बालोद।। रिलायंस फाउंडेशन एक तरफ कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की जान बचाने के साथ साथ कृषि कार्य के लिए किसानों को भी अछूता नहीं छोड़ा।
रिलायंस फाउंडेशन के मदत से किसान भाई सीधे कृषि विशेषज्ञ से अपने कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा किए। उक्त चर्चा में रिलायंस फाउंडेशन प्रमुख भूपेंद्र साहू ने कार्यक्रम में किसान निः शुल्क नंबर 1800-419-8800 की जानकारी दिया जिसमें मौसम, कृषि, पशुपालन जैसे विषयों में विशेषज्ञ द्वारा जानकारी मिलती है।
कृषि विशेषज्ञ यूगेंद्र पांडे जी ने किसानों को विभिन्न विषयों में चर्चा करते हुए कहा कि किसान भाई ज्यादा से ज्यादा अपने खेतों को जैविक खेती में तब्दील करें जैविक करने के लिए आप अचानक से रासायनिक खाद को डालना बंद ना करे प्रति वर्ष के हिसाब से 25% जैविक बढ़ाते जाए और रासायनिक को काम करते जाएं 4-5 वर्ष में आपका जमीन पूर्ण जैविक हो जाएगा और उत्पादन में भी किसी प्रकार की कमी नहीं होगी इसके साथ साथ तनाछेदक, माहू, खाद्य प्रबंधन, सिंचाई के तरीके, फसलों की विभिन्न चरणों के लिए अग्रिम तैयारी इत्यादि जानकारी बताई।
उक्त कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ पांडे जी, जिला प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू, दिनमणि साहू, सोनू साहू, चतुर्भुज साहू, समेत कुल पच्चीस किसानों ने हिस्सा लिया।
कोरोना वायरस के बीच रिलायंस फाऊंडेशन की पहल किसानों से किया सीधा संवाद
बालोद ब्लॉक पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरपंच व सचिव का चयन लाटरी सिस्टम से किया गया
बालोद – जगन्नाथ साहू | पंचायती चुनाव संपन्न होने के बाद कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन के कारण सरपंच संघ का चुनाव नही किया गया था। लाॅकडाउन हटने के बाद यह चुनाव बुधवार को बालोद ब्लॉक पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरपंच व सचिव का चयन बंजारी धाम जुंगेरा परिसर में किया गया। यह चुनाव लॉटरी सिस्टम से जगन्नाथपुर के युवा सरपंच अरुण साहू को सरपंच संघ के अध्यक्ष के लिए चयनित किया गया तथा उपाध्यक्ष ओंमकार साहू करहीभदर, लोगो को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इस पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की थी, जिसमें करहीभदर के ओंकार साहू तो भेड़िया नवागांव से चिदाकाश आर्य का नाम आया था। लॉटरी सिस्टम से जब पर्ची निकाली गई तो अरुण के नाम की पर्ची निकली। तो वही सचिव के लिए भी चार लोगों ने दावेदारी की।

केशु गंधर्व बने सचिव जिसमें भोथली के सरपंच केशु गंधर्व सचिव बने। पहले सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने की तैयारी थी लेकिन बैठक में सहमति नहीं बन पाई और लोगों ने लॉटरी सिस्टम से तय करने का फैसला किया। अन्य पदों पर भी इसी तरह से चुनाव हुए।
कोषाध्यक्ष भी लॉटरी सिस्टम से चुनाव किया गया जिसमे डेंगरा पार निवासी मिथलेश भुआर्य सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष बनाया गया एवं संरक्षक सरपंच सांकरा दिनेश सिन्हा, जुंगेरा फलेश्वरी तांडव, तमोरा अजय निषाद को संरक्षक बनाया गया है।
Breaking दल्लीराजहरा निर्मला स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
दल्लीराजहरा – बुधवार को सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वी के परीक्षा परिणाम घोषित किये जिसमे निर्मला इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओ ने अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया है।

गॉडसन फिलिप ने 95.2% अंक के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया है। डी हेमंत राव ने 93.4%अंक के साथ द्वितीय व स्तुति बाफना ने 89.6%अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अधिकांश छात्रों ने विषयवार विशेष योग्यता अर्जित किये है। स्कूल की प्राचार्या सी. जोसिया मैरी ने बताया की इस कोरोनोकाल की विषम परिस्थितियों में शिक्षकों के सही मार्गदर्शन एवं छात्र छात्राओं के कड़ी परिश्रम से ये सफलता प्राप्त हुई है।10वी में उत्कृष्ट एवं 12वी में शत प्रतिशत रिजल्ट आने से छात्रों में भी उत्साह है। मैनेजर सिस्टर सविता फ्रांसिस, उप प्राचार्या सी अभ्या फ्रांसिस एवं स्कूल स्टाफ ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
कोरोना काल में पुलिस महकमे की सुध नहीं ले रहा शासन
दल्ली राजहरा – जहाँ एक ओर स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान कि बाजी लगाकर लोगों को बचाने खुद इस भयावह खतरे का सामना कर रहे है उसी तरह पुलिस वाले भी मुस्तैदी से 24-24 घंटे ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे है
ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों को घर जाने का नहीं मिलता समय | कोरोना संकटकाल में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग के कर्मचारी 24 घंटे की ड्यूटी पर तैनात हैं। लॉक डाउन के समय में कंटेंटमेंट जोन में पुलिस वालों के परिवारों को किसी प्रकार कि तकलीफ न हो इसके लिए उनके परिवार को जरूरत की सामाग्री, राशन, सब्जियां और फल पहुंचाई जा रही थी पर अब तो लॉक डाउन समाप्त हो चूका और इसके साथ ही इस प्रकार कि सहायता भी नहीं कि जा रही है किन्तु पुलिस वालों कि ड्यूटी का समय जस के तस है | जितनी जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य कर्मी सेवा भाव में लिप्त है पुलिस वाले भी उनसे कम नहीं है जहाँ भी कोरोना संक्रमण कि सुचना मिलती है स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस वाले भी साथ जाते है जितनी भी पूछताछ जांच पड़ताल करनी होती है पुलिस वालों कि जिम्मेदारी होती है | जब दोनों साथ कार्य कर रहे है फिर स्वास्थ्य कर्मियों की 8 घंटे और पुलिस वालों की ड्यूटी 24 घंटे क्यों ? यही कि पुलिस वालों की दूसरी ड्यूटी जनता की रक्षा करना | यह तो एक प्रकार से पुलिस वालों का शोषण हो रहा है | शासन को इस ओर ध्यान देने कि आवश्यकता है कोरोना संकट काल और लॉक डाउन के समय तो आपातकाल स्थिति चल रही है किन्तु शासन द्वारा लॉक डाउन में senitizer न ही मास्क और न ही पीपीइ किट दिया जा रहा है इसके अलावा कोरोना वर्रिओर्स के रूप में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रकार का अन्य भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है शासन द्वारा इस तरह का व्यवहार किये जाने के बाद भी पुलिस अपने ड्यूटी पर मुस्तैद है | उनके जज्बे को जनता द्वारा सराहा जा रहा है |
Breaking CBSE ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया
नई दिल्ली। CBSE ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.
छात्र वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने पास परीक्षा का एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा. क्योंकि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर के अलावा अन्य डिटेल्स की भी जरूरत होगी जो एडमिट कार्ड में है. CBSE 10वीं का रिजल्ट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in पर देखा जा सकता है.

Big Breaking News जिले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव
बालोद – जिले में 01 और कोरोना पॉजिटिव मिलने कि पुष्टि हुई है बताया जा रहा है संक्रमित युवक जिले के ग्राम पाकुरभाट से है मरीज को बालोद के कोविद हॉस्पिटल ले जाने कि तयारी कि जा रही है | संक्रमित मरीज प्रवासी है और इन्ही प्रवासियों के ही कारण कोरोना संक्रमितों कि संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है |
कालेज छात्र छात्राओं के लिए गूगल फार्म
बालोद – जगन्नाथ साहू | शासकीय नवीन महाविद्यालय गुरूर सत्र 2019 – 20 में अध्ययनरत समस्त नियमित छात्र छात्राओं की विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा 2020 संबंधी कार्य संपादित करने के लिए महाविद्यालय द्वारा दिये गये
गूगल फार्म को भरना अनिवार्य है । सभी नियमित छात्र-छात्राओं को निर्देशानुसार सभी कॉलेजों में सही सही जानकारी भरना होगा फॉर्म भरने के लिए महाविद्यालय के वेबसाइट www.gcgurur.org.in मैं जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से वांछित जानकारी भरा जा सकता है । फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 जुलाई को समय शाम 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है । अपरिहार्य कारणों से वंचित परीक्षार्थीयों के लिए पोर्टल 20 जुलाई तक खोला जाएगा यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे. एल बघेल ने बताया कि निर्धारित फॉर्म भरने के पश्चात परीक्षा संपादन संबंधित आगे की कार्यवाही की जाएगी यू जी सी के निर्देशानुसार कोविड-19 करोना संक्रमण के चलते मुख्य परीक्षा स्थगित की गई जिसका संचालन स्नातक अंतिम वर्ष के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्र छात्राओं का एवं स्थानक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (बीए / बीएससी / बीकॉम ) राम अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थियों की परीक्षा सितंबर माह तक विश्वविद्यालय के द्वारा संपन्न किया संभावित है तथा स्थानक प्रथम एवं द्वितीय नियमित छात्र छात्राओं के मूल्यांकन हेतु असाइनमेंट जमा करना होगा जिसकी जानकारी महाविद्यालय द्वारा पृथक-पृथक से प्रदान की जायेगी
कोरोना संकटकाल में ग्रामवासियों ने दिखाया पर्यावरण के प्रति जागरूकता साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर नेक कार्य किया
बालोद – जगन्नाथ साहू | ग्राम पंचायत मोहारा में पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण करते हुए गौठान मैदान में वृक्षारोपण किया गया जिसमें कटहल पेड़ गुलमोहर आम निबू जाम एवं अन्य पौधे किया गया डॉ हरी कृष्ण गंजीर ने कहा पर्यावरण प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को संतुलित करने के लिए पौधारोपण करना बहुत ही जरूरी है मैं समस्त युवा साथियों से निवेदन करना चाहूंगा कि आप अपने अपने क्षेत्र में एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उनकी पूरी देखभाल करें इस अवसर पर ग्राम पंचायत मोहारा के सरपंच श्रीमती दीपधा बोधराय हिरवानी जीवनदीप समिति समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के सांसद प्रतिनिधि डॉ हरिकृष्ण गंजीर ग्राम पंचायत मोहारा के सचिव जितेंद्र कुमार साहू पंच श्रीमती पुन्नीनिषाद श्रीमती पूर्णिमा रायपुरी श्रीमती हीरा निषाद श्री तुलेश्वर साहू चिम्मन निर्मलकर बसंत निर्मलकर कुंभकरण साहू सेत लाल साहू शंकर लाल साहू एवं ग्राम मोहारा के वरिष्ठगणउपस्थित थे
BREAKING : भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला- शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन
रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मंत्रिमंडल के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। बैठक के दौरान दो वर्ष एवं उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षकों के संविलियन का अनुमोदन किया गया है।
दो वर्ष एवं उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शेष बचे पंचायत और नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों का संविलियन एक नवंबर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में किए जाने का अनुमोदन किया गया। इसका लाभ 16 हजार 278 शिक्षकों को मिलेगा।
टीचर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि 3 मार्च को विधानसभा बजट में 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों को 1 जुलाई 2020 को संविलियन करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग ने आदेश ही नही निकाला, जिसके कारण सरकार तक मांग पहुचाने के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश व्यापी मुहिम के तहत दीप जलाकर अपनी मांग रखी थी.
छत्तीसगढ़ में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची जारी, जाने आप किस जोन में है
रायपुर – भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ के सभी विकासखंडों में कोविड-19 के सक्रिय प्रकरण की संख्या, प्रकरणों के दुगने होने की दर और सेंपल जांच प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर विकासखंडों को फिर से रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। नई संशोधित सूची के आधार पर 19 जिलों के 67 विकासखंडों को रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं 23 जिलों के 50 विकासखंड ऑरेंज जोन में रखे गए हैं।



