City Media - Page 254 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 254

यशवंत जैन-चिमन देशमुख की जोड़ी के कमाल ने होश उड़ा दिए बड़े-बड़े सियासी शूरमाओं के

0
  • रणनीति से बालोद, दल्ली राजहरा, कांकेर में फहराया भाजपा का परचम 

अर्जुन झा

बालोद पिछले विधानसभा चुनाव में बालोद जिले में तीन सीटें गंवाने के बाद भाजपा ने निकाय और पंचायत चुनावों में जिस तरह जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाते हुए कांग्रेस का सफाया कर दिया है, उसने बड़े बड़े राजनैतिक पंडितों के सिर चकरा दिए हैं। सियासत के शूरमा यह सोच सोच कर हैरान हुए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में पिछड़ने के बाद भाजपा ने ऐसी विजय आखिर कैसे हासिल कर ली? दरअसल बड़े बड़े राजनैतिक विश्लेषकों के आकलन को धराशायी करने का यह हैरतअंगेज कारनामा भाजपा के कुशल रणनीतिकार कहे जाने वाले युवा नेता यशवंत जैन ने कर दिखाया है। यशवंत जैन की दूरदर्शिता पूर्ण कुशल रणनीति के चलते अकेले बालोद जिले में ही नहीं, बल्कि कांकेर जिले में भी भाजपा का परचम लहराया है। दल्ली राजहरा नगर पालिका में तो इसी कुशल रणनीति ने कांग्रेस के 25 साल से कायम वर्चस्व को धराशायी कर दिया है।

राज्य में बीजेपी के सत्ता में आते ही उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को बालोद जिले का प्रभारी मंत्री बना दिया गया। इसके बाद खोज शुरू हुई एक ऐसे नेता की, जो बालोद और कांकेर जिलों में भाजपा संगठन में जान फूंक सके। ऐसे दमदार नेताओं की फेहरिस्त में पहला नाम आया यशवंत जैन का। श्री जैन बीजेपी के उन नेताओं में शुमार हैं, जो अपने छात्र जीवन से ही बालोद जिले में भाजपा को मजबूत बनाने का काम करते आ रहे हैं। पहली बार जब भाजपा सत्ता में आई तब यशवंत जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बने। यशवंत जैन के सूझबूझ पूर्ण राजनीतिक कौशल का उपयोग पार्टी ने लोकसभा चुनाव से लेकर नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों तक में किया, उन्हें चुनाव में बागडोर सौंपा और श्री जैन ने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचय देकर कांकेर जिला पंचायत, जनपद और निकाय चुनावों में बीजेपी का परचम लहराया, साथ ही बालोद जिले में बीजेपी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के साथ मिलकर दल्ली राजहरा नगर पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा को जीत दिलाई और 25 साल से चले आ रहे कांग्रेस के प्रभुत्व को समाप्त कर दिया। जैन और देशमुख की जोड़ी ने दल्ली राजहरा के साथ ही डौंडी लोहारा, गुंडरदेही और बालोद निकायों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनवा दी है।

नगर पालिका मे सफाई कर्मचारी पर भालू ने किया हमला

0

दल्लीराजहरा आज सुबह ईश्वर लाला टेकाम अपने घर से सुबह 05 बजे नगर पालिका मे सफाई के कार्य के लिए निकला रास्ते मे भालू ने बरसाटोला के पास हमला किया भालू ने ईश्वर टेकाम के हाथ मे वार किया तब ईश्वर ने अपने बचाव के लिए लकड़ी से भगाने का प्रयास किया उसके बाद भी भालू के द्वारा ईश्वर पर हमला किया जिससे जख्मी हो के जमीन पर गिर गया आसपास के लोग उसे देख कर नजदीक हॉस्पिटल उपचार के लिए शहीद हॉस्पिटल ले के आये उसकी जानकरी मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )को मिला तो तुरत हॉस्पिटल पहुंच पर डा से मुलाकत किया और बेहतर से बेहतर इलाज करने को कहा और ईश्वर टेकाम का हाल चाल जाना है ।

 

भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई भाजपा की हताशा का नमूना: दीपक बैज

0
  • बघेल के निवास में ईडी की जांच पर बरसे बैज 

रायपुर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई को भाजपा की हताशा का एक नमूना करार दिया है।  बैज ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हफ्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशायी हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गई है। बौखलाहट में भाजपा ने ईडी को भेजा है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, अब दुर्भावना पूर्वक ईडी को मोहरा बनाकर भेजा गया है।पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक विफलता अमेरिका मामले में उसकी कूटनीतिक विफलता से पूरे देश में मोदी सरकार की जग हंसाई हो रही है, अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी को भेजा है। ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

84 लाख रूपये की ठगी करने वाला दो आरोपी को गिर0 करने में राजहरा पुलिस को मिली सफलता

0
  • 84 लाख रूपये की ठगी करने वाला दो आरोपी को गिर0 करने में राजहरा पुलिस को मिली सफलता ।
  • आरोपी में एक महिला भी शामिल ।
  • आरोपीगण घटना दिनांक दिसम्बर 2022 से था फरार ।
  • आरोपीयों द्वारा लोगो को लेट्स ट्रेवल्स फ्री के माध्यम से टूर कराने के लिए करते थे धोखाधड़ी ।

रंजीत सिंह पन्नू पिता गुरूदयाल सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 09 दल्लीराजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नागेश कुमार धारा एवं उसके सहयोगी आरती द्वारा दोनो मिलकर लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी दिलाने के नाम पर अपने खाता में अलग अलग किस्तों में कुल 84,30,000 रूपये जमा कराकर लेट्स ट्रेवल्स फ्री का एजेंसी नहीं बनाया है तथा पैसा वापस न कर धोखाधड़ी करने की ‍रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्र0 158/24 धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा  सुनील तिर्की के नेतृत्व में थाना राजहरा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु पूर्व में आरोपियों के निवास स्थान बैंगलोर कर्नाटक, केरल रवाना किया गया था किन्तु आरोपी अपने सकुनत से फरार था ।

बाद गठित टीम द्वारा लगातार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी जो आरोपियों का तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से पता तलाश करने पर कुछ महिनो से बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में होना पाया गया । जिसे थाना राजहरा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के छुपे स्थान बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में रेड कर पकडा गया आरोपीगण 01. नागेश कुमार धारा पिता स्व0 जनार्दन के उम्र 52 वर्ष सा0 कुडलू रामदास नगर कासरगोड़ थाना कासरगोड जिला कासरगोड केरल एवं 02. आरती पिता सीताराम वाई उम्र 52 सा0 सा0 कुडलू रामदास नगर कासरगोड़ थाना कासरगोड जिला कासरगोड केरल से पुछताछ करने पर प्रार्थी रंजित सिंह पन्नू को लेट्स फ्री ट्रेवल्स एजेंसी दिलाने के नाम पर रंजित सिंह से फोन पे, आरटीजीएस एवं चेक के माध्यम से आरोपी नागेश कुमार धारा अपने एक्सीस बैंक के खातों में दिनांक 16.11.2022 को 15 लाख रूपये एवं दिनांक 23.11.22 को 2.50 लाख रूपये, दिनांक 24.11.22 को 5 लाख रूपये, दिनांक 25.11.22 को 4 लाख रूपये, दिनांक 30.11.22 को 2.50 लाख रूपये एवं दिनांक 14.12.22 को 55 लाख रूपये इसप्रकार कुल 84 लाख रूपये आरोपी नागेश कुमार धारा अपने खातों में ट्रांसफर कराना तथा अपने महिला मित्र आरती जो आरोपी की एकाउंट से संबंधित एवं अन्य कार्यां की देखरेख करती है, के साथ मिलकर धोखाधडी करना बताने पर आरोपियों के कब्जे से एक नग डेल कंपनी का लेपटाप एवं 02 नग स्क्रीनटच मोबाईल को जप्त किया गया है तथा आरोपी नागेश कुमार धारा के खाता में वर्तमान 1,00,000 रूपये जमा है जिसे फ्रीज कराया गया है तथा आरोपियों को दिनांक 08.03.2025 को ‍गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड मे लिया गया था जिसे दिनांक 10.03.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद मे निरूध्द किया गया है ।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक सुनील ‍तिर्की, सउनि कांताराम घिलेन्द्र, आरक्षक असफाक शेख, आरक्षक सुरेन्द्र देशमुख, महिला आरक्षक दानेश्वरी भुआर्य एवं सायबर सेल टीम से साइबर प्रभारी जोगेंद्र साहू आरक्षक पूरन देवांगन, भोप सिंह साहू, मिथलेश यादव की अहम भूमिका रही है ।

कुछ बड़ा होने वाला है छग कांग्रेस में

0
  •  प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दिल्ली टूर गिरा सकता है कई बड़े नेताओं पर गाज
  •  दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिले दीपक बैज 

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर सकती है, कुछ की छुट्टी भी हो सकती है और संगठन में बड़ा उलट फेर भी संभव है। आबकारी घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के फंसने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की जांच के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी आपसी खींचतान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर सोमवार को चली ईडी की जांच के बीच आज ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सीधेदिल्ली कूच कर गए। वहां उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि दीपक बैज ने प्रदेश की मौजूदा राजनैतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराया और भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं को ईडी तथा अन्य एजेंसियों के माध्यम से लगातार परेशान किए जाने के मामले की जानकारी दी। उम्मीद की जा रही है कि श्री बैज जब दिल्ली से वापस लौटे तो कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि प्रदेश के जो कांग्रेस नेता अपने उल जुलूल बयानों से पार्टी की साख पर बट्टा लगा रहे हैं और ऐसे मोहरों को पर्दे के पीछे से जो बड़े नेता प्रश्रय दे रहे हैं, उनकी पूरी कुंडली खड़गे के सामने बैज ने खोलकर रख दी है। पहले तो छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सेहत की जानकारी ली। इसके बाद छत्तीसगढ़ के

सियासी हालातों पर चर्चा शुरू हुई। बताते हैं कि कोल लेवी स्कैम, महादेव सट्टा और शराब घोटाले को लेकर ईडी और दीगर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर की जा रही टारगेटेड कार्रवाई की सिलसिलेवार जानकारी श्री बैज ने श्री खड़गे को दी और कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस को कमजोर करने के इरादे से हमारे बड़े नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ नेताओं द्वारा लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी के चलते कांग्रेस पार्टी को हो रहे नुकसान से भी अवगत कराया। सूत्रों ने बताया कि दीपक बैज ने ऐसे नेताओं के नाम भी गिनाए और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का आग्रह किया। माना जा रहा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस को ऐसे बड़बोले नेताओं पर लगाम लगाने के लिए पार्टी हाईकमान निर्देश जारी कर सकता है। कुछ नेताओं को कांग्रेस से लंबे समय के लिए चलता किया जा सकता है और प्रदेश संगठन में फेरबदल भी संभव है।

पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के पुण्यतिथि पर को याद किये

0

जगदलपुर पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के पुण्यतिथि पर फरसागुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर संजय पाण्डे। छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। साथ में निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, लक्ष्मण झा, रितेश सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव,विवेक जैन, अनिल पटेल, राहुल सोनी, हरीश पारेख, मनोज ठाकुर उपस्थित रहे ।

 

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अघनपुर में मनाया गया विदाई समारोह

0

आठवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व पूजन के साथ स्वागत गीत से हुआ शाला के प्रधानाध्यापक  सी.आर.मेश्राम ने तिलक लगाकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि उच्च शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है इस कंप्यूटर के युग आधुनिक शिक्षा व तकनीकी ज्ञान का होना आवश्यक है उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा को आवश्यक बताया है।

इस संस्था में अवलोकन हेतु बस्तर विश्वविद्यालय से आए बी.एड. के छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया इसके पश्चात संस्कृत कार्यक्रम नृत्य कला, खेल के पश्चात शाला के उत्कृष्ट छात्र मारुति नाग, छात्रा संतोषी बघेल का चयन किया गया सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और छात्रों के द्वारा उपहार देकर नम आँखों से उन्हें विदाई दी गई इस मौके पर शिक्षक व छात्र सभी बहुत-बहुत हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साला के प्रधान अध्यापक श्री सी.आर.मेश्राम, शिक्षिका श्रीमती राजिन्दर कौर सैनी श्रीमती, तरन्नुम जहां , श्रीमती इंदिरा कछवाहा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, श्रीमती मंजू समरथ, के अलावा बी.एड. के छात्र-छात्राएं एवं शाला के बच्चे शामिल हुए

धनपत यादव बने पखनाकोंगेरा के उपसरपंच

0

बस्तर जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत पखनाकोंगेरा में उपसरपंच चुनाव में पंचों व सरपंच ने धनपत यादव को निर्विरोध चुना गया। शनिवार दोपहर 12 बजे से हुई मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी कहेन्द कुमार माथुर ने चुनाव कार्य संपन्न कराया। सरपंच सहित सभी पंचों ने धनपत यादव को निर्विरोध चुना पीठासीन अधिकारी ने उपसरपंच का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सहायक मतदान अधिकारी , डमरू दास पंत,सरपंच जदू राम कश्यप , , समस्त पंचगण, कोटवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इंद्रावती नदी के सूखने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मंत्री केदार कश्यप पर साधा निशाना

0
  • जलस्तर सूखने की कगार पर, किसान परेशान, जानवर कैसे झेलेंगे मई का महीना
  • प्राधिकरण दफ्तर में क्यों जड़ा ताला, बताएं जल संसाधन मंत्री कश्यप

जगदलपुर इंद्रावती नदी के समय से पहले सूख जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किसानों, उनके मवेशियों और वन्यप्राणियों की प्राण रक्षा के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप कश्यप पर कई सवाल दागे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील मौर्य ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 6 मई 2013 को इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की थी, किंतु 2018 तक मुख्यमंत्री रहते वे इंद्रावती विकास प्राधिकरण का गठन नहीं कर पाए।बस्तर के विधायकों व सांसदों के अथक प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 22 मई 2022 को इंद्रावती विकास प्राधिकरण गठन किया। साथ ही इसके संचालन हेतु विशेष नियुक्ति कर दफ्तर भी खुलवाया गया। प्राधिकरण के लिए बजट भी जारी किया गया।श्री मौर्य ने कहा कि सूखे और पानी के बहाव की समस्याओं से निजात दिलाने कांग्रेस की सरकार ने 2 बैराज बनाने हेतु बजट प्रस्ताव प्रस्ताव भी लाया था।सरकार बदली तो काम लटका दिया गया।

श्री मौर्य ने कहा कि डीपीआर तैयार हो चुकी है। मटनार और देऊरगांव में पर बैराज हेतु प्रशासकीय स्वीकृति अभी तक क्यों नहीं मिल पा रही है? जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप बस्तर के हैं और इंद्रावती विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर ताला जड़ा हुआ है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। बस्तर वासियों को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हो रही है। इसके लिए मंत्री केदार कश्यप को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। श्री मौर्य ने कहा- आज बलिराम जी जिंदा होते तो केदार कश्यप से कहते कि संभल नहीं रहा है तो छोड़ दो विभाग, बस्तर वासियों के हक के लिए लड़ो मुख्यमंत्री से। सुशील मौर्य ने कहा कि बीते साल 18 नवंबर को चित्रकोट जलप्रपात के तले बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में आए साय सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खुश करने के लिए बैराज के गेट खोले गए थे, तब भी पानी की अधिकता से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनकी फसल खराब हो गई थी और आज पानी नहीं मिलने के कारण फसल चौपट हो गई है। क्या उस समय जिन्होंने पानी छोड़ा था उन पर भाजपा सरकार कार्यवाही करेगी?

विशेष बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0

जगदलपुर बस्तर दिव्यंग सेवा समिति मनोविकास विशेष विद्यालय एवं छात्रावास अघनपुर जगदलपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर की टीम द्वारा 40 बच्चों की ऊंचाई, वजन लेकर समान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों समान्य मौसमी बीमारियों के साथ-साथ त्वचा रोग व नेत्ररोग की जांच कर 9 से 15 मार्च तक चलने वाले विश्व ग्लूकोमा सप्ताह की जानकारी दी गई। बच्चों को फिजियोथैरेपी संबंधी व्यायाम सिखाए गए। सभी को लक्षणों के आधार पर उपचार दिया गया। इस शिविर मे संस्था प्रबंधक सिस्टर एनसी मारिया, संस्था के प्राचार्य जुली टोप्पो, स्वस्थ्य विभाग से डॉ. अंकिता पांडे एमओ डॉ. रेखा चौहान फिजियोथैरेपिस्ट जयंत देशमुख नेत्र चिकित्सा अधिकारी, आसमा बनो, सुमन मौर्या स्टाफ नर्स, नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, स्वास्थ्य सुपरवाइजर, पीलाराम एमपीडब्ल्यू के अलावा संस्था के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS