City Media - Page 1726 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1726

Breaking Crona Alert – लॉकडाउन के दुसरे दिन दल्लीराजहरा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के दुसरे दिन दल्लीराजहरा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव जिसमे से 03 मरीज बरसाटोला डौंडी से, चिखलाकसा से 02  मरीज एवं RTPCR से 05 मरीज मिले है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 08  से 01, वार्ड क्र 10  से 01, वार्ड क्र 12  से  01, वार्ड क्र 21  से  01, वार्ड क्र 25  से 01, वार्ड क्र 26  से 01 एवं 256 चौक से 01 इसके अलावा बरसाटोला से 03, चिखलाकसा से 02, एवं RTPCR से वार्ड क्र 04 से 03 एवं वार्ड क्र 18 से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 18 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज मिले संक्रमितों में से 05 को आइसोलेशन सेंटर दल्ली, 01 मरीज को बालोद एवं 08 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है | RTPCR के बारे में अभी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 24-Sept-2020

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार -कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार ने असंवैधानिक तरीके से राज्यसभा में किसान विरोधी बिल पारित करवाया-,दिलीप नाग, आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़

*केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल में किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई गारंटी नहीं-जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ,आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर *

*केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल से उद्योगपतियों को होगा फायदा, किसानों को नहीं- लोकेश बसेरा आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर *

देश में किसानों की आवाज , विपक्ष की आवाज को अनसुनी करके पूंजीपतियों के दवाब में केंद्र सरकार ने लोकसभा और राजयसभा में तीन किसान विरोधी बिल पास किया है । खासकर राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद असंवैधानिक तरीके से किसान विरोधी बिल पास किया गया, जिसको लेकर पूरे देश के किसानों में गुस्सा है । आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हैं , उनके लिए आज हम पूरे देश में विरोध दिवस मना रहे हैं । किसानों दुवारा कल 25 सितम्बर के भारत बंद के आहवान को आम आदमी पार्टी पूरा समर्थन देती है । मोदी सरकार ने तीन किसान विरोधी बिल पास किये जो इसप्रकार से है:-

  1. कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल ।
  2. आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल।
  3. मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता बिल है ।केंद्र सरकार के द्वारा इन किसान विरोधी बिल के संबंध में जो बातें कही जा रही है वह किसानों को गुमराह करने वाली है। इससे किसानों को सिर्फ नुकसान होगा उनकी उपज पर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कब्जा हो जाएगा । किसान अपने ही खेत पर मजदूर की तरह हो जाएंगे ।सरकार की मंशा किसानों को बड़ी-बड़ी कंपनियों के गुलाम बनाने का प्रतीत होता है ।
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने बताया कि तीनों विधेयक और उनका असर निम्नानुसार है,
  4. कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल के तहत किसान अपनी फसल को देश के किसी कोने में बेच सकते हैं, लेकिन आज भारत के अंदर 86% किसान एक ज़िले से दूसरे ज़िले में अपनी फसल नहीं बेच सकते हैं तो कैसे उम्मीद करें – एक राज्य का किसान दूसरे राज्य में अपनी फसल बेच पायेगा , पहले भी किसानों को मंडी के बाहर अपनी फसल बेचने के लिए कभी भी पाबंदी नहीं रही है । केंद्र सरकार के बिल में है- मंडी के अंदर किसानों के फसल की खरीद बिक्री पर व्यापारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से साथ मंडी टैक्स देना पड़ेगा , बाहर फसलों की खरीद- बिक्री पर व्यापारियों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, मंडी के अंदर सरकार को दी जाने वाली टैक्स के कारण व्यापारी मंडी में आना बंद कर देंगे जिससे धीरे-धीरे मंडी बंद हो जाएगी और उनके स्थान पर कंपनी की मंडियां ले लेगी। जहां किसानों को अपने उत्पादन को औने पौने दामों पर बेचना पड़ेगा। सरकार को किसानों के हित में यदि फैसला लेना ही था तो एमएसपी का कानूनी अधिकार प्रदान करना था ,किंतु ऐसा नहीं किया गया जिस कारण इस विधेयक को किसान अपने को कंपनियों के गुलाम बनाने का विधेयक करार दे रहे हैं । दूसरा केंद्र सरकार सरकार को मंडी और बाहर भी फसलों की खरीद- बिक्री पर समान टैक्स की प्रक्रिया अपनानी चाहिए ।
  5. आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल इस विधेयक के जरिए पूंजीपतियों को कृषि उत्पादों को भंडारण करने का कानूनी अधिकार मिल जाएगा जिससे जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ेगी । वस्तुओं की कीमत पर सरकार का कंट्रोल नहीं रहेगा । देश में लगभग 80% से 85% छोटे- मोटे किसान है जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम की कृषि भूमि है जिनके पास अपनी फसल का भंडारण करने की कोई व्यवस्था नहीं है ।इतनी कृषि भूमि का उत्पादन लेकर कोई किसान दूसरे राज्यों में फसल बेचने में भी सक्षम नहीं है। कुल मिलाकर अपनी फसल को औने- पौने दामों पर कंपनियों को बेचने पर मजबूर हो जाएंगे जिसे इन कंपनियों के द्वारा जमाखोरी कर अत्यधिक ऊंचे दामों पर बाजार में लाया जाएगा जिससे कंपनी राज स्थापित होने की आशंका बढ़ गई है ।

3 मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण)समझौता इस विधेयक के जरिए किसान के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर कंपनियां जमींदार की तरह किसानों से फसल उत्पादन करवायेगी और मुनाफा कमायेंगी । अधिकांश किसान पढ़े- लिखे नहीं हैं , उनको ये कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट के जाल में फंसाकर लगातार शोषण करेगी । बिहार में 2006 में मंडी सिस्टम खत्म हो गया है, लेकिन वहां के किसानों के हालात नहीं सुधरे । विदेशों में ये तथाकथित रिफार्म 1960 के दशक में आया, लेकिन अमेरिका, फ्रांस औए यूरोप के देशों में किसानों को सरकार को बड़े स्तर पर सब्सिडी देकर कृषि कार्य को कराना पड़ता है । इस प्रकार वर्तमान तीनों कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं है । यह किसानों को पुनः कंपनियों के गुलाम बनाने जैसा है जिसमें किसान अपने ही खेत पर मजदूर हो जाएंगे । बाजार पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो जाएगी और कंपनी राज की स्थापना हो जाएगी । यही कारण है कि देश भर के किसान व किसान संगठन इन किसान विरोधी बिलों का विरोध कर रही है । आम आदमी पार्टी किसानों के हित में इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की केंद्र सरकार से अपील करती है और किसानों के लिए हम लड़ेंगे।इस अवसर पर लोकेश बसेरा, दिलिप नाग, मनीष नेताम, मनोज जाडे, मनेश पटेल ,उमेन्द्र
पुरुषोत्तम गोटा ,टिंवकल उयके, योगेश गोटा ,मनीष नेताम ,उमेश पोटाई, प्रकाश पटेल, सुनील हिडको, लछन ,प्रकाश ,प्रेम सिंह रोहित सलाम ,रोहित नाग सुरज दुग्गा, आदि उपस्थित थे।
अमन नाग
मिडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी
जिला नारायणपुर

लॉक डाउन के दूसरे दिन ही प्रशासन के नियमो को ताक में रखकर एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पहुचे अपनी किस्त की राशि वसूलने…….

0

डौंडी : ( चैनल इंडिया )जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 22 सितंबर से पुरे जिले में लॉकडाउन लगाया है। इस बार ज्यादा सख्ती से लगाए गए लॉकडाउन में जहां बाजार बंद करवाया गया है। वहीं लॉकडाउन में गुरुवार को प्रशासन के नियमो को ताक में रखकर एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा अपने किस्त की राशि वसूलने के लिए राजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड 9 में पहुंचने का मामला सामने आया है । अब देखना होगा की प्रशासन एैसे नियम के उलंघन करने वालो पर क्या कार्यवाही करता है। आपको बता दे की माइक्रोफाइनेंस कंपनी महिलाओं को समूह के माध्यम से व्यवसाय व अन्य जरूरत मंदो को लोन देती है, जिसकी अदायगी इन्हे  किस्तों में देनी होती है। देश में लगे लॉक डाउन के धीरे धीरे अनलॉक होने के बाद लोगो के काम धंधे शुरू होते ही कुछ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लोग महिलाओं के बीच किस्त की राशि लेने पहुंचने लगे कुछ महिलाओं ने बताया की उन्हे व्यवसाय में मंदी का हवाला दिया जाता रहा फिर भी किस्तों की राशि लेने में ये लोग डटे रहे। फिर भी महिलाओं द्वारा किस्त की राशि दी जाती रही वहीं इस समय कोरोना महामारी की वजह से माइक्रोफाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने वाले छोटे-मोटे व्यापारी और परिवार की परेशानी बढ़ गई

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

है। कोरोना की वजह से स्थिति में सुधार तो नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी कर्ज अदायगी के लिए दबाव बना रही है। अब इस दबाव का प्रत्यक्ष उदहरण देख लीजिए कि गुरुवार को कम्पनी के कर्मचारी लॉकडाउन होने के बावजूद किस्त की राशि लेने पहुंच गए। इस बीच लोगो ने जब लॉकडाउन की स्थिति में आने का कारण पूछा और आदेश दिखाने को कहा गया तो वे कुछ भी दिखाने से बचते हुए कम्पनी के आदेश का हवाला देते रहे अब यहां देखने वाली बात होगी प्रशासन ने कोरोना महामारी पर काबू पाने के उद्देश्य से जो लॉकडाउन किया गया है और इस बीच इतने सख्त लॉकडॉउन में इन्हे राशि किस्त वसूली की कैसे इजाजत मिल गई और प्रशासन इन पर क्या कार्यवाही करती है ये देखने वाली बात होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

“क्या कहते है प्रशासन अधिकारी”

इस लाकडाउन में बाहरी व्यक्ति ईपास से आ सकते है, लोकल व्यक्ति है तो दिक्कत नही। माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी इस लाकडाउन में लोन वसूली में आने पर कार्यवाही हेतु निर्देश आदेश में नही लिखा है।

नायाब तहसीलदार नितिन ठाकुर
तहसील कार्यालय डौंडी

अब बालोद के सीएमएचओ ये होंगे, स्वास्थ्य विभाग में बड़ा तबादला

0

रायपुर – प्रदेश में एक तरफ तो कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के बीच लगभग हर जिले में लॉकडाउन तो दूसरी ओर संविदा कर्मचारियों का हड़ताल इसी बीच प्रशासन द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है जिसमे डॉ. जयप्रकाश मेश्राम को बालोद सीएमएचओ और डॉ. बीएल रात्रे को सिविल सर्जन की जिम्मेदारी दी गई है |

देखे सूची

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राफेल विमान उड़ाएगी देश की महिला पायलट, अब आसमान में बेटियां दिखाएंगी अपना दमखम

0

नई दिल्ली – “नारी शक्ति को सलाम” राफेल विमान के स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह जिसे देश के सबसे ताकतवर और बाहुबली राफेल विमान उड़ाने का गौरव प्राप्त हुआ है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवांगी सिंह को फाइटर पायलट बनने का जुनून उनके कर्नल रह चुके नाना से मिला था | वर्ष 2015 में इनका सिलेक्शन भारतीय वायुसेना में उनका सेलेक्शन फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ था | शिवांगी सिंह अभी हाल ही में राजस्थान एयरबेस में तैनात हैं और अभी मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाती हैं | अब LAC पर राफेल विमान उड़ाएंगी | परिजनों के बीच ख़ुशी का माहौल है हर तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking UP के CM योगी का जबरदस्त फैसला – अब महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के फोटो लगेंगे चौराहे पर

0

लखनऊ – उत्तरप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी का जबरदस्त फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के पोस्टर/फोटो चौक चौराहे पर लगाये जायेंगे और साथ में यह भी कहा है कि कही भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटना हुई तो इसके जिम्मेदार उस क्षेत्र के पुलिस वाले होंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा के युवकों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – रेलवे दफाई शास्त्री नगर वार्ड क्र 21 राजहरा की घटना है जिसमे आरोपी आकाश कुमार सारथी उर्फ करन पिता नोहर लाल उम्र 18 वर्ष 1 माह एवं मंगल उर्फ मंगलू तारम पिता दिनेश तारम उम्र 20 वर्ष द्वारा नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर गलत काम करने की बात कहकर जबरदस्ती पकड़कर खींचा तथा लड़की के कपडे फाड़ने की कोशिश की | उक्त घटना की शिकायत राजहरा पुलिस द्वारा करने पर अपराध क्र 428,/20 धारा 341 354 354 क 1 2 354 ख 34 भादवि पास्को एक्ट के तहत करवाई की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन – 23-Sept-2020

0

बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी – 23-Sept-2020

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना से निधन

0

नई दिल्ली – केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking बालोद जिले के पॉच संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी की संविदा नियुक्ति समाप्त, जाने कौन है वे

0

बालोद, 22 सितम्बर 2020
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ छ.ग. के प्रान्तीय अव्हान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर जिलें में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 19 सितंबर 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना संघ द्वारा प्रेषित किया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन गृह सी-अनुभाग विभाग महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश द्वारा राज्य में छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979(क्रमांक 10, सन् 1979) लागू किया गया है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


शासन के निर्देश के परिपालन में कार्यालयीन नोटिस 20 सितंबर 2020 के माध्यम से हड़ताल पर गए अधिकारी, कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर वापस लौटकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के लिए नोटिस जारी किया गया। हड़ताली अधिकारी, कर्मचारी द्वारा 24 घण्टे के भीतर अपने पदीय कार्य पर वापस नहीं आने के फलस्वरूप आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा 56 के अधीन एवं छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 एस्मा की कण्डिका 7(1) एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् निम्नांकित संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी की तत्काल प्रभाव से संविदा नियुक्ति समाप्त किया गया है – डॉ प्रकाश राठौर आयुष मेडिकल ऑफिसर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डी, श्री मुकेश देवांगन ब्लॉक एकाउन्ट मैनेजर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरदेही, श्री रितेश्वर गंगबेर जिला डाटा सहायक कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी बालोद, श्री रूपेश श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डीलोहारा, श्री किशोर साहू पीएडीए कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुरूर जिला बालोद।

MOST POPULAR

HOT NEWS