City Media - Page 386 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 386

न्याय के लिए लड़ाई अभी थमी नहीं है, अभी विराम हुआ है: दीपक बैज

0
  • 125 किलोमीटर की दूरी पैदल नापकर रायपुर पहुंचे कर्मयोगी दीपक बैज
  •  सचिन पायलट भी पहुंचे यात्रा में शामिल होने

अर्जुन झा-

जगदलपुर गुरु घासीदास बाबा की तपोभूमि, जन्मभूमि और कर्मभूमि गिरौदपुरी से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा पर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर्मयोगी दीपक बैज ने छह दिनों में कुल 125 किमी की कठोर पैदल यात्रा कर बुधवार को रायपुर पहुंचे। आज न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल हुए। आवास पहुंचते ही दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को पूरे प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिला। राज्य के कोने कोने से दबे कुचले और पीड़ित लोग छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में दीपक बैज का सहचर बनने आतुर नजर आए। कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव के पीड़ित साहू परिवार के लोग, बलौदा बाजार कांड के मजलूम सतनामी समाज के लोग, जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की माताजी, बड़े भाई धर्मेंद्र यादव समेत अन्याय का दंश झेल रहे सैकड़ों लोगों ने यात्रा के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात कर उन पर और कांग्रेस पर भरोसा जताया। इस दौरान इन लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें न्याय सिर्फ कांग्रेस और दीपक बैज दिला सकते हैं। दीपक बैज की इस अभूतपूर्व यात्रा ने पूरे देश के मीडिया में अच्छी सुर्खियां बटोरी। यात्रा पूरी करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब रायपुर पहुंचे तो वहां इन्हें मीडिया के लोगों ने घेर लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इस लड़ाई को मैंने अभी विराम दिया है। इतने में ही भाजपा सरकार समझ गई होगी कि जुल्म का राज ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहता। अगर मुख्यमंत्री जी को इस बात का अहसास हो गया होगा तो वे बलौदा बाजार और लोहारीडीह के वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करेंगे और निरीह लोगों को जेल की सलाखों से बाहर लाएंगे। अगर नहीं समझे होंगे तो उन्हें इससे भी बड़ी लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। दीपक बैज ने कहा – मै उस कांग्रेस संगठन का सिपाही हूं, जिसका इतिहास अन्याय के खिलाफ संघर्ष और बलिदानों से भरा पड़ा है। यही खून मेरे रग रग में दौड़ रहा है और छत्तीसगढ़ के अन्याय पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए मैं अपनी जिंदगी की आखिरी सांस तक लडता रहूंगा। दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग देने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा की समापन बेला में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट भी रायपुर से पहले छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए। श्री पायलट ने ऐतिहासिक और सफल यात्रा निकालने के लिए दीपक बैज को बधाई दी, उनकी हौसला अफजाई की।

बेटा, मैं लोगों के आंसू पोंछने गया था

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को विराम देने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब रायपुर स्थित अपने सरकारी निवास पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य बड़ा ही मार्मिक और भाव विव्हल करने वाला था। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज की आंखें सजल हो उठी थीं। डबडबाई आंखों के साथ पूनम बैज ने दीपक बैज के पैर धोए, विजय तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी, चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। पापा को देखते ही बेटा सूर्यांश बैज दौड़ता हुआ कमरे से बाहर निकला और पापा दीपक बैज से लिपट कर रोने लगा। सूर्यांश की शिकायत थी कि मुझे छोड़कर कहां चले गए थे पापा। तब दीपक बैज ने उससे कहा कि बेटे हमारे छत्तीसगढ़ में सैकड़ों सूर्यांश हैं, जो अपने पापा, चाचा, ताऊ, मम्मी के लिए आंसू बहा रहे हैं, मैं उनके आंसू पोंछने गया था, अभी मेरा मिशन पूरा नहीं हुआ है, तुम्हें आगे भी कुछ समय के लिए मुझसे जुदा रहना पड़ेगा। पूनम बैज ने भी सूर्यांश का समझाया और सम्हाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और दीपक बैज के ऑफिस स्टॉफ के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह भावपूर्ण दृश्य देख इन सबकी आंखें छलक पड़ी थीं।

बस्तर हॉफ मैराथन में हजारों धावकों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

0
  • आशुतोष और रुक्मणी ने मारी बाजी,पुरुष वेटरन में किशन केसरिया ने लहराया परचम
  • स्पर्धा में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सबसे बड़ी उपलब्धि- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरणदेव

जगदलपुर  किसी भी प्रतियोगिता में जीत-हार से भी बड़ी उपलब्धि स्पर्धा में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है और इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी बधाई के हकदार हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर  किरणदेव ने शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज धरमपुरा के परिसर में खेल एवं युवा कल्याण और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित बस्तर हॉफ मैराथन में शामिल प्रतिभागियों को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बस्तर हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस बस्तर हॉफ मैराथन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 1500 प्रतिभागी धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जिसमें सर्वाधिक बस्तर एवं कोण्डागांव जिले के प्रतिभागी सम्मिलित रहे। वहीं करीब 300 महिला धावकों ने भी मैराथन में भाग लेकर महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। कुल 21 किलोमीटर की इस बस्तर हॉफ मैराथन में पुरूष वर्ग में आशुतोष बिंद ने पहला,पुकेश्वर लाल ने दूसरा तथा मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में रुक्मणी साहू ने प्रथम,भीमेश्वरी ने द्वितीय और नीता सलामे ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इस दौरान पुरूष वेटरन वर्ग हेतु आयोजित 10 किलोमीटर स्पर्धा में किशन केसरिया ने पहला,मनोज रजवाड़े ने दूसरा और नरेन्द्र साहू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कहा कि हार-जीत स्पर्धा का अभिन्न हिस्सा है,लेकिन जो असफल होकर अपने दक्षता में सुधार कर भविष्य में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के द्वारा परचम लहराता है वह ज्यादा मायने रखता है। इसलिए किसी भी खिलाड़ी को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। उन्होंने बस्तर हॉफ मैराथन में शामिल सभी धावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

बस्तर में होगा नेशनल मैराथन का आयोजन

आरंभ में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री जीएस बाम्बरा ने बताया कि बस्तर हॉफ मैराथन को यहां आयोजित करने का उद्देश्य बस्तर अंचल के प्रतिभशाली धावकों को अवसर प्रदान करने सहित दूर-दराज ईलाके के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बल्कि इन प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। आज यहां पर बड़ी संख्या में उत्साहित धावकों को देखकर भविष्य में इस दिशा में बेहतर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ नेशनल मैराथन स्पर्धा बस्तर में आयोजित करने की प्रयास करेगी। बस्तर के सबसे पुराने कॉलेज परिसर धरमपुरा में बुधवार सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला जहां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से हजारों धावकों की मौजूदगी से खेलप्रेमी दर्शक भी काफी उत्साहित थे। इस दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। वहीं स्पर्धा के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को मैडल एवं सम्मान निधि का चेक प्रदान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय घाटपदमूर तथा हॉयर सेकण्डरी स्कूल तितिरगांव के छात्राओं ने बस्तर की पारंपरिक लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर प्रतिभागी धावकों तथा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्री श्रीनिवासराव मद्दी, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित आईजी बस्तर सुंदरराज पी.,एसपी शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही जिला एथलेटिक्स संघ एवं अन्य खेल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य,खेल प्रशिक्षक,शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में धावकों के अलावा खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महात्मा गांधी की जयंती पर शहीद अस्पताल एवं नगर पालिका द्वारा विभिन्न गणमान्य नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया

0

दल्लीराजहरा – नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया l इसके अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में नारायण होटल के पास शहीद अस्पताल एवं विभिन्न गणमान्य नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया जहां आसपास के कूड़े करकट को साफ कर नगर पालिका के माध्यम से कूड़ेदान तक पहुंचाया गया l वहीं दोपहर 12:00 बजे नगर पालिका परिसर स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्प हार एवं पुष्पांजलि देकर तिलक लगाया गया l इस कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका परिसर की ओर से भिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई थी l जिसमें रंगोली , चित्रकला जैसे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा शहीद अस्पताल के सफाई कर्मचारी एवं नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान में लगे कर्माचारियों को भी सम्मानित किया गया l साथ ही आए हुए अतिथियों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर नगर पालिका परिषद की ओर से सम्मानित की गई l कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडे ने कहा महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छ भारत पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है l आज इसका अंतिम चरण है इस पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान करने वाले सभी नागरिकों को मैं धन्यवाद देता हूं l हम ऐसे ही मिलकर काम करे तो हमें पूरा विश्वास है कि हमारे प्रयास से राजहरा के साथ-साथ देश भी स्वच्छ एवं साफ होगा l हमारे स्वच्छता कर्मचारी घर-घर कचरा इकट्ठा करने जाते हैं l उन्हें अपने घरों से निकलने वाले कूड़ा कचरा दें और शहरों को गंदा होने से बचाए l
संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने कहा कि आज स्वच्छता अभियान में जो राजहरा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी  वारडे जी के प्रयास से बीएसपी क्षेत्र में चालू हुआ है यह तो बस एक माध्यम है l लेकिन घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करना उन्हें जमा कर गंतव्य तक पहुंचाना सबसे बड़ा काम है l मैं इन सफाई कर्मचारियों का सम्मान करता हूं l ऐसी व्यवस्था हो कि दल्ली राजहरा के उड़ने वाली धूल भी साफ किया जा सके l

 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद अस्पताल डॉक्टर जाना ने स्वच्छता अभियान पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब हम स्वच्छता की बात करते हैं तो गांधी जी की बात सबसे पहले आता है उनके लिए हम हमारा जागरूक होना आवश्यक है l दल्ली राजहरा शहर में रात को आप देखे लोग अपने घरों का कचरा सड़कों पर लाकर फेंक देते है l यह गलत बात है हम ऐसे समान की इस्तेमाल कम से कम करें जिसका रीसाइकलिंग नहीं होता है l गुटका पान शरीर के लिए नुकसानदायक है साथ ही पर्यावरण के लिए भी बहुत बड़ी समस्या का कारण बनता है l और शरीर को भी नुकसान होता है जो कि कैंसर का कारण बनता है l दल्ली राजहरा को अपने गली घर को स्वच्छ बनाएं l एक कमेटी बनाएं और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें और स्वयं जागरूक हो तो स्वच्छ भारत अभियान दल्ली राजहरा का जो सपना देख रहे हैं वह पूरा हो सकेगा l

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने अपना विचार व्यक्त हुए कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर हमारे प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी द्वारा निरंत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है l उन्होंने सर्वप्रथम लाल किले में स्वच्छता के लिए घर-घर शौचालय बनाने की घोषणा की थी l तो लोग उसका मजाक उड़ाते थे उन्होंने महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार को खत्म करने के लिए तथा उन्हें सम्मान देने के लिए घर-घर शौचालय बनाने का पहल किया था l आज उनके स्वच्छता अभियान से नगर तथा गांव में बहुत कुछ बदलाव आया है l इस अभियान को हमें जागरूकता और जिम्मेदारी से निभानी होगी l सुबह स्वच्छता कर्मचारियों के द्वारा सफाई किया जाता है l रात को रोड पर कचरे से पट जाता है l रोड पॉलिथीन घर से निकलने वाले कचरो से भरा रहता है यह जबकि शहरों को साफ करने के लिए हम सभी की भागीदारी आवश्यकता है l स्वच्छता दूसरों के लिए ही नहीं हमारे लिए भी जरूरी है बच्चों को भी शिक्षा दे हमें स्वच्छता के लिए सभी को एक होकर चलने का आवश्यकता है l हम सभी को मिलकर सप्ताह में कम से कम 2 घंटे निकाल कर स्वच्छता अभियान चलाये l अपने अपने गली मोहल्ला तथा घरों के आसपास को सफाई करें l देश को स्वच्छता बनाने के लिए अपनी भागीदारी निभाये l

कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता दीदीयो ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि
हम लोग चाहते हैं हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ हो l कई बार हम लोग जब कचरा लेने के लिए घर-घर जाते हैं तो लोगों का सम्मान मिलता है l लेकिन कई जगह ऐसे भी होते हैं जैसे सम्मान के साथ-साथ हमें तिरस्कार भी झेलना पड़ जाता है l लोगों के घर कचरा इकट्ठा करने के लिए जाते हैं l लेकिन लोग हमारे सामने ही कचरा ले जाकर नाली या रोड किनारे फेंक देते हैं l इसके लिए मना करते हैं तो उन लोग हमें ही दो बातें सुनाने लग जाते हैं कि हमारी मर्जी हम चाहे कुछ भी करें आप लोग होते कौन हो बोलने वाले l ऐसी कई बात होती है जो मन में ठेस कर जाती है l नगर पालिका की ओर से मात्र ₹30 की राशि लेकर घर घर कचरा इकट्ठा करने के जिम्मेदारी हम लोगों को सौंपी गई है l लेकिन इन लोगों के द्वारा इस तरह की गई बातें बड़ी अटपटा लगता है l

कार्यक्रम में बेहतरीन मंच संचालन स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखु राम साहू ने किया lइस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश वारडे नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन , मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद हॉस्पिटल डॉक्टर जाना , भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ,भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह गुड्डू, राजेश दसोड़े , सुरेश जयसवाल ,राजेश कांबले, गीता मरकाम , सुमीत जैन,रमेश जैन,किशोर कराडे , टोमन सिंह सिन्हा शहीद अस्पताल से बिहारी लाल ठाकुर दिलीप कुमार यादव , घनी राम कुलेश्वरी निषाद ,मंजू सिस्टर ईश्वरी ठाकुर सेवती निषाद ,नगर पालिका परिषद से रामगोपाल चंद्राकर स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद सिद्दीकी सहायक अभियंता भानु घोष अभियंता ऐलन चंद्राकर , सतीश चंद्राकर एवं स्वच्छता दीदीयो के अलावा बहुत से राजहरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठोस निर्णय व दूरदर्शी नीति से आत्मनिर्भरता की ऊचाईयों को छू रहा है देश: किरण देव

0
  • भाजपा की संभाग स्तरीय संगोष्ठी में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक मनाए गए सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज बुधवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में आयोजित संभाग स्तरीय संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने अपने लंबे संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते दस वर्षों में भारत ने विकास व आत्मनिर्भरता की ऊंचाईयों को छुआ है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठोस निर्णय व दूरदर्शी नीति से ही संभव हो सका है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखित साहित्य पाॅवर विदिन : द लीडरशीप लीगेसी आफ नरेंद्र मोदी पर संभाग स्तरीय संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, शासन और 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डालती है। कोराना जैसी वैश्विक महामारी के कठिनतम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे देश व देशवासियों को बचाया। कोरोना से बचने भारत में टीके का ईजाद हुआ, जिसका लाभ देश सहित दुनिया के अन्य देशों को भी मिला।  देव ने कहा कि भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने का सर्वाधिक कार्य बीते दस वर्षों में हुआ है। दुश्मन देश के घर में घुस कर जवाब देने की आक्रामक नीति भारत ने अपनाई है। आतंकवादी घटनाएं अब नहीं होतीं, दुनिया के सभी बड़े देशों से भारत के दोस्ताना संबंध दूरदर्शी विदेश नीति का सफल परिणाम है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक व प्रशासनिक कुशलता को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमारा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। संगोष्ठी को बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने भी संबोधित किया। आयोजन में प्रमुख रूप से बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, योगेंद्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, अश्विन सरडे, रजनीश पाणिग्रही, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, रंजीत पाण्डेय, शैलेंद्र भदौरिया, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, नरेंद्र पाणिग्रही, बी जयराम, ईश्वर राव, दंतेश्वर राव, विक्रम सिंह यादव, रोहित त्रिवेदी, बृजेश भदौरिया, शशि नाथ पाठक,अभय दीक्षित, संतोष बाजपेयी, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, दिनेश केजी, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राणा घोष, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप झा, अविनाश गौतम, सुनील दास आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया नए एसएचजी सेड का लोकार्पण

0

दल्लीराजहरा :- ग्राम पंचायत अरमुरकसा में गांधी जयंती के पावन अवसर पर गांव को स्वच्छता की दिशा में अग्रसर करते हुए जनपद सदस्य संजय बैंस ने कचरा संग्रहण सेड जिसकी 7 लाख रुपए की लागत का भवन का लोकार्पण किया इस अवसर पर सरपंच सरोज बाई बालेंद्र समाजसेवी डाकटर नसीम खान उप सरपंच दयालु राम भंडारी उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सरपंच सरोज बाई ने बताया की हमारे गांव के स्व सहायता महिला समूह के द्वारा गांव के सभी घरों से कचरा का संग्रहण कर आज जिसका लोकार्पण हुवा उस भवन को कचरा कलेक्शन भवन बनाया गया हैl

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर इस पुण्य कार्य का लोकार्पण जो हुवा और हम सब सकल्पित है अपने गांव को स्वच्छता की दिशा में आगे बड़ाकर अपने गांव की स्वच्छ रखने की गांव की जागरूक महिला अपनी जय मां सरस्वती बनाकर घर घर कचरा संग्रहण करने का जिम्मा लिए है मैं उनका साधुवाद देता हु और हमारी बहने गांव का स्वच्छ बनाने में अपनी अच्छी भूमिका का निर्वाह कर रही है तो मैं भी गांव के गांव के सेवक होने के नाते सभी घरों में डस्टबीन प्रदान करने के लिए 150000 हजार की राशि अपनी निधि से स्वीकृति प्रदान करता हु जिससे हमारी बहनों को घर से कचरा का को उठाने में दिक्कत नहीं होगी आज गांधी जी की जयंती है और उनके संकल्प को हमारे जीवन पर उतार कर गांव को विकास के साथ स्वच्यता की ओर हमे आगे बड़ाना है इस अवसर पर आभार ग्राम की पंचायत सचिव बिना टेकाम ने किया इस कार्यक्रम में बहूरबाती चमेली बाई पूर्णिमा तारम नगीना बाई महेश्वरी बाई पूर्णिमा पिस्दा मीना बाई बैस्खिन बाई राजो बाई रामहीन बाई के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

स्वच्छता के प्रबल पैरोकार थे गांधीजी: मनोज शंकर

0
  • डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती 

जगदलपुर 2 अक्टूबर का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत का सम्मान करने का दिन है। महात्मा गांधी हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। गांधी जयंती उन सिद्धांतों और दर्शन की याद दिलाती है, जिनकी यह महान नेता अपने पूरे जीवन में पैरवी करते रहे। इन स्थायी आदर्शों में से एक स्वच्छ भारत की अवधारणा भी है। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करना है।

उक्त बातें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में गांधी जयंती पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य मनोज शंकर ने कही। प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्वच्छता मित्रों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर भवांजलि दी। तत्पश्चात् संगीत शिक्षक कृष्णकांत बर्मन ने गांधी जी के प्रिय भजन से विशेष प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। छात्रा हिमानी और विद्या ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पर भाषण की प्रस्तुति दी एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्राचार्य मनोज शंकर ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी एवं गांधी जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि गांधीजी का दृष्टिकोण केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं था इसमें एक ऐसे समाज का विचार भी शामिल था जहां स्वच्छता को जीवन के तरीके के रूप में अपनाया जाता है। उनका मानना था कि स्वच्छ पर्यावरण केवल नागरिक कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस दौरान स्वच्छता को लेकर सबको जागरुक करते हुए ‘स्वच्छता ही’ सेवा अभियान के अंतिम दिवस के अवसर पर प्राचार्य द्वारा विद्यालय के स्वच्छता मित्र पदमन नाग, हेमराज बघेल, कृष्णा भारती, मेघवती पटेल को सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को आत्मसात करना जरूरी: सांसद महेश कश्यप

0
  • सांसद कश्यप ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ 

जगदलपुर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, पार्षदगण, कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर निगम की स्वच्छता दीदियां भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान क्रीड़ा परिसर एवं कन्या पाॅलिटेक्नीक परिसर की साफ-सफाई की गई। वहीं छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के जरिए बस्तर एवं गांधी जी के चश्मे की प्रतिकृति बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता एवं साफ-सफाई को मानव जीवन का जरूरी हिस्सा मानकर इसे पूरे देशवासियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया था। पूज्य बापूजी की यह प्रेरणास्पद पहल हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बापू की इसी पहल को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और शहरों एवं गांवों तक स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। आईए हम सभी अपने शहर, गांव और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। वहीं अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित करें। कश्यप ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता को आत्मसात करना जरूरी है। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू ने भी उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई की दिशा में सजग रहकर सहभागी बनने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वच्छता एवं साफ-सफाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

बीजापुर जिले में पकड़े गए सात नक्सली, विस्फोटक बरामद

0
  •  नेलसनार एवं मिरतुर थाना क्षेत्रों में हुई गिरफ्तारी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सात नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इन नक्सलियों से विस्फोटक एवं विस्फोट में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की गई है।

बीजापुर जिले के नेलसनार से जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर इन लोगों ने अपना नाम सन्नू उरसा डीएकेएमएस सदस्य, मुन्ना उरसा सीएनएम सदस्य, सोमलू उरसा सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट,

कमलू मड़काम मिलिशिया सदस्य और विजय कुंजाम मिलिशिया सदस्य बताया।पकड़े गए नक्सलियों के पास बिजली के तार, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाईयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री बैनर, पाम्पलेट बरामद किए गए। ये सभी नक्सली 5-6 वर्षो से लगातार सक्रिय रहकर नक्सल संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। थाना मिरतुर की टीम ने चेरली विजगुफा के जंगल से 2 सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा। जिन्होंने अपना नाम

शंकर कारम, पांडे कारम बताया। पकए गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, पेंसिल सेल, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन के सबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये कहे जाने पर कोई दस्तावेज नही होना बताया। थाना नेलसनार एवं मिरतुर में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन, दीपक बैज ने पकड़ लिया हाथ

0
  • टीएस सिंहदेव बाबा भी जैन को देख हो गए खुश 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी जगदलपुर के दर्जनों नेताओं और कार्यकाताओं के साथ शामिल हुए। रेखचंद जैन को देखते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें गले लगा लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा भी रेखचंद जैन को देख खुश हो उठें और उन्हें साथ लेकर चलते रहे।

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन सोमवार कोसेमरिया गांव जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की पुण्य धरा गिरौदपुरी से निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए। रेखचंद जैन को देखते ही दीपक बैज ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें गले से लगा लिया। पीसीसी चीफ दीपक बैज बस्तर के सहज, सरल और सौम्य नेता रेखचंद जैन का हाथ पकड़कर काफी दूर तक चलते रहे। इसी बीच रेखचंद जैन यात्रा में शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा से भी मिले। बाबा भी जगदलपुर के बाबू रेखचंद को देख खुशी से झूम उठे। बाबा और बाबू भी एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले कई किलोमीटर तक पैदल चलते रहे। इस भावपूर्ण दृश्य को देख यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हैरत मेंपड़ गए थे।जगदलपुर से गई टीम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, परमजीत जसवाल, सूर्या पानी, गौरनाथ नाग, कोमल सेना, अनुराग महतो, एस नीला, सौरभ तिवारी, ज्योति राव, जॉर्ज टोप्पो, नीलम कश्यप, शादाब अहमद, ज्ञानेश्वरी जाधव, खिरेंद्र यादव आदि शामिल थे।

हम सब हैं आपके धर्मेंद्र, देवेंद्र

बलौदाबाजार आगज़नी कांड में जेल में बंद भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की मां अपने बेटे के लिए न्याय मांगने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुईं। बेटे देवेंद्र के लिए रूआंसी हो चली मां के चरण स्पर्श कर उनसे कहा कि मां आपके धर्मेंद्र और देवेंद्र ही बेटे नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपका बेटा है। हम सारे बेटे आपके साथ हैं, आपको रोना नहीं चाहिए, बल्कि गर्व करना चाहिए कि आपके बेटे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना जानते हैं लड़ भी रहे हैं। श्री बैज ने आगे कहा कि देवेंद्र ने सतनामी समाज की आवाज में अपनी आवाज मिलाई तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। देवेंद्र को हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे, भाजपा की सरकार चाहे कितना भी जुल्म ढा ले। दीपक बैज की बातों से धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र यादव की माताजी की आंखें चमक उठीं। इसके बाद वातावरण दीपक बैज जिंदाबाद, देवेंद्र यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। ग्राम सेमरिया में भोजन पश्चात कुछ ही देर में  न्याय यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष श्याम जायसवाल का सम्मान

0

दल्ली राजहरा:- नई दिल्ली में एक प्रतिष्ठित एनजीओ द्वारा आयोजित राजनीति की पाठशाला और युवा उद्यमी संगोष्ठी में खनिज नगरी दल्ली राजहरा के युवा राजनेता और समाजसेवी श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया।

उक्त आयोजन में देशभर के नव उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लोगो को आमंत्रित किया गया था। जिसमे अलग अलग दलों से जुड़े नेता, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, प्रतिष्ठित वकील व बुद्धिजीवी वर्ग राजनीति की पाठशाला के मंच पर एकत्रित हुए। नए उद्यमियों के कार्यो की प्रशंसा कर उन्हें देश का गौरव बताया गया व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित कर भारत देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।राजनीति की पाठशाला के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए श्याम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए श्याम जायसवाल ने राजनीति की पाठशाला के संस्थापक अजय पाण्डे, सह संस्थापक धीरज शर्मा, प्रोग्राम व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन रोमेश शर्मा, राजनांदगांव के पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, अमित द्विवेदी, हरेंद्र दुबे, मौलिक दवे, राजबली मांझी, के साथ ही पूरे राजनीति की पाठशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS