City Media - Page 1699 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1699

दल्लीराजहरा के बीएसपी स्पोर्ट क्लब आइसोलेशन सेंटर में शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा कोरोना मरीजो को प्रतिदिन आयुष काढा पिलाया जा रहा है

0

दल्लीराजहरा:- दल्लीराजहरा के बीएसपी स्पोर्ट क्लब आइसोलेशन सेंटर में शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्लीराजहरा के द्वारा कोरोना मरीजो को प्रतिदिन आयुष काढा पिलाया जा रहा है। आयुर्वेदिक काढ़ा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे मरीजो को कोरोना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

से लड़ने में सहायता मिल रही है और वो जल्दी ठीक होकर अपने घर आ रहे है। काढ़ा वितरण में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निम्नलिखित कर्मचारी अरुणा डोंगरदिवे,वीणा राजपुरिया, सबीहा अल्वी सिंह, शीतल चौहान, गौकरण चतुर्वेदी, आजाद साहू, त्रिवेणी साहू, राधिका

नेताम,कमलेश्वर निर्मल नियमित रूप से काढ़ा वितरण में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। रविवार एवं सोमवार को श्री गौकरण चतुर्वेदी ने काढ़ा वितरण किया जिन्होंने बताया कि रविवार को कुल 43 मरीजो को जिनमे 24 पुरूष, 15 महिला, 1 बालक, 3 बालिका एवं 10

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

कर्मचारियों को काढ़ा वितरण किया गया तथा सोमवार को कुल 42 मरीजो को जिनमे 22 पुरूष, 16 महिला, 1 बालक , 3 बालिका एवं 10 कर्मचारियों को काढ़ा पिलाया गया है। इसके पहले भी आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा  मंगल भवन क्वारेन्टीन सेंटर तथा तहसील कार्यालय दल्लीराजहरा में नियमित रूप से काढ़ा पिलाया जाता था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा मॉडर्न डांस अकादेमी द्वारा आयोजित गरबा प्रशिक्षण का समापन

0

दल्लीराजहरा – मॉडर्न डांस अकादमी द्वारा 8 दिवसीय गरबा नृत्य का प्रशिक्षण नगर के गरबा प्रेमियों के लिए आयोजित किया गया। कोविड 19 के इस महामारी मे मॉडर्न डांस अकादमी द्वारा एक छोटा सा प्रयास सभी के मनोरंजन के लिया किया गया। मॉडर्न डांस अकादमी के संचालक विजय बोरकर ने बताया कि जैसा कि सबको ज्ञात है कि इस महामारी में लॉकडाउन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

की अवधि पे जब सब घर पे थे तब घर की महिलाओं ने मोर्चा संभाल अपने परिवार का ख्याल रखा इस कार्यक्रम के द्वारा उनके कार्यो का भी नमन किया गया और सभी ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि विश्व मे फैले इस महामारी को जल्द ही ठीक कर। मॉडर्न डांस अकादमी द्वारा विगत 4

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

वर्षों से गरबा प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। गरबा प्रशिक्षण किंग्स यूनाइटेड मुम्बई से प्रशिक्षण प्राप्त नागेश द्वारा दिया गया, उन्होंने दो ताली, तीन ताली, रास, डांडिया का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कोविड 19 के सभी नियमो का पालन जैसे कि सोशल डिस्टेंस, मास्क एवं सैनिटाइजर का विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

हौसला अफजाई के लिये मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमीटी अध्यक्षा संगीता शिबू नायर एवं विशेष अतिथि के रूप में मधु उपाध्याय उपस्थित थी। संगीता शिबू नायर द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं ऐसे समय में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मॉडर्न डांस अकादमी की सरहाना की। कार्यक्रम में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

श्रीजीत,दामोदर, उत्तम, वीणा साहू, अनुराधा, श्यामली राव, पूर्णिमा, अरुणिमा, मोनिका, टी ज्योति, निर्मला,पूर्णिमा मण्डल, ज्योति श्रीवास्तव, लक्ष्मी, यामिनी, डॉली, पुष्पा, पूनम, रजनी, मौली, पूनम सिंह, गीता, पूनम भाटिया, मिलन,मुकुंद उपस्थित थे।

इस दशहरा मोदी रुपी रावण के कुशासन का पुतला दहन

0

दल्लीराजहरा – NSUI के प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी जी एवम प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशा-नुसार दल्लीराजहरा स्थित जैन भवन चौक में ब्लॉक अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व में देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओ के साथ हो रहे लगातार अत्याचार एवम किसान के हक मारकर काला कानून ला कर देश के सविधान को पंगु बनाया । इसके विरोध में NSUI द्वारा मोदी रूपी रावण का पुतला दहन कर विरोध दर्ज करवाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

NSUI ब्लॉक अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया कि जिस प्रकार केंद्र लगातार देश की जनता से वादाखिलाफी कर रही है , उसे व मोदी सरकार के तानाशाही रवैय्ये व कमज़ोर नीतियों के रावण का पुतला दहन किया गया है और केंद्र के इसी तानाशाही व जनविरोधी रवैय्ये के खिलाफ आगे भी संगठन उग्र प्रदर्शन करता रहेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

NSUI की तरफ से इस विरोध प्रदर्शन में विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,महासचिव भानु सलामे ,सुमित शाह रंजीत बघेल,नीरज कुमार चंदन ठाकुर अभय कुमार ,सिद्दार्थ, अमन शर्मा ,दिनेश साहू ,सुधीर पांडेय ,अमन चौधरी ,भवानी ,निहाल,अनिरुद्ध ,सौरभ स्वपनिल,आकाश एवं बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

28 अक्टूबर 2020 को फेडरेशन का प्रान्तव्यापी सत्याग्रह आंदोलन एवं रैली फेडरेशन-डोंगरगढ़ ने SDM एवं BEO को हड़ताल में शामिल होने सौंपा ज्ञापन

0

डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय इकाई के आह्वान पर 28 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन एवं वादा निभाओ रैली का आयोजन किया गया है. इस संबंध में प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष शंकर साहू के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर को 3 बजे डोंगरगढ़ फेडरेशन की वर्चुअल मीटिंग रखी गई. बैठक में ऊर्जावान जिलाध्यक्ष शंकर साहू की विशेष रुप से उपस्थिति रही. उन्होंने अपने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

उद्बोधन में कहा कि वर्ग तीन विगत 23 वर्ष से पीड़ित है. पिछली सरकार ने जब संविलियन किया तो वर्ग तीन के पेमेन्ट में 12-13 हजार का अंतर कर दिया. इससे सहायक शिक्षकों को एक साल में ही लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है. जबकि वर्ग एक और दो के बीच समानुपातिक अंतर है. उस समय विपक्ष के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री महोदय जी भूपेश बघेल जी ने कहा था कि रमन सरकार ने वर्ग एक और दो के साथ तो न्याय किया है लेकिन 1 लाख

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

9 हजार सहायक शिक्षक के साथ सरकार ने घोर धोखा किया है. उन्होंने उस समय वादा किया था कि यदि हमारी सरकार आती है तो वर्ग तीन की वेतन विसंगति को दूर करेंगे. लेकिन 2 वर्ष बीत रहे हैं लेकिन सरकार सहायक शिक्षकों की सुध नहीं ले रहे हैं. इस कारण उनके द्वारा किए गए वादा को याद दिलाने के लिए एवं वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे वर्ग तीन के वाजिब हक के लिए 28 अक्टूबर को एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन एवं रैली का आयोजन किया गया है. इसमें प्रत्येक सहायक शिक्षक रायपुर पहुंच कर अपने हक की लड़ाई में भागीदारी निभाएं. ब्लाक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है. प्रदेश में एक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लाख नौ हजार सहायक शिक्षक है तो उसकी उपस्थिति भी दिखनी चाहिए. इसके लिए ब्लाक के सभी सहायक शिक्षक आंदोलन में भाग लेवें. बैठक में मास्क लगा कर आने, सेनेटाईजर रखने एवं शोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुए सत्याग्रह आंदोलन एवं रैली को सफल बनाने की अपील की गई. डेढ़ घंटे तक चली गूगल मीटिंग में ब्लाक संयोजक ओम प्रकाश साहू,

ब्लाक सचिव चंद्रशेखर विजयवार,उपाध्यक्ष राजेश देवांगन, प्रवक्ता अमृत दास साहू, संगठन सचिव बंदीश नेम पाण्डे, मीडिया प्रभारी ललित प्रताप सिंह सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं संकुल पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए. प्रथम बार आयोजित वर्चुअल मीटिन्ग में जिला कार्यकारिणी सदस्य हिलेश्वर वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, चारभांठा संकुल अध्यक्ष कुलदीप राजेनकर, कोठीटोला संकुल अध्यक्ष चेतन सिन्हा, मुकेश काण्डे, उत्तमचंद सोनी, पवन चन्द्रवंशी, विश्राम सिंह कंवर, खिलावन निर्मलकर, धर्मेन्द्र दास साहू, अनामिका मेडम सहित फेडरेशन के अन्य साथी उपस्थित थे. गूगल मीटिंग का संचालन ओम प्रकाश साहू अंकुर संयोजक एवं आभार प्रदर्शन बंदीश नेम पाण्डे ने किया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

एसडीएम एवं बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया

इस संबंध में ब्लाक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य ने बताया कि 28 अक्टूबर के प्रांत व्यापी सत्याग्रह आंदोलन एवं 1 दिवसीय रैली के संबंध में कल दिनांक 26 अक्टूबर को 11 बजे डोंगरगढ़ एसडीएम एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, संयोजक ओम प्रकाश साहू, सह मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे, मुकेश काण्डे सचिव बोरतलाब संकुल, महिला मोर्चा से लक्ष्मी देवांगन की उपस्थिति रही.

आज दल्लीराजहरा में नन्द कुमार बघेल के द्वारा प्रभु श्रीराम जी पर अभद्रटिप्पणी के विरोध में विहिप,बजरंग दल एवं हिन्दू युवा भाईयों द्वारा रैली निकाल पुतला दहन किया गया

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग दल तथा सभी कट्टर हिन्दू युवा भाईयों के द्वारा नगर में विजयादशमी के पर्व पर रैली निकाली गई जिसमें मानपुर

मोहला एवं आसपास गांवों में भोलभाले आदिवासी  को भड़काया जा रहा है तथा मानपुर में प्रभु श्रीराम जी का पुतला दहन करने और हिन्दू धर्म का अपमान करने का जो प्रयास किया जा रहा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

है इसका विरोध भी किया गया साथ ही नन्द कुमार बघेल के द्वारा प्रभु श्रीराम जी पर अभद्रटिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया और साथ ही भविष्य में हिन्दू धर्म के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

खिलाफ कोई  भी कार्य होने पर उसका जवाब भी दिया जायेगा । जिसमे विजय भान कृष्णा साहू सुमित जैन संजीव सिंग श्रीजीत अरविंद सौरभ मुकेश अग्रवाल रमेश गुर्जर मनीष पाठक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मनन गुप्ता प्रवीण साहू रविंदर ईश्वर साहू मोनू दादू सागर पंजवानी देवांगन नीरज शर्मा दीपेश आदि लोग उपस्थित थे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले गया फिर किया दैहिक शोषण

0

रनचिरई – थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले गया फिर किया दैहिक शोषण | प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव पिता महेश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन भाठागांव आर, थाना रनचिरई,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

जिला बालोद का विगत दिनों से एक नाबालिग बालिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे बहला फुसला कर शादी का लालच देकर नाबालिग को कोण्डागांव, जगदलपुर बुला लिया था और फिर उसे अपने साथ रख उसका किया दैहिक शोषण । परिजनों को जब यह बात पता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

चली उन्होंने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और फिर पुलिस वालों द्वारा अपराध पंजीबध्द कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, उप पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के मार्गदर्शन में थाना रनचिरई पुलिस द्वारा प्रकरण की तत्परता से सूझ बूझ से विवेचना करते हुए अपहृता को दस्तयाब कर महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ कर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विधिसम्मत कार्यवाही किया गया। आरोपी के विरूध्द धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भा0द0वि0, 4, 5 (ठ), 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। जेल वारंट बनने पर उपजेल बालोद दाखिल किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है | आज फिर से 20 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 03 से 06, वार्ड क्र 08  से 01, वार्ड क्र 11  से 01, वार्ड क्र 14  से 01, वार्ड क्र 21  से 01, वार्ड क्र 24  से 03, वार्ड क्र 25  से 04, वार्ड क्र 27  से 01 और मानपुर चौक से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

इस प्रकार एंटीजन से 02 और RTPCR से 18  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 20  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गायत्री परिवार दल्लीराजहरा द्धारा पांच कूण्डीय गायत्री महायज्ञ कर शारदीय नवमी पर पूर्णाहुति दिया गया

0

दल्लीराजहरा – विश्वकल्याण के लिये गायत्री परिवार दल्लीराजहरा द्धारा गायत्री शक्ति पीठ दल्लीराजहरा मे शारदीय क्वार नवरात्रि मे दिनांक17/10/2020को सुबह06.00बजे ज्योति कलश स्थापित कर सभी साधको द्धारा प़तिदिन24-24माला गायत्री महामंत्र का जांप कर आज

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

दिनांक 25/10/2020को सुबह08.00बजे से10.30बजे तक पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया।जिसमें गायत्री परिवार के साथ साथ श्रीमान शीबू नायरजी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा ने विश्व कल्याण, दल्लीराजहरा केसर्वांगीण विकास एवं अमन चैन के

लिए हवन मे आहुति डाल कर मां गायत्री से आशिर्वाद लिया।गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव कुमार कलिहारी द्धारा यज्ञ स्थल एवं प़ागण मे टाइल्स लगाने की मांग पत्र सौंपा गया।जिसपर अध्यक्ष महोदय ने अगामी चैत्र नवरात्रि के पहले कार्य पूरा करने की अपनी सहमति

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

प़दान की।यज्ञ का संचालन वेदव्यास से श्री देवप़साद आर्य ,चारू साहु, श्रीमती सविता वर्मा कुमारी चंचल साहू एवं चांदनी साहू द्धारा सम्पनन कराया गया।श्रीमान शीबू नायरजी को मंत्र चादर सद्साहित्य एवं श्रीफल देकर समानित किया गया।पूरे कार्यक्रम में कोविड19 के नियम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सोसल डिस्टेंसिग, मास्क लगाना आदि का पूरा पालन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रूप राम वर्मा, राधेश्याम साहू ,पिताम्बर साहु, भानुप्रताप साहू धर्मेन्द्र वर्मा कमलेश्वर प़साद गंजीर, हिमांशु साहु चन्द्र शेखर पवार, खुमान साहू प्रदीप डे जगन्नाथ साहू ओंकार साहू

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

निर्मला कलिहारी श्रीमती मंजू साहू वीणा साहू चंद्रभागा वर्मा रेणुका गंजीर चित्र रेखा साहू पुष्प लता साहू ओमिन साहू द्रोपति साहू कल्याणी साहू विमला साहू आदि लोगों का सहयोग रहा |

आज दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात वाहनों की पूजा की गई।

0

आज दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर , जितेन्द्र सिंह मीणा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात वाहनों की पूजा की गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद दौलत पोर्ते, तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, अलीम खान, प्रशांत पैकरा, कमलजीत पाटले, तनुप्रिया, विनय साहू, श्री यशवंत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

साकार उपस्थित थे। तथा रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग, निरीक्षक जी0 एस0 ठाकुर, मनीष शर्मा, रफीक खान , तथा पुलिस लाइन बालोद के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कोरोना संक्रमण, बचाव एवम् जागरूकता हेतु जांच शिविर का आयोजन

0

बालोद–खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे के निर्देशन में ग्राम कपरमेटा चिरचारी व सौहपुर मे कोविद जांच शिविर का आयोजन किया गया, उक्त शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताकी भागीदारी रही शिविर पूर्व कोटवार द्वारा मुनादी के माध्यम से समुदाय के लोगों को जानकारी दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय में संक्रमित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

व्यक्ति का समय पूर्व पहचान कर आइसोलेशन व उपचार किया जाना, जिनसे की समुदाय में कोरोना संक्रमण को रोकी जा सके और लोग सुरक्षित रहे, उक्त ग्रामों मे शिविर के माध्यम से 134 लोगों की जांच की गई जिनमे एंटीजन टेस्ट से दो धनात्मक मरीज पाए गए जिनको आइसोलेशन कर उपचार किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

उक्त शिविर के निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगो को संक्रमण व बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग, हाथो को साबुन से नियमित धुलाई, सर्दी खांसी गले में खराश व बुखार सांस लेने में दिक्कत हो तो तत्काल जांच कराने हेतु कहा गया एवम् जनसमुदाय से अपील किया गया कि भीड़ भरी जगहों में जाने से बचे और लोगो को जागरूक किया जावे आगामी दिनों में कोरोना जांच शिविर का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आयोजन दिनांक 26.10.20 दिन सोमवार को कोसागोंदी एवम् खेरथा। 27.10.20 दिन मंगलवार को परसुली व 28.10.20 को ओझागहन एवम् पड़कीभाठ में की गई है जिनमे पंचायत प्रतिनिधि, मितानिन आंगनबाड़ी पंचायत सचिव एवम् राजस्व विभाग से समन्वय बनाते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS