, अच्छी फसल के लिए अच्छी बीज और अच्छी मिट्टी आवश्यक है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य जिशान कुरैशी जनपद सदस्य चंपा कश्यप कलचा सरपंच कमल नाग,उप सरपंच देवदास बघेल, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन S A D O अजय मीरी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनोज जलंधर ,ए डी ओ रुक्मिणी कट्टम ,के वी के की कृषि वैज्ञानिक रितिका समरथ , मनीष श्रीवास्तव एवं पंचायत सचिव लखन सेठिया सहित कृषक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे उपस्थित रहे |

तहसीलदार के आदेश की हो रही खुलेआम अवहेलना, अब होगी कड़ी कार्यवाई

0

जगदलपुर

भारतीय कानून के मुताबिक, किसी भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करना कानूनन अपराध माना गया है और इसके लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान रखा गया है. ऐसा ही एक मामला धरमपुरा क्षेत्र का आया है जहाँ अवैध निर्माण पर तहसीलदार के आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है, यही नहीं संबंधितों द्वारा कार्यालयीन कर्मचारियों को धता दिखाते हुए गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरु गोविन्द सिंह वार्ड के सड़क पारा में तक़रीबन 4 वर्ष पूर्व नजूल की भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कराया जा रहा था. इस निर्माण को तत्कालीन तहसीलदार, पार्षद व तहसील अमले के द्वारा अवैध करार देते हुए तोड़ दिया गया था, जिसके बाद उक्त स्थल को सामुदायिक भवन / आंगनबाड़ी के लिए आबंटित किये जाने के लिए आरक्षित कर दिया गया था. इस कार्यवाई में बाकायदा मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में पंचनामा भी कराया गया. विगत तक़रीबन 6 माह पूर्व से पुनः इसी स्थल पर बगैर किसी वैध अनुमति के निर्माण कार्य शुरू करने की जानकारी व शिकायत तहसील कार्यालय को प्राप्त होते ही वर्तमान तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से दिनांक 12/11/2021 को स्टे-आर्डर जारी किया, लेकिन उक्त कब्जाधारियों द्वारा एक बार पुनः इस आदेश व क़ानूनी नियमों को दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी रखा, जिसकी जानकारी भी तहसीलदार को प्राप्त हो गयी और उन्होंने इसे गैरकानूनी करार दिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

तहसीलदार पुष्पराज पात्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्थल निरिक्षण के लिए विभाग के आरआई व पटवारी को भेजा, जिसमें कर्मचारियों ने भी इसे आदेश की अवहेलना होना पाया, लेकिन निर्माणकर्ताओं द्वारा इन कर्मचारियों को भी गुमराह किये जाने की बात सामने आई है. अब श्री पात्रा, न्यायालय की अवमानना की कार्यवाई करेंगे. उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान है.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूलियागुडा में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया

0

टास करवा कर मैच का किया शुभारंभ, ‌ दोनों टीमों के खेल भावना से खेलने की समझाइश देते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं दी

विजयी टीम पामेला ब्याइज ने माड़पाल इलेवन को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा

विजयी खिलाड़ियों को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पुरस्कार वितरण किया एवं हारी टीम को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया

खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए खुद उतरे मैदान में बैटिंग में आजमाया हाथ

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज सुलियागुडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर पाकेला ब्वायस एवं माड़पाल इलेवन के मध्य टास करवाकर मैच का शुभारंभ किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित हैं और उन्होंने इस हेतु खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है इसके अलावा राजीव गांधी खेल क्लब के माध्यम से गांव गांव में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है हमारी सरकार ने खेल मैदानों के उन्नयन एवं विकास पर विशेष ध्यान दिया है नये खेल मैदान बनाए जा रहे हैं मैं इस अवसर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

इस अवसर पर उन्होंने कहा की-
” ना जीतना जरूरी है ना हारना जरूरी है जिंदगी एक खेल है खेलना जरूरी है “

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, वरिष्ठ नेता साधूराम,धर्मदेव बघेल, देवदास, गुड्डू ,नवीन देवांगन, मुकुंद, दिलिप,बैसेज, जगबंधु, शिवनाथ,सिंधु बघेल,आसमन बघेल पाकेला ब्वायस के कैप्टन दिनेश बेसरा, माड़पाल इलेवन के केप्टन शालिम कश्यप उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS