City Media - Page 1798 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1798

क्वारेंटाइन सेंटर की ड्यूटी पर लगे गार्ड एवं कर्मचारियों की सुरक्षा पर लगा प्रश्नचिन्ह ???

0

दल्ली राजहरा में कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु 165 मरीजों के लिए कुल 8 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गए है जिसमे गुरुवार के दिन ही 23 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई तथा 3 अन्य की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, किन्तु उसमे से एक युवक वार्ड न 24 रेन बसेरा में क्वारेंटाइन था एक ओर जहाँ शासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनिंग दे रहे है किन्तु क्वारेंटाइन किये गए लोगों के बीच कार्य करने वाले कोरोना वार्रिएर्स जिसमे नगर पालिका कर्मचारी से लेकर बीएसपी  के गार्ड अलग अलग शिफ्टों में 24 घंटे उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए मुस्तैद है उन्हें न ही कोई प्रशिक्षण दिया जा रहा है न ही उनकी कोई  सुरक्षा के साधन प्रदान किये गए है|

इन क्वारेंटाइन सेंटरों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को डॉक्टरी प्रशिक्षण के पश्चात् क्वारेंटाइन किया जाता है इसमें ट्रैन एवं प्राइवेट बसों के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से अलग अलग स्थानों में क्वारेंटाइन किया जाता है 8 क्वारेंटाइन सेंटर को दो प्रभारियों की निगरानी के लिए रखा गया है  जिसमे से 5 बीएसपी के भवन है एवं 3 शासकीय भवन है | बीएसपी द्वारा पूर्व से ही भवनों की सुरक्षा में लगे हुए गार्ड यथावत ड्यूटी पर तैनात है | मंगल भवन की सुरक्षा में लगे गार्ड गिरीश कुमार एवं राम बच्चन मौर्य से पूछने पर बताया कि हमें सुरक्षा के लिए सेनेटाइज़  एवं अन्य सामग्री  अभी तक प्राप्त नहीं हुई है क्वारेंटाइन किये गए लोगों  के परिजनों के द्वारा लाये गए भोजन एवं सामग्री को हमें क्वारेंटाइन किये गए लोगों तक पहुँचाना पड़ता है एवं हमें पेड़ के नीचे रहकर ड्यूटी करनी पड़ रही है अभी मौसम के लगातार परिवर्तन के कारन दिन में धुप में पेड़ के नीचे एवं पानी गिरने पर मज़बूरी में भवन के पोर्च में रहकर ड्यूटी देनी पड़ती है | हर दो-दो दिन में हमारा ड्यूटी स्थल एवं शिफ्ट भी परिवर्तित हो जाता है  जिसके कारण हमारे मन में भय बना रहता है | समय रहते यदि प्रशासन द्वारा इनकी सुरक्षा व्यवस्था में ध्यान न दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम  हो सकते है |

श्रम विरोधी अध्यादेश के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत – बीएमएस

0

भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात की राज्य सरकारें लाकडाउन के अंतर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था बिगड़ने का राग अलाप करते हुए समस्त श्रम कानूनों को तीन साल के लिए एकतरफा निर्णय लेकर बर्खास्त करने के लिए अध्यादेश जारी किया है, जिसके अनुसार इन राज्यों में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, ट्रेड यूनियनों अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम, कारखाना अधिनियम, अनुबंध श्रम अधिनियम, बोनस भुगतान का अधिनियम, अंतर राज्य प्रवासी श्रमिक अधिनियम, कार्यशील पत्रकार अधिनियम, कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम जैसे कानूनों को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

इन राज्यों का अनुसरण करते हुए और भी कई राज्य की सरकारें श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाने और श्रम संघों की अवहेलना करने का वातावरण बनाने का अपने-अपने राज्यों में रोड मैप मनमाने ढंग से तैयार कर श्रमिकों के शोषण करने हेतु मार्ग बड़े-बड़े शर्माएदार, पूंजीपतियों के लिए आसान हो ऐसा अध्यादेश लाने की तैयारी में हैं,राजस्थान, महाराष्ट्र,गोवा, उड़ीसा इन प्रदेश की सरकारों ने कार्य की अवधि को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटा का निर्णय लिया है
वर्तमान मे कोरोनावायरस महामारी के दौरान श्रम कानून और श्रमिकों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है जहां लाक डाउन और वैश्विक मंदी के कारण रोजगार के साधन घटे हैं वहीं राज्य सरकारों ने मजदूरों पर वज्रपात करने का षड्यंत्र शुरू कर दिया है और संवैधानिक श्रम कानूनों को 3 साल के लिए बर्खास्त करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है जिससे श्रमिक से काम लेने की समयावधि 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करना, बिना आवश्यक सुविधाओं के काम पर लगाना, मालिक की इच्छा अनुसार कार्य से मुक्त कर देना, व कई अन्य श्रमिक विरोधी अधिकार इससे इन्हें प्राप्त होंगे।

यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की वेब बैठक 13 मई को हुई, जिसमें चरणबद्ध विरोध का निर्णय लिया गया, जिसके अनुसार स्थानीय मुद्दों पर जिला प्रशासन को 16 मई से 18 मई तक पत्र लिखा जावेगा जिसमें कोविड-19 के कारण लॉकडाउन पीरियड में श्रमिकों के वेतन भुगतान का ना होना, नौकरियों से बैठा दिया जाना, असंगठित मजदूरों के लिए प्रॉपर रिलीफ वर्क, प्रवासी मजदूरों की समस्याएं, ठेले रेहड़ी वालों की समस्याएं,प्राइवेट ट्रांसपोर्ट वर्कर, वेलफेयर बोर्ड में मजदूरों सदस्यों का रिन्यूअल ना होना, कार्य के घंटों में वृद्धि का विरोध इत्यादि शामिल होंगे।

20 मई को हमारी यूनियन भिलाई में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राष्ट्रस्तरीय विरोध दिवस, इस अध्यादेश के खिलाफ मनाया जाएगा,इसके पश्चात 30 और 31 मई को अपने-अपने इंडस्ट्रीज में जिसके अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र में हमारी यूनियन के द्वारा श्रमिकों के मांगों को लेकर कन्वेंशन करना, अध्यादेश को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव डालना और अन्य श्रमिकों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय।

Breaking News – छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5 जांजगीर- चांपा और एक कोरिया जिले का है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। कल देर राज जिला बालोद से एक प्रवासी मजदूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे एम्स रायपुर में भर्ती किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ने विज्ञप्ति में आगे बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 33 हजार 719 व्यक्ति होम क्वारेंटीन में हैं। राज्य में 150 क्वारेंटीन सेंटर बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 3211 है।
प्रवासी श्रमिकों के लिए पूरे राज्य में 16 हजार 350 क्वारेंटीन सेंटर चिन्हित किए गए हैं जिनकी क्षमता 5 लाख 66 हजार 243 है। वर्तमान में 51 हजार 346 श्रमिक इन केन्द्रों में रखे गए हैं।
आज अन्य राज्यों से ट्रेन से कुल 1792 श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी हुई है। परीक्षण के बाद सभी की निर्देशानुसार व्यवस्था की गई है।

Breaking – कोकान गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है

0

दल्ली राजहरा के पास कोकान गांव में 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया, युवक को संक्रमण की पुष्टि के बाद कल रात में ही कल रात में ही रायपुर AIIMS ले जाया गया है |

प्राप्त सूत्रों की जानकारी के अनुसार करोना पॉजिटिव 23 वर्षीय युवक के साथ कुल चार लोग महाराष्ट्र  से आए थे जिसमें 2 युवक कोकान के पास सालेह एवं चिखली के आसपास के क्षेत्र के थे जिन्हें क्वारेंटाइन  में रखा गया था एवं एक युवक रैन बसेरा वार्ड नंबर 24 दल्ली राजहरा में रखा गया था स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तीनों युवकों को अपने साथ ले जा चुकी है वार्ड नंबर 24 दल्ली राजहरा में स्थित रैन बसेरा को पूरी तरह खाली कराकर सेनीटाइज किया गया है जिसे क्वारेंटाइन सेंटर बना कर रखा गया था। तीनों युवकों  की  जांच रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है | करोना पॉजिटिव युवक अन्य 8 लोगों के संपर्क में भी आया था जिन्हें भी क्वारेंटाइन किया गया है

पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले मे मृतिका के पति को गिरफ्तार किया।

0

गुरूर – जगन्नाथ साहू | पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले मे मृतिका के पति को गिरफ्तार किया। आरोपी पति को रिमाड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने मामले को बिमारी का बताने का प्रयास करने के फेर मे अपने ही जाल मे फंस गया।
2 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे ग्राम कंवर की प्रीति नेताम 21 वर्ष को गंभीर हालत मे लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतिका नवविवाहिता थी, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना गुरूर पुलिस केा दी। गुरूर पुलिस ने कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति मे पंचनामा कर मृतिका के शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पोस्र्टमार्टम रिपोर्ट 12 मई को प्राप्त हुई जिसमे मृतिका की मृत्यु गला दबाने से होना पाया गया।

आरोपी मृतिका के पति शैलेन्द्र कुमार नेताम


ममले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते के मार्गदर्शन मे टीम गठित की। संदेह के आधार पर मृतिका के पति शैलेन्द्र कुमार नेताम एवं उनके परिजनो से पूछताछ की।
शैलेन्द्र कुमार नेताम ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के द्वारा अपने मां बाप व परिजनो से दुव्र्यवहार करने से नाराज था। इसलिए आवेश मे आकर उसका गला दबा दिया। आवाज न करे इसलिए मृतिका के मंुह को गमछे से दबा दिया एवं घटना मे किसी को संदेह न हो इसलिए अपनी पत्नी की तबियत खराब बताकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर ले आया।
चूंकि मृतिका नवविवाहिता थी इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने एहितियातन इसकी सूचना गुरूर पुलिस को दी थी एवं गुरूर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया जिससे एक अंधे कत्ल का खुलासा हो सका।

कोरोना पॉजिटिव केस मिलते ही डौंडी पुलिस हुई पहले से ज्यादा एक्टिव। बिना मास्क लगाए लोगो को कराया मेढ़क चाल।

0

डौंडी :- छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और नया मरीज मिला है। ये मरीज बालोद जिला में मिला है। दल्लीराजहरा समीप ग्राम में कोरोना मरीज मिलने का यह पहला मामला है। संक्रमित मरीज की सूचना के बाद बालोद से मरीज को लाकर अब रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

23 वर्षीय युवक में कोरोना का लक्षण मिलने के बाद उसका RT PCR टेस्ट एम्स में कराया गया था, जहाँ उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। छत्तीसगढ़ में इस नये मरीज के मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 4 हो गयी है। इससे पहले गुरुवार की शाम को कोरोना के एक मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 3 बतायी जा रही थी, लेकिन अब उसमे एक और मरीज की बढ़ोतरी हो गयी है।

प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 60 में से सर्वाधिक 28 मरीज कोरबा जिले से पाए गए. दूसरे स्थान पर दुर्ग रहा जहां 10 मरीज मिले. तीसरे नंबर पर राजधानी रायपुर जहां 7, सूरजपुर में 6, कवर्धा में 6, और अब बालोद, राजनांदगांव व बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. प्रदेश में यह जो नया मरीज मिला है वो तकरीबन 10 दिन बाद मिला है. इसके पहले 5 मई को कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था। आज सुबह से ही नगर के गांधी चौक स्थल पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान दिनेश कुमार नेताम , हेमराज कुंजाम 11 वी बटालियन द्वारा शोसल डिस्टेंशिंग और बिना मास्क लगाए व्यक्तियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मेढ़क चाल और उठक बैठक कराया गया । वही नगर के चौक चौराहों पर पुलिस गश्त कर रहा है। इस दौरान लोगो को बेवजह घर से बाहर ना निकलने व मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है।

बिना मास्क लगाए व्यक्तियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मेढ़क चाल और उठक बैठक कराया गया

Breaking News – महिला पर भालू ने किया हमला

0

डौंडी तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला ने जब भालू को देखा तो डर गई और दौड़ने लगी तभी अचानक पैर फिसल गया और गिर पड़ी उसके बाद भालू ने उस महिला के पैर को खरोच दिया जिससे बहुत ज्यादा खून निकलना शुरू हो गया था और महिला बेहोश हो गई बाद में उसके साथ जो और लोग गए थे घायल अवस्था में महिला को लाये और 108 में प्रथामिक इलाज राकेश साहू ने किया | घटना आज सुबह 11 बजे की आसपास की है। महिला का नाम समरोतीन बाई गोड़ उम्र 45 वर्ष पति महेश ग्राम धरमपूरा नर्रा बालोद जिला ।

Big Breaking – दल्ली राजहरा के पास कोकान गांव में 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव, AIIMS ने पुष्टि की

0

दल्ली राजहरा के नजदीक कोकान गांव के पास 23 साल युवक निकला कोरोना पॉजिटिव युवक को रायपुर एम्स ले जाया जा रहा है, युवक डोंडी ब्लाक के एक गांव का रहने वाला मुम्बई से लौटा था युवक क्वारेंटाइन में था और साथ मे 3 अन्य लोगो का रिपोर्ट निगेटिव आया जिन्हें बालोद कोविंड 19 अस्तपाल लाया जा रहा है जिला प्रशासन ने की पुष्टि | प्रशासन दल-बल के साथ पहुंचकर उसे तत्काल रायपुर AIIMS ले जाया जायेगा |

ट्रक की ठोकर से बाइकसवार युवक घायल, हालत गंभीर

0

बालोद जिले के अर्जुन्दा ब्लॉक में ट्रक ने दुपहिया वाहन को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है मिली जानकारी के अनुसार घायल का नाम पन्ना लाल ठाकुर बताया जा रहा है जो कि अर्जुन्दा ब्लॉक के परना का निवासी बताया जा रहा है पन्ना लाल ठाकुर को सिर पर गम्भीर चोट आई है जिसे 108 के माध्यम से तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया घटना के तुरंत बाद ट्रक और ट्रक चालक को अर्जुन्दा पुलिस द्वारा अपने गिरफ्त में ले लिया गया है वही पन्ना लाल का हालात नाजुक बताई जा रही है।

पूर्व सरपंच ने जान से मारने की धमकी दी वर्तमान सरपंच को मामला दर्ज

0

डौंडी थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमे पूर्व सरपंच ने वर्तमान सरपंच को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली, जिसकी शिकायत थाने दर्ज की गयी है ,डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की डौंडी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिहरो के द्वारा थाने मे शिकायत दर्ज की गयी है की पूर्व सरपंच रामाधीन कोरोटी के द्वारा वर्तमान सरपंच को जान से मारने की धमकी व गाली गलौज कीया गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाने मे करायी गयी है ,गौरतलब हो की डौंडी थाना क्षेत्र के चिहरो पंचायत के वर्तमान सरपंच छबी लाल मरकाम ने पूर्व सरपंच के पांच साल के लेखा जोखा और कार्यो मे लापरवाही देखते हुए पुरी जानकारी पांच साल की चाही थी जिसको लेकर पूर्व सरपंच रामाधीन कोरोटी ने आपत्ति जताते हुए वर्तमान सरपंच के घर के पास जाकर मा बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है|

जिसकी शिकायत वर्तमान सरपंच व ग्रामीणों द्वारा थाने पहुंच कर दर्ज कराई गयी है ,बहरहाल पुरे मामले मे वर्तमान सरपंच छबी लाल ने मीडीया से चर्चा करते हुए कहा की ग्राम पंचायत चिहरो मे पांच साल मे हुए कार्यो मे खुब लापरवाही हुई है और शासन के पैसो का बंदरबाट हुआ है जिसके चलते मुझे जान से मारने की धमकी मील रही है जिसकी पुरी जांच होनी चाहिए एवं दोसी पूर्व सरपंच रामाधीन कोरोटी के उपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए, अब देखना ऐ होगा की आखीर पंचायत के पांच साल के पैसो के बंदरबाट वाले मामले मे और वर्तमान सरपंच को जान से मारने की धमकी पर कार्यवाही क्या होती है ।वही डौंडी पुलिस ने मामले मे पूर्व सरपंच रामाधीन कोरोटी के उपर धारा294,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS