आज दिनांक 12/06/2023 को छत्तीसगढ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जगदलपुर जिला बस्तर का एक दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम मुरिया सदन धरमपुरा मे रखा गया। इस कार्यक्रम मे आदिवासी शासकीय सेवको को 32%आरक्षण के अनुसार पदोन्नती की मांग,बस्तर संभाग मे होने वाली शासकीय नौकरी मे स्थानीय आदिवासी युवको को प्राथमिकता,के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण मुद्दो पर संगठन द्वारा अगामी दिनो मे एक बडा आन्दोलन की तैयारी के संबंध मे विचार विमर्श किया गया ।इस कार्यक्रम मे प्रान्तीय अध्यक्ष आर एन ध्रुव, आर सी ध्रुव, टोमेशवर ध्रुव, अकतु ध्रुव मंगलूराम कश्यप, डी एस नेताम ,बी एस नेताम, एल एस नाग, सोनसारी बघेल, विरेन्द्र मौर्य, चनदूराम मंडावी ,सुनेद नाग,चरण सिंह पुजारी,जगन्नाथ बघेल, गौतम नाग,सामू राम मौर्य लिलेशवर सिंह ध्रुव कोषाध्यक्ष शासकीय सेवक विकाश मंच,दीपक मौर्य, नितेन चन्द्रवंशी, कमल कशयप , प्रमोद मरावी,अनिल नाग,अर्जुन नाग,श्रीमती शारदा कश्यप सहित आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
स्वर्णकार को ब्राह्मण समाज ने दिया बस्तर गोंचा का न्योता
जगदलपुर 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज ने बस्तर गोंचा पर्व 2023 में शामिल होने का निमंत्रण अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार को दिया। 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वरनाथ खम्बारी, उपाध्यक्ष सुदर्शन पाणिग्रही, गजेंद्र पाणिग्रही, नरेंद्र पाणिग्रही, मिनकेतन पाणिग्रही, योगेश पाणिग्रही, हेमंत पांडे, मोहन पाणिग्रही ने श्री स्वर्णकार से सौजन्य मुलाकात कर बस्तर गोंचा महापर्व 2023 में शामिल होने का न्योता उन्हें दिया।
कैंपा मद के सवा करोड़ रुपए डकारने वाले अफसर पर कार्रवाई कब?
- बचने के लिए राज्य के एक मंत्री के दर पर जा पहुंचा यह वन अधिकारी
- वित्तीय अधिकार छीन जाने के बाद भी तेवर ढीले नहीं पड़े अफसर के
- अर्जुन झा
जगदलपुर फर्जी बिलों के जरिए तथा भंडार क्रय नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से बिल पेश कर कैंपा मद के लाखों रुपयों के वारे न्यारे करने वाले बस्तर वन मंडल के एक अफसर पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आरोप है कि यह अफसर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर सवा करोड़ से अधिक राशि डकार चुके हैं। इसका खामियाजा अफसर को अपने वित्तीय प्रभार गंवाकर भोगना पड़ा है। फर्जीवाड़ा पर पर्दा डालने राजधानी में दीगर विभाग के मंत्री के दर तक दौड़ लगा चुके इस अफसर का हौसला इस कदर बुलंद है कि वे सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों पर भी भारी पड़ने लग जाते हैं। वे इन जनप्रतिनिधियों के आदेश निर्देश को दरकिनार करने में पीछे नहीं रहते। इस अफसर की कार्यप्रणाली से सत्ताधारी दल के नेता भी नाराज हैं और मुख्यमंत्री से भी उनके खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। कैम्पा मद की राशि की बंदरबांट को लेकर बस्तर वन मंडल का एक अफसर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके कारनामों की चर्चा राजधानी स्थित वन विभाग के दफ्तरों में भी है। जानकारी के अनुसार जांच में एक करोड़ 30 लाख रु. की गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। मामले की जांच की फाईल राजधानी में कैंपा मद के सीईओ के पास दबी पड़ी है। खबर है कि दीगर विभाग के एक मंत्री के करीबी होने के कारण मामला फाइलों में दब गया है। यदि किसी सामान्य कर्मचारी ने ऐसा कृत्य किया होता, तो वह अब तक बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया होता। साथ ही उससे रिकवरी का फरमान में जारी हो चुका होता। एक मंत्री के दबाव में मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।*बॉक्स**इस तरह किया गया फर्जीवाड़ा*फर्जी बिलों के जरिए सरकारी खजाने में सेंधमारी की गई है। अक्टूबर 2022 और जनवरी 2023 के बस्तर वन मंडल के प्रमाणकों की जांच के बाद मामला सामने आया। जांच में पाया गया है कि एनुअल एलन ऑफ ऑपरेशन (एपीओ ) के तहत वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में वृक्षारोपण मद की अवशेष राशि को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सीधे वन मंडल अधिकारी स्तर पर खर्च कर गंभीर अनियमितता बरती गई है। बीते वर्ष की बचत राशि को खर्च करने में राज्य कैम्पा के जारी दिशा-निर्देशों को दर किनार करते हुए इन दो महीनों में कागजों में एक कंपनी को सवा करोड़ से अधिक का भुगतान कर बंरदबाट का खेल खेला गया है।*बॉक्स**बिगड़े वनों को सुधार में भी खेल* राज्य कैम्पा मद की राशि से बिगड़े वनों का सुधार किया जाना था। इसके लिए एक तथाकथित कंपनी को वृक्षारोपण, एएनआर क्षेत्र में रासायनिक खाद, ग्रोथ हॉर्मोन एवं रासायनिक खाद के बदले सवा करोड़ का भुगतान की बात उजागर हुई है। कहा जा रहा है कि न पेड़ लगाए गए, न खाद खरीदी न ही कोई काम कराया गया। हवाई किला खड़े कर राशि हजम कर ली गई।*जांच में अफसर पाया गया है दोषी*कैम्प मद के सीईओ व्ही श्रीनिवास राव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक एवं अन्य दो सहयोगियों से कराई गई थी। आईएफएस द्वारा की गई जांच में भी डीएफओ को जिम्मेदार ठहराया जा चुका है। इनके अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्दोष पाया गया है। जांच रिपोर्ट कैम्पा सीईओ तक पहुंच चुकी है।*बॉक्स**मातहतों को भी लपेटने की तैयारी*वित्तीय प्रभार छीन लिए जाने के बाद वन मंडलाधिकारी ने राजधानी तक दौड़ लगाई थी, लेकिन वित्तीय प्रभार वापस पाने में वे सफल नहीं हो पाए।इस मामले में पूरी तरह दोषी एक ही अफसर को ठहराया गया था, लेकिन अब उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बराबर का जिम्मेदार ठहराए जाने की खबर है। ऐसी चर्चा है कि उक्त अफसर राजधानी में आकाओं से संपर्क कर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी संलिप्त कराने में सफल हो चुका है। जांच रिपोर्ट तैयार हुए दो माह से अधिक का वक्त निकल चुका है, लेकिन राजधानी के अफसर भी गोलमोल जवाब देने लगे हैं। वहीं सत्ताधारी दल के अनेक बड़े नेता वन मंडल अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे हैं। ये नेता पूरे मामले की शिकायत जल्द ही मुख्यमंत्री से करने वाले हैं।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने कहा कि जांच रिपार्ट प्राप्त हो चुकी है। दोषियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है जो बहुत जल्द जारी होगा।
बाजार में शेड निर्माण के नाम पर सजाया भ्रष्टाचार का बाजार
- डीएमएफटी मद से मिले 37 लाख रुपए की हुई जमकर बंदरबांट
- ग्रामीणों को रोजगार देने के बजाय सरपंच ने ठेकेदार से कराया काम
बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में अधिकारियों की आंखों के सामने भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला गया और अधिकारी मुंह मोड़े बैठे रहे। बाजार में शेड निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार का बाजार सजाते हुए जिला खनिज निधि न्यास (डीएमएफटी) से प्राप्त रकम की बंदरबांट कर ली गई। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के बाजार में शेड निर्माण के लिए जिला खनिज निधि न्यास से दो बार में कुल 37 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।निर्माण गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

यह काम ग्राम पंचायत बकावंड के माध्यम से कराया जा रहा है। सरपंच और पंचायत सचिव ने स्थानीय मजदूरों और राजमिस्त्रियों को सीधे काम न देकर पूरा निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दे रखी है। ठेकेदार ने भी यहां के मजदूरों को काम पर नहीं रखा। वहीं जो मजदूर लगाए गए, उन्हें भी बहुत ही कम मजदूरी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से शेड ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। उसके चंद दिनों में ही क्षतिग्रस्त होकर ढह जाने की संभावना है। ऐसे में बड़ी गंभीर घटना भी हो सकती है।ग्रामीणों ने कहा है कि बकावंड के सरपंच और सचिव ने कमीशन खाने के फेर में ठेकेदार के माध्यम से घटिया शेड निर्माण कराया है। अनेक ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के माध्यम से सन 2020 से लेकर अब तक कराए गए सारे कार्यों की जांच कराई जाने पर करोड़ों रुपयों की गड़बड़ी सामने आएगी। 15वें वित्त, मूलभूत मद, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद समेत अन्य मदों से विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में भारी गड़बड़ियां हुई हैं। विभागीय जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत करने पर वे जांच के लिए डगमगा रहे हैं।जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहने को तो एसडीओ को निर्माण की जांच के लिए निर्देशित कर दिया है, मगर एसडीओ साहब कहते हैं कि बड़े बड़े कार्यों में छोटी मोटी गलतियां तो होती रहती हैं। इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इससे साफ जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में नीचे से ऊपर तक सब मिले हुए हैं।
दे दिया है जांच का आदेश
जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी का कहना है कि मैं आपको दो-तीन दिन में बता दूंगा कि जांच में क्या खामियां मिली हैं। मैंने एसडीओ ठाकुर को जांच के लिए कह दिया है। ठाकुर ने जांच रिपोर्ट अभी तक मेरे पास नहीं भेजी है।
अपार जन स्नेह पाकर अभिभूत हो उठे विधायक रेखचंद जैन
- कहा संसदीय सचिव ने – आपका यह कर्ज जीवनभर नहीं चुका पाऊंगा
- जन्मदिवस पर मिला आप सभी का प्यार मेरे जीवन की थाती है
जगदलपुर जन्मदिन पर लोगों से असीम स्नेह और प्यार ने संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन अभिभूत हो उठे। कहा – आप लोगों से मिला यह स्नेह मेरे जीवन की अनमोल थाती है। आपका यह कर्ज मैं जीवनभर में नहीं चुका पाऊंगा।विधायक रेखचंद जैन के जन्मदिन पर नगर और समूचे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का अदभूत संगम देखने को मिला। अपने इस खास दिन की शुरुआत जैन ने अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन एवं परिवार के सदस्यों के साथ कुलदेवी मांजी सा एवं अंबे माता की पूजा अर्चना कर की। पश्चात वे मां दंतेश्वरी मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा, मस्जिद मजार, जिनालय समेत अन्य धर्मों के प्रार्थना स्थलों में जाकर आराधना की। इस बीच जैन ने दीन दुखियों और जरूरतमंदों की यथा संभव सहायता की। कांग्रेस के लोगों ने विभिन्न देवालयों में रेखचंद जैन की दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम वीर सावरकर भवन में आयोजित था। वहां भजन, गीत संगीत की बयार शाम तक बहती रही। वहां सांसद दीपक बैज, नगर निगम सभापति कविता साहू तथा अन्य कांग्रेस नेता जैन को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भी वीर सावरकर पहुंचकर रेखचंद जैन को बधाई दी। वहां का दृश्य देखकर लग रहा था कि लोगों ने अपना सारा प्यार श्री जैन पर मानो एक ही दिन में उंडेल दिया हो। विधानसभा क्षेत्र के गांवों से भी सैकड़ों लोग जैन को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। रेखचंद जैन ने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उम्र में जैन से छोटे लोगों ने उनके पैर छुए और बधाई दी। लोगों से मिले इस अपार स्नेह और प्यार से जैन अभिभूत हो उठे। उन्होंने कहा कि आप सबने जो आशीर्वाद, स्नेह तथा प्यार की सौगात दी है, उसके लिए मैं और मेरा कांग्रेस परिवार दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। आपके स्नेह का मैं व्यक्तिगत रूप से आप सबका अत्यधिक आभारी हूं। इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपके स्नेह की यह डोरी ही हमेशा मेरे कर्म का संबल रही है और आगे भी रहेगी, यह विश्वास आपको मैं दिलाता हूं। दोस्त, साथी और शुभचिन्तकों ने मेरे जन्म दिवस के आयोजन के लिए जो सद्प्रयास किया है, इसके लिए मैं उनका भी शुक्रगुजार हूं लेकिन यह शब्द भी मुझे उनके अपनेपन, प्यार व प्रेरणा के आगे बौना प्रतीत होता है।
सांसद दीपक बैज ने विधायक रेखचंद जैन का कराया मुंह मीठा
- जन्मदिन की बधाई देने पचासों कार्यकर्त्ताओं संग पहुंचे सांसद
जगदलपुर आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने अपने साथियों के साथ संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन को उनके जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की बधाई दी। सांसद बैज ने गीत गाकर रेखचंद जैन को शुभकामनाएं दी।आयोजन स्थल पर पहुंचते ही बैज ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन को गले लगा लिया। उन्होंने श्री जैन की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। सांसद दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेताओं ने बर्थडे सांग गाया। फिर केक खिलाकर श्री जैन का मुंह मीठा कराया। बैज के बाद अन्य सभी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने बारी -बारी से जैन को केक और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पार्षद कोमल सेना, अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, सांसद प्रतिनिधि बस्तर आशीष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग, विमल, गौरव अयंगर, नीलम कश्यप, एस नीला, लखन, दुर्गा आदि मौजूद थे।
केंद्र की भाजपा सरकार पर फिर जमकर बरसे विधायक लखेश्वर
- सम्मान निधि वापस मांगे जाने पर मोदी सरकार की कर दी खिंचाई
- चौरासिन माता और गंगादई मातागुड़ी का किया भूमिपूजन
बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। किसान सम्मान निधि के नाम पर दी गई रकम को वापस मांगे जाने पर बघेल ने मोदी सरकार की खिंचाई कर डाली। वे कोलचुर में माता गुड़ियों, अहाता और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। बघेल के कोलचुर सिवनागुड़ा पारा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा उनका भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम मातागुड़ी का भूमिपूजन व ग्रामदेवी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद हमने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है. हमेशा हमने लोगों के बीच पहुंच परेशानियों से अवगत होने के बाद लोगों से राय लेकर जरूरत की योजनाएं को लागू की हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना, गोठान, बेरोजगारी भत्ता, देवगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं हमारी सरकार ने लाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम कियाहै। बघेल ने कोलचुर में कलार समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। जिला खनिज संस्थान न्यास योजना से मिडिल स्कूल नदी सागर में 7 लाख की लागत से अहाता निर्माण का बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने भूमिपूजन किया। बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष लगाते हुए कहा कि खरीफ की बोनी के वक्त किसानों को पैसे की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में किसानों से सम्मान निधि वापस मांगकर मोदी सरकार उन्हें परेशान ही नहीं कर रही, बल्कि उनका अपमान भी कर रही है। केंद्र सरकार पहले किसानों के खाते में पैसे डाल उसे किसान सम्मान निधि का नाम दिया और अब उन्हें अपात्र ठहराते हुए रकम वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। यह भाजपा के दोमुहे चरित्र को दर्शाता है। इस दौरान गणेश बघेल, दिनेश यदु, बैद्यनाथ मौर्य, मानसिंह कवासी, हेमराज बघेल, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर, रूद्रप्रताप यादव, राजेश कुमार, पूरन कश्यप, रमेश, जयदेव बघेल एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
जुआडियानो से 9300 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त
जुआडियानो के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की बडी कार्यवाही थाना गुण्डरदेही में धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के मार्गदर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे अवैध जुआ सट्टा पर लगाम लगाने थाना गुण्डरदेही क्षेत्र मे लगातार किया जा रहा है। कार्यवाही।दिनांक 10.06.2023 को हमराह स्टाफ के टाउन पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर टाउन गुण्डरदेही रवाना हुआ था दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना मिला कि शिवमंदिर नदियापारा गुण्डरदेही आम जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेला रहा है कि मुखबीर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो दो व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकडा गया, नाम पता पुछने पर अपना नाम 01.हरिराम सोनकर पिता नरेश सोनकर उम्र 28 साल 02. दयालु सोनकर पिता गोपाल सोनकर उम्र 25 साल साकिनान गुण्डरदेही का रहने वाला बताया जिसके पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 9,300 रूपया को जप्त कर अप.क्रमांक 235/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, सउनि लता तिवारी, सउनि डोमन साहू आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश साहू, आर. सुमित पटेल, आर. सुनिल कुमार का योगदान रहा।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


अर्बन पीएचसी के निर्माण कार्य को जुलाई माह तक करें पूर्ण :- कलेक्टर विजय दयाराम के
- कलेक्टर ने अर्बन पीएचसी सहित अन्य विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हाइ वैल्यू कमर्शियल क्रॉप पर भी स्टार्ट अप को भी दे बढ़ावा – कलेक्टर
जगदलपुर 11जून 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारपारा और धरमपुरा के निर्माण कार्य को जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अर्बन पीएचसी तक पहुँच मार्ग, बाउंड्रीवाल निर्माण, हमर अस्पताल का निर्माण,पार्किंग स्थल के साथ-साथ भवन के डिजाइन व रंगरोगन के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्थित पेड़ो को बचाते हुए विकास कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विजय ने रविवार को जगदलपुर शहर के अर्बन पीएचसी सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए संचालित थिंक-बी कार्यालय का निरीक्षण किया। थिंक बी से जुड़े अधिकारियों और स्टार्ट अप करने वाले संस्था के प्रतिनिधियों से चर्चा किए। कलेक्टर श्री विजय ने हाइ वैल्यू कमर्शियल क्रॉप,बस्तर को अलग पहचान देने वाले उत्पाद व कला और स्थानीय मार्केट के आधार पर स्टार्ट अप करने पर जोर देते हुए स्टार्ट अप संस्था के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में मॉडल कॉलेज के संचालन के लिए भवन और आवश्यक संसाधन के लिए अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देर रात अर्बन पीएचसी का किया निरीक्षण
कलेक्टर विजय ने शनिवार की रात गीदम रोड़ राजेन्द्र नगर वार्ड में स्थित अर्बन पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। साथ ही लाला जगदलपुरी ग्रन्थालय का भी निरीक्षण कर पुस्तकालय में पढ़ रहे अध्ययनार्थियों से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी और संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा किए। निरीक्षण में अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, निगम आयुक्त पैकरा भी साथ रहे।
विधायक राजमन ने छिंदगढ़ ब्लॉक को दी लाखों की सौगात
- अनेक ग्राम पंचायतों में होगा सीसी रोड, पुलिया व देवगुड़ी का निर्माण
- वनांचल के विकास को मुख्यमंत्री बघेल दे रहे हैं प्राथमिकता : बेंजाम
लोहंडीगुड़ा चित्रकोट क्षेत्र के विधायक राजमन बेंजाम ने रविवार को छिंदगढ़ विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों को लाखों रुपयों के निर्माण कार्यों की सौगात दी।. उन्होंने इन कार्यों का भूमिपूजन भी किया। बेंजाम ने छिंदगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत बोकड़ा ओडार में मुख्य मार्ग से आयतू घर तक 10 लाख की लागत से 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण, शिव मंदिर मार्ग पर 2 नग 1.50 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण लागत 8.40 लाख, ग्राम पंचायत कुकानार की इंदिरा कालोनी में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 15 लाख, बस्तर विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत कूकानार के पेरमा पारा मार्ग में 2 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए, भंडाररास पुजारीपारा से कलारपारा तक 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 10 लाख, ग्राम पंचायत बोदारास में मंजारपारा मेन रोड से पनारापारा तक 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 10 लाख, बस्तर विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत बोदारास में भंडारिन माता देवगुड़ी निर्माण लागत 5 लाख रु. ग्राम पंचायत बोदारास के आश्रित ग्राम कुम्हाररास में भंडारिन माता देवगुड़ी निर्माण लागत 5 लाख रु. ग्राम पंचायत पेदारास के पुजारीपारा पहुच मार्ग पर दो नग 1.50 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण लागत 8.40 लाख, ग्राम पंचायत टांगररास में महिमा मार्ग पर दो नग 2 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण 12.40 लाख रु. भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत कुकानार में गौठान का निरीक्षण भी किया



