City Media - Page 414 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 414

विष्णुदेव जी सम्हल जाइए, लाठी के हर प्रहार का हिसाब होगा: दीपक बैज

0
  •  कांग्रेसजनों पर हुए लाठी प्रहार को लेकर भड़के पीसीसी चीफ बैज 

जगदलपुर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाए जाने से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बेहद नाराज हो उठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सीधे चुनौती देते हुए कहा है – विष्णु देव जी सम्हल जाइए, आपकी लाठी के हर प्रहार का हिसाब होगा।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा बन चुकी है। कांग्रेस के लोग इसके विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी भिलाई में सड़क पर उतर आए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। लाठीचार्ज से जुड़ा वीडियो वायरल होने और घटना की खबर मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तुरंत एक्शन में आ गए। उन्होंने भिलाई के कुछ चुनिंदा कांग्रेस नेताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दीपक बैज आक्रामक मुद्रा में आ गए। उन्होंने बयान जारी कहा है कि सत्ता के अहंकार से भरे इस लाठी का हिसाब जल्द जल्द होगा। सत्ता आती -जाती रहती है, लेकिन लोकतंत्र में विरोध के स्वर को दबाने अंग्रेजी हुकूमत की तरह लाठी बरसाना भाजपा सरकार में समाए डर और तानाशाही रवैये की ओर इंगित करता है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि विष्णु देव जी सम्हल जाइए, आपकी लाठी के हर वार का हिसाब होगा, कांग्रेस आपकी लाठियों से डरने वाली नहीं। हमारे कार्यकर्ता के शरीर पर पड़े हर लाठी का हिसाब होगा।

डोडरेपाल के प्राचार्य के खिलाफ एबीवीपी ने किया चक्का जाम

0
  •  प्राचार्य पर विद्यार्थियों को परेशान करने का आरोप

बकावंड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने आज डोडरेपाल विद्यालय की विभिन्न अनियमिताओं को लेकर बकावंड विकासखंड के डोडरेपाल –बकावंड मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि बकावंड विकासखंड के अंतर्गत आने वाले डोडरेपाल के प्राचार्य के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के 12वीं की मार्कशीट एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं देने की शिकायत सामने आई है। कुछ विद्यार्थियों को पिछले दो-तीन वर्षों से भी मार्कशीट और स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं। इस कारण विद्यार्थी किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। विधार्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उनके सामने मन मारकर पढ़ाई छोड़ने की स्थिति बन गई है। विद्यार्थी मार्कशीट या स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए जब भी विद्यालय में जाते हैं, तो उन्हें कुछ ना कुछ बहाना बताकर लौटा दिया जाता है। परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों में आक्रोश देखने को मिला और प्रताड़ित छात्र-छात्राएं चक्काजाम करने हेतु मजबूर हो गए। कई सारे विद्यार्थी टीसी और मार्कशीट नहीं होने के कारण दो-तीन वर्षों से किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं। आज विवश होकर के छात्र समुदाय प्रशासन के सामने न्याय मांगने के लिए खड़े हो गए । उनके साथ जो हुआ दूसरे विद्यार्थियों के साथ न हो और वे सभी अपने माता-पिता के सपने साकार कर सकें। इसे लेकर उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान अश्विन पिल्ले, प्रशांत लाठिया, नुशांत जोशी, निखिल, पूनव सिंह, दिव्यराज समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए वनमंत्री केदार कश्यप, कान्हा को झुलाया झूला

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए। केदार कश्यप ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की व झूला झुलाया और उनसे प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

वनमंत्री केदार ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और सुख हो। हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। यही मंगल कामना है।

यह कार्यक्रम तुलसी महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया था। मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भानपुरी, करंदोला सहित आसपास के लोग सम्मिलित हुए।

 

किरण देव ने की कृष्ण जी की पूजा अर्चना

0

जगदलपुर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने समुंद चौक स्थित कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं दी। मंदिर प्रांगण में बस्तर जिला यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज के पदाधिकारियों एवं लोगों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान बस्तर यादव समाज के जिला अध्यक्ष बलराम यादव, दिनेश यदु, धीरेंद्र यादव, रोहित यादव, रघु यादव एवं रामाश्रय सिंह, राजेश श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

भाजपा के सदस्यता अभियान पर वर्कशॉप

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी बास्तानार मंडल में सदस्यता अभियान की एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर पर सदस्यों की नियुक्तियां की गई। जिससे कि बास्तानार मंडल में तय लक्ष्य के अनुसार सदस्यता अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यशाला में सदस्यता अभियान को किस प्रकार से चलाया जाना है इसकी बारीकियों को भी बताया गया। इस कार्यशाला में विशेष रूप से बस्तर जिला सदस्यता प्रभारी योगेंद्र पांडे, कार्यशाला के मुख्य वक्ता बैदूराम कश्यप, मंडल प्रभारी नरसिंह राव, मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, बलदेव मंडावी, संतोष ठाकुर, कमल ठाकुर, मालती मंडावी, प्रिया मुचाकी, नीलवती सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8-8 लाख के तीन ईनामी नक्सलियों समेत कुल 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  बीजापुर में नक्सलियों ने किया थोक में समर्पण
  • आत्मसमर्पित नक्सलियों में 6 पर 29 लाख का ईनाम

अर्जुन झा-

जगदलपुर माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा एवं जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छग शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छग शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर बीजापुर जिले में आज एकसाथ 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 8-8 लाख के तीन, 3 लाख का एक और 1-1 लाख के दो ईनामी नक्सली शामिल हैं।बीजापुर जिले में इस वर्ष अब तक 170 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं विभिन्न घटनाओं में शामिल 346 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, सीआरपीएफ की 85वीं एवं 222वी वाहिनी तथा 202 कोबरा के संयुक्त प्रयासों, छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य, एलओएस सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष सहित 25 माओवादियों ने आज 26 अगस्त को उप पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील कुमार, कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु विजेंद्र कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा बटालियन अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में शामबती मड़कम पिता सुक्कू 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल बटगुडेम थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पद कंपनी नंबर 2 में पार्टी सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, वर्ष 2012 से सक्रिय, ज्योति पुनेम पिता दुला पूनेम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुरजी नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद कंपनी नंबर 2 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपए, वर्ष 2012 से सक्रिय, महेश तेलम पिता सुखराम तेलम 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल दोसेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, कंपनी नंबर 2 पीएलजीए सदस्य, ईनाम 8 लाख, वर्ष 2008 से सक्रिय, विष्णु करटम ऊर्फ मीनू पिता घासी करटम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीड़ियाकोट अदेमपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, प्लाटून नम्बर 16 बी सेक्शन डिप्टी कमांडर, ईनाम 3 लाख, वर्ष 2014 से सक्रिय, जयदेव पोडियाम पिता अंदो पोडियाम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेदापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, मिरतुर एलओएस पीएलजीए सदस्य, ईनाम 1 लाख, वर्ष 2023 से सक्रिय, गुड्डू ककेम पिता बुगूर उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़कमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, वर्ष 2013 से सक्रिय, सुदरू पूनेम पिता कोवा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, जीआरडी डिप्टी कमांडर, ईनाम 10 हजार, वर्ष 2008 से सक्रिय, सन्नू पोड़ियाम पिता आंदो उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेदापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर, फुलगट्टा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2015 से सक्रिय, बासु पोड़ियाम पिता स्व हड़मो पोड़ियाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेदापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर, फुलगट्टा आरपीसी सीएनएम सदस्य, वर्ष 2012 से सक्रिय, मोटूराम तेलम पिता स्व सुक्कू तेलम उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, वर्ष 2007 से सक्रिय, सोमारू तेलम पिता सन्नू तेलम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय, सोमलू पोटाम पिता स्व सुक्कू पोटाम उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2005 से सक्रिय, राजू वंजाम पिता सोनू वंजाम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल बटुमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2001 से सक्रिय, सुखराम तेलम पिता स्व सुपा तेलम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल धुर्वापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2017 से सक्रिय, आयतु तेलम पिता स्व सोमलू तेलम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल धुर्वापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2010 से सक्रिय, संतोष तेलम ऊर्फ धोबीराम पिता मंगू तेलम 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2008 से सक्रिय, बिज्जू तेलम पिता स्व मनकू तेलम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय, राकेश फरसीक पिता बुधराम फरसीक 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुरूष थाना गंगालूर जिला बीजापुर, भूमकाल मिलिशिया कमांडर, 2007 से सक्रिय, बुदरू पूनेम पिता सन्नू उम्र 35 जाति मुरिया निवासी पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर, जीआरडी बी सेक्शन कमांडर, 2008 से सक्रिय, कोया पूनेम ऊर्फ सुखराम पिता सुकलु पूनेम उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल एर्रापारा, 2003 से सक्रिय, सांतो पूनेम ऊर्फ रिशु पिता मंगु पूनेम 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल एर्रापाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पुसनार आरपीसी जनताना सदस्य, जंगल शाखा अध्यक्ष, 2006 से सक्रिय, छोटू पोटाम ऊर्फ जोम्मा पिता बदरू पोटाम 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ग्राम मेटपाल डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2010 से सक्रिय, सुक्कू कुडियम पिता मासा कुड़ियम 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल कडियम पारा थाना गंगालूर, ग्राम मेटापाल, ग्राम रक्षा दल कमांडर, 2008 से सक्रिय, पाकलू पूनेम पिता सन्नू पुनेम 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार बंटीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ग्राम पुसनार भूमकाल मिलिशिया सी सेक्शन कमांडर, 2005 से सक्रिय और रमेश अवलम पिता सोमलू 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी कडेर थाना नैमेड़ जिला बीजापुर, भूमकाल मिलिशिया सदस्य, 2008 से सक्रिय शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

8 माह में ही साय सरकार के उड़े तोते, अब जनता के घरों के तोते उड़ाने का तुगलकी फरमान: जावेद खान

0
  • घरेलू पक्षियों का जीवन खतरे में डाल रही सरकार

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कहा है कि वन विभाग द्वारा न्यायालय के 52 साल पुराने निर्णय का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ में तोता एवं अन्य पक्षियों के पालन पर प्रतिबंध लगाने, कानूनी कार्रवाई एवं 3 वर्षों तक कारावास की सजा के तुगलकी फरमान से आम जन के बीच भय का माहौल बन रहा है। इससे यह बात भी स्पष्ट होती है कि 8 माह में ही विष्णु देव साय सरकार के तोते उड़ गए हैं और अब वे प्रदेश की जनता के घरों के तोते उड़ाने की अमानवीय सोच और हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं।

जावेद खान ने कहा है कि विष्णु देव सरकार को जिन कार्यों के लिए जनता ने चुना है उसमें तो वह फिसड्डी साबित हो गई है, प्रदेश में कानून व्यवस्था इनसे सम्हल नहीं रही,अपराध घट नहीं रहे हैं, आम जनता सुरक्षित नहीं है और ये तोते सुरक्षित करने चले हैं। साय सरकार रोजाना तुगलकी फरमान जनता के सिर मढ़ रही है। एक तरफ वन विभाग वन विद्यालय में रखे गये छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को सुरक्षित नहीं रख पाया उनकी मृत्यु वन विद्यालय में लगातार होती आई है। वन विभाग जंगलों की अवैध कटाई पर रोक लगाने, हसदेव के जंगल को बचाने, सागौन, शीशम जैसी बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी में रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित रहा है। लामनी पार्क में बने बर्ड पार्क में लगातार पक्षियों की मृत्यु हो रही है और जो अपनी मूल जिम्मेदारी को निभा नहीं पा रहे है, वो वन विभाग अब लोगों के घरों से तोते उड़ाने निकल रहा है। जावेद ने कहा कि विष्णु देव सरकार और वन मंत्री केदार कश्यप आम जनों की भावनाओं को कुचलने का तुगलकी फरमान वापस लें। पालतू तोते एवं पक्षी एक तरह से परिवार का हिस्सा होते हैं, उनके साथ परिवार की भावनाएं जुड़ी होती हैं छोटे-छोटे बच्चों के दिलों में इन पक्षियों का घर होता है और पक्षियों को भी परिवार से एक भावनात्मक लगाव रहता है। पक्षी भी बचपन से घरों में रहते हुए घरेलू जीवन जीना सीख जाते हैं ऐसे में नागरिकों को अपने तोते से दूर करना और वो पक्षी जो मनुष्यों को अपना मान चुके हैं से बिछड़ना किसी सदमे से कम नहीं होगा। जो पक्षी शहरों में आम जनों के घरों में जीना सीख चुके हैं उन्हें वनों में कैसे जीया जाता है वे पूरी तरह से भूल चुके हैं ऐसे पक्षियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना तथा आम जनता के दिलों को तोड़ने वाला यह आदेश है इसे राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए।जावेद ने कहा वर्षों से लोगों के घरों में रहते हुए ये पक्षी परिवार का एक हिस्सा बन जाते हैं और ऐसा भी नहीं है कि इन्हें हर पल पिंजरे में कैद कर रखा जाता है। विशेषकर तोते तो अधिकांश समय पिंजरें से बाहर घर में घूमते फिरते बिताते हैं। वे स्वयं उड़कर कहीं नहीं जाते ऐसे में मनुष्य हो या पक्षी जो परिवार का अंग बन चुके हैं उन्हें उनके परिवार से दूर करना कितना उचित है? विष्णु देव साय सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप वन विभाग के इस तुगलकी फरमान पर तत्काल रोक लगाएं और इसे संशोधित कर नया आदेश जारी करवाएं जिसमें भविष्य में पक्षियों की खरीदी बिक्री पर कड़ाई से रोक लगे एवं जो पक्षी वर्षों से घरेलू जीवन जी रहे हैं उन्हें उनके परिवार से दूर ना किया जाए। ऐसा करने से जो पक्षी आज घरेलू जीवन जीना सीख चुके हैं उनका भी जीवन सुरक्षित रहेगा और भविष्य में वनों में रहने वाले पक्षियों की खरीदी बिक्री पर कड़ाई से प्रतिबंध लगने से वे भी वनों में सुरक्षित रहेंगे।

बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र को इंडो तिब्बत सीमा पुलिस ने उपलब्ध कराई संजीवनी

0
  • अबूझमाड के आकाबेड़ा में आईटीबीपी ने खोला सर्व सुविधायुक्त अस्पताल
  • महानिदेशक राहुल रसगोत्रा ने किया लोकार्पण

अर्जुन झा

जगदलपुर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेस नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुदूर गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। नक्सल समस्या के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों को पुलिस और ये फोर्सेस पानी, सड़क, चिकित्सा जैसी अहम सुविधाएं लगातार उपलब्ध करा रही हैं। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित नक्सल गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र को तो नक्सलियों ने विकास की मुख्यधारा से वर्षों तक अलग किए रखा था। अब केंद्र सरकार के सुरक्षा बल अबूझमाड़ में भी खुशियों की बहार ला रहे हैं। इसी कड़ी में इंडो तिब्बत सीमा पुलिस ने अबूझमाड़ के सुदूर गांव आकाबेड़ा में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल शुरू किया है। यह अस्पताल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित होगा।

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने के लिए 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की सीओबी आकाबेड़ा में 31 मई को छह बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल की स्थापना की गई थी। इस अस्पताल का लोकार्पण 25 अगस्त को इंडो तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक आईपीएस राहुल रसगोत्रा ने बल के सामरिक मुख्यालय सेंट्रल फ्रंटियर रायपुर से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान संजीव रैना, अपर महानिदेशक (पश्चिम कमांड), अमित भाटी सेनानी 53वीं वाहिनी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह फील्ड अस्पताल का नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। इस फील्ड अस्पताल को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की सीओबी आकाड़ा में स्थापित किया गया है। इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और योग्य चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में क्षेत्र के ग्रामीणों विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थय सेवा प्रदान की जा रही है। यह फील्ड अस्पताल निश्चय ही अबूझमाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में सहायक होगा। इससे सरकार और आदिवासी जनता के बीच की दूरी भी कम होगी। फील्ड अस्पताल आकाबेड़ा में आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेन्स सुविधा भी प्रदान की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त मरीजों को नजदीकी जिला अस्पताल में बेहतर ईलाज के लिये भेजा जा सके तथा अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल भी सुदूर गांवों में कैंप स्थापित कर ग्रामीणों की हर संभव मदद कर रहे हैं, उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं और आदिवासी बच्चों को कोचिंग भी दे रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

0
  • मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे कार्यकर्ता

जगदलपुर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बलौदा बाजार मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, युकां जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे व सतनामी सामाज के निर्दोष युवाओं पर हुई कार्रवाई के खिलाफ जेल भरो आंदोलन के तहत बस्तर में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर सिटी कोतवाली थाने में गिरफ्तारी दी।

युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, प्रदेश उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी, युकां ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, शहर अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, युकां के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान, गौरनाथ नाग, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पार्षद विक्रम डांगी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, अमजद खान, अनवर खान, हेमू उपाध्यय, पम्मी जायसवाल, प्रशांत जैन, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, प्रदेश सचिव सेमियल नाथ, प्रदेश महासचिव तुलाराम कश्यप, संदीप दास, शंकर नाग, संतोष सेठिया, सोनारू नाग, मोहनीश नाग, कृपालु कश्यप, सीमांचल, संजय नाग, ब्रभूदास, गोविंद कश्यप, सुनील कश्यप, सोमारू नाग, सुमीत बघेल, जसकेतन जोशी, आकिब रज़ा, तरनजीत सिंह, लव मिश्रा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, माज़ लिल्लाह, फैसल नवी, मौजूद रहे।

नहीं चाहिए हमें राजनगर पंचायत का राज, बना दीजिए हमारे लिए अलग से ग्राम पंचायत

0
  • 7 किमी का सफर भारी पड़ता है ग्रामीणों को
  • अलग पंचायत गठन के लिए 4 बस्तियां लामबंद

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत राजनगर का राज चार बस्तियों के ग्रामीणों को बहुत भारी पड़ रहा है। इन बस्तियों के लोगों को ग्राम पंचायत मुख्यालय जाने के लिए 7 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। यही सफर उन्हें बड़ा ही कष्टदायक लगता है। इसलिए इन बस्तियों के ग्रामीणों ने अब नहीं चाहिए हमें राजनगर पंचायत का राज, अलग बना दो हमारी ग्राम पंचायत का नारा बुलंद करते हुए चारों बस्तियों को मिलाकर अलग ग्राम पंचायत के गठन की मांग तेज कर दी है।

बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत राजनगर भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत है। जनसंख्या के लिहाज से भी यह ग्राम पंचायत बेहद विशाल है। इसलिए कार्य संचालन में पंचायत प्रतिनिधियों को जहां तरह तरह की दिक्कतें पेश आती हैं। वहीं ग्रामीणों को भी तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत मुख्यालय राजनगर इन बस्तियों से 5 से 7 किलोमीटर तक दूर स्थित है। ग्राम पंचायत से संबंधित हर छोटे बड़े कार्य के लिए आश्रित बस्ती कांडकीगुड़ा, ब्लॉक कॉलोनी, बोदागुड़ा, भोरागुड़ा और आवासपारा के ग्रामीणों को इतना लंबा सफर तय कर राजनगर जाना पड़ता है। वहां सरपंच और सचिव मिल गए तो ठीक, वरना ग्रामीणों को निराश और खाली हाथ लौटना पड़ता है। इस चक्कर में ग्रामीणों का पूरा दिन निकल जाता है और उनकी रोजी मजदूरी मारी जाती है। रोज रोज की परेशानियों से तंग आकर कांडकीगुड़ा, ब्लॉक कॉलोनी, बोदागुड़ा और भोरागुड़ा बस्तियों के ग्रामीणों ने इन चारों बस्तियों को मिलाकर एक अलग ग्राम पंचायत के गठन की मांग उठाई है। चारों बस्तियों के दर्जनों ग्रामीण इस मांग से संबंधित ज्ञापन देने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय बकावंड पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत राजनगर जाने में उन्हें बहुत कठिनाई होती है। उन्हें 7 किलोमीटर की यात्रा पैदल अथवा साईकिल से तय करना पड़ती है। चारों बस्तियों की दूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय से ज्यादा होने के कारण राशन दुकान, पेंशन, और शासकीय एवं दीगर कार्यों के लिए इन बस्तियों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में इन बस्तियों की कुल जनसंख्या 1500 से भी अधिक है और कुल मतदाता 900 हैं। इन बस्तियों के ग्रामीण देवराज नेताम, देवराज यादव, प्रीतम यादव, सोहन सिंह भारती, महेश कश्यप, कमलेश यादव, सूरज बंजारे, टूटू भाईना, लघु कश्यप, तरुण, हेमलता ठाकुर, गिरधर ठाकुर, भुवनेश्वर, लेखराज, अरदास, भगवती, इंदिरा और अन्य ग्रामीण एसडीएम कार्यालय बकावंड पहुंचे थे। इन ग्रामीणों ने बताया कि ये चारों बस्तियां मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। पंचायत प्रतिनिधि राजनगर मुख्यालय पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। इसीलिए ग्रामीणों ने चारों बस्तियों के मिलाकर नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई है।

वर्सन

करेंगे उचित पहल

ग्रामीण ज्ञापन देने आए थे, उनकी पीड़ा जायज है। इस संबंध में पहल कर उच्च कार्यालय को प्रतिवेदन भेजेंगे।

गगन शर्मा,

     एसडीएम, बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS