दल्ली राजहरा शहर में हजारों रुपए खर्च कर नगर पालिका की दुकानें लीज या किराए पर लेकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की आजीविका के लिए फेरीवाले एवं फुटपाथी व्यवसायी बड़ी चुनौती बन गए हैं। नगर पालिका के अधिकारी का हंसते हुए यह कहना कि इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता, वैध व्यापारियों के जले में नमक छिड़कने का काम करता है।नगर व्यवसायिक पालिका कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर उसे शहर के व्यवसायियों को आबंटित करती है जिसके आधार पर पालिका को प्रतिमाह उचित रकम शुल्क के रूप में प्राप्त होती है। कहीं कहीं तो खुली नीलामी के माध्यम से दुकानों की बिक्री करके पालिका परिषद को अच्छी आमदनी कमा लेती है।
लेकिन जब व्यवसायी उसी दुकान में अपना व्यवसाय प्रारंभ करता है, तो ठीक उसके सामने सड़क पर फेरी वाले उसी तरह का धंधा प्रारंभ कर देते हैं, जिससे व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का कोई ओचित्य नहीं रह जाता है। कॉम्प्लेक्स के दुकानदार की शिकायत पर सीएमओ मुस्कुराते हैं और कहते हैं- मैं कुछ नहीं कर सकता। अजीब बात है कि पालिका द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स में बसे व्यापारी की बात नहीं समझ, फेरी वालों और फुटपाथी लोगों से चंद रुपए लेकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। इस तरह का खेल दल्ली राजहरा नगर पालिका में चल रहा है।
महापौर संजय पाण्डे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में जारी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। दरअसल सभागार को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से चल रहे कार्यों की प्रगति देखने महापौर टाउन हॉल पहुंचे थे। महापौर ने गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा, साथ ही यह भी कहा कि टाउन हॉल शहर की सांस्कृतिक पहचान है, नगर निगम इसे नए स्वरूप में विकसित कर रहा हैं ताकि जगदलपुरवासी बेहतर सुविधाओं के साथ इस ऐतिहासिक सभागार का उपयोग कर सकें। संजय पाण्डेय ने कहा- हमारा प्रयास है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा हो और यह स्थल फिर से शहर की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बने। टाउन हॉल में आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक सुधार, आंतरिक उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।
सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे जनता के लिए विकसित स्वरूप में उपलब्ध कराया जाएगा।इसके बाद संजय पाण्डे नगर निगम जगदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण कार्य स्थल का विजिट करने पहुंचे। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही इस कार्य का भूमिपूजन प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया था। डीएमएफटी मद अंतर्गत नगर निगम जगदलपुर में क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत 20 लाख रुपये है। महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट बॉक्स यूनिट निर्माण से स्थानीय युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
गंगामुंडा तालाब पहुंचे मेयर –
इसके बाद महापौर श्री पाण्डे नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के साथ गंगामुंडा तालाब पहुंचे। यहां चल रहे सफाई एवं स्वच्छता कार्यों का उन्होंने स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। महापौर संजय पांडे ने अधिकारियों से कहा कि तालाब क्षेत्र की सफाई कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जल संरक्षण के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में तालाब की सफाई कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर संजय पाण्डे ने कहा शहर के सार्वजनिक स्थलों, तालाबों और सभागारों को बेहतर स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता है। हर कार्य को समयसीमा और गुणवत्ता के साथ करना हमारी टीम की प्रतिबद्धता है।
बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में पहली बार लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश शॉप मालिक पर तमंचा अड़ाकर एक लाख रुपए कैश और तीन बैग सोना चांदी के जेवर लूट ले गए। हालांकि कुछ ही देर में लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी फरार हो गए। खबर है कि बाद में दोनों फरार आरोपी भी पकड़ लिए गए। खास बात ये है कि लूट की यह वारदात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बिल्कुल करीब हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।लूट की यह वारदात सुकमा नगर के दुर्गा ज्वेलर्स में हुई है। बीती रात 8 बजे तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। हाथ में पिस्टल लिए बदमाश ज्वेलरी शॉप मालिक को डरा कर नगदी और सोने चांदी के गहनों को तीन बैग में भरकर अपने साथ ले गए। वही पास में मौजूद कुछ लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया।खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण मौके पहुंचे। वारदात गुरुवार रात 8 बजे के आसपास की है। तीन बदमाश दुर्गा ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के मालिक ओम सोनी को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए सारा पैसा और गहने निकाल कर देने कहा। बदमाशों ने ओम सोनी से कहकर दुकान की लाइट भी बंद करवा दी। इसके बाद डर के मारे व्यापारी ने एक लाख रुपए कैश उनके हवाले कर दिया। वहीं दूसरे बदमाशों ने तीन बैग में सोना और चांदी के जेवर भर लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने बाहर निकल कर मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर मिनी स्टेडियम के पास जंगल में एक आरोपी लेटा पड़ा मिला। लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक बैग मिला, वहीं बाकी बैग के साथ दूसरे आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी किरण चव्हाण मौके पर पहुंचे।उन्होंने चारों तरफ नाकेबंदी करने के निर्देश दिया। साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल ही रही थी कि कुछ ही देर में दो और आरोपी भी पकड़ लिए गए। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के हृदय स्थल पर स्थित दुकान में पहली बार ऐसी घटना हुई है। इस घटना से नगर के व्यापारी दहशत में आ गए हैं।– ये नई बीमारी का है संकेत…दशकों से नक्सलवाद का दंश झेलते आए सुकमा जिले को इस बीमारी से थोड़ी राहत पहुंची है, तो अब नई बीमारी ने यहां दस्तक दे दी है। लोग चैन की नींद सोने लगे थे, लेकिन लूट की इस वारदात ने फिर से लोगों की नींद उड़ा दी है। बाहरी बदमाश यहां आकर गंभीर प्रवृत्ति के अपराध करने से हिचकते थे, मगर नक्सलवाद के खात्मे के बाद ऐसे तत्व यहां सिर उठाने लगे हैं। नगर के लोगों का कहना है कि ऐसे तत्वों पर भी नकेल लगाने की जरूरत है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही तुहर टोकन एप के सर्वर डाउन होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सर्वर सुबह आठ बजे से डाउन है। एप के सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही तुहर टोकन एप के सर्वर डाउन होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सर्वर सुबह आठ बजे से डाउन है। एप के सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।
बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में पहली बार लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश शॉप मालिक पर तमंचा अड़ाकर एक लाख रुपए कैश और तीन बैग सोना चांदी के जेवर लूट ले गए। हालांकि कुछ ही देर में लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी फरार हो गए। खबर है कि बाद में दोनों फरार आरोपी भी पकड़ लिए गए। खास बात ये है कि लूट की यह वारदात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बिल्कुल करीब हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।लूट की यह वारदात सुकमा नगर के दुर्गा ज्वेलर्स में हुई है। बीती रात 8 बजे तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। हाथ में पिस्टल लिए बदमाश ज्वेलरी शॉप मालिक को डरा कर नगदी और सोने चांदी के गहनों को तीन बैग में भरकर अपने साथ ले गए। वही पास में मौजूद कुछ लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया।
खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण मौके पहुंचे। वारदात गुरुवार रात 8 बजे के आसपास की है। तीन बदमाश दुर्गा ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के मालिक ओम सोनी को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए सारा पैसा और गहने निकाल कर देने कहा। बदमाशों ने ओम सोनी से कहकर दुकान की लाइट भी बंद करवा दी। इसके बाद डर के मारे व्यापारी ने एक लाख रुपए कैश उनके हवाले कर दिया। वहीं दूसरे बदमाशों ने तीन बैग में सोना और चांदी के जेवर भर लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने बाहर निकल कर मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर मिनी स्टेडियम के पास जंगल में एक आरोपी लेटा पड़ा मिला। लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक बैग मिला, वहीं बाकी बैग के साथ दूसरे आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी किरण चव्हाण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने चारों तरफ नाकेबंदी करने के निर्देश दिया। साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल ही रही थी कि कुछ ही देर में दो और आरोपी भी पकड़ लिए गए। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के हृदय स्थल पर स्थित दुकान में पहली बार ऐसी घटना हुई है। इस घटना से नगर के व्यापारी दहशत में आ गए हैं।
– ये नई बीमारी का है संकेत…
दशकों से नक्सलवाद का दंश झेलते आए सुकमा जिले को इस बीमारी से थोड़ी राहत पहुंची है, तो अब नई बीमारी ने यहां दस्तक दे दी है। लोग चैन की नींद सोने लगे थे, लेकिन लूट की इस वारदात ने फिर से लोगों की नींद उड़ा दी है। बाहरी बदमाश यहां आकर गंभीर प्रवृत्ति के अपराध करने से हिचकते थे, मगर नक्सलवाद के खात्मे के बाद ऐसे तत्व यहां सिर उठाने लगे हैं। नगर के लोगों का कहना है कि ऐसे तत्वों पर भी नकेल लगाने की जरूरत है।
किसानों को जरूरी सुविधा उलपब्ध कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद, 04 दिसंबर 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा बालोद जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिले के धान खरीदी केन्द्रों का सघन दौरा कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समुचित माॅनिटरिंग की जा रही है। जिससे कि बालोद जिले में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक एवं बेहतर ढंग से संपन्न हो सके। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र मोखा-रजोली एवं गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पलारी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले कृषकों को जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाए गए धान का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाने की समझाईश दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की समुचित जाँच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं निगरानी दल के सदस्य के रूप में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय में धान खरीदी केन्द्रों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित कृषकों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की लिमिट की मात्रा को बढ़ाने की मांग की। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में शासन को पत्र प्रेषित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर एवं जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।
बालोद। ग्राम टेकापार में मंगलवार शाम एक शिक्षक और उनके परिवार को पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम लगभग 6.30 बजे की है, जब टेकापार निवासी व पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला में पदस्थ शिक्षक अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी रोहन जोशी शिक्षक के घर पहुंचा और अश्लील व गंदी-गंदी गालियां देने लगा।शिक्षक द्वारा विरोध करने पर आरोपी घर से निकलकर अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया। उसने शिक्षक को धमकी देते हुए कहा— “आज तुझे जान से मार दूंगा”—और हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने शिक्षक के घर की खिड़की में लगे कांच को कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,000 रुपये बताई गई है।घटना की जानकारी शिक्षक ने तत्काल बालोद थाना को फोन कर दी। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुँची, तभी आरोपी अपने घर के सामने से भाग गया। पूरी वारदात शिक्षक के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक की पत्नी जया बर्मन हैं, जिन्होंने आरोपी की धमकी और तोड़फोड़ को स्वयं देखा और सुना है।पीड़ित ने मामले में पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए तीनों जवानों को बीजापुर की नई पुलिस लाईन में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शहीदों के शव उनके गृहग्राम रवाना किए गए। इस मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी. ने की है।शहीद जवानों की अंतिम विदाई देने दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी सीआरपीएफ, डीआईजी पुलिस कमलोचन कश्यप, एसपी जितेंद्र यादव, एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकट, घासीराम नाग, श्रीनिवास मुदलियार, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम सहित सैकड़ों नागरिकों, ग्रामीणों व पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।अंतिम विदाई के पूर्व शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बारी बारी से विधायक, आईजी, डीआईजी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व परिजनों ने रोते बिलखते बलपुष्पांजलि अर्पित की। इस दरम्यान मौजूद जवान अपने साथी शहीद जवानों के नाम लेकर अमर रहे के नारे लगाते रहे। तीनों शहीद जवानों को अंतिम विदाई देते समय परिजनों सहित साथी जवानों को रोते देखा गया। इस बीच आईजी ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में 18 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। मोस्ट वांटेड माओवादी वेल्ला मोडियम भी मारा गया है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही तुहर टोकन एप के सर्वर डाउन होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सर्वर सुबह आठ बजे से डाउन है। एप के सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।