City Media - Page 535 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 535

एसडीओपी के नेतृत्व में हुई शांति समिति का बैठक

0
  •  चुनाव और त्यौहारों में शांति व्यवस्था पर मंथन

बकावंड समरसता भवन बकावंड में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, होली, माटी त्यौहार, आमा त्यौहार जैसे कई प्रकार के व अन्य त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में  कामड़े ने कहा कि चुनाव और त्यौहारों के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा। ग्राम पंचायतों की सुरक्षा समितियों एवं ग्रामीणों को शांति व्यवस्था में सहयोग करना होगा। शांति समिति के बैठक में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बकावंड गगन शर्मा, तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव, थानेदार बकावंड छत्रपाल सिंह कंवर बकावंड थाना क्षेत्र के समस्त सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति मे विस्तृत चर्चा की गई।

नीलेश श्रीवास्तव को बनाया गया सद्भभाव पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष

0

बालोद जिला में पत्रकारों के हित एवं संवर्धन को लेकर सद्भाव पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर .डी . गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रशीद जमाल सिद्दीकी के अनुशंसा के अनुसार दुर्ग संभाग प्रभारी सुधीर सोनी के नेतृत्व में बोधन भट्ट को दुर्ग संभाग का महासचिव व निलेश श्रीवास्तव को सर्व  सम्मति से बालोद जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l वही उपाध्यक्ष यूमल विश्वकर्मा ,महिला उपाध्यक्ष मीनू साहू , महासचिव भोज राम साहू ,सचिव नरेंद्र साहू ,कोषाध्यक्ष हेमंत साहू, सह सचिव रोशन सार्वा, मीडिया प्रभारी इस्माइल खान,

दिनेश कुमार ,किशन भोमडे  रूपेश साहू सदस्य आदि लोगो को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी गई है l संभाग प्रभारी सुधीर सोनी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पत्रकार एक परिवार की तरह होते हैं, सभी एक दूसरे का सहयोग की भावना से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें व एक दूसरे का मदद करें l वही संभाग महासचिव बोधन भट्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई  भी पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता बस उसकी कलम में वो  ताकत रहनी चाहिए  l उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून को अतिशीघ्र लागू करवाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा l

पायलट आज से छ्ग प्रवास पर

0

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट 21 व 22 मार्च को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर- चांपा लोकसभा क्षेत्रों का दौरा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

ग्राम-ओटेबंध में 03 दिवस तक चले रहे मेला उत्सव में साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

0

साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के तहत् बालोद पुलिस द्वारा ग्राम-ओटेबंध में 03 दिवस तक चले रहे मेला उत्सव में पहुंचकर आम नागरिकों तथा छात्र/छात्राओ को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी।

मोबाईल के जरीयें अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्सनल डिटेल जैसे ओ.टी.पी., बैंक एकाउंट नंबर, ए.टी.एम. कार्ड नंबर, अन्य डिटेल मांगने पर साझा नही करने साथ ही साथ फ्राड कॉल धारक से सर्तक रहने हेतु किया गया जागरूक ।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा चलाये जा रहे साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के तहत् आज दिनांक 20.03.2024 को पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में बालोद पुलिस द्वारा ग्राम-ओटेबंध में 03 दिवस तक चले रहे मेला उत्सव में पहुंचकर आम नागरिकों तथा छात्र/छात्राओ को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी एवं मोबाईल के जरीयें अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्सनल डिटेल जैसे- ओ.टी.पी., बैंक एकाउंट नंबर, ए.टी. एम. कार्ड नंबर, अन्य डिटेल मांगने पर साझा नही करने साथ ही साथ फ्राड कॉल धारक से सर्तक रहने हेतु, आनलाईन फ्राड जैसे बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने हेतु बताया गया, साथ ही साथ साइबर स्टाफ आर.योगेश कुमार गेडाम द्वारा आम नागरिको, छात्र/छत्राओं को पाम्पलेट वितरण कर साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया एवं साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया एवं इस ग्रुप की महत्व के बारे में बताया गया।

भाजपा में चल पड़ा है शोर शराबा, उधर कांग्रेस मे पसरा है मातमी सन्नाटा

0
  • प्रत्याशी घोषित न करने से भाजपा हुई हमलावर
  •  भाजपा के प्रहार से कांग्रेस की हो रही है बड़ी फजीहत
    अर्जुन झा
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट के लिए बुधवार 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, मगर कांग्रेस नें अपने उम्मीदवार की घोषणा अब तक नहीं की है। कांग्रेस द्वारा बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित न किए जाने से कांग्रेस पर हमला करने के लिए भाजपा को बड़ा मौका मिल गया है। भाजपा के छोटे बड़े नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं और इससे कांग्रेस के प्रति आम मतदाताओं में अविश्वास की भावना पनप रही है। चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट के लिए अपने एक सामान्य कार्यकर्ता महेश कश्यप को काफी पहले से ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कश्यप नें अपना चुनावी अभियान जोर शोर से चला रखा है। भाजपा के स्थानीय नेता कार्यकर्ता भी जोशो खरोश के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मैदान पर मोर्चा सम्हाल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी खेमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया के भरोसे भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, हमले कर रहे हैं। धरातल पर उनकी सक्रियता जरा भी नजर नहीं आ रही है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पहुंच बस्तर के अधिकांश अंदरूनी गांवों में नहीं है। लिहाजा पत्रकार वार्ता करने वाले नेताओं की बात इन गांवों के आम लोगों तक पहुंच नहीं पाती। जबकि भाजपा के प्रत्याशी, नेता और कार्यकर्ता अंदरूनी गांवों में भी पहुंच रहे हैं।बात करें कांग्रेसी खेमे की, तो लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त समन्वयक रेखचंद जैन ही जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में आम मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी कुछेक दफे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेते दिखे हैं। कांग्रेसी खेमे मे उपजे मातमी माहौल के लिए बस्तर संभाग के सुकमा जिले से विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा द्वारा पुत्र मोह में उठाए जा रहे कदम और काफी हद तक कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व की उदासीनता और कवासी लखमा के के पुत्रमोह को देखते हुए कांग्रेस पर भाजपा के नेता तंज कसने लगे हैं कि कांग्रेस परिवार वादी पार्टी है। कांग्रेस नेताओं के बेटे बेटियों को ही कांग्रेस द्वारा राजनीति मे आने का मौका दिया जाता है। जबकि भाजपा में बूथ लेवल के कार्यकर्ता को भी सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने का मौका मिलता है। इसके उदाहरण के तौर पर भाजपा के नेता अपने प्रत्याशी महेश कश्यप को आम मतदाता के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा के नेता हर छोटे बड़े मंच से यह प्रचारित कर रहे हैं कि कांग्रेस को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहा है, कांग्रेस के नेता अपने बेटे को टिकट दिलाने की कोशिश में लगे हैं, यह कांग्रेस के परिवार वाद का एक बड़ा उदाहरण है। भाजपा के नेता परिवार वाद के साथ ही कांग्रेस नेताओं की टांग खिंचाई को भी बड़ा मुद्दा बनाकर जनता के बीच मुखर हैं। इससे कांग्रेस के प्रति लोगों में अविश्वास की भावना प्रबल होती जा रही है।

सोनिया, राहुल, प्रियंका लड़ लें

बुधवार को ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बेनूर कस्बे में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप नें कांग्रेस को बे – नूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कांग्रेस की नूर (आभा, चमक) उतारकर रख दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बेनूर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को बस्तर सहित अन्य लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। बस्तर के एक नेता अपने बेटे को लांच करने के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस डूबती नैया है। इस नैया पर सवार नेता अपना अस्तित्व बचाने के के लिए कूद कूद कर भाग रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि अगर कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को यहां से चुनाव लड़ा लें। वे भी हमारे प्रत्याशी के सामने टिक नहीं पाएंगे।

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 04 आरोपी को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 19.03.2024 को थाना राजहरा एवं सायबर सेल बालोद स्टाफ के द्वारा टाउन में अवैध सट्टा पट्टी लिखने 04 आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही किया गया जिसमें-

01. आरोपी टिकेश कुमार साहू पिता भेज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 महुआ झाड के पास राजहरा थाना राजरहा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार महुआ आड के पास में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनवार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 2220 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

02. आरोपी देवदास रेडडी पिता कृष्णा रेड्डी उम्र 44 वर्ष साकिन 256 चौक वार्ड क्रमांक 05 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक नारद पान ठेला के पास राजहरा में अवैध रूप से सटूट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 1250 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

03. आरोपी खिलावन दास पिता गोपाल दास उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल गांधी मुर्ति के पास गांधी चौक राजहरा में अवैध रूप से स‌ट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनदार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 8000 सप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

04. आरोपी राहुल कुमार साहू पिता रामू राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 चंडी मंदिर के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 नारद पान ठेला के पास राजहरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग लाईनदार सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 1160 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।

हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को मिलकर करें पूरा: अजय जामवाल

0
  • भाजपा नेता अजय जामवाल व पवन साय ने ली कोर कमेटियों की बैठक
  •  बस्तर सीट को बडे़ अंतर से जीतने की बनी रणनीति
    जगदलपुर बस्तर प्रवास पर आए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिले के प्रत्येक बूथ में 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। जिसके लिये एक-एक मतदाता और लाभार्थियों से संपर्क साधने और हर घर में दस्तक देने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया है।
    बुधवार की सुबह यहां भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बस्तर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर की कोर कमेटी की लंबी बैठक ली और बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतने की रणनीति बनाते हुए कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। भाजपा संगठन के दोनों आला नेताओं ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक एकसाथ लेते हुए चुनावी तैयारियों के एक एक बिंदु पर बात की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। आज और अभी से मिले 30 दिनों में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत कर पूरी ताकत झोंकनी है। जिन्हें जो दायित्व मिला है, वो उसे कर्मठता से पूरा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर धरातल पर काम हुआ है। प्रत्येक लाभार्थी, मतदाता से घर- घर जाकर कार्यकर्ता जीवंत संपर्क बनाएं। प्रदेश में भी अब भाजपा की सरकार है। अपने बूथ को मजबूत करने पर काम करना है और हर बूथ से भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य साध मेहनत करनी है। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पुन: स्थापित हुई है। बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतना है। मन में यह बात ठान कर कार्यकर्ता प्राणप्रण से चुनावी मैदान में आगे बढ़ें।


भाजपा की चुनावी तैयारियों को ठोस रूप देने एक दिनी जगदलपुर प्रवास पर आए भाजपा संगठन के दोनों बडे़ नेता बैठक के तुरंत बाद कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी महेश जैन, विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, राजाराम तोडे़म, विद्याशरण तिवारी, जी वेंकट, मनीराम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, संतोष बघेल, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, आलोक अवस्थी, सुब्रतो विश्वास, परिस बेसरा, फूलसिंह सेठिया, नरसिंह ठाकुर, उदबो राम, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, व्हीएस राजपूत, अरूण परिहार आदि सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा ने किया इलेक्टोरल बांड के जरिए बड़ा चुनावी घोटाला : रेखचंद जैन

0
  •  पूर्व विधायक जैन ने किया मोदी सरकार पर हमला
  •  केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारे की गई अवैध वसूली
    जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने भाजपा और मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा ने बड़ा चुनावी चंदा घोटाला किया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारे बड़ी कंपनियों से अरबों रुपयों की अवैध वसूली की गई है।

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बांड को मंजूरी सिर्फ भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ही दी थी। देश के इतिहास में यह सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला साबित हुआ है। जैन ने कहा कि मोदी सरकार ने इस घोटाले को छुपाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर दबाव डालकर इस घोटाले को छुपाने के लिए जमकर कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी मंशा पर पानी फेर दिया है। रेखचंद जैन ने कहा है कि जिन बड़ी कंपनियों ने भाजपा को मोटा चंदा दिया है, उन्हें भाजपा सरकार ने बड़े बड़े ठेके दे दिए हैं।. वहीं जिन कंपनियों ने भाजपा को चुनावी चंदा देने में ना नुकर करने की कोशिश की, उनके यहां ईडी और सीबीआई के छापे पड़वा दिए गए। इलेक्टोरल बबांड चुनावी चंदे वाली लिस्ट को देखने से पता चलता है कि जिन कंपनियों ने भाजपा को चुनावी चंदा दिया है, उन्हें किसी न किसी तरह से ईडी या सीबीआई के जरिए डराया धमकाया गया है। वहीं लिस्ट में ऐसे कई कंपनियों के नाम हैं जिनसे चंदे के रूप में करोड़ों रुपए मिलने के बाद उन्हें बड़े ठेके दिए गए हैं। मोदी सरकार ने अपनी ताकत के दम पर भाजपा के लिए छह हजार करोड़ रुपए का चंदा जुटाया है।

भूपेश बघेल पर कार्रवाई द्वेषपूर्ण

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को भाजपा सरकार की द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐन लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से भाजपा की सोच और मानसिकता स्वतः उजागर हो गई है। जैन ने कहा कि भूपेश बघेल को कांग्रेस द्वारा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही भाजपा ने उनके खिलाफ साजिशों का जाल बुनना शुरू कर दिया था। क्योंकि यह सीट भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृह क्षेत्र में है और भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने से वहां भाजपा की हार पक्की हो गई है। राजनांदगांव में डॉ रमनसिंह की प्रतिष्ठा बचाने के लिए भूपेश बघेल की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।  जैन ने सवाल किया है कि महादेव सट्टा एप के आरोपी शुभम सोनी से भाजपा के क्या संबंध हैं? कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ इस मामले के मुख्य आरोपी रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और असीम दास की तस्वीरों के बारे में भाजपाई क्यों नहीं बताते? जैन ने कहा है कि महादेव सट्टा एप के आरोपियों पर सबसे पहले भूपेश बघेल सरकार नें ही जांच शुरू कराई थी।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए अधिसूचना जारी

0
  • बस्तर के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू

जगदलपुर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय दयाराम के. द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च है।

चुनाव लड़ना छोड़ होली मनाने के मूड में है कांग्रेस, भाजपा को दे दिया वाक ओवर : आलोक अवस्थी

0
  • बस्तर से कांग्रेस के दो- दो प्रदेश अध्यक्ष फिर भी नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी
    जगदलपुर भाजपा नेता आलोक अवस्थी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा में भाजपा को वाक ओवर देने का मन बना लिया है और लगता है कि लोकसभा सभा चुनाव को छोड़ कांग्रेस इस बार होली मनाने के मूड में है।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से बस्तर लोकसभा प्रत्याशी बनने के लिए कोई भी कांग्रेस नेता तैयार नहीं हो रहा है, हार के डर से व राजनीतिक करियर बचाने के चक्कर में सब भयभीत हैं। हालत यह है कि कांग्रेस को बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है। अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर लोकसभा सीट के लिए युवा होनहार जुझारू महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा बीस दिन पहले ही 2 मार्च को हुई थी। वहीं कांग्रेस बस्तर लोकसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी नहीं ढूंढ़ पा रही है। लंबे समय तक देश में शासन संभालने वाले राष्ट्रीय राजनीतिक दल के लिए ऐसी स्थितियां चिंतनीय व सोचनीय है। आलोक अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर से ही आते हैं, जो हालिया सांसद भी रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी बस्तर संभाग के कोंडागांव क्षेत्र के हैं। कोंडागांव बस्तर लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। बड़ा प्रश्न यह है कि पांच साल में कांग्रेस के दो- दो प्रदेश अध्यक्ष बस्तर से रहे हैं और उसके बाद भी कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दल को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी के लाले पड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा कि कांग्रेस में काम करने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिलेंगे। मौजूदा हालात से जाहिर हो रहा है कि प्रधानमंत्री मोदीजी की बात अब सही साबित होने लगी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS