City Media - Page 127 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 127

वन मंत्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधा रोपकर किया वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

0

जगदलपुर, 22 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शुक्रवार को जगदलपुर शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधरोपण कर जगदलपुर में अमृत योजना के तहत ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान जगदलपुर शहर के तीन अलग-अलग वार्डों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोकमान्य तिलक वार्ड में मंत्री केदार कश्यप ने खुद एक पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रवीर वार्ड में इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के पास और महाराणा प्रताप वार्ड में पुराने डंपिंग साइट पर 300-300 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कुल 900 नए पौधे रोपित होंगे। इस पहल का एक विशेष पहलू यह है कि इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी तीन महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मंत्री श्री कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें लगाकर देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भी सहायक होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया और इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान जगदलपुर को एक हरित और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भोपालपटनम में सूने मकान को बनाया निशाना, नगदी और जेवरात पर हाथ साफ

0

भोपालपटनम, 22 अगस्त। बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के बीच बस्ती में बीती रात चोरी की एक और वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगद राशि और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती गगन पामभोई के घर के मुख्य दरवाजे में लगे कांच को निकालकर चोरों ने भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे नगदी एवं तीन तोला सोने का चेन चुरा लिए। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे, जिसका लाभ उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही भोपालपटनम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान और नकदी की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि भोपालपटनम क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। घनी बस्तियों में हो रही इन वारदातों से क्षेत्रवासी भयभीत हैं, जबकि पुलिस की गश्त और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिला अस्पताल बालोद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

0

बालोद, दिनांक 21/8/2025जिला पंचायत बालोद की उपाध्यक्ष एवं चेयरमेन इंडियन रेडक्रास सोसायटी रायपुर छत्तीसगढ़ श्री तोमन साहू ने आज प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय को जिला अस्पताल बालोद की ज्वलंत समस्या को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में जिला अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, गायनेकोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई है।

उपाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि जिला अस्पताल बालोद पूरे जिले सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु पहुँचते हैं। किंतु विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को धमतरी, दुर्ग अथवा रायपुर जैसे अन्य जिलों में रेफर करना पड़ता है, जिससे गंभीर परिस्थिति में मरीजों को जान का जोखिम उठाना पड़ता है।

गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के लिए गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति, शल्य क्रियाओं के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे जैसी जाँच सुविधाओं के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या आम जनता, विशेषकर ग्रामीण व गरीब तबके के लिए अत्यधिक कठिनाइयाँ उत्पन्न कर रही है।

जिला अस्पताल हेतु एनेस्थीसिया विशेषज्ञ एवं पूरूर उपस्वास्थ्य केंद्र हेतु एंबुलेंस की तत्काल की गई घोषणा

उक्त मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला हॉस्पिटल बालोद के लिए एनेस्थीसिया (निश्चेतना ) विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति एवं बालोद जिला अंतर्गत विकासखंड गुरुर के उप स्वास्थ्य केंद्र पूरूर हेतु एक एंबुलेंस की घोषणा जिला अस्पताल में आयोजित उद्घाटन समारोह के बीच में की माननीय मंत्री जी की इस घोषणा पर उपस्थित जन समुदाय ने खुशी जाहिर की है।

 

इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार शीघ्र कार्यवाही कर जिला अस्पताल बालोद में आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना सुनिश्चित करेगी, ताकि जिले की जनता को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।

 

शिक्षा गुणवत्ता लाने की कवायद में जुटीं बीईओ भारती देवांगन

0
  • श्रीमती देवांगन ने बस्तर की दूरस्थ शालाओं का किया औचक निरीक्षण
  • बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की समयबद्धता पर जताया संतोष

जगदलपुर। बस्तर की विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ अंचलों की विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला सुधापाल, माध्यमिक शाला सुधापाल, प्राथमिक शाला गाड़ाघाट, प्राथमिक शाला आमाडोंगरी, तथा हायर सेकंडरी स्कूल सुधापाल का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान बीईओ श्रीमती देवांगन ने छात्रों के शैक्षिक स्तर की जांच की और विशेष रूप से अकादमिक रूप से कमजोर बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देने के निर्देश दिए।

शिक्षकों की परफॉरमेंस बेहतर: भारती

श्रीमती देवांगन ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि शालाओं में शिक्षक समय पर उपस्थित हो रहे हैं और बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और प्रधान पाठकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह की कार्यशैली से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ होने वाला है, ऐसे में शालाओं में जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाए।

बच्चों के साथ किया भोजन

निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन ने माध्यमिक शाला सुधापाल में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। बच्चों की दिनचर्या और भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब शिक्षक, पालक और प्रशासन तीनों मिलकर काम करें। इस दिशा में बस्तर ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बेहतर काम करती नजर आ रही हैं। श्रीमती देवांगन का यह दौरा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए प्रशासनिक संकल्प को दर्शाता है। उनके निरीक्षण से शिक्षकों में नई ऊर्जा और जवाबदेही की भावना जागृत हुई है। श्रीमती देवांगन अपने सीनियर एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नक़्शे कदम पर चलते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर हैं।

टपकते तंग कमरे में पांच कक्षाएं

0
  •  भवन विहीन है प्राथमिक शाला कुटियारीगुड़ा

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोखागांव की शासकीय प्राथमिक शला कुटियारीगुड़ा का अपना भवन नहीं रहने के कारण अतिरिक्त कक्ष मे शाला लगाई जा रही है। यह कमरा भी बेहद तंग है और बरसात होने पर कमरे के अंदर पानी टपकता।

इसी तंग कमरे में पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को एकसाथ बिठाकर पढ़ाना बड़ा ही मुश्किल काम है। अतिरिक्त कक्ष भी जर्जर हो चुका है और इस जर्जर भवन की छत पर तिरपाल लगाकर अंदर बच्चों को बिठाया जाता है। इस शासकीय प्राथमिक शाला मे बाउंड्री वॉल भी नहीं है। भवन परिसर में सरगी के दो सूखे हुए विशाल पेड़ स्थित हैं, जो कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए कई बार निवेदन किया जा चुका है लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे परिसर में खेलते रहते हैं। अगर ये पेड़ बच्चों के ऊपर आ गिरा तो इसके लिए जवाबदेह कौन होगा?शासकीय शाला भवन बनाने के लिए कुछ दिनों पहले अधिकारी आकर नाप जोख कर निशाना लगा गए थे, लेकिन आज तक भवन निर्माण का कोई अता पता नहीं है।

आर्थिक सहयोग करने पर वेद बाई धुर्वे ने जताई आभार

0

कुसुमकसा:- मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी ) के प्रयास से कुसुमकसा की महिला श्रीमति वेद बाई धुर्वे के बच्चा दानी ऑपरेशन के आर्थिक सहयोग की मांग किया गया व छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ऑपरेशन का पूरा खर्च उठाने की बात कही जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी ने मंडल अध्यक्ष गांधी को भरोसा दिलाते हुए कहा वेद बाई धुर्वे को रायपुर बंगले भेज देना ऑपरेशन का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी मंडल अध्यक्ष गांधी सिन्हा व ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती वेद बाई पिसदा व संतोष जैन सुगरा बेगम, दीपक जैन यादव पंच ने मंत्री जी को वेद बाई धुर्वे ने आर्थिक सहयोग के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।

थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम खैरा में खरखरा नदी नहाने गये युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर,  एसडीओपी बालोद ल देवांश सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक बालोद बोनिफास एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी देवरी राकेश ठाकुर के नेतृत्व थाना स्तर पर टीम गठित कर हत्या के प्रयास के आरोपियांे को पकड़ने में सफलता मिली ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी उमेश कुमार ठाकुर पिता गिरधारी राम ठाकुर उम्र 40 वर्ष ग्राम खैरा थाना देवरी जिला बालोद के छोटे भाई चेतन कुमार ठाकुर को आरोपीगण अंकालु सिन्हा, यशवंत सिन्हा, दानेश्वर निषाद के द्वारा पुराने रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देते हुये तथा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं पास में रखे लकड़ी के डण्डा से हाथ, पैर, सिर में मारपीट करने से चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रं. 107/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस 3(2)(ट) एससी/ एसटी कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध संकलित व उपलब्ध साक्ष्यों से आरोपीगणो द्वारा अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक 21.08.2025 को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय जुर्म का होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री बोनिफास एक्का, निरीक्षक राकेष ठाकुर थाना प्रभारी देवरी, सउनि गौकरण भण्डारी थाना देवरी, प्रआर 1595 प्रेमसागर कवंर, आर.356 संतोष खुटेल, आर. 523 दिलीप बर्मन, आर. 1875 सुरेष प्रीतम, म.आर. 16 खुशबु सिंह का विशेष योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपीगण के नामः-

01. अंकालु राम सिन्हा पिता दुर्गाराम सिन्हा उम्र 48 वर्ष

02. यशवंत कुमार सिन्हा पिता अंकालु राम सिन्हा उम्र 26 वर्ष

03. दानेश्वर निषाद पिता भागवत राम निषाद उम्र 28 वर्ष

सभी निवासी ग्राम खैरा थाना देवरी जिला बालोद

बच्चों के दिलों में बसे हैं संकुल समन्वयक ठाकुर

0
  •  प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में मनाया गया समन्वयक कृष्णा सिंह का जन्मदिन

जगदलपुर वैसे तो शिक्षकों के नाम से विद्यार्थी खौफ खाते हैं। बहुत कम शिक्षक और अधिकारी ऐसे होते हैं, जो स्कूली बच्चों के दिलों में अपने लिए जगह बना पाते हैं। इन्हीं में शुमार हैं संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, जिन पर बच्चा बच्चा जान न्योछावर करता है। बच्चों के दिलों में राज कर रहे हैं कृष्णा सिंह ठाकुर। बच्चों के साथ श्री ठाकुर के आत्मीय संबंधों की झलक आज बस्तर विकासखंड की प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में देखने को मिली।

खैरगुड़ा प्राथमिक शाला में एक विशेष आयोजन कर बच्चों और शिक्षकों ने संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत गाए और नृत्य किया, जबकि शिक्षकों ने उनके लिए विशेष उपहार तैयार किए थे। अपने प्यारे सर के जन्मदिन पर बच्चे बड़े खुश और भावुक नजर आ रहे थे। इनमें कई बच्चे तो ऐसे भी थे, जिन्होंने कभी अपना जन्मदिन ही नहीं मनाया है और न ही किसी की बर्थडे पार्टी का लुत्फ़ उठाया था। कृष्णा सिंह ठाकुर ने प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के बच्चों और शिक्षकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आपके इस प्यार और सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं। आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं और मुझे अपने काम में और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगी।” शिक्षकों और बच्चों ने बताया कि कृष्णा सिंह ठाकुर का जन्मदिन मनाने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि कृष्णा सिंह ठाकुर का नेतृत्व और मार्गदर्शन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे उनके साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस करते हैं।

वे बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर काम करते हैं और उनकी प्रगति के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उनके नेतृत्व में स्कूल में कई अच्छे काम हुए हैं और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। इस आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में बच्चों और शिक्षकों के बीच एकता और सहयोग की भावना बहुत मजबूत है। उनमें आत्मीय संबंध हैं। ऐसे ही आत्मीय संबंधों की बुनियाद पर शिक्षा और बच्चों के सुनहरे भविष्य की इमारत मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।

हाईमास्ट लाइट खराब, शहर डूबा अंधेरे में; नगर पंचायत ने ठेकेदार को भेजा नोटिस

0
  • गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर चेताया, जल्द सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

भोपालपटनम नगर पंचायत भोपालपटनम में लगाई गई हाईमास्ट लाइटों के खराब हो जाने से नगरवासी रात्रि में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में नगर पंचायत ने ठेकेदार मां कर्मा कंस्ट्रक्शन एंड जनरल ऑर्डर सप्लायर्स, फरसगांव को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य में लापरवाही के लिए चेताया है।

नगर पंचायत कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, ठेकेदार द्वारा वर्ष 2023-24 में नगर के विभिन्न वार्डों में 5 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई थीं। मगर सभी लाइटें वर्तमान में खराब पड़ी हैं, जिससे नगर में रात के समय गहरा अंधेरा छा जाता है। सबसे गंभीर चिंता यह है कि इन हाईमास्ट लाइटों के आसपास से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पत्र के माध्यम से ठेकेदार को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र सभी खराब लाइटों को ठीक कर इसकी सूचना कार्यालय को दें। अन्यथा, उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, बीजापुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम को भी सूचनार्थ भेजी गई है।नगरवासियों ने भी नगर पंचायत से मांग की है कि सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का त्वरित समाधान कराया जाए।

मोंगरापाल में स्वास्थ्य सेवा ठप : उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की वापसी की मांग

0
  •  उप स्वास्थ्य केंद्र में है महज एक कर्मचारी, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान 

बकावंड ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही दिक्कतों को देखते हुए जनपद पंचायत बकावंड की जल एवं स्वच्छता समिति की सभापति दयमती बंशी कश्यप ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर को पत्र लिखकर मोंगरापाल उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रही एएनएम ममता मौर्य को उनके मूल पदस्थना स्थान पर वापस लाने की मांग की है।

जनपद सभापति दयमती कश्यप द्वारा पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में एएनएम ममता मौर्य का संलग्नीकरण तोकापाल की ग्राम पंचायत राजूर सड़क पारा में किया गया है, जबकि मोंगरापाल उप स्वास्थ्य केन्द्र में केवल एक कर्मचारी डाली ठाकुर कार्यरत हैं। वे शासकीय कार्यों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सतत लगी रहती हैं, जिससे उन पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है। इसके चलते मोंगरापाल का स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुल पा रहा है और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। सभापति दयमती कश्यप ने कहा है कि यदि एएनएम ममता मौर्य को जल्द मोंगरापाल वापस नहीं लाया गया तो ग्रामीणों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी है।

वर्सन

करेंगे जरूरी पहल

जनपद सभापति ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर जरूरी पहल की जाएगी।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS