City Media - Page 665 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 665

चुनाव में कांग्रेस की कानूनी मदद करेगी वकीलों की टीम

0
  • चुनाव में कांग्रेस की कानूनी मदद करेगी वकीलों की टीम

जगदलपुर चुनाव के दौरान कांग्रेस की कानूनी मदद करने के लिए दस वकीलों की टीम तैयार की गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने वकीलों की यह टीम बनाई है। वकीलों के नाम व उनके सेलफोन नंबर भी मौर्य ने जारी किए हैं।

चुनावों के दौरान हर राजनैतिक दल व उनके प्रत्याशियों को कई तरह की परेशानियों से दो चार होना ही पड़ता है। उनके समक्ष कानूनी दांवपेंच की उलझन ज्यादा आती है। ऐसी उलझनों, चुनौतियों और बाधाओं से निपटने के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने वकीलों का एक बड़ा पैनल तैयार किया है। इस पैनल में शहर जिला कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश झा 7987174202, अजय श्रीवास्तव 9425259047, ऋषि तिवारी 87709 51989, नितिन जैन 9525259745, विजय प्रकाश दास 6260409076, देवव्रत साहा 9407770009, विपुल श्रीवास्तव 9406143560, प्रदीप सिंह 9131888039, सोनसिंह झाली 9406150745 और श्यामलाल मिश्रा 6368649009 के नाम शामिल हैं।

कार्यकर्त्ता जुट जाएं 75 पार का लक्ष्य प्राप्त करने : मौर्य

0
  • आड़ावाल में बूथ, सेक्टर प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिलाध्यक्ष मौर्य ने
  • कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बहा दी है विकास की बयार

नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार के अधीन ग्राम आडावाल में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों, पदाधिकारी -कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

आड़ावाल पहुंचते ही जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल मलाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। बैठक में चुनाव की रणनीति व रुपरेखा तैयारी हेतु विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने संगठन की मजबूती व आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समुचित विकास हुआ है। राज्य के युवा आत्मनिर्भर हो पाए हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। आज हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर है। सरकार की नीतियों के कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवा भी सबसे बेहतर हो चुकी है। हमारी कांग्रेस सरकार ने बीते 4 सालों में प्रदेश में विकास की बयार बहा दी है। श्री मौर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हुआ है। आप सभी 75 पार के संकल्प के साथ भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता के साथ करें और जनविरोधी केंद्र सरकार की नाकामियों को मजबूती के साथ उजागर करें।पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए दृढ़ता से कार्य करें। बैठक में महामंत्री जाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, कोषाध्यक्ष असीम सुता, एनएसयूआई महासचिव ज्योति राव, विजय सिंह, अभिषेक गुप्ता, ज़िला सचिव जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सियाराम नाग, लक्ष्मण सेठिया, धनुर्जय दास सांसद प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष संतोष सेठिया, भगतराम बघेल, मुधियाराम कश्यप, दयाराम कश्यप, महामंत्री शोभाराम कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, दलपत नाग, सुकलधर बघेल, सरनारण राव, महामंत्री संगठन एवं मीडिया प्रभारी रविशंकर दास, संजय कुमार, सचिव डमरूधर बघेल, विकास राव, सह सचिव अस्टिन सुना, साहिल हेयल, तेनसिंग नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

रेणुका सिंह ने सनातन परंपरा का अपमान किया : दीपक बैज

0
  •  सोनिया गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बिफरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज
  • कहा – भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता उजागर

रायपुर केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि रेणुका सिंह का बयान घोर आपत्तिजनक है। रेणुका सिंह ने सोनिया गांधी का ही नहीं, भारत की समस्त नारी शक्ति और सनातन धर्म तथा हिंदू संस्कृति का अपमान किया है।

दीपक बैज ने कहा है कि सनातन परंपरा व भारतीय संस्कृति में एक विवाहित स्त्री का ससुराल ही उसका मूल घर होता है। सोनिया गांधी ने जन्म इटली में लिया था, लेकिन वे विवाहित होकर भारत आईं।पति की शहादत के बाद भी उन्होंने विवाहिता के धर्म का निर्वहन किया तथा अपने जीवन भर का नाता भारत से जोड़े रखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की नेता और सांसद के रूप में सोनिया गांधी ने भारत के आम आदमी को शसक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यूपीए की चैयरपर्सन के रूप में देश के लोगों को सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कदम सोनिया गांधी के निर्देशन में कांग्रेस की सरकार ने उठाकर आम आदमी को मजबूत बनाया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को ठुकरा कर यह साबित किया उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेता रेणुका सिंह ने अपने बयान से भाजपा के नारी विरोधी मूल चरित्र को भी उजागर किया जो दंभ तो भारतीय संस्कृति की भरती है, लेकिन भारतीय परंपराओं, मान्यताओं के खिलाफ बयान देते हैं। रेणुका सिंह अपने बयान के लिए न सिर्फ देश की जनता बल्कि सोनिया गांधी और देश की महिलाओं से माफी मांगे उन्होंने अपने बयान से भारत की आधी आबादी की भावनाओं को आहत किया है।

साइबर सेल और राजहरा पुलिस ने कबाड़ी वाले के विरुद्ध कार्रवाई कर भेजा जेल

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 की दृष्टिगत रखते नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 17.10.2023 को नगर के अलग-अलग मोहल्ले में शांतिभंग करने वाले अनावेदकों (01) अब्दुल मजीद उर्फ बाका पिता ताज मोहम्मद उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 दल्लीराजहरा (02) नोहर मंडावी पिता जोहर मंडावी उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम विटाल थाना राजहरा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

थाना राजहरा के अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 457, 511, 34 भादवि के प्रकरण के फरार आरोपी संजू कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 राजहरा एवं गीतम ठाकुर पिता स्व० भंवर सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा द्वारा दिनांक 07-08.04.2023 की दरम्यानि रात्रि में प्रार्थी मनजीत सिंह संधु के घर में चोरी की नियत से घुसा था जो घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 17.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

रावघाट आंदोलन (नरायणपुर) के 22 सदस्यों की टीम दो दिवसीय जन मुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा पहुंचे

0

दल्लीराजहरा रावघाट आंदोलन के साथी जो कि विगत कई वर्षों से रावघाट को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे है उनकी 22 सदस्यों की टीम दिनाँक 14/10/23 से 15/10/23 को दो दिन दल्ली राजहरा की जमीनी जानकारी लेने आये जिससे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथियो ने सहयोग किया इस दो दिन के दौरे पर दल्ली राजहरा व आसपास के क्षेत्र को किस प्रकार BSP नष्ट कर रही है उसे अपनी आंखों से देखे और समझे और पहले दिन को रात्रिभोज के समय एक चर्चा का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में किया गया जिसमें डॉ शैबाल जाना जी (शहीद अस्पताल), डॉ राजीवलोचन जी (संजीवनी अस्पताल), श्रीमती आशा गुहा नियोगी जी (शहीद शंकर गुहा नियोगी की पत्नी), लैलन साहू जी, अमर बाई ( छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा), तुलसी मरकाम (सरपंच कारुटोला), सोनसाय (लालपानी प्रभावित), अंजोरी दुग्गा (लालपानी प्रभावित), फिरंगी (लालपानी प्रभावित), मंशाराम दुग्गा (लालपानी प्रभावित), से चर्चा किये जिसमे सभी ने अपने अनुभवों को रावघाट के साथियों के साथ साझा किए और दूसरे दिन दल्ली राजहरा का दौरा किये | जिसमे दल्ली राजहरा की वास्तविकता से परिचित हुए|

संवेदनशील रेखचंद जैन को नकारना होगा घातक

0
  • जगदलपुर विधायक जैन की सदाशयता की सानी नहीं
  • गरीब युवक की अर्थी को कंधा दे अंतिम क्रिया में मौजूद रहकर जैन ने निभाया राजधर्म

अर्जुन झा

जगदलपुर अपनी जनता की हर तकलीफ, हर दुख को अपनी पीड़ा समझकर पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने वाला जनप्रतिनिधि ही राजधर्म का अनुगामी कहलाने का असली हकदार है। जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन राजधर्म का सही में अनुपालन करने वाले जनप्रतिनिधि हैं। एक गरीब आदिवासी युवक की अर्थी को कंधा देते हुए मरघट तक पहुंचाकर और अंत्येष्टि निपटते तक दुखी परिवार के साथ खड़े रहकर रेखचंद जैन ने समाज के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की थी। दिल की गहराइयों में उतर जाने वाले इस कदम ने रेखचंद का कद ही ऊंचा नहीं किया है, बल्कि उन्हें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जन जन का दुलारा भी बना दिया है। ऐसे जनप्रिय जनप्रतिनिधि की उपेक्षा कर कांग्रेस अगर किसी और को टिकट देती है, तो यह कांग्रेस के लिए ही घातक साबित होगा।

राजा महाराजाओं के दिन तो गुजरे जमाने की बात हो गई है, मगर एक बात आज भी चलन में है – राजधर्म निभाना। आज के राजा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक माने जाते हैं। क्योंकि राजकाज चलाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। उनसे राजधर्म के पालन की अपेक्षा आज की प्रजा रखती है। प्रजा की इस अपेक्षा पर जगदलपुर के कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन सौ फीसद खरे उतरे हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने में वे हमेशा अव्वल रहे हैं। लोगों के हर दुख तकलीफ में भी वे पीड़ित पक्ष के साथ खड़े नजर आते हैं। क्षेत्र के किसी परिवार में कोई विपदा आई हो, कोई व्यक्ति बीमार पड़ गया हो, किसी गरीब का बेटा धन की तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो रहा हो, किसी गरीब बेटी की शादी में अड़चन आ रही हो, किसी गरीब के घर में चूल्हा न जल पा रहा हो, तब देवदूत बनकर रेखचंद जैन खड़े हो जाते हैं।

जैन की ऐसी सदाशयता के सैकड़ों उदाहरण हैं। छुई मिट्टी खदान धसकने से जब करीब आधा दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई थी, तब सबसे पहले पीड़ितों की मदद के लिए हाथ रेखचंद जैन ने ही बढ़ाए थे। श्री जैन की एक बड़ी खासियत यह है कि वे किसी परिवार में आयोजित खुशी वाले कार्यक्रम में भले ही नहीं जाएं, मगर दुख और शोक के समय वे जरूर पहुंच जाते हैं, चाहे वह परिवार किसी भी दल का समर्थक क्यों न हो। गरीब परिवारों के सदस्य की मृत्यु की सूचना मिलते ही वे फौरन दुखी परिवार के आंसू पोंछने पहुंच जाते हैं। वे अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक भी जाते हैं और अंत्येष्टि निपट जाने के बाद ही लौटते हैं। रेखचंद जैन जगदलपुर के शांतिनगर वार्ड में बीते हफ्ते एक व्यक्ति की अर्थी को कंधा देते दिखे थे। इसके पहले वे सड़क दुर्घटना में मृत पंडरीपानी के एक ग्रामीण की अर्थी को कंधा देते श्मशान घाट तक पहुंचे थे। नगरनार के तालाब में डूबकर मृत छात्र के शव को भी रेखचंद ने कंधा दिया था। रेखचंद जैन की इस संवेदनशीलता ने उन्हें क्षेत्र के लोगों का चहेता बना दिया है।. लोग उनके मुरीद हो गए हैं। अगर ऐसे हर दिल अजीज इंसान को नजरअंदाज कर किसी और को टिकट दिया गया, तो लोगों की भावना आहत होगी और कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भी भोगना पड़ सकता है।

जिला अस्पताल बालोद के पास डी.जे बजाने वाले पर की गई कोलाहल अधिनियम की  कार्यावाही

0
  • थाना बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे व साउण्ड सीस्टम व वाहन को किया गया जप्त

बालोद पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में कोलाहल अधिनियम का उल्लधन करने वालो के विरूद्व माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के गाईड़ लाईन के अनुसार पालन करने हेतु निर्देषित करने पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डये के द्वारा

दिनांक16.10.2023 को पीकप वाहन क्रमांक सी.जी 24 टी 5639 में डी.जे साऊड सिस्टम को बांधकर अधिक आवाज में जिला अस्पताल बालोद के पास डी.जे. को बजा रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके में पहुंच कर बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे. बजाने वाले कुणल साहू पिता अमरचंद साहू उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 27 चंदैनीभाठा राजहरा जिला बालोद के विरूद्व थाना बालोद में इस्तगासा क्रमांक 01/23 धारा 15 कोलाहल अधिनियम की कार्यावाही किया गया है।

लोगों को खुशहाल बनाना भूपेश से सीखें मोदी : बैज

0
  • सूटबूट वाले प्रधानमंत्री के राज में देश हो रहा है भुखमरी का शिकार: कांग्रेस
  •  मोदी ने कुपोषितों की बात न सुन, सिर्फ अपनी सुनाई

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने देश में बढ़ती भुखमरी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का एक ही मकसद है गरीब, मजदूर, कुपोषित और भूख से पीड़ित लोगों के लिए चलने वाली योजनाओं के बजट में कटौती करना है।
दीपक बैज ने कहा कि 2022 में भुखमरी के मामले में भारत विश्व स्तर पर 107वें नंबर पर था। इसमें सुधार होने के बजाय आज देश 111वें नंबर पर पहुंच गया है। देश के 18.7 प्रतिशत बच्चे बेहद कमजोर हैं, 58 प्रतिशत बच्चियों में खून की कमी पाई गई है। यह बेहद चिंताजनक विषय है। 125 देशों में भारत भुखमरी के मामले में पड़ोसी देशों से भी खराब स्थिति में है। देश की 16.6 प्रतिशत आबादी कुपोषित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दिन में कई बार कपड़े बदलने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सूट बूट की सरकार देश में भुखमरी खत्म करने में असफल साबित हुई है। मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति ने ही गरीबों के जीवन में विकराल संकट उत्पन्न किया है। बीते 9 साल से नरेंद्र मोदी अपनी मन की बात सुना रहे हैं जबकि उन्हें भूखे कुपोषित कमजोर वर्ग की आवाज को सुनना चाहिए। भुखमरी खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की है, कोई योजना नहीं बनाई, ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के बच्चे सबसे ज्यादा कुपोषित हैं। इससे समझ में आता है कि इन वर्गों को लेकर मोदी सरकार भेदभाव की नीति से काम कर रही है दुर्भावना से ग्रसित होकर काम कर रही है।

देश पर बढ़ा कर्जभार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद देश में कर्ज बढ़ा है, महंगाई बढ़ी है, रोजी रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। किसान हताश और परेशान हैं, लोगों मे निराशा घर कर गई है। सरकारी संपत्तियों हवाई जहाज, रेलवे स्टेशन बेचे जा रहे हैं, केंद्र की सरकारी नौकरियों मे भर्ती बंद है। सरकारी योजनाओं को चलाने के लिए केंद्र के पास पैसा नहीं है, बजट में कटौती की जा रही है। इसी का ही परिणाम है कि देश भुखमरी के दायरे से बाहर आने के बजाय और गर्त में जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी के चलते परिवार के मुखिया अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को सुपोषित आहार दवाइयां और भरपेट भोजन देने में भी स्वयं को लाचार और असमर्थ महसूस कर रहे हैं। केंद्र की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं, धरातल पर उतर नहीं रही हैं।

गरीबी से उबर गई बड़ी आबादी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से सीखना चाहिए की कैसे लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जाता है। कांग्रेस सरकार द्वारा व्यक्ति विकास की दिशा में किए गए कार्यों और शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं से 56 महीने में प्रदेश के 40 लाख लोगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।सभी लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर थी। प्रदेश में 2018 में रमन सरकार में 37 प्रतिशत बच्चे कुपोषित थे, 47 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित थीं। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक का प्रभाव है लगभग 2 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आए हैं। एनीमिया पीड़ितों की संख्या में बड़ी कमी आई है।

जन सहयोग और संजय बैंस के सहयोग से बना सीसी रोड

0

दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत अरमुरकसा के नया पारा कला मंच के पास का सीसी रोड पूरे ब्लाक के लिए मिशाल हो गया जन सहयोग और जनपद सदस्य संजय बैंस के सहयोग से शानदार सीसी रोड का निर्माण हो गया मोहल्ले वासियों के मांग था की हमारे कला मंच के सामने पूरा सीसी सड़क बने हमे धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के एक मात्र यही जगह बरसात के दिनों में कीचड़ और गर्मी के दिनों में धूल से भरा रहता है कला मंच के समाने सीसी रोड बनने से हम मोहल्ले वासियों को एक धरोहर मिल जाएगा मोहल्ले के लोगो की बात पर जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद निधि से दो लाख रुपए दिए पर इतनी राशि पर सीसी होना मुश्किल था और ग्रामीण जन पूरे जगह पर सीसी सड़क बनाना चाहते थे |

ग्रामीणों के तरफ से कहा गया की हम श्रम दान करेंगे और एक रुपए भी हम मजदूरी नहीं लेंगे जनपद सदस्य संजय बैंस ने भी मोहल्ले वासियों की गांव की प्रति अपनी जिम्मेदारी देख खुशी से कहा की आपका और हमारा सपना भी एक है गांव का विकास तो मैं भी आप सभी से एक बात मैं भी कहूंगा अपने निधि के अलावा और जितने भी सामग्री को आवश्यकता होगी उसे मैं अपने स्वयं के खर्चे से करूंगा और मैं भी आपके साथ अपना भी श्रम दान करूंगा मोहल्ले वासियों की अथक मेहनत और संजय बैंस के सहयोग से शानदार सीसी रोड सड़क का निर्माण हुवा अरमुरकसा निवासी हलधर गोरे मुन्ना ने बताया की हम लोगो ने अपनी समस्या हमारे जनपद सदस्य के पास रखा और हमारी बड़ी समस्या का निराकरण किए हमारी बातों को रखते हुए अपने निधि के अतिरिक्त पचास हजार रुपए करीब अपने स्वयं से भी निर्वाह किए है हम आभारी है और पूरा मोहल्ला भी आभारी रहेगा इस श्रम दान करने वाले संतानु मात्रे रमेश लेडिया चमेली नायक खेमीन निर्मलकर नीता रावटे सुहाता रावटे दुर्गा रावटे कुमारी गोरे मनोज लेडिया बेद राम रावटे जागृत राम लेडिया मेहर सिंग लेडिया हिरामन लेडिया एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे

नवरात्र के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय का हुआ पूजन प्रवेश कार्यक्रम संपन्न

0
  • कार्यकर्ता सम्मेलन मे जमकर गरजे भाजपा नेता विधानसभा चुनाव में लिया जीत का संकल्प तीनों प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन

बालोद:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओं ने किया प्रवेश कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जिले भर के कार्यकर्ताओं का हुजूम ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ निर्माण भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किया वहीं बालोद जिले का निर्माण भाजपा शासन काल में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बालोद को जिले की सौगात दी किंतु भाजपा के कार्यकर्ता अपना जिला भाजपा कार्यालय के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने अपने कार्यकाल में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में निरंतर प्रयास कर जिला स्तर पर संगठन के कार्यों को करने के लिए सर्व सुविधा युक्त विशाल जिला भाजपा कार्यालय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की लगभग 1 वर्ष में ही जिला भाजपा कार्यालय ने मूर्त रूप ले लिया सुसज्जित कार्यालय में नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना कर प्रवेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया

भाजपा कार्यालय में प्रवेश कर पहला कार्यक्रम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा के क्षेत्रीय सांसद मोहन मांडवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पावर ने स्वागत उद्बोधन मे जिला भाजपा कार्यालय भवन की आवश्यकता एवं निर्माण से जुड़ी बातों को रखा कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से जिले में भाजपा की सत्ता नहीं है अटल जी के कविता को पढ़ाते हुए कहा कि अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा उन्होंने तीनों प्रत्याशियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर विजय श्री दिलाने पार्टी के पक्ष में एक-एक वोट दिलाने का संकल्प दिलाया मुख्य वक्ता सांसद मोहन मंडावी ने अपने चित परचित अंदाज में कहा कि 10 वर्षों से बालोद जिले की जनता प्रताड़ित है मोदी जी के नेतृत्व मे देश की दशा और दिशा तेजी से बदली है आज प्रदेश मे 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने तेजी से विकास की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है चारों तरफ भ्रष्टाचार और भय का माहौल है चम्मच में बासी खाकर छत्तीसगढ़ वालों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का पाठ पढ़ा रहे हैं 5 साल में जनता ने उनके कार्यों को देखा है अब पूरा मन बना लिया है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा भाजपा की सरकार बनेगी|

प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि बंजारी माता की कृपा से उनके आंचल में जिला कार्यालय निर्माण हुआ है उनके आशीर्वाद से जिले के तीनों विधानसभा सीट में कमल खिलेगा जनता का अपार समर्थन भाजपा के साथ है यह माहौल बन गया है
प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 16 लाख मकान के पैसे मोदी जी ने भेजी मुख्यमंत्री बघेल ने नहीं बनने दिया क्योंकि मोदी जी का नाम होगा 64 लाख लोगों को आवास को नहीं बनने दिया 36 वादे करके आए कांग्रेस सरकार के मंत्री टि एस सिंहदेव ने स्वयं कहा था कि हम धोषणा पत्र के 12 वादे को भी नहीं निभा पाए हैं शराबबंदी का वादा कर शक्ति की आराधना के पर्व पर मातृशक्ति को ठगने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है महिला होते हुए भी प्रदेश प्रभारी शैलजा कहती हैं कि शराब बंदी नहीं हो सकती छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नीतियों से नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है चावल घोटाला कर रसोई से 5 हजार करोड़ का चावल चुराने वाली बघेल सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है अब भाजपा की सरकार बनना तय है|

बालोद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा कहा कि एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी बनाकर बूथ पर भाजपा के समर्थन के लिए कार्य में चुट जाए हम विश्व के सबसे बड़े पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमने जनहित में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है हमने शराबबंदी के लिए धरना प्रदर्शन किया है बेरोजगारी को लेकर आंदोलन किया है प्रदेश की झूठी सरकार के विधायक क्षेत्र में अवैध शराब ,अवैध उत्खनन, जुआ सट्टा में संलिप्त रहे 19 माह की आपातकाल में जनसंघ से लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को हिला नहीं पाए कांग्रेस के नेता स्वर्गीय नारायण राव पवार बंसीलाल जैन विनायक सोनी लखन छाता विवेक कौशिक सहित दो नेम सिंह साहू एवं भाजपा कोई स्थापित करने वाले प्रतिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मरण कर नमन किया कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों से हर वर्ग आहत है संविदा कर्मी ,युवा वर्ग, मातृ शक्ति आदि से केवल झूठ बोला गया है इस झूठ की सरकार को अब जनता उतरेगी भाजपा की सरकार पुनः बनने वाली
डौंडी लोहार के भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कहा कि मां दंतेश्वरी मैया के आशीर्वाद से परिवर्तन यात्रा भाजपा ने आरंभ की थी आज संयोग से नवरात्रि पर बंजारी मैया की धरती पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है यहां के विधायकों ने केवल अपना विकास किया है क्षेत्र की जनता की स्थिति बदबद से बत्तर है भेड़िया परिवार ने गरीब आदिवासियों के खून चूसने का काम किया है कांग्रेस के विधायक केवल भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं 5 वर्षों तक जनता की शुध लेने का इन्हें मौका नहीं मिला
गुण्डरदेही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने बुथ से एक-एक कार्यकर्ता तैयार रहे गांव में अवैध शराब बेचने वाली यह सरकार यहां के विधायक सेवा कम दुकान खोलकर अधिक बैठ गए हैं 40% से कम पर काम स्वीकृत नहीं करते सभी कार्यकर्ता इस सभा से विजय का संकल्प लेकर जाएं जनता तैयार बैठी है भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने मां बंजारी के आशीर्वाद से तीनों विधानसभा में भाजपा की विजय सुनिश्चित है जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है इस सभा में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, राजेंद्र राय सहित पवन साहू, यशवंत जैन, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, लेख राम साहू, अभिषेक शुक्ला, सुदेश सिंह,छगन देशमुख,नरेश यदु , त्रिलोकी साहू, राकेश छोटू यादव, सुशीला साहू, मोहन जैन, प्रतिभा चौधरी, कृतिका साहू ,प्रेमलता साहू ,शरद ठाकुर, नरेश साहू,जयेश ठाकुर, संजय दुबे, राजीव शर्मा ,शाहिद खान ,सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू, कौशल साहू ,मनीष झा, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, राकेश द्विवेदी ,रुपेश सिन्हा ,आदित्य पिपरे, दीपा साहू, टोमन साहू, जितेन्द्र साहू, शुभ सिह कुरेटी, अकबर तिगाला, डिशोक जांगड़े, लोकेश श्रीवास्तव, कमलेश सोनी कमल पनपालिया सुरेंद्र देशमुख,शेखर वर्मा,दुर्गा नंद साहू,पलक ठाकुर, संजय साहू ,गिरजेश गुप्ता,एकांत पवार , खिलेश्वरी साहू,लीला शर्मा ,डामेश्वरी साहू, रश्मि साहू , मोहनी देवांगन,सत्या गांवरे ,सीता साहू, पूनम साहू, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, चित्रसेन साहू नरेंद्र सोनवानी भुवन साहू मेहत्तर नेताम, टोमन साहू, खेदुराम साहू, रमन टुवानी, कुलदीप कत्याल, धरम साहू ,खिलु राम साहू, प्रकाश नाहर, युसूफ खान, नरेंद्र सोनवानी, खेमलाल देवांगन ,विकास जैन ,महेश्वरी ठाकुर, डॉ मोना टुवानी, नीतू सोनवानी, सरोज गंगबेर, संतोष देवांगन, टी ज्योति, रामसहाय साहू, होनील दत्त पटेल, सतानंद साहू ,गजेंद्र यादव, मनन गुप्ता, यशवंत साहू, हरिश्चंद्र साहू, गणेश राम साव,कुलदीप यादव, लोकेश साहू ,अरुण साहू ,पार्थ साहू, मनीष साहू अजेंद्र साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS