उच्च न्यायालय के आदेश पर अमल नहीं, असहयोग आंदोलन की चेतावनी
छग प्राइवेट मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने को लेकर निजी स्कूलों के संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। छग प्राइवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर कलेक्टर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा है।
गत 13 वर्षों से शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाई गई है। इसे लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की गई थी। उच्च न्यायालय ने आदेश में 6 महीने के भीतर मांगों पर निर्णय लेने को कहा था। शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों को प्रति छात्र प्रतिपूर्ति राशि प्राथमिक कक्षा में 7 हजार रुपए से बढाकर 18 हजार रुपए, माध्यमिक कक्षाओं में 11 हजार 500 रुपए से बढाकर 22 हजार रुपए और हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में 15 हजार रुपए को बढाकर 25 हजार रुपए करने की मांग छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा की गई है। इसी तारतम्य में निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन बस्तर जिला द्वारा कलेक्टर आकाश छिकारा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग एचआर सोम और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को ज्ञापन सौपा गया।
एसोसिएशन ने ज्ञापन में असहयोग आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन के अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश ने बताया है कि असहयोग आंदोलन में स्कूल शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, नोडल प्राचार्य के किसी भी कार्य में प्रदेश के निजी स्कूल सहयोग नहीं करेंगे और न ही उनके किसी पत्र, नोटिस या आदेश का कोई जवाब देंगे। यह आंदोलन प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने तक जारी रहेगा।
गांव में टीम द्वारा कई दिनो तक कैम्प लगाकर किया हत्या के पहलू की जांच।
अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना बालोद की रही विशेष भूमिका।
पति हि निकला हत्या का आरोपी।
दिनांक 23.02.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवीनवागांव तांदुला किनारे थाना बालोद क्षेत्र में महिला का शव देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व फोरंसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना बालोद में मर्ग क्र 16/2026 एवं अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल(भा.पु.से.) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किया गया। जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया।
महिला का शव सावित्री निषाद निवासी देवीनवागांव का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया गया। टीम द्वारा गांव में कई दिनो तक कैम्प किया गया एवं घटना के हर एक पहलू को ध्यान देते हुए बारीकी से एनालिसिस किया गया मुखबिर लगाया गया ग्रामीणो से घटना के संबंध जानकारी प्राप्त किया गया । मृत महिला के संबध में जानकारी प्राप्त किया जिससे पता चला कि विगत कुछ सालो से महिला मानसीक रूप से बिमार चल रही थी। व घरलू कार्य नही करती थी बार बार अपने मायके दुर्ग बिना बताए चले जाती थी। घटना के एक दो दिन पहले ही अपने ससुराल देवीनवागांव आई थी। टीम द्वारा सभी पहलू पर बारीकी से एनालिसिस करने के बाद मृतिका के पति धमेंन्द्र निषाद पर शक होने पर उसे बारीकी से पूछताछ करने पर पहने वह गोल मोल जवाब दे रहा था तकनीकी साक्ष्य व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर दुबारा बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह अपने कथन में बताया कि उसकी पत्नि श्रीमति सवित्री निषाद कुछ दिनो से मानसीक रूप से बिमार चल रही थी। और बिना बताए अपने मायके चले जाती थी। घर का काम जैसे कपड़ा धोना, खाना बनाना घरेलू काम नही करती थी। घटना दिनांक को भी वह सुबह उसकी पत्नि कपड़ा नही धोई ,खाना भी नी बनाई छोटी बेटी बिना खाए स्कूल चले गई, बड़ी बेटी घर में थीं मां भी बिना खाए मिटिंग में चले गई । धमेंन्द्र निषाद गांव के छठी कार्यक्रम में गयां वापस आने से पत्नि घर में नही थी। आरोपी धमेंन्द्र निषाद काफी आक्रोश में था। उसे ढूठंने गांव की तरफ गया नही मिलने पर तांदुला नदी तरफ जहां महिलाए सौच करने जाती है कि ओर गया और पुरानी साडी को हत्या की नियत से उठाकर उसे फाड कर रस्सी नूमा बना कर अपनी पत्नि को देखा गूस्से से जाकर उसे पटक दिया और अपनी पत्नि के गले मे साड़ी से कई बार लपेट कर उसकी हत्या कर दिया और लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नि द्वारा रखे स्कार्फ को सिर एवं गला में लपेट कर ढक दिया ताकि लोग समझे कि गिरने से स्कार्फ फसने से मृत्यु हुई है। उसके बाद वहां से वापस खेत के रास्ते अपने घर आ गया। आरोपी धमेंन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है। आरोपी के नाम व पता –
आरोपी धमेंन्द्र निषाद पिता गंभीर राम निषाद उम्र 41 साल पता ग्राम देवीनवागांव थाना बालोद जिला बालोद छ0ग0) उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, दूर्योधन यादव ,भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रुम लाल चुरेंद्र,आरक्षक भोपसिंह साहू ,राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोनी,गुलझारी साहू , थाना बालोद से मनीष राजपूत,मोहन कोकिला, संजय सोनी, उमेश निषाद, म.आरक्षक लक्ष्मी पटेल,योगेश पटेल, मिथलेश यादव का विशेष योगदान रहा।
पथराटोला। ग्राम पथराटोला के गौठान में बीती आधी रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात युवक महिंद्रा बोलेरो में फेंसिंग जाली एवं सीट पाइप लोड कर ले जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। हालांकि गाड़ी सवार युवक एवं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो क्रमांक सीजी 17 डी 1382 में चोरी की सामग्री भरी हुई थी। शक होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाद में वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सबसे अधिक आक्रोश इस बात को लेकर है कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पेड़ की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली का बाड़ भी नहीं छोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ी पहल को ठेस पहुंचाने जैसा कृत्य है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गौठान की एक ओर की जालियां पहले भी चोरी हो चुकी हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व की घटना में भी इन्हीं व्यक्तियों का हाथ हो सकता है। सूत्रों के अनुसार वाहन और युवक बिटाल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कुछ युवकों को सुबह समझौता करने के प्रयास में गांव के आसपास भटकते हुए भी देखा गया।महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पूरी घटना एक ग्रामीण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बोलेरो वाहन और संदिग्ध गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजही डैम की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रविवार को अपने परिचित एक नाबालिग के साथ बाइक से रजही डैम घूमने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रजही गांव के दो अन्य युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो बनाया और पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घर लौटने पर पीड़िता ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने रविवार को दल्लीराजहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।सीएसपी के अनुसार, प्रकरण में धारा 147 (2), 127, 62, 49 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वारदात में शाािलिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गयाl
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित “आप भी जानिए” अंतर्गत राजहरा खदान के कर्मचारियों की पत्नियों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारजनों को उस औद्योगिक प्रक्रिया से अवगत कराना था, भिलाई में लोहा एवं उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात में परिवर्तित होता है। विदित हो कि दल्ली राजहरा से प्राप्त लौह अयस्क ही भिलाई इस्पात संयंत्र की जीवनरेखा है। यहां के श्रमिकों के अथक परिश्रम से निकला लौह अयस्क राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दृष्टि से दल्ली राजहरा केवल एक खदान नहीं, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र की सशक्त आधारशिला है।
भिलाई प्रस्थान से पूर्व एम.वी.टी. सेंटर, दल्ली राजहरा के सभागार में महिलाओं को भ्रमण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियाँ एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। राजहरा खदान के महाप्रबंधक श्री एस. बास्के ने औद्योगिक परिसर में अनुशासन, समूह में चलने, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं निर्धारित मार्गों के पालन पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों का सामूहिक ग्रुप फोटो लिया गया तथा भ्रमण दल को बस द्वारा भिलाई के लिए रवाना किया गया।भिलाई पहुंचने पर एचआरडीसी सभागार में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक श्री पवन कुमार थे। अध्यक्षता खदान समूह के कार्यपालक निदेशक श्री कमल भास्कर ने की।
विशेष अतिथि के रूप में लौह अयस्क समूह राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर.बी. गहरवार तथा मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री जे.एन. ठाकुर उपस्थित रहे।श्री जे.एन. ठाकुर ने कहा कि संयंत्र की परिस्थितियां भिन्न एवं अत्यंत तकनीकी हैं, जिसे प्रत्यक्ष देखने से एक नई अनुभूति प्राप्त होगी। श्री आर.बी. गहरवार ने अपने उद्बोधन में रावघाट खदान के प्रारंभ होने से भिलाई इस्पात संयंत्र की क्षमता एवं सुदृढ़ होने की बात कहा।अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कमल भास्कर ने कहा कि खदानों में कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों धूप, वर्षा एवं खुले वातावरण में कठिन परिश्रम करते हैं तभी भिलाई इस्पात संयंत्र के मांग के अनुरूप लौह अयस्क की आपूर्ति करते है । मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि परिवारजन स्वयं जाकर देखें और समझें कि किन परिस्थितियों में लौह अयस्क से इस्पात निर्माण किया जाता है । उन्होंने भ्रमण के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि रखने पर बल दिया। सुरक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र राव द्वारा विस्तृत सुरक्षा जानकारी प्रदान की गई। धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग दल्ली राजहरा के उप प्रबंधक श्री गिरीश मढ़रिया ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक श्री शैलेष पटनायक ने प्रभावी ढंग से किया।भ्रमण के दौरान महिला दल ने सर्वप्रथम धमनभट्टी क्रमांक–8 का अवलोकन किया, जहां दल्ली राजहरा के लौह अयस्क को आधुनिक एवं स्वचालित प्रणाली द्वारा गलाया जाता है।
इसके पश्चात एस एम एस–3 में आयरन के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को देखा।यूनिवर्सल रेल मिल में 130 मीटर लंबी रेल पांत का निर्माण प्रत्यक्ष देखा गया, जिसे वेल्डिंग द्वारा 260 मीटर तक विस्तारित किया जाता है, जो विश्व की सबसे लंबी रेल पांतों में से एक है। प्लेट मिल में प्लेट निर्माण की प्रक्रिया ने भ्रमण दल को विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त कोक ओवन का भी अवलोकन कराया गया। महिला भ्रमण दल को दल्ली राजहरा से भिलाई ले जाने एवं संयंत्र भ्रमण कराने में श्रम कल्याण अधिकारी श्री संतराम साहू एवं श्री घनश्याम पारकर का विशेष योगदान रहा। सहयोगी के रूप में श्रीमती दिनेश्वरी एवं श्रीमती अनिता की सक्रिय भूमिका रही।भ्रमण के उपरांत कर्मचारियों की पत्नियों ने लौह अयस्क समूह के मुखिया श्री आर बी गहरवार के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हूए इसे यादगार, गौरवपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें अपने परिवारजनों के कार्य के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।इस सफल आयोजन के लिए सभी महिलाओं ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा की।“आप भी जानिए” कार्यक्रम ने खदान एवं संयंत्र के मध्य औद्योगिक एवं भावनात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l
पथराटोला में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सीजी 22 एक्स 5339 नंबर का 18 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर भादूराम कोसमा की दुकान में जा घुसा। जानकारी के अनुसार भादूराम कोसमा का घर और दुकान एक ही परिसर में स्थित है। घटना के समय आसपास बच्चे भी खेल रहे थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।बताया जा रहा है कि ट्राला आयरन ओर भरकर आलापल्ली से रायपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। ट्राला पहले पास में खड़ी एक हाईवा वाहन से टकराया।
टक्कर के झटके से खड़ी हाईवा भी आगे बढ़ने लगी, जिसे पास में मौजूद चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगाकर नियंत्रित किया।टक्कर से एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग 200 मीटर तक बिजली के तार खिंच गए। घटना के बाद मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और क्षतिग्रस्त पोल व तारों को दुरुस्त करने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।हालांकि ट्राले की रफ्तार धीमी होने के कारण वाहन घर के अंदर पूरी तरह प्रवेश नहीं कर पाया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार माल लोडिंग के दबाव और अधिक ट्रिप लगाने की होड़ में चालकों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिसके कारण आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही हैं।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ आज शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने भंगाराम चौक पहुंचकर प्रस्तावित पुलिया निर्माण हेतु स्थल परीक्षण किया। यहां नालियों का पानी जमा होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए तकनीकी सुझाव लिए और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा। यहां जेल परिसर में लगे कंटीले तारों की फेंसिंग के कारण नालियों की सफ़ाई होना संभव नहीं है। बाड़ को नालियों से हटकर लगाने के लिए नया कार्य आदेश जारी करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके पश्चात गंगामुंडा तालाब के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद वार्डवासियों की शिकायत पर महापौर और टीम मौके पर पहुंचे। वार्डवासियों की उपस्थिति में उन्होंने नगर निगम की टीम को तत्काल अतिक्रमण रोकने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इस संबंध में पूर्व में हुए सीमांकन की कार्रवाई से अवगत होकर निगम की बाउंड्री बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। आपदा प्रबंधन की राशि से बड़े नाले बनाने हेतु निर्णय किया गया है ।गंगानगर वार्ड में नालियों का पानी जाम होने की समस्या का अवलोकन करते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए यहां पुलिया निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।महाराणा प्रताप वार्ड के माडियापारा क्षेत्र में प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण एवं रोड चौड़ीकरण कार्य के स्थल का निरीक्षण कर मार्किंग करने को नगर निगम की टीम को कहा। साथ ही क्षेत्र के नल से व्यर्थ बह रहे पानी को नियंत्रित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान दिन में अनावश्यक रूप से जल रही स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बंद कर रात्रि में नियमित रूप से चालू करने को कहा गया।भ्रमण के दौरान महापौर के साथ में एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, श्वेता बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद आशा नाग, नेहा ध्रुव, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं इंजीनियर अमर सिंह, दीपांशु देवांगन, इंजीनियर अमर सिंह, प्रवीण पोयाम, दिलीप, अमन नेताम, अशोक उपस्थित रहे।
लघु उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों के सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा सभी को बेहतर एवं गुणवत्तायुक्त तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी
बालोद 27 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बालोद जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित विभागों के द्वारा तेलघानी के परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लघु उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों के सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार एवं इनके उन्नयन हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर साहू ने व्यक्ति एवं समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गुणवत्तायुक्त तेल के सेवन को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा स्कूलों एवं छात्रावास आश्रमों तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा सभी लोगों को गुणवत्तायुक्त तेल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, उद्योग, आदिम जाति, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, उद्यानिकी, अत्यांवसायी वित्त एवं विकास निगम, खाद्य सुरक्षा आदि के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। साहू ने कृषि विभाग के उप संचालक को कृषि विभाग द्वारा बालोद जिले में कुसुम, सरसों एवं अन्य तिलहनों फसलों के पैदावार में वृद्धि हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समुचित मात्रा में कुसुम के बीज एवं इसके उत्पादन के लिए प्रेरित करने की भी आवश्यकता बताई। जिले में उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए परंपरागत व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से इसका समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साहू ने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लघु उद्यमियों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ने अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में साहू ने श्रम, रोजगार आदि विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को इन योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने हेतु इनका समुचित प्रचार-प्रसार एवं जमीनी स्तर पर समुचित क्रियान्वयन के उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
मरीजों से बातचीत कर जाना हाल चाल, अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सफाई ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
बालोद 27 फरवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा आज सुबह जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं अस्पताल परिसर में स्थित मातृ-शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का गहन पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मरीजों एवं परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं अस्पताल में उन्हें मिल रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के समय पर उपस्थित नही होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अस्पताल अधीक्षक को इनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी गहन पड़ताल किया। मातृ-शिशु अस्पताल में समुचित साफ-सफाई नही पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित सफाई सुपरवाईजर को कड़ी फटकार लगाई। श्रीमती मिश्रा ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक को सफाई ठेकेदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों एवं सफाई सुपरवाईजर को साफ-सफाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए संपूर्ण अस्पताल को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, महिला एवं पुलिस वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी एवं डायलिसिस वार्ड, आयुष एवं होमियोपैथी विभाग के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं के गहन देखभाल इकाई, प्रसूति कक्ष आदि विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। श्रीमती मिश्रा ने विशेष नवजात देखभाल इकाई में पहुँचकर वहाँ उपस्थित डाॅक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों से नवजात बच्चों के इलाज की व्यवस्था एवं उनके उचित देखभाल के संबंध में जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के अलावा उन्हें जरूरी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने तथा संपूर्ण अस्पताल में बेहतर प्रबंधन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञानांजलि भवन दल्लीराजहरा में दिनांक 26 फरवरी दिन गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गयाजिसमें सम्मानीय अतिथि गणभ्राता सागर गनीर जी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भ्राता सुमित जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी भ्राता एम एस श्रीजीत भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री भ्राता सहिल सावलकर जी भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी बहन गीता मरकाम जी भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री बहन सुखवन्तिन ठाकुर जी भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी आदि थे
इन सभी का स्वागत सम्मान एवं आशीर्वचन दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने बड़े ही आदर के साथ स्वागत सत्कार एवं सम्मान किया और अपने मुख कमल से आशीर्वचन संबोधित किएब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने कहा कि आप सभी जिस भी पद पर हैं अपने अपने क्षेत्रों में अपने कारोबार को एक कुशल प्रशासक बनकर सुचारू रूप से चलाने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे यही मेरी आप सबके प्रति शुभकामनाएं, बधाई, एवं आशीर्वचन है और मेरे मन में आप सबके प्रति एक यही अच्छी सोच है।
कि आप सभी इस ईश्वरीय विश्व विधालय से जुड़कर परमपिता परमात्मा से संबंध राजयोग मेडिटेशन करें और परमात्मा शिव से शांति ,शक्ति, गुण ,आधयात्म ज्ञान ले इस आधयात्म ज्ञान द्वारा नैतिक मूल्यों से आत्मिक जागृति आयेगी और ऐसे ही सहयोग, स्नेह और प्रेम से कार्य करते आप सभी आगे बढ़ते रहेंगे सभी सम्मानीय अतिथि गणों ने अपने अपने वक्तव्य में यही कहा कि इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अपने आप को सम्मान पाकर अपने को धन्यसमझ रहे हैं और ये हमारा परम सौभाग्य है कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की याद में और दीप प्रजवल्लित करके किया गया लोकार्यक्रम का मंच संचालन गोपेश सोनवानी जी आई टी आई के वरिष्ठ शिक्षक (बालोद ) ने किया और अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मुग्ध किया