City Media - Page 1735 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1735

Big Breaking दल्लीराजहरा से आज 06 चिखलाकसा से 02 एवं डौंडी क्षेत्र से मिले 05 संक्रमित कोरोना पॉजिटिव मिले

0

दल्लीराजहरा के 06 संक्रमितों में से आज पाए गए संक्रमितों में वार्ड क्र 21 से  1, वार्ड क्र 22 से  5 एवं चिखलाकसा से 02 इसके अलावा डौंडी क्षेत्र से धनेली से 02, डौंडी शहर से 01 एवं कच्चे से 02 लोग संक्रमित पाए गए इस प्रकार कूल डौंडी ब्लाक से 13 लोगों की पुष्टि हुई है | 2 होम आइसोलेशन 1 को बालोद covid अस्पताल एवं बाकि मरीजों को दल्ली covid सेंटर में ही रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राष्ट्रीय पोषण माह-2020 पोषण माह अंतर्गत किशोर बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 15 सितंबर 2020

साफ-सफाई तथा पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारायणपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में बीते एक सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह चलाया जा रहा है। नारायणपुर जिले के ग्राम नेलवाड़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों की समुचित देखभाल की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती शैल उसेण्डी, जिला परियोजना सहायक ज्योति रजक, सुपरवाईजर स्वामी सागरवंशी उपस्थित थी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रविकांत ध्रुर्वे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अल्प पोषण, कम वजनी बच्चों के जन्म तथा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा बच्चों में रक्त की कमी को दूर करना है। एक माह तक चलने वाले विशेष पोषण माह की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाकर साफ-सफाई तथा पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। जिले में बीते एक सितंबर से आयोजित हो रहे पोषण माह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मैदानी अमले द्वारा किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों की ऊंचाई, किशोर लड़कियों और गर्भवती माताओं का वजन की जांच भी की जा रही है और कमजोर पायी गयी किशोरी लड़कियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। अभियान के तहत गर्भवती माताओं व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सलाह भी देने का काम किया जा रहा है। पोषण माह के तहत स्वच्छता, स्वस्थ आदतें, पोषण और स्वच्छता प्रचार गतिविधियों के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताआंे द्वारा शिशु देखभाल के बारे में जागरूक करने सहित स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है।

कलेक्टर सिंह ने 4 गांवों के खेत में पहुंचकर गिरदावरी कार्यों का किया अवलोकन, गिरदावरी में त्रुटि पाये जाने पर केरलापाल के पटवारी को कारण बताओ नोटिस

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 15 सितंबर 2020

पटवारियों को शुद्धतापूर्वक गिरदावारी करने तथा समय सीमा में ऑनलाईन एंट्री पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज मंगलवार को नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम छोटेडोंगर, महिमागवाड़ी, बिंजली एवं केरलापाल में गिरदावरी कार्यों का जायजा लिया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने छोटेडोंगर के खेतों में पहुँचकर किसानों एवं ग्रामीणजनों के सामने खसरा, बी-1, नक्शे एवं ऑनलाइन रिकार्ड से मिलाकर गिरदावरी कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर किसान के खेत का माप भी करवाया और कहा कि गिरदावरी कार्य करते समय वास्तविक फसल के रकबे का पंजीयन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायत सचिव से विगत 3 वर्ष के अंदर मनरेगा से बनाये गये डबरी निर्माण की जानकारी ली और गिरदावरी कार्य से मिलाकर देखा। उन्होंने गिरदावरी कार्य के दौरान मेड़, नदी, नाले, खाली भूमि, कुआं, डबरी, तालाब आदि को शामिल न करने की बात कही।

कलेक्टर ने महिमागवाड़ी, बिंजली एवं केरलापाल में किसान द्वारा लगायी गयी फसल का मौका मुआयना भी किया। इस दौरान ग्राम के सरपंच, सचिव, कोटवार एवं ग्रामीणजनों ने सम्बंधित के खेतों की वास्तविक जानकारी देने में अमलांे की सहायता की। कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्य को जिम्मेदारी के साथ करने कहा। पटवारियों द्वारा गिरदावरी के अंतर्गत की गई प्रविष्टियों पर संतोष जाहिर किया। केरलापाल के पटवारी द्वारा गिरदावरी कार्य में त्रुटि पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छोटेडोंगर भी गये। वहां उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। पंजीयन की सूची पटवारियों को देने तथा पंजीयन कराने एवं संशोधित कराने आने वाले किसानों की जानकारी ली। उन्होंने समिति में प्राप्त पीडीएस बारदानों की जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया कि 6250 बारदाना प्राप्त हुआ है। कलेक्टर ने धौड़ाई राशन दुकान पहुंचकर वारदानों की जानकारी ली तथा खराब हुए वारदानों को भी देखा। खराब बारदानों के बंडल में सही बारदाना निकलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा प्रबंधक को बारीकी से वारदाना जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकान के सामने गंदगी व्याप्त गंदगी की साफ-सफाई कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पटवारी निवास, पुल निर्माण, कन्या आश्रम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धौड़ाई के पंचायत भवन से धान खरीदी केंद्र, थाना एवं अन्य शासकीय भवन में इंटरनेट कनेक्शन देने की बात कही। इस अवसर पर तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, नायब तहसीलदार सुश्री ख्याति नेताम, अधीक्षक भू अभिलेख श्री आकाश भारद्वाज राजस्व निरीक्षक श्री पिस्दा के अलावा संबंधित ग्राम के पटवारी और ग्रामीणजन व किसान उपस्थित थे।

12 सूत्रीय मांगो को पूरा करने में बीएसपी प्रबंधन असफल इसी सन्दर्भ में नगरपालिका उपाध्यक्ष द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – दल्ली राजहरा नगर के विकास हेतु 12 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु दिनांक 28.07.2020 को बी.एस.पी. गेस्ट हाउस में एक बैठक हुई थी, जिसमें लिये गये निर्णय के किसी भी बिन्दु पर अब तक अमल नहीं किया गया है। जिसके चलते हमने बी.एस.पी. प्रबंधन से अनेकों बार मिल कर बैठक में लिए गये निर्णयों से अवगत कराते हुए निवेदन करते आये हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

कि लिये गये निर्णय अनुसार हमारी मांग पूरी की जाये। जैसे नगर के बेरोजगार युवाओं को खदान व प्लांट में रोजगार दिलाये जाये, नाले की सफाई हेतु अस्थायी रूप से तत्काल कार्य आरम्भ किया जाये, दल्ली राजहरा नगर के बी.एस.पी. क्रसिंग प्लांट से भिलाई स्टील प्लांट भिलाई तक नगर के ट्रकों को परिवहन का कार्य दिया जाये, रावघाट रेलवे लाईन से प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा राशि दिया जाये। झरन मंदिर के पास से डेम साईड तक व चिखलाकसा अटल चौक से मानपुर चौक तक सड़क किनारे सड़क बत्ती गली लाईट लगाने, नगर के रहवासियों को निःशुल्क पट्टा (मालिकाना हक) दिया जाये। इन सभी मांगों को पूरा करने हेतु अनुरोध किये थे, लेकिन आज डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी हमारे इन 12 सूत्रीय मांगों में से किसी भी मांगों का पूरा नहीं किया गया है। अतः निवेदन है कि आगामी 3 दिवस के भीतर ही हमारे इन मांगों को परा कराने का कष्ट करें।

यदि 3 दिवस के अंदर हमारी इन 12 माँगों को पूरा नहीं किये जाने की स्थिति में दिनांक 20.09.2020 को हमारे द्वारा बी.एस.पी. प्रबंधन का आयरन ओर उत्पादन व परिवहनकर्ता वाहनों को रोका जायेगा। क्यों कि बी.एस.पी. प्रबंधन हमारी शांति व्यवस्था को हमारी कमजोरी मानते हुए हमारे मांगों को अब तक पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए हम मजबूर हो गये हैं कि सड़क पर उतर कर संघर्ष करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अतः पुनः निवेदन है कि आगामी 3 दिन के भीतर ही हमारे उक्त 12 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने का कष्ट करें, ताकि किसी भी प्रकार सड़क में उतर कर आंदोलन करने की नौबत ना आये और बी.एस.पी. प्रबंधन का आयरन ओर उत्पादन व परिवहन को किसी प्रकार रोकना न पड़े तथा शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे।

सांसद ने उठाई मांग – बेरोजगारों को आर्थिक सहायता दे सरकार

0

नई दिल्ली – कोरोना महामारी ने तो लोगों की भी नींद हराम करके रख दी है एक तरफ दो तीन महीने का लॉकडाउन तो दूसरी ओर संक्रमण से बचाने की जद्दोजहद इस वजह से लोगों के

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

नियमित खर्चे को वहन करने जमा पूंजी भी हाथ से निकल गई | आखिर कब तक सरकार लोगों को इसी प्रकार राशन की व्यवस्था करेगी | अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा है इसी गंभीर समस्या को देखते हुए समाजवादी पार्टी के संसद सदस्य गोपाल यादव ने मांग रखी कि देश में जितने भी बेरोजगार है उन्हें महीने के 15 हजार रुपये सरकार की ओर से मिलने चाहिए अभी तक तो प्रदेश सरकार मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है और जब बंद कर देगी तो पता नहीं कितने लोग आत्महत्या जैसी प्रवृत्ति की ओर विवश होंगे लोगों में अभी से मानसिक तनाव और हताशा जैसी समस्या जन्म ले रही है | लॉक डाउन के कारण लोग वैसी ही अपना रोजगार गवां बैठे है और इसी कारण करोड़ों की संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है | इस प्रकार आर्थिक सहायता करने से कुछ तो मदद मिल सकेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा थाने द्वारा जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा थाने द्वारा जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जिसमे प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर के द्वारा पकड़ा गया, पकड़े गए आरोपी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जिला नारायणपुर में रखी गयी मलखम एकेडमी की नींव मिलेगी अब नई पहचान, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा किया गया शुभारम्भ

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 15-Sept-2020

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक परम सम्मानीय मार्गदर्शक ,परम हितेषी शुभचिंतक एवं प्रेरणा स्रोत श्री मोहित गर्ग जी ने अपनी प्रिय बहन सुश्री आरती गर्ग के जन्मदिन के इस शुभ अवसर को यादगार बनाते हुए उन्होंने मलखंब एसोसिएशन नारायणपुर जिसने राष्ट्रीय स्तर पर किर्तिमान दिया जिनको अपने हुनर से शिक्षा देते हुए कोच श्री मनोज की मौजूदगी में 10 मलखंब और मलखंब के खिलाड़ियों को वस्त्रोपहार प्रदान किया ।इस शुभ घड़ीपर उन्होंने मलखंब क्रीड़ा परिसर के लिए आवंटित नवीन भूखंड कुम्हरारपारा में मलखंब के खेल का शुभारंभ फीता काटकर किया उनके साथ उनकी प्रिय बहन सुश्री आरती गर्ग जिनका जन्मदिन रहा उन्होंने अपने इस जन्मोत्सव के सुनहरे पल को नारायणपुर के गुडरीपारा में स्थित शाला जहाँ नक्सली पिड़ित बच्चे अध्ययनरत है उनके साथ खुशीयां बांटकर उन सभी बच्चों को

शिक्षा संबंधित उपहार देकर अपना जन्मोत्सव मनाते हुए समाज के लिए एक अच्छा संदेश दिया साथ ही इस शुभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सम्मानीय श्री जयंत वैष्णव जी रक्षित निरीक्षक सम्मानीय दीपक कुमार साव जी इनके अलावा अन्य स्नेही जन भी उपस्थित रहे!सम्मानित पुलिस अधीक्षक की बहन सुश्री आरती गर्ग जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं एवं उनके लिए मंगल कामनाएं करते हुए मलखंब एसोसिएशन नारायणपुर आपका सदैव ऋणी रहेगा। हम आपके सहयोग के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। इस अमूल्य सहयोग के लिए आपको कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

आज सिटु ,इन्टुक, और भारतीय मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपकर कोविड-19 महामारी के तेजी से हो रहे फैलाव के मद्देनजर सभी खदानों में रोस्टर प्रणाली से ड्यूटी लागू करने का निवेदन किया

0

दल्ली राजहरा – संयुक्त ज्ञापन में तीनों श्रम संगठन ने बताया कि आयरन ओर कॉन्प्लेक्स दल्ली राजहरा के कर्मियों सहित पूरे दल्ली राजहराक्षेत्र ,बालोद जिला व पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है ।उक्त संक्रमण के जोखिम का सामना करते हुए भी लगातार खदान के कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ काम किया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

किंतु अब भिलाई इस्पात संयंत्र सहित खदान कर्मियों के बीच कोविड-19 संक्रमितो की संख्या काफी तेजी से बढ़ते जा रही है जिससे अब तक 6 बीएसपी कर्मियों की मृत्यु हो गई है ।जिसे खदान कर्मियों के बीच भय व्याप्त है ।अतः आयरन ओर कॉम्प्लेक्स दल्ली राजहरा में कार्यरत हम अधो हस्ताक्षरी यूनियने माइंस में इस महामारी के फैलाव के मद्देनजर यह मांग करती है कि-

१.माइंस में तेजी से हो रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु आरयन और कंपलेक्स दल्ली राजहरा के सभी खदानों में पूर्व की तरह रोस्टर प्रणाली से ड्यूटी लागू किया जाए।
२.सभी मशीनों, कर्मियों के आराम व कार्य स्थल तथा आवागमन के साधनों इत्यादि को सघन रूप से सेनिटाइज किया जाए ।तथा कर्मियों को मास्क ,सेनीटाइजर व साबुन पर्याप्त रूप से तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
३.खदान में कार्यरत स्थाई एवं ठेका कर्मियों को ₹50लाख का बीमा किया जाए जिसमें कोविड-19 का जोखिम शामिल हो।
४.कोरोना से संक्रमित कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
५.सभी नियमित व ठेका श्रमिकों को कोरोना सुरक्षा हेतु स्वच्छता सामग्री राशि (कोरोना भत्ता) दिया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
  • ज्ञापन सौंपने में सिटु से प्रकाश क्षत्री, सुनील शर्मा इन्टुक से अभय सिंग, मानकर जी , बी, एम,एस, से मुश्ताक अहमद, लखनलाल चौधरी उपस्थित थे

बीजेपी की महिला जनपद सदस्य अपने साथियों के संग कांग्रेस में हुई शामिल , डौंडी की राजनीति में मची हलचल।

0

डौंडी :- जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधित्व को जब अपने ही दल में पूछ परख ना मिलने लगे तो वह राजनीति में स्वयं को ठगा सा महसूस करने लगता है। जिसका उदाहरण कई बार देखने

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

व सुनने को मिलता आ रहा है। मगर केंद्र में बीजेपी की सरकार व राज्य में क्षेत्र के सांसद व ब्लाक में पार्टी का संगठन होने के बावजूद आखिरकर ऐसी परिस्तिथि क्यों आ रही कि बीजेपी के ही जनप्रतिनिधि अपने ही पार्टी का दामन छोड़कर सत्तारूढ़ पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे है। ताजा मामला बालोद जिला के आदिवासी ब्लाक डौंडी क्षेत्र का है जहाँ गत जनपद चुनाव में बीजेपी समर्पित कट्टर ज्योति कोमलेन्द्र चंद्रकार क्षेत्रवासियों की पसंद से जनपद सदस्य चुनकर आयी और महज एक साल के भीतर अपने ही पार्टी से उनका मोह भंग होता चला गया। जिसकी पारखी नजर हर दल के लोग रखते आते रहते है। लेकिन डौंडी क्षेत्र क्रमांक 12 जनपद सदस्य ज्योति चंद्रकार जो कि स्वयं कांग्रेस पार्टी की नीति से प्रभावित होकर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी से संपर्क कर महिला बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया के समक्ष अन्य ग्राम पंचायत काडे के उपसरपंच व अपने कई साथियों संग मंत्री निवास रायपुर जाकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामना मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम की कुशल नेतृत्व को दर्शा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png


गौरतलब है कि बीजेपी के युवा कोमलेंद्र चंद्रकार की पृष्ठभूमि शुरुवात से ही भाजपा मय रहा है। लेकिन उन्ही के अनुसार उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की किसान नीति व अन्य लोकहितकारी योजनाओ से प्रभावित होकर बकौल कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। बता दे कि कुछ माह पूर्व ही ग्राम के कई युवा वर्ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी व उनकी टीम के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया है जो कांग्रेस के लिये शुभ संकेत माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ की जनता के नाम दिया मार्मिक संदेश

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 15-Sept-2020


छत्तीसगढ़ में कार्यरत 13000 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारियों ने प्रदेस की ढाई करोड़ जनता के नाम एक पत्र जारी कर मार्मिक संदेश देते हुए दिनांक 19.9.2020 से अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के कारण होने वाली दिक्कतों के लिए क्षमा मांगी है।
ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2018 में चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों के नियमितिकरण की बात कही थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात को बार बार कर्मचारियों को कहा था तथा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी कर्मचारी आंदोलन में उपस्थित होकर सरकार बनने के 10 दिन के भीतर नियमितिकरण की बात कही थी इस कोरोना काल मे जहां शिक्षाकर्मियों को 2 वर्षो में संविलियन का उपहार सरकार ने दिया वही 13000 कोरोना योद्धाओं को सिर्फ कागजों में सम्मानित करते हुए उनके नियमितिकरण के सम्बंध में एक पहल भी नही की है, जिससे अपने जान के परवाह किये बिना कार्य कर रहे एनएचएम कर्मचारियों में घोर निराशा एवं मानसिक तनाव से ये कर्मचारी गुजर रहे है।अवगत हो कि इन संविदा कर्मचारियों का भविष्य हर समय अधर में लटका रहता है जब चाहे तब आला अधिकारियों के द्वारा इन्हें निकाल दिया जाता है एवं लगातार इन्हें इसी बात का डर दिखाया जाता है कि तुम संविदा कर्मचारी हो हम जब चाहे तब तुम्हें निकाल सकते है ।प्रदेश में कार्यरत 13000 एनएचएम कर्मचारी बहुत ही अल्प वेतन रेगुलर कर्मचारियों की तुलना में सिर्फ 50% का वेतन पाकर कार्य कर रहे है।और न ही इन्हें किसी भी प्रकार का जोखिम भत्ता या चिकित्सकीय भत्ता, गृह भत्ता दिया जाता है।छत्तीसगढ़ में जो स्वास्थ्य सुविधाओं में आमूलचूल परिवर्तन एवं अस्पतालों की जो दशा और दिशा बदली वो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आने के बाद ही हो पायी है।
ऐसे में 13000 संविदा कर्मचारी अपने जॉब की सिक्योरिटी और नियमितिकरण चाहते है जिसके लिए वे छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता से माफी मांगते हुए हड़ताल में जा रहे है।कहि न कहि इसमें दोष सत्तासीन सरकार एवं नियम कानून बनाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का है जो नियुक्तियां तो कर देते है लेकिन अपने ही कर्मचारियों के भविष्य के बारे में सोचना नही चाहते । जिससे ये कर्मचारी अब आर पार के मूड में है।
अब देखना होगा जहां छत्तीसगढ़ कोविड सकारात्मक प्रकरणों के मामले में जहां जनसंख्या की तुलना में देश मे 7 वे स्थान पर है और लगातार कोरोना से मृत्यु भी हो रही है तो क्या सरकार इनके नियमितिकरण की घोषणा 18 सितम्बर तक करती है या नही या इस कोरोना काल मे भी अपने अड़ियल रवैये पे कायम रहेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS