City Media - Page 620 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 620

अज्ञात व्यक्तिका शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

0

दल्लीराजहरा ग्राम हितकसा से मानपुर की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग के सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी | सूत्रों के अनुसार खेमन दास गंजीर पिता धना राम उम्र 60 साल साकिन झीकाटोला थाना राजहरा ग्राम कोटवार द्वारा थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि ग्राम हितकसा से मानपुर की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 30-35 वर्ष रंग सावला, कद 5फीट 5 इंच, जिसकी दाढ़ी बढ़ा हुआ, एवं बदन में 02 शर्ट फुलबाह व मटमैला रंग की फुलपैट कपड़ा घुल मिट्टी से सना हुआ जिसे देखने पर दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहना महसूस होता है दिनांक 26.12.2023 को ग्राम हितकसा बस्ती के लोगो द्वारा खाना खाने के लिये देना व खाना खाने के बाद बस्ती के बाहर खुले आसमान में सो जाने से रात्रि के ठंड पड़ने से आज दिनांक 27.12.2023 के सुबह 08:00 बजे मृत हालात में मिलने की रिपोर्ट मे थाना राजहरा में मर्ग कं, 59/2023 कायम किया गया हैं।

जिस किसी को भी इस अज्ञात व्यक्ति के बारे मे जानकारी हो वे दल्लीराजहरा के थाना प्रभारी राजहरा मोबा.नं. 9479192058 या प्र.आर. राकेश कुमार साहू मोबाइल नंबर – 9406082410 से संपर्क करें फिलहाल शव को BSP प्रशासन के मरचुरी में रखा गया है। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विधायकों का किया सम्मान

0
  • मेडिकल कॉलेज में स्वागत समारोह का आयोजन

जगदलपुर मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर में 26 दिसंबर को रेशम प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मेकाज चतुर्थ श्रेणी इकाई हारा नव निर्वाचित विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।


विधायकद्वय ने मां दंतेश्वरी के छायाचित्र पर मालार्पण व दीप प्रज्जवलित किया। पश्चात दोनों अतिथियों एवं उनके साथ आए अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए किरण देव सिंह ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की हर समस्या को राज्य सरकार के समक्ष रखकर यथा संभव हल कराने की बात कही। विशिष्ट अतिथि विनायक गोयल ने कहा कि कर्मचारियों और क्षेत्र की जनता की समस्या के निदान हेतु वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और जन भावना के अनुरुप कार्य करेंगे। इससे पूर्व अधाक्षता कर रहे छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्षअजय प्रताप सिंह परिद्वार ने अतिथियों का स्वागत कर कर्मचारी हित में अपने विचार रखे। अंत में गुजराल शार्दुल ने आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जयराम प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, लदीन यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सोमारु कश्यप महामंत्री तोकापाल मंडल, वेदप्रकाश पाण्डे महामंत्री रेतराम जिला पंचायत सदस्य, रीतेश जोशी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कर्मचारी अधिकारी वर्ग से दयानंद पटेल, रुपेंद्र सिंह, महेंद्र पारेर, गुजराल शार्दुल, निर्मला ठाकुर, भीखम साहू, रिकेश्वर निवेंद्र के साथ मेकाज के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। मेकाज के डॉ. खिलेश्वर सिंह, डॉ. केएल आजाद, डॉ. दीपिका ध्रुव विशेष रुप से उपस्थित थे। मंच संचालन शिवनारायण पाण्डे ने किया।

धान के सुनहरे दानों से पूरे परिवार की जिंदगी हो रही है सुनहरी

0
  •  किसान सूरज ने परिवार को बना लिया आत्मनिर्भर
  •  सुखमय जीवन जी रहा तीन भाइयों का संयुक्त परिवार
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को धान खरीदी की बकाया बोनस राशि प्रदान की जाने से किसानों के परिजन हर्षित हैं। सरकार की इस पहल से किसान बोनस राशि का घरेलू जरूरतों को पूरा करने सहित बच्चों की पढ़ाई के लिए सदुपयोग कर रहे हैं। बोनस के करीब 40 हजार रुपए मिलने से प्रसन्न जगदलपुर तहसील के ग्राम मारकेल निवासी किसान सूरज सेठिया ने सुशासन दिवस पर सरकार के इस किसान हितैषी फैसले को सराहनीय निरूपित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया।
    किसान सूरज सेठिया ने बताया कि वर्ष 2014- 15 और 2015-16 में उसके द्वारा बेचे गए धान की बोनस राशि मिलने के बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था, लेकिन किसानों की चिंता करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की इस सार्थक पहल से लाखों किसानों के परिवार खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे जगदलपुर के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ रहे हैं और अभी हाल ही में मिली बोनस राशि का उपयोग उनकी फीस जमा करने के लिए करेंगे। कृषक सूरज कहते हैं कि कड़ी मेहनत और उन्नत तकनीक के द्वारा खरीफ धान उत्पादन से अपने परिवार को आत्मनिर्भर बना चुके हैं। गांव में 17 एकड़ कृषि भूमि के मालिक सूरज अपने 16 सदस्यीय सयुंक्त परिवार का अच्छे ढंग से भरण- पोषण कर रहे हैं। इस कार्य में उनके दो छोटे भाई पूरा सहयोग करते हैं। इसके फलस्वरूप 40 गायों वाली एक अच्छी खासी डेयरी फार्म भी बेहतर तरीके से संचालित कर परिवार के लिए एक निश्चित आय का स्रोत विकसित कर चुके हैं। सूरज बताते हैं कि वे अपनी खेती जमीन के साथ ही गांव के अन्य किसानों के लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि को रेग पर लेकर धान की उन्नत खेती करते हैं।

    बच्चों को दिला रहे हैं अच्छी शिक्षा
    इस वर्ष भी सूरज ने अच्छी पैदावार लेकर लगभग 300 क्विंटल धान का विक्रय किया है। सूरज ने अपने भाईयों की मदद से परिवार के सभी बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। परिवार के 3 बच्चों को जगदलपुर शहर के निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिल दिलाया गया है। वहीं एक भतीजे को कॉलेज में पढ़ा रहे हैं। साथ ही अन्य दो बच्चों को अभी गांव के स्कूल में भेज रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के करीब 12 लाख किसानों को वर्ष 2014- 15 और 2015- 16 की धान खरीदी का 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि सुशासन दिवस के अवसर पर जारी की गई। इसके तहत बस्तर जिले में भी 23966 किसानों को 38 करोड़ 40 लाख रुपए बोनस राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया किरण देव का अभिनंदन

0
  • विधायक विनायक गोयल भी विशेष रूप से रहे मौजूद

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की चतुर्थ श्रेणी मेकाज इकाई ने भव्य समारोह में जगदलपुर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल का अभिनंदन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने किरण देव और विनायक गोयल को स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत भी कराया।

विशाल हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिलेभर के स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार, जिला मीडिया प्रभारी भीखम साहू, चतुर्थ वर्ग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मेकाज के जिला अध्यक्ष गुजराल शार्दुल, चतुर्थ श्रेणी मेकाज अध्यक्ष निर्मला ठाकुर, अनियमित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिकेश्वर प्रसाद निवेंद्र तथा अन्य पदाधिकारियों ने श्री देव एवं श्री गोयल का विशाल पुष्पाहार पहनाकर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए किरण देव सिंह ने कहा कि मैं बीमार लोगों की सेवा में दिन रात लगे रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पहुंचकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। आप सभी सेवाभावी लोग हैं।

हमारी प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मैं स्वयं और विनायक गोयल आपके हर सुख दुख में सदैव आप लोगों के साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार सामाजिक सरोकारों से जुड़कर अपना दायित्व निभाने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज, सदाशयता और कर्मचारियों व आमजन के लगाव को तो आप लगातार देखते आ रहे हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव तथा विजय शर्मा की कार्यप्रणाली भी कर्मचारी हितैषी ही होगी।आप सभी के कामकाज को मैं नमन करता हूं। विनायक गोयल ने भी समारोह को संबोधित किया। कर्मचारियों ने किरणदेव और विनायक गोयल से आग्रह किया कि 4 प्रतिशत बढ़े हुए डीए के भुगतान की व्यवस्था जल्द कराएं।

ड्रग इंस्पेक्टर की नाजायज मांग से दवा विक्रेता हैं परेशान

0
  • फर्जी केस बनाने और लाइसेंस रद्द करा देने की दी जाती है धमकी
  •  नशीली दवा बेचने का झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ना
    अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिले के मेडिकल स्टोर संचालक  औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर की धमकियों और नाजायज मांग से परेशान हैं। आरोप है कि मेडिकल स्टोर्स की जांच के नाम पर दुकान संचालकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। दवा दुकानों में कुछ भी गलत न पाए जाने के बावजूद झूठी रिपोर्ट बनाकर दुकान का लायसेंस रद्द करा देने और तरह तरह के मामलों में फंसा देने की धमकी ड्रग इंस्पेक्टर एवं विभाग की टीम द्वारा दी जाती है। दुकान संचालकों को कार्यालय में आकर मिलने के लिए कहा जाता है। ड्रग इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली से कई मेडिकल स्टोर्स इस कदर परेशान हो चले हैं कि अब वे कारोबार बंद करने का भी मन बनाने लगे हैं।
पूर्व में जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर नशीली दवाइयां और सिरप बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई को सभी लोगों ने सराहा था। उस दौरान नशे के ऐसे कई सौदागर जेल भी भेजे गए थे। इनमें एक भी मेडिकल स्टोर संचालक शामिल नहीं था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को जिले के ड्रग नियंत्रण विभाग ने उगाही के लिए हथियार बना लिया है। उन्होंने स्थानीय मेडिकल स्टोर्स संचालकों को अब निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। बस्तर जिले में सालों से पदस्थ ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम द्वारा नशीली दवाई की जांच के बहाने शहर के मेडिकल स्टोर्स संचालकों को परेशान किया जा रहा है। बस्तर जिले में करीब 250 से 300 पंजीकृत दवा दुकानें संचालित हैं। मेडिकल स्टोर्स संचालकों का कहना है कि जांच के बहाने जिला औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर टीम लेकर कभी भी पहुंच जाते हैं और छानबीन करने के बाद दुकान संचालकों को अपने कार्यालय में आकर मिलने के लिए कहते हैं। कार्यालय में आकर मिलने से उनके कहने का सीधा तात्पर्य लेनदेन है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दुकान का लाइसेंस रद्द करा देने के साथ ही कई मामलों में फंसा देने ने की धमकी दी जाती है। अनर्गल मांग की जाती है। मांग पूरी न करने पर परेशान किया जाता है। ड्रग इंस्पेक्टर और विभाग के कर्मियों के रवैए से मेडिकल दुकान संचालक त्रस्त हो चले हैं। उनका कहना है कि औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर ने उनका जीना हराम कर दिया है। मेडिकल स्टोर्स संचालकों का आरोप है कि बिना कोई अपराध किए ही मोटी रकम की मांग की जाती है और मांग पूरी न करने पर प्रकरण बनाकर बर्बाद कर देने की धमकी दी जाती है। दुकान संचालकों ने बताया कि किसी भी मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां व सिरप की बिक्री नहीं की जाती, फिर भी ड्रग विभाग के अधिकारी दुकान संचालकों को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं।. मेडिकल स्टोर्स संचालक इस मामले की शिकायत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरणदेव सिंह तथा केबिनेट मंत्री केदार कश्यप से भी करने वाले हैं। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो से मामले की शिकायत करने की तैयारी में कुछ दुकान संचालक हैं।

26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया गया

0

आज 26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु ,गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों साहीबजादो बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह बाबा जोरावर सिंह ,बाबा फतेह सिंह जी के शहादत की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाया गया जिसमे शाला शिक्षण समिति के सदस्य एवम शाला के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे, विद्यालय


के विद्यार्थियों द्वारा भाषण,कविता,एवम पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया गया जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी कला का उत्तकृष्ठ प्रदर्शन जिसके फलस्वरूप समिति के द्वारा उपहार प्रदान कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुमन देवांगन को द्वितीय पुरस्कार उपासना सोनी को , भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंडी साहू को ,द्वितीय पुरस्कार अंजना देवांगन को , कविता गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार त्रिशिला साहू , द्वितीय पुरस्कार लक्ष्मी , तथा अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया ,आंचल जैन, रेणुका,कनिका, कुंदना ,लोकेश,याचना ,यश्श्वी ,खनक ,तनवीर , पलक ,कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती. व्ही. दास के द्वारा किया गया।

शाला समय में परिवर्तन

0

जगदलपुर बस्तर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से शालाओं के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान द्वारा जारी आदेश के तहत जिले की सभी शालाओं की कक्षाएं अब आगामी 15 जनवरी तक परिवर्तित समय के अनुसार लगाई जाएंगी। नए शेड्यूल के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली की कक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12.45 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक तथा एकल पाली वाली शालाओं में कक्षाएं प्रातः 10. 30 बजे 3.30 बजे तक लगेंगी। यह व्यवस्था सोमवार से शनिवार तक जारी रहेगी।

दल्ली राजहरा में अंगदान एवं नेत्रदान शिविर 28 दिसंबर को

0

दल्लीराजहरा देश की अग्रणी समाजसेवी संस्था यूएनएचआर काउंसिल की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा दल्ली राजहरा में प्रथम बार अंगदान एवं नेत्रदान का शिविर आयोजन किया जा रहा है। शिविर 28 दिसंबर को श्री जलाराम मंदिर में आयोजित है। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि धंडाले ने बताया कि इस शिविर आयोजन के पीछे संस्था का उद्देश्य मानव सेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य को अग्रणी बनाना है। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इस महा अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत लोगों से देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर समिति द्वारा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। अंगदान एवं नेत्रदान करने के इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीयन करवा इस महाभियान का हिस्सा बन सकते हैं। पंजीयन हेतु मोबाईल नंबर 7999112367 एवं 70490 08894 पर संपर्क कर सकते हैं।

दल्ली राजहरा में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को ठेकेदार के द्वारा वेतन भत्ते, व बोनस भुगतान में लापरवाही । सुरक्षा गार्ड आन्दोलन के लिए बाध्य

0

दल्ली राजहरा में बीएसपी के नगर प्रशासक के अंतर्गत कार्यरत सुरक्षा गार्डों वेतन भत्ते व बोनस भुगतान में ठेकेदार के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है l यह सुरक्षा ठेका सीडीओ सिक्योरिटी & पब्लिक सर्विस लिमिटेड के अंजनी द्विवेदी द्वारा चलाया जाता है l इनके के विरुद्ध तीसरी बार हड़ताल होने जा रही है l हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन (सीटू ) के सचिव कामरेड प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि 2 वर्षों में यह तीसरी दफा है जब यूनियन को सुरक्षा गार्ड के भुगतान के संबंध में प्रबंधन के पास विरोध प्रकट करना पड़ा है l पिछले वर्ष सुरक्षा गार्ड के द्वारा तीन सूत्री मांग माइंस भत्ता और रात्रि कालीन भत्ता ना मिलने के कारण म सुरक्षा गार्डौं के द्वारा 14 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक 7 दिन तक भूख हड़ताल की गई थी l उस समय तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक श्री समीर स्वरूप के द्वारा उनकी मांग को जायज मानकर दल्ली राजहरा से स्थानीय स्तर पर ठेका निकालने माइंस भत्ता रात्रि कालीन भत्ता देने और अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी सुविधा देने की बात कही गई थी l लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद फिर से ठेकेदारों के द्वारा लापरवाही करना शुरू कर दिया गया । उनके द्वारा सुरक्षा गार्ड्स को मिलने वाली वेतन रोक दिया गया l 3 माह तक वेतन न मिलने पर 3 मई 2023 को सुरक्षा गार्ड की ओर से यूनियन के द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई l आनन फानन में प्रबंधन के द्वारा ठेकेदार के ऊपर दबाव बनाया गया जिसके कारण तीन माह का वेतन दो सप्ताह के अंदर सुरक्षा गार्ड के खाते में डाल दिया गया l इस वर्ष फिर अक्टूबर माह में ठेकेदार के द्वारा दीपावली बोनस विगत मार्च माह के बाद से माइंस भत्ता एवं रात्रि कालीन भत्ता नहीं दिया गया है l दीपावली के समय इन सुरक्षा गार्डों की जेब खाली रह गई। ठेकेदार के द्वारा माइंस भत्ता वेतन और दीपावली बोनस तीनों नहीं दिया गया l इस ठेकेदार को रिपीट ऑर्डर न देने के लिए सुरक्षा गार्ड की ओर से एक आवेदन प्रबंधन को दिया गया था l इसके बावजूद पुन:इसी ठेका कंपनी को रिपीट ऑर्डर दे दिया गया है l विगत कई माह से वेतन एक माह बीत जाने के बाद दिया जा रहा है तथा माइंस भत्ते का भुगतान आठ महीने से नहीं किया गया है। l इस समस्या को देखते हुए सुरक्षा गार्ड व यूनियन फिर से सड़क पर उतरेगी l हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन सीटू की ओर से मुख्य महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा गया है l जिसके अनुसार सी डी ओ सिक्योरिटी &पब्लिक हेल्पलाइन सर्विस के द्वारा संचालित ठेके में आईओसी राजहरा के सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं l जो की महत्वपूर्ण स्थानो की सुरक्षा में संलग्न है l इन सुरक्षा गार्ड को ठेकेदार के द्वारा कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है l इस संबंध में प्रति माह ठेकेदार वा ऑपरेटिंग अथॉरिटी से निवेदन करना पड़ता है तब भी एक माह विलंब से वेतन भुगतान किया जाता है l इसी तरह माइंस अलाउंस व नाइट शिफ्ट एलाउंस का भी भुगतान विगत 8 माह ( अप्रैल 2023 ) से नहीं किया गया है l

भारत सरकार के नियमानुसार 30 नवंबर तक दीपावली बोनस का भुगतान कर्मचारियों को किया जाना है l अंतिम तिथि बीत जाने के बावजूद ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक बोनस भुगतान नहीं किया गया है l आश्चर्य की बात यह है कि उपरोक्त ठेकेदार द्वारा श्रमिकों के वेतन भत्ते एवं बोनस भुगतान संबंधी नियमों व कानून की खुले आम धज्जियां उड़ाने के बावजूद ठेकेदार पर प्रबंधक द्वारा कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है l जबकि इस संबंध में कार्यरत सुरक्षा गार्ड वा यूनियन द्वारा हर स्तर पर कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई है l वेतन भत्ते वह बोनस भुगतान पर ठेकेदार व प्रबंधन के रवैया से कार्यरत सुरक्षा गार्ड बेहद क्षुब्ध वा आक्रोशित है तथा आंदोलन के रास्ते पर जाने के लिए बाध्य है l
सुरक्षा गार्ड की निम्नांकित राशि की मांग लंबित है
( 1)नवंबर माह का वेतन का भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है l
(2) माइंस अलाउंस व नाइट अलाउंस की राशि का भुगतान विगत अप्रैल माह से नहीं मिला है l
(3) बोनस एक्ट में बोनस भुगतान की अंतिम तिथि 30 नवंबर होने के बावजूद आज दिनांक तक बोनस राशि का भुगतान ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया है l
उक्त तीनों लंबित भुगतान 30 दिसंबर नहीं करने पर इस ठेका में कार्यरत सभी सुरक्षा गार्ड दिनांक 1 जनवरी 2024 से भूख हड़ताल वा अमरन अनशन करने के लिए बाध्य रहेंगे l

कामरेड ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि बीएसपी एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है इसके बावजूद अधिकारी वर्ग मजदूरों के हित और अधिकार पर कोई ध्यान नहीं देते यह दुखद बात है l माइंस में पूरे ठेका श्रमिकों में सुरक्षा गार्ड ही एक ऐसा ठेका है जहां सबसे कम वेतन दिया जाता है l ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने के बावजूद बीएसपी प्रबंधन आंख मूंद कर बैठी है यह बड़ी दुखद बात है l कल सचिव कामरेड प्रकाश क्षत्रिय एवं सुरक्षा गार्ड महा प्रबंधक आई ओ सी राजहरा से मिलने गए थे लेकिन ढाई घंटे के इंतजार के बावजूद प्रबंधन के द्वारा यूनियन को समय नहीं देना अच्छा संकेत नहीं है l
हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन सीटू के अध्यक्ष कामरेड पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि जब मजदूर की हक और अधिकार की बात होगी चाहे वह कोई भी यूनियन से संबंध रखता हो ह सीटू यूनियन उनके साथ सबसे पहले खड़ा होगा और हम उनके हक और अधिकार के लिए आगे आने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे l हम मानते हैं कि मजदूरों का शोषण ना हो l शोषण के खिलाफ हमारा पूरा यूनियन खड़ा रहेगा l प्रबंधन यदि तय समय के अंदर सुरक्षा गार्ड की मांग नहीं मानी तो 1 जनवरी से सुरक्षा गार्ड की हड़ताल में हमारा पूरा यूनियन समर्थन देगा l
मांग पत्र की कॉपी निम्नलिखित को भेजी गई है
(1) ऑपरेटिंग अथॉरिटी संबंधित सुरक्षा ठेका नगर प्रशासक
(आईओसी) राजहरा
(2) एसडीम महोदय दल्ली राजहरा .
(3) सहायक महाप्रबंधक कार्मिक आईओसी राजहरा l

भाजपाइयों ने राजहरा में चलाया स्वच्छता अभियान

0
  •  जयंती पर मंडल भाजपा दल्ली ने दी श्रद्धांजलि

दल्लीराजहरा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा राम मंदिर में श्री वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया l


अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने टाउनशिप में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सुशासन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा कि स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य के विकास के लिए आधार भी तैयार किया। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता के साथ ही महान वक्ता भी थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन मयती, नगर भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश दसोड़े, भूपेंद्र डहरवाल, मुश्ताक अहमद, सुरेंद्र बेहरा, मोनू चौधरी, टी. ज्योति, सौरभ लूनिया, मनोज दुबे, सुरेश जायसवाल, रमेश जैन, महेंद्र पिपरे, रमेश मित्तल, एमएस श्रीजीत, राकेश देवांगन, नीलेश श्रीवास्तव, मेवा पटेल, जनार्दन सिंगरौल, सोनू ठगेल, सुमित जैन, जसवंत नायक, अफसर कुरैशी, बंटी चोपड़े, लीलावती साहू,ऊषा साहू, कुमारी बाई रावटे, प्रमोद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS