बस्तर की कला एवं संस्कृति का शिमला में जलवा

0
16

अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में बस्तर का दल रहा प्रथम

कलेक्टर छिकारा से मिले बस्तर के कलाकार

जगदलपुर शिमला में ऑल इंडिया आर्टिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 71वीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने बस्तर की खूबसूरत लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पांच दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे अनेक कलाकारों के मध्य बस्तर की बेटियों ने यहां की वेशभूषा एवं पारंपरिक लोक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया तथा बस्तर का नाम रौशन किया।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा भारत के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं” के “तिवारी जी” रोहिताश्व गौर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा इनकी धर्म पत्नी रेखा गौर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थीं। उन्होंने कलाकारों को आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया।बस्तर की बेटियों ने बस्तर की संस्कृति को शिमला एवं देश विदेश पहचान दिलाई है। बस्तर के कलाकारों के साथ हमारे आदिवासी समाज के कोर्राम दंपत्ति सुनैना कोर्राम व योगेश कोर्राम की इस मंची कार्यक्रम सहभागिता से बस्तर की संस्कृति को प्रथम स्थान मिला। बस्तर के दल में निर्देशक सुनैना कोर्राम, योगेश कोर्राम, पूनम भारती, ऋतु शोरी,रामेश्वरी कश्यप, संतोषी कश्यप, देवकी नेताम, प्रज्ञा दुबे, नीलावती भवानी,कृति मौर्य शामिल थीं। प्रथम पुरस्कार जीतकर शिमला से लौटे इस दल के कालकारों ने बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। कलेक्टर श्री छिकारा ने दल को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here