City Media - Page 413 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 413

युक्तियुक्तकरण में स्कूलों का चिन्हांकन शासन के मापदंड के आधार पर करें: कलेक्टर विजय

0
  •  विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने युक्तियुक्तकरण के लिए विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर सर्वे करें। विशेष कर मेरिट, सेटअप और दूरी के आधार पर स्कूलों का चिन्हांकन करें।

कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के सभी अनुभाग द्वारा स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारियों ने अपने अनुभाग के स्कूलों की जानकारी देते हुए स्कूल की आवश्यकता और सेटअप के आधार पर, एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों की दस से कम दर्ज की संख्या वाले विद्यालयों शहरी क्षेत्र हेतु 30 से कम दर्ज संख्या एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 10 से कम दर्ज संख्या के चिन्हाकन की गतिविधि की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ शप्रकाश सर्वे, समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, डीएमसी, बीआरसी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तोते को बने रहने दें आदमी का हमसफर, कांग्रेस ने मुख्य वन संरक्षक को सौंपा ज्ञापन

0
  • परिवारों का हिस्सा बन चुके पालतू पक्षियों को दूर न करने की रखी मांग

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने घरेलू पक्षियों को जप्त करने व नागरिकों पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश पर संशोधन करने मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा।

कुछ दिनों पहले बस्तर सहित पूरे प्रदेश में वन विभाग द्वारा पालतू पक्षियों तोता आदि को वन विभाग के अधीन करने एवं ऐसा नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है, जिसे लेकर प्रदेश एवं बस्तर की जनता में भय तथा रोष व्याप्त है। आम जनता की भावना इस आदेश से आहत हो रही है एवं वर्षों से परिवार का हिस्सा बन चुके पक्षियों से बिछड़ने का डर उन्हें सता रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जनता की भावनाओं को देखते हुए शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए वन विभाग द्वारा जारी आदेश के खिलाफ मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा तथा इसमें संशोधन करते हुए इसे शिथिल बनाने की मांग की। कांग्रेस ने ज्ञापन में मुख्य रूप से विभिन्न मांगों को रखा है जिसमें जो पक्षी वर्षों से किसी परिवार में पल रहे हैं उन्हें इस आदेश से पृथक रखा जाए। आदेश में दंडात्मक कार्रवाई का भय दिखाया गया है, उसे विलोपित किया जाए। आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया जाए, जिसमें केवल माननीय न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के अंतर्गत आने वाले पशु पक्षियों की खरीदी ब्रिक्री पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए। ऐसे पशु पक्षियों की बिक्री करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। कांग्रेस पार्टी ने उम्मीद जताई है कि विभाग जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने द्वारा जारी आदेश को संशोधित कर पक्षी प्रेमियों एवं आम नागरिकों को राहत देने वाला आदेश जारी करेगा। कांग्रेस ने कहा यदि विभाग द्वारा जारी आदेश में संशोधन नहीं किया जाता है और किसी भी आम नागरिक के साथ ज्यादती होती है तो बस्तर जिला कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी रविशंकर तिवारी, शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष असीम सुता, महामंत्री महेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शहर कांग्रेस शादाब अहमद, उस्मान रज़ा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एनएसयूआई, जिलाध्यक्ष शहर एनएसयूआई विशाल खम्बारी,नीलम कुमार कश्यप जिलाध्यक्ष ग्रामीण एनएसयूआई, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरदास बघेल, राजू कश्यप, खिरेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

ग्वालों के भेष में छात्राओं ने लूटी दही हांडी

0

बकावंड कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिलेभर मे धूमधाम से मनाया गया।ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में छात्राओं ने राधा, कृष्ण और ग्वालों के भेष धारण कर में दही हांडी लूटी। यहां पूरे उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन का सुंदर चित्रण किया एवं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दही मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। छात्राएं ही कृष्ण, छात्राएं ही राधा और छात्राएं ही गवाल बाल व बालाएं बनकर सामने आईं। कार्यक्रम में हॉस्टल अधीक्षिका के साथ- साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

यात्रियों से भरा बस और ट्रक में जोरदार टक्कर , यात्री घायल

0

ब्रेकिंग न्यूज बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 धमतरी से जगदलपुर मार्ग मरकाटोला घाट पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर । प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा बस ओवरटैक करने के चक्कर में  ट्रक को बगल से टक्कर मारी । जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । बस में सवार 4 यात्री बुरी तरह से घायल है । जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की कार्यवाही में  जुटी हैं ।

नक्सलियों के खात्मे की राह में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ पिपरी बने रोड़ा

0
  •  सड़क ही नहीं बन पा रही तो फोर्स कैसे पहुंचेगी नक्सलियों के गढ़ में
  • ईएनसी की लापरवाही ने सीज करा दिया अकाउंट

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में ताल ठोंक गए हैं कि राज्य से नक्सलियों का खात्मा जल्द कर दिया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह को शायद यह मालूम नहीं होगा कि लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के इंजीनियर इन चीफ केंद्र और राज्य सरकार के इस मिशन की राह में रोड़ा बन गए हैं।

ईएनसी की लापरवाही के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण थम सा गया है। जब सड़क ही नहीं बन पाएगी, तो अमित शाह की फोर्स नक्सल गढ़ तक कैसे पहुंच पाएगी और कैसे वह छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बना पाएगी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खात्मे के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता से संपादित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ पिपरी की घोर लापरवाही के चलते लोक निर्माण विभाग का खाता सीज हो गया है।अगर इंजीनियर इन चीफ श्री पीपरी समय पर ईपीएफ के भुगतान का प्रस्ताव भेज देते तो यह समस्या नहीं आती। लोक निर्माण विभाग का खाता सीज होने से ठेकेदारों के अरबों रुपयों का भुगतान अटक गया है। बस्तर संभाग में विभाग द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराए जा रहे सड़कों के निर्माण थम से गए हैं। ठेकेदार मजदूरी भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। शासन को चाहिए कि अपनी व केंद्र सरकार की छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए ऐसे अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसे कोई और कृत्य न हो इसके उपाय किए जाए।

24 करोड़ रुपए बकाया

लोक निर्माण विभाग के 58 डिवीजन में करीब 5 हजार 939 कर्मचारी हैं, जिनके ईपीएफ की राशि 19 करोड़ 50 लाख की राशि जमा करना शेष है। इसमें ब्याज और पेनाल्टी जोड़ने पर यह बढ़कर रकम 23 करोड़ 84 लाख रुपए होती है। 2023 में इसे लोक निर्माण विभाग ने वित्त विभाग को भेजा। शासन ने 14 करोड़ की राशि विभाग को भेजी, लेकिन इसके बाद भी विभाग ने यह राशि ईपीएफ ट्रस्ट को नहीं दी, क्योंकि उसके पास ईपीएफ का कोड नहीं था। मामला अब भी अधर में है। मामला यह है कि 2015 से लोक निर्माण विभाग में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के ईपीएफ़ कटौती का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश का पालन नहीं होने से केवल ईपीएफ में हर वर्ष 12 करोड़ से अधिक दैनिक श्रमिकों का 12 प्रतिशत अंशदान लोक निर्माण विभाग को स्वयं जमा करना पड़ रहा है। उसमें लगने वाला ब्याज और दंड राशि की गणना करें तो यह घाटा बढ़कर कई करोड़ तक पहुंच जाता है। इस राजस्व क्षति को नियंत्रित करना, बचाना विभाग के अधिकारियों एवं वित्त नियंत्रकों के हाथ में है।

260 किमी सड़कें स्वीकृत

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सड़कों का निर्माण करना किसी चुनौती से कम नहीं है। बस्तर में नक्सली सड़कों का निर्माण नहीं चाहते हैं, इस वजह से इसका विरोध कर बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। केंद्र सरकार की आरआरपी योजना के तहत इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास पहुंचाने के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं। आरआरपी योजना के तहत 85 सड़कों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 259. 90 किलोमीटर की 40 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। यह सभी सड़कें दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। यह विकास की रफ्तार गांव तक पहुंचाने का एक अभिनव प्रयास है।

लोहंडीगुड़ा मंडल के हर बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया कार्यकर्ताओं को

0
  •  कार्यशाला में शामिल हुए विधायक विनायक गोयल
  • बनाएं अधिक से अधिक नए सदस्य: गोयल

लोहंडीगुड़ा पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। मंगलवार को लोहंडीगुड़ा मंडल भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने कहा गया।

सदस्यता अभियान कार्यशाला में विशेष रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल प्रभारी नरसिंह राव, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप शामिलहुए। विधायक विनायक गोयल ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें जल्द पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। लोहण्डीगुड़ा मण्डल प्रभारी श्री नरसिंह राव ने कहा कि सांसद,विधायक जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केंद्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। लोहंडीगुड़ा मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी नरसिंह ठाकुर, बसंत कश्यप, मंगतू कश्यप, सावेंद्र सेठिया एवं रंजिता जोशी को बनाया गया है। शक्ति केंद्र प्रभारी भी नियुक्ति किए गए हैं। गढ़िया शक्ति केंद्र प्रभारी भरत कश्यप, बड़ांजी प्रभारी चंद्रभान कश्यप, ककनार प्रभारी तुलूराम कश्यप, चित्रकोट प्रभारी सावेंद्र सेठिया, छिंदबहार प्रभारी मुंशी पेगड़, तोयर प्रभारी लख्खीधर सेठिया, साडरा प्रभारी धनीराम सेठिया, मटनार प्रभारी ओमप्रकाश ठाकुर, मारडूम प्रभारी मोतीराम कश्यप, सतसपुर प्रभारी चंद्रशेखर ठाकुर, मांदर प्रभारी सीताराम मंडावी, हर्राकोड़ेर प्रभारी शत्रुघन नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर बोंजाराम मौर्य, लक्ष्मीनिवास पांडे, कमलू करटाम, नरेश खापर्डे, अजय बघेल, बलीराम बघेल, आयतु कश्यप, विकेश रंगारी, शिवनंदन पेगड़, सुदरू सेठिया, बालसिंह ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, विनय मौर्य, मंगीराम बेंजाम, तरूण पाणिग्रही, नकुल कश्यप, श्याम सुंदर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

सदस्यता महाभियान में लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

0
  • लक्ष्मण झा बने प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा बैठक रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव एवम समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में चार सदस्य टीम बनाई। संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान के लिए बस्तर संभाग से लक्ष्मण झा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण झा को सदस्यता महाअभियान में प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण झा ने बताया युवा मोर्चा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी से युवाओं को एवं नव मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास रहेगा। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के सदस्य कॉलेज कैंपस, खेल मैदान,कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी, जिम में प्रदेश भर के सभी युवाओं के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना एवम ज्यादा से ज्यादा युवाओं से संपर्क कर युवा मोर्चा द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों, भूमिका को उनके बीच में रखने का कार्य करेगा एवं राष्ट्र हित में युवाओं की भूमिका क्या होनी चाहिए इससे भी युवाओं को अवगत कराएगा। लक्ष्मण झा को जिम्मेदारी मिलने से बस्तर के सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बेवजह लाठीचार्ज दमन की कार्रवाईः दीपक बैज

0

रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भिलाई-3 में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करते ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जिस तरह से लाठीचार्ज किया है वह दमन की कार्रवाई है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन सबका अधिकार है और ऐसे प्रदर्शन से सत्तारूढ़ भाजपा को विचलित होकर ग़ैरलोकतांत्रिक क़दम नहीं उठाना चाहिए ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भिलाई-3 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में बजरंग दल के गुंडा तत्वों ने जिस तरह से सेंध लगाई वह चिंता की बात है। सुरक्षा में गंभीर सेंध पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर कांग्रेस की ओर से धरना दिया गया था और थाने में जाकर पुलिस को ज्ञापन देना था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मीडिया की ओर से वीडियो से स्पष्ट है कि शांतिपूर्ण ढंग से नारे लगाते जा रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बेवजह ही लाठीचार्ज किया है। कुछ कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को तो पुलिस द्वारा घेरकर पीटा गया है. कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग करना भी भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. वह लाठीचार्ज करके अपनी नाकामी छिपाना चाहती है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस झीरम के हमले में अपने वरिष्ठ नेताओं को गंवा चुकी है. वह भी भाजपा सरकार में हुआ था और सुरक्षा व्यवस्था में खामी की वजह से ही हुआ था. इसलिए अब कांग्रेस सचेत है और अपने किसी भी नेता की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं करेगी. अगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालों और बेवजह लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ समुचित कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस फिर से विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

करीतगांव के छात्रावास से गायब रहते हैं अधीक्षक, छात्रों को छोड़ जाते हैं भगवान भरोसे

0
  • रातभर हॉस्टल में असहाय रहते हैं आदिवासी छात्र 

-अर्जुन झा-

बकावंड छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आदिवासियों के कल्याण और उनके बच्चों की शिक्षा के के लिए बड़ी संजीदा है, मगर अधिकारी उतने ही लापरवाह बने हुए हैं। बस्तर जैसे अति संवेदनशील और आदिवासी बहुल संभाग में अधिकारीयों की लापरवाही के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। बकावंड विकासखंड के करीतगांव स्थित आदिवासी आवसीय बालक छात्रावास के अधीक्षक की मनमानी और बेपरवाही का बड़ा मामला सामने आया है और इसे लेकर पालक, जागरूक नागरिक एवं जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो चले हैं।

बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत करीतगांव के आदिवासी आवासीय बालक छात्रावास के अधीक्षक छात्रावास से अनुपस्थित रहते हैं। अधीक्षक रोज शाम 5 बजे अपने घर लौट जाते हैं और सुबह 10 बजे छात्रावास में आ जाते हैं। रात में वे छात्रावास में नहीं रहते। रात के समय छात्रावास में विद्यार्थियों की देखरेख करने वाला कोई नहीं रहता। विद्यार्थियों को पूरी रात भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। करीतगांव के ग्रामीण का कहना है कि अधीक्षक का काम छात्रावास के बच्चों की देखरेख करना है, लेकिन छात्रावास अधीक्षक को छात्रावास परिसर में बने आवास में न रहकर अपने निजी मकान में रहते हैं और शाम होते ही छात्रावास से घर चले जाते हैं।वे रोज घर से आना-जाना करते हैं। छात्रावास में करीब 50 बालक रह रहे हैं। रात के समय अचानक किसी बच्चे का तबीयत खराब हो जाए या कोई विपदा आ जाए, तो उनके रक्षक के रूप में कोई नहीं रहता। छात्रावास के बालकों का कहना है कि अधीक्षक के अनुपस्थित रहने के कारण समय पर नाश्ता और भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाती है।छात्रावासी विद्यार्थी बताते हैं कि अधीक्षक रोज अपने घर से आना-जाना करते हैं, छात्रावास में रात के समय कभी नहीं रुकते। मंडल संयोजक आदिवासी विभाग छात्रावास बालमुकुंद गागड़ा ने भी अधीक्षक की छात्रावास से रोज अनुपस्थित रहने की पुष्टि की है। वहीं छात्रावास अधीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि घर में काम की वजह से उन्हें छात्रावास से जाना पड़ा था।

वर्सन

गायब रहते हैं अधीक्षक

हॉस्टल अधीक्षक अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। रात के समय बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं रहता। यह गंभीर मसला है। अधिकारी इस ओर ध्यान दें।

रामानुजाचार्य,

     जनपद उपाध्यक्ष, बकावंड

संगठन का महापर्व है भाजपा सदस्यता अभियान – शिवनारायण पाण्डेय

0
  •  नगर मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित, घर-घर संपर्क करके अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने पर जोर
  • सदस्यता अभियान की तैयारियों पर भाजपा संगठन का पूरा फोकस

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी पहली सितम्बर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है। मंगलवार को जगदलपुर नगर मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। जिसमें सदस्यता अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गयी और घर-घर संपर्क करते हुये अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है। भारतीय जनता पार्टी विश्व में सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जिसके करोड़ों कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में एक सितम्बर से शुरू हो रहे नये सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता परिश्रम के साथ अधिक से अधिक सदस्य बनाये। एक कार्यकर्ता के लिये पचास सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद सभी के लिये भाजपा के नये सदस्य बनाने संख्या तय की गयी है। संगठन के इस महापर्व में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करनी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि जिले के सभी ग्यारह मण्डलों में सदस्यता अभियान के प्रभारी व संयोजक सदस्य बनाये गये हैं। सदस्यता अभियान को गति देने मण्डल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के सदस्य बने, इसके लिये पूर्ण प्रयास करना है।

कार्यशाला को नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मण्डल प्रभारी व जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय, सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर दत्त तिवारी ने भी संबोधित किया। आईटी सेल प्रभारी आशु आचार्य ने सदस्यता अभियान में नवीन सदस्य बनाने की प्रक्रिया की बारीक जानकारी कार्यशाला में दी। कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन राकेश तिवारी ने किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान जिला संयोजक योगेन्द्र पाण्डेय, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह,दीप्ति पाण्डेय, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी,महापौर सफीरा साहू, आनंद मोहन मिश्रा, रंजीत पाण्डेय, आलोक अवस्थी, ईश्वर राव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, रीना घोष, ममता पोटाई,दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही, धनसिंह नायक,मोती राम बघेल,प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, बी जयराम, रूपेश जैन, योगेश शुक्ला,गीता नाग, आशुतोष पाल, रोहित त्रिवेदी, सुनील दास, डिकेश्वर नाग, दिलीप झा, परेश ताटी,दशरथ गुप्ता, प्रभात चौहान, कौशिक शुक्ला, मनी विक्रम, संजय विश्वकर्मा,राजा यादव, अविनाश सिंह गौतम, सूर्य भूषण सिंह, किशोर महावर,सुरेश कश्यप, संजय चंद्राकर, प्रेम यादव, श्रीश मिश्रा,राज पाण्डेय, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, सतीश बाजपेयी,ममता राणा, रौशन सिसोदिया,गीता नाग, प्रमिला कपूर, नीलेश्वरी भागवतकर, बिजली बैध, आशा साहू, कुसुम परिहार, किरण दीवान, कौशल्या साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS