City Media - Page 1666 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1666

कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के निर्माण का लिया जायजा

0

जगदलपुर 13 जनवरी 2021/ बस्तर कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र द्वारा बस्तर जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में प्रस्तावित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में शाला भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, प्रयोगशाला निर्माण, शौचालय मरम्मत, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय सहित खेल मैदानों के निर्माण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को तय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए साथ ही शाला

प्रांगण में बागवानी कर शाला प्रांगण को हरा-भरा रखने एवं प्रतिनियुक्ति एवं संविदा से शिक्षक व्यवस्था एवं प्रत्येक विकासखण्ड के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के संबंध में निर्देश दिये, साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय में शाला विकास समिति प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग लेकर अधोसंरचना विकसित करने में सहभागिता के संबंध में भी मार्गदर्शन दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, सहायक संचालक श्री केके जोशी एवं संबंधित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी व खण्ड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित थे।

धान खरीदी को लेकर भाजपा का विराट धरना प्रदर्शन

0

किसानों के साथ अन्याय कर रही कांग्रेस सरकार

भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर।
धान खरीदी में गंभीर अनियमितता व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आज भाजपा ने हल्ला बोलते हुए प्रांतीय आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विराट धरना प्रदर्शन किया। जगदलपुर विस में आडा़वाल,चित्रकोट विस में तोकापाल व बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बकावंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिसमें बडी़ संख्या मे क्षेत्र के किसान मे सम्मिलित हुए। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार को झूठी सरकार करार दिया और अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय बंद करने कहा। किसानों को उनका हक दिलाने भाजपा हर कदम में अन्नदाताओं के साथ है।

आज धरना प्रदर्शन स्थल में भाजपा कार्यकर्ता बैलगाडी़,ट्रेक्टर आदि में सवार होकर पहुँचे। आडा़वाल धरना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार अब प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय करने में आमदा है। वायदा निभाना तो एक तरफ,सरकार किसानों का धान नहीं खरीद पा रही है। बारदाना तक किसानों को स्वयं खरीदना पड़ रहा है। अन्नदाता किसानों के साथ भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर खडी़ है।
भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि किसानों के हक को छिनने वाली कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने का समय आ गया है।किसानों का धान तक यह नाकाम सरकार खरीद नहीं पा रही है। हमारे किसान हताश-परेशान है। मेहनतकश किसान भाई आत्महत्या जैसे कदम उठाने विवश हो रहे है। जनता से किया वायदा तोड़ने वाली कांग्रेस सरकार का चेहरा उजागर हो गया है।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है,बारदाना भी यह सरकार किसानों को नहीं दे पा रही है। पहले 1नवंबर से धान खरीदी आरंभ होती थी,भाजपा शासन में कभी भी छग के किसानों को परेशान नहीं होना पडा़,मगर पिछले दो साल में प्रदेश के किसान दुखी व हताश हो चुके है। धान खरीदी का समय एक महीना और बढा़या जाये ताकि प्रत्येक किसान के धान का एक एक दाना खरीदा जा सके।

धरना कार्यक्रम को योगेन्द्र पांडे,रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणिग्रही,सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,राजेन्द्र बाजपेयी,दीप्ति पांडे,राजेश शर्मा,बी जयराम,महेश कश्यप,धरमू मंडावी,शिवलाल सेठिया आदि ने भी संबोधित किया।

चार घंटे धरना प्रदर्शन के उपरांत भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया। धरना में प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,अश्विन सरडे,संजय पांडे,आर्येन्द्र आर्य,मनोहर तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,दयावती देवांगन,भारती श्रीवास्तव,रोशन सिसोदिया,त्रिवेणी रंधारी,अभय दीक्षित,राजपाल कसेर,धनसिंह,निर्मल पाणिग्रही,दिगंबर राव,मनीष पारेख,संतोष त्रिपाठी,राकेश तिवारी,राधेश्याम पन्द्रे,विक्रम सिंह यादव,प्रकाश झा,सुधीर शर्मा,पी विनय,मयंक नत्थानी,अतुल सिम्हा,आशू आचार्य,रिंकू पांडे,योगेश ठाकुर,आलोक अवस्थी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी करने वाले युवक के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल बरामद किया

0

जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से मोटर सायकल, चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में वाहन चोरी करने के खिलाफ अभियान चला कर पुलिस अधीक्षक, दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्राप्त मुखबीर सूचना पर चोरी का मोटर सायकल HF डिलक्स आरोपी कैलास कुमार साहू पिता किशन लाल साहू जाति तेली उम्र 21 वर्ष सा0 राहटी पारा ग्राम पंचायत बालेंगा से पूछताछ करने पर बासकोट क्षेत्र से चोरी कर वाहन को बिक्री करने के लिए जगदलपुर में लाकर ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसे कोतवाली पेट्रोलिंग के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त आरोपी के खिलाफ इस्त0क0-01/ 2021 धारा 41(1+4 ) जा0 फौ0, 379 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

बरामद वाहन

1. वाहन- HF डिलक्स बिना नंबर कीमती 20.000/- रू0

Breaking महाला पेट्रोल पंप कुसुमकसा के पास अज्ञात वाहन (कार) ने पुलिस कर्मी को जबरदस्त ठोकर मार हुआ फरार, पुलिस कर्मी घायल

0

दल्लीराजहरा/कुसुमकसा – अज्ञात वाहन (कार) की ठोकर पुलिस कर्मी घायल हो गया है | घटना अभी शाम की है महाला पेट्रोल पंप कुसुमकसा के पास एक अज्ञात वाहन (कार) द्वारा ठोकर मारकर फरार हो गया जिससे उन्हें पैरों में गंभीर चोट लगी है | घायल पुलिस कर्मी

बाइक क्र सीजी 24 एन 7348 में सवार थे | दुर्घटना के पश्चात् आसपास के लोगों द्वारा घायल पुलिस कर्मी को कुसुमकसा के चिकित्सालय में ले गए थे किन्तु उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ज्योति अस्पताल ले जाया जा रहा है | पुलिस कर्मी अर्जुन्दा थाना में हवलदार के पद पर पदस्थ है | उनका नाम बलराम मरकाम है | अज्ञात वाहन कार के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है उनकी खोजबीन की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छतीसगढ़ की जनता को भ्रमित कर रहे है भाजपा के लोग – भुवनेश्वर बघेल

0

छतीसगढ़ की जनता को भ्रमित कर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे है भाजपा के लोग, यदि भाजपाई किसानों के साथ है तो खुल के करे किसानो का समर्थन घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे भाजपाई ये आरोप छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सह संयोजक एवं नारायणपुर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल ने लगाया है। भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ के लोगों को केवल और केवल गुमराह करके सरकार को बदनाम कराने का काम कर रहे है। इनको सत्ता रहते किसानो का याद नहीं आया और आज बाजारो और गांवों मे जाकर लोगों को भ्रमित करके रहे है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने जो कहा था ओ किया किसानो का कर्जा माफ हुआ जिससे आज किसान खुश है, 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य मे धान लेने की बात कही और पूरा किया उसमे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस का 3 किस्त डला और चौथी किश्त भी डलेगी। उनके जैसे 3 सौ रुपये बोनस देने का वादा करके झूट नहीं बोलती। आज किसानो के साथ कौन है जनता सब जानती है। 15 साल सता मे रहकर कुछ कर नहीं पाए और लोगों के बीच जाकर किसान हितैषी का दिखावा करके स्थानीय कांग्रेस नेताओ के खिलाफ गलत बयानबाजी करके किसानो के साथ होने का दिखावा करना चाहते है। छत्तीसगढ़ मे बारदाना की कमी भी केंद्र सरकार का एक षड्यंत्र है ।

खबर मुंडागांव – नारंगी क्लब मुंडागांव 29वर्ष ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज़

0

ग्राम पंचायत मुंडागांव के मैदान में नारंगी क्लब मुंडागांव 29वर्ष ट्राफी का आज दिनांक 13-01-2021 को धमाकेदार आगाज़ हुआ विधायक जी उद्धघाटन समारोह में उपस्थित होकर ग्राम देवी की पूजा अर्चना की साथ सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए क्रिकेट का शुभारंभ किया साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्वयं बैटिंग कर विधायक जी ने खिलाड़ियों के बीच अपने खेल का प्रदर्शन किया।

♦️इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नारायणपुर हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अध्यक्षता कर रहे सरपंच ललिता मौर्य दुबेश्वरी रतन दीवान गंगा सेठिया भोलाराम उपसरपंच मांकुराम दीवान कुंवर दीवान सोंधर दीवान राहुल टीकेश बुधमन गोलू जईत पटेल पुरन गुप्तेश्वर पांडे सोशल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी उपस्थित रहे

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने सभी मिलकर कार्य करे– लखेश्वर

0

बस्तर के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष को कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत भोण्ड में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बस्तर के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बधाई कार्यक्रम आयोजित रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेसिंह परिहार एवं बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यक्रम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ सर्वप्रथम बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के पहुंचने पर महिलाओं के द्वारा स्वागत किया गया एवं बाजे गाजे के साथ सभा स्थल तक लाया गया तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन आरंभ हुआ विधायक जी सभा स्थल में पहुँचने के बाद बच्चों एवं बुजुर्गों व महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किये व उनसे आशीर्वाद प्राप्त करके आगे प्रक्रिया का आरंभ किया गया

♦️जिसमें सर्व प्रथम नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल का स्वागत किया गया व विधायक लखेश्वर बघेल ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ कार्य करना है सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को लेकर चलना होगा नवनियुक्त कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल ने कहा कि हम सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी एवं संगठन को मजबूत करना है गांव गांव तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना है अध्यक्ष जी ने सभी को धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया की हम सभी को मिलकर काम करना है कांग्रेस पार्टी को आगे लाना है सभी को मिलकर एकजुट होकर कार्य करना होगा अन्य वक्ताओं ने भी उद्बोधन किया
मुख्य अतिथि के समक्ष नव युवकों ने कांग्रेस में हुए शामिल

♦️ग्राम पंचायत घाटलोहगा के नवयुवकों ने बस्तर विधायक जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के नीति से प्रभावित होकर देव सिंह बघेल,दिपक कश्यप, हर्षित कश्यप, विनोद कश्यप, कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

कॉर्पोरेट प्रायोजित कमेटी का गठन करके सुप्रीम कोर्ट ने गंवाई अपनी साख, आंदोलन तेज करने 13-14 को मनाएंगे संकल्प दिवस — कहा किसान सभा ने

0

जगदलपुर।कृषि कानूनों पर विचार-विमर्श करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी को कॉर्पोरेट प्रायोजित करार देते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कहा है कि देश के किसान समुदाय के पास इन काले कानूनों के खिलाफ देशव्यापी संघर्षों को तेज करने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है और इस कमेटी के पास किसान संगठनों के जाने का तो कोई सवाल ही नहीं है।

छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि इस कमेटी के सदस्यों की इन काले कानूनों के प्रति और कॉर्पोरेट लॉबी के प्रति प्रतिबद्धता सर्वविदित है और इससे किसानों को किसी प्रकार की निष्पक्षता की आशा नहीं है, जो कृषि और समूची अर्थव्यवस्था के कारपोरेटीकरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस कमेटी का एक भी सदस्य ऐसा नहीं है, जो किसान आंदोलन की चिंताओं से साझा करता हो। इस प्रकार की कमेटी का गठन करके सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं अपनी बची-खुची साख भी गंवा दी है।

उन्होंने कहा है कि इस देश की संप्रभुता जनता में निहित है और इसको चुनौती देने वाली सरकार और उसके कानून को मानने के लिए जनता बाध्य नहीं है। इस कमेटी के गठन का जो स्वरूप है, उससे साफ है कि देशव्यापी किसान आंदोलन को शांत करने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट मोदी सरकार के मोहरे की तरह काम कर रही है।

किसान सभा नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा आंदोलन में शामिल किसानों को खालिस्तानी आतंकी कहने और विदेशी फंडिंग का आरोप लगाने की भी निंदा की है और कहा है कि वास्तव में तो किसान आंदोलन राष्ट्रविरोधी कॉर्पोरेट ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, जिसकी मोदी सरकार पिछलग्गू बनी हुई है। इस सरकार के पास 70 से ज्यादा किसानों की मौतों के लिए भी कोई संवेदना नहीं है। ऐसी संवेदनहीन सरकार के खिलाफ किसान विरोधी काले कानूनों की वापसी तक लड़ाई जारी रहेगी और यह लड़ाई दिल्ली में डटे किसानों के साथ ही पूरे देश में लड़ी जाएगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वयं सेवकों का सम्मान

0

शासकीय महाविद्यालय गुरुर में 12 जनवरी 2021 को विवेकानंद जी के 158 वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद जी के पूजा अर्चना से शुभारंभ किया गया । छात्र – छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवम् प्रेरणा गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे. एल. बघेल ने कहा कि विवेकानंद जी एक असाधारण प्रतिभा के व्यक्तित्व थे । भारतीय संस्कृति एवम् भारतीय सनातन धर्म को विश्व में प्रचार – प्रसार करने में उनका विशेष योगदान रहा है । राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. के. एल. के द्वारा विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र – छात्राओं उनके मार्गों पर चलने एवम् नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की बात कही । यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के प्रभारी डॉ. वाय.के.धुर्वे ने विवेकानंद को युवाओं का रोल मॉडल बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा भारतीय संस्कृति की प्रतिष्ठा को बनाये रखने की बात कही । प्रो. एल. हिरवानी के द्वारा शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दिये उनके भाषण पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम के अवसर पर रक्तदान करने वाले स्वयं सेवकों एवम् सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले स्वयं सेवकों सौरभ कुमार, खिलेश्वर कुमार, टकेश्वर कुमार, ओंकार, प्रदीप कुमार, वेन कुमार का संस्था द्वारा सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रितिका, संध्या, चांदनी, प्रकाश चंद, खेमचंद, हरीश कुमार, टिकेश्वरी, हेमा के द्वारा गीत एवम् भाषण प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन एन एस एस नायक खेमचंद द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार, वेणु, हेमकुमार , धनंजय, वीणा, रोशनी, गरिमा, गीतांजली प्रकाशचंद रासेयो के स्वयं सेवक तथा महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं का योगदान रहा ।

माध्यमिक शाला कनेरी में विवेकानंद जयंती पर हुआ ऑनलाइन गोष्ठी एवं ऑनलाइन क्वीज का कार्यक्रम

0

भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्व भर में दिग्विजय कराने वाले महानतम विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी विकासखंड गुरुर जिला बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी एवं ऑनलाइन क्वीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू ने कहा छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास अभिव्यक्ति कौशल व लेखन कौशल का विकास हो साथ ही विद्यार्थी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाएं इसके लिए राष्ट्रीय युवा दिवस पर गीत कविता भाषण और स्वामी विवेकानंद जी के जन्म पर आधारित ऑनलाइन क्वीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डिनिशा साहू के द्वारा सरस्वती वंदना व राज गीत अदिति साहू ने विवेकानंद के विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। याचना एवं गीतांजलि साहू ने विवेकानंद जी के जीवन पर गीत प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम में रूपाली, कुमकुम, योगिता, तेजस्वी, यशस्वी देवदत्त, तोषिका एवं साथी बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के संरक्षक शिक्षक श्री गोपाल सिंह गर्ग ने कहा छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ लक्ष्य बनाकर उस पर कार्य करते रहना चाहिए एवं विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती इंद्राणी साहू ने अपने प्रेरक प्रसंग में कहा मानव सेवा ही भगवान सेवा है।
कार्यक्रम को संकुल समन्वयक पारख राम देवांगन द्वारा सराहा गया।
उक्त कार्यक्रम में भागवत प्रसाद ठाकुर शिक्षक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक कृष्ण कुमार साहू के द्वारा किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS