City Media - Page 67 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 67

भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 13 लोगों किया रक्तदान

0
  •  भाजपा मना रही है सेवा पखवाड़ा, पश्चिम नगर मण्डल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
  • सेवा पखवाड़ा में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता दे रहे प्रत्यक्ष योगदान – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को भाजपा जगदलपुर पश्चिम मण्डल ने महारानी जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जगदलपुर पश्चिम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित 13 लोगों ने रक्तदान किया।

भाजपा के 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा में प्रतिदिन सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न हो रहे हैं। महारानी जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में संजय चंद्राकर, ब्रिजेश शर्मा,अविनाश सिंह गौतम, विनोद पाण्डेय, करमजीत कौर, बलीराम बघेल, नीलेश सिंह, राज दुर्गा, सौरभ मोटवानी, अजय सेठिया, राजेश मांझी, मनीष तिवारी ने रक्तदान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़कर सेवा कार्यों को सफल रुप दे रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा में अपना प्रत्यक्ष योगदान दे रहा है।

भाजपा के रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, राजेंद्र बाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, मनोहर दत्त तिवारी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा,शशिनाथ पाठक,योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता,अतुल सिम्हा, लक्ष्मी कश्यप, गायत्री कश्यप, माया रानी बरई, ममता राणा, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी,पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल,उमा मिश्रा, विभा सिंह, गोपाल उमरवैश्य आदि उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद् बीजापुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला प्रारंभ – ऋण स्लैब में किया गया संशोधन

0

बीजापुर, 20 सितम्बर 2025/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद् बीजापुर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजना की जानकारी देना एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है

योजना में किए गए हालिया संशोधन के तहत ऋण की राशि में बढ़ोतरी की गई है:

पहले चरण का ऋण ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया है।

दूसरे चरण का ऋण ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया गया है।

तीसरे चरण में ₹50,000 की ऋण राशि यथावत रखी गई है।

साथ ही, तीसरे चरण के ऋण की पूरी अदायगी करने वाले हितग्राहियों को बैंक की ओर से ₹30,000 का रूपे क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो पथ विक्रेता खाद्य सामग्री बेचते हैं और FSSAI लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें लाइसेंस बनवाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

पूर्व में जिन हितग्राहियों के आवेदन बैंक द्वारा अस्वीकृत कर दिए गए थे, उन्हें पुनः समझाइश देकर आवेदन बैंक को पुनः भेजा जा रहा है, जिससे वे योजना का लाभ ले सकें।

इस लोक कल्याण मेले के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को केंद्र सरकार की 8 प्रमुख योजनाओं से जोड़ा जा रहा है:

1. पीएम सुरक्षा बीमा योजना

2. पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना

3. पीएम जनधन योजना

4. पीएम श्रम योगी मानधन योजना

5. जननी सुरक्षा योजना

6. एक देश एक राशन कार्ड योजना

7. पीएम मातृत्व वंदना योजना

8. BOCW (निर्माण श्रमिक) के तहत पंजीयन

इस मेले के माध्यम से हितग्राहियों को न केवल आर्थिक सहायता बल्कि सामाजिक सुरक्षा का भी लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति नगर पालिका परिषद् बीजापुर के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0
  •  समिति अध्यक्ष एवं सांसद महेश कश्यप और प्रतिनिधि मंडल ने दिया न्योता

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के महत्वपूर्णकार्यक्रम मुरिया दरबार में शामिल होंगे। उन्होंने बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मुरिया दरबार का आयोजन 4 अक्टूबर को जगदलपुर के सिरहासार भवन में होगा।

बस्तर की गौरवशाली सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण हेतु बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में दशहरा समिति के प्रतिनिधि मंडल, मांझी चालकी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण दिया। आमंत्रण के दौरान गृहमंत्री अमित शाह को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का चित्र भी भेंट किया गया l

गृहमंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर सांसद सहित दशहरा समिति के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित कर समस्त बस्तर वासियों को विश्व प्रसिद्ध दशहरे की शुभकामनाएं दी।यह आमंत्रण बस्तर की ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनने की परंपरा को बनाए रखने के उद्देश्य से दिया गया। मुरिया दरबार का आयोजन 4 अक्टूबर को सिरहासार भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री, बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधि और देश एवं प्रदेश के अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में जनता की बात सीधे सुनेंगे। अमित शाह बस्तर दौरे पर 4 अक्टुबर को रहेंगे। इस दौरान मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे

क्या है मुरिया दरबार?

मुरिया विद्रोह के पश्चात 8 मार्च 1876 से मुरिया दरबार की परंपरा प्रारंभ हुई। यह दरबार जनता और तत्कालीन राजा के बीच सीधे संवाद का प्रमुख माध्यम रहा। उस समय बस्तर के गांवों के प्रमुख मांझी-चालकी अपनी समस्याएं और सुझाव दरबार में रखकर तत्कालीन शासन से समाधान प्राप्त करते थे।आज स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में मुरिया दरबार की परंपरा जनप्रतिनिधियों और लोकतांत्रिक पदों पर आसीन व्यक्तियों तक समस्याएं पहुंचाने का बड़ा माध्यम बन गया है। इस बार यह अवसर और भी विशेष होगा क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार मुरिया दरबार में उपस्थित होकर मांझी चालकी द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और सुझावों को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे और उनकी गंभीरता को समझेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री को निमंत्रण देने दिल्ली गए प्रतिनिधि मंडल में बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बलराम कश्यप तथा मांझी चालकी गण मंगलू ठाकुर, बिरोसिंग, डमरू राम और कुहरामी चालकी एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

फेसबुक पर मिथला समाज को बताया अपराधी, आक्रोश

0
  • समाज के लोगों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

जगदलपुर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मिथिला समाज के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट की गई हैं।इससे समाज में आक्रोश पनप गया है। समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बस्तर जिला मिथिला समाज ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि फेसबुक कमेंट के माध्यम से समाज के विरुद्ध बेहद ही आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश एक युवक द्वारा की गई है। अतः युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत वैद्यानिक कार्रवाई की जाए।

आवेदन में बताया गया है कि चंदन यदुवंश नामक फेसबुक यूजर द्वारा फेसबुक कमेंट के माध्यम से मिथिला समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की गई है जो निम्नानुसार है “सबसे पहले तो ये बिहार के झा लोग, ये सब मोदी को परिवार मानते हैं। और ये झा लोगों का काम ही यही 2 नंबर का धंधा करना है। शहर से ऐसे लोगो को भगाओ।” समाज का कहना है कि इस तरह का कमेंट करके इस व्यक्ति द्वारा बिहार तथा मिथिला समाज का अपमान किया गया है। यह टिप्पणी बी. ललिता राव की फेसबुक पोस्ट पर की गई है जिसे समाज के पदाधिकारियों ने देखा जिससे उनकी भावनाओं को आघात पहुंचा है।

आदिवासी ग्रामीणों को बरगला कर राजनीति करना बंद करें विधायक-घासी राम नाग

0
  • विधायक पांच साल सत्ता में रहकर भी रहे मौन अब कर रहे ढोंग – नाग
  • विष्णुदेव की सरकार लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों मुआवजा के लिए बना चुकी है,सरंचना-नाग
  • चेरपाल तक लाल तख्तियों संग विधायक की पदयात्रा , नक्सली सोच का प्रमाण

बीजापुर-अटल सदन (भाजपा कार्यालय) में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि विधायक बीजापुर क्षेत्र में कर रहें सस्ती लोकप्रियता वाली राजनीति, जो प्रभावित गांव है,विधायक विक्रम शाह मंडावी प्रभावित गाँव के ग्रामीणों के साथ पदयात्रा न कर अपनी लॉज बचाने दूसरे गाँव के ग्रामीणों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हैं,बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

नक्सलियों की विचारधारा पदयात्रा के दौरान विधायक में झलकती नजर आई , रैली के दौरान एक ही सिक्के के दूसरे पहलू नजर आये -घासीराम नाग

आगे नाग ने कहा कि पिछले पाँच साल प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार रही और आप क्षेत्र के विधायक रहे क्या उस समय आपको इन क्षेत्रों की याद नही आई? विधायक जी दोगलापन की राजनीति करना बंद करे और आदिवासियों को भड़काना व बरगलाना बंद करें और विधायक हिरोली से चेरपाल तक लाल तख्तियों के साथ पदयात्रा करना कंही न कंही आपकी और नक्सलियों की विचारधारा आपके में झलक रहा है।

लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने स्पष्ट मंशा और अधोसंरचना तैयार कर ली है,कि जितने भी प्रभावित लोग हैं,और उनकी जितनी भी पूँजी है चाहे बैल,बकरी,गाय या अन्य चीजें हो जो इसमें प्रभावित हुए हो उन्हें हमारी सरकार मुआवजा देगी।

डीपीआर क्षेत्र में ग्रामीणों को विस्थापित वाली खबर झूटी व भृमक है,- नाग.

नाग ने कहा कि डीपीआर क्षेत्र में ग्रामीणों को विस्थापित वाली खबर झूठी और भृमक हैं, हमारी सरकार की ऐसी कोई भी मानसिकता नही है,विधायक दोगलापन की राजनीति करते हैं,और झूठी अफवाहें फैलाते हैं, अगर ऐसी कोई विस्थापित वाली बात होगी तो ग्रामीण एक डेलिगेशन बना के सरकार के सामने अपनी बात रखें.

मैं भाजपा जिलाध्यक्ष होने के नाते मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूं,किसी की बहकावे में न आये धैर्य और सचेत रहें,आपकी हर समस्या का समाधान आने वाले समय पर हमारी सरकार करेगी।

बागेश्वर धाम में इंजीनियर आशुतोष माथुर का होगा सम्मान

0
  • पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाथों होंगे सम्मानित 

दल्लीराजहरा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, ठेकेदार इंजीनियर आशुतोष माथुर का विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सम्मान किया जाएगा।

सिविल इंजीनियर आशुतोष माथुर दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित माथुर परिवार के कुलदीपक हैं। उनके पिता स्व. श्रीराम माथुर भी सिविल इंजीनियर थे, जबकि माताजी शिरोमणि माथुऱ देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों और कवियों की सूची में शुमार हैं। श्रीमती देश के कई बड़े मंचों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर चुकी हैं। वहीं स्वयं आशुतोष माथुर भी समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा पत्रकारिता में भी वे सेवाएं देते रहते हैं। माथुर परिवार में पूरी तरह शैक्षणिक और आध्यात्मिक माहौल है। बाबा बागेश्वर सरकार की ओर से आशुतोष माथुर को सम्मानित किए जाने की सूचना आई। इसके बाद माथुर सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि स्वयं विश्व विख्यात संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आशुतोष माथुर को सम्मानित किया जाएगा।  माथुर ने कहा- बालाजी हनुमान के उपासक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात और मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लग रहा है साक्षात भगवान हनुमान ने मुझे वरदान दे दिया है।

सुशासन पर पानी फेर रहा है पानी वाला विभाग पीएचई

0
  • जल जीवन मिशन के कार्य में चल रहा है भ्रष्टाचार
  • ठेकेदार करा रहा है घटिया कार्य, अधिकारी नींद में

अर्जुन झा-

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर पानी उपलब्ध कराने वाला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बकावंड विकासखंड में पानी फेर रहा है। यहां जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की खुलकर अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार रकम बचाने के लिए स्तरहीन सामग्री का उपयोग कर रहे हैं और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। कार्यों को देखने की फुरसत अफसरों को नहीं है। सारा खेल मिलीभगत से चल रहा है।

 

कई घातक बीमारियों की जड़ पानी है। ज्यादातर अशुद्ध पानी पीने से लोग बीमार होते हैं। इस बात को ध्यान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है, ताकि गांवों के अंतिम घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंच सके। इसी तरह राज्य सरकार भी नल जल योजना चला रही है।इन दोनों योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की है, मगर यह विभाग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभा रहा है। ठेकेदारों को भ्रष्टाचार करने और संबंधित कार्यों में गुणवत्ता को ताक पर रख देने की खुली छूट दे दी गई है। बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और अभी भी किया जा रहा है।अधिकारी की मिलीभगत से काम के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। ताजा मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार से सामने आया है, जहां जल जीवन मिशन नल जल योजना के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नल स्टैंड पोस्ट और प्लेटफार्म बनाने के कार्य में संबंधित पीएचई अधिकारी और ठेकेदार मिलकर घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में जब ठेकेदार से पूछा गया, तो ठेकेदार ने कहा कि हमें सिर्फ दो बोरी सीमेंट का उपयोग करके बनाने कहा गया है। ग्रामीण मोहन भतरा, बलराम गोड़, लखमू आदि ने बताया कि ओड़िशा से मजदूर लाकर यहां काम कराया जा रहा है।

 

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में बस्तर का बेटा शहीद

0

बस्तर मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम बालेंगा ओगायगुड़ा निवासी जवान रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गए। वह असम राइफल्स में राइफल मैन के पद पर तैनात थे और अपने पीछे तीन मासूम बेटियां और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गए हैं।

रंजीत सिंह कश्यप ने हमेशा से ही देश की सेवा करने का सपना देखा था। वह असम राइफल्स में भर्ती हुए और अपनी ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की। पिछले महीने ही वह छुट्टी पर अपने गांव आए थे और करीब एक माह तक अपने परिजनों के साथ रहे। वापस ड्यूटी पर लौटने से पहले उन्होंने अपने साथियों से कहा था कि सेवा के तीन साल शेष हैं, इसके बाद रिटायर होकर गांव लौटेगा और अपने माता-पिता का सहारा बनेगा।

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया। इस हमले में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और राइफल मैन रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

शहीद जवान की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर के आंगन में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता-पिता का सहारा छिन गया और तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव के लोग शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं।

शहीद जवान रंजीत सिंह कश्यप को उनकी बहादुरी और देशभक्ति के लिए याद किया जाएगा। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के लिए उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा।

गांवों में रात के समय भी फैलता है शिक्षा का उजियारा

0
  • ग्रामीण युवा चला रहे हैं सायं कालीन कक्षाएं
  • बीईओ भारती देवांगन ने लिया कक्षाओं का जायजा

जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने बस्तर ब्लाक के विभिन्न संकुलों में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मांदलापाल संकुल के मारीपारा की संध्याकालीन कक्षा में पहुंचकर स्वयंसेवक दुतिका कश्यप और बच्चों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मांदलापाल में स्वयंसेवक उषावती कश्यप के घर में संचालित कक्षा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और स्वयंसेवी शिक्षक से संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने मांदलापाल में पदस्थ शिक्षक राजेश देवांगन एवं तेजन सिंह ठाकुर द्वारा संचालित कक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की और कहा कि वे बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बाउंड्री तक सीमित न रहे शिक्षा: देवांगन

खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती देवांगन ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी से इसे बाउंड्री के बाहर भी प्रसारित करना जरूरी है। सायंकालीन कक्षाओं में स्वयंसेवकों का योगदान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और शिक्षक मिलकर काम करते हैं, तो बच्चों के भविष्य को नई दिशा और उजाला मिलता है।

संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन आश्रम शालाओं तथा चिन्हित पारा मोहल्लों में किया जा रहा है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में कमी न हो और बच्चों की शैक्षिक प्रगति निरंतर बनी रहे।

चमिया, देवड़ा भी पहुंचीं

इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने कन्या आश्रम चमिया और कन्या आश्रम देवड़ा में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का भी अवलोकन किया और छात्राओं की पढ़ाई के प्रति उत्साह और लगन देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रभारी आश्रम अधीक्षिका, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहनीय और प्रशंसनीय बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन के साथ संकुल समन्वयक देवेंद्र सोनी भी थे।

बेहतर बोनस के लिए खदान कर्मचारियों ने किया प्रर्दशन और सेल चेयरमैन को भेजा ज्ञापन

0

सेल कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर कल होने वाली NJCS बैठक के पूर्व आज दिनांक 19/09/2025 को स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर सेल की सभी इकाइयों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुराने बोनस फार्मूला को रद्द करने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई।
इसी क्रम में लौह अयस्क खान समूह राजहरा में भी सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मचारियों ने माइंस आफिस गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रबंधन की शोषणकारी, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि बेहतर उत्पादन व उत्पादकता के बावजूद सेल कर्मचारियों को वाजिब बोनस नहीं मिल पा रहा है। सेल कर्मचारियों को बाजिब बोनस से वंचित रखने के लिए सेल प्रबंधन फूट डालो की नीति अपना रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
यूनियन के सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि सेल NJCS में कभी भी बहुमत की परंपरा नहीं रही है लेकिन पिछले वेतन समझौता के समय से प्रबंधन ने बहुमत की नीति अपनाकर NJCS के प्रावधानों का खुला उलंघन किया है। इसलिए बहुमत के आधार पर बनाया गया बोनस फार्मूला पूरी तरह अवैधानिक है।जिसके लिए बहुमत के आधार को स्वीकार करने वाली यूनियनें भी दोषी है। इसलिए इस बार सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की बहुत कम संख्या होने के बावजूद सेल के उत्पादन व उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।जिसमें कर्मचारियों के मेहनत की झलक साफ दिखाई देती है। लेकिन सेल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी नीति व शोषणकारी रवैया के कारण कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं, व लाभ मे निरंतर कटौती हो रही है।सेल के इस रवैया के खिलाफ हमें कमर कस कर तैयार रहना चाहिए और इस बार यदि बोनस के मुद्दे पर प्रबंधन का रवैया नकारात्मक रहा तो सभी यूनियनों को एक साथ हडताल पर जाना ही प्रबंधन के लिये उचित जवाब होगा।
यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से सेल प्रबंधन की नीति दिल्ली से लेकर दल्ली तक एक जैसी है।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी खदान प्रबंधन का रवैया भी पूरी तरह नकारात्मक है। अस्पताल, टाउनशिप व खदान के ठेका मजदूरों की बद्तर स्थिति में सुधार के लिए किए गये आन्दोलनों के बाद प्रबंधन द्वारा किए गये सभी वादे खोखले साबित हुए हैं।इसलिए खदान प्रबंधन की उदासीनता के खिलाफ भी जल्द ही कामबंद हडताल की आवश्यकता है।और हम उसके लिए तैयार हैं।
सेल कर्मचारियों को सम्मानजनक बोनस देने के लिए प्रबंधन को कल की बैठक में सबसे पहले पुराने एवं घटिया बोनस का फार्मूला रद्द करना होगा तभी स्वस्थ वातावरण में चर्चा आगे बढ. पायेगी । प्रदर्शन पश्चात सेल चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS