City Media - Page 35 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 35

सरपंच नीलम कश्यप ने ग्रामीणों को शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित…

0

विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी के हाई स्कूल, प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में आज रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की परीक्षा का आयोजन किया गया। कोसमी के सरपंच नीलम कश्यप और ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ परीक्षा का निरीक्षण कर लोगों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। नीलम कश्यप ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होता है, और इस पहल से गांव के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान सरपंच नीलम कुमार कश्यप, दुरजो पटेल कोटवार सुरेश कश्यप, सत्यनारायण, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

जगदलपुर शर को 876.90 लाख के 112 विकास कार्यों की सौगात, शहर को मिलेंगी बेहतर सड़कें, नालियां और मूलभूत सुविधएं – संजय पाण्डेय…

0

यह निर्माण नहीं, नागरिकों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का संकल्प: संज।य पाण्डे, सभी 48 वार्डों में पहुंच रही हैं सुविधाएं …

नगर निगम द्वारा जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्डों में 876.90 लाख रुपये की लागत से कुल 112 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। सीसी सड़क निर्माण, डामरीकरण, आरसीसी नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन, शेड, सोल्डर आदि शामिल हैं। महापौर संजय पांडेय ने कहा है कि इन कार्यों के पूर्ण होने शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शहर का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा।महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह योजनाएं शहर के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड में समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी गली, मोहल्ले और वार्ड को विकास से वंचित न रहने दिया जाए। नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सड़कें मिले। महापौर ने आगे कहा कि इन 112 कार्यों से शहर में अनेक प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होंगे। सीसी रोड और डामरीकरण कार्यों से खराब सड़कों की समस्या दूर होगी। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सहज पहुंच मार्ग मिलेगा। अधिकांश वार्डों में आरसीसी नाली और पुलिया निर्माण से बरसात में होने वाला जलभराव कम होगा। इससे बीमारी, मच्छरजनित संक्रमण और सड़कों की क्षति भी घटेगी। नालियों के निर्माण से सीवरेज सिस्टम व्यवस्थित होगा।

गंदगी और दुर्गंध की समस्या कम होगी। कई वार्डों में सामुदायिक भवन, मंदिर परिसर, शेड निर्माण जैसे कार्यों से स्थानीय सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बाजार, दुकानों और व्यावसायिक मार्गों पर सड़क और नाली निर्माण से व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों को सुविधा मिलेगी।ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आंतरिक गलियों में होने वाले विकास से आमजन के जीवनस्तर में सुधार होगा।प्रावधिक स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर संजय पाण्डे ने उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को धन्यवाद देते उनके प्रति आभार माना है। वहीं पार्षदगण, अधिकारियों व नगरवासियों के सहयोग के लिए उनको भी धन्यवाद देते हुए कहा यह सब नगर निगम परिषद, पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से संभव हुआ है। हम मिलकर शहर को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाएंगे। विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह शहर हमारा घर है। हम सब मिलकर इसे आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाएंगे। 48 वार्डों में एक साथ इतने कार्य शुरू होना शहर के सुनहरे भविष्य की ओर कदम है।

स्वीकृत कार्यों में-

प्रवीर वार्ड क्र.-1 में बालो बघेल घर से लोकेश्वर दास घर तक एवं लोकेश्वर दास घर से सरीपट्टी नाग घर तक खड़कघाट तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य, भगवती कश्यप घर से घाट बाबा धुरखुटी गली तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य। विजय वार्ड क्र-2 में पनारापारा स्कुल के पीछे के भाग में सीसी सड़क निर्माण कार्य, शिवमंदिर वार्ड 3 में गजराज घर से राजेश पाण्डे घर होते हुए गोपाल घर तक 130 मी. बीटी सड़क निर्माण कार्य, धर्मेंद्र किराना स्टोर के पीछे से झिटकूराम घर तक एवं करन दुकान से घासी घर तक डोंगाघाट तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य, संजय पाढ़ी घर से परशुन ठाकुर घर तक एवं परशुन ठाकुर घर से बब्बू किराना दुकान से विया कुंज बिहारी दास घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।इसी तरह भैरमदेव वार्ड 4 में पीडीएस दुकान के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, अंकिता प्रोविजन स्टोर्स से सामुदायिक भवन तक इंटरलाकिंग पेवल ब्लाक का कार्य, सामुदायिक भवन के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, वीर सावरकर वार्ड 5 में गुप्ता घर से धीरेंद्र प्रकाश घर तक एवं प्रकाश तिवारी घर से केजू घर तक एवं सामुदायिक भवन के पास डामरीकरण सड़क निर्माण, संगीता साहू घर से नीरज देवांगन घर से डामरीकरण नवीनीकरण सड़क निर्माण,भगतसिंह वार्ड 6 में किरण देवांगन से गिरधारी घर तक, तुलसी ठाकुर घर से ध्रुव घर तक एवं शिव नारायण रथ घर से कैलाश बिश्नोई घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य,सड़क नवीनीकरण सह डामरीकरण कार्य, तुलसी ठाकुर से स्व. विनोद ध्रुव घर तक एवं शिव नारायण बिश्नोई घर से कैलाश बिश्नोई घर तक सड़क डामरीकरण कार्य, कुंजार देवांगन घर से नाग घर तक, कुंजार देवांगन घर से ध्रुव घर तक एवं दीपक झा घर से डमरू पानठेला तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे।सिविल लाईन वार्ड 7 में एसएलआरएम सेंटर से आंगनबाड़ी भवन तक सीसी सड़क चैड़ीकरण कार्य, प्रशांति भवन से दीपक क्लाथ स्टोर से सीसी सड़क चैड़ीकरण निर्माण, लालबहादुर शास्त्री वार्ड 8 में कमलेश किराना से मोतीराम घर तक डामरीकरण सड़क निर्माण, एसबीआई कालोनी, लालबाग आमागुड़ा डामरीकरण सड़क निर्माण, नेताजी सुभाष वार्ड 9 में पंचपथ स्कुल से यामाहा शोरूम के सामने एवं राजीव इलेक्ट्रानिक्स से अशोक प्रोविजन स्टोर तक डामरीकरण सड़क निर्माण, अशोक प्रोवीजन स्टोर के पास रिजवी गली में एवं साखंला घर से गुरूद्वारा रोड तक आरसीसीपुलिया निर्माण, सदर वार्ड 10 में दुर्गा जींस कार्नर से हरीश पारेख घर तक, एमडीएन एसोशियेट के बाजू में भारत गली एवं अभिमेक ओवर के सामने तक आरसीसी नाली निर्माण, दुर्गा जींस कार्नर से पारेख घर तक ससी सोल्डर निर्माण, दुर्गा इंटरप्राईजेस से इंटरनेट गार्डन तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।वहीं प्रतापदेव वार्ड 11 में अशोका ट्रेडिंग से मद्दी घर तक, डा. जान मसीह क्लीनिक से रायल मेडिकल के पास एवं एपेक्स क्लीनिक से हरिभूमि आफिस तक आरसीसी नाली निर्माण,रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड 12 में दास किराना से सोमारू घर तक आरसीसी नाली निर्माण,मातागुड़ी में शेड निर्माण कार्य, सूरज किराना से हस्ती घर तक आरसीसी नाली निर्माण, बालाजी वार्ड 13 में फजल गली में लक्ष्मी टाईल्स तक, अम्मा होटल गली एवं अशोका ट्रेडिंग के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, महारानी वार्ड 14 में रंगमंच से मंडी रोड तक एवं संतोषी माता मंदिर गली, इरिगेशन कालोनी में डामरीकरण कार्य, मोतीलाल नेहरू वार्ड 15 में ईस्माईल प्रोविजन स्टोर्स से श्रीजी ड्राई फ़्रूट तक सीसी सोल्डर निर्माण,इंदिरा वार्ड 16 में संजय मार्केेट रोड आकांक्षा होटल के सामने से आरसीसी पुलिया निर्माण, पुराने नरेंद्र टाकिज के सामने आरसीसीनाली निर्माण,रमैया वार्ड 17 में काली मंदिर के पीछे, कालीपारा गली में डामरीकृत सड़क निर्माण, समता भवन से संजय जैन घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य होंगे।दलपतसागर वार्ड 18 में पाटीदार घर से पंप हाऊस तक एवं भोला झा घर से पंप हाऊस तक 180 मीटर सीसी सड़क निर्माण,पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 19 में कन्हैया किराना से शिव मंदिर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, मालवीय फर्नीचर से सत्यदेव झा, जगजीत घर से अप्पा राव घर तक सीसी सड़क निर्माण,दंतेश्वरी वार्ड 20 में भोला झा घर से गुरू घासीदास मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण, गौरीशंकर किराना स्टोर से नागेश घर तक आरसीसी नाली एवं आरसीसी पुलिया निर्माण, राजेंद्र प्रसाद वार्ड 21 में सरोज याद घर से डब्लू खान घर तक आरसीसी नाली निर्माण, कल्पना मेश्राम घर से अटल आवास के पास शिव मंदिर तक आरसीसी पुलिया निर्माण, सुदरू पोयाम घर से राजू घर तक, मानसी धर घर से महेश पुजारी घर तक, रीना कश्यप घर से मनोहर घर तक सीसी सड़क निर्माण, कन्या सकूल क्रमांक-2 में शेड निर्माण, दशमू किराना स्टोर से बिज्जू महादेव घर तक सीसी सड़क निर्माण, कमलेश पाठक घर से कन्या क्रमांक 2 तक एवं सहारा आफिस से विद्यापति स्कुल तक डामरीकृत सड़क निर्माण, गंगादई मंदिर परिसर में बाऊंड्रीवाल निर्माण,महात्मा गांधी वार्ड 22 में अशोका लाज से अरोरा घर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, गंगानगर वार्ड 23 में रेनाल्ट शोरूम के सामने से शर्मा आटा चक्की तक एवं पारों घर से शेरखान घर तक आरसीसी नाली निर्माण, पुष्पा गली में एवं श्वेता देवांगन घर से बघेल घर तक आरसीसी नाली निर्माण कराए जाएंगे। जवाहरनगर वार्ड 24 में पवन किराना के सामने आरसीसी पुलिया निर्माण, रामू बघेल घर से उत्तम नाग घर के दोनों ओर आरसीसी नाली निर्माण, शांति नगर वार्ड 25 में जी श्याम घर से राजी हबील घर तक डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, नया बस स्टैंड के पीछे आंगनबाड़ी भवन के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, सुमित्रा बाग घर से राठी घर तक 400 मीटर डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, गायत्री राव घर से चैहान घर तक एवं ज्ञानोदय स्कुल तक आरसीसीनाली एवं पुलिया निर्माण, गुप्ता ट्रेडर्स से सुनैना दास घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, मदर टेरेसा वार्ड 26 में शिव जी भवन से आंगनबाड़ी भवन से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। माता संतोषी वार्ड 27 में चौधरी गली से पंप हाऊस तक सड़क डामरीकरण कार्य, खत्री घर से रामबाबू सिंह घर तक, मंगल घर से साधना घर तक एवं अशोक राठी घर से मस्जिद चौक तक आरसीसी नाली निर्माण, गुरूघासीदास वार्ड 28. में कुम्हारपारा गली, राऊत बाड़ा तक डामरीकृत सड़क निर्माण, सिंधी गली एवं भट्टाचार्य गली में डामरीकृत सड़क निर्माण, अंबेडकर वार्ड 29 में बीडीएफ दुकान से बाबा घर तक एवं पंकू घेरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण, स्वामी विवेकानंद वार्ड 30 मेंसोमारी घर से ज्योति घर तक आरसीसी नाली निर्माण, मिश्रा घर से गुरूवारी घर तक सीसी सड़क निर्माण, ठाकुर अनुकुल देव वार्ड 31 में गुप्ता किराना स्टोर से पाल घर तक सीसी सड़क निर्माण, सत्संग मंदिर प्रांगण में भंडारा आदि हेतु शेड एवं एप्रोच मार्ग निर्माण, रामनाथ सेठिया घर से प्रदीप घर तक आरसीसी नाली निर्माण, सुंदर लाल शर्मा वार्ड 32 मेंहनुमान मंदिर से इरेगेशन कालोनी तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, बोधघाट चौक से मूलचंदानी घर से होते हुए आनंद मिश्रा घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, राजीव गांधी वार्ड 33 में राशन दुकान से आंगनबाड़ी, गुप्ता किराना स्टोर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, संजय गांधी वार्ड 34 में गांधी ग्राम घर तक डामरीकरण सड़क नवीनीकरण निर्माण कार्य, रेल्वे राम मंदिर में कवर शेड ओपन प्लेटफार्म का शेड निर्माण, रेल्वे राम मंदिर में शेड निर्माण, दुबे घर से गंगा नाग घर तक डामरीकरण सड़क नवीनीकरण कार्य कराना प्रस्तावित है। इसी तरह छत्रपति शिवाजी वार्ड 35 में शिशु मंदिर स्कूल से प्रकाश घर तक एवं शेषबती घर से मूर्तिकला चौक तक सीसी सड़क निर्माण, शोभा घर से गंगा घर तक एवं पुजारी गली में सड़क निर्माण कार्य, गुरू गोविंद सिंह वार्ड 36 के सड़क पारा माहरा पारा में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण, कश्यप सर घर से चित्रकोट रोड से गोविंदनी विला तक आरसीसी नाली निर्माण, फुलो गली एमपीएम हास्पिटल के बाजू से सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण, लोकमान्य तिलक वार्ड 37 में सन्नी विश्वकर्मा घर से हार्डवेयर दुकान धरमपुरा तक आरसीसी नाली निर्माण, हनुमान गुड़ी और डोंगरीपारा कंगोली मातागुड़ी में अहाता निर्माण, शिव मंदिर नर्सरी से राम चरण साहू घर तक एवं चमरू राव कश्यप घर से दलसाय मांझी घर तक आरसीसी नाली निर्माण, नाथूलाल शर्मा घर से कश्यप घर तक सीसी सड़क निर्माण, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड 38 में विकास कश्यप घर से कालीपुर रोड तक एवं प्रायमरी स्कूल से राजू पटेल घर तक आरसीसी नाली निर्माण, कालीपुर रोड से शीतला माता मंदिर गेट तक सीसी सड़क निर्माण, लता घर से किशोर जोशी घर तक एवं लता घर से प्रायमरी स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड 39 में कालाराम चौधरी मार्ग, साहा गली, खाटू श्याम किराना के सामने एवं सामुदायिक भवन के पास आरसीसी नाली निर्माण, सामुदायिक भवन का बाऊंड्रीवाल निर्माण, वीर सावरकर भवन के पास आरसीसी नाली एवं सुरक्षा दीवार के साथ कवर नाली निर्माण कार्य कराए जाने हैं। डॉ. अब्दुल कलाम वार्ड 40 में राशन दुकान से पटेल घर तक आरसीसी नाली निर्माण, चंद्रशेखर आजाद वार्ड 41 में बंशी किराना स्टोर से आचार्य घर तक सीसी सड़क निर्माण, ईडब्लूएस हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सीसी सड़क निर्माण, महेंद्र कर्मा वार्ड 42 में पदमा पारेख घर से शंकर टेलर्स घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, देवभोग डेयरी से मुकेश घर तक डामरीकरण नवीनीकरण कार्य, बलीराम कश्यप वार्ड 43 में निगम कमिश्नर बंगला के सामने से संतोषी वार्ड बार्डर तक आरसीसी नाली निर्माण, मदन मोहन मालवीय वार्ड 44 में बुदाय घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, कमल घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, रिंकी सिंह घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण, शहीद गुंडाधुर वार्ड 45 में पंप हाऊस गली से गुरनाम सिंह घर होते हुए रेखा होटल तक सड़क डामरीकरण, थामस किराना से चौधरी ट्रेडर्स तक सड़क डामरीकरण, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड 46 मेंविधान राय घर से बौद्ध मंदिर तक एवं केदार शर्मा घर से मनगन घर तक सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य, अनिल झा घर से मुन्ना भैय्या दुकान तक डामरीकरण सड़क निर्माण, महाराणा प्रताप वार्ड 47 में अयांश किराना स्टोर्स से अनिता कश्यप घर तक एवं गुरूजी गली तेतरकुटी में आरसीसी नाली निर्माण, पार्षद गली पंप हाऊस से सुदंर घर तक एवं अशोक तिवारी गली में सीसी सड़क निर्माण और कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड 48 में हाईलैंडर आटो पार्ट्स से राव घर तक सीसी सड़क निर्माण, पीजी कालेज के सामने आडिटोरियम बिल्डिंग में सुलभ शौचालय निर्माण, गंगा बघेल घर से बोरिंग तक नेगीगुड़ा तक आरसीसी नाली निर्माण, आनंद नगर संगीत महाविद्यालय गली में सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

संकोच की जंजीर तोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी बस्तर की राजकुमारी कश्यप…

0

‘बिहान’ मिशन ने बदल दी जिंदगी, बन गई सफल पशु पालक और उद्यमी, घर की खेती के लिए खरीद लिया ट्रैक्टर भी…

बस्तर जिले के लैंड्रा गांव की राजकुमारी कश्यप, जो कभी बेहद संकोची स्वभाव की थीं और घर से बाहर निकलने तक में संकोच महसूस करती थीं, आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। वर्ष 2008 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने ‘सूरजमुखी महिला स्व सहायता समूह’ से जुड़ने के बाद उनके जीवन में अद्भुत परिवर्तन आया है। बिहान मिशन ने राजकुमारी की जिंदगी की दिशा ही बदलकर रख दी है।समूह ने न सिर्फ उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया, बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का मंच भी दिया। इसी आत्मबल के सहारे उन्होंने धीरे-धीरे आजीविका संबंधी गतिविधियों में कदम रखा। धान और सब्जी की खेती से शुरुआत करने वाली राजकुमारी ने आगे बढ़कर मुर्गी और बकरी पालन को अपनाया और एक छोटे लेकिन मजबूत पशुपालन व्यवसाय की नींव रखी।

आज वह ब्रीडिंग शेड तैयार कर आसपास के विकासखंडों में चूजों की आपूर्ति कर रही हैं, जो उनकी उद्यमशीलता और मेहनत का जीवंत प्रमाण है। परिवार का सहयोग भी उनकी सफलता में एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा। जहां उनके पति गणेश कश्यप राजमिस्त्री के रूप में काम करते हैं, वहीं उनके पुत्र एक सोसायटी का सफल संचालन कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अपने बच्चों को खेती किसानी में सहायता देने के लिए ट्रैक्टर तक खरीद लिया है। राजकुमारी कश्यप इस सफलता का पूरा श्रेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ‘बिहान’ कार्यक्रम को देती हैं। उनके अनुसार यह मिशन ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने का वास्तविक साधन है जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है।राजकुमारी कश्यप की यह यात्रा साबित करती है कि आत्मविश्वास, अवसर और सतत प्रयास मिलकर गरीबी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं और आत्मनिर्भरता की राह प्रशस्त कर सकते हैं।

निरीक्षण समिति ने लिया बाल देखरेख संस्थाओं का जायजा – नियमानुसार संचालित पाई गईं सभी संस्थाएं

0

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 110 तथा भारत सरकार द्वारा जारी किशोर न्याय संशोधित नियम, 2022 के नियम 41(1) के तहत गठित जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा बस्तर जिले की पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति ने शासकीय बाल गृह (बालक), शासकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालक), शासकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका), शासकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी (बालक), शासकीय विशेष गृह (बालक), शासकीय विशेष गृह (बालिका), शासकीय बाल गृह (बालिका), खुला आश्रय गृह (बालक) बस्तर सामाजिक जन विकास समिति तथा सेवा भारती मातृ छाया विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी का अवलोकन किया। निरीक्षण समिति सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने बताया कि सभी संस्थाएं किशोर न्याय अधिनियम एवं संशोधित नियमों के अनुसार संचालित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की पंजियों, रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही, संस्था में निवासरत बालक बालिकाओं और कर्मचारियों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी स्थिति व आवश्यकताओं का भी आकलन किया गया।उन्होंने बताया कि पूर्व निरीक्षण में चिन्हित कमियों का सभी संस्थाओं द्वारा पूर्ण निराकरण कर लिया गया है, जो सराहनीय है। संस्था के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में संस्था का कार्य संतोषप्रद है आगामी समय में समिति के निरीक्षण के दौरान भी यही स्थित संस्थाओं में कायम रहे। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर शर्मा ने निर्देश दिए कि संस्थाओं द्वारा संधारित सभी पंजी व्यवस्थित रूप से अद्यतन रहें, तथा निरीक्षण दिवस पर सभी अभिलेख उपलब्ध और सुव्यवस्थित रूप में होने चाहिए। संस्थागत देखरेख अधिकारी मनोजकांत जोशी ने सभी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे संस्थाओं में निवासरत बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा, काउंसलिंग, खेलकूद एवं मनोरंजन संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।

भाजपा के बस्तर जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा…

0

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची घोषित कीजगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले के जिला कार्यकारिणी सदस्यों को घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज रविवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। घोषित जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है।

जिला कार्यकारिणी सदस्यों में श्री शरद अवस्थी, श्री श्रीनिवास राव मद्दी, श्री विद्याशरण तिवारी, श्री बैदुराम कश्यप, श्री आंनद मोहन मिश्रा, श्री शेषनारायण तिवारी, श्री योगेन्द्र पाण्डे, श्री सुधीर पाण्डे, श्री श्रीनिवास मिश्रा, श्री श्रीधर ओझा, श्री रामाश्रय सिंह, श्री रामानंद मिश्रा, श्री अजय सिंह, श्री योगेन्द्र कौशिक, श्री उत्तम लाल वर्मा, श्री राजेन्द्र बाजपेयी, श्री सुरेश गुप्ता,श्री अरूण परिहार, श्री सतीश सेठिया, श्री अनिल शर्मा, श्री विजय पाण्डे, श्री तरूण चोपड़ा, श्री उमाकांत सिंह, श्री बृजेश भदौरिया, श्री अश्वनी कुमार सरडे, श्री महेन्द्र सेठिया, श्रीमती स्नेहलता बैस, श्री फिरोज बस्तरिया, श्री बृजबिहारी झा, श्री मनोरंजन राय, श्री सुरेन्द्र सिंह गिल, श्री हाफिज भाई, श्री दिनेश पानीग्राही, श्री चन्द्रशेखर जोशी, श्री छबिलेश्वर जोशी, श्री अरूण त्रिपाठी, श्री दीपक त्रिवेदी, श्री एल.ईश्वर राव, श्री आशुतोष पाण्डे, श्रीमती जबीता मण्डावी, श्रीमती रंजीता जोशी, श्रीमती रमन्ना सोनी, श्रीमती प्रमीला कपूर, श्रीमती दयावती देवांगन, श्री मोहन सिंह, श्रीमती गोदावरी साहू, श्रीमती चम्पा नाग, श्री वेदांत दीक्षित, श्रीमती चमेली यादव, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री नारायण बिसाई, श्री मोहन जोशी, श्री दंतेश्वर राव, श्री धरमपाल महावर, श्री धरम दास, श्री देवशंकर पण्डा, श्री सुदर्शन पानीग्राही, श्री राधे श्याम सेठिया, श्रीमती मनीषा तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्रीमती रोशन सिसोदिया, श्री दिलीप कुशवाहा, श्री राममूर्ति पाण्डेय, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री शरबजीत सिंह सूरी, श्री शीलचंद जैन, श्री नरेन्द्र जैन, श्री अतुल कौशल, श्री मनोहरदत्त तिवारी, श्री देवीचंद संचेती, श्री बोन्जाराम, श्री लच्छिन यादव, श्री संजय विश्वकर्मा, श्री संग्राम सिंह राणा, श्री श्रीपाल जैन, श्री जयंत जोशी, श्री बटोही झा, श्री यशवर्धन राव, श्री अनुप जैन, श्री शशिभूषण रथ, श्री अनिल लुकड़, श्री प्रकाश दुग्गड़ शामिल हैं।

वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री दिनेश कश्यप, श्री महेश कश्यप, श्री विनायक गोयल, श्री सुभाऊ कश्यप, श्री संतोष बाफना, श्री शिवनारायण पाण्डे, श्री लच्छूराम कश्यप, श्री कमलचंद्र भंजदेव, श्रीमती वेदवती कश्यप, श्री बलदेव मण्डावी, श्री संजय पाण्डे,श्री खेमसिंह देवांगन एवं विशेष आमंत्रित सदस्य में श्री संतोष बघेल, श्रीमती सोनबारी भद्रे, श्रीमती रामबती भण्डारी, श्रीमती पदमा कश्यप, श्रीमती महावती मण्डावी, श्रीमती मानकदई कश्यप, श्री पदलाम नाग के नाम शामिल हैं।

उल्लास महापरीक्षा में बकावंड ब्लॉक से शामिल हुए 6 हजार परीक्षार्थी…

0

शासन द्वारा आज 7 दिसंबर को आयोजित उल्लास महापरीक्षा में बकावंड ब्लॉक से 6000 शिक्षार्थी शामिल हुए। जन जन साक्षर, सबके लिए शिक्षा के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की गई थी। विकासखंड बकावंड के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं पालकों द्वारा बच्चों को परीक्षा केंद्र में तिलक लगाकर सम्मान किया गया, उनका उत्साह वर्धन किया गया। उल्लास परीक्षा केंद्र का अवलोकन विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव व खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंह भारती द्वारा किया गया। सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों आशातीत उपस्थिति के लिए सभी शिक्षकों व संस्था प्रभारी को बधाई दी।विकासखंड बकाब के ग्राम सरगीपाल, बकावंड, मूली, करपावंड, राजनगर के केंद्रों का निरीक्षण अवलोकन किया गया। समाज और राष्ट्र के विकास में एकता के लिए महापरीक्षा अभियान निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगी। कलेक्टर हरिस एस., जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा परीक्षार्थियों को बधाई दी गई।

बस्तर में उल्लास महा परीक्षा का सफल आयोजन, 5000 से अधिक नवसाक्षरों ने लिया भाग…

0

बस्तर ब्लॉक में 7 दिसंबर 2025 रविवार को उल्लास महापरीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महाअभियान में उल्लास केंद्रों में अध्ययनरत नवसाक्षरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अनेक असाक्षर महिला-पुरुष भी बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे। उनकी भागीदारी और पढ़ने-लिखने के प्रति जागरूकता देखते ही बनती थी, जिससे पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बना।मधोता सेक्टर के अंतर्गत रेटावंड, खड़का-मधोता, कुंडगुडा, रोतमा, मुंडागांव, गुरिया, राजपुर, केशरपाल, तुरपुरा, बनियागांव भोंड और इसके अलावा बस्तर ब्लॉक के सभी संकुलों में नवसाक्षरों ने सक्रिय रूप से परीक्षा में हिस्सा लिया। बस्तर ब्लॉक मे लगभग 5000 परीक्षार्थियों ने इस महा अभियान परीक्षा में परीक्षा दिया। कई परीक्षा केंद्रों में मां -बेटी, पिता- पुत्र भी साथ में परीक्षा देने पहुंचे।

बस्तर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन द्वारा विकासखंड के अंतिम सुदूर क्षेत्र मांदलापाल ,पाथरी , कांवड़गाव तक पहुंच कर परीक्षा केंद्र देखा। एक परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी अपने दूध पीते बच्चे के साथ परीक्षा देने आई जिसे खंड शिक्षा अधिकारी ने पर्ची देकर परीक्षा में बैठाया ।शासन-प्रशासन ने इस आयोजन को अत्यधिक गंभीरता के साथ लेते हुए विशेष मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया। उच्च अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।साक्षरता बढ़ाने की दिशा में यह प्रयास शासन की उस दूरीदर्शी सोच का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत लक्ष्य रखा गया है कि क्षेत्र का हर नागरिक—चाहे पुरुष हो या महिला—साक्षरता की श्रेणी में आए।

“उल्लास नवभारत महा परीक्षा” का मकसद यही है कि समाज में कोई भी व्यक्ति असाक्षर न रह जाए और सभी को पढ़ने-लिखने के अवसर उपलब्ध हों।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, बीआरसी अजम्बर कोरार्म, उल्लास नवभारत साक्षरता बस्तर के नोडल देवेंद्र सोनी, सेक्टर नोडल, डमरू दास पंत , खुरेश मंडावी , आयतु राम पाढे़ , कृष्णा सिंह ठाकुर , चंद्रशेखर स्वादू , विकास रावटे, सभी संकुलों के सीएसी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को अगासदिया दुर्वासा लाल निषाद सम्मान, डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर की साहित्य साधना का हुआ बहुमान…

0

जिले के गौरव ग्राम बघमार में आयोजित कंगला मांझी महोत्सव में दल्ली राजहरा नगर की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को प्रतिष्ठित सम्मान अगासदीया दुर्वासा लाल निषाद सम्मान से विभूषित किया गया है। देवरी में गांव में जन्मे देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले वीर सपूत दुर्वासा लाल निषाद सम्मान 2025 राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर को प्रदान किया गया। डॉ. शिरोमणि माथुर ने अपने गृह नगर राजहरा पर शोधपरक ग्रंथ लिखकर माटी का ऋण चुकाया है। इसीलिए वे लगातार वंदित, अभिनंदित हो रही हैं। डॉ. शिरोमणि माथुर प्रसिद्ध समाजसेविका और श्रेष्ठ शिक्षाविद भी हैं।अब तक वे 11 श्रेष्ठ ग्रंथों का लेखन कर चुकी हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी कलम की धार पैनी बनी हुई है। डॉ. शिरोमणि माथुर अब भी साहित्य की सेवा में अनवरत लगी हुई हैं।डॉ. श्रीमती माथुर देश की विलक्षण लेखिका हैं। उनकी रचनाएं 65 साझा संकलन में संकलित हैं।

यह पूरे देश के साहित्य जगत और साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व की बात है कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, वर्ल्ड वाइड बुक रिकार्ड्स एवं सेंट्रल प्राइड ऑफ इंडिया ने डॉ. शिरोमणि माथुर की साधना का सम्मान किया है। डॉ. श्रीमती माथुर द्वारा लिखित एक हजार दोहों का संकलन विशिष्ट काव्य संग्रह है। आध्यात्मिक रूचि की विलक्षण लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर आगे भी साहित्य जगत की समृद्धि के लिए नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करते हुए और सतत लेखन कर अपार यश अर्जित करेंगी इस आशा के साथ यह सम्मान उन्हें डौंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बघमार में 6 नवंबर को आयोजित कंगला मांझी महोत्सव 2025 में प्रदान किया गया। डॉ. शिरोमणि माथुर को यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री मांझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी सैनिक किसान संस्था नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फूलोदेवी कांगे के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहीद दुर्वासा लाल निषाद के परिजन, अगसदिया परिवार के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा, कंगला मांझी सरकार के परिजन एवं अनेक ख्यातिलब्ध साहित्यकार, कवि और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टीम पुरोबी वर्मा का सम्मान आज…

0

नगर पालिका दल्ली राजहरा की स्थापना के 25वर्ष पूर्ण होने और छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने पर प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा और उनके साथी पार्षदों का सम्मान आज 7 नवंबर को नगर की प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर द्वारा किया जाएगा। विदित हो कि डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर समय समय पर शहर और जिले के विशिष्ट लोगों का सम्मान करती आ रही हैं।

बकावंड में फिर गूंजा SDM मनीष वर्मा का एक्शन—उड़ीसा से आ रहा 30 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, वाहन समेत चालक गिरफ्तार…

0

उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर हो रहे अवैध धान परिवहन पर SDM मनीष वर्मा ने एक बार फिर लोहे की तरह सख्त रुख दिखाया है। शनिवार देर शाम धनपुर के पास चल रही विशेष चेकिंग के दौरान प्रशासनिक टीम ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की।वाहन क्रमांक CG 17 KY 3158 की तलाशी में 60 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भरा मिला। वाहन चला रहा प्रदीप साव, पिता रामरसिया साव, निवासी बूटेंगागुड़ा (थाना उमरकोट, उड़ीसा), परिवहन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद टीम ने मौके पर ही बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे वाहन को धान समेत जब्त कर थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया।लगातार हो रही इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से धान माफियाओं में काफी खौफ देखा जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS