City Media - Page 91 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 91

बरसते पानी में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वज वंदन

0
  • मंत्री केदार कश्यप ने बालोद में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
  • जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह बारिश के उपरांत भी बड़ी संख्या में जुटे लोग
  • स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का किया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

बालोद जिला मुख्यालय बालोद में आज स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप ने स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शकश्यप ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, केसी पवार, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा के सेनानी उमेश गुप्ता, वनमंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, नूतन कंवर, एएसपी मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आज के आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में आम नागरिक पूरे समय उपस्थित रहे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर किया गया।

बलिदानी परिवारों का सम्मान

इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस की परेडउत्कृष्ट

परेड सीनियर में जिला पुलिस बल को प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा को द्वितीय स्थान एवं नगर सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद प्रथम स्थान, रोवर्स स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल रेडक्राॅस बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

महावीर स्कूल प्रथम

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में महावीर अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद को प्रथम स्थान, गुरूकुल विद्यापीठ स्कूल बालोद को द्वितीय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में परेड कमांडर के रूप में रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा एवं उप निरीक्षक अनुराधा बोरकर ने टूआईसी के दायित्वों का निर्वहन कर समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बकावंड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

0

बकावंड विकासखण्ड के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बकावंड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस उपलक्ष में मुख्य अतिथि बकावड़ सरपंच डमरू मोर्य , हेमधर कश्यप, संतोष, बाली, ओम प्रकाश रजक झंकार प्रेम कांतो और ग्रामीण उपस्थित थे

पीतांबर बघेल बालक छात्रावास अधीक्षक 15 अगस्त दिवस में समोदित किये आज हम यहां पर 15 अगस्त के बेहद खास अवसर पर इकट्ठा हुए हैं। आज का दिन हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और आत्मचिंतन का दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत ब्रिटिश हुकूमत से आज ही के दिन स्वतंत्र हुआ था लेकिन यह आजादी यूं ही नहीं मिल गई, इसके पीछे अनगिनत कुर्बानियां, त्याग और संघर्ष की कहानियां छिपी हुई हैंहमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दिलाई लेकिन आज की जिम्मेदारी हमारी है। आज हमें इस आजाद भारत को और भी ज्यादा सुरक्षित, सुंदर और शिक्षित बनाना है।

आज हम जो झंडा फहरा रहे हैं, यह केवल एक कपड़ा नहीं है बल्कि यह हमारी अस्मिता, हमारी एकता और हमारे गर्व का प्रतीक है।

किरण देव ने दंतेवाड़ा में ली परेड सलामी

0
  • ध्वजारोहण कर शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
  • बलिदानी परिवारों को सम्मानित करते सजल हो उठीं किरण देव की आंखें

जगदलपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त परेड की सलामी भी ली।

किरण सिंह देव ने इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। श्री देव ने इन बलिदानी परिवारों को भरोसा दिलाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार आपके हर सुख दुख में आप लोगों के साथ खड़ी है। आपके परिवार के वीरों ने जो बलिदान दिया है उसका छत्तीसगढ़ सदैव ऋणी रहेगा। किरण सिंह देव ने हाईस्कूल मैदान पर आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सबसे पहला राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया, फिर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त परेड ने उन्हें सलामी दी, उनके साथ दंतेवाड़ा के कलेक्टर और एसपी भी खुली जिप्सी पर सवार थे।

किरण सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन कर समारोह को संबोधित किया।शहीद परिवारों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते समय किरण सिंह देव की आंखें सजल हो उठी थीं। एक शहीद जवान की विधवा को सम्मानित करने के दौरान किरण सिंह देव ने उनसे चर्चा भी की और उनके परिवार का हालचाल जाना।

गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत ने दिया बलिदान-जहीरुद्दीन

0
  • मुस्लिम समाज ने फहराया जामा मस्जिद ग्राउंड में तिरंगा

जगदलपुर बस्तर जिले की सबसे बड़ी मस्जिद के जामा मस्जिद ग्राउण्ड के सामने 79 वॉ यौम्मे आजादी झण्डारोहण किया। झंडावंदन अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर डॉ.एस. जहीरूद्दीन

द्वारा किया गया। उन्होनें मुस्लिम जमात को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी से आजादी दिलाने के लिए हमारे औलमा और मशाएरत और हमारे दानिश्वरों ने भरपूर जद्दोजहद की। एक तस्वीर मुद्दत तक जद्दोजहद करने के बाद 15 अगस्त 1947

को हमारे देश को आजादी दिलावाई हैं। इस देश में अमनों अमन कायम रखने के लिए हमारे औलामाओं ने हिन्दूस्तान की रक्षा के लिए हिन्दूस्तान की गंगा जमुना तहजीब को

बरकरार रखने के लिए इत्तेहाद किया और अंग्रेजो से जंग किया ।  जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि मौलाना अब्दूल कलाम आजाद, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बौस और हमारे औलमा

और दानिश्वरों ने काफी तकलीफ शिद्दत का सामना किया। हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सब लोग ने मिलकर इत्तेहाद किया आजादी दिलवाई ।जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमें शिक्षा, विज्ञान,

पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि हम भारत को आर्थिक, नैतिक और

सांस्कृतिक रूप से विश्व में अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का संकल्प ले। आज इस मंच सेयुवाओ, विद्यार्थियों और समाज के हर जिम्मेदार नागरिक से यह गुजारिश करता हुं कि

आइए हम सब मिलकर देश को और बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। उक्त कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) के मेंम्बर समस्त छात्राएं, शिक्षक मस्जिदों के मौलाना / मोअज्जन, अंजुमन उर्दू / हिन्दी स्कुल के छात्र – शिक्षिकाए एवं गणमान्य नागरिक लोग उपस्थित थे।

किरण देव के कार्यालय पहुंचे मंत्री तोखन साहू

0

जगदलपुर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और विधायक धरमजीत सिंह आज यहां नयापारा स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के कार्यालय में पहुंचे। किरण सिंह देव ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर की किया हड़ताल

0

13 अगस्त 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकदिवसीय हड़ताल किया गया जिसमें हमारी प्रमुख मांग है कार्यकर्ता और सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करो जब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं होते हैं हमें कलेक्टर दर दिया जाए 50 वर्ष हो चुके हैं जिसमें हमारा मानदेय सिर्फ 10000 और सहायिका का 5000 है महंगाई के चलते यह बहुत जीवन यापन करने में कम है।

प्रमुख मांगें

  • कार्यकर्ता-सहायिकाओं को तत्काल शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।
  • मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10% मानदेय वृद्धि हो।
  • पर्यवेक्षक भर्ती तत्काल निकाली जाए, 50% पदोन्नति के साथ आयु सीमा हटाई जाए, सहायिकाओं को 100% पदोन्नति मिले।
  • सेवा समाप्ति पर ₹10 लाख की राशि दी जाए।
  • गंभीर बीमारी पर मेडिकल अवकाश के साथ मानदेय मिले। आस-पास आउटडोर एक्टिविटी
  • प्रभार में कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाए
  • विभागीय ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
  • ईंधन की राशि समय पर जारी हो और सभी केंद्रों में सिलेंडर-चूल्हा उपलब्ध कराया जाए।

ग्राम चिटौद में हुए हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  • मामूली वाद विवाद बना हत्या का कारण।

नाम आरोपी

(1) मनीष सिन्हा पिता नरेश सिन्हा उम्र 28 साल साकिन ग्राम चिटौद थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०)

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक प्रदीप कंवर के नेतृत्व में ग्राम चिटौद में हुए हत्या के आरोपी मनीष सिन्हा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 12.08.2025 के रात्रि करीबन 08.30 बजे थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक प्रदीप कंवर को मोबाईल से सुचना प्राप्त हुआ कि एनएच 30 मार्ग कमलसागरपारा डिकेश्वर प्रसाद साहू के घर के सामने खड़े दो व्यक्ति से, गांव के मनीष सिन्हा के द्वारा वाद विवाद कर एक व्यक्ति को अपने पास रखे धारदार हथियार से मृत्यु कारित करने नियत से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे घायल अवस्था में खुन से लथपथ पडा है। तथा आरोपी मनीष सिन्हा भाग गया है। सूचना मिलने पर थाना पुरूर पुलिस खुन से लथपथ पडे व्यक्ति को जीवित होने की आशंका पर उक्त व्यक्ति को पेट्रोलिंग वाहन से ईलाज हेतु जिला अस्पताल धमतरी ले गये जहाँ डॉक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत होना बताये। प्रार्थी भागवत बंजारे की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 109, 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतक भागवत मरकाम पिता आनंद राम उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम भोथापारा माडमसिल्ली थाना करेगांव जिला धमतरी (७०ग०) का होना पाया गया। आरोपी मनीष सिन्हा पिता नरेश सिन्हा उम्र 28 साल साकिन ग्राम चिटौद थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) को उसके सकुनत से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक के साथ माँ-वहन की अश्लील गाली-गुप्तार व वाद विवाद होने पर आरोपी के द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राण घातक हमला करने से मृतक भागवत मरकाम की मृत्यु होना बताया तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को आरोपी द्वारा पेश करने पर विधिवत् जप्त किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना पुरूर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।

लौह अयस्क नगरी सहित अंचल में सनातनी व्रती महिलाओं ने हलषष्ठी मैय्या की सामूहिक रुप से पूजा

0
  • अर्चना कर अपनी संतान की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की.

दल्लीराजहरा । आज लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा सहित ग्रामीण अंचल में विभिन्न मंदिरों व सार्वजनिक पूजा स्थान में हलषष्ठी/ हरछठ/कमरछठ का पर्व सनातनी महिलाओं ने जल से भरे “सगरी” की व भगवान शिव परिवार सहित बलराम/बलभद्र जी की सामूहिक रुप से विशेष पूजा अर्चनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया व अपनी संतान की स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।

आज भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि गुरुवार 14 अगस्त 2025 को उपवास रखकर भगवान शिव पार्वती गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम/ बलभद्र जी की पूजा अर्चना आरती की गई तथा अपनी संतान की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई।इसी क्रम में जैन मंदिर वार्ड क्र.22 स्थित बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10,क्वार्टर नं.70/A दल्लीराजहरा में हरछठ का उपवास रखने वाली श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने भी सामूहिक रुप से हलषष्ठी मैय्या व बलराम/ बलभद्र जी की जयंती के पावन अवसर पर सगरी में जल भरकर व भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी सहित बलभद्र जी की पूरे वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना,कथा श्रवणकर व आरती तथा धार्मिक भजन गीत गायन के साथ संपन्न किया। तत्पश्चात हलषष्ठी मैय्या का प्रसाद को वितरण किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हलषष्ठी मैय्या की पूजा अर्चना को सामूहिक रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए ममता शर्मा, राधा मिश्रा, ममता मानकर,शशि सिंह राजपूत, सोनाली राजपूत, रेखा साहू,तरुण साहू, उमा ढ़ोले, वीणा निषाद, निर्मला निषाद,कल्पना मेश्राम, पूर्णिमा राठौर,प्रियंका गुप्ता, लता कुलदीप,प्रियंका नायक,शांति साहू ,प्रमिला नायक उपस्थित रहीं।

विशाल तिरंगा यात्रा से राष्ट्र भक्ति की भावना से सराबोर हुआ बालोद शहर

0
  • जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्यजनों, छात्र-छात्राओं, मीडिया प्रतिनिधियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने की कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता, देश प्रेमियों का उमड़ा हुजुम
  • कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान एवं पानी का सदुपयोग करने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दिलाई शपथ

बालोद, 13 अगस्त 2025  भारत की आजादी के 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा समाज के सभी वर्ग के लोगों के सहभागिता से आज आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा से बालोद शहर राष्ट्र भक्ति की भावना से सराबोर रहा। नगर व जिले के गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, स्वच्छता दीदियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से आज आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति भावना से ओत-प्रोत होकर समूचा बालोद शहर तिरंगामय हो गया। जिला प्रशासन के इस आयोजन में देश पे्रमियों का हुजुम उमड़ पड़ा। शहर वासियों ने जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष  कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  राकेश यादव,  पवन साहू,  अभिषेक शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा वनमण्डलाधिकारी  अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  अजय किशोर लकरा, एसडीएम  नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  देवांश राठौर के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों अधिकारी-कर्मचारियों छात्र-छात्राओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने अपने हाथ में तिरंगा झण्डा लेकर राष्ट्र भक्ति गीत एवं धुन के साथ भारत माता की जय घोष करते हुए बालोद शहर का भ्रमण किया।

जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के सभी वर्ग की सहभागिता से राष्ट्र भक्ति की भावना जीवंत होकर प्रत्येक देशवासियों को राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि आज का विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से प्रारंभ होकर घड़ी चैक, पुराना बस स्टैण्ड, हलधर नाथ चैक, मधु चैक, जय स्तंभ चैक होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में तिरंगा रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने गांव एवं पंचायत को स्वच्छ एवं सजल बनाए रखते हुए विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर बनाने हेतु अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। श्रीमती मिश्रा ने स्वच्छता को अपने स्वभाव एवं संस्कारों में शामिल कर इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की भी शपथ दिलाई। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने तथा इसका प्रबंधन करने के तथा पानी के एक-एक बूँद का सदुपयोग करते हुए अपने गांव, शहर एवं मोहल्ले तथा परिवार एवं जान-पहचाने के लोगों को भी पानी के सदुपयोग करने के महत्वपूर्ण कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्तिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुती दी गई।

उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर ’हर घर तिंरगा, हर घर स्वच्छता’ की थीम पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में मानव श्रृंखला के माध्यम से हर घर तिंरगा के आकृति का भी निर्माण किया गया था।

 

अब अंतागढ़ इलाके में भी कन्वर्जन का विरोध

0
  • हवेचुर बोदेनार गांव में में भी लगा पादरी, पास्टर, नन के प्रवेश पर प्रतिबंध 

अर्जुन झा-

जगदलपुर धर्म, परंपरा और संस्कृति पर अतिक्रमण के खिलाफ बस्तर में चल रही पुनर्जागरण की लहर प्रबल हो चली है। खासकर संभाग के कांकेर जिले के आदिवासी मतांतरण के विरुद्ध कुछ ज्यादा ही मुखर हो उठे हैं। इस जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बाद अब अंतागढ़ ब्लॉक में भी कन्वर्जन के खिलाफ ग्रामीणों की लामबंदी शुरू हो गई है। अंतागढ़ की ग्राम पंचायत हवेचुर बोदेनार में भी पास्टर, पादरी, नन और कन्वर्जन करने वालों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। गांव के प्रवेश द्वार पर प्रवेश की मनाही संबंधी बोर्ड लगाया गया है।

बस्तर संभाग के गांवों में कन्वर्जन के विरोध में और अपनी संस्कृति व परंपराओं को बचाने के लिए आदिवासी मुखर होकर आगे आने लगे हैं। कन्वर्जन विरोधी यह लहर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र से होती हुई अब अंतागढ़ इलाके तक पहुंच चुकी है। यहां के आदिवासी जाग उठे हैं, उनके बीच संस्कृति और परंपराओं का पुनरोदय हो रहा है। जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के रखवाले आदिवासी मतांतरण का खुलकर और पुरजोर ढंग से विरोध करने लगे हैं। समूचा आदिवासी समाज मुखर हो उठा है। आदिवासी गांवों में पादरी, पास्टर और ननों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बस्तर के पांचवी अनुसूची क्षेत्र होने का हवाला देते और जल, जंगल, जमीन पर अपने अधिकार का दावा करते हुए आदिवासी समुदाय कन्वर्जन को अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं पर बड़ा आक्रमण मान उसे प्रतिबंधित करने एकजुट हो गया है। भानुप्रतापपुर क्षेत्र ग्राम कुडाल, बांसला और परवी केंवटी में पादरियों, पास्टरों और ननों के प्रवेश पर रोक लगाई जा चुकी है। इन गांवों के प्रवेश द्वारों पर इस संबंध में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। आदिवासियों का कहना है कि बस्तर की संस्कृति पर हमला नहीं सहेंगे, जल, जंगल, जमीन, संस्कृति पर अतिक्रमण नहीं सहेंगे, जनजातीय समुदाय ही बस्तर की असली पहचान है। यह लहर गांव दर गांव पहुंच रही है और अब अंतागढ़ विकासखंड तक फैल चुकी है। इस ब्लॉक की ग्राम पंचायत हनेचुर में भी कन्वर्जन करने कराने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। हनेचुर में हुई सार्वजनिक बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में धर्मांतरण को प्रोत्साहित करने वाले पादरी पास्टरों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ग्राम समाज ने धर्मांतरण को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं पर बड़ा हमला बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया है। ऐसे कृत्य को प्रोत्साहित करने वालों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाते हुए गांव के बाहर सूचना फलक लगाया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS