City Media - Page 1789 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1789

थाना निरीक्षण में पहूचें पुलिस अधीक्षक: किया पौधारोपण

0

बालोद: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा द्वारा डौण्डीलोहारा क्षेत्रांतर्गत थाना मंगचुवा का निरीक्षण कर पौधारोपण किया गया ।

तथा स्पंदन अभियान के तहत सीएएफ एवं डीएफ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मुलाकात करते हुए प्रत्येक जवानों के स्वास्थ्य व तैनाती के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होने पुलिस जवानों को आपस में तालमेल बनाये रखने हिदायत दी। स्टाफ के पारिवारिक परिस्थितियों एवं फोर्स की खेलकूद ,मनोरंजन, अभ्यास, परेड आवागमन ,रहन सहन पारिवारिक समस्या सभी परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया । समस्याओं के हल के लिये तत्काल निर्देश दिया गया। अपनी बेटी की शादी का नेवता देने आये पिता से एसपी ने हालचाल जाना और उन्हे बधाई दी, इस दौरान सीएसपी अब्दुल अलीम खान , थाना स्टाफ मौजूद थे।

पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

0

दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी देवेन्द्र माहला ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार 25 जून को दोपहर 2 बजे विडियों कांन्फ्रेसिंग वेबेक्स लिंक के माध्यम से पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे जिसमें बालोद जिला के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होगें।

https://bjp.webex.com/bjp/onstage/g.php?MTID=ed27a9902958b58845353909ddb6d8a49

Event number: 166 106 6433
Event password: 1234

Breaking दल्लीराजहरा टाउन एडमिन द्वारा बीएसपी क्वार्टरों में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

0

दल्लीराजहरा – अस्पताल क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के क्वार्टर में कथित तौर पर चार परिवार रहते हैं। वे पिछले कई सालों से ब्लॉक 14, 15 और 16 में 2-बी टाइप क्वार्टर में रह रहे हैं और आश्चर्यजनक रूप से सभी पुलिस विभाग के हैं।

नगर प्रशासन विभाग इन परिवारों की एक सूची तैयार करेगा और विस्तृत रिपोर्ट मुख्य महाप्रबंधक (CGM) तपन सूत्रधार को सौंपेगा। सीजीएम फिर इन परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखेगा।

सीजीएम ने कार्रवाई के लिए टाउन एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को निर्देश दिया। बिजली विभाग, सिविल विभाग और एस्टेट विभाग की एक संयुक्त टीम ने ब्लॉक 14, 15 और 16 का निरीक्षण किया। बाद में, यह पाया गया कि पुलिस विभाग के 14 परिवारों ने सरकार से आवास भत्ते प्राप्त करने के बावजूद बीएसपी क्वार्टरों का अतिक्रमण किया। बीएसपी कर्मचारियों को आवास प्रदान करने के लिए शिक्षक कॉलोनी में 1965 में 2-बी प्रकार के क्वार्टर बनाए गए। कुल 18 ब्लॉकों का निर्माण किया गया, प्रत्येक ब्लॉक में 18 क्वार्टर थे। पांच साल पहले, बीएसपी प्रबंधन ने 10 ब्लॉकों को ध्वस्त कर दिया था जो समय की अवधि में जीर्ण हो गए थे। शेष 8 ब्लॉकों में, बसपा के कर्मचारियों के अलावा, पुलिस परिवार अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि एसपी, सीएसपी और एसडीएम के पास कई शिकायतें दर्ज की गई हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यहां तक कि अतिक्रमणकारियों को कई नोटिस भेजे गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

नगर प्रशासक वीके श्रीवास्तव ने कहा कि सीजीएम के निर्देश के अनुसार अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सूची तैयार की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीजीएम तपन सूत्रधार ने कहा कि उचित प्रारूप में आवेदन जमा करने पर अवैध रूप से निवास करने वालों को क्वार्टर आवंटित किया जा सकता है। उन्होंने पहले ही उच्चस्तरीय लिखित में बात बता दी है और कार्रवाई की जानी बाकी है।

गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोरतरा मे गौठान चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू | पहली बारिश में गुणवत्ता ही बने गौठान का हुआ खुलासा। जिला प्रशासन और जनपद की लापरवाही को किया उजागर।पहली आंधी तूफान ने खोली गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की पोल मवेशी गौठान में प्रवेश ही नही किए की टूटने लगा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा,बाड़ी, गौठान, जो कि विकास की चिन्हारी के रूप में माना जाता है। लेकिन उक्त प्रमुख योजना में गरवा के लिए तैयार गौठान बारिश में मवेशियों को दाना-पानी देने के लिए बने सीमेंट से बने पिल्लहर पहली ही बारिश में अपना रंग दिखाने लगा है। जहां दिन शनिवार को हुई आंधी-बारिश ने सरकारी निर्माण के गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है।


ग्रामीणों की माने तो निर्मित गौठान में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत हैं, निर्माण के समय में सीमेंट-रेत के मिश्रण में बहुत फेर था जिससे जो मजबूती चाहिए वह नही मिल पाई है।
जो गुणवत्ताहीन के साथ साथ सरकारी योजना अंतर्गत राशि का बंटाधार किया जा रहा है।
वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि यह सब निर्माण कार्य अधिकारी और तकनीकी सहायक के नेतृत्व में हुई है।
अभी-अभी बने गौठान मे मवेशी प्रवेश नही हुआ है लेकिन पहली ही बारिश में चारा-पानी का पिल्लहर गिर जाना साफ तौर पर अनिमितता ,और शासन के राशि का दुरुपयोग बताया है।

Big Breaking News चिखलाकसा माथुर सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

0

चिखलाकसा – घटना आज शाम 5 बजे की है चिखलाकसा माथुर सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है | मृतक नवीन जैन कुसुमकसा का रहने वाला है और उनका माथुर सिनेमा के पास ड्राईक्लीन की शॉप है | अपनी दुकान के पास ही कही जा रहे थे उसी समय किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से रोड में गिर पड़े और सिर पर गहरी चोट लगने से उसी समय मौत हो गई |
पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है |

Big Breaking बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा

0

नई दिल्ली – कोरोना का खौफ पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है हर देश इस वायरस का तोड़ वैक्सीन बनाने में लगा हुआ है अभी हाल ही में ग्लेनमार्क कंपनी ने भी बनाई है और दावा किया है कि उनकी दवा से प्रारंभिक चरण में ही कोरोना को दूर किया जा सकता है |

बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक कंपनी ने यह दावा किया है कि उनकी कंपनी पतंजलि ने आयुर्वेदिक माध्यमों से कोरोना वायरस की दवाई तैयार कर ली है. पतंजलि द्वारा कोरोना वायरस की दवाई लॉन्च की जाएगी. इस दवाई को कोरोनिल नाम दिया गया है. पतंजलि का दावा है कि यह दवाई कोरोना वायरस पर असरदार है 100 प्रतिशत लोगों का हुआ सफल इलाज हुआ है |

संस्‍थान की ओर से हरिद्वार में मंगलवार दोपहर 12 बजे ‘दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट’ लॉन्‍च की गई। योग गुरु रामदेव और पतंजलि सीईओ बालकृष्‍ण ने इस दवा के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखे। यह दवा पतंजलि रिसर्च इंस्‍टीट्यूट और नैशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर बनाई है। कंपनी का दावा है कि ‘कोरोनिल’ का क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल अंतिम दोर में है। फिलहाल इसका प्रॉडक्‍शन हरिद्वार की दिव्‍य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज – स्कुली बालक की संदेहास्पद मौत, धड़ से अलग हुआ सर

0

बालोद /गुरूर:(जगन्नाथ साहू) ग्राम नर्रा के जंगल में 14 वर्षीय बालक की लाश संदेहास्पद स्थिति में मिला। बालक का सर और धड़ अलग अलग मिलने से गांव मं सनसनी फैल गई।

ग्राम नारागांव कक्षा आठवी का बालक हेमंत मण्डावी की मौत की खबर लगते ही गांव में छाया मातम। हेमंत गुरूवार को अपने घर से बैग लेकर किसी को बिना बताए निकल गया था।मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणो द्वारा बालोद व गुरूर पुलिस को सूचना दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2020-06-23-at-10.35.24.jpeg

मंगलवार सुबह जब ग्राम नर्रा के चरवाहा द्वारा सूचना दी गई की नरसरी के बीच जंगल में बालक का शव मिला है । जिसका सर और धड़ अलग अलग हो चुकी है। इसकी सूचना नारागांव में लगते ही परिजन सहित ग्रामीण पहूंचे ग्राम नर्रा के जंगल में जहां परिजनों द्वारा शव को पहचान लिया गया।

छत्तीसगढ़ी गायिका की नाबालिक बेटी ने की आत्महत्या : पीएम रिपोर्ट से होगा अहम खुलासा

0

बालोद: ग्राम सिवनी की लोकरंग अर्जुन्दा की पूर्व गायिका व कारी बदरिया लोककला मंच लक्ष्मी नांद्रे की बेटी कुमकुम ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात । कुमकुम टीकटाॅक विडियों के माध्यम से हिन्दी और छत्तीसगढ़ी गानों पर अभिनय कर कला के क्षेत्र में बना ली थी अपनी अलग पहचान। घटना की जानकारी लगते ही बालोद पुलिस मौके पर पहूंची शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज विवेचना में जूट गये । पोस्ट मार्टम के बाद ही आत्महत्या का अहम खुलासा होगा।

Breaking दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल में एनजीओ की आड़ में चिकित्सा कार्य में बाधा डालने वाले युवक के खिलाफ थाने में की शिकायत

0

दल्लीराजहरा – एनजीओ की आड़ में शहीद अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा अस्पताल में चिकित्सकीय संचालन व्यवस्था में बाधा डालने और अस्पताल के लाइसेंस को रद्द करवा देने की धमकी देने व अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर को ब्लैकमेल करने की शिकायत के आधार पर राजहरा थाने में दर्ज कराई गई है।
शहीद अस्पताल व्यवस्थापक कमेटी ने बताया कि मोहमद मिराज नामक व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से आए दिन अस्पताल प्रबंधन के कार्यों पर हस्तक्षेप करते हुए अस्पताल परिसर वार्डों में घुसकर मरीज की पर्ची का वार्ड में काम कर रही ड्यूटी सिस्टर का फोटो खींचता है, अस्पताल स्टाफ द्वारा मना किए जाने पर बदनाम कर देने की धमकी देता है। लापरवाही व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द करा देने धमकाता है। अपने आप को अस्पताल प्रबंधन मानते हुए पदाधिकारियों को दरकिनार करते हुए स्टाफ के लोगों को काम करने का तरीका समझाने लगा था।अस्पताल के सिस्टर स्टाफ, डॉक्टर स्टाफ एवं कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहता है। इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है पर इस बार बहुत ज्यादा त्रस्त होने पर
अस्पताल प्रबंधन ने थाने सहित एसपी, कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के पास लिखित में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है |

Big Breaking News माज़दा और बाइक में जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की जलने से दर्दनाक मौत, 6 घायल

0

राजनांदगाव जिले के छुरिया ब्लॉक के पास बाइक और माज़दा में जबरदस्त टक्कर होने से बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अपने साथ पेट्रोल से भरी कैन ले जा रहे थे और माज़दा में लकड़ी भरी हुई थी छुरिया ब्लॉक के पास सामने से आ रही माज़दा से जा भिड़े, पेट्रोल की भरी कैन होने से आग

तुरंत लग गई और मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की बुरी तरह आग से झुलसने से मौत हो गई और माज़दा में बैठे 06 लोग भी आग से झुलस गए | आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है | मृत युवक किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में आये हुए थे और चारभाठा जा रहे थे मृतक के नाम दौलत साहू और दिनेश साहू बताया गया है |

MOST POPULAR

HOT NEWS