City Media - Page 794 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 794

आपूर्तिकर्ता को अनुमोदन से दुगुनी राशि का किया भुगतान

0
  • तात्कालीन सीएमएचओ डॉ. डी. राजन का एक और कारनामा
  • प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने फिर लगाया अनियमितता का आरोप

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मौजूदा संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉ. डी राजन पर बस्तर के सीएमएचओ पद पर रहने के दौरान सामग्री, दवाई और चश्मा क्रय ने बड़ी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि डॉ. राजन ने अनुमोदित राशि से दुगुनी राशि का भुगतान आपूर्तिकर्ता को करने का उल्लेख दस्तावेजों में किया है। वहीं न्यूनतम निविदा दर से अधिक दर के बिल कथित आपूर्तिकर्ता द्वारा पेश किए गए और बिलों के आधार पर आंख मूंदकर भुगतान भी कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को बस्तर के संभाग आयुक्त श्याम धावड़े को ज्ञापन सौंपकर सीएमएचओ रहते डॉ. राजन द्वारा कथित रूप से की गई गड़बड़ी की जांच एवं कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीएमएचओ के पद पर रहते हुए डॉ. राजन ने सन 2021- 22 में जिला अंधतत्व निवारण समिति के लिए दवाइयां, चश्मे, उपकरण आदि की खरीदी के लिए निविदा आमंत्रित की थी। संजय ऑप्टिकल्स जगदलपुर को इन सामग्री की आपूर्ति का काम दिया गया था। सामग्री आपूर्ति के एवज ने इस फर्म को न्यूनतम अनुमोदित दर से दुगुनी से भी ज्यादा राशि 2 लाख 27 हजार 260 रु. का भुगतान कर दिया गया। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त फर्म द्वारा प्रस्तुत बिलों और विभागीय दस्तावेजों ने अनेक विसंगतियां उजागर हुई हैं। बगैर वर्क आर्डर के उक्त फर्म से सामग्री क्रय की गई। देयक क्रमांक 116 में अंकित सामग्री का बिल न्यूनतम निविदा दर से अधिक का पेश किया गया है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगे जाने के बाद डॉ. राजन ने 22 फरवरी 2022 को फर्म के नाम पत्र जारी कर ज्यादा भुगतान की गई राशि तीन दिन में लौटाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद फर्म ने 21 अप्रैल 2022 को एनएफटी के माध्यम से अतिरिक्त राशि 1 लाख 22 हजार 370 रु. लौटा दी। विलंब से राशि जमा कराने पर नोटिस जारी करने के बाद फर्म द्वारा पुनः 18, 700 रु. जमा कराए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि राशि लौटाने का आदेश फर्म को 22 फरवरी 2022 की तिथि पर जारी किया गया, जबकि विभाग की कैशबुक में फर्म के देयकों की इंट्री 28 मार्च 2022 की तिथि पर की गई। संघ का कहना है कि इस तरह की त्रुटियां भूलवश नहीं हुईं, बल्कि जानबूझकर की गईं हैं। क्योंकि सामग्री क्रय और भुगतान की फाइल विभाग की अनेक टेबलों से गुजरी होगी, तब क्या उस समय किसी की नजर नहीं पड़ी होगी ? संघ ने संभाग आयुक्त से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा डॉ. राजन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, महारानी जिला इकाई अध्यक्ष लक्ष्मी टांडिया, ब्लॉक किलेपाल अध्यक्ष रोजलीन, महारानी अस्पताल इकाई जिला सचिव नीरज कुमार, नेत्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष हनुमंत सोनी, महेंद्र पाण्डेय, भीकम साहू एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

दास परिवार की खुशियों में शामिल हुए सांसद दीपक बैज

0

बैज ने रोजविन की बेटी अनायजा दास को दी जन्मदिन की बधाई

जगदलपुर सोमवार को बस्तर के सांसद दीपक बैज कांग्रेस नेता रोजविन दास के परिवार की खुशियों में शामिल हुए। बैज रोजविन दास की सुपुत्री अनायजा दास के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर तक्षशिला पार्क में आयोजित समारोह में पहुंचे थे। बैज ने अनायजा दास को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पार्षद कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, सहदेव नाग, आशीष मिश्रा, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, जॉर्ज टोप्पो, शादाब अहमद, नीलम कश्यप, विमल, एस. नीला कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बकावंड में कराया गया 264 जोड़ों का आदर्श विवाह

0
  • रचनात्मक कार्यों के लिए युवा जनजागरण समिति से जुड़ें : बघेल

बकावंड जनजागरण अभियान नवयुवक समिति बकावंड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन 264 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सुखदेई कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन बघेल व दिनेश यदु उपस्थित थे। समिति के संस्थापक सदस्य एवं विधायक लखेश्वर बघेल ने जानकारी दी कि रचनात्मक कार्यों को अंजाम देने की सोच के साथ बकावंड के युवाओं ने बस्तर जनजागरण अभियान नवयुवक समिति का गठन दशकों पहले किया था। तबसे यह समिति लगातार जनसेवा और रचनात्मक कार्य करती आ रही है। इस संस्था का उद्देश्य पिछड़े बस्तर जिले में बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे दूसरों के लिए आदर्श बन सकें। सन 1996 से संस्था ने उन जोड़ों के आदर्श विवाह का बीड़ा उठा रखा है, जिन्होंने समाज के विरुद्ध जाकर एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है। उनका विधिवत विवाह कराकर उन्हें सामाजिक मान्यता दिलाने का काम संस्था कर रही है। इसके अलावा गरीब जोड़ों का भी विवाह संस्था कराती आ रही है। संस्था द्वारा मोंगरापाल में 1200 जोड़ों का आदर्श विवाह बस्तर के लिए एक रिकार्ड रहा है। 1996 से अब तक 4306 जोड़ों का आदर्श विवाह संस्था के माध्यम से सम्पन्न कराया जा चुका है। इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के सदस्य बधाई के पात्र हैं। बघेल ने कहा कि और भी युवा इस संस्था के सेवा व रचनात्मक कार्यों से जुड़ें। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को सभी अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सिर्फ शादी कराना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। लोग आपसी अनबन व पारिवारिक विवाद को सुलझाने तथा जीविकोपार्जन के लिए भी संस्था से मदद ले सकते हैं। सांसद बस्तर दीपक बैज ने आदर्श विवाह, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक आयोजन समेत विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाओं के सम्मान के ऐसे कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश भी डाला। बलराम मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्था के संस्थापक सदस्य रतन कश्यप ने स्वागत प्रतिवेदन में कहा कि बस्तर नवयुवक जनजागरण मंडल की मुहिम और रचनात्मक सोच लखेश्वर बघेल की देन है। आज यह संस्था अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए माता हिंगलाजिन विद्यापीठ का भी संचालन कर रही है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम, दानदाताओं, जनजागरण मंडल के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं भी

समापन समारोह के दौरान मैराथन दौड़, बालीबाल, कबड्डी, एकल गायन, सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कूकानार में रीपा की गतिविधियों का कमिश्नर ने किया अवलोकन

0
  • आर्थिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए की सराहना

जगदलपुर कमिश्नर श्याम धावड़े ने सुकमा जिले के कुकानार में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा ) का निरीक्षण किया। रीपा में संचालित आर्थिक गतिविधियों के तहत ब्रेड एवं रस्क निर्माण इकाई, मशरूम उत्पादन सेंटर, बाड़ी विकास के तहत सब्जी उत्पादन का अवलोकन कर बेहतर संचालन के लिए कमिश्नर ने सराहना की। उन्होंने रीपा सेंटर की ब्रेड निर्माण इकाई में काम कर रही महिलाओं से चर्चा कर अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला समूह द्वारा बनाए रस्क का पैकेट भी खरीदा। श्री धावड़े गोठान के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सीईओ श्री देवांगन, वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी, जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आदिम संस्कृति के संरक्षण में जूटे हैं सीएम बघेल : रेखचंद

0
  • संसदीय सचिव जैन ने गरावंड में किया मातागुड़ी का लोकार्पण

जगदलपुर संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित रुपशिला माता और परदेशिन मातागुड़ी का लोकार्पण किया। जैन माता रुपशिला और माता परदेशिन के वार्षिक मेले में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से हमारी आदिवासी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है।

माता गुड़ी हमारी आस्था के केंद्र हैं। हम हर सुख-दुख में अपने देवी देवताओं की गुड़ी में पूजा अर्चना करते हैं और इसलिए हमारी सरकार आने के बाद माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ किया गया है। फलस्वरूप आज मेरे विधानसभा क्षेत्र में 150 से अधिक देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा हमारी सरकार द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषक न्याय योजना के अंतर्गत पुजारी, सिरहा, गुनिया, मोहरिया, अठपहरियों व पुजारियों को 7 हजार रुपए का मानदेय भी प्रदान किया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी ने संबोधित करते हुए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को महत्त्वपूर्ण सौगात देने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल ने क्षेत्रीय बोली भतरी में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच गरावंड खुर्द महादेव बघेल, उप सरपंच संतुला सेठिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता रमेश पात्रो, सियाराम, अर्जुन, ललित नाग, भोला, बनसिंग बघेल, देवराज, घासीराम, गुरुराम, मंगतू कश्यप, दलसाय नाग, सुंदर नाग, सेनापति नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बालोद जिला की श्रीमती सत्या साहू बनी विभाग महिला समन्वय टीम की सह-संयोजिका,राजनांदगांव, बालोद,चौकी,खैरागढ़ जिला की जिम्मेदारी

0

बालोद :- हनुमान मंदिर महावीर चौक राजनांदगांव मे महिला समन्वय टीम की महत्वपूर्ण बैठक लेने प्रांत संयोजिका श्रीमती रश्मि द्विवेदी का बिलासपुर से आगमन हुआ जिन्होने मातृशक्ति को मार्गदर्शन देते हुये आगामी माह होने वाले विभाग स्तरीय महिला सम्मेलन की विस्तार से चर्चा की। आयोजित बैठक को विभाग प्रचारक तुलसी राम ,व विभाग कार्यवाह डेमन तरार ,जिला कार्यवाह विष्णु साव ने भी सम्बोधित किया ।इस बैठक में महिला समन्वय टीम की विभाग संयोजिका श्रीमती पूर्णिमा साहू, सह संयोजिका कमलेश शारस्वत,श्रीमती सत्या साहू दल्ली राजहरा, सदस्य संगीता शुक्ला, छाया तिवारी, राजेश्वरी साहू ,जमुना देवी साहू,सुश्री मणी भास्कर गुप्ता, रीतू शर्मा, रूपाली शर्मा, रंजू बावनकर को विभाग की जिम्मेदारी दी गई वही चौकी जिला संयोजिका कंचनमाला भूआर्य, सह संयोजिका निर्मला सिन्हा, पूर्णिमा सांडिल्य, बालोद जिला संयोजिका प्रतिमा चौधरी, सह संयोजिका योगिता साहू मुजगहन, राजनांदगांव जिला संयोजिका मोना गोसाई, सह संयोजिका पुष्पा यादव, मीना यादव खैरागढ़ जिला संयोजिका, लुकेश्वरी जंघेल सह संयोजिका रेखा देवदास को अहम जिम्मेदारी दिया गया है। यह सभी दायित्त्ववान मातृशक्ति विभाग के चारो जिला मे टीम विस्तार जल्द से जल्द करके विभाग मे सूची प्रेषित करेंगे ताकि संगठन मे सक्रियता बढ़े विभाग टीम से लेकर नीचे स्तर तक मातृ शक्ति की टीम तैयार करने जिले की बहने लगातार सम्पर्क कर कार्य विस्तार करने मे सहायक व सहभागी बनेंगे ।

आयोजित बैठक में श्रीमती पूर्णिमा साहू कमलेश शारस्वत सत्या साहू संगीता शुक्ला छाया तिवारी मणी भास्कर गुप्ता राजेश्वरी साहू आभा श्रीवास्तव मोना गोसाई जमुना देवी साहू रीतू शर्मा रूपाली शर्मा कंचनमाला भूआर्य निर्मला सिन्हा रेखा देवदास पूर्णिमा सांडिल्य रंजू बावनकर पुष्पा यादव लुकेश्वरी जंघेल रंजना साहू मीना यादव थारिणी निषाद योगिता साहू उषा गुप्ता खिलेश्वरी साहू सहित दल्ली राजहरा डौण्डी लोहारा बालोद चौकी औंधी डोगरगांव खैरागढ़ छुईखदान पाड़ादाह घुमका क्षेत्र तुमड़ीबोड़ राजनांदगांव जिला से महिलाएं उपस्थित थे। वही इस बैठक मेंविश्व हिन्दू परिषद के राजनादगांव जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, रिंकू तिवारी, अनिस बोरकर, का बैठक को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा । बैठक को नवनियुक्त विभाग की संयोजिका श्रीमती पूर्णिमा साहू ने संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी की गरिमामय उपस्थिति हेतु बहुत बहुत आभार प्रथम विभाग बैठक के बाद क्रमश जिला बैठक की तैयारी करने समस्त बहने टीम विस्तार पर ध्यान देंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद मोहन मंडावी के पहल पर हर्ष

0

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रति निधि मण्डल द्वारा बी.ई.एम.एल. के ठेका श्रमिकों की मजदूरी मे भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन और अधिकारियों की सह से किये जा रहे भ्रष्टाचार के निदान हेतू स्थानिय सांसद महोदय मोहन मण्डावी जी से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच व समस्या के निदान करने के लिए मांगो से अवगत कराया गया व भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विवाद उत्पन्न करने के लिए, प्रबंधन द्वारा घोषित ट्रेड यूनियन की भूमिका के बारे में बताया गया। तब सांसद महोदय द्वारा प्रबन्धन के अनैतिक कार्यो रोष व्यक्त करते हुए श्रम उपायुक्त रायपुर के आदेश 2019 को अभी तक क्रियांवित नही करने पर रोष जताया गया और विगत 4 माह से भूख हड़ताल कर आंदोलन पर किसी प्रकार की पहल नही करने पर स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया गया। सांसद मोहन मण्डावी ने दल्ली राजहरा माइंस में व्याप्त मजदूरों के शोषण व भ्रष्टाचार के विषय मे उप श्रमायुक्त रायपुर आर.के.पुरोहित को मोबाईल में आदेशित किये कि शीघ्र ही भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को बोलकर बी.ई.एम.एल.के ठेका श्रमिको को समस्याओ का निदान करे। सांसद मोहन मण्डावी जी के इस सार्थक पहल से राजहरा के बी.ई.एम.एल. के ठेका श्रमिकों व अन्य ठेका श्रमिको को उम्मीद और खुशी जाहिर किये है व ठेका श्रमिकों द्वारा कहा गया है कि समय समय पर सांसद महोदय द्वारा इस प्रकार से ध्यान देने पर नियमित कर्मचारियों व ठेका श्रमिको के शोषण मे कमी आएगी। सांसद मोहन मण्डावी व प्रतिनिधि मंडल के बैठक के लिए स्थानीय सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े जी का विशेष योगदान रहा व बैठक में उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल में जीत गुहा नियोगी (अध्यक्ष, जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़), बसन्त रावटे (सचिव जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़), संजय सिंग (बी.ई.एम.एल. प्रतिनिधि), किसन रावटे (जन मुक्ति मोर्चा सदस्य), भोला प्रजापति (जन मुक्ति मोर्चा सदस्य) उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लोहारा क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 15.05.2023 42 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 13,200 रू. वसूला गया जुर्माना।बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र में विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं यातायात नियमों से आम जनों को जागरूक करना है।

दिनांक 14.05.2023 को कुल 42 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 13,200 रू. समन शुल्क वसूल किया गयाथाना डी. लोहारा क्षेत्र में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 23 मौके पर वाहन के कागजात पेश नही करने, 03 बिना नंबर प्लेट, 06 तीन सवारी, 07 यातायात नियमों का पालन नहीं करना, 03 प्रकरण बिना हेलमेट के वाहन चलाना कुुल 42 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व उपरोक्त धाराओं में जुर्माना वसूल किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहर के विकास के लिए कलेक्टर से मेयर और पार्षदों ने की मुलाकात

0

जगदलपुर बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. से आज जिला कार्यालय में महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। महापौर श्रीमती साहू ने कलेक्टर विजय दयाराम के. को बुके भेंटकर उनका सम्मान किया। महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने शहर विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, कनीज फातिमा, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, पार्षद सूर्या पाणि, कोमल सेना, ललिता राव, श्वेता बघेल, लता निषाद, कमलेश पाठक, बलराम यादव, सुखराम नाग, नेहा धुव, शुभम यदु, मनोनीत पार्षद अमरसिंह, कौशल नागवंशी, अम्माजी राव, पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद, आभास महंती आदि उपस्थित थे। कलेक्टर विजय दयाराम के. से मुलाकात में शहर विकास को लेकर काफी लंबी चर्चा की गई। उन्होंने सभी के सहयोग से शहर को विकास का नया आयाम देने की बात कही।

कभी व्यवस्थित हो भी पाएगा जगदलपुर का संजय बाजार

0
  • शहर के तीनों पौनी पसारी परिसर भी अब तक नहीं हो सके हैं आबाद
  • बाजार की सड़कों के बीच दुकानें लगाकर किया जा रहा है कारोबार

जगदलपुर शहर के लोगों को सब्जियां खरीदने में किसी तरह की परेशानी न हो और एक ही जगह सारी सब्जियां मिल जाएं, इस उद्देश्य से संजय बाजार का निर्माण कराया गया है, लेकिन संजय बाजार स्वयं अव्यवस्था का शिकार हो गया है। अब यह बाजार ग्राहकों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। दुकानदार बीच सड़क पर दुकानें लगा रहे हैं, जिसके कारण बाजार के अंदर आवागमन बाधित हो रहा है। संजय बाजार में ग्राहकों तथा दुकानदारों का सामान लेकर आने वाले वाहनों के आवागमन के लिए चौड़ी सड़कें बनाई गई हैं। दुकानों के बीच भी काफी जगह छोड़ी गई है। दुकानों के सामने फुटपाथ बनाई गई है।

सब्जी व्यवसायियों को बैठने के लिए ऊंचे प्लेटफार्म बनाकर उनके ऊपर शेड लगवाए गए हैं। ताकि बारिश और गर्मी के दिनों में सब्जी व्यवसायियों को कोई परेशानी न हो और लोगों को कीचड़ से सुरक्षित रहकर सब्जियां खरीदने में सहूलियत हो सके। लेकिन अब संजय बाजार पूरी तरह से अव्यवस्थित हो चुका है।सब्जियों तथा अन्य वस्तुओं का व्यवसाय करने वाले लोग सड़कों के बीच दुकानें सजाकर बैठने लगे हैं।उन्हें व्यवस्थापित करने के लिए पौनी पसारी परिसर बनाए गए हैं, लेकिन अब तक ये तीनों पौनी पसारी परिसर आबाद नहीं हो पाए हैं। यहां पर व्यवसायियों को जगह आवंटित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद व्यवसायी अब भी रास्तों पर ही बैठकर व्यवसाय कर रहे हैं। बारिश के दिनों में कीचड़ के बीच लोग सब्जी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं। वहीं जिन दुकानदारों ने दुकानें ले रखी हैं, वे अपनी अपनी दुकानों के सामने की जगह पर अवैध कब्जा कर दुकानों को आगे तक और दांए बांए भाग में विस्तारित कर लिया है। इसके चलते फुटपाथ के लिए जो जगह छोड़ी गई थी, वह अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। संजय बाजार का प्रवेश द्वार भी व्यवसायियों के अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा कई बार संजय बाजार को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया, ये कोशिशें कामयाब नहीं हो सकी। कुछ दिनों तक दुकानदार अपनी अपनी जगह पर व्यवसाय करते हैं, इसके बाद फिर से पुराने ढर्रे पर चलने लग जाते हैं। कुछ खास जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के दबाव के चलते अधिकारी कड़ी कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।*बॉक्स**याद आती है कलेक्टर प्रवीर कृष्ण की पहल* व्यवस्था सुधारने के लिए तत्कालीन कलेक्टर प्रवीर कृष्ण ने गोल बाजार की दुकानों को संजय बाजार में स्थानांतरित किया था। उस समय व्यापारियों को परेशानी जरूर हुई थी, लेकिन कलेक्टर ने जनता की सुविधा के लिए संजय बाजार को आबाद करके ही दम लिया था। उसके बाद कुछ दिनों तक व्यवस्था बहुत अच्छी बनी रही। फिर धीरे-धीरे संजय बाजार अव्यवस्थित होता चला गया। लोग कलेक्टर प्रवीर कृष्ण की इस पहल को अब याद करने लगे हैं। विदित हो कि पुराने गोल बाजार में व्यवस्था चरमरा गई थी। भीड़ के चलते जगह की कमी होने लगी थी। वाहनों की पार्किंग के लिए वहां कोई व्यवस्था नहीं थी। बारिश के दिनों में कीचड़ के बीच सब्जी विक्रेता बैठ कर व्यवसाय करते थे और लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संजय बाजार का निर्माण किया गया है, लेकिन अब संजय बाजार भी दुकानदारों और दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते पूरी तरह अव्यवस्थित हो चला है। यहां तक कि वहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए जो जगह छोड़ी गई है उस पर भी अतिक्रमण हो गया है। लोगों का कहना है कि जब तक नगर निगम और जिला प्रशासन कड़ाई के साथ कार्यवाही नहीं करेंगे, तब तक संजय बाजार की व्यवस्था को सुधारना असंभव ही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS