City Media - Page 222 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 222

ये है बदलते बस्तर की तस्वीर; जहां लगती थी नक्सलियों की जन अदालत वहां अब निपटाई जा रही हैं जन समस्याएं

0
  •  लोग अब बेखौफ होकर पहुंच रहे हैं शिविरों में 
  • बस्तर में नजर आने लगा है विष्णु देव साय और विजय शर्मा का सुशासन
  • थोक में आवेदन लेकर आ रहे हैं सुशासन तिहार में 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बदलते बस्तर की असल तस्वीर संभाग के अति संवेदनशील गांवों में भी देखने को मिल रही है। जहां कभी नक्सली जन अदालत लगाकर निरीह आदिवासियों को मौत की सजा सुनाया करते थे, उन जगहों पर अब शिविर लगाकर जन समस्याएं सुलझाई जा रही हैं। ग्रामीण बेखौफ होकर शिविरों में आवेदन देने पहुंच रहे हैं।. ज्यादातर आवेदन नियद नेल्ला नार योजना के कार्यों से संबंधित हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल जमीन पर साकार होती नजर आ रही है। आज बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक ऎसी ही सुखद अनुभूति देने वाली तस्वीर सामने आई है।

बस्तर संभाग में नक्सली खौफ दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का शानदार परिणाम अब देखने को मिल रहा है। सुदूर और घोर नक्सल प्रभावित इलाकों के गांवों के ग्रामीणों के दिलों से भी नक्सली खौफ दूर हो चुका है। लोग शेष दुनिया और विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल का भी इसमें बड़ा योगदान है। विजय शर्मा गाहे बगाहे धुर नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर ग्रामीणों का दुख दर्द साझा करते और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस पहल करते रहे हैं।  शर्मा नक्सली हमलों और आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मिलते रहने के उपक्रम ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया है। यही वजह है कि शासन प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा काफी बढ़ गया है। इसकी एक झलक हमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुनुरूप मनाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 में देखने को मिली। सुशासन तिहार के तहत शिविर का आयोजन बीजापुर के अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में भी हो रहा है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित बीजापुर जिले को उन अंदरुनी इलाकों में भी जारी है, जहां पहले कभी नक्सलियों के आतंक का खौफ छाया रहता था, जहां नक्सली जन अदालत लगाकर निर्दाेष लोगों को प्रताड़ित और उनकी हत्या तक कर देते थे। उन क्षेत्रों में भी अब विष्णु और विजय के सुशासन का असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण बेखौफ होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने सड़क बिजली, पानी स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। यह बदलते बस्तर को दर्शाता है। जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा लोगों को सुशासन तिहार में शामिल होने तथा उनकी मांगों को पूरा करने एवं समस्याओं को दूर करने के लिए सुशासन तिहार का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, कोंडापल्ली, पामेड़, चुटवाही और गलगम, बीजापुर ब्लॉक के पालनार, कांवड़ गांव, मुतवेंडी और भैरमगढ़ ब्लॉक के गांव बांगोली, चिंगेर सहित बेचापाल जैसे जिले के चिन्हांकित कई अंदरुनी गांवों में सुशासन तिहार का असर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सकारात्मक सोच और पहल से नियद नेल्लानार योजना के तहत इन गांवों को माओवाद के आतंक से मुक्त कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य बखूबी किया जा रहा है। कई दशकों से अंधेरे में डूबे इन गांवों के ग्रामीण आदिवासियों के लिए अब सुनहरे भविष्य का सूर्याेदय होने से ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।

महावीर सेवा समिति के द्वारा 3 दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा सकल जैन समाज के सहयोग से  महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिनांक 8 अप्रैल को सुबह 6.15 को साइडिंग से प्रभात फेरी निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए जैन दादाबाड़ी पहुंची जहा पर नास्ते के व्यवस्था रखी गई थी एवं दिनांक 9 अप्रैल को सुबह 6.15 को चिखलाकसा से प्रभात फेरी निकल कर जैन दादाबाड़ी पहुंची..तथा दिनांक 9 अप्रैल को विश्व नवकर जाप दिवस के उपलक्ष्य मे सुबह 8.01 मिनट से लेकर 9.36 मिनट तक नवकार जाप जैन भवन मे रखा गया था जिसमे सैकड़ो कि संख्या मे समाजिक सदस्यों के साथ साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्तिथ हुए..एवं गुरुवार 10 अप्रैल को जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकली जो कि जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोल पंप चौक गुप्ता चौक होते मंदिर जी मे सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक जैन भवन मे सामूहिक प्रार्थना रखा गया.इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई । जो की मंदिर जी से निकलकर गुप्ताचौक होते हुए बस स्टैंड चौक से श्रमवीर चौक, जैन भवन चौक,जैन दिगंबर मंदिर, नगरपालिका होते हुए वापस मंदिर जी पहुंची।

जिसमे सैकड़ो की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल हुए इसके पश्चात सुबह 11.30 बजे गौतम प्रसादी ( भोजन) ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी रखा गया..रात्रि 8 बजे से परम गुरु भक्त भजन सम्राट डाकालिया ब्रदर्श खैरागढ़ के सुप्रसिद्ध ग़ायको जैनम एवं नमन दोनों सगे भाइयो द्वारा एवं इंदौर के वादको द्वारा शानदार भक्ति संध्या का कार्यक्रम जैन दादा बाड़ी के प्रांगण मे हजारों कि संख्या मे किया गया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे।

जिसमे प्रथम सोने की चैन दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल तीसरा पुरस्कार 100 ग्रान्म चांदी का सिक्का चतुर्थ इनाम 50 ग्राम् चांदी का सिक्का रखा गया था। एवं पंचम पुरुष्कार 20 ग्राम चांदी का सिक्का रखा गया था जिसमे प्रथम पुरस्कार श्री दीपक बोहरा को दूसरा पुरुष्कार नैतिक ढेलड़िया को तीसरा पुरुष्कार आशीष बोहरा को चतुर्थ पुरुष्कार कनक लुनिया एवं पंचम पुरुष्कार श्रीमती सुमन गुणधर को प्राप्त हुआ । श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों के साथ साथ समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला..अंत मे श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समस्त सकल जैन समाज दल्ली राजहरा द्वारा मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार एवं कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार् से हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगा..उक्त जानकारी समिति के सदस्य क्रांति जैन ने दी है.

दोस्त ने ही किया दोस्त का हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना के अंतर्गत डेंगरापार का घटना सामने आया है जो दोस्त  ने ही दोस्त को मौत का घाट उतारा बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त दारू पीकर बैठे थे तभी यशवंत ने नशे में गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा तथा मारपीट पर उतर आए विवाद इतना बढ़ गया है कि तीनों दोस्त ने मिलकर युवक का गला दबाकर मार डाले उसके बाद उसे रेत में दबा कर चले गए घटना 6 अप्रैल रात की है। जब तीनों दोस्तों ने 7 अप्रैल को दफन किए गए जगह पर जाकर देखा तो उसका कुछ हिस्सा दिख रहा था और वहां से बदबू भी आ रहा था तभी तीनों ने शव को दूसरी जगह झिल्ली में लपेटकर दबा दिया घटना को अंजाम देने वाला तीनों आरोपी का नाम मनीष ठाकुर उम्र 21 वर्ष ग्राम कोटगांव का निवासी, दूसरा साहिल कुमार उम्र 19 वर्ष ग्रामडेंगरापार निवासी, तीसरा ईमन कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी डेंगरापार निवासी के रहने वाले हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक  के पिता ने 8 अप्रैल को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस द्वारा मामले की जात में जुट गए जांच में उनके दोस्त पर संदेह होने पर पूछताछ किया गया तभी मनीष ठाकुर ने अपराध शिकार कर मामले का खुलासा कर दिया आरोपी को धारा 103(1), 238(5) बीएनएस कायम का विवेचना मैं लिया गया शव की पंचनामा होने के बाद परिजनों को सौंप दिए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक खेमलाल ठाकुर, आत्मा राम धनेलिया, प्रधान आरक्षक योगेश सिंह और विकास साहू आरक्षक सुमित पटेल, आर यशवंत देशमुख, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव का योगदान रहा।

अद्वितीय है ‘अद्वितीय’ की प्रतिभा, कक्षा में आई प्रथम

0
  •  8वीं की परीक्षा में बेटी ने दिखाई शानदार प्रतिभा 

जगदलपुर एक कहावत है- यथा नाम, तथा गुण। जगदलपुर की एक बेटी ने इस कहावत को चरितार्थ और अपने नाम को सार्थक कर दिखाया है। सचमुच अद्वितीय है हमारे शहर की बिटिया रानी अद्वितीय जैन की प्रतिभा। नाम के अनुरुप प्रतिभा की धनी अद्वितीय जैन ने लोहा मनवाया दिया है अपनी प्रतिभा का आठवीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर। निर्मल विद्यालय जगदलपुर में कक्षा 8 की छात्रा अद्वितीय जैन जगदलपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हंसराज दीपचंद जैन परिवार की सदस्या है। धर्मपरायण रचना देवी जैन हेमंत कुमार जैन की सुपुत्री अद्वितीय जैन ने नगर के निजी शिक्षण संस्थान निर्मल विद्यालय जगदलपुर से कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा में 95.78 प्रतिशत प्राप्त कर परिवार और समाज को गौरवांवित किया है। दिगंबर जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप जैन एवं दिगंबर जैन समाज में महिला मंडल अध्यक्ष चौधरी कीर्ति जैन, वार्ड पार्षद उमा मिश्रा ने अद्वितीय जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नहीं निभाई जिम्मेदारी, कलेक्टर ने रोका 5 बीईओ का वेतन

0
  •  आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने में फिसड्डी साबित हुए बीईओ 

जगदलपुर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बस्तर जिले के पांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिसड्डी साबित हुए हैं। इन बीईओ के गैरजिम्मेदाराना रवैए को लेकर कलेक्टर हरिस एस. खासे नाराज हो उठे हैं। उन्होंने इन पांचों बीईओ के अप्रैल माह का वेतन रोकने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को दिए हैं।

दरअसल साप्ताहिक समय सीमा बैठक में कलेक्टर जिले में चलाए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों की भी समीक्षा करते हैं। पिछली समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर के संज्ञान में यह बात आई कि विद्यार्थियों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में विकासखंड जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, बास्तनार और दरभा बहुत ही पीछे चल रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कलेक्टर हरिस एस. एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के समक्ष पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया था। कलेक्टर और सीईओ की जानकारी में यह बात भी लाई गई कि बार बार निर्देश और समझाईश देने के बाद भी इन पांचों विकासखंडों के बीईओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और वे लापरवाही बरतते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में राज्य स्तर पर बस्तर जिले की वरीयता बुरी तरह प्रभावित हो गई। कलेक्टर हरिस एस. ने इसे गंभीर लापरवाही और राज्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 प्रतिकूल माना है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को आदेशित किया है कि जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, बास्तनार और दरभा विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया जाए। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में सिर्फ तोकापाल और लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के कार्य ही संतोषजनक पाए गए हैं।

छोटे देवड़ा में गंगा को अवतरित करा दिया जिला पंचायत सभापति बनवासी मौर्य ने

0
  • गांव के गंगादेई मंदिर के पास कराए गए बोर से फूट पड़ी गंगा रूपी जलधारा

बकावंड जनसेवा में सदैव तत्पर रहने वाले बनवासी मौर्य जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद और भी दुगुनी ऊर्जा के साथ लोगों का दुख दर्द दूर करने में लग गए हैं।

भीषण गर्मी के बावजूद जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति बनवासी मौर्य लगातार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर वहां की समस्याओं का जायजा लेकर उन्हें दूर करने और प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। बनवासी मौर्य को जबसे जिला पंचायत के खेल और युवा कल्याण विभाग का सभापति बनाया गया है, तबसे वे क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही श्री मौर्य इस भीषण गर्मी के दौर में क्षेत्र के ग्रामीणों को जल संकट से राहत पहुंचाने का भी कामकर रहे हैं। अपने संज्ञान में आने के बाद बनवासी मौर्य ने ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में जल संकट दूर करने के लिए पहल की। छोटे देवड़ा के गंगादेई माता मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य खेल युवा कल्याण समिति सभापति बनवासी मौर्य के द्वारा अपनी जिला पंचायत निधि से बोर खनन कार्य कराया गया। 10 अप्रैल को बोर खनन के दौरान ग्रामीण तब खुशी से झूम उठे जब बोर से मां गंगा की जल धारा फूट पड़ी। बोर में भरपूर पानी मिलने पर ग्रामवासी बहुत खुश हैं।

नेक नीयत से काम का सुफल

इस मौके पर सरपंच संतोष कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, पड़ेश्वर सुंदर कश्यप एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच संतोष कश्यप ने कहा है कि इंसान अगर नेक नीयत से कोई काम करता है, तो उसका परिणाम भी उत्तम रहता है। बनवासी मौर्य भैया ने नेकदिली से हमारे गांव के गंगादेई मंदिर के पास बोर खनन कराकर हमारे गांव में गंगा मैय्या को अवतरित करा दिया है। सरपंच संतोष कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, पडेश्वर, सुंदर कश्यप और ग्रामीणों ने बोर खनन कराकर जल संकट दूर करने पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति बनवासी मौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ईमानदारी एवं पारदर्शिता से हो समस्या का समाधान तोरण साहू

0

दल्लीराजहरा सुशासन त्योहार 2025 के आयोजित शिविर एवं समाधान पेटी स्थल का निरीक्षण करते हुए में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कहा कि पालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीमित अवधि में किया जाए l उन्होंने बताया राज्य सरकार प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, और जन- हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है l इस तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रहा है l

नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा किया राज्य सरकार में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही हैl शासन प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैl इसको लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है l

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर ने बताया कि यह तिहार प्रदेश मे सुशासन के सशक्त स्थापना जन समस्याओं के त्वरित, समाधान जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है l सुशासन त्यौहार का आयोजन तीन चरणों में होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे l शिविर में पाषर्दगण, कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय, सहायक अभियंता सलीम सिद्दीकी, उपभियंता भानुप्रकाश घोष, हेल्थ ऑफिसर राम गोपाल चंद्राकर एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

नारायणपुर क्षेत्र को करीब 2 करोड़ की सौगात, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

0
  •  क्षेत्रवासियों से किए वादे पूरा करने का है संकल्प
  •  विष्णुदेव साय की सरकार में सांय सांय हो रहा है विकास: केदार कश्यप 

जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र नारायणपुर के प्रवास पर हैं। उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकासखंड का दौरा किया किया। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी।

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार संकल्पित है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने का हमारा सपना अब साकार होने लगा है। बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है और विकास के मार्ग में आगे बढ़ रहा है। नियद नेल्ला नार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी हमारी सरकार मूलभुत अवश्यकताओं को पूर्ण कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि बस्तर पूरे प्रदेश में तेज गति से विकसित होने वाला क्षेत्र है।

इन कार्यों की मिली सौगात

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात मिली है और आगे भी मिलती रहेगी।साय सरकार के कार्यकाल में बस्तर का विकास सांय सांय हो रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप ने आज चेराकुर, विश्रामपुरी, सोरगांव, सोनारपाल, केसरपाल, गोंदियापाल, खड़का, फाफनी, नंदपुरा, बोड़नपाल-2, देवड़ा, चमिया, तारागांव, बनियागांव, बड़े आमाबाल, चपका, तुरपुरा में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा एवं शेड निर्माण, रंगमंच, पुल पुलिया का निर्माण विकास कार्यों का आज भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर 1 करोड़ 92 लाख की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है।

बदलेंगे बस्तर का भविष्य

सभा में उपस्थित युवाओं से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वालम्बी भारत का सपना जब पूरा होगा उसमें बस्तर के युवाओं बस्तर के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बस्तर के युवक युवतियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नई उचाईयों को छू रहे हैं। बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था जो कांग्रेस शासन में बुरी तरह से चरमरा गई थी उसे सुदृढ़ करने का कार्य विष्णुदेव साय सरकार में हो रहा है।

वन नेशन वन इलेक्शन पर बात

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां हर किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। जिसके कारण से मानव सांसधान, धन सम्पदा और समय की बर्बादी होती है। बार बार अचार संहिता लगने के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होता है। ऐसे सभी समस्यायों से निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है हमें वन नेशन वन इलेक्शन के विषय में विचार करना होगा, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

भाजयुमो नेता श्रीवास्तव और झा सहित अन्य दो लोग पर दर्ज एफआईआर को सरकार ने लिया वापस

0
  •  कांग्रेस सरकार में बस्तर के भाजयुमो नेताओ पर दर्ज हुई थी एफआईआर 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष शासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विभिन्न जिलों में दर्ज 103 गैर गंभीर किस्म के राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विस्तृत समीक्षा के बाद मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा पर यह फैसला लिया गया।

न्यायालय से विधिवत स्वीकृति मिलने के पश्चात 41 प्रकरणों में अभियुक्तों को राहत प्रदान की गई है और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से उनके नाम हटा दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की सरकार है। हमारी सरकार में किसी भी निर्दोष के साथ गलत नही होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे राजनीतिक प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो केवल लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का हिस्सा थे। भाजपा सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि राजनीतिक कारणों से किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमों में न फंसाया जाए। इसलिए हमारी सरकार ने निष्पक्षता के साथ इन मामलों की समीक्षा कर ऐसे सभी गैर-गंभीर मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय न केवल न्यायसंगत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। विपक्ष की तुष्टिकरण और दमनकारी नीतियों के विपरीत, हमारी सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन में विश्वास रखती है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रकरण कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या हिंसक गतिविधियों से जुड़े हुए थे, उनकी समीक्षा अलग प्रक्रिया के तहत की गई है। लेकिन जिन मामलों में केवल राजनीतिक विरोध या लोकतांत्रिक आंदोलन हुआ था और किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई थी, उन्हें न्यायालय से स्वीकृति प्राप्त कर वापस लिया गया है। हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है हम जनता के हक की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की भावना को मजबूत करेंगे और राजनीतिक द्वेष के आधार पर लिए गए निर्णयों को सुधारेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सरकार है और हम किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर बेवजह कानूनी बोझ नहीं डालने देंगे।

मुख्यमंत्री निवास घेरने की सजा

24 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बेरोजगारी भत्ता एवं अन्य मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया गया था। भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला अध्यक्ष एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सीएम चौक के पास बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने धक्का और दुर्व्यवहार करने के आरोप में युवा मोर्चा के अविनाश श्रीवास्तव, आनंद झा, रितेश दास जोशी और अभिषेक तिवारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/22 पंजीबद्घ किया गया था। जिसे न्यायालय द्वारा वापस ले लिया गया।

वन मंत्री केदार कश्यप बॉयर-सेलर मीट में हुए शामिल

0

रायपुर छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज और हर्बल उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी नवा रायपुर में क्रेता-विक्रेता (बॉयर-सेलर मीट) का आयोजन किया गया। लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के क्रेता शामिल हुए। इसका शुभारंम छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप जी द्वारा किया गया।

इस सम्मेलन में देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के नामी संस्थाओं हिमालय बिजनेस संस्थान, लाभब्दी हर्बल, छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट एवं राधिका एग्रो फूड इंटरप्राईजेस समेत कुल 4 संस्थाओं के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा लगभग राशि 5 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। इन संस्थाओं के साथ एमओयू होने से छत्तीसगढ़ राज्य के महिला स्व-सहायता समूहों एवं वनोपज संग्राहकों को सीधे रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए स्व-सहायता समूहों एवं वनोपज संग्राहकों से चर्चा की। अपने उद्बोधन में उन्होंने संग्राहकों के आय में और किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है एवं वनवासी संग्राहकों की आर्थिक सहायता के लिए मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त वनोपज के संग्रहण के साथ-साथ मूल्यवर्धन एवं वनों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रयास करने हेतु आग्रह किया गया। लघु वनोपज में संग्रहण होने वाली 65 प्रजातियों की प्रदर्शनी एवं वनोपज के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे, जिन्हें बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला। छत्तीसगढ़ हर्बल के ब्रांड अंतर्गत बनने वाले हर्बल उत्पाद शहद, जामुन जूस, त्रिफला चूर्ण, च्यवनप्राश, कोदो कुटकी एवं रागी से बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टॉल सह विक्रय केन्द्र लगाया गया। इस कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक, अनिल कुमार साहू, एआईओआई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. पी.व्ही.एस.एम. गौरी, आईआईटी रायपुर के डीन डॉ. केजी. श्रीनिवास एवं लघु वनोपज संघ के कार्यकारी संचालक मणिवासगन एस., लघु वनोपज विशेषज्ञ बी. आनंद बाबू एवं बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य के क्रेता विक्रेता एवं लघु वनोपज संघ के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS