City Media - Page 695 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 695

दोनों बड़े सरकारी अस्पतालों की सोनोग्राफी मशीनें खराब

0
  • मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था
  • दोनों बड़े अस्पतालों की मशीनें एकसाथ खराब होने से उठ रहे हैं सवाल

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित दोनों बड़े सरकारी अस्पतालों की सोनोग्राफी मशीनें कई माह से खराब पड़ी हैं। इसके चलते मरीजों को सोनोग्राफी कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी सोनोग्राफी की सुविधा बहाल करने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी की मशीन खराब होने से पूरे बस्तर संभाग के विभिन्न गांव कस्बों से रोज पहुंचने वाले सैकड़ों मरीज परेशान परेशान हो रहे हैं। महारानी अस्पताल में पूरे जिले से रोज हजारों मरीज ईलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन वहां सोनोग्राफी की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों की सोनोग्राफी कराने में असुविधा और बड़ी परेशानी हो रही है। डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भी ही हाल है। मेडिकल कॉलेज की भी सोनोग्राफी मशीन महिनों से बंद पड़ी है। महारानी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद तो जल्द ही समस्या दूर करने की कह रहे हैं, लेकिन डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक जानकारी देना तो दूर, फोन तक रिसीव नहीं करते। प्रदेश सरकार सुदूर वनांचलों में रहने वाले आदिवासियों को संभाग, जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में ही उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों को सभी तरह की सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस किया गया है। प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों और वहां कार्यरत डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉफ के वेतन पर हर माह करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन सरकारी डॉक्टर आदिवासियों और आम ग्रामीणों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से वंचित रखने में लगे हैं। सरकारी अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनता को तकलीफ हो रही है। जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सुकमा जिले के अंतिम छोर के गांवों से लेकर नारायणपुर जिले के सुदूरवर्ती अबूझमाड़ इलाके की बिहड़ों में स्थित गांवों के मरीज भी ईलाज के लिए पहुंचते हैं। बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिलों के मरीज भी इस मेडिकल कॉलेज से लाभान्वित होते आए हैं। वहीं महारानी अस्पताल तो बस्तर जिले के आदिवासियों के लिए संजीवनी का काम करता आया है, मगर इस संजीवनी को छीनने पर सरकारी डॉक्टर आमादा हैं।

दाल में कुछ तो काला है.!
संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दोनों सरकारी अस्पतालों की सोनोग्राफी मशीनों के एकसाथ खराब हो जाने के पीछे तकनीकी कारण कम नजर आ रहा और स्वार्थ की बू ज्यादा आ रही है। दाल में कुछ तो काला है, अन्यथा दोनों बड़े अस्पतालों की सोनोग्राफी मशीनें भला कैसे एकसाथ खराब हो सकती हैं भला ? शहर के दोनों सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी मशीनें आ जाने के बाद निजी सोनोग्राफी सेंटरों का धंधा चौपट हो गया है। डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल में अल्प शुल्क पर या फिर बिना कोई शुल्क के ही जरूरतमंद मरीजों की सोनोग्राफी हो जाती है। जबकि निजी सोनोग्राफी सेंटर्स में डेढ़ हजार से पांच हजार रुपए तक वसूले जाते हैं। जो भी निजी या सरकारी डॉक्टर मरीजों को सोनोग्राफी के लिए इन निजी सेंटर्स में भेजते हैं, उन्हें सोनोग्राफी सेंटर संचालक मोटा कमीशन और त्योहारों के अवसर पर कीमती तोहफे देते हैं। सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से सरकारी डॉक्टरों की अतिरिक्त कमाई मारी जा रही थी। इसे देखते हुए लगता है कि सोची समझी साजिश के तहत मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय की सोनोग्राफी मशीनों का भट्ठा जानबूझ कर बिठाया गया है।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को पंहुचाएं जन जन तक: मौर्य

0
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सोशल मीडिया सेल की बैठक

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सोशल मीडिया सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
मौर्य जी ने जिला शहर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं की फ़ौज बूथ स्तर पर मजबूत कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेकर इस दिशा में सक्रियता के साथ कार्य करें। जिलाध्यक्ष मौर्य ने सोशल मीडिया सेल के पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भूपेश बघेल सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का पुरजोर कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

हर मंच पर दें भाजपा के झूठ का मुहतोड़ जवाब : शैलजा

0
  • प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बैठक में दिए पार्टी के प्रवक्ताओं को टिप्स

रायपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली। उन्होंने संचार विभाग के नए प्रवक्तओं से सुझाव लिए और दिशा निर्देश भी दिए।
कुमारी शैलजा ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रवक्ताओं, प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्ट और मीडिया को ऑर्डिनेटरों से कहा कि भाजपा में प्रवक्ता से लेकर बड़े नेता यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेझिझक झूठ बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी का संस्कार झूठ बोलने का नहीं है इसलिए हम झूठ नहीं बोल सकते, लेकिन हमें पूरी दमदारी से और मजबूती से सच के साथ खड़े रहकर उनकी झूठी बातों और प्रोपोगंडा का मुहतोड़ जवाब देना है। मीडिया पर अपने द्वारा कही गई बातों को सोशल मीडिया पर भी अधिक से अधिक प्रसारित करना है। सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रेस वार्ताओं और तात्कालिक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों की जानकारी रखना होगा, ताकि आप मीडिया के सवालों का बेझिझक और तथ्यपूर्ण जवाब दे सकें।

लोगों को बताएं कांग्रेस की उपलब्धियां
कुमारी शैलजा ने कहा भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की असफलता और हमारे 5 साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय सफलता को जन- जन तक पहुंचना है। स्वतंत्र विचारकों को भी कांग्रेस पार्टी से जोड़ना होगा। साथ ही डॉक्टरों, प्रोफेसरों, साहित्यकारों व वकीलों को भी मीडिया विभाग से जोड़ना है। रायपुर राजधानी के अलावा अन्य दूरस्थ जिलों के कार्यकर्ताओं को अवसर दिए जाने पर कुमारी शैलजा ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने और अधिक संख्या में महिलाओं को संचार विभाग में अवसर दिए जाने पर बल दिया। बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह- प्रभारी विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं मीडिया सेल के कोऑर्डिनेटर अनुराग महतो, वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, मीडिया पेनलिस्ट प्रमोद दुबे, अजय साहू, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, नीता लोधी, प्रवक्ता नितिन भंसाली, क्रांति बंजारे, प्रकाशमणि वैष्णव, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, आशीष यादव, मोहन लाल निषाद, टीवी पेनलिस्ट विकास विजय बजाज, सुजीत घिदौड़े , शारिक रईस खान, शिवेश सिंह, पुष्पा साहू, सौरभ सोनकर, सतनाम सिंह पनाग, विनय शुक्ला, विनय शील, अनिल सिंह चौहान, विजय चोपड़ा, मीडिया कोऑडिनेटर परवेज अहमद, ऋषभ चंद्राकर, रवि गवलानी, अंशुल मिश्रा, शाहरूख अशरफी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा की लोक गायिका ज्योति सोनी(टी.ज्योति)छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित

0

छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका ज्योति सोनी को छत्तीसगढ़ रत्न से किया गया सम्मान। ज्योति सोनी विगत वर्षो से सुंदरानी यू ट्यूब चैनल में लोक संस्कृति ,लोक पारंपरिक व लोकगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सजोए रखने का संदेश दे रही है । भिलाई कोसा नगर में राधा कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मन्दिर के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव जी द्वारा छोलीवुड कलाकारो का छत्तीसगढ़ रत्न समारोह का कार्यकम रखा गया जिसमे ज्योति सोनी लोकगायिका छत्तीसगढ़ के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी जी , पद्म  उषा बारले जी व जय प्रकाश यादव जी द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। रेलवे विभाग व छत्तीसगढ़ स्तरीय गायन प्रतियोगिता की 2 बार की विजेता ज्योति सोनी ने शास्त्रीय गायन में विसारद किया है अभी लाइट म्यूजिक में शिक्षा ग्रहण कर रही है सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर संतोष सारथी,फिल्म एक्टर अलीम बंशी ,फिल्म एक्टर गोल्डन साहू, एक्टर कृष्णा साहू , डांसर प्रज्ञा मिश्रा व समस्त नगर वासी उपस्थित थे। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कोसानगर भिलाई में अरजुंदा लोक रंग का कार्यक्रम रखा गया जिसमे नगर के सैकड़ों जनता उपस्थित हुए व जय प्रकाश यादव द्वारा भव्य कार्यक्रम सफल हुआ।

ज्योति सोनी ने कहा कि माता सरस्वती व समस्त छत्तीसगढ़ वासीयो का प्यार आशीर्वाद के रूप में छत्तीसगढ़ रत्न स म्मान मिला है, छत्तीसगढ़ राज्य गीत, जसगीत व अन्य एलबम सुनील सोनी जी के साथ सुंदरानी चैनल में आने वाले है जिनके लेखक भुवन साहू जी है। आशा करती हु आप सभी को यह सभी गीत बहुत पसंद आयेगा।

कुमारी सैलजा ने लिया नवनियुक्त प्रवक्ताओं की बैठक

0

रायपुर/09 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने संचार विभाग के नए प्रवक्तओं से सुझाव लिए और कुछ निर्देश भी दिया।

कुमारी सैलजा ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रवक्ताओं, प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्ट और मीडिया कोऑर्डिनेटरों से कहा कि भाजपा में प्रवक्ता से लेकर बड़े नेता यहां तक की मोदी भी बेझिझक झूठ बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी का संस्कार झूठ बोलने का नहीं है इसलिए हम झूठ नहीं बोल सकते लेकिन हमें पूरी दमदारी से और मजबूती से सच के साथ होकर उनकी झूठी बातों का खंडन करना है। मीडिया पर अपने द्वारा कही गई बातों को सोशल मीडिया पर भी अधिक से अधिक प्रसारित करना है। सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रेस वार्ताओं और तात्कालिक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों की जानकारी रखना है।

कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की असफलता और हमारे 5 साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय सफलता को जन-जन तक पहुंचना है। स्वतंत्र विचारकों को भी कांग्रेस पार्टी से जोड़ना होगा और साथ ही डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील जैसे पेशे से जुड़े लोगों को भी मीडिया विभाग में जोड़ना है। रायपुर राजधानी के अलावा अन्य दूरस्थ जिलों के कार्यकर्ताओं को अवसर दिए जाने पर कुमारी शैलजा ने खुशी जाहिर कि साथ ही और अधिक संख्या में महिलाओं को संचार विभाग में अवसर दिए जाने की बात उन्होंने कही।

 

इस बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, मीडिया पेनलिस्ट प्रमोद दुबे, अजय साहू, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, नीता लोधी, प्रवक्तागण नितिन भंसाली, क्रांति बंजारे, प्रकाश मणी वैष्णव, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, आशीष यादव, मोहन लाल निषाद, टीवी पेनलिस्ट विकास विजय बजाज, सुजित घिदौडे, शारिक रईस खान, शिवेस सिंह, पुष्पा साहू, सौरभ सोनकर, सतनाम सिंह पनाग, विनय शुक्ला, विनय शील, अनिल सिंह चौहान, विजय चोपड़ा, मीडिया को-ऑडिनेटर परवेज अहमद, ऋषभ चंद्राकर, रवि गवलानी, अंशुल मिश्रा, शाहरूख अशरफी उपस्थित थे।

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना

0
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना
  • मोदी राज में देश में 28 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में, भूपेश राज में छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबी रेखा से ऊपर आये

रायपुर/09 सितंबर 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा को आईना दिखा कर गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की सभा के बाद भाजपा बौखला गयी है। मोदी सरकार के कुशासन वायदा खिलाफी को उठाकर खड़गे जी ने देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के दुरूपयोग के खिलाफ आवाज उठाकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बता दिया कि भाजपा की इन अलोकतांत्रिक गतिविधियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ कर यह भी बता दिया कि आने वाले चुनाव में भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस का विकास ही चुनावी मुद्दा होगा। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व्यक्ति विकास की दिशा में किये गये नीतिगत ठोस उपायों के बदौलत प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे। भूपेश सरकार बनने के बाद कृषि क्षेत्र लाभकारी हुआ है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 74 लाख राशन कार्ड बना है। 44 लाख परिवार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत 377 इंग्लिश मीडियम तथा 349 हिंदी मीडियम के स्कूल आरंभ किये गये हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने का भी बड़ा काम हुआ है। भांचा राम से जुड़े वन गमन स्थलों को परिपथ के रूप में विकास किया गया है। कौशल्या माता के मंदिर की चर्चा देश दुनिया में है। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से अपनी विरासत को सहेजने संवारने का बड़ा काम किया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों से जुड़ी हुई है और सरकार ने किसानों के साथ भूमिहीनों को भी आर्थिक मदद की है। भूपेश सरकार की किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को 5 लाख से अधिक स्थाई पंप कनेक्शन, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानक दर 4000 रु. प्रति बोरा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को 9 हजार रु. एवं कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को 10 हजार रु. प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने, 72 लाख परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से चावल देना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, दाई दीदी क्लिनिक, मजबूत चिकित्सा व्यवस्था, 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सरकारी पदों पर भर्ती, चार लाख से अधिक वन अधिकार कानून के अंतर्गत पट्टा, वृद्धा पेंशन निराश्रित और विधवा पेंशन में वृद्धि, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, मनरेगा के अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक मानव दिवस में रोजगार देना, नरूवा गरुवा घुरुवा बारी योजना, मिलेट मिशन, गोधन न्याय योजना, दो रु. किलो में गोबर खरीदी, 4 रु. लीटर में गौ मूत्र, 10 हजार से अधिक गोठनों का निर्माण, मछली पालन, कुक्कुट पालन को कृषि का दर्जा देने हर क्षेत्र में ध्यान देना हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किये गए कार्यो के कारण ही छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये है।

विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन

0

भारत वर्ष एवम विश्व के कुछ देशों में दिनांक:9सितंबर2023, दिन:शनिवार, समय:प्रातः7बजे एक-बैनर, एक-दिन, एक-समय अष्टम विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

 

भारत की धरती पर समय-समय से ऐसे कालजयी युगपुरुष अवतरित हुए हैं जिन्होंने त्रयतापों से कराहती मानवता को पूर्ण सुख-शान्ति का मार्ग दिया है । वर्तमान समय में ऐसे ही एक युगपुरुष हुए हैं, अनन्त श्री सदगुरू महर्षि सदाफलदेव जी महाराज, जिन्होंने *स्वर्वेद* के रूप में मानवता को एक अमूल्य भेंट दी है । *स्वर्वेद* विश्व का एक अद्वितीय आध्यात्मिक महान सद्ग्रन्थ है, जो उनके सत्तरह वर्षीय साधना तथा योगाभ्यास-समाधि जन्य ऋतम्बरा प्रज्ञा प्रसूत, उनकी महान आत्मा में अवतरित प्रत्यक्षानुभूत, ब्रह्मविद्या परक ज्ञान से परिपूर्ण है ।

 

स्वर्वेद मानव जाति के उत्थान का आध्यात्मिक सद्ग्रन्थ है, इसके शब्द-शब्द में अदभुत चमत्कार भरा हुआ है । ये वाणी साक्षात्कृतधर्मा ऋषि की वाणी है, ब्रह्मवाणी है, दिव्यवाणी है, अमृतवाणी है । इसके श्रवण मात्र से शुभ संस्कारों का उदय होता है, अशुभ संस्कार नष्ट होते हैं । विवेक जागृत रहता है । अविद्या, अहंकार नष्ट होता है, जिससे आध्यात्मिक ज्ञान का विमल प्रकाश प्राप्त होता है । स्वर्वेद में सेवा, सत्संग एवं साधना की त्रिवेणी है । ज्ञान, वैराग्य, भक्ति का यथार्थ है । स्वर्वेद के यथार्थ ज्ञान से ही अविद्या-अज्ञानता नष्ट हो सकती है, ब्रह्मविद्या की ज्योति प्रकाशित हो सकती है, क्योंकि स्वर्वेद की विषयवस्तु ब्रह्मविद्या ही है ।

 

स्वर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार घर-घर, जन-जन, मन-मन तक हो सके, इस पावन उद्देश्य से सम्पूर्ण विश्व में स्वर्वेद-यात्रा का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है एवम किया जाता रहेगा ।

 

वैसे तो वर्ष भर भारत के विभिन्न स्थानों में स्वर्वेद यात्राएं आयोजित होती रहती हैं । परन्तु विशेष रूप से “भारतीय नववर्ष” एवम “9सितम्बर” को सम्पूर्ण भारत वर्ष में एवम विश्व के कुछ देशों में “स्वर्वेद यात्रा” व्यापक रूप से आयोजित की जाती है ।

 

इस विज्ञप्ति के माध्यम से विश्व जन को यह सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष 17, 18 दिसम्बर को स्वर्वेद महामंदिर परिसर, वाराणसी में विहंगम योग संत समाज के 100वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “शताब्दी समारंभ महोत्सव” एवम “25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है ।

 

इस विश्व व्यापी स्वर्वेद यात्रा का आयोजन जीएडी कालोनी, बकावंड, बकावंड(वि ख) बस्तर (जिला), छत्तीसगढ(राज्य) में किया गया, जिसमें लगभग ,500 परिवार भक्त, शिष्य, जिज्ञासु, अध्यात्म प्रेमी शामिल हुए । नेतृत्वकर्ताओ में सर्वश्री दयाराम कश्यप, तुलाराम कश्यप, सोन सिंग भारती, दयानिधि मौर्य, श्रीमती चिंतामणि बघेल, श्रीमती ललिता भारती, श्रीमती सुमित्रा साहू, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती हेमवती मौर्य, कमलू राम कश्यप, दयाराम भारती, दशरथ कश्यप, नीलांबर भद्रे, डमरू कश्यप, चंद्रशेखर साहू, चंद्र लाल ,नवीन मौर्य, विशाल भद्रे, सुदर यादव, अंबिका मौर्य, कांति भद्रे, रामवती, गुरुवारी, नीला, पूनम, गोमती कश्यप, लखपति बघेल लोकनाथ मौर्य ,(विद्यार्थी विहंगम योग) भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

शैलजा ने ली कांग्रेस मीडिया टीम की बैठक

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक भी ली।

जोगी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फिर किया प्रदर्शन

0

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सोनसाय कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में सात सूत्रीय मांगों को लेकर और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।

सोनसाय कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के हर बेरोजगार युवा को 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता देने, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर परिवार को भूमि पट्टा देने, वृद्धा विधवा पेंशन 1500 रु. देने, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने, प्राइमरी, मिडिल व हायर सेकंडरी स्कूलों में उच्च स्तरीय की शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने, हर मरीज को उच्च स्तर के इलाज की सुविधा देने, हर गरीबी परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा नहीं निभाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्त्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। सोनसाय कश्यप ने कहा कि 5 साल तक बस्तर के जनता को बेवकूफ बनाकर गन्ने की तरह चूसा गया है।बस्तर की जनता अब जाग उठी है। जनता का शोषण करना बंद करना होगा।

जोगी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फिर किया प्रदर्शन

0

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सोनसाय कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में सात सूत्रीय मांगों को लेकर और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।

सोनसाय कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के हर बेरोजगार युवा को 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता देने, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर परिवार को भूमि पट्टा देने, वृद्धा विधवा पेंशन 1500 रु. देने, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने, प्राइमरी, मिडिल व हायर सेकंडरी स्कूलों में उच्च स्तरीय की शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने, हर मरीज को उच्च स्तर के इलाज की सुविधा देने, हर गरीबी परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा नहीं निभाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्त्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। सोनसाय कश्यप ने कहा कि 5 साल तक बस्तर के जनता को बेवकूफ बनाकर गन्ने की तरह चूसा गया है।बस्तर की जनता अब जाग उठी है। जनता का शोषण करना बंद करना होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS