स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बालोद द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन (Covid-19) बालोद जिला – 22-Sept-2020

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बालोद द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन (Covid-19) बालोद जिला – 22-Sept-2020

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 22-Sept-2020
जिले में पिछले 4 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर अब तक सरकार किसी भी तरह से निर्णय नहीं ले पाई है जिसकी वजह से वह आहत है और अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हड़ताली कर्मियों ने कहा है कि वे अब अपने अपने क्षेत्र में जाकर गोबर इकट्ठा करेंगे और उसे गोठनों में बेचेंगे साथ ही उससे मिलने वाले पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे ताकि यह पैसे सरकार के काम आ सके। सामूहिक इस्तीफा सौंपने के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों से विनम्रता पूर्वक ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की उन्होंने ठुकरा दिया।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा डीएवी स्कूल क्र 01 की महिला शिक्षिका द्वारा अपने स्कूल के खेल शिक्षक सुब्रत रंजन दास द्वारा नशे की हालत में दिनांक 16/08/2020 को संध्या 17.30 बजे जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया जिसका लिखित आवेदन महिला शिक्षक द्वारा 21/09/2020 संध्या 4.00 बजे राजहरा थाने में दी इसके पश्चात् महिला की शिकायत पर विवेचना कर धारा 354 IPC, 452 IPC एवं 506 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी पर करवाई कर रिमांड में लेकर न्यायालय भेज दिया गया |



आज मिले संक्रमितों में से 06 को होम आइसोलेशन, 01 मरीज को सेक्टर 09 हॉस्पिटल, दल्ली आइसोलेशन सेण्टर में 07 एवं 01 को बालोद covid सेंटर में ले जाया गया है |
कल से बालोद जिले में 23 से 30 तक बहुत ही सख्त एक सप्ताह का लॉकडाउन प्रारंभ हो रहा है प्रशासन के आदेशों का पालन करें सुरक्षित रहें, घर में रहें और जब भी घर से बहार निकले मास्क का प्रयोग करें |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया
सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा में मिले
15 कोरोना पॉजिटिव
जिसमे 03 मरीज चिखलाकसा से एवं 01 मरीज महामाया थाने से है |
एक नजर – दल्लीराजहरा
के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 07 से 05, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, चिखलाकसा वार्ड क्र 08 से 02, चिखलाकसा वार्ड क्र 13 से 01 एवं महामाया थाने से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
आज मिले संक्रमितों में से 06 को होम आइसोलेशन, 01 मरीज को सेक्टर 09 हॉस्पिटल, दल्ली आइसोलेशन सेण्टर में 07 एवं 01 को बालोद covid सेंटर में ले जाया गया है | कल से बालोद जिले में 23 से 30 तक बहुत ही सख्त एक सप्ताह का लॉकडाउन प्रारंभ हो रहा है प्रशासन के आदेशों का पालन करें सुरक्षित रहें, घर में रहें और जब भी घर से बहार निकले मास्क का प्रयोग करें |सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 22-Sept-2020
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, विकांत राही, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

माओवादी नक्सलियों द्वारा 21 सितम्बर से 27 सितम्बर 2020 तक भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी (माओवादी) स्थापना दिवस की 16वी वर्षगाठ मनाने का आव्हान के मद्देनजर दिनांक 21.09.2020 को थाना कोहकामेटा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम कानागांव की ओर रवाना हुई थी। माओवादियों द्वारा ग्राम डोंगरोपारा में बनाये गये शहीद स्मारक करीबन 08 फीट एवं ग्राम कानागांव में कॉ० राजू के नाम से बनाये गये शहीद स्मारक करीबन 15 फीट को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया।
बालोद – जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है | कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है इन नियमों के तहत माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सकेंगे | मूर्ति स्थापित करने वाले समितियों को 4 सीसीटीवी लगावाने होंगे। ताकि कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के शामिला नहीं होने दिया जाएगा। बिना मास्क के दर्शन करने आने पर समिति के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं समितियों को सैनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमिटर रखने कहा गया और इसके अलावा नियम एवं दिशा निर्देश दिया गया है इसी आधार पर प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम किया जायेगा –


रायपुर – स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष और 50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त किया और साथ में FIR का भी आदेश दिया | बर्खास्तगी और एफआईआर के आदेश से हड़ताली कर्मियों में काफी आक्रोश है। सभी 13 हजार कर्मचारी इस निर्णय के खिलाफ आज सरकार को सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सरकार जोर जबरदस्ती से हड़ताल समाप्त करने का दबाव बना रही है लेकिन हम झुकेंगे नहीं आज हमारे साथी 13 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार को सामूहिक इस्तीफा देंगे |

स्वास्थ्य कर्मचारियों के कारण प्रदेश में हालत बिगड़ते जा रहे है क्युकि कोरोना महामारी का प्रदेश में बहुत व्यापक असर है | इस प्रकार इस्तीफा देने से इसका आम लोगों पर भी असर पड़ सकता है | इनके कारण कोरोना की जांच प्रभावित हो रही है | यदि ऐसा ही रहा तो हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकता है |

भिलाई – संतोष रुंगटा ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं और मनमानी की शिकायत लगातार मिल रही है | इस सम्बन्ध में प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स एम्प्लाइज एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा फरवरी 2019 यूनिवर्सिटी, डीटीई रायपुर एवं विभिन्न संबंधित संस्थाओं को करता रहा है। जिस पर एक्शन लेते हुए CSVTU छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई ने सख्त नोटिस भेजा और 2019-2020 की जांच रिपोर्ट में पाया कि कॉलेज ने एंडोमेंट राशि अभी तक जमा नही किया है जो कॉलेज खुलने के समय यूनिवर्सिटी में जमा किया जाता है | कॉलेज में पीजी और यूजी की लैब एक ही जगह लगती है | कॉलेज में यूजी और पीजी दोनो में एआईसीटीई के अनुसार कैडर रेशियो को बरकरार नही रखा जाता, और ना ही एआईसीटीई के रिवाइज्ड स्केल के हिसाब से सैलरी दी जाती है।

इन सभी कमियों के आधार पर यदि एक सप्ताह के अन्दर एंडोमेंट की राशि और जो भी खामियां है उसे पूरी नहीं की गई तो तगड़ा जुर्माना या मान्यता रद्द की जा सकती है |

कलेक्टर महोबे ने ग्राम घोटिया पहुॅचकर व्यवस्था का लिया जायजा
बालोद, 21 सितम्बर 2020
जिले के 185 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ग्राम पंचायतों एवं अभिभावकों की सहमति उपरांत आज से गरम भोजन प्रदाय शुरू हुआ। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया पहॅुचकर वहां व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा भी किया। कलेक्टर ने बताया कि गरम भोजन टिफिन के माध्यम से हितग्राहियों एवं तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों के घर पहुॅचाकर प्रदाय किया जा रहा है। स्वच्छता, सामाजिक दूरी एवं मास्क लगाना अनिवार्य किया गया हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिन ग्रामों में कोविड-19 संक्रमण नहीं है, वहां प्रथम चरण में आंगनबाड़ी केन्द्र खोला गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एच.आर.राणा ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को तीन से चार बार सेनेटाइज कराया गया है तथा भोजन बनाने के बर्तनों को भी अच्छी तरह साफ-सफाई कराया गया है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार तीन से छह वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गरम भोजन दिया जाना है। इस हेतु चरणबद्ध तरीके से जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित सीडीपीओं को निर्देशित किया गया है कि वे चिन्हांकित आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी ग्राम में कंटेनमेंट जोन घोषित होने पर वहां गरम भोजन वितरण नहीं किया जाएगा। उक्त ग्राम में कंटेनमेंट जोन की समाप्ति पर ही गरम भोजन प्रदाय किया जाएगा। जहां गरम भोजन नहीं दिया जा रहा है, वहां रेडी-टू-ईट का वितरण किया जाएगा।

बालोद, 21 सितम्बर 2020
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र के अनुसार कोरोना महामारी के समय विभिन्न कारणों से पिछले वर्ष तक निजी शालाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थी या तो निजी विद्यालयों में प्रवेश नहीं लिए हैं या प्रवेश लेकर निजी विद्यालय छोड़ रहे हैं, ऐसे विद्यार्थी अपने निवास के निकटतम शासकीय विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर ने बताया कि कक्षा पहली से कक्षा दसवीं

तक प्रवेश हेतु स्थानांतरण प्रमाण पत्र अथवा अपना अंकसूची यदि नहीं है, तो भी वे प्रवेश ले सकते हैं। कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु कक्षा दसवीं के अनुक्रमांक का माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट पर प्रायार्च द्वारा सत्यापन किया जाकर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में प्रवेश हेतु भी कक्षा दसवीं के अनुक्रमांक का माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट पर सत्यापन किया जाकर यह देखा जाएगा कि विद्यार्थी ने कक्षा दसवी की परीक्षा वर्ष 2018-19 में उत्तीर्ण किए हैं, ऐसे विद्यार्थी कक्षा बारहवीं में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा ग्यारहवी एवं बारहवीं में प्रवेश हेतु भी प्राचार्यो के द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग नहीं की जाएगी।
