City Media - Page 430 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 430

जिला पंचायत सीईओ के आदेश की बकावंड जनपद में सरेआम अवहेलना

0
  •  बकावंड में अभी भी लागू है चुनाव आचार संहिता ?
  • दबा दी गई पंचायत सचिवों के तबादले की फाइल

अर्जुन झा-

बकावंड विधानसभा और लोकसभा चुनाव निपटे कई माह गुजर चुके हैं। आचार संहिता कब की हट चुकी है और सांसद एवं विधायक सक्रिय होकर काम करने लगे हैं। मगर लगता है बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारियों के लिए आज भी आचार संहिता लागू है। यह भी हो सकता है कि जनपद के अधिकारी आचार संहिता की खुमारी से उबर नहीं पाए हैं या ऊपरी कमाई के चक्कर में स्थानांतरित सचिवों को नई जगह नहीं भेज रहे हैं।

दरअसल पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान बकावंड जनपद की ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 17 सचिवों का तबादला जिला पंचायत के सीईओ द्वारा किया गया था। तबादले की सूची जारी भी कर दी गई थी। संयोगवश इसी बीच चुनाव आचार संहिता लागू हो गई और तबादले की फाइल जनपद पंचायत कार्यालय में ही दबी रह गई। चुनाव निपटने और आदर्श आचार संहिता हट जाने के बाद भी तबादले की यह फाइल न जाने जनपद पंचायत कार्यालय के किस कोने में खो गई है? आचार संहिता हटे कई माह गुजर जाने के बाद भी जनपद पंचायत के सीईओ स्थानांतरित पंचायत सचिवों को नई पदस्थापना वाली ग्राम पंचायतों में भेजने के लिए क्यों दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, यह आश्चर्य और चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि स्थानंतरित पंचायत सचिवों को उनकी पसंद वाली ग्राम पंचायतों में पोस्टिंग देने, कुछ सचिवों का तबादला रद्द करने के लिए डिमांड का खेल चल रहा है। इसी वजह से तबादले की फाइल को अब तक दबाकर रखा गया है। ट्रांसफर को लेकर अब आवाज भी उठने लगी है। क्योंकि सचिवों के ट्रांसफर आदेश पर अब तक जनपद सीईओ द्वारा अमल नहीं किया गया है। बल्कि किसी दवाब में अभी भी यथावत रखा गया है। कुछ लोगों के अनुसार जिला पंचायत सीईओ द्वारा स्थांतरित इन 17 सचिवों को अब तक रोके रखा रखना उच्च अधिकारी के आदेश की सरासर अवहेलना है। कुल मिलाकर जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश को नजर अंदाज किया जा रहा है। इसकी जड़ में सिर्फ लेनदेन की ही बात सामने आ रही है।

राज्य पुरस्कार जांच शिविर झांकी अभनपुर के लिए चयनित हुए लिटिल बर्ड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल,दल्ली राजहरा के बच्चे

0

भारत स्काउट गाइड, राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में शामिल होने के लिए 19 गाइड एवम् 5 प्रभारी गाइडर राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी (अभनपुर) के लिए आज दिनाक 8/8/2024 को रवाना हुए।जिसमे लिटिल बर्ड्स ऐकेडमी स्कूल के 4 गाइड पूर्वी कटेन्द्र,सृष्टि गुप्ता ,लिशा नायक और वंशिका निर्मलकर सम्मलित हुए हैं जिससे लिटिल बर्ड्स ऐकेडमी के समस्त स्टाफ एवं सभी पालकगण इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

नारायणपुर में संचालित पीएम जनमन एवं नियद नेल्लानार योजना के कार्यों को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए कमिश्नर ने

0
  •  नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने निर्देश

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमनसिंह ने गुरुवार को नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक लेकर संभाग आयुक्त ने नियद नेल्लानार योजना, पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास, सड़क, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन भवन निर्माण सहित राजस्व नक्शे सुधार कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किए।

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं के विषयों के प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि सड़कों में आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए तैयार कार्य योजना के अनुसार गौशाला एवं कांजी हाऊस में रखे जाने के साथ ही समुचित कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा समन्वित रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वनाधिकार पट्टा, जल जीवन मिशन, राजस्व, परिवहन, पशु चिकित्सा, शिक्षा सहित नक्सल प्रभावित परिवारों एवं समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कमिश्नर ने आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने के लिए चिन्हित स्थलों, पशुओं की टेगिंग, रेडियम पट्टी लगाने सहित गौशाला एवं कांजी हाऊस संचालन की जानकारी ली और गौशाला एवं कांजी हाउस में पर्याप्त जगह, चारे एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार आवारा मवेशियों को रखे जाने हेतु गौशाला एवं कांजी हाउस का विस्तार भी करने कहा। उन्होंने नक्सली पीड़ित परिवारों के पुनर्वास हेतु शासन की नीति के तहत कार्यवाही कर प्रभावितों को सहायता प्रदान करने सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल करने के निर्देश दिए। कमिश्नर डोमनसिंह ने बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उप स्वास्थ्य केंद्रों में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी स्तरों पर जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता को ध्यान रखकर मैदानी क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों सहित अंदरूनी ईलाके के आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों के पास भी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किए। उन्होंने समीक्षा करते हुए जिले में संचालित नियद नेल्लानार योजनांतर्गत चलाए जा रहे मूलभूत सुविधा के कार्यों सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाने, भवन निर्माण, पोषण ट्रैकर, रैंकिंग वाटर, किचन शेड, पोषण वाटिका सहित सामग्रियों और गैस कनेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली।

कमिश्नर ने खरीफ फसल सीजन हेतु किसानों को पर्याप्त बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक की व्यवस्था करने पर बल देते हुए आवश्यकता के आधार पर खाद की नई रैक मंगवाने के निर्देश दिए। बैठक में वनाधिकार मान्यता पत्रों का डिजिटाइजेशन एवं फौती-नामांतरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत नवीन पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग, जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति एवं पूर्ण योजनाओं को आरंभ करने सहित राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार प्रकरणों का निराकरण, भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व अभिलेखों का दुरुस्तीकरण एवं संबंधित विभागों को संशोधित अभिलेख प्रदाय करने, राजस्व नक्शे में सुधार के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अभियान इत्यादि की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में संचालित योजनाएं जैसे अटल पेंशन, जीवन ज्योति, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुषमान कार्ड, जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण के संबंध में पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कमिश्नर श्री डोमनसिंह ने कहा कि जिले के नक्सल प्रभावित परिवारों के सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने के पूर्व दस्तावेजोें का सत्यापन गंभीरता पूर्वक करें। उन्होंने जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हायर सेकंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति करते हुए वीसी के माध्यम से शिक्षक विहीन स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था करने निर्देशित किए। बैठक के दौरान कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ सचिका नंदन के., उपायुक्त बीएस सिदार, एसडीएम वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर अभयजीत मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

शिविर में फट पड़े लोग

0
  • नगर पालिका की उपेक्षा पर लोगों ने जताया गुस्सा

दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा वार्ड 24 और 25 के लिए आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में वार्ड 24 के नागरिकों का गुस्सा फट पड़ा। लोग नगर पालिका प्रशासन के उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से आक्रोशित थे। उनका कहना था कि

नगर पालिका प्रशासन की उपेक्षा के चलते वे पिछले 4 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

वार्ड क्रमांक 24 के नागरिक जन समस्या निवारण शिविर से समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, मगर उनकी उम्मीद पर नगर पालिका कर्मियों ने पानी फेर दिया। वार्ड क्रमांक 24 एवं 25 के लिए आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में व्यवस्था को लेकर वार्डवासियों ने नाराज़गी व्यक्ति की। स्थल चयन से लेकर वार्ड की हालत तक लिए लोग बिफरे हुए थे। वार्ड नंबर 24 में सड़क, नाली बदहाल हैं, वार्ड गंदगी से पटा पड़ा है। वार्ड वासियों ने बताया कि नगर पालिका की उपेक्षा के कारण पिछले 4 वर्षों से वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार का धन्यवाद दिया कि आज जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से कम से कम नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड 24 की दुर्दशा देखने के लिए स्वयं उपस्थित हुए हैं। शिविर के स्थल चयन को लेकर भी उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। कहा गया कि जानबूझकर ऐसी जगह पर शिविर का आयोजन किया गया है, जहां पर ज्यादातर शिकायतकर्ता पहुंच ही नही पाए और नगर पालिका के कर्मचारी भी जगह की कमी के कारण अव्यवस्थित रूप से बैठे हुए दिखे। जितने भी वार्डवासी पहुंच सके उनमें ज्यदातर पानी की समस्या, बोर में मोटर डालने, पाइप लाइन में लीकेज सुधारने एवं नालियों की सफाई, नालियों के ऊपर स्लैब डालने के साथ-साथ सड़क की समस्या गलियों में लाइट व्यवस्था प्रमुख रही। बस स्टैंड के आसपास के लोग सूचना के अभाव में शिविर तक नहीं पहुंच सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी अपने साथियों के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार एवं नगर पालिका में बैठे अध्यक्ष के द्वारा जानबूझकर वार्ड क्रमांक 24 की अपेक्षा की गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन आने के बाद शासन द्वारा इनकी मनमानी को रोकने एवं जनता की सुविधाओं को के लिए जन समस्या निवारण का शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से शासन स्तर पर नागरिकों की शिकायत सीधे पहुंचेगी और जल्द ही उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के महामंत्री मदन मायती, उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर, मोहम्मद इमरान, भूपेंद्र श्रीवास, प्रवीण उईके, राजेश यादव, भागवत साहू, पुरुषोत्तम यादव, वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, हेमंत गौतम, ताम्रध्वज सुधाकर, विजय भान आदि उपस्थित थे।

नारायणपुर के बंधुआ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य देख खुश हुए कमिश्नर डोमन सिंह

0
  •  बिंजली के शांत सरोवर और आश्रम के खेल मैदान का किया अवलोकन

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने नारायणपुर जिले के भ्रमण के दौरान नगर के बीचों बीच स्थित बंधुआ तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्य एवं निर्माणाधीन तालाब को देखकर प्रसन्नता जताई। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद सीएमओ ने बच्चों के खेलने एवं सौंदर्यीकरण हेतु बनाई गई ड्राइंग को दिखाया। कमिश्नर ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब के चारों ओर झूले, सांप-सीढ़ी सहित विभिन्न खेल सामग्रियां उपलब्ध कराएं तथा मॉर्निंग वॉक ट्रैक बनाए जाएं।

कमिश्नर श्री सिंह ने भरे हुए पानी को देखकर पानी की निकासी और साफ- सफाई रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर डोमनसिंह जिले के भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम बिंजली में स्थित शांत सरोवर बिंजली डेम भी पहुंचे। इस बांध का निर्माण 1978-79 में पूर्ण किया गया है। बांध की लंबाई 2130 मीटर एवं जल भराव क्षमता 4.15 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इस डेम से 1093 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिचांई की जाती है इनमें से 810 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसल 283 हेक्टेयर शामिल है। नहर की लंबाई 15.60 किलोमीटर में 8 ग्राम शामिल हैं। ये गांव हैं खैराभाट, पालकी, बिंजली, तेलसी, गुरिया, सुलेंगा, करलखा और माहका। इन गांवों के 645 कृषक लाभांवित हो रहे हैं।

आश्रम के खेल मैदान का जायजा

कमिश्नर सिंह ने रामकृष्ण मिशन आश्रम के खेल मैदान में चल रहे जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने आश्रम में स्थित साधु निवास पहुंचकर सचिव स्वामी व्याप्तानंद से भेंटकर हालचाल जाना। इस अवसर पर कलेक्टर बिपिन मांझी, उपायुक्त बीएस सिदार, एसडीएम वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर अभयजीत मंडावी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अशोक चौधरी, नगर पालिका सीएमओ आशीष कोर्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करना पावन कार्य: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में शामिल हुए विधायक किरण देव 

जगदलपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा जनता की समस्याओं के मौके पर त्वरित निवारण के लिए वार्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं।

गुरूवार को मैत्री संघ प्रांगण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं महारानी वार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आए लोगों से चर्चा की, उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों से कहा। शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव की उपस्थिति में नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया। साथ ही वार्ड के लोगों का समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए जन्म प्रमाण पत्र भी शिविर में वितरित किए गए। इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। यह जनता से सीधे संवाद का माध्यम भी है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री की सोच है कि प्रदेश का चहुमुखी विकास करना। नगरीय निकायों से जो जनता की अपेक्षाएं रहती है उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सरकार की मंशा है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना पावन कार्य है। हमारी सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जन समस्या निवारण शिविर में जनता की जो समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका उपयुक्त समाधान किया जा रहा है। देव ने कहा कि 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा लगातार नगर निगम जगदलपुर द्वारा चलाया जा रहा है। शिविर में कई प्रकार की समस्याएं आ रही है जिनका निगम प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। देव ने कहा कि जगदलपुर शहर के विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी। हम सब मिलकर शहर में चहुमुखी विकास कार्य करेंगे। जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाए। शिविर के माध्यम से आम जनता की जो भी समस्याएं आ रही हैं उनको सूचीबद्ध कर सतत मॉनिटरिंग करें। इस कार्य के लिए नगर निगम की पूरी टीम बधाई के पात्र है। महापौर सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे है। जन समस्या निवारण शिविरों में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं। जिनका समाधान पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, नरसिंह राव, दयावती देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, श्वेता बघेल, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, मानिक राम नाग, राजपाल कसेर, आयुक्त हरेश मंडावी, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, आशु आचार्य सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर के संबंध में महापौर सफीरा साहू ने बताया कि जन समस्या निवारण शिविर लगाने का उद्देश्य शहर के वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया जहां काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित होकर अपनी समस्या बता रहे हैं। समस्याओं को सूचीबद्ध अलग-अलग विभागों द्वारा निराकरण किया जा रहा है। लोगों की जिन समस्याओं का तत्काल समाधान हो सकता है, उसे त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। महापौर श्रीमती साहू ने बताया कि शहर के लोगों की मूलभूत आवश्यकता के लिए नगर निगम कार्यालय न आना पड़े। प्रशासन उनके वार्ड मे पहुंचे उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल शिविर में हो जाए। यह हमारा उद्देश्य है। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाना है उसे तत्काल निराकरण किया जा रहा है वहीं शेष आवेदनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिनका भी निराकरण किया जाएगा।

नगर पालिका की उपेक्षा से पिछले 4 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड क्रमांक 24 के नागरिक जन समस्या निवारण शिविर से समाधान की उम्मीद

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 24एवं 25 में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में व्यवस्था को लेकर वार्डवासियों की नाराज़गी व्यक्ति की स्थल चयन से लेकर वार्ड की अवस्था के कारण वार्ड नंबर 24 में सड़क नाली एवं गंदगी से पटा पड़ा है वार्ड वासियों ने बताया की नगर पालिका की उपेक्षा के कारण पिछले 4 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार का धन्यवाद दिया कि आज जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से कम से कम नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड क्रमांक 24 की दुर्दशा देखने के लिए स्वयं उपस्थित हुए हैं शिविर के स्थल चयन को लेकर भी उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई कहा गया कि जानबूझकर ऐसे वह जगह पर शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर ज्यादातर शिकायत करता पहुंच ही नहीं पाए और नगर पालिका की कर्मचारी भी जगह की कमी के कारण अवस्थित रूप से बैठे हुए दिखे जितने भी वार्ड वासी पहुंच सके उनमें ज्यादातर पानी की समस्या जिसमें बोर में मोटर डालने पाइपलाइन में लीकेज सुधारने एवं नालियों की सफाई के साथ उसके ऊपर स्लैब डालने के साथ-साथ सड़क की समस्या गलियों में लाइट व्यवस्था प्रमुख रही किंतु बस स्टैंड के आसपास के लोग सूचना के अभाव में शिविर तक नहीं पहुंच सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी अपने साथियों के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे उनके द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार एवं नगर पालिका में बैठे नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा जानबूझकर वार्ड क्रमांक 24 की अपेक्षा की गई है ।

किंतु छत्तीसगढ़ शासन में भाजपा शासन आने के बाद शासन के द्वारा इनकी मनमानी को रोकने एवं जनता की सुविधाओं को के लिए जन समस्या निवारण का सिविल लगाया गया है शिविर के माध्यम से शासन स्तर पर नागरिकों की शिकायत सीधे पहुंचेगी और जल्द ही उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर मंडल के महामंत्री मदन मायती उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर मोहम्मद इमरान भूपेंद्र श्रीवास प्रवीण उईके राजेश यादव भागवत साहू पुरुषोत्तम यादव,वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल राजेश कांबले हेमंत गौतम ताम्रध्वज सुधाकर विजय भान ज्यादातर शिकायत

ग्राम किसना के गौठान में हुये चोरी के मामले का खुलासा

0
  •  थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम किसना के गौठान में हुये चोरी के मामले का खुलासा
  • प्रथम सूचना पत्र रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर चोरी के आरोपियो को चोरी की संपत्ति सहित गिरफ्तार किया गया।
  • रात्रि गस्त में लगे कर्मचारियो की सक्रियता से हुआ मामले का खुलासा।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना देवरी में दिनांक 06.08.2024 को प्रार्थी तुलाराम बनपेला पिता स्व. नरेश बनपेला उम्र 50 वर्ष निवासी किसना, थाना देवरी जिला बालोद द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम किसना गौठान से मवेशी चारा कटर मशीन इलेक्ट्रानिक, 1 एचपी का मोटर पम्प, 02 बंडल जाली तार पुरानी इस्तेमाली, 25 नग कडकनाथ मुर्गा जुमला कीमती 40000/रूपये को दिनांक 05.08.2024 के रात्रि 22.00 बजे से दिनांक 06.08.2024 के 06.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मसरूका को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 331(4), 305(क) बी0एन0एस0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाl

उक्त अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश राठौर पर्यवेक्षण में, थाना इन्चार्ज देवरी सउनि अजित महोबिया के नेतृत्व में आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, रात्रि गस्त के स्टाफ द्वारा बताया गया कि रात्रि में एक बाइक में दो लोग रोड में थे जिनका नाम पता और फोटो लिए हैं l टीम द्वारा दोनों संदेही से पूछताछ करने पर शुरुआत में घटना को अंजाम नहीं देना बताए लेकिन अलग अलग पूछने पर अपना अपराध कबूल करते हुए अन्य साथियो के साथ घटना कारित करना स्वीकार किए l विवेचना में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी डिलेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र साहू, सोहन लाल राणा, सचिन मुनेन्द्र एवं बेदलाल उर्फ बेदू निषाद साकिनान सिंगारपुर, थाना सुरेगांव, जिला बालोद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम लिया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 05.08.2024 के 10.00 बजे ग्राम किसना के गौठान में गए और गौठान में चारा काटने का इलेक्ट्रानिक मशीन, गौठान में हुए बोर के अंदर से 01 एचपी का सबमर्सिबल मोटर पंप को निकाले। उसके बाद गौठान में बने कमरा का दरवाजा के हुक को तोड़कर कमरा अंदर जाकर हाल में रखा हुआ 03 नग कड़कनाथ मुर्गा को चोरी करके लाए उसके बाद हम सभी लोग मिलकर मोटर सायकल में ही सभी सामानो को लेकर ग्राम सिंगारपुर आए। चारा काटने का इलेक्ट्रानिक मशीन को सचिन मुनेन्द्र अपने पास रखा था और सोहन राणा ने 01 एचपी का सबमर्सिबल मोटर पंप को रखा था। ग्राम किसना के गौठान में बने कमरा के अंदर से चोरी किए कड़कनाथ मुर्गा को पार्टी मनाकर सभी लोग मिलकर खा लिए है। आरोपी नरेन्द्र साहु के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो.सा. हिरो होण्डा डिलक्स नीला रंग का क्रमांक सीजी 07 एलजे-4492 पुरानी इस्तेमाली की. 30000/रूपये, आरोपी सचिन मुनेन्द्र के कब्जे से चारा काटने का इलेक्ट्रानिक मशीन 02 गन कीमती करीब 22000/ रूपये, आरोपी डिलेन्द्र के पेश करने पर एक सफेद रंग का पल्सर क्रमांक सीजी 24 के 8909 की. 75000/रूपये, आरोपी सोहन लाल राणा के पेश करने पर एक सबमर्सिबल पम्प की. 10000/ रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 08.08.2024 को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना इंचार्ज देवरी सउनि अजित महोबिया, थाना स्टाप प्र.आर. 615 बेनी सिंह राजपूत, प्र.आर. 214 श्रीराम उईके, आर. 508 राकेश यादव, आर. 200 सतीश साहु, आर. 444 जितेन्द्र भण्डारी, आर. 418 केहर सिंह नेताम, की विशेष भूमिका रही है।

नाम आरोपी –

01. डिलेन्द्र ठाकुर पिता रामकिशुन ठाकुर उम्र 29 वर्ष,

02. नरेन्द्र साहू पिता स्व. किरता राम साहू उम्र 25 वर्ष,

03. सोहन लाल राणा पिता आनंद राम राणा उम्र 28 वर्ष,

04. सचिन मुनेन्द्र पिता अनुप कुमार मुनेन्द्र उम्र 30 वर्ष,

05. बेदलाल उर्फ बेदू निषाद पिता शत्रुराम उम्र 38 वर्ष

 

मोबाईल दुकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
  • कोड़ेनार के डिलमिली और परपा के केशलूर की मोबाईल दुकानों में की थी चोरी
  • छत तोड़कर चुरा ले गए थे महंगे मोबाईल, स्मार्ट वॉच

जगदलपुर बस्तर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मोबइल फोन दुकानों को निशाना बनाता था। ये लोग दुकानों की छत तोड़कर महंगे मोबइल फोन स्मार्ट वाच, ईयर फोन व अन्य कीमती सामान चुराते थे। डिलमिली और केशलूर की मोबइल दुकानों में हुई चोरी में इस गिरोह का हाथ रहा है।

केशलूर क्षेत्र के आसपास मोबाईल दुकानों में चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोड़ेनार व परपा में दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह एवं थाना प्रभारी कोड़ेनार मोहम्मद तारि lक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेहीयों की तलाश करते आरोपी अजय हपका और एक विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ हेतु पकड़ा गया। जिन्होने अपना जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए मोबाईल, स्मार्ट वॉच, इयरफोन कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए जप्त किया गया। गिरोह का एक सदस्य विधि से संघर्षरत बालक फरार है। जिसकी पतासाजी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक दिलबाग सिंह व मोहम्मद तारिक, उप निरीक्षक गणेश राम बोरझरिया, बलबीर सिंह सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह व पन्नालाल कुंजाम, प्रधान आरक्षक संजय मुड़मा, संतोष नाग व योगेश उईके,

आरक्षक गोबरू राम कश्यप व सुरेश आचला ने अहम भूमिका निभाई।

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार भी पिछड़ सकता है नगर निगम जगदलपुर

0
  •  स्वच्छता अभियान को ले गंभीरता नगर निगम: रोहन

जगदलपुर भारत को स्वच्छ बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र स्तर पर केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान छेड़ रखा है l शहर के समाजसेवी रोहन कुमार ने कहा है कि कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियो की इस अभियान में रुचि नहीं है। इस कारण आज भी जगदलपुर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में उचित स्थान पर नहीं पहुंच पाया है। आगे भी स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया तो न शहर साफ हो पाएगा और न ही जगदलपुर स्वच्छता सर्वेक्षण मे उचित स्थान बना पाएगा।

स्वच्छता अभियान की पोल तो दलपत सागर, गंगामुंडा तालाब सहित शहर की छोटी बड़ी नालियों ने पहले ही खोल दी है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कंगोली और पल्लीगांव के रहवासी स्थानों के समीप शहर के कचरे खुली जगह पर लगातार जन विरोध के बावजूद फेंका जा रहा है। इस कचरे में खाना दूंढते गोवंश और सुअर, कुत्ते सड़े गले खाद्य पदार्थो के साथ प्लास्टिक भी खा रहे हैं।जिससे हमारे गौ वंश की जान जा रही है। साथ ही कचरे से दुर्गंध फैलने के साथ बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।l मक्खियों और मच्छरों का प्रजनन हो रहा है और प्रतिदिन मलेरिया, डेंगू, जापानी एलिफेंटेसिस रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जल्द इस पर काबू नहीं पाया गया तो वो दिन दूर नहीं जब शहर मे यह बीमारियां विकराल रूप ले लेंगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS