City Media - Page 259 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 259

10 को सामुहिक अवकाश लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिका करेंगें धरना- प्रदर्शन

0
  • मोबाईल से हो रही व्यवहारिक दिक्कतों को बनाया मुद्दा

जगदलपुर बस्तर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 मार्च 2025 को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का कहना है कि टी.एच.आर.वितरण के विभागीय वर्तमान ब्यवस्था के अनुसार नया वर्जन के अनुसार किया जाना है।हितग्राही का आधार लेना है ,मोबाईल से ओटीपी लेना है, ओटीपी लोड करने के बाद ही टीएचआर प्रदान किया जाना है इसमें कई व्यवहारिक समस्या आ रही है।

उक्त ब्यवस्था के अनुसार.हर माह एक ही आदमी टीएचआर लेने आ सकता है। घर का दुसरा सदस्य कोई सदस्य नही आ सकता है।कई हितग्राही ओटीपी बताने से मना करते है.इससे हितग्राही कम होगे।कुछ ऐसे भी हितग्राही है जिनके पास या तो मोबाईल नही होता या फिर उनके घर मे एक ही मोबाईल होता है जिसे उनके पति या बच्चे ले जाते है.ऐसी स्थिति मे टीएचआर वितरण प्रभावित हो रहा है।

कई स्थानों मे सर्वर/नेट समस्या रहती है मोबाईल ठीक से नही चलता जिसके कारण भी टीएचआर वितरण प्रभावित हो रहा है।कार्यकर्ताओ को जो मोबाईल प्रदान किया गया है उसमे यह कार्य संभव नही हो पा रहा है इसके लिये कम से 5 जीबी की मोबाइल की आवश्यकता होगी।

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी भी मोबाईल प्राप्त नही हुआ है। आदिवासी वनांचल कुछ क्षेत्र मे विशेष जन जाति पहाड़ी कोरवाओ के पास मोबाईल ही उपलब्ध नही है जिससे मोबाईल योजना से विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा प्रभावित हो रही है।

पोषण ट्रेकर पर एफआरएस फोटो कैपचर से पोषाहार वितरण मे भी कई परेशानी आ रही है मैदानी क्षेत्र मे यह संभव नही है इस दिय इसका वितरण कार्य पूर्व की भांति आफ लाईन कराई जावे।मोबाईल रिचार्ज प्रति माह 500/- स्वीकृत किया जावे।

आंगनबाड़ियों में कई ब्यवहारिक समस्यायें फिल्ड में आ रही है इन समस्याओं के कारण यदि टीएचआर /पोषण ट्रेकर का वितरण सही समय और सही मात्रा मे नहीं हो पाने के कारण आन लाईन मानदेय कटौती की बात संघ के संज्ञान मे आ रही है जोकि अव्यवहारिक है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अल्प मानसेवी है और उससे घर परिवार चलाते है उसमें भी आये दिन छोटी -छोटी बात मे मानदेय काटा जाना न्याय संगत नही हैं।

आंगनबाड़ी संघ का यह सुझाव है कि टीएचआर वितरण का कार्य किसी अन्य संस्था/एजेंसी अथवा जहां से सामान उठाया जाता है उसके माध्यम से हमारी सहयोग से किया जाना उचित प्रतित होता है।अव्यवहारिक समस्या का शीघ्र निराकरण शासन- प्रशासन से कराने की कृपा करेगे ताकि हम बिना मानदेय कटौती और अन्य किसी कार्यवाही के भय से मुक्त होकर विभागीय कार्यो का सम्पादन और अच्छे से कर सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री भारत सरकार व छत्तीसगढ़ की महिला व बाल विकास मंत्री के नाम पत्र सौंपा जाएगा। प्रतिलिपि कलेक्टर बस्तर, जिला व कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी व सेक्टर सुपरवाइजर को जिला व ब्लाक अध्यक्षों ने ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बस्तर ने शिक्षा के क्षेत्र में किया कमाल, जीता 3 करोड़ का पुरस्कार , मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय ने दी बधाई

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर जगदलपुर जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते पर नीति आयोग के द्वारा 3 करोड़ का पुरस्कार दिया गया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह पुरस्कार आकांक्षी जिलों में बुनियादी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा की समावेशी एवं नवाचारयुक्त नीति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सफलता का प्रमाण है।

कलेक्टर एस. हरीश के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सी ई.ओ. प्रतीक जैन के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल के अथक प्रयास का ही यह परिणाम है

बस्तर ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक का भरपूर उपयोग किया इसके साथ-साथ सबके लिए शिक्षा पर कार्य किया जिले ने यह सुनिश्चित किया कि हर बच्चे को, चाहे वह कहीं भी रहता हो, अच्छी शिक्षा के साथ पढ़ाई को मजेदार और असरदार बनाने के लिए नए तरीके अपनाए गए। और शिक्षा से स्थानीय लोगों और समुदायों को शिक्षा से जोड़ा गया।

बस्तर ने दिखाया कि सही योजना और तकनीक के इस्तेमाल से पिछड़े जिलों में भी शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। जिले के प्रयासों से छात्रों को पढ़ाई में मदद मिली, शिक्षकों और छात्रों के बीच संबंध मजबूत हुए और शिक्षा प्रणाली अधिक समावेशी बनी।

यह उपलब्धि दिखाती है कि बस्तर ने शिक्षा में शानदार काम किया है और यह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

बस्तर संभाग के सभी सातों जिले आकांक्षी हैं बस्तर जिले में 2,356 सरकारी स्कूल, में 1526 प्राथमिक , 638 मिडिल , 76 हाइस्कूल , 101 हायर सेकंडरी , सात एकलव्य और आठ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सरकारी क्षेत्र में संचालित हैं इनके अलावा 164 गैर अनुदान और 16 अनुदान प्राप्त स्कूलों का संचालन भी किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पुरस्कार के लिए पूरे शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों शिक्षकों, छात्रों के साथ शिक्षा जगत से जुडे सभी को बधाई दी और उन्होंने कहा हम इस राशि का इस्तेमाल कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में शिक्षा को और अधिक बढ़ाने में करेंगे ।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष की राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस आयोजन में इस क्षेत्र में कार्य करने वाली मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ए. एन. एम. स्टाफ नर्स महिला चिकित्सक शिक्षिकाएं एवं अन्य महिलाओं का पौधा लगे गमले के साथ स्वागत व सम्मान किया गया इस मौके पर वार्ड की पार्षद श्रीमती पूनम सिन्हा व श्रीमती बसंती समरथ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे इस मौके पर संस्था प्रमुख डॉ, सुनील बेविन चाको, डॉ लक्ष्मी देवी ने सर्वप्रथम महिला पार्षदों का स्वागत किया उसके पश्चात महिला पार्षदों के द्वारा भी उपस्थित मितानिनों का स्वागत किया गयाl

कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद श्रीमती पूनम सिन्हा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा महिलाएं घर का कार्य तो करती ही है साथ-साथ महिलाओं को समाज कल्याण के कार्य में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए उन्होंने उदाहरण देते हुए महिला डॉक्टर स्टाफ नर्स और मितानिनों की तारीफ की और उनके कार्य को सराहा उन्होंने कहा महिलाएं आज बहुत सशक्त हो चुकी है महिलाओं को और अधिक सामाजिक राजनीतिक और सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए इस मौके पर वार्ड पार्षद संस्था के स्टाफ, सुपरवाइजर शिक्षक, अंगनबड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ऑन के साथ-साथ अधिक संख्या में वार्ड की महिलाएं शामिल हुई

अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही ।
  • दो अलग अलग प्रकरण में कुल 69 पौवा देशी प्लेन शराब व एक एक्टीवा मोटर सायकल को किया गया जप्त ।
  • अवैध जुआ सट्टा व शराब ‍बिक्री पर राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा लगातार कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा श्री सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06.03.2025 को दो व्यक्तियो पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

प्रकरण 1. गोपाल सोनकर पिता भारत सोनकर उम्र 30 वर्ष साकिन राजहरा वार्ड क्रमांक 02 थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 द्वारा दिनांक 06.03.2025 को राजहरा आईटीआई के बाजू खाली मैदान पगडंडी रास्ता से अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल वार्ड क्रमांक 13 की ओर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही कर अधिक मात्रा में शराब परीवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे भर कर रखे 35 पौवा रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 6.300 बल्क लीटर किमती 3150 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध क्र0 68/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।

प्रकरण 2 . आरोपी नोहर निषाद पिता बिरजु निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 दंतेश्वरी वार्ड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 द्वारा दिनांक 06.03.2025 को राजहरा शराब भट्ठी की ओर से अपने एक्टीवा मोटर सायकल के डिग्गी में अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करते वार्ड क्रमांक 13 की ओर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के राजहरा आईटीआई के पास घेरा बंदी किया जो पुलिस को देख कर आईटीआई के पीछे कच्ची रोड पर तरफ भाग रहा था जिसे पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ने पर आरोपी तलाशी करने पर आरोपी के एक्टीवा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 यू 5395 के डिग्गी खोलकर तलाशी लिया गया आरोपी द्वारा अपने मोटर सायकल के डिग्गी में रखे 34 पौवा रोमियो देशी मदीरा प्लेन शराब प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी जुमला 6.120 बल्क लीटर किमती 3060 रूपये का शराब एवं एक एक्टीवा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 यू 5395 को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना राजरहा में अपराध क्र0 69/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।

यूपीएससी प्रीलिम्स क्वालिफाई करने पर अंकित को मिला एक लाख का चेक

0
  •  कलेक्टर संबित मिश्रा ने चेक देकर अंकित को दी अग्रिम शुभकामनाएं
  •  प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित पहले छात्र 

जगदलपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने पर 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के ग्राम गुदमा (भैरमगढ़) के होनहार युवा अंकित सकनी पहले ऐसे विद्यार्थी हैं, जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी बने हैं।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने अपने कार्यालय में अंकित को एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए अग्रिम शुभकानाएं भी कलेक्टर ने दी। वहीं जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने एवं शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेनें की अपील कलेक्टर संबित मिश्रा ने की। अंकित सकनी ने छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग की सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को आदिवासी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण बताया। एक लाख की राशि से विद्यार्थी अपने मेंस एवं इंटरव्यू की तैयारी के लिए स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम महसूस कर बिना किसी चिंता के आगे तैयारी कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। अंकित ने इस योजना के लिए शासन- प्रशासन एवं कलेक्टर संबित मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

यूपीएससी प्रीलिम्स क्वालिफाई करने पर अंकित को मिला एक लाख का चेक

0
  • कलेक्टर संबित मिश्रा ने चेक देकर अंकित को दी अग्रिम शुभकामनाएं 
  • प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित पहले छात्र 

जगदलपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने पर 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के ग्राम गुदमा (भैरमगढ़) के होनहार युवा अंकित सकनी पहले ऐसे विद्यार्थी हैं, जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लाभार्थी बने हैं।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने अपने कार्यालय में अंकित को एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए अग्रिम शुभकानाएं भी कलेक्टर ने दी। वहीं जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने एवं शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेनें की अपील कलेक्टर संबित मिश्रा ने की। अंकित सकनी ने छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग की सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को आदिवासी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण बताया। एक लाख की राशि से विद्यार्थी अपने मेंस एवं इंटरव्यू की तैयारी के लिए स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम महसूस कर बिना किसी चिंता के आगे तैयारी कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। अंकित ने इस योजना के लिए शासन- प्रशासन एवं कलेक्टर संबित मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

एक्टिव मोड में आ गए हैं महापौर संजय पांडे

0
  •  कार्यालय में ली सफाई कर्मचारियों की बैठक
  •  मेयर ने दोहराया नगर के विकास का अपना संकल्प 

जगदलपुर पदभार ग्रहण करने के बाद से ही महापौर संजय पाण्डे के स्वागत का सिलसिला लगातार चल रहा है। समर्थक बधाई देने नगर निगम कार्यालय व उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं। इसी बीच महापौर सभी कार्यक्रम में लगातार शिरकत भी कर रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में महापौर ने सभी सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास का वादा किया। साथ ही उनसे सहयोग की अपील भी की। अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

नगर निगम की कमान संभालने के बाद यह उनकी पहली बैठक रही। महापौर संजय पाण्डे ने बैठक में कहा स्वच्छता के साथ ही शहर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। सुबह व शाम दोनों समय कचरा का संग्रहण किया जाए। सफाई कर्मचारियों से उन्होंने काम में कसावट लाने को कहा। शहर के मेन रोड में विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। वन टू वन कर्मचारियों से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी भी उन्होंने ली। संजय ने कहा अपने अपने वार्डों में पार्षद की सक्रियता हो। जनता के सुझावों के साथ शहर का चहुंमुखी विकास करेंगे। जनता में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही निगम में भाजपा की सरकार बनी है। जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है। संजय पाण्डे ने सभी दरोगाओं को सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शहर के विकास में सभी पार्षदों को महापौर की हैसियत से मेरा सहयोग रहेगा। सब मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। बैठक में पार्षद पितामह नायक, हरीश पारख, हेमंत श्रीवास, दरोगा, मेट सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक से मिला शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री- विष्णु देव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पहार से स्वागत किया और उन्हें व भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

तुलसी कौशिक ने प्रतिनिधि मंडल से संगठन की कार्यों तथा आगामी में किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी ली एवं शिक्षक हित के साथ-साथ समाज सेवा व रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर शिक्षकों को भागीदारी निभाने हेतु प्रोत्साहित किया। तुलसी कौशिक से मुलाकात के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, प्रदेश संरक्षक अनिल रामटेक, रमेश सलामे, लीलाधर कोलियारे, मनीराम चंद्राकर, संतोष पाल, मन्नू राम ठाकुर, नरेंद्र कुमार साहू, कमलकांत नेताम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने दी।

दोगुने से भी ज्यादा वोटों से नगर निगम के स्पीकर चुने गए खेमसिंह देवांगन

0
  • अपील समिति के लिए भी कराया गया मतदान 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस. की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के अनुसार नगर पालिक निगम जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन 7 मार्च को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में रखा गया। जिसमें अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन किया गया।

अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए पार्षद खेमसिंह देवांगन (बीजेपी) और राजेश चौधरी (कांग्रेस) के मध्य मतदान की प्रक्रिया की गई। जिसमें खेमसिंह देवांगन को 34 वोट मि और राजेश चौधरी को 15 वोट मिले।अपील समिति के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें चारों को निर्विरोध समिति का सदस्य बनाया गया। इनमें पार्षद दिलीप दास, आशा साहू, गायत्री बघेल और अब्दुल रशीद शामिल हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष (स्पीकर), अपील समिति हेतु नाम निर्देशन पत्र जारी एवं प्राप्त करने का 11बजे से 11.30 बजे तक रखा गया था। इसके उपरांत नाम निर्देशन पत्रों की सूक्ष्म जांच (स्कूटनी), नाम निर्देशन वापसी एवं मतदान की घोषणा 11.31 बजे से 12 बजे तक, मतपेटी, मतपत्र की तैयारी एवं मतदान प्रकिया से अवगत कराने हेतु 12 बजे से 12.15 बजे तक रखा गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया 12.16 बजे से 12.45 बजे तक और मतगणना व परिणाम की घोषणा 12.50 बजे की गई। सम्मिलन कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डेय, सभी वार्डों के पार्षद, नगर निगम आयुक्त श्प्रवीण वर्मा, मास्टर ट्रेनर जीवन शर्मा सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत, एक गंभीर घायल

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी डंप एरिया में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दिलीप कुमार एवं हरेंद्र नाग नामक दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय हो गई। दोनों ग्रामीण छोटेडोंगर के है निवासी हैं और अमदई निको कंपनी में है कार्यरत थे।

एक माह पूर्व भी इसी जगह पर नक्सल आईईडी के चपेट में आने से निको कंपनी में कार्यरत बड़गांव निवासी एक ग्रामीण घायल हुआ था। नक्सली आईईडी कi चपेट में ज्यादातर क्षेत्र के ग्रामीण आ रहे हैं। आईईडी विस्फोट की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में लगातार आईईडी डिटेक्शन सर्चिंग

अभियान चलाया जा रहा है।घायलों को ईलाज हेतु लाते समय रास्ते में घायल ग्रामीण दिलीप कुमार की मृत्यु हो गई। ईलाजरत घायल ग्रामीण हरेंद्र नाग खतरे से बाहर है। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से क्षेत्र में आईईडी लगाया जाकर सुरक्षा बलों को टारगेट किया जा रहा है। मगर आईईडी की चपेट में क्षेत्र के ज्यादातर ग्रामीण, कर्मचारी, मवेशी एवं अन्य वन्य जीव जंतु आ रहे है। इन घटनाओं को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार आईईडी डिटेक्शन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

7 मार्च को अमदई निको कंपनी में कार्यरत कर्मचारी दिलीप कुमार पिता दुकालू उम्र 25 वर्ष और हरेंद्र कुमार पिता बनसिंग उम्र 26 वर्ष निवासी छोटेडोंगर नक्सलियों द्वारा अमदईघाटी डम्प एरिया में लगाए गए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार की मृत्यु हो गई एवं एक ईलाजरत घायल ग्रामीण हरेन्द्र नाग की स्थिति खतरे से बाहर है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक ने प्रभात कुमार ने ऎसी घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके जिससे सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवकों एवं वन्य प्राणियों की प्राण रक्षा हो सके। आईईडी की सही जानकारी देने व जब्त करवाने वाले लोगों को 5 हजार रुपए तक की राशि ईनाम में दी जाएगी एवं उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS