City Media - Page 1748 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1748

दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चलाएगी ऑक्सीजन जांच अभियान

0

आम आदमी पार्टी जिला-नारायणपुर,छत्तीसगढ़

दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चलाएगी ऑक्सीजन जांच अभियान–कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष.आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

छ ग के युवा बेरोजगारों को पहले बीजेपी ने छला,अब कांग्रेस सरकार छल रही है–नरेंद्र नाग,जिलाध्यक्ष नारायणपुर

रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को नारायणपुर जिले से 1000 युवा राजधानी कूच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे–संतराम सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष,यूथ विंग छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर ऑक्सीजन जांच अभियान चलाएगी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ जिस तरह लड़ाई लड़ी है,अमेरिका भी उसका अनुसरण कर रहा है। इसलिए पार्टी ने देश भर में ऑक्सीजन जांच अभियान प्रारंभ की है।छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जनता के सहयोग से पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाएगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार हो चाहे वर्तमान कांग्रेस की सरकार,दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल किया है।
यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14580 शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय युवा रोजगार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत युवाओ से बात कर फॉर्म भरवाया जा रहा है।13 अक्टूबर को नारायणपुर जिले से 1000 युवा मुख्यमंत्री का घेराव करने राजधानी कूच करेंगे।आज प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी जी की उपस्थिति में नारायणपुर जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

संतराम सलाम ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस अभियान के तहत घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान व ऑक्सीजन जांच किया जाएगा।चूंकि सरकार लगातार बेरोजगारो के साथ अनदेखा कर रहा है।10 लाख बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ते की बात कही थी लेकिन 2 साल पूरे होने को है किंतु सरकार वादा खिलाफी कर रही है।प्रदेश के युवा सरकार से निराश हैं, अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

इस अवसर पर शनि गावड़े,योगेश दुग्गा,योगेश नाग,दिलीप नाग,लोकेश बेसरा,रोहित,अजित सलाम,मनीष नेताम,नारायण बेसरा,कमल नाग,उपस्थित थे

Breaking दल्लीराजहरा शासकीय अधिकारी को हुआ कोरोना का संक्रमण

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा शासकीय अधिकारी को हुआ कोरोना का संक्रमण, जनपद की बैठक में था मौजूद, बताया जा रहा है कि अधिकारी एक सप्ताह से बीमार था,  कोरोना के लक्षण के आधार पर उसका टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया है | दल्ली कार्यालय तथा बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व अधिकारी दहशत में है | रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उसे जिले के Covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है तथा साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है उनके संपर्क में कितने लोग आये और कहाँ कहाँ गए थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के 25 वें दिक्षांत समारोह में अंबागढ़ चौकी निवासी डॉ. प्रणिता बनसोड़े को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई

0

रायपुर – पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के 25  वें दिक्षांत समारोह में नगर अंबागढ़ चौकी निवासी डॉ. प्रणिता बनसोड़े पति दीपक बनसोड़े को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उन्हे ये उपाधि वनस्पति शास्त्र विषय पर किए गए उनके शोध कार्य “फाइटोकेमिकल एनालिसिस ऑफ सन मेडिसिनल प्लांट्स यूस्ड इन गायनेकोलॉजिकल डिसआर्डर बाय ट्रायबल पिपुल ऑफ मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़” पर दिया गया। अपना शोधकार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, विभाग शा. दानवीर तुलाराम महाविद्यालय ऊतई, दुर्ग के निर्देशन तथा डॉ. (श्रीमती) सुनीता पात्रा (सहायक प्राध्यापक, वनस्पतिशास्त्र शा. नागार्जुन पी.जी.महाविद्यालय रायपुर) के सहनिर्देशन में पूरा किया।

महिलाओं से संबंधित विभिन्न बिमारियों पर आदिवासी महिलाओं, वैदय तथा बैगा द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न औषधिय पौधों पर उनका शोधकार्य आधारित रहा। इसका श्रेय उन्होने अपनी दीदी डॉ अनिता महिश्वर, डॉ. शमाबेग, नगर अंबागढ़ चौकी निवासी पति दीपक बनसोड़े, पुत्री अनुभूमि तथा आकृति पिता जी जी.एस.खोबरागढ़े, माता जी जी.बी. खोबरागढ़े, ससुर के.आर. बनसोड़े, सास ईश्वरी बनसोड़े, के साथ अपने समस्त परिवार को दिया।

विशेष रूप से उन्होंने मोहला-मानपुर क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं को उनके सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Breaking मैनपाट (बालको) में बारूदी ब्लास्ट से आधा दर्जन लोग घायल एवं कई वाहन क्षतिग्रस्त

0

अंबिकापुर – मैनपाट (बालको) में बारूदी ब्लास्ट से आधा दर्जन लोग घायल एवं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है | प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लास्ट उस समय हुआ जब बालको के स्टाफ बारूद के नष्ट करने में लगे हुए थे इस कार्य में एक्सपर्ट के अलावा आला अधिकारी भी मौजूद थे और धीरे धीरे एक के बाद एक बारूद विस्फोट कर रहे थे कि तभी भारी मात्रा में बारूद एक साथ विस्फोट हो गया जिसकी धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि दो तीन किमी तक उसका असर सुनाई पड़ा |

इस जबरदस्त विस्फोट का असर इतना भयंकर था कि आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और साथ ही वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला | इस घटना से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए | बालको में बाकसाइड का खदान बंद होने की वजह से भारी मात्रा में यहाँ विस्फोटक सामग्री पड़ा हुआ था जिसे बालको प्रबंधन ने कही और ले जाने से मना कर दिया था और साथ ही यह भी कहा कि इसे थोडा थोडा कर नष्ट कर दे लेकिन विस्फोट करने के चक्कर में यह नहीं देख पाए कि इतनी भारी बारूदी सामग्री को एक साथ ब्लास्ट करने से क्या होगा |

इस घटना से यही पता चलता है कि बालको प्रबंधन का गैर जिम्मेदराना रवैये के कारण आज इतना बड़ा हादसा हुआ घायलों को अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया है |

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई –

आप0 क्र0 377/20 धारा 13 जुआ एक्ट              

घटना स्थल – वार्ड क्र0 27 इंदिरा नगर राजहरा                           

नाम आरोपी –

1. राजेश उर्फ खाटी पिता दिप चंद जैन उम्र 40 वर्ष।                         

2. नियाज खान पिता जैउद्दीन खान उम्र 41 वर्ष 

3. लक्ष्मी नारायण पिता चिरौजी लाल सोनी उम्र 48 वर्ष                                

4. संत कुमार संगे पिता पुरण लाल उम्र 43 वर्ष           

सभी सकिनान -वार्ड क्र0 27 राजहरा जप्ती – 52 पत्ति तास नगदी रकम 1910 रु

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अभिषेक बेनर्जी बने भाजपा प्रवक्ता

0

नारायणपुर:- आज भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई,बैठक में भाजपा जिला कार्यकारिणी के बचे हुए पदों की घोषणा कर दी गई।जिसमे सर्वसम्मति से भाजपा के तेज तर्रार, युवा नेता, प्रखर वक्ता अभिषेक बेनर्जी को, भाजपा जिला प्रवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपी गई। अब भाजपा प्रवक्ता के रूप में अभिषेक कांग्रेसनीत राज्य सरकार को घेरने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस पर हर्ष व्यक्त किया।

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 4 के बहु प्रतीक्षित मांग पर सामाजिक कार्यक्रम के दौरान नित्य कर्म हेतु भूमि का चयन कर प्रस्तावित स्थल का बोर्ड लगाया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – वार्ड क्रमांक 4 में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे वार्ड वासियों की बहु प्रतीक्षित मांग पर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में वार्ड के महिला एवं पुरुषों द्वारा सामाजिक कार्यक्रम के दौरान नहाने एवं नित्य कर्म से निवृत्त होने हेतु शौचालय  एवं स्नानागार का  भूमि का चयन कर भूमि में प्रस्तावित स्थल का बोर्ड लगाया गया किया गया  इसमें वार्ड के वर्तमान पार्षद श्रीमती प्रमिला पारकर एवं पूर्व पार्षद श्रीमती राव एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में

उपस्थित थे वार्ड वासियों द्वारा पार्षद की इस कार्य की सराहना की एवं कहा कि तीज नहावन एवं सामाजिक कार्यक्रमों के समय इस प्रकार की स्थल की मांग को पूरा कर सराहनीय कार्य किया है हमारी इच्छा है कि जल्द से जल्द इस स्थल का निर्माण हो जिससे कि हम इसका उपयोग कर सकें वार्ड वासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी से भी निवेदन किए हैं इस कार्य को  जल्द पूरा कराने में सहयोग करें एवं बीएसपी प्रबंधन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से पत्नि की मौत पति घायल

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – तेलीबांधा थाना चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक CG04 DC 8021 ने बाइक में सवार पति पत्नि को अपनी चपेट में ले लेने से पत्नी मीना सोनी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति शत्रुघ्न सोनी को गंभीर हालत में आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार पति पत्नि मंदिर हसौद के पास नकटा गांव के रहने वाले हैं | मृतका मीना सोनी का इलाज करवाने के कारण ही वे लोग रायपुर आये हुए थे | पति शत्रुघ्न सोनी सिलतरा में काम करता है  और उसकी पत्नि होस्टल में |

इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

एसबीआई दे रही है मुद्रा लोन 59 मिनट, लोन से सम्बंधित शिकायत के लिए यहाँ करें संपर्क

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल 2015 को नॉन-कॉरपोरेट, नॉन-फॉर्म लघु /सूक्ष्म उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई योजना है। मुद्रा योजना, माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी ( MUDRA) का संक्षिप्त रूप है। अगर आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत बैंक से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। एकसबीआई तो इस योजना के तहत छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है।

मुद्रा लोन की तीन कैटेगरी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
  • शिशु मुद्रा लोन: अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है
  • किशोर मुद्रा लोन: इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है।
  • तरुण मुद्रा लोन: इसके तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।
क्रम संख्याबैंकअधिकारीनंबरई-मेल
1Allahabad BankSudhanshu Gaur GM033-22622883,Ho.Sme@allahabadbank.in
2Andhra BankM Sreenivasa Rao GM040-23252352sme@andhrabank.co.in
3Bank of BarodaPurnima Rao GM022-66985857GM.SME.BCC@bankofbaroda.com
4Bank of IndiaShri Mina Ketan Das GM022-66684839Mina.Das@bankofindia.co.in
5Bank of MaharashtraMr. Vasant MhaskeGM 02025614206, 020-25614264Dgmpri@mahabank.co.in
6Canara BankSri. D.Madhavaraj GM080-22248409madhavarajd@canarabank.com
7Central Bank of IndiaShri.S.S.Rao GM022-61648740dgmmsme@centralbank.co.in
8Corporation BankG M Bellad GM0824-2861412, 2861821hosme@corpbank.co.in
9Indian BankMr. Veeraraghavan B DGM044-28134542veeraraghavan.b@indianbank.co.in
10Indian Overseas BankAnilkumar loothra044-28889250anilkumarloothra@iobnet.co.in
11Punjab & Sind BankSh. H.M. SINGH GM011-25812931HO.PS@PSB.CO.IN
12Punjab National BankMs. Neerja Kumar GM011-23312625neerja_kumar@pnb.co.in
13State Bank of IndiaS Kalyanram GM022-22740510gm.micofinance@sbi.co.in
14Syndicate BankPrasanna Kumar S J GM080-22204564corbd@syndicatebank.co.in
15UCO BankM K SURANA GM033-44558027msme.calcutta@ucobank.co.in
16Union Bank of IndiaP NARSIMHA RAO GM022-22892201pnarasimharao@unionbankofindia.com
17United Bank of IndiaNaresh Kumar Kapoor GM033-22480499gmact@unitedbank.co.in
16Union Bank of IndiaP NARSIMHA RAO GM022-22892201pnarasimharao@unionbankofindia.com
17United Bank of IndiaNaresh Kumar Kapoor GM033-22480499gmact@unitedbank.co.in

एसबीआई दे रहा है 59 मिनट में लोन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
  • मुद्रा लोन के तहत सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक कोविड-19 संकट में छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है। एसबीआई ने ट्विटर हैंडल से बताया कि मुद्रा लोन आसानी से घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है. एसबीआई ने इसके लिए वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ जानकारी देने के बाद ही 59 मिनट में 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।

लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चैक से संबंधित धोखाधड़ी को रोकने आरबीआई ने लागु किये नए नियम

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – चैक से संबंधित धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि बड़ी कीमत का कोई भी चैक क्लियर करने से पहले अकाउंट होल्डर को फोन कर सूचना दी जाए और नॉन-होम चैक के केस में बेस ब्रांच को सूचित किया जाए। आरबीआई ने बैंको को यह भी कहा है कि वह क्लियरेंस के लिए चैक मिलने पर पेयर/ड्रॉअर को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजें और 2 लाख रूपए से ज्यादा कीमत के चैक को यूवी लैंप में जरूरी जांचें..

सावधान रहें  ,सुरक्षित रहे ।।

बालोद पुलिस

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS