City Media - Page 662 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 662

जतिन के लिए सामने आई त्रिमूर्ति, कांग्रेस में आई नई स्फूर्ति

0
  • प्रत्याशी जतिन जायसवाल के चुनाव प्रचार में जुटे रेखचंद, राजीव और टीव्ही रवि
  • जतिन ने कहा वोट के साथ आपका सपोर्ट भी जरूरी

जगदलपुर कांग्रेस नेताओं की त्रिमूर्ति के जतिन जायसवाल के पक्ष में मोर्चा सम्हालने के बाद जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है।जबसे यह त्रिमूर्ति चुनाव प्रचार में कूदी है, तबसे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में नई स्फूर्ति आ गई है। मतदाता भी उल्लसित नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं की यह त्रिमूर्ति है विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि की। ये तीनों नेता कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं और जबरदस्त तरीके से बैटिंग कर रहे हैं। रेखचंद जैन मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने गांव गांव में उल्लेखनीय कार्य कराए हैं, लिहाजा समूचे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। आम मतदाता उनके मुरीद बन चुके हैं। राजीव शर्मा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जगदलपुर शहर और समीप के गांवों में उनके समर्थकों की फौज है। वहीं टीव्ही रवि को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। वे गांवों में मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संघर्ष करते आए हैं, अतः उनके फॉलोअर्स की भी अच्छी खासी आबादी है। अब ये तीनों नेता जतिन को जिताने की मुहिम में जुट गए हैं। जतिन जायसवाल के साथ रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने नानगुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कवालीकला में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष ने व्यापक प्रचार किया। ईमली पेड़ की छांव तले इन नेताओं ने चौपाल लगाई। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा इस चौपाल में शामिल हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने अपने करीब पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग का जितना विकास किया है, उसका दस प्रतिशत काम भी भाजपा अपने पंद्रह साल के शासन में नहीं करा पाई। हमारी सरकार ने आदिवासी समुदाय, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उन्हें जमीन पर उतारा। राज्य के आदिवासी और किसान खुशहाल हुए हैं। हम आगे भी आपकी सेवा में तत्पर रहना चाहते हैं, इसलिए जतिन भाई को विजयी बनाकर कांग्रेस और भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करें। जतिन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जगदलपुर के दूरस्थ गांवों में भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

कवालीकला में हर मोहल्ले, हर घर तक दो माह के भीतर नल का पानी पहुंचने लगेगा। सब स्टेशन स्थापित कर आप लोगों को बिजली गुल होने की समस्या से निजात दिलाई जाएगी और जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें भी दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से पार्टी के पक्ष में जुट जाने का आह्वान किया। राजीव शर्मा ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि के एकसाथ मैदान पर आ जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश का संचार देखने को मिला। कार्यकता व मतदाता एक सुर में भूपेश है तो भरोसा है, जतिन है, तो यकीन है और हमारा हाथ कांग्रेस के साथ नारा बुलंद करते रहे।

आदिवासी -किसानों का भला सिर्फ कांग्रेस करती है : विक्रम

0
  •  बीजापुर के प्रत्याशी विक्रम मंडावी का प्रचार अभियान

बीजापुर कांग्रेस के बीजापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं।

अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत विक्रम मंडावी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारदेला पहुंचे। वहां उन्होंने घर घर जाकर भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। श्री मंडावी ने कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा करने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्य और बस्तर संभाग के आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रभावी योजनाएं बनाकर हर वर्ग का भला किया है। छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है, जहां के किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत दी जा रही है। आने वाले समय में धान का समर्थन मूल्य और बढ़ाया जाएगा तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की जाएगी, किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता की दर 4 हजार रु. प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 6000 रुपए करने की हमारी योजना है। इसके अलावा महुआ और ईमली की भी खरीदी बढ़ी हुई दर पर की जाएगी। श्री मंडावी ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और पूजा स्थलों के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कार्य किए हैं, ऐसा कार्य छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।

महिलाओं का किया हित

विक्रम मंडावी ने कहा कि हमारी आदिवासी बहनों और माताओं को ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना कर हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। युवाओं को नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए हैं तथा जो युवा किसी कारणवश नौकरी से वंचित रह गए हैं, उन्हें ढाई हजार रु. मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस तरह जनता की भलाई के लिए काम करने वाली कांग्रेस को ही जिताकर फिर से सरकार बनाने में योगदान दें। विक्रम मंडावी ने बारदेली में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया और ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने भी उनका पूरा समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने हम ग्रामीणों, किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। इसलिए हम कांग्रेस के सिवा किसी और को साथ कदापि नहीं देंगे।

दीपक ने दिलाया माहरा समाज को सम्मान, विनायक कर रहे अपमान

0
  • चित्रकोट में वायरल हो रहा भाजपा प्रत्याशी का कथित ऑडियो

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के चित्रकोट प्रत्याशी विनायक गोयल के एक कथित ऑडियो ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह कथित ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विनायक गोयल किसी गाड़ी वाले को अपशब्द कहते हुए कथित रूप से माहरा समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

इस कथित ऑडियो को लेकर माहरा समाज में आक्रोश फैल रहा है। चर्चा चल पड़ी है कि बस्तर सांसद के तौर पर आदिवासी नेता दीपक बैज ने मात्रात्मक त्रुटियों की वजह से आदिवासी समाज को मिलने वाले हितलाभ से वंचित आदिवासियों को उनका हक दिलाने संसद में जोरदार तरीके से आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वंचित आदिवासियों को उनका अधिकार मिला। इनमें माहरा समाज भी शामिल है। दूसरी ओर भाजपा के चित्रकोट प्रत्याशी का यह कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें वे कथित तौर पर माहरा जाति के व्यक्ति के साथ अभद्रता करते हुए माहरा समाज का अपमान कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि एक तरफ भाजपा के बड़े नेता माहरा समाज को उसका हक मिलने पर श्रेय लूटते हैं और दूसरी तरफ ऐसे व्यक्ति को भाजपा की टिकट दी जाती है, जिसके कथित ऑडियो में माहरा समाज के लिए अपशब्द सुनाई पड़ रहे हैं। भाजपा के भीतर भी इस ऑडियो को लेकर नाराजगी है कि जब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद से चुनावी मुकाबला है तब इसे बहुत गंभीरता से लेने की जरुरत है। पहले भी भाजपा को ऐसी गलती भारी पड़ चुकी हैं। पूरी छानबीन और सोच समझकर ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहिए, जो पार्टी के लिए मुसीबत न बनें। लोग याद कर रहे हैं कि भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में भाजपा ने जिन ब्रम्हानंद नेताम को टिकट दी, वे नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोपी निकले और चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत हुई। ब्रम्हानंद तो हारे ही, भाजपा को भी किरकिरी झेलनी पड़ी।

अब दिक्कत यह है कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में माहरा समाज के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। यदि यह समाज भाजपा प्रत्याशी से बिचक गया तो भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे इस कथित ऑडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तेजी से यह वायरल हो रहा है, उससे चुनावी माहौल गरमा गया है।

पीसीसी चीफ व चित्रकोट के प्रत्याशी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार

0
  • सियान सजन, माता बहनों व युवाओं का मिल रहा अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार प्रसार जारी है। इसी तारतम्य में आज दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम एरंडवाल व तोकापाल ब्लॉक के ग्राम तुरेमोरका में जनसंपर्क व भेंट मुलाकात करने पहुंचे। दीपक बैज का माताओं व बहनों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

बैज ने दोनों गांवों के ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को सियान, सजन, माता बहनों व युवाओं तथा ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद मिला। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ही देश को एकजुट रख सकती है। यही एकमात्र पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के हित में काम करती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है। आने वाले समय में भी हमारी सरकार जनसेवा के कार्य करती रहेगी। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पूरे किए 96 फीसदी वादे : अखिलेश प्रताप

0
  • अपनी विकास योजनाओं को जारी रखेगी कांग्रेस

जगदलपुर अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने यहां पत्रवार्ता में सन 2018 के चुनाव के दौरान कांग्रेस के किए वादों में से 96 प्रतिशत वादों को पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल बन गई है। भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को पूरे देश में अपनाया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि बात चाहे किसानों के कर्ज माफी की हो या 2500 से अधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की हो, गोबर की खरीदी हो या गौमूत्र की खरीदी हो, आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाएं देशभर में नजीर साबित हो रही हैं। 15 साल भाजपा के शासन में किसान कर्ज में डूबता गया। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है।वह कटोरा खाली होता चला गया। नतीजतन छत्तीसगढ़ का किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या तक करने लगा। 2018 में कांग्रेस ने जो घोषणाएं की थी, सरकार बनते ही उन घोषणाओं को पूर्ण करने का कार्य किया गया।जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है और लगातार छत्तीसगढ़ का कृषि का रकबा बढ़ता चला जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए भी बहुत सारे कार्य किए। युवाओं को रोजगार देना सबसे अहम कार्य रहा, जिसका नतीजा आज यह है की छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन चुका है। बेरोजगार युवाओं को 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार दे रही है। छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को निशुल्क किया गया है, जो मध्यम वर्ग के लिए एक बहुत बड़ी राहत वाला कदम है। वहीं छात्र- छात्राओं के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू करना यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और महाविद्यालय छत्तीसगढ़ के बच्चों को दुनियाभर में प्रयोग होने वाली भाषा में ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम बना है।छात्र-छात्राओं को सरकारी स्कूलों में भी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं देने का कार्य कांग्रेस सरकार ने किया है। गौठानों के माध्यम से स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का सपना आज साकार हो चला है। छत्तीसगढ़ को लाल आतंक का गढ़ कहा जाता था। आज वही छत्तीसगढ़ शांति का टापू बन चुका है। नक्सलवाद अपने अंतिम दिन गिन रहा है।नक्सल प्रभावित क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर हैं।अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार ने फिर से उन योजनाओं को कांग्रेस की सरकार बनते ही लागू करने का फैसला लिया है जिन योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को सबसे ज्यादा राहत मिली है। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, 20 क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी प्रति एकड़ की जाएगी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2800 के करीब पहुंचाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं के विकास के लिए लगातार छत्तीसगढ़ सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए फ्री कोचिंग की भी सुविधा दे रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी और इसका विस्तार किया जाएगा,

बस्तर को धोखा दे रही मोदी सरकार

सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र को शुरू होने से पहले ही बेचने की योजना बना चुकी है अपने औद्योगिक मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए विनिवेशीकरण की सूची में नगरनार इस्पात संयंत्र को भी शामिल करना बस्तर की जनता के साथ मोदी सरकार का सबसे बड़ा धोखा है और आज जब चुनाव सर पर है तो प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आकर सफेद झूठ बोल रहे हैं,वो कह रहे हैं नगरनार का निजीकरण नहीं होगा जबकि नगरनार के विनिवेशिकरण की प्रक्रिया स्वयं केन्द्रीय वित्त मंत्रालय जोरो-सोरों से चला रहा है, आज भाजपा को वोट देना मतलब छत्तीसगढ़ को अडानी अंबानी के हाथ में सौप देने के बराबर है। क्योंकि मोदी के मित्रों की नजर सिर्फ छत्तीसगढ़ पर इसलिए गड़ी हुई है क्योंकि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण है जिसका दोहन कर मोदी के औद्योगिक मित्र अपना खजाना भरना और छत्तीसगढ़ की झोली को खाली करना चाहते हैं। अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल भाजपा शासन को देखा और 5 साल कांग्रेस के कार्यकाल को भी देख लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता अब दोबारा भाजपा के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर नहीं सौपेगी, छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार पर फिर से भरोसा जताते हुए अबकी बार 75 पर के संकल्प को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, पीसीसी बस्तर जिला प्रभारी मोहम्मद शकील रिजवी, नगर निगम अध्यक्षा कविता साहू,bयुवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीसीसी मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान, शहर जिला प्रवक्ता अवधेश झा, मीडिया प्रभारी सूर्या पानी, चुनाव मीडिया प्रभारी उस्मान रजा, सोशल मीडिया जिला प्रभारी सादाब खान मौजूद थे।

बैज के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए दर्जनों युवक

0

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम एरंडवाल में जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष दर्जनों युवाओं ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान राजमन बेंजाम व कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रभारी शैलजा ने नेताओं कार्यकर्त्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

0
  • जगदलपुर में ली कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने यहां जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कमेटियों, जोन,सेक्टर, बूथ प्रभारियों, पार्षद दल सहित युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारियों की बैठक ली।

कुमारी शैलजा ने बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए एवं सेक्टर, ज़ोन व बूथ को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में हमारे कार्यकर्त्ता सफल रहे हैं। इन्हीं नीतियों की वजह से हमारी सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता भरोसे की सरकार कहती है। हमें इस भरोसे को कायम रखना है। चुनाव में सभी जी जान se कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय के लिए प्रण प्राण से जुट जाएं। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की। उन्होंने जिला कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, जिला प्रभारी शकील रिजवी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार, क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफिरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारी, पार्षद दल सहित युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

भाजपाई सरपंच और ग्रामीणों ने जताया बैज पर भरोसा

0
  •  बेलर के सरपंच और दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलर के भाजपाई सरपंच बोदा मंडावी ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। दीपक बैज ने बोदा मंडावी और अन्य ग्रामीणों को कांग्रेसी गमछा पहनाकर उन्हें विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान बोदा मंडावी और ग्रामीणों ने कहा कि दीपक बैज पहले भी इस क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। एक विधायक और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद के रूप में उन्होंने क्षेत्र का समुचित विकास कराया है, सभी गांवों को सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, नाली आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आदिवासियों के आस्था स्थल देवगुड़ी व मातागुड़ियों का जीर्णोद्धार कराया है। क्षेत्र का विकास कराने के साथ ही हमारे नेता दीपक बैज ने जनता का दिल और विश्वास भी जीत लिया है। सरपंच बोदा मंडावी ने कहा कि हमने पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार देखी और अभी लगभग पांच साल तक कांग्रेस की सरकार को भी परखा है। दोनों के कामकाज में जमीन आसमान का फर्क है। कांग्रेस वास्तव में आदिवासी हितैषी है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों और आदिवासियों के हित में सराहनीय कार्य किया है। इससे प्रभावित होकर आज हम सभी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दीपक बैज ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में और भी पुरजोर ढंग से काम करेगी।

जतिन के लिए मंगलकारी साबित हुआ मंगलवार का दिन

0
  • कांग्रेस के बड़े नेता कूद पड़े पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में

जगदलपुर मंगलवार का दिन जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के लिए मंगलकारी संदेश लेकर आया। क्षेत्र के सारे नेता एकजुट होकर  जायसवाल के पक्ष में उतर आए हैं।

जब सारे कांग्रेस नेता आपसी मतभेद और मन भेद भुलाकर पार्टी हित को सर्वोपरि रख काम करने लग जाते हैं, तो उसका सुफल जरूर सामने आता है। ऐसा ही सुफल मंगलवार को तब मिलता नजर आया, जब सारे नेता आपस में कदमताल करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करने निकले। रेखू यानि विधायक रेखचंद जैन के आशीर्वाद, राजीव के साथ तथा रवि के हाथ ने और भी बढ़ा दिया लोगों पर जतिन के प्रति यकीन को। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि अब कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में एकजुट होकर मैदान पर कूद पड़े हैं। इन नेताओं मंगलवार को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा और मतदाताओं के मन में जतिन के प्रति यकीन को और भी मजबूती दी। इन सभी नेताओं और जतिन जायसवाल ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तीरथगढ़ के करकाकपारा सघन जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल, रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने का आव्हान किया। जोश से भर उठे कार्यकताओं ने एक सुर में कहा भूपेश है, तो भरोसा है, हम कांग्रेस के साथ थे, हैं और आगे भी कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। कार्यकर्त्ताओं ने जतिन है, तो यकीन है का नारा भी बुलंद किया।

बस्तर की पहचान बन गया दीपक का चित्रकोट

0
  • काम की गारंटी है बैज का नाम

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर संभाग की बारह सीटों में से चित्रकोट विधानसभा का चुनाव पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया है। राज्य की जिन विशिष्ट सीटों पर मतदान के पहले ही विजेता का नाम जनता की जुबान पर है, उनमें से एक सीट चित्रकोट भी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज को इस सीट से इसलिए उतारा गया है कि पूरे बस्तर की सीटों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। सुरम्य वादियों से आच्छादित चित्रकोट जगप्रसिद्ध जलप्रपात बस्तर की पहचान है तो चित्रकोट के लाल दीपक बैज ने दिल्ली तक इस धरती के ओज की धाक बनाई है। सवाल यह है कि चित्रकोट की जनता बार बार दीपक बैज को ही वोट क्यों दे तो इलाके की जनता ही इसका जवाब दे रही है कि हम दीपक के काम को वोट देते हैं।उनका नाम ही काम की गारंटी है। दो बार विधायक बनाया तो विकास की बयार बहा दी। सांसद बनाया तो चित्रकोट सहित बस्तर संसदीय क्षेत्र का कायाकल्प करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस्तर अपने सांसद की सक्रियता पर गर्व महसूस करता है तो चित्रकोट अपने घर के दीपक का दूर दूर तक उजाला फैलने पर खुश है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में हर कोई दीपक बैज की सरलता और सहजता का कायल है। राजनीतिक विरोधी भी दीपक के व्यवहार के मुरीद हैं। संवेदनशीलता इतनी है कि अपनी जान जोखिम में डालकर भी पूर्व सांसद के दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गार्ड्स की मदद करने संवेदनशील इलाके में सड़क पर उतर गए। दीपक बैज राजनीति से ऊपर उठकर जनता और बस्तर के विकास के लिए काम करते हैं। दिल्ली तक संघर्ष करते हैं तो अपनी राज्य सरकार के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालते हैं। राजनीति में यदि किसी का कोई व्यक्तिगत विरोधी न हो तो निश्चित रूप से वह राजनेता सिर्फ किसी पार्टी का नेता नहीं रह जाता। वह जननेता बन जाता है और बस्तर में ऐसे जननेता के रूप में दीपक बैज की अपनी एक अलग पहचान है। राजनीतिक विरोधियों से भी विकास के मुद्दे पर जो सदाशयता हासिल कर ले। दीपक बैज उसी शख्सियत का नाम है। बस्तर के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार की बात हो, हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो या पुल पुलियों, सड़कों के जाल बिछाने की बात हो, दीपक बैज ने दिल्ली- रायपुर एक किया है। केंद्र में विपरीत विचारधारा की सरकार होने के बावजूद दीपक ने एक सांसद के रूप में बस्तर को जितना विकसित कराया है, उतना कुल मिलाकर भी केंद्र के सत्ताधारी पूर्ववर्ती सांसद नहीं दिला सके। छत्तीसगढ़ के 11 सांसदों में संसद में बस्तर और छत्तीसगढ़ के हक में सबसे ज्यादा आवाज कौन उठाता है तो एक ही जवाब है कि दीपक बैज। दीपक बैज धरने पर बैठकर कोरोना काल से बंद बस्तर की रेल सेवा बहाल करा देते हैं। रेलमंत्री से मिलकर रायपुर से जगदलपुर तक सीधी रेल की परियोजना को गति दिलाते हैं। पूर्व में चित्रकोट के लिए भाजपा की राज्य सरकार से संघर्ष करने वाले दीपक बैज ने बस्तर के लिए केंद्र की भाजपा सरकार से संघर्ष किया है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो दीपक मंत्री बन सकते थे लेकिन उनके हिस्से में बस्तर के लिए दिल्ली में संघर्ष करने का संकल्प लिखा था। बस्तर की दहाड़ दिल्ली में गूंजे, वंचित आदिवासियों को आदिवासी का अधिकार मिले, यह जिम्मेदारी दीपक के कर्मलेख में शामिल थी। विधायक से सांसद बन गए और बस्तर को नई पहचान दी। दीपक ने सांसद बनकर बस्तर को वह सब कुछ दिलाया है, जो बस्तर की जरूरत है। अब वे फिर अपने घर लौट रहे हैं। चित्रकोट की गहराई में छलांग लगाकर समग्र विकास के मोती निकालने चित्रकोट के रण में उतरे हैं तो यह सीट कांग्रेस के लिए बस्तर फतह करने विजय द्वार बन गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS