रायपुर। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को 7 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। आयोग ने मतदाता सत्यापन सहित सभी आगामी चरणों की नई तारीखें घोषित करते हुए कहा कि विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है।नई तिथियों के अनुसार घर-घर मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर तक कर दी गई है। वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।आपत्ति और दावा प्रस्तुत करने की अवधि भी संशोधित करते हुए अब 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक निर्धारित की गई है।इसी प्रकार सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया, जो पूर्व में 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक थी, उसे बढ़ाकर 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक कर दिया गया है।अंतिम मतदाता सूची अब 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि प्रक्रिया विस्तार से उन मतदाताओं को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश दस्तावेज या जानकारी समय पर प्रस्तुत नहीं कर सके थे। विस्तारित अवधि के दौरान संबंधित बूथ स्तर अधिकारी घर-घर संपर्क अभियान जारी रखेंगे।
75 लाख रु की राशि से बनेगा भव्य हॉस्पिटल कुसुमकसा को बड़ा सौगात
कलार महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार किया मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी)जिनके आशीर्वाद से 50 साल पुरानी मांग कुसुमकसा का 20 बिस्तर हॉस्पिटल का आज घोषणा किये जिसमे 75 लाख रु की राशि से बनेगा भव्य हॉस्पिटल कुसुमकसा को बड़ा सौगात देने के लिए जिला अध्यक्ष सहित सिन्हा समाज गौरव देवेंद्र जायसवाल जी का आभार कियाl


छत्तीसगढ़ कलार (सिन्हा) समाज के तत्वाधान में आयोजित कलार महोत्सव के कार्यक्रम में आयोजन का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि, कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा, सिन्हा समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में कलार महोत्सव का गौरवशाली आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कलार (सिन्हा) समाज के कार्यक्रम में अपनों के बीच अपार स्नेह और सम्मान ने हृदय को स्पर्श किया है। यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी है।स्थानीय नागरिकों और समाजजन की उपस्थिति ने इस क्षण को और विशेष बना दिया। भगवान कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का आशीर्वाद सदैव सभी का मंगल करे।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा रायपुर में कार्यकारणी बैठक सम्पन्न हुई
आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा रायपुर में कार्यकारणी बैठक सम्पन्न हुई ! इस बैठक में दल्लीराजहरा इकाई से अध्यक्ष अमित कुकरेजा , महामंत्री राजा डहरवाल, उपाध्यक्ष कुशल कथूरिया बैठक में सम्मलित हुए ! एवं बैठक के पश्चात चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं उनकी टीम के साथ दैनिक भास्कर कार्यालय रायपुर में स्व-श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल जी ( दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक) के 81वे जनमदिन के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन हुआ जिंसमे कुशल कथूरिया दल्लीराजहरा इकाई के उपाध्यक्ष के द्वारा रक्त दान शिविर में रक्त दान किया गया एवं उसके पश्चात उन्हें आभार पत्र प्रदान किया गया !

राजहरा में विधानसभा स्तरीय SIR बैठक संपन्न
सांसद भोजराज नाग ने चार दिनों में शत–प्रतिशत फॉर्म भराने का दिया निर्देश
राजहरा। राजहरा मंडल में रविवार को विधानसभा स्तरीय SIR बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग रहे। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने दिया, जबकि जिला सह–कोषाध्यक्ष मनीष झा ने SIR अभियान पर विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में सांसद नाग ने निर्देशित किया कि आने वाले चार दिनों में क्षेत्र के शेष प्रत्येक घर में जाकर फॉर्म भरवाना अनिवार्य है, ताकि विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य समय पर पूर्ण किया जा सके।

कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री रमेश गुजर ने किया तथा आभार राकेश द्विवेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष मुकेश कौडो, डौंडी मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक, रेंगा डबरी मंडल अध्यक्ष उत्तरा धीरेन्द्र, राजहरा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस, गीता मरकाम, विनय सिंह और सुरेंद्र बेहरा, मंडल महामंत्री रमेश गुजर और प्रकाश ठाकुर, कुसुमकसा मंडल महामंत्री पुशन भुआर्य एवं मितेंद्र वैष्णव किरण सिंन्हा तथा मंडल मंत्री समर्थ लखानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके अलावा विभिन्न वार्डों एवं बूथों के पार्षदगण, BLA-2 और राजहरा, डौंडी, रेंगा डबरी तथा कुसुमकसा क्षेत्रों से आए समस्त कार्यकर्ता गण सक्रिय रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिससे बैठक का वातावरण उत्साही और ऊर्जा से भरा रहा।
बालोद में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी चालक पर केस दर्ज
बालोद। जिले के ग्राम मेढ़की में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग एक और जान ले गई। ग्राम सभा में शामिल होने निकली 75 वर्षीय मक्तूला बाई साहू को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।
दोपहर करीब 1 बजे मक्तूला बाई जैसे ही कला मंच के पास पहुंचीं, तभी मेढ़की की ओर आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला आगे के टायर के नीचे आकर कुछ दूरी तक घसीटती चली गईं और वहीं दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद लोग ट्रक रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन चालक वाहन रोकने की बजाय रिवर्स कर भागने का प्रयास करता रहा। इससे भीड़ में आक्रोश और बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम किया गया।
मृतका के पोते हिमांशु साहू ने बताया कि ट्रक चालक लेखराम ठाकुर भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज गति से और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। पुलिस के मुताबिक चालक कच्चे मांइंस से लोहा लेकर रायपुर गया था और लौटते समय पड़कीभाठ बायपास से मेढ़की आ रहा था, तभी दुर्घटना घटित हुई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार, ओवरलोडिंग और मुख्य मार्गों पर निगरानी की कमी के चलते क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
माथुर परिवार ने पेश की सामाजिक सरोकार की बड़ी मिसाल; फॉर्चूनर से निकली ड्राइवर दूल्हे राजा की बरात
आमतौर पर बड़े और साधन संपन्न लोग अपने ड्राइवर, अर्दली, खानसामा आदि कर्मचारियों को दोयम दर्जे का समझते हैं, उनके साथ ठीक से बर्ताव नहीं करते, मगर दल्ली राजहरा में एक ऐसा सुशिक्षित और साधन संपन्न परिवार है जो अपने कर्मचारियों को फेमिली मेंबर की तरह अपनत्व और स्नेह देते हैं। इसकी एक शानदार बानगी खनिज नगरी दल्ली राजहरा में तब देखने को मिली, जब एक ड्राइवर अपनी मालिक की फॉर्चूनर कार में दूल्हा बनकर दुल्हनिया लेने निकला | दल्ली राजहरा का माथुर परिवार पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना पहचाना जाता है। माथुर परिवार केअधीन पचासों कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को माथुर परिवार का हर सदस्य भरपूर प्यार और स्नेह देता है। उनके हर सुख दुख का पूरा ध्यान रखा जाता है।
ये उस संस्कार की देन है, जो माथुर परिवार की वट वृक्ष श्रीमती शिरोमणि माथुर ने दिए हैं।यही संस्कार इस परिवार की तरक्की का सबसे बड़ा आधार भी है। मालिकों से अपनत्व मिले तो जाहिर सी बात है कर्मचारी भी इस परिवार पर अपनी जान लुटाने तैयार रहते ही होंगे।आप शायद यकीन न करें, लेकिन इस परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर ने अपने ड्राइवर की बरात के लिए अपनी लग्जरी फॉर्चूनर कार दे दी। दूल्हा बना ड्राइवर पिंकी यादव बड़ी शान से फॉर्चूनर कार में बैठकर बाजे गाजे के साथ दुल्हनिया लेने चल पड़ा। पिंकी यादव माथुर कंस्ट्रशन में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। उसने एक स्थानीय स्वजातीय युवती से प्रेम विवाह करने की बात अपने बॉस से की। चूंकि युवती स्वजातीय और बालिग है, लिहाजा माथुर कंस्ट्रशन की डायरेक्टर श्रीमती शिरोमणि माथुर ने उसकी शादी पर सहमति जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
25 नवंबर को बड़े धूमधाम से पिंकी यादव की शादी हुई। शिरोमणि माथुर एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अतः उनके परिवार ने इस विवाह में यथासंभव सहयोग कर इस विवाह को अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय बना दिया। पिंकी यादव का विवाह स्थानीय रेलवे कॉलोनी के शीतला मंदिर में हुई जहां पिंकी की नव वधु के साथ उसके परिवार ने वर पक्ष का स्वागत किया। माथुर परिवार सामाजिक सरोकारों में भरपूर योगदान देता आ रहा है।

माथुर परिवार ने पेश की सामाजिक सरोकार की बड़ी मिसाल; फॉर्चूनर से निकली ड्राइवर दूल्हे राजा की बरात…
आमतौर पर बड़े और साधन संपन्न लोग अपने ड्राइवर, अर्दली, खानसामा आदि कर्मचारियों को दोयम दर्जे का समझते हैं, उनके साथ ठीक से बर्ताव नहीं करते, मगर दल्ली राजहरा में एक ऐसा सुशिक्षित और साधन संपन्न परिवार है जो अपने कर्मचारियों को फेमिली मेंबर की तरह अपनत्व और स्नेह देते हैं। इसकी एक शानदार बानगी खनिज नगरी दल्ली राजहरा में तब देखने को मिली, जब एक ड्राइवर अपनी मालिक की फॉर्चूनर कार में दूल्हा बनकर दुल्हनिया लेने निकला। दल्ली राजहरा का माथुर परिवार पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना पहचाना जाता है। माथुर परिवार केअधीन पचासों कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को माथुर परिवार का हर सदस्य भरपूर प्यार और स्नेह देता है। उनके हर सुख दुख का पूरा ध्यान रखा जाता है।
ये उस संस्कार की देन है, जो माथुर परिवार की वट वृक्ष श्रीमती शिरोमणि माथुर ने दिए हैं।यही संस्कार इस परिवार की तरक्की का सबसे बड़ा आधार भी है। मालिकों से अपनत्व मिले तो जाहिर सी बात है कर्मचारी भी इस परिवार पर अपनी जान लुटाने तैयार रहते ही होंगे।आप शायद यकीन न करें, लेकिन इस परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर ने अपने ड्राइवर की बरात के लिए अपनी लग्जरी फॉर्चूनर कार दे दी। दूल्हा बना ड्राइवर पिंकी यादव बड़ी शान से फॉर्चूनर कार में बैठकर बाजे गाजे के साथ दुल्हनिया लेने चल पड़ा। पिंकी यादव माथुर कंस्ट्रशन में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। उसने एक स्थानीय स्वजातीय युवती से प्रेम विवाह करने की बात अपने बॉस से की। चूंकि युवती स्वजातीय और बालिग है, लिहाजा माथुर कंस्ट्रशन की डायरेक्टर श्रीमती शिरोमणि माथुर ने उसकी शादी पर सहमति जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
25 नवंबर को बड़े धूमधाम से पिंकी यादव की शादी हुई। शिरोमणि माथुर एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अतः उनके परिवार ने इस विवाह में यथासंभव सहयोग कर इस विवाह को अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय बना दिया। पिंकी यादव का विवाह स्थानीय रेलवे कॉलोनी के शीतला मंदिर में हुई जहां पिंकी की नव वधु के साथ उसके परिवार ने वर पक्ष का स्वागत किया। माथुर परिवार सामाजिक सरोकारों में भरपूर योगदान देता आ रहा है।
चिखलाकसा के सुने मकान में चांदी के जेवरात व नगदी रकम की हुई थी चोरी
पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली सफलता चिखलाकसा के सुने मकान में चांदी के जेवरात व नगदी रकम की हुई थी चोरी
एक अपचारी बालक से जप्त चांदी के जेवर वा नगदी रकम
साइबर सेल बालोद व थाना राजहरा से बनी थी विशेष टीम
चिखलाकसा से लोहारा संजारी, करमरी, डोंगरगांव तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक कर मिला संदिग्ध का फोटो लगातार टीम कैंप कर मिला सुराग । पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना राजहरा व साइबर सेल बालोद से एक टीम गठित कर चोरी के आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया था। चोरी की सूचना पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 353 /2025 धारा 331(3),305(ए ) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा चिखलाकसा घटना स्थल पहुंच कर डॉग स्कॉट व साइबर सेल टीम थाना बालोद स्टॉप द्वारा घटना स्थल से सन सूचना प्राप्त कर आस पास गांव के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया । टीम द्वारा लगातार प्रयास से संदेही अपचारी बालक का पता चला जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना बताया। अपचारी बालक के कब्जे से 01 नग चांदी का करधन, 02 नग चांदी का पायल,नगदी रकम 30 हजार रूपये घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल सीजी 08 एन 8180 टीवीएसlअपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया। अज्ञात चोरी के केस को सुलझाने व चोरी के अज्ञात आरोपी पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा संतोष भुआर्य साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, प्रधान आरक्षक राकेश साहू,आरक्षक भोप सिंह साहू,आरक्षक पुरण देवांगन आरक्षक विपिन गुप्ता , आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक आकाश सोनी,आरक्षक योगेश गेडाम,आरक्षक योगेंद्र सिन्हा ,दीपक वानखेडे ,का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
अपर कलेक्टर ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कांदुल के स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज
कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण हुए शामिल
अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने अपने पिता जीवनलाल कौशिक की पुण्य तिथि के अवसर पर आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल के स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने भी जिले के आला अधिकारियों सहित स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांदुल में जमीन में बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों आदि का फूलमाला एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा खिलाड़ियों को स्पोर्टस शूज प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में समझाईश भी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने बच्चों को पूरे मनोयोग तथा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई-लिखाई कर जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने संस्थान, माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करने को कहा। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्योता भोज के आयोजन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
20 लाख की लागत से बनने वालेनाई सेन समाज भवन के भूमि पूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ
बालोद जिला सेन समाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा घोषित 20 लाख की राशि से बनने वाले सामाजिक भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमन देशमुख ने की, इस अवसर पर यशवंत जैन ने समाज को संबोधित करते हुए भवन के राशि स्वीकृत करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, एवं समाज को शिक्षा एवं संगठित होकर आपसी सौहार्द के साथ काम करने का आह्वान किया,।

इस अवसर पर यशवंत जैन ने समाज को धर्मांतरण की गतिविधियों से सचेत रहने आह्वान किया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन, समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका की उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित, सेन नाई समाज के प्रदेश एवं पूरे बालोद जिले से आए सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


