City Media - Page 582 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 582

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियां होंगी पूरी : किरण देव सिंह

0
  •  महतारी वंदन योजना लागू करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीएम विष्णु देव साय का माना आभार
  • राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 12000 रुपए

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सिंह ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना लागू कर दी है। बुधवार के हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए इसे लागू किया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को 1000 रू. प्रतिमाह यानि सालाना 12 हजार रू. की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की महति योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की निवासी ऐसी विवाहित महिलाओं, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक होगी, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। किरण देव ने कहा है कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए वह दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य फैसलों का भी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है।

धान की खरीदी तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई जाए : दीपक बैज

0
  • 4 फरवरी तक की तिथि पर्याप्त नहीं – पीसीसी
  •  सरकार करे 31सौ रू. की दर से एकमुश्त भुगतान

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि धान खरीदी की तारीख सिर्फ 4 फरवरी तक बढ़ाया जाना अपर्याप्त है। 1 मार्च तक धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जाए ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो सके तथा सभी किसान अपना धान बेच सकें।

बैज ने कहा है कि अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाए हैं।वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने की घोषणा के बाद पूर्व में 20 क्विंटल के मान से धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ 1 क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी तय हुई थी। वर्तमान में जब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी के आदेश जारी हो गए हैं, तो लक्ष्य भी बढ़ेगा और कम से कम 150 लाख मीट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। इसलिए एक माह और धान की खरीदी की जाए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसानों को भाजपा अपने वादे के अनुसार धान की कीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल भुगतान तत्काल करे। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किसानो से वादा किया है कि वह धान की कीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल देगी तथा इसका एकमुश्त भुगतान धान बेचने के तुरंत बाद खरीदी केन्द्रों की ग्राम पंचायतों में ही अलग से काउंटर बनाकर किया जाएगा। इस संबंध में शासन ने कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया है। इस कारण किसानों को पुराने समर्थन मूल्य पर ही भुगतान हो रहा है। किसान चिंतित हैं कि उन्हें 3100 रु. कीमत कैसे और कब मिलेगी? किसानों को समर्थन मूल्य 2183 रू. का ही भुगतान हो रहा है। सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में भी धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय व्यवस्था नहीं की गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर धान के एकमुश्त भुगतान किया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत मिल सके।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू नियुक्ति पर बधाई

0

दल्लीराजहरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठनात्मक नियुक्ति की हैं | जिसके अंतर्गत बुधवार को दल्लीराजहरा के चार जिले की अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं | जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार अपना कार्यकाल पूर्ण कर विधान सभा चुनाव के दृष्टिकोण से अतिरिक्त कार्यकाल का दायित्व निर्वाहन कर रहे हैं | उनके भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता पवन साहू को भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है पवन साहू को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बालोद जिले की कमान सौपी गई है ओबीसी वर्ग के वोट को साधनों के उद्देश्यों से यह नियुक्ति को देखा जा रहा हैं | उन्होंने पूर्व में संगठन के साथ- साथ जन प्रतिनिधि रहने का अनुभव रहा हैं | उनकी नियुक्ति पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल, भाजपा महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की गई है जिसमे बधाई देने वालो में जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह – मदन मतीय, रमेश जैन, रमेश गुज्जर, रामेश्वर साहू, सुजीत झा , मंजीत कौर, किरण सिन्हा, महेंद्र पिपरे, संजीव सिंह, एम श्रीजीत, दमन व्दिप, निलेश श्रीवास्तव,विजय भान, जर्नादन सिगरोल, रंजित गुप्ता, दुर्गेश साहू, भूपेद्र श्रीवास, रमेश मित्तल, राजेश दसोड़े, मेवा पटेल, सुरेंद्र बहरे, श्याम जायसवाल, मोहम्मद इमरान, सुमित जैन, बिरेन्द्र, साहू उषा साहू, संतोष देवांगन,  राजेश काम्बले, हेमंत गौतम, बॉबी छतवाल, सोहद्रा ठाकुर,  टी ज्योति,ताम्रध्वज सुधाकर, शिवांगी ध्रुव, सुखंवती ठाकुर, अंजू साहू, गीता मरकाम, रम्भा कोसमा, लिलावंती साहू, रानू ठाकुर, सोनू ठगेल, शकर साहू हुकुम सिंह  मनन गुप्ता,  बंटी चोपड़े, रमणी बाघ, कुमारी रावते, दीपिका सर्फा, उमेश विश्वकर्मा, ममता नेताम, प्रवीण उईके, साहिल, सागर गंजिर, विकास खरे, मनीष उईके, हरीश बाघ, प्रर्मिला पारकर, आर.के माने, तरुण साहू, राजेश पिपरे जीवन साहू, दुष्यंत राजपूत,  विजय साहू, मोनू जयसवाल एवं समस्त भाजपा  कार्यकर्त्ता एवं  पदाधिकारियों उपस्थित थे |

07 दिवस में 41 प्रेषर हार्न वाहन चालकों और 02 मोडीफाई वाहन चालकों के खिलाफ की गई कार्यवाही

0
  •  03 बिना पर्मिशन के और रात्रि में डी.जे.बजाने वालों की उपर की गई कोलाहल अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही

बालोद  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंजबद्री नारायण मीणा के निर्देशन पर मानीय सर्वोच्च न्यायालय के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोदसुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत प्रतिदन वाहन चेकिंग कर तीव्रगति से प्रेर्षर हार्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालको के विरूद्व 41 प्रेर्षर हार्न की कार्यावाही किया एवं रात्रि में अधिक साऊड में डी.जे. बजाने वाले के विरूद्व 03 कार्यावाही कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यावाही किया गया, साथ ही वाहनों में मोड़ी फाई कर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व भी कार्यावाही की गई है, बालोद पुलिस के द्वारा लगातार डब्च् की कार्यावाही की जा रही है, साथ ही शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो के विरुध्द भी की जा रही है कार्यावाही, आगे भी जारी रहेगा |

इलेक्ट्रानिक कंपनी देगी नया टीवी सेट और भरेगी 10 हज़ार रु जुर्माना

0
  • वीडियोकॉन के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला
    जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने बुधवार को एक प्रकरण में आवेदिका को एक नया टीवी प्रदान करने और 10 हज़ार रु का जुर्माना अदा करने का आदेश पारित किया।
    प्रकरण का संक्षिप्त तथ्य इस प्रकार है कि जगदलपुर निवासी शैलजा जैन ने वीडियोकॉन के जगदलपुर स्थित अधिकृत डीलर सजावट अप्लायंस से एक स्मार्ट टीवी क्रय किया था। टीवी क्रय करने के उपरांत उसमें निरंतर तकनीकी खराबी बनी हुई थी। इसके सुधार हेतु आवेदिका द्वारा निरंतर स्थानीय विक्रेता एवं टीवी निर्माता कंपनी के सर्विस सेंटर से संपर्क किया जाता रहा, किंतु विक्रेता और सर्विस सेंटर द्वारा लंबे समय तक उसके टीवी सेट में तकनीकी सुधार कर उसे वापस प्रदान नहीं किया गया था। इससे क्षुब्ध होकर आवेदिका ने जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर में शिकायत पेश की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि टीवी के स्थानीय विक्रेता और निर्माता कंपनी द्वारा टीवी में तकनीकी सुधार न कर सेवा में कमी, व्याव्सायिक कदाचरण किया गया है। इस हेतु स्थानीय विक्रेता को 5 हज़ार रु और वीडियोकॉन कंपनी 10 हज़ार रु के अर्थदंड से दंडित किया गया है। साथ ही कंपनी को निर्देशित किया गया है कि वह कंपनी को नया टीवी सेट उपलब्ध कराए। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंठपीठ ने यह आदेश पारित किया है।

शहीद जवानों को गीता मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में जगरगुंडा के टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने सीआरपीएफ कैंप करनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्र भी गई थीं। सुश्री मिश्रा ने भी जवानों को अपने संगठन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक जैन ने न्याय यात्रा के लिए दिए 67 हजार रुपए

0
  • आम जनता से भी वेबसाइट से डोनेट करने की अपील
    जगदलपुर बुधवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए 67 हजार रुपए डोनेट किए। उन्होने समस्त शुभचिंतकों, कांग्रेस परिवार के सदस्यों, पदाधिकारियों व आम जनता से वेबसाइट के द्वारा रकम डोनेट करने की अपील दोहराई है।
    कुछ दिन पहले ही न्याय यात्रा के निमित्त पार्टी के प्रमुख नेताओं ने आम लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने राशि डोनेट करने donateinc.in नाम से वेबसाइट लांच करने के साथ यह मांग की गई थी। बुधवार को जैन ने 67 हजार की रकम भेजने के साथ आम लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ आवश्यक सहयोग करने की मुहिम प्रारंभ करने की बात कही है।
    राहुल की न्याय यात्रा से घबराई भाजपा
    पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को गैर कांग्रेस राज्यों में जिस प्रकार का प्रतिसाद मिल रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है। उन्होने कहा कि श्री गांधी की न्याय यात्रा के साथ उनकी सभाओं में उमड़ रहे जन सैलाब से घबराए नेताओं व दलों के कृत्य व उनकी टिप्पणियां इसका प्रमाण है।

विश्वकर्मा योजना और राजस्व वसूली के लिए 13 फरवरी तक शिविर

0
  • जगदलपुर के सभी 48 वार्डो में होगी वसूली, लिए जाएंगे आवेदन

जगदलपुर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन लेने और राजस्व वसूली के लिए नगर निगम द्वारा सभी 48 वार्डों में 1 से 13 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदकों का पंजीयन किया जाएगा और शहरवासियों से समेकित कर, संपत्ति कर व अन्य करों की वसूली की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि 1 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात 2 से 13 फरवरी तक शहर के शेष वार्डो में वार्ड के नजदीकी स्कूल भवन, सामुदायिक भवन व अन्य भवनों में शिविरों का आयोजन होगा। शिविर में सीएससी के माध्यम से पंजीयन किया जाएगा। साथ ही इन शिविरों में समेकित कर, संपत्ति कर व अन्य करों की वासूली भी की जाएगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, उपकरण वितरण, उनके उत्पादों का विपणन समर्थन एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत 18 परंपरागत व्यवसाय बढ़ई, नाव बनाने वाला, अस्त्रकार, लोहार, लौह औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, जूते चप्पल बनाने वाले चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी एवं झाडू- चटाई एवं पैरदान बनाने वाले, खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली जाल निर्माण करने वाले इत्यादि लोगों को लाभन्वित किया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार में प्रभावी एक्शन से बौखलाए नक्सली : सीएम साय

0
  •  नक्सल प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना लक्ष्य
  •  नक्सली नहीं चाहते गांव विकसित हों , इसलिए कर रहे कैंप का विरोध
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा बलों के कैंप खोलकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नक्सली नहीं चाहते कि ग्रामीणों तक सरकारी योजनाएं पहुंचें और गांवों का विकास हो एवं ग्रामीण सुविधाओं का लाभ ले सकें।
    टेकुलागुडेम के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा बलों के कैंप खुलने से नक्सलियों को जनाधार खोने का भय सता रहा है, इसलिए नक्सली बौखलाए हुए हैं। यही कारण है की मंगलवार को टेकुलगुडेम में सुरक्षा कैंप स्थापित करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। ताकि सुरक्षा कैंपों को खोलने से रोका जा सके।

इसके बाद भी हमारे जवानों के शौर्य से उनके गढ़ में कैंप खोलने में सफलता मिली है। इस हमले में सुरक्षा बल के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए और 15 जवान घायल हुए हैं। रायपुर स्थित अस्पताल में उपचार ले रहे जवानों ने बताया कि सुरक्षा बल ने वीरता के साथ नक्सली हमले का जवाब दिया है और कई नक्सलियों को भी ढेर किया है। जवानों के हौसले बुलंद हैं। आने वाले समय में नक्सलियों के खिलाफ और अधिक तेजी से अभियान चलाया जाएगा।साय ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में कैंप खोलकर वहां सुरक्षा, शांति और विकास के प्रयास तेज किए जाएंगे। इस बारे में गृहमंत्री अमित शाह से भी चर्चा हुई है। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य नक्सलवाद का खात्मा कर क्षेत्र में शांति की स्थापना करना है। जल्द ही नक्सलियों का समूल सफाया कर दिया जाएगा।

गांधी जी के पुण्य तिथि पर अवैध शराब बेचने वाली दो महिला कोचिये गिरफ्तार जिसके कब्जे से 36 पौवा शराब जप्त 

0

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के निर्देषन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा,, अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) बालोद सुश्री नवनीत कौर के मार्ग दर्शन मे थाना डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.01.24 महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि को आरोपिया रंजीता बाई पति स्व.धनंजय कोसरे उम्र 37 वर्ष साकिन संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध रूप से 18 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2160/- रूपये को बिक्री करते पकड़े जाने पर आरोपिया के विरूद्ध अप. क्र. 29/24 धारा 34(1) (ख) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । इसी तरह आरोपिया श्रीमति नरबदिया बाई पति दिलीप कुमार देशलहरे उम्र 60 साल साकिन वार्ड नं. 10 राजापारा डौण्डीलोहारा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध शराब 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल किमती 1740/- रूपये पाये जाने पर आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र. 30/24 धारा 34(1) (ख) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र में अवैध व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS