City Media - Page 805 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 805

मोटर सायकल व कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

आरोपी के कब्जे से एक स्कार्पियो कार व पांच मोटर सायकल जुमला कीमती 4,00,000 रूपये बरामदमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहम्मद शकील खान पिता सैनुल खान उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका बाबा बाडी वर्क्स का दुकान है, दिनांक 23.04.2023 को सुबह करीबन 10.00 बजे सोहेल हैदर फारूकी अपने स्कार्पियो कार क्रमांक सीजी 04 डीबी-8577 कीमती 3,00,000 रूपये को मरम्मत के लिये बाबा बाडी वर्क्स शाप लाया था,

जिसका मरम्मत कार्य बाद स्कार्पियो वाहन को अपने दुकान के सामने खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर के माल मुल्जिम पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कार एवं मोटर सायकल की बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर संदेही आरोपी गब्बुद्दीन खान उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 23 राजहरा हाल पता सलिया पारा भानुप्रतापपुर जिला कांकेर को अभिरक्षा में लेकर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी गब्बुद्दीन अली पिता स्व नियामत अली उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा वार्ड राजहरा हाल पता- सलिया पारा भानुप्रतापपुर जिला कांकेर से पुछताछ किया गया जो प्रकरण में चोरी गये स्कार्पियो वाहन कमांक सीजी 04 डीबी-8577 कीमती 3,00,000 रूपये को बाबा बाडी वर्क्स शाप राजहरा के सामने से चोरी कर भानुप्रतापपुर ले जाकर अपने निवास में रखा था इसके अलावा 01 एक नग बजाज कंपनी का पल्सर मोटर सायकल कमांक सीजी 07 एएन- 8224 कीमती 25,000 रूपये को नेहरू नगर मिलाई से चोरी कर रियाज आटो सर्विस रेल्वे स्टेशन के पास मरम्मत के लिये दिया था. 02. मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस कमांक सीजी 07 ए 7988 कीमती 20,000 रूपये को संबलपुर मुर्गा बाजार से चोरी कर थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम पिच्चेटोला में किराना दुकान के पास रखा था, 03 मोटर सायकल हीरो होण्डा कमांक सीजी 19 बीके 1032 कीमती 20,000 रूपये को बिजली आफिस चिखलाकसा के पास से चोरी कर भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन के पास रखा था 04. एक बिना नम्बर का हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल कीमती 15,000 रूपये को हास्पिटल सेक्टर दल्लीराजहरा से चोरी कर भानुप्रतापपुर मे देवार पारा पीपल झाड़ के पास छोड़े थे, 05 मोटर साकयल हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स कमांक सीजी 19 बीजी 0922 कीमती 20,000 रुपये को रेल्वे स्टेशन दल्लीराजहरा से चोरी कर अपना दाबा कुसुमकसा के सामने खड़ा किया था। उपरोक्त चोरी गये स्कार्पियो वाहन एवं मोटर सायकल जुमला कीमती 4,00,000 रूपये को आरोपी द्वारा रखे गये स्थान से आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना, चोरी गये मशरूका की जप्ती कार्यवाही तथा आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक अश्वनी दिल्लीवार, आरक्षक एसकुमार तारम, रविकुमार यादव भूपेन्द्र हरदेल, अजय माहला. सुरेन्द्र देशमुख, जीवन नाग, प्रमोद निषाद की सराहनीय भूमिका रही है।

सांसद मोहन मंडावी के जन्मदिवस पर उनके निवास पहुंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई, मुश्ताक अहमद सांसद प्रतिनिधि

0

सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनको जन्मदिवस की बधाई देने उनके निवास स्थान पर पहुंचा और सांसद मोहन मंडावी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। चूंकि सांसद मोहन मंडावी दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर ग्राम में घटित नक्सली हमले से दुखी थे।

इसलिए उन्होंने उनके जन्मदिवस पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था और अपना जन्मदिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया था।आज बहुत सादे समारोह में चुनिंदा कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ भेंट मुलाकात का कार्यक्रम हुआ। सांसद मोहन मंडावी ने अपने जन्मदिवस और 01 मई श्रम दिवस के अवसर पर सभी श्रमवीरो को मजदूर दिवस की बधाई दी। ईस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती , समाजसेवी कृष्णा सिंह उपस्थित थे।मुश्ताक अहमदसांसद प्रतिनिधि

पत्नी पूनम और बेटे के साथ बटकी में बासी खाई सांसद बैज ने

0
  • श्रमिक दिवस पर सांसद दीपक बैज ने किया श्रमवीरों को नमन
  • नून, प्याज और हरी मिर्च के साथ सपरिवार उठाया बासी का लुत्फ

जगदलपुर बटकी में बासी अउ चुटकी में नून, मे गावत हों दादरिया, तै कान देके सुन ओ, चना के दार राजा, चना के दार रानी यह दादरिया गीत छत्तीसगढ़ में बेहद लोकप्रिय रहा है। हर वक्त इस गाने को सुन लोग झूमते रहते हैं। आज भी आकाशवाणी रायपुर से इस गीत का प्रसारण होता है। अब इस गीत को सार्थक कर हैं बस्तर के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य कांग्रेस नेता। बस्तर संभाग में 1 मई को श्रमिक दिवस के मौके पर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने अपने परिवार के सदस्यों के संग बैठकर नून, प्याज, हरी मिर्च के साथ बासी का आनंद लिया। बासी के संग नमक व गोंदली ( प्याज ) के महत्व को अपनी आवाज से जन – जन तक पहुंचाने वाले ‘छत्तीसगढ़ के मोहम्मद रफी’ के खिताब से नवाजे गए मशहूर छत्तीसगढ़ी गायक शेख हुसैन आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गीत अजर अमर हो गए हैं। शेख हुसैन गया गीत ‘बटकी में बासी अउ चुटकी में नून, ते कान देके सुन ओ…. चना के दार राजा, चना के दार रानी..’ आज 1 मई को बस्तर समेत पूरे प्रदेश में अपनी सार्थकता सिद्ध करता दिखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 1 मई को श्रमिक दिवस के साथ ही बोरे बासी दिवस भी मनाने का फैसला किया है। बीते साल की तरह इस साल भी कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने नून, प्याज और हरी मिर्च के साथ बासी खाकर श्रमिकों की कर्मशीलता को नमन किया। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र के संग अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मेहनतकश मजदूरों के सम्मान में प्याज, हरी मिर्च, नून और चटनी के साथ बासी का लुत्फ़ उठाया। सांसद श्री बैज ने अपनी अर्धांगिनी पूनम बैज को बासी खाते हुए शेख हुसैन का दादरिया गीत गाकर सुनाया या नहीं, यह तो पता नहीं चल पाया, लेकिन बासी खाते समय वे कोई गाना जरूर गुनगुना रहे थे ऐसा उनके करीबियों का कहना है। सांसद श्री बैज, पूनम बैज और उनके पुत्र ने अलग – अलग बटकियों में बासी खाते नजर आए।

लखेश्वर बघेल ने भी खाई बोरे बासी

बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने मेहनतकशों के समान में बोरे बासी खाई। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खानपान की गौरवशाली परंपरा रही है, जो अब और समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ के खानपान में बोरे बासी की अपनी अलग पहचान है। इससे हमारा अभिमान और श्रम का सम्‍मान जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासियों, मजदूरों और समाज के मेहनतकश वर्ग के हित में महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें बोरे बासी को खानपान में जोड़ने की पहल भी शामिल है। बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों ने बोरे बासी खाकर इस समृद्ध, शांत और श्रेष्ठ राज्य का निर्माण किया है।

ईडी के डर से अनलोड नहीं कराई जा रही थीं शराब लदी गाड़ियां

0
  • छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को दो माह बाद अब जाकर राहत मिलेगी
  • दूसरे राज्यों से शराब लेकर आए ट्रक भनपुरी यार्ड में हो रहे खाली

अर्जुन झा

नगरनार छत्तीसगढ़ में ईडी के भय के चलते ही बाहर से आने वाली शराब का जायका यहां के मदिरा प्रेमियों को नहीं मिल पा रहा था। अब शराब प्रेमियों को इस संकट से एक दो दिन में ही छुटकारा मिल जाएगा। पसंदीदा ब्रांड की शराब की आपूर्ति सरकारी दुकानों में बहाल होने वाली है। दूसरे राज्यों से शराब लेकर पहुंचे ट्रक अब भनपुरी यार्ड में खाली होने लगे हैं। पिछले दो माह से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की शराब दुकानों में मध्यम और उच्च क्वालिटी की अंग्रेजी शराब तथा बीयर नहीं मिल रही थी। सिर्फ छत्तीसगढ़ में उत्पादित होने वाली अंग्रेजी शराब और बीयर को ही लोग मन मारकर खरीद रहे थे। इसकी वजह यह ईडी द्वारा राज्य के आबकारी विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से की जा रही पूछताछ रही है। ईडी के भय के कारण तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुंबई, मध्यप्रदेश के इंदौर, हिमाचल प्रदेश के जगजीत नगर, पंजाब, पांडिचेरी आदि राज्यों से जो शराब की गाड़ियां आई थीं, वे सभी गाड़ियां भनपुरी के शराब यार्ड में पिछले दो माह से खड़ी थीं। ट्रकों से माल न तो उतारा जा रहा था और न ही उसे गोडाउन में रखवाने की हिम्मत यहां के अधिकारी जुटा पा रहे थे।*बॉक्स**’डर’ ने लगाई ठेकेदारों को ढाई करोड़ की चपत* छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जिन चार ठेकेदारों को शराब खरीदने और राज्य में उसकी आपूर्ति करने का ठेका दिया गया था, उन्हें भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। सूत्र बताते हैं कि इन ठेकेदारों को प्रतिदिन एक गाड़ी भाड़ा तीन हजार रु. प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना पड़ रहा था। आबकारी विभाग से जुड़े लोगों ने जो जानकारी दी है कि पिछले दो माह से 125 गाड़ियां भनपुरी में गोडाउन के बाहर खड़ी थीं। इस लिहाज से ठेकेदारों को खड़ी गाड़ियों का प्रतिदिन लगभग चार लाख रु. का भाड़ा वहन करना पड़ रहा था। दो माह में इन बड़े ठेकेदारों को लगभग ढाई करोड़ की चपत ईडी के डर की वजह से लग चुकी है।आज 29 अप्रैल से गोदाम में माल उतरना प्रारंभ हुआ है।*बॉक्स**प्लेसमेंट एजेंसी को भी हुई बड़ी क्षति*सूत्र बताते हैं कि बाहर से आई शराब और बीयर का वितरण 3 – 4 दिनों में प्रदेश के जिलों की शराब दुकानों में शुरू हो जाएगा। प्लेसमेंट एजेंसी भी काफी परेशान थी। इस एजेंसी को भी इन दो महिनों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि विभाग को हर शराब दुकान में दो काउंटर रखने पड़ते हैं। एक काउंटर सरकार के राजस्व के लिए और दूसरा काउंटर कथित ‘अदृश्य शक्ति’ के राजस्व के लिए। इस तरह हर दुकान में न्यूनतम चार कर्मचारी कार्यरत होते हैं, जिनके वेतन और दीगर खर्चो पर बड़ी रकम जाया हुई है। सरकार और कथित अदृश्य शक्ति को भी राजस्व की क्षति पहुंची है।

कलेक्टर चंदन कुमार को शुभकामनाएं देते दी विदाई

0

जगदलपुर रविवार को बस्तर के निवर्तमान कलेक्टर चंदन कुमार को संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के साथ नगर निगम के पदाधिकारियों तथा पार्षदों ने उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते उन्हें बुके भेंटकर शुभकामनाएं देते विदाई दी। इस दौरान श्री जैन व अन्य ने चंदन कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का स्मरण कर उन्हें अविस्मरणीय बताया। विधायक जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सुशीला बघेल, पार्षद पंचराज सिंह, बलराम यादव, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, कोमल सेना, लता निषाद, सुखराम नाग, कांग्रेस नेत्री एस नीला आदि मौजूद थे।

श्रमिकों के पसीने से ही तैयार होती है संयंत्रों की बुनियाद : जैन

0
  • मेहनतकशों के सम्मान में बोरे बासी खाई संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने
  • विश्व मजदूर दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए जगदलपुर के विधायक

जगदलपुर राज्य शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने मजदूर दिवस के मौके पर बोरे बासी समस्त जनों से मेहनतकशों के सम्मान में बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। संसदीय सचिव श्री जैन सोमवार को श्रमिक दिवस पर अपने निवास में अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन और बच्चों के साथ बोरे बासी का सेवन किया। इसके बाद जैन शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जैन ने कहा कि बोरे बासी न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल है, बल्कि इसके सेवन से हमारे छत्तीसगढ की सदियों पुरानी खान पान की संस्कृति भी संरक्षित होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022 में राज्य में एक मई मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। तबसे छत्तीसगढ़ के अलावा देश विदेश में रह रहे भारत के नागरिक भी बोरे बासी के महत्व से परिचित हुए हैं। राज्यभर में व देश के अनेक राज्यों में तो बोरे बासी के सेवन का चलन बढ़ा ही है, सात समंदर पर दूसरे देशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों के साथ विदेशी नागरिक भी अब बोरे बासी खाने लगे हैं। श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि चिलचिलाती धूप पड़ रही हो या घनघोर बारिश हो रही हो, या फिर सिहराती ठंड पड़ रही हो, हमारे छत्तीसगढ़ के मजदूर साथी बिना मौसम की परवाह किए दिनभर कठोर परिश्रम करते हैं। दोपहर के समय जब वे घर से लाई गई बोरे बासी को नून, गोंदली या अमारी व चेंच भाजी के साथ खाते हैं, तब उनकी सारी थकान काफूर हो जाती है। वे तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर होकर फिर से हाड़तोड़ परिश्रम करने में जुट जाते हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मजदूरों की परिश्रम शक्ति का कोई मुकाबला नहीं है। हमारे राज्य की विशेष पहचान यहां के किसानों, कामगारों, घरेलू व खेतिहर श्रमिकों, राजमिस्त्रियों रेजाओं जैसे मेहनतकशों के दम पर बनी है। छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मांग पूरी दुनिया में है। छोटे मोटे कल कारखानों से लेकर विशालकाय संयंत्रों की पूर्ण रूप से स्थापना मजदूरों के श्रम के बिना संभव ही नहीं है। हमारे मजदूर भाई बहनों की मेहनत को पूरी दुनिया सलाम करती है और छत्तीसगढ़ के मजदूरों की डिमांड समूची दुनिया के देशों में है।इन श्रमवीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का बोरे बासी दिवस एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए समस्त बस्तरवासियों को हर साल बोरे- बासी दिवस मनाना और अपने नित्य के खानपान में बासी को जरूर शामिल करना चाहिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान बेमौसम बारिश से अरमुरकसा के ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी, रात जागकर गुजारनी पड़ीं।

0

दल्लीराजहरा नेशनल हाइवे सड़क निर्माण कार्य अरमुरकसा के ग्रामीणों का बना जी का जंजाल सड़क निर्माण होने उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सड़क निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे वह ऊंची सड़क के कारण अचानक हुई बारिश से लोगो के घरों में पानी घुस गया है ग्राम पंचायत अरमुरकसा के लोगो के लिए ये आफत की बारिश हो गई है । रात भर पानी भरने के कारण सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण घर पर सो नहीं सके लोग अपने घरों से रात भर पानी निकालने वह अपने समान मकान को बचाने में में लगे रहे वहीं दूसरी ओर सांप बिच्छू की भी घर मे न घुस जाएं इसकी चिंता होती रही क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस मौके पर पहुंचकर लोगो के मदद के लिए स्वयं अपने साथियों के साथ पानी को बाहर निकालने के लिए भीड़ गए जनपद सदस्य संजय बैंस ने ने बताया की मैं नेशनल हाइवे के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया था की अरमुरकसा की सड़क बस्ती से ऊंचा हो गया है पानी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है नाली निर्माण करना बहुत आवश्यक है पर ध्यान नहीं दिए जिसका परिणाम पूरे अरमुरकसा के लोगो को परेशानी हो ररही है संजय बैंस ने कहा की नेशनल हाइवे के अधिकारी और ठेकेदार को सिर्फ अपनी सड़क बनाने से मतलब है लोगो के समस्याओं से कोई मतलब नहीं है नेशनल हाइवे के लोग यथा शीघ्र निराकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिए है जनपद सदस्य संजय बैंस के साथ सरपंच सरोज बाई मनीष जेठवानी एवम ग्राम वासी चैन सिंग पुरुषोत्तम गंगदेव पतिराम संतानु स्वरूप प्रेम दयाल आशो बाई सावन बाई ने तत्काल व्यवस्था को सुधारने की प्रशासन से गुहार लगाई।

विगत दिनों रैली में घायल एन.एस.यू.आई. के साथी से मिलने अस्पताल पहुंचे युवा कांग्रेस प्रभारी यासीन मेमन

0

जगदलपुर 29/04/23 बस्तर जिला युवा कांग्रेस की संभाग स्तरीय बैठक उपरांत जगदलपुर शहर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी यासीन मेमन ने विगत दिनों रैली में घायल एन.एस.यू.आई के साथी से दंतेश्वरी ट्रामा सेन्टर में पहुंच मुलाकात की और उनका हालचाल जाना इस दौरान उनके साथ शहर जिला युवा कांग्रेस की टीम भी मौजूद रही। मेमन ने घायल साथी के परिवारजनों से मुलाकात कर आर्थिक रूप से मदत की साथ ही आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया…इस दौरान युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई,उपाध्यक्ष संदीप दास,सायमा अशरफ,महासचिव अनुराग महतो,गौरव अयंगर,दीपक सिंह, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी एलगण मौजूद रहे।

बीएसपी कर्मचारियों के घर पर गिरे पेड़ को विगत 08 दिन से नहीं हटवा रही नगर प्रशासन विभाग, सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद

0

सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनों हुए प्राकृतिक आपदा से नगरवासियों का पूरा जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया था बिजली गुल थी पर नगरवासियों ने संयम बनाकर रखा हुआ था उन्हें पता था कि ईस तरह की आपदा किसी के नियंत्रण में नहीं होती है और इस आपदा से निपटने में जिस तत्परता के साथ बीएसपी के विद्युत विभाग ने किया है वह काबिले तारीफ है और लगातार काम करके नगर को फिर से रौशन किया है जो एक चुनौती थी और उसमें ये सफल रहे, ईस पुरे अभियान में जितने भी लोग शामिल रहे हो चाहे वो किसी भी विभाग के हो मगर सबने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है और उसी का परिणाम है कि सभी नगरवासियों को फिर से विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी है। हम सभी का धन्यवाद करते हैं।और ईन श्रमवीरो को सलाम करते हैं।आज कि स्थिति में सबकुछ सामान्य हो चुका है।सारे नगर के लोग वापस अपने दिनचर्या में लौट चुके हैं शिवाय वार्ड क्रमांक 01 के क्वार्टर नंबर 306/A और B में निवासरत नियमित कर्मचारी प्राण सिंह मरकाम और स्वर्गीय बुधराम का परिवार, ईनके मकान में जिस दिन आंधी तूफान आया था वर्षों पुराना पीपल का बड़ा पेड़ गिर गया था और ईनके मकान को पूरी तरह चपेटे में ले लिया था और स्थिति ऐसी है कि कोई अंदर आ नहीं सकता और कोई अंदर जा नहीं सकता। पेड़ को हटाने के लिए घरवालों और मोहल्ले वालों ने महाप्रबंधक नगर प्रशासन व्ही के श्रीवास्तव से अनुरोध किया और कहा हम बीएसपी कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी कंपनी की है और ईन सब विषम परिस्थितियों में नगर प्रशासन विभाग को हमारे समस्याओं का समाधान करना चाहिए मगर महाप्रबंधक नगर प्रशासन द्वारा आज 08 दिन बीतने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही का न करना बहुत ही खेदजनक है। जब 5 दिन बीतने के बाद भी महाप्रबंधक नगर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो मोहल्ले वालों और वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद ने आपस में चंदा करके उस गिरे पेड़ को हटाने के लिए निजी श्रमिकों से बात किया और उन्होंने कार्य भी प्रारंभ किया मगर अचानक उन्होंने ईसे बीएसपी का क्षेत्र है यह कार्य बीएसपी करेगी अगर हम करेंगे तो बीएसपी से अनुमति लेनी होगी ऐसा बोलकर वह लोग भी बिना उस पेड़ को हटाये चलें गये और आज 08 दिन से वो दो परिवार बहुत मुश्किल से रह रहे हैं और महाप्रबंधक नगर प्रशासन को किसी भी तरह की चिंता नहीं है। ईस बीच पीड़ित परिवार और मोहल्ले वालों ने बताया कि हम बहुत बार महाप्रबंधक नगर प्रशासन से मिलकर निवेदन कर चुके हैं मगर उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने पीड़ित परिवार और मोहल्ले वालों को आश्वस्त किया कि अगर महाप्रबंधक नगर प्रशासन द्वारा तत्काल गिरे हुए पेड़ को नहीं हटाया जाता है तो नगर प्रशासन विभाग का घेराव किया जायेगा और उनसे सवाल किया जायेगा कि अगर ऐसी स्थिति उनके मकान की होती तो तब ऐसी स्थिति रहती क्या,आज चूंकि पीड़ित परिवार बीएसपी का एक सामान्य कर्मचारी हैं इसलिए ईस तरह का बर्ताव किया जा रहा है जोकि कहीं से भी न्याय संगत नहीं और बहुत ही निंदनीय है।मुश्ताक अहमदसांसद प्रतिनिधि

कायस्थों की कलम और दिमाग की कोई सानी नहीं : दीपक बैज

0
  • भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव में शामिल हुए बस्तर के सांसद बैज
  • समाज के लोगों ने बाईक रैली निकालकर दिया शिक्षा का संदेश

जगदलपुर कायस्थ समाज के लोगों ने यहां लालबाग स्थित चित्रांश भवन में अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। समाज के लोगों ने नगर में बाईक रैली निकालकर जनमानस को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ और शिक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज थे।सांसद दीपक बैज भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। समाज के बच्चों ने गायन, रंगोली, चित्रकला, नृत्य आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सायं 5 बजे समाज के सदस्यों ने बाईक रैली निकाली।रैली में 300 महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया। बाईक रैली में शामिल लोग हाथों में पीले ध्वज लिए हुए थे। ध्वज ने सोने पे सुहागा का काम किया। रैली के दौरान निरंतर डीजे से भजनों का प्रसारण हो रहा था। रैली चित्रगुप्त मंदिर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, सिरासर चौक, दंतेश्वरी चौक, गुरुनानक चौक, हनुमान चौक, चांदनी चौक, शहीद पार्क चौक, निर्मल विद्यालय चौक होती हुई चित्रगुप्त मंदिर में समाप्त हुई। संध्या 7 बजे की विशेष महाआरती में बस्तर के सांसद दीपक बैज शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैज ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भगवान चित्रगुप्त के अंश हैं और बस्तर के विकास में कायस्थ समाज का सदैव विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा की यमराज देवता तो बाद में आते हैं, उनसे पहले भगवान चित्रगुप्त ही सबका लेखा जोखा तैयार कर लेते हैं। कायस्थों के बिना देश और समूचा मानव समाज कदापि आगे नहीं बढ़ सकता। बैज ने कहा कि कायस्थों की कलम एवं दिमाग की कोई सानी नहीं है। प्रत्येक कार्यालय में महज एक कायस्थ कर्मी कार्यरत हो, तो उस कार्यालय में हर व्यक्ति का कार्य ईमानदारी से होता है। उन्होंने कहा कि देश की दिशा और दशा कायस्थों के कंधों पर ही टिका रहता है।

याद किया लाला जगदलपुरी को

बस्तर के महान कवि लाला जगदलपुरी को याद करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि लालाजी कायस्थ समाज ही नहीं, वरन समूचे बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के गौरव थे। वे सदैव अमर रहेंगे। उन्होंने अपनी कलम से बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर सांसद बैज के साथ सुशील मौर्य तथा कायस्थ समाज के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, सहसचिव अजय श्रीवास्तव, राजनारायण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवस्तान, सुरेश दलाई, नरेश दलाई, आदर्श दलाई, राजू श्रीवास्तव, संस्कार श्रीवास्तव ,दिनेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS