दल्लीराजहरा राजनांदगांव मुख्य मार्ग में पोपलाटोला गांव के मोड़ पास कार अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर पेड़ में जा टकराई जिससे भिलाई निवासी अजय शाहिनी की मौत हो गई बताया जा रहा है अजय शाहनी अपनी फैमली के साथ दल्ली राजहरा अपने ससुराल आए थे वही रात को वापसी अपने घर भिलाई जा रहे थे । तभी घटना घटी साथ में उनकी पत्नी और दो बच्चे थे पत्नी और बच्चों को मामूली चोट आई हैं । लोहारा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दिया वही मृतक अजय शाहनी को मरचूरी में रखा गया पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा कल उनके लड़के का जन्मदिन भी था।
जनहित में काम करती आई है कांग्रेस : जानकी राम सेठिया
- भूपेश बघेल सभी वर्गों के कल्याण के लिए उठा रहे हैं सार्थक कदम
- धान खरीदी का दायरा और दर बढ़ाना स्वागत योग्य ऐतिहासिक पहल
बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य जानकी राम सेठिया ने कहा है कि देश और छत्तीसगढ़ का उत्थान और नागरिकों का कल्याण सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों, किसानों, कर्मचारियों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और पुनः चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे और इस दिशा में काम करते रहेंगे। एक बयान में सेठिया ने कहा है कि होश संभालने के बाद से ही मैं कांग्रेस के मामूली सिपाही और आम कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के विचारधारा को आत्मसात कर जीवन यापन करते आ रहा हूं। आज के माहौल में कांग्रेस जो कर सकती है कोई भी नहीं कर सकता। आजादी के बाद भारत में लोग खाने पीने की चीजों के लिए तरसते थे। लोगों के पास काम नहीं था। कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार और राजीव गांधीने देश के लिए बहुत काम किया। 1983-84 में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत पूरे रे भारत के गरीबों को घर बनाने के लिए जमीन और अनुदान राशि दी गई, लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराए गए। आज के दौर में सभी राजनीतिज्ञ स्वार्थ साधने में लगे हैं। आपसी मनमुटाव बढ़ गया है। यह सब सन 2000 के बाद से शुरू हुआ है। 79 वर्षीय जानकी राम सेठिया ने कहा कि मेरी एक ही ख्वाहिश है कि मुझे मृत्यु कांग्रेस सरकार के रहते प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में अच्छे कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी किसानों से 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ और प्रति क्विंटल धान 2840 रूपए की दर से में इस वर्ष अक्टूबर, नवंबर माह में करने का फैसला किया है। कांग्रेस सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। सेठिया ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार अपने पिछले चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है। वर्तमान में संविदा कर्मचारयों द्वारा हड़ताल की जा रही है। उनको मैं बताना चाहता हूं कि नियमितीकरण की उनकी मांग शासन के संज्ञान में है। कर्मचारी धैर्य रखें, भूपेश बघेल सरकार उनके हित में जल्द निर्णय लेगी।
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
- एडिशनल एसपी सहित चार थानों की पुलिस जुटी है पतासाजी में
- आश्रम छात्रावास में 22 जुलाई की रात हुआ था बच्ची से दुष्कर्म
जगदलपुर एडिशनल एसपी समेत चार थानों की पुलिस भी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। घटना को चार दिन बीत चुके हैं। इस बीच मामले को लेकर आदिवासी समाज ने भी मोर्चा खोल दिया है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के एर्राबोर स्थित पोटा केबिन कन्या आश्रम छात्रावास में 22 जुलाई की रात 8 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हुई थी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी एक था या एक से ज्यादा। घटना के 4 दिन बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित चार थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

मामले की पड़ताल करने भाजपा का पांच सदस्यीय दल एर्राबोर पहुंचा है। सर्व आदिवासी समाज के सुकमा जिला अध्यक्ष पोज्जा राम मड़कामी ने छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। छात्रावास में लगा सीसीटीवी कैमरा भी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। घटना के बाद आधा दर्जन छात्राएं आश्रम छोड़कर अपने गांव लौट गई हैं। एर्राबोर पोटा केबिन में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कैमरा खराब, साहब ने नहीं दिया ध्यान
सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाखों रुपए खर्च कर आश्रम छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि आश्रम में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। पोटा केबिन छात्रावास में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन छात्रावास में जिस जगह पर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई वहां लगा सीसीटीवी कैमरा लंबे समय से खराब है। विभागीय अधिकारी बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर होते तो शायद हादसा टाला जा सकता था। सीसीटीवी कैमरा खराब होने की जानकारी विभाग के जिला प्रमुख को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मामले में लापरवाही बरतने के कारण छात्रावास अधीक्षिका एवं सहायक अधीक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रशासन मेहरबान बना हुआ है। शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डीडीएमसी की होती है। वर्षों से सुकमा जिले में कुंडली मारकर जमे अधिकारी पोटा केबिन की व्यवस्था को लेकर अनजान बने हुए हैं। इस घटना में कहीं ना कहीं विभाग के अधिकारी की उदासीनता साफ झलक रही है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सुकमा जिला प्रमुख से फोन संपर्क कर पोटा केबिन के हालातों पर चर्चा का प्रयास किया गया, उनके मोबाइल फोन में कॉल जाती रही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
भाजपा की टीम ने की पड़ताल
प्रदेश महामंत्री ने भेजी जांच की घटना की खबर लगते ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने 5 सदस्यीय जांच टीम एर्राबोर रवाना किया। इस टीम ने मौके पर पहुंच घटना की विस्तृत पड़ताल की। जांच दल में विधायक रंजना साहू, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, सुधीर पांडे शामिल थे। भाजपा ने इतने गंभीर मामले पर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।*वर्सन
पुलिस मामले को लेकर गंभीर
घटना को लेकर पुलिस गंभीर है । आरोपी की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव मंडल की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय विशेष टीम के अलावा चार थानों की पुलिस जुटी है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
कर्मियों को हाईकोर्ट से राहत, फिर से पहुंचे नौकरी पर
जगदलपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आकस्मिक निधि और कलेक्टर दर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें सेवा से पृथक करने संबंधी शासन के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार 26 जुलाई को विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज के समक्ष जगदलपुर ब्लॉक में विभिन्न पदों पर पदस्थ रहे चतुर्थ श्रेणी
कलेक्टर दर के कर्मचारियों ने ज्वाइनिंग दी।
जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने शासन के आदेश के अनुपालन में बस्तर शिक्षा जिले के विभिन्न विभागीय कार्यालयों और शालाओं में कार्यरत आकस्मिक निधि व कलेक्टर दर के 276 भृत्यों व अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसी साल मार्च माह में सेवा से अलग कर दिया था। प्रभावित कर्मचारियों ने शासन के इस फैसले को बिलासपुर उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के ग
फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आज अनेक कर्मचारियों ने जगदलपुर विकासखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर बीईओ मानसिंह भारद्वाज के समक्ष पुनः ज्वाईनिंग दी।
अवैध रूप से गांजा तस्करी करनेआरोपी कार छोड़कर भाग गया, तलाशी करने पर 1 क्विंटल से ज्यादा गंजा मिला
बालोद थाना पुरूर मिली एक और बड़ी सफलता थाना पुरूर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ परिवहन पर बड़ी कार्यवाही घटना में प्रयुक्त प्रयुक्त वाहन मारुति स्पीट कार का रंग ग्रे कमांक MH-31-FA-7546 कीमती 7,00,000/० एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 1क्विंटल 37 किलो किंमती 13.70,000/ वाहन सहित जुमला कीमती 20.70.000/रुपये को किया गया जप्त 2- आरोपी वाहन चालक फरार अवैध गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेल दुर्ग आनंद छाबड़ा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कुमार नामक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर जिला बालोद बोनीफास एक्का के प्रभारी पुलिस थाना पुर उप. निरीक्षक अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में धानापुर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण मे बड़ी सफलता हासिल की गई। दिनांक 25.07.2023 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक मारुती स्वीट कार कमांक MH-31-FA-7546 के चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाजा रखकर उडिसा से महाराष्ट्र की ओर आ रही है कि सूचना पर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन एवं 30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी बाद मुखबीर से सूचना मिला कि राजाराव पठार के जंगल अंदर एक मारुती स्वीट कार कमांक MH-31-FA-7546 को छोड़कर भाग गया है सूचना पर मौके पर जाकर विधिवत् कार्यवाही कर वाहन की तलाशी लेने पर मारुती स्वीप्ट कार कमांक MH- 31-FA-7546 के पीछे सीट एवं वाहन की डिक्की में कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 1 क्विंटल 37 किलो किमती 13.70,000/ रू० वाहन सहित जुमला कीमती 20.70.000/रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं फरार आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 20) एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया।उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू आरक्षक लिखन साहू किशोर साहू, गुणेश यादव, छोटू सोनकर, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा, डोमेन्द्र कुमार रावटे की सराहनीय भूमिका रही।
बूथ चलो अभियान के तहत दल्लीराजहरा के सेक्टर छः के अंतर्गत वार्ड नंबर 24 के बूथ क्रमांक 179 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न
दल्लीराजहरा _ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तर मंडल कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के सेक्टर छः के अंतर्गत वार्ड नंबर 24 के बूथ क्रमांक 179 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक वार्ड 24 के मंच राधा कृष्ण मंदिर के पास में रखी गई।इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, उत्तर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय,सेक्टर अध्यक्ष के ईश्वर राव और बूथ अध्यक्ष सुमन मेश्राम ने अपनी बात वार्ड व बूथवासियों के समक्ष रखा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को वार्डवासियों को बताई और आने वाले विधान सभा चुनाव में मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने तथा भूपेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की सराहना करते उसे जन जन तक पहुंचाने और कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही।

वहीं वार्ड वासियों ने भी अपनी समस्या से अवगत कराया, समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने लिए उचित माध्यम तक पहुंचाने की बात कही गई। इस बैठक में बूथ के पदाधिकारी अनिल कोम्बे, जसविंदर सिंह गिल, मून गुप्ता भाना बाई, श्याम बाई, रवि कुमार, रंजीत यादव, सुरेश यादव अमित, किशोर कुमार, सुधु राम, दीपक, श्याम लाल साहू रामकुमार पटेल डीएम चौधरी रमा निषाद रेखा सारथी फुलेश्वरी पिंगला मानिकपुरी राम कुमारी बलेसर यादव सरस्वती अनुमति यादव सुमन मिश्रा गोमती कीर्तन भाई रेवती सती देवी चौहान पुष्पा चौरे पुष्पा चौरे जमुना दिलेश्वर साहू दिलेश्वर साहू शांति बाई पापा राव गजेंद्र गजेंद्र गणपत अनिल यादव धर्मेंद्र यादव रवि चावरे अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्ड वासी उपस्थित रहे।
करपावंड में कुत्तों का आतंक
बकावंड ग्राम पंचायत करपावंड में मंडी पारा रोड, सरस्वती शिशु मंदिर, किसन हार्डवेयर से हाई स्कूल तक आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं। ये कुत्ते सरस्वती शिशु मंदिर के अनेक बच्चों तथा कई बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं। शाम 7 बजे के बाद इन कुत्तों का आतंक और भी बढ़ जाता है। रात के समय कस्बे के उक्त भागों से इक्का दुक्का व्यक्ति निकलने का साहस नहीं जुटा पाते। शहर में डॉग बाईट की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। सरकारी अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है।लोगों को बाजार से ऊंची दर पर एंटी रैबिज इजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
मणिपुर की हिंसा के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला
रायपुर मणिपुर में हो रही क्रूर हिंसा, महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकने, वहां शांति बहाली की मांग तथा मणिपुर में विगत कई महीनों से मीडिया को प्रतिबंधित करने एवं इंटरनेट को पूरी तरह बंद रखने के कारण , पत्रकारिता को हतोत्साहित करने की सरकारी कोशिशों को बंद करने की मांग को लेकर रायपुर में मानव श्रृंखला एवं सभा का आयोजन हुआ। 25 जुलाई की शाम स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ( आई जे यू) ने रायपुर शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियन, किसान संगठन, शिक्षक संगठन, छात्रों संगठन, युवाओं, महिला संगठनों और आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, महासचिव वीरेंद्र कुमार शर्मा तथा प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली ने मानव श्रृंखला में भागीदारी की। कार्यक्रम में सीटू राज्य सचिव एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने कहा कि, आज शहर के प्रमुख शांतिकामी और प्रगतिशील, जनवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और मणिपुर में कई महीने से जारी वीभत्स हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ तथा इन्हें रोक पाने में अक्षम केंद्र सरकार की आपराधिक खामोशी का तीव्र विरोध करते हुए मणिपुर की जनता के साथ एकजुटता के लिए मानव श्रृंखला बनाई और जोशीले नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया।मानव श्रृंखला में सीटू, किसानसभा, आदिवासी एकता महासभा, बीमा कर्मियों, इप्टा , एसएफआई, जनवादी नवजवान सभा, शिक्षक संघ, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन( इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन), जनम, आदिवासी एकता महासभा, प्रतिशील उरांव आदिवासी संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।मानव श्रृंखला के पश्चात सभा आयोजित की गई जिसे सीटू राज्य महासचिव एम के नंदी, सी जेड आई इ ए महासचिव धर्मराज महापात्र, आईपीटीए के अरुण काठोटे, राजेश अवस्थी, आदिवासी एकता महासभा के अलेकजेंडर तिर्की, कांता केरकेट्टा, गुरविंदर सिंह चड्डा, मनीष टोप्पो ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता के वायरल वीडियो पर गुस्से का इजहार करते हुए एक स्वर से केंद्र सरकार को मणिपुर में जातीय हिंसा को बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री की इस मामले में 79 दिनों तक चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए लेकिन बजाय इसके वे इस पर बयान देने तक को तैयार नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि, गृह मंत्री के दौरे के बाद भी स्थिति और बिगड़ी। राज्य में भाजपा याने डबल इंजन की सरकार के बाद भी वहां मुख्यमंत्री को हटाया नहीं गया। यह घटना वहां सरकार के आदिवासी विरोधी चेहरे के साथ ही उसके घृणा और नफरत की राजनीति को उजागर करती है जो देश में लोकतंत्र के लिये अच्छा नही है।सभी वक्ताओं ने मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए मणिपुर में तत्काल शांति बहाल किए जाने, जिनके जान माल का नुकसान हुआ उन्हें पर्याप्त सहायता देने, राहत शिविर में रह रहे लोगों की सुरक्षित घर और गांव वापसी के लिए कदम उठाने तथा हिंसा के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। पी सी रथ अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ ने कहा कि मणिपुर में मीडिया पर अघोषित प्रतिबंध, पत्रकारों को प्रभावित इलाकों में जाने से रोकने, महीनों से इंटरनेट बंद रख कर लोगों के नागरिक अधिकारों को स्थगित रखना चिंताजनक है। लोकतंत्र को बचाने के लिये पत्रकारिता को बचाये रखना जरूरी है।आज के प्रदर्शन, मानव श्रृंखला और सभा में प्रमुख रूप से अजय कन्नोजे , सुरेंद्र शर्मा, के के साहू, संदीप सोनी, गजेंद्र पटेल, राजकुमार सोनी, पी सी रथ, वीरेंद्र शर्मा, सुधीर तम्बोली आज़ाद, कांता केरकेट्टा, आनंद प्रकाश टोप्पो, बसंत तिर्की, सिल्वेस्टर इक्का, राजेश पराते , विभाष पैतुंडी, मारुति डोंगरे, पंचू निषाद, अर्चना एडगर, साजिद रजा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।
फिर लोकसभा में मुखर नजर आए बस्तर के सांसद दीपक बैज
- गृहमंत्री से सदन में मांगी देश की जनसंख्या के बारे में जानकारी
- सरकार पूछा देश में जनगणना कराने का इरादा है या नहीं ?
- कोविड के कारण स्थगित कर दी गई हैं जनगणना की गतिविधियां
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद व्यस्तता काफी बढ़ जाने के बावजूद बस्तर के सांसद दीपक बैज संसद में काफी मुखर नजर आए। इस बार उन्होंने जनसंख्या का मुद्दा उठाया और आबादी के आंकड़े केंद्र सरकार से मांगे। उन्होंने पूछा कि देश में जनगणना कराने का सरकार का ईरादा है या नहीं? दीपक बैज जिस दिन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, उस दिन से ही उनकी व्यस्तता और भी बढ़ गई है। इसके पहले एक सांसद होने के नाते बैज पर सिर्फ बस्तर लोकसभा क्षेत्र की ही जिम्मेदारी रही है।

पीसीसी चीफ बनने के बाद पूरे राज्य में पार्टी के कार्यों की जवाबदेही उन पर आ गई है। बावजूद बैज सांसद पद के अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों द्वारा संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष किए गए प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी दी थी। इसके साथ ही सांसद दीपक बैज संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा लेते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखरता से आवाज उठा रहे हैं। लोकसभा में बैज ने सोमवार को देश की जनसंख्या की स्थिति का मसला उठाकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि क्या भारत विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है? क्या सरकार का विचार सही आंकड़ों का पता लगाने के लिए जनगणना कराने का है ? ताकि सामाजिक योजनाओं का लाभ वंचित तबके तक पहुंच सके। सरकार का ईरादा कब तक जनगणना कराने का है? बैज के इन प्रश्नों के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग एवं जनसंख्या प्रभाग के ऑनलाइन प्रकाशन के मुताबिक विश्व जनसंख्या प्रॉस्पेक्टस 2022 के अनुसार 1 जुलाई 2023 को चीन की कुल अनुमानित जनसंख्या 142, 65, 71, 000 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा प्रकाशित जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जुलाई 2023 को भारत की अनुमानित जनसंख्या 139, 23, 29, 000 है। गृह राज्यमंत्री राय ने बताया कि जनगणना 2021 कराने की सरकार की मंशा भारत के राजपत्र में 28 मार्च 2019 को अधिसूचित हुई थी। कोविड -19 के कारण जनगणना 2021 और संबंधित फील्ड गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।
कुसुमकसा में वार्ड नंबर एक में तीन लाख का सौगात जनपद सदस्य संजय ने किया भूमि पूजन
दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत कुसुमकसा में वार्ड नंबर एक में जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने निधि से तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाली सी सी रोड का भूमिपूजन किया कार्यक्रम में सरपंच शिव राम सिंदरामे उप सरपंच दीपक यादव उपस्थित रहे वार्ड पंच आसमा बेगम ने बताया की मेरे वार्ड में कही पर भी सी सी रोड नही है हम कई जगह आवेदन कर चुके थे पर पहली बार हमारे जनपद सदस्य ने इस वार्ड के लिए राशि स्वीकृति करा कर हमारी मांग पूरा किए है मैं पूरे मोहल्ले वासियों के तरफ से आभार मानती हु वार्ड वासी सत्येंद्र राजाभोज ने बताया की हमारे वार्ड में सरकार के तरफ से सिर्फ एक नाली का निर्माण हुवा है उसके बाद ये दूसरा काम रोड बन रहा है पूरा मोहल्ला कीचड़ रहता था जो इस सड़क बन जाने से सुंदर हो जाएगा ग्राम सरपंच ने बताया की गांव में जितने भी विकास हो रहा है उसमे हमारे जनपद सदस्य जी का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है कार्यक्रम में मुख्यतीथ जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की वार्डवासी मुझे सी सी रोड के लिए आग्रह किए थे मैं स्वयं जाकर मोहल्ले को देखकर लगा इस रोड में सीमेंट सड़क की आवश्यकता है इस सड़क में स्कूल जाने वाले बच्चो को भी तकलीफ होता था इसलिए मैं अपने निधि से तीन लाख का स्वीकृति प्रदान किया हु अब इस सड़क को सुंदर और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी आपकी है इस कार्यक्रम में लोकेश सिन्हा नीलोफर खान आसमा बेगम अशोक दबाले गौतम साहू लोमन धनकर देव प्रसाद प्रभु धनकर इदरीश खान उपस्थित रहे।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



