City Media - Page 837 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 837

जनता के भरोसे के साथ कभी विश्वासघात नहीं करूंगा : जैन

0
  • मुझे इस मुकाम तक आपके विश्वास और आशीर्वाद ने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है : रेखचंद
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मांझीगुड़ा एवं सिडमुड में लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत मांझीगुड़ा तथा सिडमुड़ में 43 लाख रु. से भी अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया।श्री जैन ने ग्राम पंचायत मांझीगुड़ा में 22 लाख 17 हजार रुपए के सीसी सड़क, नाली निर्माण एवं माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत सिडमुड़ के आश्रित ग्राम गुड़ापारा में 20 लाख 92 हजार रुपए के सीसी सड़क एवं नाली का भूमिपूजन किया गया। मांझीगुड़ा में धरमू घर से सविता के घर तक 10. 42 लाख की लागत से सीसी रोड, लोहार पारा में 6 लाख 75 हजार रुपए की लागत से नाली निर्माण, बामनदेई माता गुड़ी में 5 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण एवं ग्राम पंचायत सिडमुड़ में गणपति के घर से ईश्वर के घर तक 10.85 लाख की लागत से 450 मीटर सीसी सड़क निर्माण एवं 10.07 लाख की लागत से लक्षनी घर से हरी घर तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से आज इस पद तक पहुंचा हूं। आपके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। गांव गांव में सीसी सड़क, नाली निर्माण जैसे आधारभूत संरचना के विकास का कार्य किए जा रहे हैं। वहीं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य bhi किया जा रहा है। कोराना महामारी के बाद भी हमारी सरकार ने विकास को अवरुद्ध नहीं होने दिया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सरपंच आरावती बघेल, उप सरपंच लोकेश सेठिया, रैनू नाग सरपंच जामावाड़ा, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पत्रकार संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता राजेश अहीर, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सुनील दास, शंकर नाग, फूलसिंह बघेल, हेमधर नाग, लखमू बघेल, राधामोहन दास, हरिबंधु नाग सरपंच सिडमुड़, बलराम सरपंच मारकेल, विनोद सेठिया, रुपुराम कोंडाम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ओलों की मार से अधेड़ की मौत

0
  • शनिवार को लोकमुंडा – तालुर मार्ग पर ओलावृष्टि और बारिश में फंस गया था मृतक चेरमू कश्यप

बस्तर शनिवार शाम अंचल में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश एक राहगीर अधेड़ पर कहर बनकर टूट पड़ी। ओलों की मार से तालुर निवासी 45 वर्षीय चेरमू कश्यप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम तालुर पुजारी पारा निवासी स्व. पूरन कश्यप का 45 वर्षीय पुत्र चेरमू कश्यप अकाल मृत्यु का शिकार हुआ है। अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) कामड़े ने बताया कि चेरमू कश्यप 18 मार्च को सुबह 9 बजे साइकिल लेकर अपनी बड़ी बेटी सोनम बघेल से मिलने उसके ससुराल ग्राम नाईकगुड़ा बस्तर के लिए निकला था। शाम को घर लौटते समय अचानक अंधड़ के साथ जमकर ओलावृष्टि और बारिश होने लगी। उस समय चेरमू कोकामुंडा – तालुर मार्ग स्थित मेलिया पेपड़ा नर्सरी प्लाट रोड के करीब पहुंचा ही था कि शाम 5.30 बजे तेज अंधड़ के साथ बड़े बड़े ओले गिरने लगे और बारिश होने लगी। ओलों की मार इतनी जबरदस्त थी कि चेरमू की जान ही चली गई। कुछ देर बाद किसी व्यक्ति ने शव को पहचाना और अपने सेलफोन के कैमरे में उसकी तस्वीर ले ली। उस व्यक्ति ने यह फोटो चेरमू कश्यप के चचेरे भाई चूमन कश्यप के बेटे नरेंद्र मोबाइल फोन पर भेजकर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर जाकर मामले की पुष्टि करने के बाद चूमन ने उप सरपंच सुशील खम्मारी के साथ बस्तर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ओलावृष्टि और तूफान से बस्तर में 100 करोड़ से अधिक की क्षति

0
  • सैकड़ों पेड़ धाराशाई, मिर्च और टमाटर की फसलें हो गईं तबाह
  • नुकसान के आकलन के निर्देश दिए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने

बस्तर शनिवार को प्रकृति का गुस्सा बस्तर विकासखंड के किसानों पर कहर बनकर टूट पड़ा। तेज आंधी तूफान से सैकड़ों एकड़ रकबे में लगी मिर्च और टमाटर की फसलें बर्बाद हो गईं तथा सकड़ों पेड़ धराशाई हो गए। बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जिला प्रशासन को प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।

बस्तर ब्लॉक में शनिवार को हुई भारी बारिश, तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है।किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार से किसानों के खेतों में टमाटर व मिर्च की फसल नष्ट हो गईं। फलों से लदे टमाटर व मिर्च के पौधे टूटकर उड़ गए। पौधों के नाम पर अब सिर्फ तनों के निचले भाग ही शेष रह गए हैं। वहीं लोगों के घरों के पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं। सड़क किनारों के भी सैकड़ों पेड़ धाराशाई हो गए हैं। पचासों घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मंजर ऐसा दिखाई दे रहा है, मानो एकसाथ सैकड़ों पागल हाथी सबकुछ रौंदते हुए पूरे विकासखंड से गुजरे हों। 18 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ तूफान उठ खड़ा हुआ। तेज आंधी तूफान के बीच बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओले 100 से 150 ग्राम तक वजनी थे। राह चलते लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर उधर भागने लगे। घरों की सीमेंट शीटें टूट फुट गईं, खपरैल भी पूरी तरह टूट गए। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से आवागमन भी काफी देर तक बाधित रहा।

सब्जी उत्पादकों को करोड़ों का नुकसान

सब्जी की खेती के लिए बस्तर विकासखंड के किसान पूरे छत्तीसगढ़ में मशहूर हैं। यहां के किसान बड़े पैमाने पर सभी तरह की सब्जियां उगाते हैं। मिर्च और टमाटर की खेती यहां सर्वाधिक होती है। इन दिनों मिर्च टमाटर से पौधे लदे हुए नजर आ रहे थे। अचानक भारी ओलावृष्टि होने, तेज आंधी चलने तथा जमकर बारिश होने से बस्तर अंचल के सैकड़ों किसानों के खेतों, बाड़ियों और फार्म हाउस में लगी सब्जी फसलों के नष्ट हो जाने से उन्हें 100 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। बस्तर अंचल में 500 एकड़ से अधिक रकबे में मिर्च की और लगभग 400 एकड़ में टमाटर की फसल ली गईं थी, जिसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रभावित किसान फतेसिंह परिहार, भृगु तिवारी, संग्राम सेंगर, जितेंद्र परिहार, पवन मरकाम, पतिराम मौर्य ने बताया कि मिर्च की खेती पर प्रति एकड़ ढाई लाख रु. तक की राशि खर्च करनी पड़ती है। वहीं टमाटर की खेती में भी इतनी राशि किसान व्यय करते हैं। असमय हुई इस तबाही से किसान मायूस हैं।

दिया जाए मुआवजा : लखेश्वर बघेल

बस्तर विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से मची तबाही की खबर मिलने के बाद विधायक लखेश्वर बघेल ने तत्काल कलेक्टर चंदन कुमार एवं एसडीएम बस्तर ओमप्रकाश वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि टीम बनाकर किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कराएं और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों को तत्काल मुआवजा दिलाने की पहल करें। श्री बघेल ने कहा कि टमाटर और मिर्च की फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं हैं, पचासों ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इनका अलग अलग आंकलन कराकर मुआवजा राशि स्वीकृत की जाए। विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि वे इस मामले सेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी अवगत कराएंगे।

बेरोजगारी के आंकड़ों की झूठी जानकारी दे रहे रोजगार मंत्री उमेश पटेल :–विक्रम धुर्वे

0
  • विक्रम धुर्वे ने बताया विधान सभा में झूठी जानकारी गलत परंपरा

दल्लीराजहरा विधानसभा में रोजगार मंत्री द्वारा बेरोजगारों के झूठे आंकड़े देने पर विक्रम धुर्वे ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि विधान सभा में झूठी जानकारी देना गलत परंपरा की शुरुवात है। बेरोजगारी का मुद्दा संवेदनशील है और इससे जुड़े मामले में मिथ्या जानकारी को लोकतंत्र के लिए अपमानजनक बताते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने कहा विधानसभा में रोजगार विभाग के मंत्री माननीय उमेश पटेल से बेरोजगारी के आंकड़ों संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेरोजगारी की दर 0.5 प्रतिशत बताई लेकिन बेरोजगारों की संख्या बताने मे असमर्थता जताई गई। आश्चर्य की बात यह है कि रोजगार चाहने वालो युवाओं की पंजीकृत संख्या 18 लाख 78 हजार लिखित में प्रस्तुत की गई। दोनों आकड़ों के विश्लेषण पर गौर करे तो छत्तीसगढ़ की जनसंख्या 3 करोड़ के बजाय 36 करोड़ होती है। बेरोजगारी की दर 0.5 प्रतिशत एवं रोजगार हेतु पंजीकृत युवाओं के आंकड़ों में बड़ा फर्क है इस उत्तर को गलत बताते हुए विभागीय मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को छला है। भारत की संवैधानिक व्यवस्था के तहत सबंधित विभाग के मंत्री का जवाब पूरे सरकार का जवाब माना जाता है। इस मिथ्या जानकारी हेतु मंत्री उमेश पटेल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश की जनता से माफी मांगते हुए जन घोषणा पत्र में किए गए वादों के अनुसार युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते के 13 हजार करोड़ रुपए की राशि जमा करवानी चाहिए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री हार के डर से बार-बार आते हैं बालोद जिला _दुष्यंत सोनवानी

0

गुंडरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत साहू ने आरोप लगाया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का मुख्यमंत्री बनने के पश्चात से अभी तक लगभग 20 बार से ज्यादा दौरा हो चुका है । जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि उनके विधायकों का जनाधार खत्म हो चुका है और वह सीधे तौर पर जनता से जुड़ना चाहते हैं। हार का डर उन्हें बार-बार बालोद जिले में खींच लाता है। गुंडरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष जी ने आगे कहा कि गुंडरदेही विधायक अभी तक अर्जुन्दा के ही विधायक बने हुए हैं ।उन्हें नदी के इस पार की जनता दिखाई नहीं देती है। साथ जिले के तीनों विधायकों का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के चिंता का कारण बना होगा, तभी वे बार बार बालोद जिले में आ रहे हैं। जिले में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय कहा खोला जाए जिले के विधायको द्वारा अभी तक तय नहीं कर पाए हैं। उनके दौरे का जिले को कोई खास उपलब्धि अभी तक हासिल नहीं हुई है । पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार के प्रति जनता में रोष व्याप्त है साथ ही परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

0

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता आदरणीय नंदकुमार बघेल जी के बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के निवास स्थान पर वरिष्ठजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया नंदकुमार बघेल जी के गरिमामयी उपस्थित में बस्तर विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी का भी जन्मदिवस बनाया गया और बघेल ने जन्मदिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय विधायक एवं बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का प्रशंसा करते हुए उनके कार्य और लोगों से प्रेम का भाव का जिक्र करते हुए बताया और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के सुपुत्र अनुराग बघेल को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, हरीश पारख,राकेश मिश्रा, सुखदई बघेल,कामता कोर्राम, अनिल पांडे, प्रवीण कुमार पांडे, बद्रीनाथ जोशी,जागेंद्र कुमार जीराम, अनुराग बघेल,राजेश कुमार,सौरभ मंडल, मनीष कश्यप, शैलेन्द्र भदौरिया, परमानंद शोरी,एवं समस्त वरिष्ठगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे

समाज को भक्ति का महत्व समझाया माता कर्मा ने : जैन

0
  • भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा है जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के साथ हवन पूजन में में भी भागीदारी दी। जैन ने भगवान कृष्ण और भक्त माता कर्मा से छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख शांति समृद्धि लाने की कामना की। संसदीय सचिव जैन ने समाज के वरिष्ठ लोगों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का विधायक कार्यालय के सामने स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेयजल वितरण कर कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी तथा साहू समाज के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि भक्त माता कर्मा की भक्ति से हम सभी को सीखने की आवश्यकता है। जिस तरह से माता कर्मा ने छोटी उम्र से ही भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर जगत को आध्यात्म का मार्ग दिखाया, उस पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा ने समूचे मानव समाज को भक्ति का महत्व समझाया है। जैन ने कहा कि साहू समाज मेरा परिवार है, मैं हमेशा आपके सुख दुख में खड़ा हूं। आप सभी ने मुझे विधायक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आपको जहां भी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा आपके समाज के साथ खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज का बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, पंचराज सिंह ,श्वेता बघेल, बी ललिता राव, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता ईश्वर खंबारी, मिंटू कर, राजेश अहीर, राजकुमार दंडवानी, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, लोकेश सेठिया, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, उमेश सेठिया, नगर साहू समाज की अध्यक्ष सुशीला साहू, संरक्षक अनिल हिरवानी, सुभाष गंजीर, उपाध्यक्ष हरीश साहू, विजय साहू, सरोज साहू, सचिव सतीश सरवन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, उषा साहू, गोदावरी साहू, मीरा हिरवानी, खितेंद्र साहू, उत्तम साहू, चंद्रकांत साहू, घनश्याम साहू, दुलार साहू, रविन्द्र साहू, करुणा शंकर, मोतीराम साहू, वितिशा सरवन, यशोदा साहू, मोरध्वज साहू, पूनम साहू, प्रकाश साहू, भीखम साहू, मीना साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त वार्ड में कचरा और गंदगी का अंबार

0
  • वार्डवासियों ने कचरे की टोकरियां लेकर किया घंटों प्रदर्शन
  • महापौर के खिलाफ पर फूटा, गुस्सा, कूड़ा लेकर उतरे सड़क पर

जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड को स्वच्छ वार्ड का पुरस्कार 15 अगस्त 2010 को प्राप्त हुआ है। यह वार्ड अपनी हरियाली और स्वच्छता के लिए शहर में अपनी अलग पहचान रखता है। विगत 2 साल से वार्ड में डोर टू डोर कचरा संकलन के लिए जो गाड़ी भेजी जा रही है, वह बहुत पुरानी और जर्जर हो चुकी है। यह गाड़ी आएदिन खराब हो जाती है और माह में अमूमन आठ दिन वार्ड में कचरा संग्रहण का कार्य नहीं कर पाती है।गाड़ी पुराने होने की जानकारी लगातार पार्षद सविता गुप्ता द्वारा महापौर, निगम आयुक्त और स्वच्छता विभाग को दी जाती रही है।

गाड़ी की कंडम हालत की जानकारी नगर निगम के स्वच्छता विभाग को है। कुछ माह से डोर टू डोर कचरा संकलन की गाड़ी खराब रहने से वार्डवासीयों के कचरे का निष्पादन समय पर नहीं हो पा रहा है।नगर निगम के तुगलकी फरमान के तहत कचरे का वर्गीकरण कर अलग अलग रखवाने का काम स्वच्छता दीदियों के साथ वार्डवासियों की भी परेशानी का कारण बन गया है। चार- पांच प्रकार के कचरे को अलग अलग रखने की मांग हर घर से हो रही है और इसका वर्गीकरण करने में समय लग जाता है। ऐसे में कचरा वाहन के साथ दो स्वच्छता दीदियों द्वारा पूरे वार्ड का कचरा संकलन नहीं हो पाने से वार्डवासियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन वार्ड का कोई ना कोई भाग कचरा संकलन से वंचित रह जाता है। लगातार गाड़ी खराब होने पर वार्ड में पूरा कचरा नहीं उठाए जाने के कारण काफी दिनों से परेशानियों का सामना वार्डवासी कर रहे थे। इसकी सूचना नगर निगम को होने के बाद भी निगम द्वारा वार्ड की सुध नहीं ली गई। वार्ड की नालियां घरेलू के कचरे से भरती जा रही हैं।ऐसे में निगम की उदासीनता को लेकर आज वार्डवासियों का गुस्सा फूट ही पड़ा। सुबह निगम को सूचना देने के बाद भी 9. 30 बजे तक नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज होकर वार्डवासी अपने घरों का कचरा लेकर सड़क पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया।

भाजपा पार्षदों के वार्डों की उपेक्षा : पाण्डेय

मौके पर पहुंचे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में नगर निगम दलगत और ओछी राजनीति पर उतर आया है। भाजपा पार्षदों के वार्डों में नगर निगम मूलभूत सुविधाओं के लिए पार्षदों को तरसा रहा है। झाड़ू, ठेला, चूना, ऑटो, सफाई कर्मी उपलब्ध कराने, वार्ड के विकास से संबंधित सभी निर्माण कार्य, रोड, नाली, डामरीकरण सभी में नगर निगम दोगली एवं दोयज दर्जे की राजनीति कर रहा है। डेंगू बीमारी से सैकड़ों लोगों के बीमार होने और कई लोगों की मौत का दंश झेलने के बाद भी नगर निगम प्रशासन की हरकतों में कोई अंतर नहीं आया है। सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने के बजाए निगम अब दलगत राजनीति कर भाजपा पार्षदों के वार्डों को संसाधन से विमुक्त कर ऑटो और ठेला भी मुहैया कराने में विफल हो रहा है। श्री पांडे ने कहा है कि वार्डों से चार प्रकार का कचरा लेने के फरमान एवं स्वच्छता दीदियों पर अत्याचार कर निगम अपनी सफाई व्यवस्था में कभी कामयाब नहीं हो सकेगा। वार्ड पार्षद सविता गुप्ता ने कहा कि वार्ड के साथ हर मामले में भेदभाव किया जा रहा है। सफाई जैसे मसले पर भी दलगत राजनीति का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कचरा संग्रहण में विफलता के लिए सीधे तौर पर महापौर को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने कहा कि वार्डवासियों के स्वास्थ्य के साथ नगर निगम प्रशासन खिलवाड़ करने पर आमादा हो गया है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड सहित सभी भाजपा पार्षदों के वार्डों के साथ निगम भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। भाजपा पार्षदों की प्रतिष्ठा वार्ड में धूमिल हो यह निगम के कांग्रेसी महापौर का षड्यंत्र है। महापौर की कुटिल सोच को दर्शाता है सुरेश गुप्ता ने कहा निगम को चाहिए कि किसी भी वार्ड की गाड़ी खराब होती है तो वहां रिलीवर गाड़ी तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

प्रदर्शन में इनकी रही भागीदारी

प्रदर्शन में पार्षदद्वय नरसिंह राव, एवं राजपाल कसेर, वार्ड के नागरिक शेखर साव, रोशन झा, प्रेम यादव, प्रेम सेठिया, सूर्य भूषण सिंह, अमर झा, आनंद झा, मनोज ठाकुर, बंटू पांडे, लक्ष्मण झा, संजय राव, विवेक झा, विक्की खान, इंद्र झा, दयामणी निषाद शीला झा, आरती खंडेलवाल, फूलमती, सुषमा निषाद, झिटरी बाई, सुनीता मंडल, नरसिह सेठिया, मणिमा निषाद, चंचल राजपूत, शरद बविसकर, तुलसी सेठिया, फूलसिंह सेठिया, अनिल नाग, राजू राव, करीम खान, भुवन यादव, अशोक झा, साकेत झा, हरेश कोठारी, बबलू खान, महेश यादव समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

मांझिनगढ़ को जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

0
  • भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे 101 जोड़ो को दिया आशीर्वाद
  • 154 करोड़ से अधिक के 145 विभिन्न विकास कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन

केशकाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांसकोट में केशकाल विधानसभा के ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा की स्थापना, मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क के रूप में जंगल सफारी की तर्ज पर विकसित करने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन करने के साथ ही बांसकोट में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने एवं साहू सदन बाँसकोट में आहाता निर्माण की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए केशकाल में इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव जिले के बांसकोट में भक्त माता कर्मा जयंती तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने साहू समाज सहित क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे 101 जोड़ो को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले में 154 करोड़ के 145 विभिन्न कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।साथ ही मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम,बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र ग्रामीणों को प्रदान किये गए तथा साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा को नमन किया उन्होंने कहा कि आज भक्त माता कर्मा जी की 1007 वीं जयंती हम सब मना रहे हैं । आज प्रदेश भर में बेमौसम बारिश हुई है जिससे असुविधा हुई है परंतु इस बारिश से किसी प्रकार से उत्साह में कमी नहीं आई है । पूरे हर्षोल्लास के साथ माता कर्मा जी की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने माता कर्मा का जो योगदान है उसे समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने एकता में ही ताकत के आधार पर समाज को संगठित किया और एक नई दिशा प्रदान की।उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे नव दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसके दी जा रही सहायता राशि को हमने 15 हजार से बढ़कर 25 हजार किया था और वर्तमान बजट में इसे बढ़ाकर 50 हजार करने का प्रावधान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सुपोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से आए सकारात्मक बदलावों पर प्रशंसा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ की मजबूत अर्थव्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है और उसके पीछे सभी समाज के साथ-साथ साहू समाज का भी बड़ा योगदान है। हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 4 साल पहले एक नई यात्रा की शुरुआत की थी, हमारी सरकार ने किसानों, मजदूरों तथा परंपरागत व्यवसाय करने वाले मेहनतकश कारीगर और महिलाओं के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले में ही 29 हजार 939 किसानों के कुल 116 करोड़ 34 लाख 72 हज़ार कर्ज माफ हुए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी प्रदेश सहित जिले के किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान हितैषी सरकार ने इस वर्ष सर्वाधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान रचते हुए प्रदेश में 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है। लघु वनोपज खरीदी हो या फिर गोबर से प्राकृतिक पेंट या बिजली उत्पादन करने की बात हो, इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है और उनकी आय बढ़ी है।कार्यक्रम को सांसद दीपक बैज ने माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति और समाज के विकास के लिए कार्य किया है। बस्तर की पहचान अब देश विदेश में होनी लगी है। क्षेत्र के दंतेवाड़ा का डेनेक्स के कपड़ा, लघु वनोपज महुआ इमली और मिलेटस की माँग देश विदेश में हो रहा है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से लोंगों की आय में वृद्धि होने से बैंकों की माँग होने लगी है। सरकार ने बस्तर की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए देवगुड़ी मातागुड़ी घोटूल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। संभाग के जिलों में सभी समाजों के लिए सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है ।विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम ने कहा कि कर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बारिश की वजह से मुख्यमन्त्री वर्चुअल शामिल हुए इसके मुख्यमन्त्री का आभार। क्षेत्र के विकास के लिए भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमन्त्री द्वारा किए घोषणा को पूरा किया जा रहा है । सरकार द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त धान ख़रीदी केंद्रों का स्थापना, सामाजिक भवनों की सौगात, वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत 101 नव दंपति को आशीर्वाद और साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को बधाई दी । कार्यक्रम में कलेक्टर सोनी ने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

सीआरपीएफ जवानों ने बचाई घायल ग्रामीण की जान

0

बस्तर शनिवार को शाम 5.30 बजे सीआरपीएफ के पुसपाल घाट कैंप से तीन सौ मीटर दूर रतेंगा की तरफ जा रहे धान भरा ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीएन 5157 सामने से आ रही मोटर साइकिल को साईड देते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया था। सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर इस व्यक्ति की जान बचा ली। बारिश में मिट्टी गिली हो गई थी। इस वजह से ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह रोड के नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन के कंपनी कमांडर बन्नाराम अन्य जवानों के साथ घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गए। बल के जवानों ने घायल व्यक्ति प्रिन्सी यादव का प्राथमिक उपचार किया। सिविलियन की जान बचाने के लिए आम जनता ने सीआरपीएफ को धन्यवाद देते हुए बल के जवानों की तारिफ की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS