City Media - Page 143 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 143

अब आरएसएस या भाजपा का दामन थमने वाले हैं बस्तर के कद्दावर आदिवासी नेता अरविंद नेताम

0
  • 5 जून को संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में मुख्य अतिथि होंगे नेताम 
  • छत्तीसगढ़ की आदिवासी राजनीति में आ सकता है बड़ा भूचाल 

अर्जुन झा

जगदलपुर लंबे समय तक देश में कांग्रेस के सबसे बड़े आदिवासी चेहरा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम क्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए भाजपा में जाने वाले हैं? या फिर आरएसएस से जुड़कर आदिवासी समाज की सेवा करने की मंशा रखते हैं? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आरएसएस ने अपने एक बड़े कार्यक्रम में अरविंद नेताम को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। वैसे श्री नेतान आरएसएस के कार्यों और सिद्धांतों से काफी प्रभावित भी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को लेकर यह कयास और सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि 5 जून को आरएसएस मुख्यालय नागपुर के रेशम बाग स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग- द्वितीय का आयोजन चल रहा है। इसका समापन 5 जून गुरुवार को शाम 6.30 बजे होना है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को बनाया गया है। इस कार्यक्रम में सरसंघ चालक डॉ. मोहन भगवत का संबोधन होगा।आरएसएस का यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है और मोहन भागवत जैसी बड़ी हस्ती की उपस्थिति वाले इस बड़े कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की बड़ी आदिवासी हस्ती अरविन्द नेताम को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाना बेहद अहम है। अरविंद नेताम आदिवासी समाज के सर्वमान्य नेता हैं। एक जमाने में कांग्रेस में उनकी तूती बोलती थी। उनकी सहमति के बिना अविभाजित मध्यप्रदेश की कांग्रेस की राजनीति में कोई फैसला नहीं लिया जाता था। स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अरविंद नेताम के कामकाज और उनकी आक्रामक मगर सौम्य छवि से प्रभावित थीं। यही वजह थी की केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। उस दौर में श्री नेताम ने बस्तर सहित समूचे आदिवासी समाज को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट किया था। अरविंद नेताम ने बस्तर में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभुत्व को कम कर कांग्रेस की पैठ बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। बाद के वर्षों में अरविंद नेताम को कांग्रेस में किनारे करने का सिलसिला शुरू हो गया, फिर उन्हें पूरी तरह हासिये पर डाल दिया गया। इसके बाद अरविंद नेताम ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। चूंकि बस्तर और छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी जगह नहीं बना पाई थी लिहाजा अरविंद नेताम कोई बड़ा बदलाव नहीं ला पाए और उनका राजनीतिक पतन शुरू हो गया। चूंकि अरविंद नेताम कांग्रेस में बड़े बड़े पदों पर रहे थे, इसलिए राजनीति में कद घटने से छटपटाहट लाजिमी थी, इसलिए वे कभी इस दल में, तो कभी उस दल में जाते रहे। दल बदल करते करते वे ऐसे दलदल में फंस गए कि उनका राजनीतिक अस्तित्व ही संकट में पड़ गया। अरविंद नेताम निसंदेह एक सौम्य छवि के बेदाग आदिवासी नेता हैं, मगर उनका अस्थिर चित्त उनके राजनीतिक जीवन को उधेड़ता रहा। अब राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यक्रम में अरविंद नेताम को बतौर प्रमुख अतिथि आमंत्रित किए जाने से फिर एक नए सवाल का जन्म हो गया है। सवाल है कि क्या यह कार्यक्रम श्री नेताम के राजनीतिक जीवन का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होगा?संघ के बड़े नेता अगर इस आदिवासी हीरे को अपने संग कर लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो छत्तीसगढ़ में भाजपा के उन आदिवासी नेताओं को खुद की ओर झांकना होगा कि उनके रहते भाजपा आदिवासी समाज में वैसी पकड़ क्यों नहीं बना पाई है, जैसी पकड़ कांग्रेस की है। बीजेपी के मुकाबले के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता दीपक बैज को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। हालांकि भाजपा ने आदिवासी नेता नंद कुमार साय को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और अभी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आदिवासी वर्ग के हैं, बावजूद आदिवासी समाज में भाजपा की स्थिति कांग्रेस के मुकाबले उन्नीस ही है। क्या इस खाई को पाटने के लिए आरएसएस ने आदिवासी नेता अरविंद नेताम को अपने पाले में करने की कोशिश शुरू कर दी है? अगर अरविंद नेताम आरएसएस के इस कार्यक्रमके बहाने भाजपा से जुड़ गए, तो यह न सिर्फ भाजपा के लिए ब्रम्हास्त्र साबित होगा, बल्कि स्वयं अरविंद नेताम के सियासी करियर के लिए निर्णायक कदम होगा।

संघ से प्रभावित हैं नेताम

वैसे अरविंद नेताम आरएसएस के कामकाज, कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित हैं। संघ द्वारा आदिवासियों और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाए जा रहे वनवासी कल्याण आश्रम, विद्यालय सरीखे कार्यक्रमों को वे बहुत अच्छी पहल मानते हैं, मगर कुछ शिकवा भी उन्हें हैं। अरविंद नेताम का कहना है कि आरएसएस राष्ट्रहित और आदिवासी हित में काम करने वाला एकमात्र संगठन है, मगर भाजपा की विचारधारा के कारण भाजपा और आदिवासियों के बीच अभी भी खाई है, जिसे पाटने की जरूरत है। श्री नेताम ने कहा कि अगर उन्हें नागपुर के आरएसएस के कार्यक्रम में बोलने का मौका मिला तो वे इस मुद्दे पर जरूर बात रखेंगे।

किसान द्वारा रजिस्ट्री ना होने से कीटनाशक सेवन करने की कोशिश किए जाने की घटना पूरी तरह भ्रामक

0

बालोद, 29 मई 2025 बालोद जिले में आज विभिन्न माध्यमों से यह खबर प्रसारित की जा रही थी, कि एक किसान ने रजिस्ट्री न किये जाने से परेशान होकर कीटनाशक सेवन का प्रयास किया, उक्त खबर पूरी तरह भ्रामक निकली। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उक्त खबर को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई, जिसके पश्चात यह जानकारी प्राप्त हुई कि, रामकुमार आ. सिया राम निवासी ग्राम भुसरेंगा द्वारा उप पंजीयक गुण्डरदेही को जहर सेवन की धमकी देते हुए हकत्याग निष्पादन के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया जाना पाया गया, जबकि उसके द्वारा इस हेतु विधिवत कोई भी आवेदन कार्यालय उप पंजीयक गुण्डरदेही के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया था।
उक्त घटना में राजस्व अभिलेख के संबंध में जानकारी यह है कि रामकुमार के बहन का मूल नाम रेवती है, जो राजस्व अभिलेख में इंद्राज किया गया है, राजस्व अभिलेख में भी उनकी बहन का नाम रेवती पिता सियाराम दर्ज है। आवेदक द्वारा पूर्व में सहखातेदार नाबालिग धर्मेन्द्र के फौती हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें तत्कालीन नायब तहसीलदार गुण्डरदेही द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2024 को दस्तावेजो की जांच कर दिनांक 26 जून 2024 को आदेश पारित किया गया। मूल नाम अनुसार ही रेवती नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज किया गया। फौती उपरांत सहखातेदारो के मध्य दिनांक 23 दिसंबर 2024 को बंटवारा आदेश पारित किया गया। जिसमें आदेश उपरांत आवेदक द्वारा उनकी बहन का मूल नाम रेवती ही दर्ज कराया गया। रामकुमार द्वारा ही बताया गया कि उसके बहन का मूल नाम रेवती है और शादी उपरांत उनका नाम लक्ष्मी किया गया एवं आधार कार्ड में भी लक्ष्मी नाम लिखवाया गया है।

बताया गया कि स्वास्थ्यगत कारणों से राम कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में भर्ती किया गया, जहां विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के जांच पर मरीज द्वारा जहर का सेवन नहीं किया जाना पाया गया एवं प्राथमिक जांच / उपचार पश्चात स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सा अधिकारी द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया।
प्रथम दृष्टया उक्त घटना में राजस्व रिकार्ड एवं आधार कार्ड में नाम परिवर्तित होने के कारण विभागीय नियमों के तहत रजिस्ट्री न होने की जानकारी उप पंजीयक द्वारा आवेदक को दी गई है।
— ००–

कुटरू एसडीओपी और जवानों ने की तकनीकी सहायक व सचिव की बेदम पिटाई

0
  • बीच सड़क पर कर कार से उतार कर मारा पीटा
  •  विरोध में उतरे कर्मचारी संघ, दी आंदोलन की चेतावनी, आज धरना

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के अति संवेदनशील जनपद पंचायत क्षेत्र भैरमगढ़ में पुलिस अधिकारी और जवानों की दबंगई का मामला सामने आया है। कार के साइड न देने के नाम पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी और जवानों ने भैरमगढ़ जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और ग्राम पंचायत उसकापटनम के सचिव बाबू राव की निर्मम पिटाई कर दी। पिटाई ऎसी कि कर्मचारियों की पीठ पर मोटे मोटे और लंबे निशान पड़ गए हैं। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया है। आज भैरमगढ़ में कर्मचारी धरना देने वाले हैं।

तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और सचिव उसकापटनम से ग्रामीण विकास के कार्यों और प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम तुमला में कुटरू क्षेत्र के एसडीओपी बृजकिशोर यादव द्वारा अमानवीय रूप से तीन कर्मचारियों को गंभीर आंतरिक चोट आते तक मारा पीटा गया और उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी गईं। तकनीकी सहायक और सचिव अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। इस घटना के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित जिले के कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। मनरेगा महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है। सचिव संघ व जनपद के कर्मचारी पुलिस थाना भैरमगढ़ पहुंचे जहां रिपोर्ट कराने के बाद तकनीकी सहायक व सचिव का डाक्टर मुलाहिजा कराया गया। संघ अध्यक्ष ने बताया कि इस घटना को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

10 किमी तक नहीं दी साइड: यादव

मामले में कुटरू एसडीओपी बीके यादव का कहना है कि कुटरू से जवानों के साथ क्षेत्र में सर्चिंग कर लौट रहे थे तब तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम व साथ रहे सचिव बाबू राव पुलसे ने संवेदनशील क्षेत्र में भी लगभग 10 किमी तक जानबूझकर साइड नहीं दी। जिससे जवानों के साथ कहासुनी के बाद दोनों कर्मचारी उल्टी-सीधी बात करने लगे। इस पर जवानों ने नाराजगी जताई और मामूली विवाद हुआ। दोनों कर्मचारी मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं, जो सही नहीं है।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध  जिले में की जा रही है लगातार कार्रवाई 

0

बालोद, 29 मई 2025 आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्याम लाल धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 27 मई को थाना बालोद क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी टेमन लाल के पास से कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 30 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 26 मई को थाना बालोद क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी भारत लाल कोसरे के पास से 35 लीटर कच्चा महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 24 मई को थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी बिरेन्द्र देशलहरे के पास से 12 लीटर कच्चा महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 23 मई को थाना गुरूर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी महेश पटेल के पास से 17 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। थाना राजहरा क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी चोवाराम के पास से 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 22 मई को थाना मंगचुवा क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी सुखेन लाल के पास से 7.02 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इस प्रकार कुल 06 प्रकरणों में 29.52 लीटर देशी एवं 81 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 110.52 लीटर शराब एवं 60 कि.ग्रा. महुआ लाहन को जप्त किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2025 से 27 मई 2025 तक 254 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 118 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 306.68 लीटर अवैध शराब, 110 कि.ग्रा. महुआ लाहन एवं 03 दोपहिया वाहन तथा 02 सायकल (कुल बाजार मूल्य 02 लाख 18 हजार 145 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 09 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगाl

क्रशर संचालकों को खनिज विभाग ने दे रखी है खुली छूट; खदानों में ब्लास्टिंग से मकान हो रहे क्षतिग्रस्त

0
  •  पत्थर खदान में ब्लास्ट से आसपास के कई घर टूटे, ग्रामीणों में दहशत 

 -अर्जुन झा-

जगदलपुर लगता है बस्तर जिले में खनिज विभाग ने खदान और क्रशर प्लांट संचालकों को ग्रामीणों की जान और सेहत से खिलवाड़ करने की खुली छूट दे रखी है। खदानों में पत्थर निकालने के लिए बेतहाशा बारूदी धमाके किए जा रहे हैं, क्रशर प्लांटों की डस्ट गांवों में फैल रही है।खदानों में किए जाने वाले विस्फोटों से घरों की दीवारें दरक रही हैं, छप्परें उड़ रही हैं। क्रशर प्लांट की डस्ट से लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों का गुस्सा भी अब फूटने लगा है।

खनिज विभाग की खुली छूट का ताजा मामला ग्राम बालेंगा के खासपारा से सामने आया है, जहां संचालित पत्थर खदान को बंद कराने के लिए बुधवार को ग्रामीणों की भीड़ कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंची थी। ग्रामीणों ने गांव में संचालित आरबी क्रशर प्लांट को बंद कराने की मांग करते हुए ज्ञापन के साथ ग्रामसभा में पारित निर्णय की कॉपी अधिकारियों को सौंपी। इस दौरान खनिज अधिकारी श्री चेरपा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बालेंगा के खासपारा वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में पीलाराम नेताम द्वारा आरबी पत्थर खदान संचालित है। खदान में आए दिन विनाशकारी विस्फोट किए जाते हैं। पत्थर खदान से दो सौ मीटर के दायरे में कई मकान हैं और आंगनबाडी केन्द्र भी संचालित है। मकानों में कई परिवार निवासरत हैं एवं आंगनबाड़ी में पारा के छोटे-छोटे बच्चे दिन भर रहते हैं। ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा होने का डर हमेशा बना रहता है। अभी हाल ही में 19 मई को इतना बड़ा ब्लास्ट किया गया कि खदानों से उड़कर बड़े बड़े पत्थर 5 घरों पर आ गिरे थे। इससे घरों के शेड टूट गए। खासपारा में धूल मि‌ट्टी का गुबार उड़ते रहता है। पारा के लोगों में दमा, सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, समेत कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। ब्लास्टिंग से पेयजल नल बंद होने की कगार पर है। वार्डवासी जान माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से नेताम के गिट्टी खदान को पूर्णतः बंद करवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। विदित हो कि दिनांक 24 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत बालेंगा में ग्राम सभा का आयोजन रामबती कश्यप की अध्यक्षता में किया गया था, जिसमें उपस्थित सरपंच और पंचों के समक्ष ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 18 एवं वार्ड क्रमांक 19 के सभी ग्रामीणों के द्वारा लाए गए आरबी क्रेशर को बंद किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। आरबी क्रशर के मालिक केशकाल निवासी पीलाराम नेताम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। ग्राम सभा में सरपंच चंद्रा बघेल, उप सरपंच चमेली साहू के साथ पंचगण तयेंद्र, गायत्री, रामबती, निर्मला, बंशी, मनकी, धनीराम, समली कश्यप के साथ ग्रामीणजन उपस्थित थे।

4दिन से फंसे मोटर केनिकलने/बोर बनने से तीन वार्ड के 150 से अधिक परिवारों ने की राहत की सांस- सुरेश गुप्ता 

0
  •  नगर निगम जगदलपुर के अंतर्गत हिकामीपारा रमैया/इंदिरा वार्ड में पंप विगत 4 दिन पूर्व खराब हुआ

महापौर संजय पाण्डेय जी, कि निर्देश पर पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता जी की देखरेख में पंप निकालने का कार्य शुरु हुआ! निगम के लेबर के साथ तकनीशियन कि टीम लगी रही, मगर चार दिन तक सफलता नहीं मिली !

सुरेश गुप्ता ने बताया कि एक और बोर से पंप नहीं निकल रहा था दूसरी और इस गर्मी में पानी सप्लाई की बड़ी चुनौती थी

महापौर संजय पांडे के निर्देश पर सभापति सुरेश गुप्ता के साथ रमैया वार्ड पार्षद श्रीमती पायल नवीन बोथरा ने भी रमैया,इंदिरा, और दीनदयाल वार्ड में लगभग डेढ़ सौ से अधिक परिवारो को 6से7 टैंकर से रोजाना 25 से 30 हजार

लीटर पानी की सप्लाई करवाने में डटे रहे, और दूसरी और पंप निकालने के प्रयास जारी रहा!

पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि, नगर निगम के कर्मचारियों का लंबा अनुभव इस पंप निकालने में काम आया! स्थानीय जुगाड़ के माध्यम से चार दिन पश्चात आज 1:00 बजे के लगभग पंप निकालने में सफलता मिली और 4:00 बजे तक नया मोटर पंप इसमें लगाया गया

जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस बोर के माध्यम से लगभग डेढ़ सौ से अधिक परिवारों के घर में पानी की सप्लाई होती है और खास बात यह है कि इन परिवारों तक सप्लाई का दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है ऐसे में नगर निगम के साथ इन परिवारों की सांसे भी रुकी हुई थी! लगातार प्रयास होते रहे अंततः सफलता मिली

वार्ड वासियों के साथ पार्षद और नगर निगम ने भी राहत की सांस ली

सुरेश गुप्ता ने सभी निगम के कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए स्थानी सभी प्रभावित परिवार के साथ शहरवासियों से निवेदन किया जल का उपयोग करें, जल की बर्बादी को हम सब मिलकर रोकें!

प्रखर हिंदूवादी नेता देवलाल ठाकुर की बढ़ी अहमियत

0
  •  सीएम साय ने अपने पास बुलाकर बता दिया ठाकुर का सिक्का चलेगा बालोद में
  • जिले में हिंदुत्व के ध्वज वाहक हैं देवलाल ठाकुर

बालोद बालोद जिले में देवलाल ठाकुर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।प्रखर हिंदूवादी नेता जिले में हिंदुत्व के झंडाबरदार माने जाते हैं। जिले के आदिवासी समाज के साथ ही अन्य जाति समाजों के बीच उनकी लोकप्रियता शिखर पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने हालिया बालोद प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम में देवलाल ठाकुर को अपने पास बुलवा कर साफ संदेश दे दिया है कि आदिवासी बाहुल्य बालोद जिले में अब आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर का ही सिक्का चलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतिम चरण में बालोद पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय कृषक योजनाओं को लेकर आयोजित एक गोष्ठी में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में उनके सचिव वासवा राजू भी मौजूद थे। कलेक्टर बालोद और नारायणपुर, कांकेर व बालोद के जिला पंचायत सीईओ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और बालोद जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर को जिस तरह तवज्जो दी और अपने आसपास रखा उससे जाहिर होता है कि देवलाल ठाकुर ही बालोद जिले में भाजपा के बड़े चेहरे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले और जिलेवासियों को साफ संदेश दे दिया है कि युवा सनातनी हिंदू सम्राट नेता देवलाल ठाकुर ही हैं। इससे यह भी साफ जाहिर हो गया है कि अब डौंडी लोहारा क्षेत्र के लिए सर्वमान्य आदिवासी नेता की तलाश पूरी हो गई है देवलाल ठाकुर के रूप में।

जैसे नगर पंचायत डौंडी लोहारा में दिवंगत विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम के पुत्र की ताजपोशी अचानक की गई उससे अब साफ झलकता है कि देवलाल ठाकुर को लेकर सीएम समेत सभी बीजेपी नेताओं ने अब अपना मन बना लिया है। पहले अक्सर सीएम से देवलाल ठाकुर की नजदीकी की खबर आती रही है, मगर कल के कार्यक्रम में जिस प्रकार सीएम के सचिव वासव राजू ने देवलाल ठाकुर उनकी अगवानी कर उन्हें मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द बनाए रखा उससे अब प्रशासन को साफ संदेश गया कि इस जिले से बीजेपी के आदिवासी बीजेपी कप्तान देवलाल ही है। अब उनके अनुसार ही जिले की राजनीति की धुरी घूमेगी। मूल रूप से डौंडी लोहारा निवासी देवलाल ठाकुर बीजेपी के कट्टर हिंदुवादी छवि वाले हिदुत्व के ध्वज वाहक नेता हैं। जब प्रदेश में आदिवासियों के धर्मान्तरण का दौर चल रहा था, तब देवलाल ठाकुर ने क्षेत्र के आदिवासियों को उनके धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति एकजुट बनाए रखा। उनकी इसी कार्यकुशलता की वजह से पार्टी उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी से जोड़ना चाहती है, जिसकी झलक कल ही जिले के बड़े बीजेपी नेताओं ने भी देख ली।

जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माध्यम है समाधान शिविर- महापौर

0
  • एक स्थान पर हो रहा अनेक समाधान- संजय पाण्डे

जगदलपुर:- प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार संवेदनशील सरकार है। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों ने जो समस्याएं लिखित रूप में दी है उसका निराकरण यथा संभव हो। प्राथमिकता के साथ सभी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल में ही किया जाए। जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माध्यम ही समाधान शिविर है। जिन शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी समाधान शिविर में लगी है वह सिर्फ पत्राचार ही नहीं कर रहे हैं बल्कि समाधान की दिशा में उचित कार्यवाही भी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पुरी तरह यह प्रयास किया कि जो भी समस्याएं उनके तक पहुंची है उनका निराकरण तत्काल किया जाए। जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। शिविर स्थल में सभी विभागों का स्टाल लगाया गया है और उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उपरोक्त बातें महापौर संजय पाण्डे ने सुशासन तिहार के मौके पर कही।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आज रेलवे कॉलोनी हाई स्कूल में नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में कुल 7 वार्डो को शामिल किया गया था। जिनमें अम्बेडकर वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, ठाकुर अनुकूल देव वार्ड, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड,राजीव गांधी वार्ड, संजय गांधी वार्ड और बलीराम कश्यप वार्ड शामिल थे।

नगर निगम के स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने कहा जनता को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह लिखित रूप में इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो स्वयं जनता के प्रांगण तक पहुंची है। एक माह तक समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें कई मामले निपटाए गए। एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडे ने कहा सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है यह समाधान शिविर। जनता को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने जो वादे किए हैं धीरे-धीरे वह सब पुरे होंगे। निर्मल पानीग्राही ने कहा सभी कर्मचारियों ने ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। सभी प्रकार के आवेदन का निराकरण करने का पुरा प्रयास किया गया। राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है सुशासन तिहार। नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा केंद्र सहित प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो की जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है। इसका पुरा श्रेय शासन-प्रशासन सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी को जाता है। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन अतिथियों के द्वारा करवाया गया।

शिविर में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, राणा घोस, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद नरसिंह राव, श्याम सुंदर बघेल, हरीश पारेख, पितामह नायक, खगेश ठाकुर, कैलाश नाग, यशवंत ध्रुव, संतोष गौर, गायत्री बघेल, आशा साहू, माया नायक, उर्मिला यादव, पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, गिरजा गुप्ता, ममता पोटाई, कौशल्या क्षत्रिय, केके द्विवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, बी जयराम, आरयेंन्द्र सिंह आर्य, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, परेश ताटी, योगेश मिश्रा, प्रभात चौहान, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम यादव, शंकर राव, गोविंद ईनाड़ी उपस्थित रहे।

यात्रियों से भरा बस पलटा

0

दल्लीराजहरा राजनादगांव जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग पर शिकारी टोला मोड क्षेत्र में बस पलटने से बड़ा हादसा होते हुए टला। जहां एक यात्रियों से भरी बस क्रमांक सीजी 27 एल 9947 बस हाई स्पीड और सामने मोड होने के कारण यहां घटना घटी घटना रात्रि करीबन 2:30 के आसपास बताई जा रही है जिसमें यात्री 30 से 35 लोग बस में सवार थे जिसमें पांच लोगों को मामूली चोट आई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया । घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस जांच में लगी है।

 

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा 

0
  •  नशे का आदी पति करता था पत्नी से कलह ,यही बना हत्या का कारण ।
  •  पूर्व नियोजित हत्या को एक्सीडेंट साबित करने आरोपियों ने रचा था पूरा षडयंत्र ।
  • आरोपी द्वारा अपना मोबाईल दुर्ग में छोड़कर योजनाबद्ध तरीके से घटना स्थल में अपना लोकेशन छिपाने का किया था प्रयास ।
  • घटना के पूर्व आरोपियों ने घटना स्थल चयन के लिए की थी रेकी
  • तकनीकी साक्ष्यों एव सीसीटीवी विश्लेषण से हुआ हत्या का खुलासा

दिनांक 22.03.2025 को शाम करीब 16.15 बजे दो स्कूटी सवार महिलाओं का मानपुर रोड बंजरंग बली मंदिर के पास मोंड मे गिरी पडी होने की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल चिखलाकसा लाया गया था जहां एक महिला जिसका नाम बरखा वासनिक था फौत हो गई थी एवं दूसरी महिला जिसकी नाम मथुरा मंडावी है बेहोश व घायल थी । परिजनों को सूचना देकर थाना राजहरा में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के आदेश पर श्रीमान योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना की जा रही थी, दौरान विवेचना शेरपार के स्कूल के बच्चो के कथन अनुसार एक सफेद रंग बुलोरो वाहन सवार व्यक्ति द्वारा स्कूल छूटने का समय एवं मृतिका बरखा वासनिक के संबंध में पूछने की बात पाये जाने पर तकनीकी साधनो का उपयोग करते हुए एक संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह मृतिका बरखा वासनिक के पति शीशपाल वासनिक जो कि विद्युत विभाग में सहायक इंजीनियर के पद पर रूआंबांधा दुर्ग में पदस्थ है, के कहने पर उक्त घटना में शामिल हुआ था, संदेही कयामुद्दीन पिता कैमुल हसन उम्र 24 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती रामनगर वार्ड क्रमांक 21 सुपेला भिलाई जिला दुर्ग के बताये अनुसार मुख्य आरोपी मृतिका का पति शीशपाल वासनिक को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनो से सामुहिक पूछताछ करने पर आरोपी शीशपाल ने बताया हैl

कि मृतिका से उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी दोनो के बीच दो बच्चे है, मृतिका हाई स्कूल शेरपार में शिक्षक वर्ग 1 के पद पर पदस्थ थी, शादी के बाद से ही दोनो के बीच वाद विवाद होता रहता था जिसमें आरोपी अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था जिससे प्रताड़ित होकर मृतिका ज्यादातर समय बच्चों के देखभाल हेतु मायके में रहती थी, और आरोपी के पास वापस नहीं जाना चाहती थी इस कारण वह पत्नी की हत्या करने के लिए कई दिनों पूर्व से योजना बना रहा था ।अपने मोबाईल से अनेक क्राईम संबंधी विडियों को देखकर उसके द्वारा हत्या की योजना बनाई गयी थी । उसने गाड़ी चलाने और और मृतका की गाड़ी को एक्सीडेंट करने के लिए₹60000 में कयामुद्दीन को घटना तारीख करने के लिए शामिल किया था ।योजना अनुसार उसने दिनांक 21.03.2025 के रात्री में अपने विभाग के अनेक मोबाईल नंबरों की सूची बनाया जिसमें हर मोबाईल नंबर के सामने समय का उल्लेख किया एवं उस सूची व अपने स्वयं के मोबाईल को उसके कार्यालय में पदस्थ स्वीपर राहुल रात्रे को देकर यह निर्देश दिया कि सूची में जिन जिन मोबाईल नंबरों के सामने समय लिखा हुआ है कल दिनांक 22.03.2025 को सूची में लिखे समय अनुसार उसके स्वयं के मोबाईल नंबर से फोन लगाकर बस हाय हलो ही बोलना है , और दिनांक 22.03.2025 को वह मोबाईल व फोन वाली लिस्ट को 12.00 बजे के बाद चालक मानस साहू को दे देना। चालक को भी आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से यही निर्देश दिया गया था कि अलग अलग लोकेशन में जाकर लिस्ट में लिखे मोबाईल नंबरों पर समय अनुसार फोन लगाना है। तब चालक मानस साहू द्वारा लिस्ट में लिखे नंबरों पर विभाग के कंट्रोल रूमों में फोन लगाया गया था तथा कुछ अन्य लोगों के कॉल भी आरोपी के मोबाइल पर आया था । इस प्रकार विवेचना के दौरान आरोपी का मोबाईल लोकेशन दुर्ग में ही प्राप्त हो रहा था । दूसरे दिन दिनांक 22.03.2025 को प्रात: लगभग 5 – 6 बजे अपने बोलेरो वाहन से नंबर प्लेट निकाल कर दुर्ग से निकल कर आरोपीगण मानपुर चौक पहुचे, वहां से मानपुर रोड का रेकी करते हुए ग्राम शेरपार हाई स्कूल के पहुंच कर पुन: वापस मानपुर चौक आते समय घटना स्थल ग्राम हितकसा के आगे बजरंग बली मंदिर के पास मोड को घटना कारित करने का स्थान चयन किया । पुन: शेरपार स्कूल के आगे आम बगीचा में रूक कर स्कूली बच्चो से स्कूल छूटने का समय एवं बरखा वासनिक के स्कूल आने के संबंध में पूछताछ कर स्कूल छूटने के समय 4.00 बजे शाम के कुछ देर पहले दोनो आरोपी बुलोरों से धीरे धीरे आगे बड़ते हुए मृतिका बरखा वासनिक के स्कूटी का आने का इंतजार करने लगे । जैसे ही बजरंग बली मंदिर के थोड़ी दूरी पर बरखा वासनिक की स्कूटी पहुंची आरोपीगण अपने बुलोरो वाहन को धीरे कर दिये ताकि स्कूटी बुलोरो को ओवरटेक कर सके ,जैसे ही स्कूटी ने इनकी बुलोरो वाहन को ओवरटेक की वैसे ही मोड़ व ढलान में आरोपी शीशपाल द्वारा चालक कयामुद्दीन को कहा गया कि यही स्कूटी है ठोकर मारों । उसके कहने पर चालक कयामुद्दीन स्कूटी को पीछे से ठोकर मारने का प्रयास किया किन्तु स्कूटी को ठोकर दाहिने हिस्से में लगी, ठोकर लगने से दोनो स्कूटी सवार महिला गिर कर तड़प रहे थे तभी आरोपी शीशपाल द्वारा बोलेरो वाहन को रूकवाकर गाडी से लोहे की राड निकालकर पत्नी बरखा वासनिक को तीन चार बार सिर व पीठ पर मार कर पुन: बोलेरो में बैठ कर तेज गति से वहां से भाग गये थे एवं लोहे के राड को वही पास के पुलिया के नीचे फेंक दिये थे ।

प्रकरण के विवेचना के दौरान आरोपी के निशादेही पर लोहे के राड को, घटना स्थल तक आने जाने में उपयोग किये गये बोलेरो वाहन , आरोपी शीशपाल द्वारा राहुल रात्रे को दिये गये मोबाईल नंबरों वाला लिस्ट ,एवं दोनो आरोपी मोबाईलों को जप्त किया गया है । आरोपी शीशपाल वासनिक के मोबाईल का प्राथमिक जांच पर उसके यू-ट्यूब हिस्ट्री में क्राईम स्टोरी एवं पुलिस के इन्वेस्टिगेशन से बचने संबंधी ‍अनेक विडियों है जिससे यह स्पष्ट है कि आरोपी द्वारा हत्या करने की योजना बनाने में इन्ही विडियों का सहारा लिया गया था ।आरोपी पति शीशपाल वासनिक द्वारा अपने दोस्त कयामुद्दीन के साथ मिलकर षडयंत्र कर अपनी पत्नी बरखा वासनिक की हत्या की गई है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS